analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 5007

Horoscope Today October 04 2026 : Aaj ka Rashifal October 04 2026 : आज का राशिफल : दैनिक पंचांग: आज का भविष्यफल

img 5007

Horoscope Today: Astrological prediction for 04 October 2026

दिनांक – 04 अक्टूबर 2026
दिन – रविवार
विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)
शक संवत -1948
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – शरद ॠतु
मास – आश्विन (गुजरात-महाराष्ट्र भाद्रपद)
पक्ष – कृष्ण
तिथि – नवमी 05 अक्टूबर रात्रि 03:53 तक तत्पश्चात दशमी
नक्षत्र – पुनर्वसु रात्रि 12:13 तक तत्पश्चात पुष्य
योग – परिघ दोपहर 12:32 तक तत्पश्चात शिव
राहुकाल – शाम 04:55 से शाम 06:24 तक
सूर्योदय – 06:31
सूर्यास्त – 06:22
दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
आपका जन्मदिन: 4 सितंबर

दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

आपके लिए खास

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

शुभ कार्य : मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है।

व्यापार : नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी।

परिवार : परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

मेष – पॉजिटिव- कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेते समय भावनाओं पर काबू रखकर समझदारी और सूझबूझ से काम करेंगे तो उम्मीद से ज्यादा फायदा मिलेगा। परिवार और करीबी रिश्तेदारों के लिए भी समय निकाल पाएंगे। आपसी मेलजोल से सभी को खुशी मिलेगी। नेगेटिव- गुस्सा और अहंकार अपने ऊपर हावी न होने दें। समय और परिस्थिति के मुताबिक स्वभाव में बदलाव करना जरूरी होगा। किसी करीबी रिश्तेदार के साथ छोटी सी बात बड़ा मुद्दा बन सकती है। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को कुछ निराशा हो सकती है।

व्यवसाय- आमदनी का कोई रुका हुआ जरिया दोबारा शुरू हो सकता है। कारोबार से जुड़ी कोई योजना बनेगी और निकट भविष्य में उसके अच्छे नतीजे मिलेंगे। युवाओं को अपनी पढ़ाई के मुताबिक अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के ट्रांसफर से जुड़ा कोई काम भी हो सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। युवाओं को प्रेम संबंध के कारण अपने करियर से समझौता नहीं करना चाहिए। स्वास्थ्य- सेहत ठीक रहेगी। मानसिक मजबूती बनाए रखने के लिए मेडिटेशन और ध्यान में कुछ समय बिताएं। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4

वृष – पॉजिटिव- सामाजिक और कारोबारी दोनों जगह आपका प्रभाव बना रहेगा। पैतृक संपत्ति या वसीयत से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो आज सुलझ सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। किसी भी परिस्थिति में अपनी समझ से काम निकालने में सफल रहेंगे। नेगेटिव- किसी समस्या से घबराने के बजाय उसका समाधान निकालने की कोशिश करें। बाहरी लोगों के दखल से परिस्थितियां ज्यादा बिगड़ सकती हैं। स्वभाव में लचीलापन रखना जरूरी होगा। गुस्सा और जिद पर काबू रखें।

व्यवसाय- कारोबार के लिए परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल नहीं रहेंगी। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के काम में बहुत ज्यादा ध्यान देना होगा। काम करने के तरीके में बदलाव की योजनाओं पर भी काम करेंगे। ऑफिस में की गई मेहनत के नतीजे निकट भविष्य में जल्दी मिलेंगे। लव- शादीशुदा जीवन में अहंकार को जगह न दें। पति-पत्नी को एक-दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखना होगा। स्वास्थ्य- ज्यादा काम के कारण बिना वजह गुस्सा और तनाव बढ़ सकता है। इसका असर परिवार के माहौल पर भी पड़ेगा। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

मिथुन – पॉजिटिव- रिश्तों को संभालकर रखने से आपसी प्यार और अच्छा तालमेल बना रहेगा। आपके अपने फैसले सही साबित होंगे, इसलिए अपनी क्षमता पर भरोसा रखें। सोसाइटी या सामाजिक मामले से जुड़े किसी विवाद में आपकी राय निर्णायक साबित होगी। नेगेटिव- काम मन मुताबिक न होने पर बेचैनी बढ़ सकती है। गुस्से के कारण बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। समय के मुताबिक स्वभाव में बदलाव और समझदारी लाना जरूरी होगा। खर्च करते समय बजट का ध्यान रखें।

व्यवसाय- कारोबार के तरीके में कुछ बदलाव होंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े कारोबार में कोई बड़ी डील हो सकती है। उससे जुड़े दस्तावेज अच्छी तरह जांच लें। नौकरीपेशा लोगों को किसी भी गैरकानूनी काम से पूरी तरह दूर रहना होगा। लव- शादीशुदा जीवन में प्यार बना रहेगा। प्रेम संबंध में भी अच्छा तालमेल रखना जरूरी होगा। स्वास्थ्य- माइग्रेन और सर्वाइकल की परेशानी से दिनचर्या बिगड़ सकती है। व्यवस्थित दिनचर्या और सही खानपान से परेशानी संभालने में मदद मिलेगी। भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क – पॉजिटिव- लंबे समय से जिस काम के लिए कोशिश कर रहे थे, वह आज पूरा हो सकता है। इससे उत्साह और आत्मविश्वास बहुत बढ़ेगा। किसी समाजसेवी संस्था के काम में भी समय देंगे। महिलाएं परिवार की जिम्मेदारियों के साथ अपने निजी कामों के लिए भी समय निकाल पाएंगी। नेगेटिव- ज्यादा सोच-विचार करने में समय न लगाएं, वरना कोई मौका हाथ से निकल सकता है। बच्चों की किसी समस्या का समाधान निकालने में उनका सहयोग करें। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। युवाओं को गैर जरूरी मौज-मस्ती में समय खराब नहीं करना चाहिए।

व्यवसाय- काम में कुछ चुनौतियां आएंगी। अपनी क्षमता साबित करने के लिए बहुत मेहनत और संघर्ष करना पड़ सकता है। किसी बड़े अधिकारी या राजनेता से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वालों पर बहुत ज्यादा काम का बोझ रहेगा। लव- घर में सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंध को शादी में बदलने के लिए परिवार की मंजूरी मिलेगी। स्वास्थ्य- सेहत ठीक रहेगी। मौसमी बीमारियों से बचाव रखें और दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

