analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 7513 1 1

Horoscope Today September 17, 2024 : Aaj ka Rashifal September 17, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 17 September 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 17 सितम्बर 2024

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – भाद्रपद

पक्ष – शुक्ल

तिथि  चतुर्दशी सुबह 11:44 तक तत्पश्चात पूर्णिमा

नक्षत्र  शतभिषा दोपहर 01:53 तक तत्पश्चात पूर्वभाद्रपद

योग  धृति सुबह 07:48 तक तत्पश्चात शूल

राहुकाल – शाम 03:36 से शाम 05:08 तक

सूर्योदय -06:27

सूर्यास्त- 18:38

दिशाशूल – उत्तर दिशा मे

व्रत पर्व विवरण – अनंत चतुर्दशी,श्रीगणेश विसर्जन,श्रीगणेश महोत्सव समाप्त,व्रत पूर्णिमा,प्रौष्ठपदी पूर्णिमा,पित्र पक्ष प्रारंभ,महालय श्राद्ध आरंभ,पूर्णिमा का श्राद्ध,पंचक

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 

दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं।

शुभ दिनांक : 8, 17, 26 

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष : 2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। आप अपने काम को लेकर पूरी मेहनत करेंगे, लेकिन आपको मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य से खटपट रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। जीवनसाथी से यदि कुछ समस्या चली थी, तो उसमें आपको राहत मिलती देख रही है। आप अपनी वाणी पर संयम रखें और अपने बढ़ते खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश करें। माता-पिता का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपके ऊपर परिवार में कुछ नई जिम्मेदार आएगी। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। यदि आप कार्यक्षेत्र में काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आप अपने सीनियर से बातचीत करेंगे। आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा, जिससे आपके काफी काम लटकेंगे। तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े लोगों को कुछ लाभ मिलने की संभावना है। आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सोच समझें कामों को करने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कामों को लेकर योजना बनानी होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। आपके पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। कार्यक्षेत्र में लोग आपके खिलाफ कोई पॉलिटिक्स कर सकते हैं और आपके शत्रु भी आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे। आपके खर्च करने की आदत के कारण आप अपना काफी धन खत्म कर सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपकी सेहत नरम-गरम रहेगी। आप अपने जरूरी कामों को समय से निपटाने की कोशिश करें और आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। पारिवारिक व्यवसाय में तनाव बना रहेगा। आपके मन में कोई समस्या रहेगी। सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के काम आसानी से निपट जाएंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी कोई गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी खुशियां बढ़ेंगी और आपका कोई काम आपको परेशान कर सकता है। आपका किसी नए घर, मकान और दुकान खरीदने का सपना पूरा होगा। परिवार के सदस्यों में खटपट रहेगी, जिस कारण दूरियां आ सकती है। आपका बिजनेस पहले से ग्रो करेगा। संतान पक्ष को से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके अधिकारी कामों में आपका पूरा साथ देंगे। करियर में आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग उनके विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगा सकते हैं। आप अपनी पारिवारिक समस्याओं को मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें, नहीं तो वह बढ़ेगी। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं और रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर मिल सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी पद-प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस आपके काम से खुश रहेंगे। आपको प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आप अपने कामों को पूरा करने के लिए कोई नई ट्रिक अपना सकते हैं। कोई कानूनी मामला आपको परेशान करेगा, लेकिन उसे आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम बनाने के लिए रहेगा। कुछ साधनों में वृद्धि होगी। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपको अपनी किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा हो सकता है, आप उन्नति के राह पर आगे रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों के अधिकारी उनके कामों में पूरा साथ दे सकते हैं। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप लोगों से कम से कम मतलब रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ने से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आपको किसी काम को लेकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। बिजनेस में आपको कोई नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। भाई-बहनों से आपकी खूब पटेगी। आप किसी को धन उधार देने से बचें। आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा। साझेदारी में कोई नई डील फाइनल हो सकती हैं। आपको अपने कामों को कल पर टालने से बचना होगा। आपकी सेहत में उतार चढ़ाव रहने के कारण आपको तनाव सताएगा। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं को आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कामों को लेकर ज्यादा उतावलापन ना दिखाएं। आप अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। आपका बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा, जो आपको खुशी देगा, लेकिन आप कुछ योजनाओं को लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आप अपने आय व्यय में भी संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके साख सम्मान में वृद्धि होगी। यदि आपने कोई लोन आदि लेने के लिए सोचा है, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आपकी संतान भी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेगी। विद्यार्थी के किसी परीक्षा के परिणाम आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको यदि कोई सिरदर्द या बदन दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आप अपनी आय को बढ़ाने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी में बदलाव की सोच रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर मिल सकता है।

main qimg 76d5f76b833bf61ddd667945235c3b2c

Horoscope Today September 17, 2024 : Aaj ka Rashifal September 17, 2024 Read More »

img 7474 1

Horoscope Today September 15, 2024 : Aaj ka Rashifal September 15, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 15 September 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 16 सितम्बर 2024