सिंह – पॉजिटिव- घर में मेहमानों के आने से खुशनुमा माहौल रहेगा। पिछले कुछ समय से परिवार और सामाजिक कामों में जो योगदान दे रहे हैं, उसके अच्छे नतीजे मिलेंगे। युवाओं को अपनी मेहनत से कोई उपलब्धि मिल सकती है। नेगेटिव- निवेश करने से पहले उसकी पूरी जानकारी जरूर लें, वरना नुकसान हो सकता है। कोई नकारात्मक बात आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकती है। ऐसी स्थिति में अपना मनोबल मजबूत बनाए रखें।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर किसी महत्वपूर्ण फैसले को लेकर परेशानी हो सकती है। कोई सरकारी काम रुका हुआ है तो उसके सुलझने की संभावना ज्यादा रहेगी। सरकारी नौकरी करने वालों को ज्यादा काम के कारण ओवरटाइम करना पड़ सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम संबंध में किसी बात को लेकर कटुता आ सकती है। स्वास्थ्य- सेहत ठीक रहेगी। शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने के लिए संतुलित दिनचर्या और खानपान रखें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या -पॉजिटिव- परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी और मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे मिलेंगे। इसके लिए पूरी मेहनत से काम करना होगा। अपनी ऊर्जा का पूरा इस्तेमाल करेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है। नेगेटिव- किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे ध्यान से पढ़ लें। आपसे कोई गलती हो सकती है या कोई व्यक्ति धोखा भी दे सकता है। बेहतर होगा कि आज ऐसे काम टाल दें।

व्यवसाय- किसी ऑर्डर को लेकर शिकायत आने से नुकसान हो सकता है। कर्मचारियों के काम और माल की क्वालिटी पर पूरी नजर रखें। नौकरीपेशा लोगों से कोई काम गलत होने पर वरिष्ठ अधिकारी नाराज हो सकते हैं। लव- परिवार के साथ मनोरंजन और हंसी-मजाक में अच्छा समय बीतेगा। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। स्वास्थ्य- ज्यादा काम के कारण सिरदर्द और थकान हो सकती है। अपनी क्षमता से ज्यादा काम न करें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

तुला – पॉजिटिव- परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। समय का सही इस्तेमाल करने से दिनचर्या व्यवस्थित कर पाएंगे। लंबे समय से जिन मेहमानों का इंतजार था, उनके आने से खुशी मिलेगी। घर में अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखने में आपकी खास भूमिका रहेगी। नेगेटिव- व्यावहारिक सोच रखें और पैसों के मामले में किसी तरह का समझौता न करें। रिश्तेदारों के साथ संबंध बेहतर बनाने के लिए आपको कोशिश करनी होगी। पड़ोसियों के किसी विवाद में खुद को शामिल न करें।

व्यवसाय- किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से कारोबारी फैसला लेना आसान होगा। कार्यस्थल पर कुछ परेशानियां रहेंगी। उनसे निकलने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। नौकरी या कारोबार के लिए कोशिश कर रहे युवाओं को आज कोई उम्मीद दिखाई देगी। लव- किसी पारिवारिक समस्या को लेकर पति-पत्नी में बहस हो सकती है। प्रेम संबंध में नजदीकी बनी रहेगी। स्वास्थ्य- थकान के कारण कमजोरी महसूस हो सकती है। अपने लिए भी कुछ समय निकालना जरूरी होगा। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक – पॉजिटिव- आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। इससे आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ेगी। अपनी योग्यता और क्षमता पर गर्व महसूस होगा। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। विद्यार्थियों का पूरा ध्यान पढ़ाई पर रहेगा। नेगेटिव- आर्थिक परेशानियां रहेंगी। तनाव लेने के बजाय उनका समाधान निकालने की कोशिश करें। रिश्ते बनाए रखने के लिए धैर्य और समझदारी जरूरी होगी। छोटी बातों को नजरअंदाज करें। आज कहीं भी आने-जाने से बचना बेहतर रहेगा।

व्यवसाय- कारोबार में कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से सही समाधान मिलेगा और काम भी बढ़ेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े काम में अचानक फायदा हो सकता है। ऑफिस के काम से यात्रा भी हो सकती है। लव- घर के बड़े लोगों की सेवा और देखभाल से पारिवारिक जीवन में सौभाग्य बढ़ेगा। प्रेम संबंध भी ज्यादा मजबूत होंगे। स्वास्थ्य- अपच और बदहजमी की परेशानी हो सकती है। खानपान नियंत्रित रखें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

धनु – पॉजिटिव- फायदे-नुकसान की ज्यादा चिंता किए बिना अपनी मेहनत पर ध्यान देंगे और इससे फायदा होगा। मेहनत बढ़ने से परिस्थितियों का सहयोग भी मिलेगा। किसी रिश्तेदार के घर धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। नेगेटिव- घर और काम के बीच तालमेल बनाने में परेशानी होगी। गैर जरूरी कामों में बहुत समय खराब हो सकता है। जोखिम वाले कामों से दूर रहें, वरना महत्वपूर्ण काम बीच में अटक सकते हैं। किसी रिश्तेदार के साथ बहस न करें।

व्यवसाय- कारोबार में अच्छी व्यवस्था रहेगी और अच्छे ऑर्डर मिलेंगे। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। कारोबारी प्रतियोगियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। सभी कामों पर नजर रखें। नौकरी में नई संभावनाएं मिलेंगी और कोई खास अधिकार भी मिल सकता है। लव- शादीशुदा रिश्ते में नजदीकी बढ़ेगी। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होने पर तनाव कम होगा। स्वास्थ्य- खानपान में लापरवाही न करें। अनियमित भोजन के कारण पेट की परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

मकर – पॉजिटिव- किसी करीबी रिश्तेदार से महत्वपूर्ण खबर मिलेगी। भावनात्मक रूप से खुद को मजबूत और ऊर्जावान महसूस करेंगे। कोई रुकी हुई पेमेंट भी मिल सकती है। नई योजना बनाने से पहले मौजूदा काम और नीतियों को मजबूत करना मददगार रहेगा। नेगेटिव- आज किसी तरह का जोखिम न लें, वरना बिना वजह परेशानी आ सकती है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा अभी वापस मिलने की उम्मीद नहीं रहेगी। आमदनी के मुकाबले खर्च ज्यादा रहेंगे। युवाओं को जल्दी सफलता पाने के लिए गलत रास्ता नहीं अपनाना चाहिए।

व्यवसाय- कारोबार में जल्दबाजी में लिया गया फैसला गलत साबित हो सकता है। अभी नया काम शुरू करना टाल दें। मार्केटिंग से जुड़े कामों पर ज्यादा ध्यान देना होगा। नौकरी में किसी खास प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। लव- जीवनसाथी और परिवार का सहयोग मिलेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती है। स्वास्थ्य- शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखें। प्राणायाम और प्रकृति के बीच कुछ समय बिताना अच्छा रहेगा। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

कुंभ – पॉजिटिव- परिस्थितियां आपकी सफलता में मदद करेंगी। दूसरों के काम में ज्यादा ध्यान देने के बजाय अपने जरूरी कामों पर फोकस रखें। बच्चों की समस्याएं सुनेंगे और उन्हें सुलझाने में मदद करेंगे तो उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नेगेटिव- विद्यार्थियों को उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं मिलेंगे। जमीन से जुड़ी किसी भी कागजी कार्रवाई से पहले सभी दस्तावेज अच्छी तरह जांच लें। छोटी सी गलती बड़ा विवाद खड़ा कर सकती है।

व्यवसाय- जगह बदलने का विचार चल रहा है तो आज उस पर आगे बढ़ सकते हैं। कारोबार में पैसों से जुड़ी योजनाओं को लागू करने के लिए समय अच्छा रहेगा और इससे फायदा होगा। सरकारी काम भी सफलता से और आसानी से पूरे होंगे। लव- घर का माहौल खुशनुमा और शांत रहेगा। प्रेम संबंध में साफ नीयत और मर्यादा बनाए रखना जरूरी होगा। स्वास्थ्य- गैस और कब्ज परेशान कर सकते हैं। पर्याप्त पानी पिएं और घर का सादा भोजन रखें। भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 4

मीन – पॉजिटिव- किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से अपनी समस्याओं का सही समाधान निकाल पाएंगे। फायदेमंद मामलों पर भी महत्वपूर्ण बातचीत होगी। गाड़ी या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना है तो आज उस पर गंभीरता से आगे बढ़ सकते हैं। नेगेटिव- अपने जरूरी कामों में ही व्यस्त रहें। जरूरत से ज्यादा अधिकार जताना या गुस्से में बोलना आपके बनते काम रोक सकता है। स्वभाव शांत और संतुलित रखना जरूरी होगा। किसी भी कागजी कार्रवाई में पूरी सावधानी रखें।

व्यवसाय- किसी के साथ पार्टनरशिप को लेकर बातचीत चल रही है तो उसे गंभीरता से आगे बढ़ाएं। यह पार्टनरशिप भविष्य में फायदेमंद रहेगी। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वालों पर काम का बोझ बढ़ेगा और ओवरटाइम करना पड़ सकता है। लव- प्रेम संबंध को जल्दी ही शादी में बदलने का मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य- अपनी क्षमता से ज्यादा काम न करें और पर्याप्त आराम लें। थकान और तनाव के कारण कमजोरी और जोड़ों में दर्द हो सकता है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9

Horoscope Today October 04 2026 : Aaj ka Rashifal October 04 2026 : आज का राशिफल : दैनिक पंचांग: आज का भविष्यफल Read More »

img 5760

Horoscope Today October 03 2026 : Aaj ka Rashifal October 03 2026 : आज का राशिफल : दैनिक पंचांग: आज का भविष्यफल

img 5760

Horoscope Today: Astrological prediction for 03 October 2026

दिनांक – 03 अक्टूबर 2026
दिन – शनिवार
विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)
शक संवत -1948
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – शरद ॠतु
मास – आश्विन (गुजरात-महाराष्ट्र भाद्रपद)
पक्ष – कृष्ण
तिथि – सप्तमी सुबह 07:59 तक तत्पश्चात अष्टमी
नक्षत्र – आर्द्रा 04 अक्टूबर रात्रि 01:29 तक तत्पश्चात पुनर्वसु
योग – वरीयान शाम 03:21 तक तत्पश्चात परिघ
राहुकाल – सुबह 09:29 से सुबह 10:58 तक
सूर्योदय – 06:31
सूर्यास्त – 06:23
दिशाशूल – पूर्व दिशा मे
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभआशीष
आपका जन्मदिन: 3 अक्टूबर
अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

आपके लिए खास

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

शुभ कार्य : घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा।

शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

व्यापार : यह माह आपके लिए अत्यंत सुखद है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है।

करियर : किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।

मेष – पॉजिटिव- मित्रों और परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी मामले में चल रही दुविधा दूर हो सकती है। जिस खास काम के लिए प्रयास कर रहे थे, उसमें सफलता मिलने के योग हैं। समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में नन्हे मेहमान के आने से जुड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है। नेगेटिव- अपनी क्षमता से ज्यादा उम्मीदें न रखें। ज्यादा हासिल करने की चाह नुकसान दे सकती है। बेकार के विवादों में समय खराब न करें। दूसरों के मामलों में दखल देने से भी बचें। धैर्य और संयम बनाए रखना जरूरी होगा।

करियर- कोई भी काम शुरू करने से पहले उसके फायदे और नुकसान पर अच्छी तरह विचार करें। बिजनेस में कुछ नए प्रस्ताव मिल सकते हैं, लेकिन सोच-समझकर ही फैसला लें। सरकारी नौकरी करने वालों को अपनी पसंद का कार्यभार मिल सकता है। लव- परिवार के सदस्यों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से बातचीत पुरानी खुशनुमा यादें ताजा कर सकती है। हेल्थ- सेहत में हल्का उतार-चढ़ाव रहेगा। थोड़ी सावधानी रखने से आप स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहेंगे। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