दिन – सोमवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – भाद्रपद 

पक्ष – शुक्ल

तिथि  त्रयोदशी शाम 03:10 तक तत्पश्चात चतुर्दशी

नक्षत्र  धनिष्ठा शाम 04:33 तक तत्पश्चात शतभिषा

योग  सुकर्मा सुबह 11:42 तक तत्पश्चात धृति

राहुकाल – सुबह 07:58 से सुबह 09:30 तक

सूर्योदय -06:27

सूर्यास्त- 18:39

दिशाशूल – पूर्व दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 

दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2029

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज किस्मत आपके साथ रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। कार्यालय या घर के काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन समय रहते पूरा जरुर हो जाएंगे। लोग आपकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनेंगें। अपनी रचनात्मकता से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। कोई भी फ़ैसला करने से पहले ठीक से विचार-विमर्श कर लें। आज धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा बन पाओगे व लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी उलझी हुई स्थिति में अपनों से बातचीत करने से समाधान जरूर मिलेगा। व्यस्त रह सकते हो व स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका दिन सुनहरा रहने वाला है। किसी खास काम से आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अगर आपके दोस्त परिवार के लोगो से कोई खुशखबरी मिल सकती है। जिससे घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। जो लोग अविवाहित हैं उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। छात्रों को कम मेहनत से ही सफलता मिल जायेगी। आपको अपने फिजूल खर्चों पर कंट्रोल करना होगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कामकाज में कई दिनों से चल रहा तनाव खत्म हो जायेगा। इस राशि के मालिकों को कई बुकिंग एक साथ मिल सकती है। किसी उलझी हुई स्थिति में अपनों से बातचीत करने से समाधान जरूर मिलेगा। धनलाभ के कुछ नए अवसर भी मिलेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद हमेशा आपके साथ बना रहेगा। इससे आपके सारे काम आसानी से पूरे होंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में पहले से बनी प्लानिंग किसी अन्य के सामने न रखें। वरना कोई और इसका फायदा उठा सकता है। आप विवादों में पड़ने से बचें वरना बात सुलझने के बजाय उलझ सकती है। उधार के लेन-देन से बचें। विरोधी पक्ष आपका मन काम से दूर करने की कोशिश करेंगे, लेकिन समझदारी आपको इन लोगों से दूर रखेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिला जुला हो सकता है। रिश्तेदारों के साथ फोन पर बातचीत करते हुए ध्यान रखना होगा की कोई ऐसी बात न कहें जिससे तनाव की स्थिति बने। अपनी सूझ-बूझ से आप सभी व्यावसायिक समस्याओं को आसानी से हल कर सकेंगे। अगर आप नौकरी में हैं तो अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। काम के प्रति अपनी एकाग्रता बनाए रखें। कार्यक्षेत्र से जुड़ी आपकी सभी समस्याएं सुलझ जायेगी फिर आपका दिन बेहतर रहेगा। व्यायाम करने से आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। अगर जीवनसाथी के साथ कई दिनों से मन-मुटाव चल रहा है तो, वो समाप्त हो जायेगा। अपना समय सकारात्मक कामों को करने में लगाएं। ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। संगीत से जुड़े लोगों को किसी बड़ी संस्था में परफॉर्म करने का अवसर मिल सकता है। सच्चे मन से कि गई आपकी मेहनत रंग लायेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिला जुला रहेगा । सोच-विचार कर ही किसी बड़े फैसले को अंतिम रूप दें। कोई ऐसी बात आपके सामने आ सकती है जिससे आप परेशान हो सकते हैं। फिजूल खर्च करने से बचें। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कोई जरूरी काम रूक सकता है। इस राशि के छात्रों को पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। महिलाओं का दिन राहतपूर्ण रहेगा। परिवार के सारे लोग घर के कामों में एक दूसरे की मदद करेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन खास रहने वाला है। परिवार के लिये कुछ अच्छा करने का दिन है। आपका कार्य अधिकारियों को खुश करने में कामयाब रहेगा। साहित्य से जुड़े लोगों के लिये दिन अच्छा है। कोई कविता या कहानी लिख सकते हैं। आपको जीवनसाथी की ओर से कुछ अच्छा सा उपहार मिल सकता है। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। चेहरे का खास ख्याल रखें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन फायदेमंद रहने वाला है। पैसों का फायदा होने और कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलने का योग बन रहा है। आप शांत मन से काम करेंगे तो आपको काफी फायदा होगा। जो लोग प्लास्टिक के व्यापार से जुड़े हैं उनकी किसी बड़े व्यापारी से साझेदारी हो सकती है। विवाहितों के लिये दिन शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी से आपको सरप्राइज मिल सकता है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। महत्वपूर्ण मामलों में दोस्तों से बातचीत हो सकती है। जिसमें उनका सहयोग आपको प्राप्त होगा। नये विचारों पर काम करने से आपको पूरा फायदा मिलेगा। ऑफिस में वर्कलोड कम रहेगा। परिवारवालों के साथ अधिक समय बीतेगा। इस राशि के जो लोग कपड़ा व्यापारी हैं उन्हें कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी के नये आसार मिलेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। बाहार का खाने से बचें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। अपनी इच्छाएं पूरी करने की कोशिश कारगर साबित होगी। आमतौर पर आप किसी बात का बुरा नहीं मानेंगे। परिवार में उलझा हुआ मामला आसानी से सुलझ जायेगा। छात्रों को करियर संबंधी कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ का सहयोग मिलता रहेगा। बच्चों के साथ समय बिताने से परिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे और आपको खुशी भी मिलेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। पूरे दिन आपके चेहरे पर प्रसन्नता दिखेगी। कोई नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलायेगा। बच्चों के साथ कहीं घूमने के लिये जायेंगे। आपकी कोशिशें फलदायी रहेंगी। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। शाम का समय दोस्तों के साथ बितेगा, आप उनके साथ मिलकर पुरानी यादे भी ताजा कर सकते हैं।

Horoscope Today September 15, 2024 : Aaj ka Rashifal September 15, 2024 Read More »

img 7625 1

Horoscope Today September 15, 2024 : Aaj ka Rashifal September 15, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 15 September 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 15 सितम्बर 2024

दिन – रविवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – भाद्रपद

पक्ष  शुक्ल

तिथि द्वादशी शाम 06:12 तक तत्पश्चात त्रयोदशी

नक्षत्र  श्रवण शाम 06:49 तक तत्पश्चात धनिष्ठा

योग   अतिगण्ड शाम 03:14 तक तत्पश्चात सुकर्मा

राहुकाल – शाम 05:09 से शाम 06:41 तक

सूर्योदय -06:26

सूर्यास्त- 18:40

दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे

व्रत पर्व विवरण – प्रदोष व्रत

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं।

आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24 

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2026 

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

आज का राशिफल दिनांक : 15 सितम्बर 2024

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन सभी कार्य में सफलता दिलाएगा। पूर्व में किये गए परिश्रम का फल आज अवश्य ही धन लाभ के रूप में मिलेगा लेकिन ध्यान रहे व्यवहारिकता से ही लाभ में वृद्धि हो सकती है लोभ अथवा अहम में रहे तो लाभ सीमित रह जायेगा। कार्य व्यवसाय में बिना किसी सहयोग के उन्नति होगी भविष्य की योजनाओं पर खर्च के साथ बचत भी करेंगे। सरकारी कार्य भी थोड़े बौद्धिक श्रम से धन खर्च कर बना लेंगे। दिमागी रूप से शांत रहने के कारण परिजनों के साथ संबंधों में निकटता आएगी। वृद्धजन का आशीर्वाद मिलेगा परोपकार की भावना आज कम ही रहेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आप पूर्व में की गलतियों की समीक्षा करेंगे भविष्य को लेकर थोड़ी चिंता भी रहेगी। कार्य व्यवसाय में आज कही से भी लाभ की उम्मीद नजर नही आएगी फिर भी मानसिक रूप से संतोषी ही नजर आएंगे। धन को लेकर जोड़ तोड़ की नीति अपनाने की जगह शांति से परिस्थिति अनुकूल बनने की प्रतीक्षा में रहेंगे। मन की इच्छाओं की तुलना में आज कर्म कम ही करेंगे भागदौड़ से बच बैठकर लाभ कमाने के चक्कर मे रहना अभाव को जन्म देगा। शारीरिक रूप से भी थोड़ा कष्ट रहेगा। परिजनों की बनी बनाई योजना पर लचीले व्यवहार के कारण पानी फेर देंगे। 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज दिन के पहले भाग को छोड़ शेष समय शारीरिक एवं मानसिक समस्या का सामना करना पड़ेगा प्रातः काल से ही स्वास्थ्य में नरमी आने लगेगी लेकिन इसके प्रति लापरवाही करेंगे परिणाम स्वरूप मध्यान बाद स्थिति खराब होने लगेगी लेकिन ज्यादा गंभीर भी नही होगी। लेदेकर अपने नियमित कार्यो को किसी के सहयोग से पूरा कर लेंगे। धन की आमद आज आशाजनक नही रहेगी। सरकारी अथवा अन्य महत्त्वपूर्ण कार्यो को आज टालना ही बेहतर रहेगा। धन खर्च करने पर भी अधिकतर कार्य अधूरे ही रहेंगे। परिजनों के साथ संबंधो में रुखापन आएगा मतलब से बात करेंगे। 