–
वृष – पॉजिटिव- व्यावहारिक नजरिया रखें और अपनी जरूरतों तथा काम पर ध्यान दें। कोई भी काम शुरू करने से पहले उसकी पूरी जानकारी हासिल करें। थोड़ी सावधानी रखने से कई परिस्थितियां अपने आप व्यवस्थित होती जाएंगी। नेगेटिव- युवाओं को मनचाहे नतीजे पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। जल्दी सफलता पाने के चक्कर में गलत गतिविधियों की ओर न जाएं। पैसों का लेनदेन बहुत सावधानी से करें।

करियर- कार्यस्थल के महत्वपूर्ण काम अपनी निगरानी में करवाएं। पब्लिक डीलिंग और मीडिया से जुड़े कामों पर ज्यादा ध्यान दें, क्योंकि इनसे फायदा मिलने की संभावना है। स्टाफ का पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी मामलों में सावधानी बरतना जरूरी होगा। लव- व्यस्तता के कारण परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। इससे परिवार के लोग नाराज हो सकते हैं। अविवाहित लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। हेल्थ- बदलते मौसम की वजह से इंफेक्शन की समस्या हो सकती है। सेहत और रोग प्रतिरोधक क्षमता का ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

मिथुन – पॉजिटिव- सामाजिक और सोसाइटी से जुड़ी गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। लोकप्रियता बढ़ेगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने से राहत मिलेगी। आर्थिक योजनाओं में भी अच्छे नतीजे मिलने की संभावना है। नेगेटिव- मनोरंजन पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बजट बिगड़ सकता है। अपनी इच्छाओं पर थोड़ा नियंत्रण रखें। किसी विवाद या झगड़े की स्थिति भी बन सकती है, इसलिए बातचीत में संयम रखें।

करियर- कारोबारी दृष्टि से दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है। महत्वपूर्ण कामों को संभव हो तो फिलहाल टालना बेहतर होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से कुछ ऑर्डर मिल सकते हैं। इन्हें समय पर पूरा करना जरूरी होगा। लव- घर-परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। अचानक किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। हेल्थ- सेहत सामान्य रहेगी। मौजूदा वातावरण को देखते हुए लापरवाही न करें और जरूरी सावधानियां रखें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

कर्क – पॉजिटिव- नई जिम्मेदारियां और काम के नए अवसर मिल सकते हैं। इन्हें समय पर पूरा करने से आत्मविश्वास और संतुष्टि बढ़ेगी। कई समस्याओं का समाधान भी मिलेगा। आर्थिक रूप से दिन उपलब्धियां देने वाला हो सकता है। नेगेटिव- मेहनत के नतीजे कभी-कभी उम्मीद से कम मिल सकते हैं। इसे लेकर तनाव न लें और धैर्य रखें। निजी काम लापरवाही की वजह से अधूरे न छोड़ें। खर्चों को नियंत्रित करना थोड़ा मुश्किल रहेगा।

करियर- काम में नए प्रयोग करना बिजनेस को बेहतर बना सकता है। विदेश से जुड़े कारोबार में तेजी आएगी। नौकरीपेशा लोगों को किसी ऑफिशियल यात्रा का आदेश मिल सकता है। जरूरी फाइल और दस्तावेज संभालकर रखें। लव- परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। हेल्थ- ज्यादा थकान और तनाव से कमजोरी और सुस्ती महसूस हो सकती है। अपनी मानसिक स्थिति पर भी ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

सिंह – पॉजिटिव- सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने से व्यक्तित्व निखरेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई फैसला लेने की योजना है तो उस पर गंभीरता से विचार करें, काम बनने की संभावना है। युवाओं को भविष्य के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिल सकती है। नेगेटिव- दूसरों की बातों में आकर दुविधा में फंस सकते हैं। सोच-समझकर फैसला लें और अपनी समझ को प्राथमिकता दें। संतान को लेकर भी कुछ चिंता हो सकती है। शांत तरीके से समाधान निकालें।

करियर- कार्यस्थल के काम अपनी निगरानी में करवाएं। आपकी लापरवाही का असर कर्मचारियों के काम पर भी पड़ सकता है। फिलहाल नया काम या योजना शुरू करना अनुकूल नहीं रहेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को पब्लिक से विनम्र व्यवहार करना चाहिए। लव- दांपत्य संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। घर में सुख-शांति रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका के लिए मुलाकात के मौके बन सकते हैं। हेल्थ- मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द बढ़ सकता है। एक्सरसाइज और योग नियमित रखें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

कन्या – पॉजिटिव- कोई खास इच्छा पूरी हो सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़ा फैसला लेने के लिए समय अनुकूल है। अनुभवी लोगों की सलाह से कोई महत्वपूर्ण काम भी पूरा हो सकता है। नेगेटिव- आर्थिक मामलों में बहुत सावधानी रखें। धोखाधड़ी होने की आशंका है। घर की किसी समस्या का समाधान समझदारी से करें। फैसला लेने में जरूरत से ज्यादा देर न करें।

करियर- कारोबार में कुछ चुनौतियां सामने आएंगी। दूसरे कारोबारियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। व्यवहार में पारदर्शिता रखने से संबंध फिर बेहतर होंगे। कार्यस्थल बदलने या आंतरिक व्यवस्था में कुछ बदलाव करने की जरूरत पड़ सकती है। लव- पारिवारिक माहौल व्यवस्थित रहेगा। बाहरी लोगों को पारिवारिक मामलों में दखल न देने दें। हेल्थ- दिनचर्या और खानपान को लेकर अनुशासन बना रहेगा। ऊर्जा और सकारात्मकता महसूस होगी। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

तुला – पॉजिटिव- किसी समस्या को परिवार के सहयोग से सुलझाना आसान होगा। लंबे समय से चल रही चिंता और तनाव से राहत मिल सकती है। बीमा और निवेश जैसी आर्थिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। नेगेटिव- क्षमता से ज्यादा जिम्मेदारियां लेने से सेहत प्रभावित हो सकती है। अपनी मानसिक स्थिति का ध्यान रखें। कुछ रिश्तेदारों को लेकर नकारात्मक विचार आ सकते हैं, लेकिन संबंध खराब होने से बचाएं।

करियर- समय अनुकूल है, इसलिए इसका सही उपयोग करें। सोशल मीडिया और संपर्कों के जरिये बिजनेस के नए अवसर मिल सकते हैं। ऑफिस में ज्यादा काम होने के कारण निजी काम रुक सकते हैं। ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। लव- पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। प्रेम संबंध को विवाह के लिए परिवार की स्वीकृति दिलाने के लिए समय अच्छा है। हेल्थ- आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच सेहत को अच्छा बनाए रखेगी। खुद को ऊर्जावान और प्रसन्न महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक – पॉजिटिव- मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात होती रहेगी। अपनी निजी बातें ज्यादा लोगों से शेयर न करें। प्रतिद्वंद्वी दबाव बनाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। आत्मविश्वास और मनोबल मजबूत रखें। नेगेटिव- भावनाओं में आकर महत्वपूर्ण फैसला न लें। माता-पिता बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। जरूरत से ज्यादा रोक-टोक उनके आत्मविश्वास को कमजोर कर सकती है। बेवजह की यात्रा से समय और पैसा दोनों खराब हो सकते हैं।

करियर- कारोबारी परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। कुछ फायदेमंद अनुबंध मिल सकते हैं। पैसों के लेनदेन में बहुत सावधानी रखें, क्योंकि लापरवाही नुकसान कर सकती है। नौकरी में किसी सहकर्मी के साथ विवाद होने की आशंका है। लव- परिवार के साथ खरीदारी और समय बिताने से रिश्तों में खुशी बढ़ेगी। प्रेम संबंध उजागर होने की स्थिति बन सकती है। हेल्थ- बदलते मौसम से बचाव रखें। गले और छाती में कफ या खांसी के कारण इंफेक्शन बढ़ सकता है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

धनु – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। कुछ लोग आपके काम में रुकावट डाल सकते हैं, लेकिन ध्यान अपने लक्ष्य पर रखें। लगातार प्रयास करने से सफलता मिलेगी। विद्यार्थी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखेंगे। नेगेटिव- प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। निवेश का फैसला करने से पहले पूरी जानकारी लें। अगर स्थिति साफ न हो तो निवेश फिलहाल टालना बेहतर होगा। सतर्क रहना जरूरी है।

करियर- कारोबार में पिछले कुछ समय से चल रही समस्याओं से राहत मिल सकती है। मशीनरी और कारखाने से जुड़े बिजनेस में लाभदायक अनुबंध मिलने की संभावना है। पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें। ऑफिशियल मामलों में लापरवाही नुकसानदेह हो सकती है। लव- पति-पत्नी के संबंधों में सुधार होगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। हेल्थ- ज्यादा खाने से गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। असंतुलित खानपान से बचें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 6

मकर – पॉजिटिव- आर्थिक लिहाज से समय अच्छा है। किसी आध्यात्मिक व्यक्ति के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। सफलता आपकी मेहनत और योग्यता पर भी निर्भर करेगी। युवाओं को मेहनत के अनुसार नतीजे मिलेंगे। नेगेटिव- जमीन-जायदाद से जुड़ी कोई समस्या है तो बहुत समझदारी से काम लें। योजना पर पूरी तरह विचार करने के बाद ही आगे बढ़ें। गुस्सा और अहंकार स्थिति बिगाड़ सकते हैं।

करियर- भूमि और वाहन से जुड़े कारोबार में अच्छा सुधार होगा। सरकारी कामों में कुछ रुकावट आ सकती है। मीडिया और मार्केटिंग से जुड़ी गतिविधियों पर भी ध्यान दें। ऑफिस में बॉस और अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। लव- पारिवारिक समस्या का समाधान गुस्से के बजाय शांत तरीके से करें। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेंगी। हेल्थ- जोखिम वाले कामों से बचें। वाहन भी सावधानी से चलाएं। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

कुंभ – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी या वाहन के लिए लोन लेने की कोशिश कर रहे हैं तो आज इससे जुड़ी परेशानी हल हो सकती है। परिवार के साथ आराम और मनोरंजन में समय बीतेगा। घर में बदलाव से जुड़ी योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। नेगेटिव- किसी सरकारी मामले में उलझन चिंता बढ़ा सकती है। करीबी दोस्त या रिश्तेदार इससे निकलने में मदद करेगा। अपने सामान का ध्यान रखें। कोई कीमती चीज खोने की आशंका है।

करियर- बाजार में उधार दिया या रुका हुआ पैसा वापस मिलने की अच्छी संभावना है। कार्यस्थल के काम स्टाफ की मदद से व्यवस्थित होते जाएंगे। सरकारी नौकरी करने वालों को अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालनी पड़ सकती है। लव- परिवार में किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है। घर के मामलों में जरूरत से ज्यादा हस्तक्षेप करने से बचें। हेल्थ- भारी भोजन के कारण गैस और कब्ज की परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 8

मीन – पॉजिटिव- दिनभर कई तरह की गतिविधियां बनी रहेंगी। बड़े-बुजुर्गों और अनुभवी लोगों के साथ समय बिताएं। उनके अनुभव आपको नई दिशा दे सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई से संतुष्ट रहेंगे। नेगेटिव- किसी मित्र या रिश्तेदार से चल रहे विवाद को समझदारी से सुलझाएं। गुस्सा और आवेश कम करें, वरना इसका नकारात्मक असर आप पर ही पड़ेगा।

करियर- बिजनेस में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी और कई काम आसानी से बन सकते हैं। फिर भी जल्दबाजी न करें और धैर्य से काम पूरा करें। नौकरीपेशा लोगों को कोई खास जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे काम का बोझ बढ़ेगा। लव- घर-परिवार में सुकून का माहौल रहेगा। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति से जरूरत से ज्यादा मेल-मुलाकात आपकी छवि प्रभावित कर सकती है। हेल्थ- खांसी, जुकाम या एलर्जी की समस्या बढ़ सकती है। ज्यादा प्रदूषण और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