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन पूर्वार्ध में पहले मिली सफलता के कारण निश्चिन्त रहेंगे महत्त्वपूर्ण कार्यो में लापरवाही करेंगे लेकिन मध्यान के बाद ही स्थिति को भाँप कर मेहनत के लिये प्रेरित होंगे। आज किये परिश्रम का फल निकट भविष्य में कुछ ना कुछ आर्थिक अथवा अन्य प्रकार से वृद्धि कराएगा। घर मे सुखोपभोग के साधन की खरीद की योजना बनेगी परन्तु आज बजट की कमी के कारण टालना भी पड़ सकता है। धन लाभ आशाजनक लेकिन भाग दौड़ के बाद ही होगा खर्च साथ लगे रहने से परिजनों की इच्छापूर्ति करने में विलंब होगा फिर भी आपसी तालमेल बना रहेगा स्वास्थ्य को लेकर आशंकित रहेंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज दिन के आरंभिक भाग को छोड़ शेष सामान्य रहेगा। प्रातः काल सेहत में नरमी रहेगी लेकिन पहले की अपेक्षा सुधार भी आएगा आलस्य के कारण कार्य के प्रति टालमटोल करेंगे मध्यान बाद मानसिक रूप से स्थिरता आएगी कार्यो के प्रति गंभीरता बढ़ेगी लेकिन मजबूरी में ही करेंगे। धार्मिक कार्यो में आस्था मजबूत होगी। कार्य व्यवसाय से आज ज्यादा आशा नही रहेगी फिर भी दौड़ धूप का सकारात्मक परिणाम भविष्य में लाभ की आशा बनाए रखेगा। परिजन आपकी गतिविधयों पर नजर रखेंगे किसी भी अनैतिक कार्य से बचें अन्यथा सुख शांति बिगड़ सकती है। धन लाभ से खर्च ज्यादा रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन बुद्धि विवेक में विकास होगा लेकिन इससे मनिच्छित सफलता नही मिल सकेगी दिन के पहले भाग में घर मे पुरानी बात के कारण मतभेद रहेंगे शांत रहने का प्रयास करें अन्यथा दिन भर मानसिक अशांति रहेगी। कार्य क्षेत्र पर नए तरीके से काम करने का प्रयास करेंगे इससे अन्य लोगो मे आपकी बुद्धि कौशल का प्रचार होगा पर धन लाभ के लिये तरसना पड़ेगा परिश्रम करने पर भी अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। लोग केवल मीठा बोलकर अपना हित साधेंगे सहयोग कोई नही करेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार की आवश्यकता पूर्ती करने में असमर्थ रहेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज दिन के आरंभ में किसी गुप्त कारण से चिंतित रहेंगे स्वयं अथवा किसी परिजन की गलती के कारण घर मे कलह होने की आशंका से मन व्याकुल रहेगा परिजनों के आगे सोच समझकर ही बात करें डर के कारण उलजुलूल बयानों से खुद ही शक पैदा करेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी शांति की कमी रहेगी धन अथवा किसी वस्तु को लेकर गरमा गरमी होने की संभावना है। लाभ की संभावनाए बनते बनते बिगड़ेंगी। सामाजिक एवं पारिवारिक व्यवहारों की जगह मौज-शौक पर खर्च करेंगे। सहयोगियों से आज कम ही बनेगी। मानसिक दबाव के कारण सर दर्द रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन बीते समय की तुलना में बेहतर बीतेगा। दिन के आरंभ में अधिकांश कार्य हानि होने के डर से करने से कतराएंगे मध्यान तक मन पर चंचलता हावी रहेगी अनिर्णय की स्थिति अव्यवस्था बढ़ाएगी। किसी अनुभवी की सलाह मिलने पर हिम्मत आएगी कार्य व्यवसाय से आज लाभ की उम्मीद कम ही रखें निवेश करने से ना डरें भविष्य के लाभ के लिए आवश्यक है। धन लाभ की कामना संध्या