Horoscope Today October 03 2026 : Aaj ka Rashifal October 03 2026 : आज का राशिफल : दैनिक पंचांग: आज का भविष्यफल Read More »

f0135391 1670 4545 859c 1ef032a6b256

Horoscope Today October 02 2026 : Aaj ka Rashifal October 02 2026 : आज का राशिफल : दैनिक पंचांग: आज का भविष्यफल

f0135391 1670 4545 859c 1ef032a6b256

Horoscope Today: Astrological prediction for 02 October 2026

दिनांक – 02 अक्टूबर 2026
दिन – शुक्रवार
विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)
शक संवत -1948
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – शरद ॠतु
मास – आश्विन (गुजरात-महाराष्ट्र भाद्रपद)
पक्ष – कृष्ण
तिथि – षष्ठी सुबह 10:15 तक तत्पश्चात सप्तमी
नक्षत्र – मृगशिरा 03 अक्टूबर रात्रि 02:55 तक तत्पश्चात आर्द्रा
योग – व्यतीपात शाम 06:18 तक तत्पश्चात वरीयान
राहुकाल – सुबह 10:58 से दोपहर 12:28 तक
सूर्योदय – 06:31
सूर्यास्त – 06:24
दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
आपका जन्मदिन: 2 अक्टूबर

दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। मूलांक 2 के स्वामी चंद्रमा हैं, जो मन के कारक हैं। यही कारण है कि आप स्वभाव से अत्यधिक भावुक, कल्पनाशील और संवेदनशील होते हैं। दूसरों के दुख से प्रभावित होना आपकी सबसे बड़ी कमजोरी है, लेकिन यही आपकी सबसे बड़ी ताकत भी है। आप में करुणा और दया कूट-कूट कर भरी होती है।

आप मानसिक रूप से मजबूत होते हुए भी, शारीरिक रूप से थोड़े कमजोर हो सकते हैं, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना आपके लिए बेहद जरूरी है। चंद्रमा के प्रभाव से, आपका स्वभाव भी उसकी कलाओं की तरह बदलता रहता है- कभी शांत, तो कभी थोड़ा बेचैन। लेकिन आप में अहंकार बिल्कुल भी नहीं होता, और यही आपकी सबसे प्यारी विशेषता है। यदि आप जल्दबाजी छोड़कर धैर्य से काम लें, तो जीवन में बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं।

आपके लिए खास

शुभ दिनांक: 2, 11, 20, 29

शुभ अंक: 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष: 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव: भगवान शिव, बटुक भैरव, चंद्रदेव

शुभ रंग: सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

करियर और व्यवसाय: व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। कोई बड़ा जोखिम लेने से बचें। आज का दिन आपके लिए समझदारी और सावधानी से चलने का है। किसी भी नए काम की शुरुआत करने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। छोटी-मोटी परेशानियाँ हो सकती हैं, इसलिए अपनी दिनचर्या पर ध्यान दें।

पारिवारिक जीवन: परिवार में कोई भी विवाद हो, तो उसे आपसी समझ से सुलझाएं। किसी बाहरी व्यक्ति को दखल देने का मौका न दें।

ध्यान देने योग्य: कागज़ात से जुड़े मामलों में ख़ास सावधानी बरतें। बिना पढ़े किसी भी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर न करें। लेखन और बौद्धिक कार्यों से जुड़े लोगों को भी सतर्क रहना होगा।

मेष – पॉजिटिव- आज आपके प्रयासों से कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। इससे सुकून मिलेगा और नई ऊर्जा महसूस होगी। राजनीतिक संबंधों के जरिये आपका जनसंपर्क बढ़ेगा। ये संपर्क भविष्य में आपके काम भी आ सकते हैं। नेगेटिव- प्रतिस्पर्धा की भावना रखने वाले कुछ लोग आपके बारे में अफवाह फैला सकते हैं। हालांकि इससे आपके मान-सम्मान पर खास असर नहीं पड़ेगा। किसी अनजान व्यक्ति पर जल्दी भरोसा न करें। दूसरों के प्रभाव में आने के बजाय अपनी समझ को प्राथमिकता दें।

करियर- बिजनेस में फिलहाल किसी नई योजना पर काम शुरू करना नुकसानदेह हो सकता है। मौजूदा कामों का दबाव पहले से ज्यादा रहेगा। हालांकि इनकम बढ़ने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। सरकारी नौकरी करने वालों पर अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। लव- घर का माहौल व्यवस्थित और खुशनुमा रहेगा। युवाओं को प्रेम संबंधों में जरूरत से ज्यादा समय लगाकर अपने जरूरी कामों की अनदेखी नहीं करनी चाहिए। हेल्थ- प्रदूषण और इंफेक्शन से बचाव रखें। खांसी-जुकाम जैसी परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

वृष – पॉजिटिव- करीबी रिश्तेदारों के आने से घर में सुखद माहौल रहेगा। समाज में आपकी योग्यता और काबिलियत की तारीफ होगी। सेविंग से जुड़ी गतिविधियों में भी फायदेमंद स्थिति बन सकती है। घर में धार्मिक आयोजन होने की संभावना है। नेगेटिव- आज बेवजह की आवाजाही नुकसान का कारण बन सकती है। नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी रखें और आलस से भी बचें। लापरवाही के कारण जरूरी काम अटक सकते हैं। युवा जल्दी सफलता पाने के चक्कर में किसी कानूनी नियम का उल्लंघन न करें।

करियर- केमिकल और दवाइयों से जुड़े कारोबार में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग लेने से काम बेहतर तरीके से पूरे होंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोग सार्वजनिक जगह पर किसी तरह की लापरवाही न करें, वरना परेशानी हो सकती है। लव- दोस्तों से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के सदस्यों के बीच भी मधुर संबंध बने रहेंगे। हेल्थ- प्राकृतिक और हल्की चीजें भोजन में शामिल करें। असंतुलित खानपान से इंफेक्शन या सीने में जलन जैसी परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन – पॉजिटिव- आज कई तरह की गतिविधियों में आपकी रुचि रहेगी। कोई भी काम शुरू करने से पहले उसके फायदे और नुकसान पर विचार जरूर करें। थोड़ी सावधानी रखने से कई काम आपके पक्ष में आसानी से पूरे हो सकते हैं। नेगेटिव- अनजान लोगों के साथ अपनी निजी बातें शेयर न करें। आज कोई बहुत महत्वपूर्ण फैसला लेने से भी बचें। किसी दुविधा में फंसने से उसका असर परिवार पर भी पड़ सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

करियर- कारोबार में अनुभवी लोगों का प्रोत्साहन मिलेगा। अपने प्रयासों में कमी न आने दें, क्योंकि मेहनत के अनुसार अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। प्रॉपर्टी में निवेश की योजना भी बन सकती है। लव- परिवार के सदस्यों के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी नकारात्मक बात की वजह से दूरी बढ़ सकती है, इसलिए गलतफहमी को समय रहते दूर करें। हेल्थ- खानपान को लेकर लापरवाही न करें और भारी भोजन से बचें। माइग्रेन या सिरदर्द के कारण दिनचर्या प्रभावित हो सकती है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क – पॉजिटिव- जिस खास काम के लिए पिछले कुछ समय से प्रयास कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिल सकती है। सामाजिक स्तर पर नई पहचान भी बनेगी। दिन का कुछ समय बच्चों की परेशानियां समझने और उनका समाधान निकालने में बीतेगा। नेगेटिव- युवाओं को मौज-मस्ती में ज्यादा समय लगाकर करियर की अनदेखी नहीं करनी चाहिए। आमदनी के साथ खर्च भी ज्यादा रहेंगे, इसलिए बजट का ध्यान रखें। किसी भी परिस्थिति में गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।

करियर- बिजनेस की गतिविधियों में अच्छा संतुलन बना रहेगा। जल्दबाजी करने के बजाय धैर्य से काम लें। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पार्टनरशिप के बिजनेस में पुरानी नकारात्मक बातों को मौजूदा काम पर हावी न होने दें। लव- व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय जरूर निकालें। प्रेम संबंधों का खुलासा होने से किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हेल्थ- जोड़ों और मांसपेशियों का दर्द बढ़ सकता है। गैस और बादी बढ़ाने वाली चीजों से परहेज करें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह – पॉजिटिव- कहीं पूंजी निवेश करने की योजना है तो समय अनुकूल है। ग्रह स्थिति आपके पक्ष में बनी हुई है। दूसरों की मदद पर निर्भर रहने के बजाय अपनी क्षमता और योग्यता पर भरोसा रखना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। नेगेटिव- दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ विपरीत हो सकती हैं। छोटी सी गलतफहमी संबंधों में खटास ला सकती है। कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन परेशान होगा और काम करने की क्षमता भी प्रभावित हो सकती है। खरीदारी करते समय बजट का ध्यान रखें।

करियर- कार्यस्थल पर कुछ अव्यवस्था रह सकती है। स्टाफ की वजह से भी परेशानी आने की संभावना है, इसलिए सभी गतिविधियों पर नजर रखें। काम से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले खुद लेना बेहतर होगा। ऑफिस की राजनीति से भी सावधान रहें। लव- पति-पत्नी के अच्छे तालमेल से घर का माहौल मधुर और सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। हेल्थ- सिरदर्द और माइग्रेन परेशान कर सकता है। गैस और बादी बढ़ाने वाले भोजन से बचें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या – पॉजिटिव- दिन का दूसरा हिस्सा ज्यादा अनुकूल रहेगा। इसलिए सुबह ही अपने जरूरी कामों की योजना बना लें। सकारात्मक और संतुलित सोच के साथ काम करेंगे तो योजनाएं व्यवस्थित तरीके से पूरी होती जाएंगी। नेगेटिव- आलस और सुस्ती की वजह से जरूरी काम टालने से बचें। कोई अप्रिय खबर मिलने से काम करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। विपरीत परिस्थिति में भी अपना मनोबल कमजोर न होने दें।

करियर- कारोबार में मुनाफे की स्थिति रहेगी। बिजनेस बढ़ाने के लिए उधार या लोन लेने की योजना है तो एक बार फिर अच्छी तरह विचार करें। कुछ नए अनुबंध मिल सकते हैं और उनसे फायदा भी होगा। स्टाफ और कर्मचारियों के बीच तालमेल बनाने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। लव- वैवाहिक संबंधों में कुछ मनमुटाव रहेगा। एक-दूसरे का सहयोग करें और आपसी तालमेल बनाए रखें। बेकार की बातों में उलझने से बचें। हेल्थ- किसी तरह का जोखिम लेने से बचें और सेहत को लेकर लापरवाही न करें। चोट लगने की आशंका है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

तुला – पॉजिटिव- कलात्मक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और निजी काम आसानी से पूरे होंगे। आपके स्वभाव में आ रहे सकारात्मक बदलाव की वजह से परिवार और रिश्तेदारों के बीच आपकी अच्छी छवि बनेगी। फिटनेस पर भी ध्यान देंगे। नेगेटिव- मेहमानों का ज्यादा आना-जाना आपको परेशान कर सकता है। भाई-बहनों के बीच मतभेद बढ़ने की आशंका है और इसकी वजह गुस्सा हो सकता है। इन परिस्थितियों का असर नींद पर भी पड़ सकता है। धैर्य और संयम रखेंगे तो समस्याओं का समाधान मिलता जाएगा।

करियर- प्रॉपर्टी से जुड़ी किसी डील में रुकावट आ सकती है। ऐसी स्थिति में बेवजह बहस करने से बचें। नौकरीपेशा लोगों को ज्यादा काम और उच्च अधिकारियों के दबाव की वजह से तनाव हो सकता है। लव- पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। युवाओं को किसी करीबी मित्र से मिलने पर खुशी महसूस होगी। हेल्थ- लापरवाही के कारण एसिडिटी और गैस की समस्या बढ़ सकती है। हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन लें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक – पॉजिटिव- नई उम्मीद के साथ दिन की शुरुआत होगी। विपरीत परिस्थिति का समाधान सकारात्मक सोच और संतुलित व्यवहार से निकाल पाएंगे। आत्मविश्वास बना रहेगा। परिवार के साथ किसी गेट-टुगेदर का कार्यक्रम भी बन सकता है। नेगेटिव- किसी महत्वपूर्ण काम में दूसरों के प्रभाव में आने के बजाय अपनी क्षमता पर भरोसा रखें। आपके खुद के फैसले ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। युवाओं को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा, लेकिन हिम्मत बनाए रखें।