तक पूर्ण होगी लेकिन कुछ कमी के साथ। वर्जित कार्यो में रुचि रहेगी जो सम्मान के साथ धन हानि का कारण बन सकती है इससे दूर रहें। खासी जुखाम से पीड़ा की संभावना है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज दिन के पूर्वार्ध की संतोषी प्रवृति मध्यान तक बेचैनी में बदल जाएगी। धन को लेकर आज कोई जोखिम नही लेंगे लेकिन लाभ पाने के लिये किसी भी प्रकार से कसर भी नही छोड़ेंगे दिन भर के कार्य कलापो से असंतोष होगा परन्तु आकस्मिक लाभ होने पर थोड़ी राहत मिलेगी आज आप जिस लाभ के अधिकारी है उसमें किसी का गलत मार्गदर्शन कमी लाएगा फिर भी खर्चो की पूर्ति आसानी से हो जाएगी। नौकरी वाले लोग धन लाभ की आशा में रहेंगे पर आज निराश ही होना पड़ेगा। परिवार के सदस्य अन्य की कमिया बता स्वय की गलती पर पर्दा डालेंगे थोड़े मतभेद के बाद भी शांति रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज दिन का आरंभ शांति से व्यतीत होगा लेकिन इसके बाद व्यर्थ के प्रपंचो में पड़कर मानसिक शांति खो देंगे। करने योग्य कार्य छोड़ अनर्गल प्रवृतियों में समय और धन नष्ट करेंगे। सरकारी क्षेत्र से आशाजनक समाचार मिलेंगे लेकिन सफलता आज संदिग्ध ही रहेगी। कार्य व्यवसाय में बड़ा निर्णय लेने का विचार बनाएंगे यह भविष्य के लिये लाभदायक रहेगा। धन की आमद सोच से थोड़ी कम रहेगी पुराने कार्यो से लाभ होगा लेकिन ज्यादा देर टिकेगा नही। व्यापार विस्तार की योजना भी बनाएंगे जिसमे सफलता निश्चित रहेगी। घर में किसी खुशखबरी के मिलने से आनंद का वातावरण बनेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन से आप काफी उम्मीद लगाए रहेंगे लेकिन दिन निराश करने वाल रहेगा। आवश्यक कार्य मनमौजी प्रवृति के कारण अधूरे रहेंगे। जिस कार्य से लाभ की आशा रहेगी उसमे किसी का हस्तक्षेप पड़ने से हानि होगीं। भागीदारी के कार्य मे स्पष्टता रखें गलतफहमी संबंद तोड़ सकती है। धन लाभ की संभावनाए ही बनेगी लेकिन पूर्ण नही हो सकेगी। लोग आपका सहयोग करने की जगह त्रुटियां निकालेंगे। रमणीय पयर्टक स्थल की यात्रा होगी खर्च में नियंत्रण रखने पर भी अकस्मात होने से कोष में कमी आएगी। शारीरिक रूप से कुछ ना कुछ कमी बनी रहेगी। जोखिम वाले कार्यो से आज डोर रहना ही बेहतर रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन भागदौड़ भरी जिंदगी में शांति की तलाश में रहेंगे मन में आज कुछ ना कुछ उठापटक लगी रहेगी। दिन के आरंभ में जो भी योजना बनाएंगे अन्य कार्य आने से इनमे फेरबदल करना पड़ेगा। कार्य व्यवसाय की जगह आज सार्वजनिक क्षेत्र से उम्मीद अधिक रहेगी। व्यवसायी वर्ग सही दिशा में जा रहे कार्यो के प्रति आशंकित रहेंगे लाभ के नजदीक पहुच कर निर्णय बदलने पर होने वाले लाभ में कमी आएगी। सरकारी कार्य धीमी गति से आगे बढ़ेंगे। मित्र परिचितों से संबंधो में मधुरता बढ़ेगी फिर भी छोटी-छोटी बातों को अनदेखा करना ही बेहतर रहेगा। परिवार में बीमारियों के कारण उदासीनता रहेगी।

main qimg ddb92e87c21487afc58b89dd03b4f30d

Horoscope Today September 15, 2024 : Aaj ka Rashifal September 15, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!