करियर- कारोबारी गतिविधियां पहले से बेहतर होंगी और काम में तेजी बनी रहेगी। ग्राहकों की पसंद के अनुसार स्टॉक रखने से अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। जरूरी कागजात, फाइल और दूसरे ऑफिशियल दस्तावेज संभालकर रखें। लव- दांपत्य जीवन में तालमेल की कमी हो सकती है, लेकिन आपसी बातचीत से स्थिति संभाल पाएंगे। प्रेम संबंधों में भी गलतफहमी या खटास न आने दें। हेल्थ- ज्यादा थकान और बदन दर्द की समस्या हो सकती है। काम के साथ पर्याप्त आराम और सही भोजन भी जरूरी है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

धनु – पॉजिटिव- जीवन को लेकर आपका सकारात्मक रवैया हर परिस्थिति में खुश रहने में मदद करेगा। आपका रहन-सहन और बोलने का तरीका लोगों को प्रभावित करेगा। घर में किसी शुभ या मांगलिक आयोजन की योजना बन सकती है। नेगेटिव- गलत या अनुचित कामों में रुचि न लें, वरना मान-सम्मान प्रभावित हो सकता है। घरेलू मुद्दों पर विवाद होने की संभावना है। आज कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। युवा अपने भविष्य और करियर के साथ किसी तरह का समझौता न करें।

करियर- अपने कारोबार से जुड़ी ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल करें। इससे बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं को मजबूती मिलेगी। किसी कर्मचारी की गलती से नुकसान होने की आशंका है। इसलिए महत्वपूर्ण गतिविधियां अपनी निगरानी में करवाएं। लव- व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय निकालेंगे तो घर का माहौल खुशहाल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। हेल्थ- काम के साथ पर्याप्त आराम भी जरूरी है। कुछ समय ध्यान और मेडिटेशन में बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

मकर – पॉजिटिव- परिवार के लोगों को आपसे कुछ उम्मीदें रहेंगी और आप उन्हें पूरा करने की कोशिश करेंगे। दिन का कुछ समय आत्ममंथन और शांत वातावरण में बिताएं। इससे कई उलझनों का समाधान मिल सकता है। युवाओं को बड़े लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। नेगेटिव- आपकी कोई निजी या खास बात सार्वजनिक हो सकती है, इसलिए सावधान रहें। दूसरों की समस्याओं में ज्यादा उलझने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। कोई पेमेंट रुकने से परेशानी हो सकती है।

करियर- बिजनेस में काम का दबाव बढ़ेगा। व्यवस्था को लेकर कुछ ठोस और महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं, लेकिन इनके नतीजे अच्छे मिलेंगे। बिजनेस पार्टनर के साथ किसी व्यापारिक मुद्दे पर सकारात्मक चर्चा होगी। सरकारी नौकरी करने वालों की कोई स्पेशल ड्यूटी लग सकती है। लव- परिवार के साथ मनोरंजन में अच्छा समय बीतेगा। लव पार्टनर के साथ कहीं घूमने या लॉन्ग ड्राइव का कार्यक्रम बन सकता है। हेल्थ- ज्यादा व्यस्तता के कारण पीठ में दर्द या खिंचाव हो सकता है। व्यायाम पर ध्यान दें और जरूरत से ज्यादा काम अपने ऊपर न लें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

कुंभ – पॉजिटिव- लंबे समय से अधूरा कोई काम आज पूरा हो सकता है। इससे नई ऊर्जा और ताजगी महसूस होगी। सामाजिक गतिविधियों में आपकी मौजूदगी बढ़ने से संपर्कों का दायरा भी बढ़ेगा। कोई करीबी रिश्तेदार घर आ सकता है। नेगेटिव- ज्यादा जिम्मेदारियां मिलने से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। इसका असर रिश्तों पर भी पड़ सकता है, इसलिए धैर्य और संयम रखें। आर्थिक लेनदेन सावधानी से करें। बच्चों की गतिविधियों पर भी उचित नजर रखें।

करियर- बिजनेस के ज्यादातर काम फोन के जरिये ही पूरे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। खाद्य पदार्थों से जुड़े कारोबार में अच्छा लाभ होने की संभावना है। किसी नए काम के लिए प्रयास चल रहे हैं तो आज उससे अच्छे अनुभव और नतीजे मिल सकते हैं। लव- परिवार के साथ ऑनलाइन शॉपिंग में समय बीतेगा। घर में खुशी और सुकून का माहौल रहेगा। हेल्थ- भीड़भाड़ और प्रदूषण वाली जगहों पर जाने से बचें। गले में इंफेक्शन और खांसी-जुकाम जैसी समस्या हो सकती है। खानपान और सेहत को लेकर जरूरी सावधानी रखें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

मीन – पॉजिटिव- आज कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। नई उम्मीदें बनेंगी और प्रयासों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका योगदान रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक काम की योजना बन सकती है, जिससे खुशनुमा माहौल रहेगा। नेगेटिव- बेकार की बातों में समय खराब न करें और दिनचर्या अनुशासित रखें। थकान और बेचैनी के कारण लक्ष्य से भटक सकते हैं। अपनी सहनशक्ति और मनोबल मजबूत रखें। दूसरों की परेशानियों को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता करने पर खुद भी तनाव में आ सकते हैं।

करियर- बिजनेस की बाहरी गतिविधियों के बजाय कार्यस्थल पर ज्यादा समय दें। संपर्क मजबूत करने से नए अवसर मिल सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण कर्मचारी की वजह से कार्यस्थल की व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है, इसलिए निगरानी बनाए रखें। लव- परिवार में चल रहे किसी विवाद के कारण माहौल प्रभावित हो सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। हेल्थ- काम व्यवस्थित न होने से तनाव और मानसिक परेशानी बढ़ सकती है। इसका असर सेहत पर भी पड़ेगा। मेडिटेशन करने से सुकून मिलेगा। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

Horoscope Today October 02 2026 : Aaj ka Rashifal October 02 2026 : आज का राशिफल : दैनिक पंचांग: आज का भविष्यफल Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!