analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

ce9f7312 6295 446c b760 8f22a1986b19 1

Horoscope Today September 07, 2024 : Aaj ka Rashifal September 07, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 07 September 2024

main qimg 4306d9588bb215260c56a0f285831bbd

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 07 सितम्बर 2024

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – भाद्रपद

पक्ष – शुक्ल

तिथि  चतुर्थी शाम 05:37 तक तत्पश्चात पंचमी

नक्षत्र – चित्रा दोपहर 12:34 तक तत्पश्चात स्वाती

योग  ब्रह्म रात्रि 11:17 तक तत्पश्चात इन्द्र

राहुकाल – सुबह 09:30 से सुबह 11:03 तक

सूर्योदय -06:24

सूर्यास्त– 18:47

दिशाशूल – पूर्व दिशा मे

जिनका जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको लाभ के अवसरों पर पूरा ध्यान देना होगा, तभी आप अपने कर्ज को काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। आपको किसी काम के चलते अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके मित्र आपकी किसी समस्या का समाधान खोजने में आपकी मदद करेंगे। राजनीति को लेकर आपको थोड़ा सा ध्यान देना होगा, क्योंकि कुछ लोग आपके खिलाफ कोई साजिश रचने की कोशिश करेंगे। आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके पिताजी का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में हो सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे आपकी साख चारों ओर फैलेगी और आपको किसी धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप अपनी सेहत का पूरा ध्यान दें और समय-समय पर जरूरी टेस्ट करवाते रहें। आपके मन में परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। आप अपने घर परिवार में किसी बंटवारे को लेकर वाद विवाद में पड़ सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मौजमस्ती से भरा रहने वाला है। आप अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देंगे और आपको कोई महत्वपूर्ण काम सौंपा जा सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके कामों में वृद्धि होगी, लेकिन आपको काम से घबराने की आवश्यकता नहीं है। आपके पिताजी की सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। आपको अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपके कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह भी आपको वापस मिल सकती हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए अपने सीनियर से बातचीत करेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। सामाजिक कार्य में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपकी संतान को किसी परिक्षा में अच्छे परिणाम मिलने से जश्न का आयोजन हो सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, जो आपको समस्या देंगे। आपको अपनी किसी पुरानी गलती को लेकर पछतावा होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। कारोबार में आपको अच्छा लाभ मिलेगा और आप तरक्की करेंगे। आप भगवान की भक्ति में जुटे नजर आएंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। आपके कामों को करने की गति तेज रहेगी। आप अपने धन को लेकर सुख सुविधाओं पर अच्छा खासा धन देंगे। संतान की किसी फरमाइश पर आप वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों में यदि किसी बात को लेकर कुछ कड़वाहट आ गई थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला है। विद्यार्थी पढ़ाई में एकाग्र होकर जुटेंगे, तभी वह परीक्षा में अच्छी सफलता हासिल कर सकेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारी पर आप पूरा ध्यान देना होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में रहेगी। आप छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे। यदि परिवार में किसी सदस्य को लेकर कुछ समस्या आ रही थी, तो उसके लिए आप परिवार के सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने किसी विषय में बदलाव करना नुकसान देगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को अपने कामों को लेकर रणनीति बनाकर आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। यदि आपका धन डूबा हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। आपको अपनी किसी मित्र की याद सता सकती है। जीवनसाथी से संबंधों में यदि कुछ कटुता चल गई थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आपको अपने धार्मिक कार्यों मे सोच विचारकर आगे बढ़ना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। विद्यार्थी अपने कामों में कुछ कठिनाइयां महसूस करेंगे। आपको अपने भविष्य की चिंता सता सकती है। जीवनसाथी से आप किसी मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा होगा। जीवनसाथी के साथ आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। भविष्य को लेकर आपको प्लानिंग करनी होगी। सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। शेयर मार्केट में धन लगाने से पहले आपको मार्केट की चाल को समझना होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाले हैं। भाईचारे की भावना आपके मन में रहेगी। आपके परिवार के सदस्य आपके कामो में आपका पूरा साथ देंगे। आपको किसी काम में यदि कोई समस्या आएगी, तो आप अपने भाईयों से सलाह कर सकते हैं। संतान को कोई पुरस्कार मिलने से आपको खुशी होगी। परिवार में किसी मागंलिक का आयोजन हो सकता है। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह को लेकर किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के लिए रहेगा। आपको किसी भी बड़े निवेश को करने से बचना होगा। पारिवारिक संपत्ति को लेकर यदि आज कोई कलह उत्पन्न हो, तो आप उसमें शांत रहें और बातचीत करके उसको निपटने की कोशिश करें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में खुशियां भरपूर रहेंगी। आप व्यस्त रहने के कारण अपने बाकी कामों पर ध्यान थोड़ा कम देंगे। आप किसी से धन उधार न लें, नहीं तो आपको उसे उतारने में समस्या आएगी। ससुराल पक्ष से यदि आप कोई लेनदेन करें, तो उसमें अपने आंख- कान खोलकर रखें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी से मांगकर वाहन चलाने से बचना होगा और किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना बेहतर रहेगा। आप किसी बात को लेकर क्रोध न करें और आप अपनी वाणी पर पूरा ध्यान दें। घर परिवार में लोगों को आज आपके दिए गए कामों से कुछ उलझने रहेंगी। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान के भविष्य को लेकर किसी प्लान को बना सकते हैं। आपको अपने कामों को कल पर टालने से बचना होगा। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आने वाला है। आप आय को बढ़ाने के स्रोतों पर पूरा ध्यान देंगे, जिसमें आपको सफलता भी अवश्य मिलेगी। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने पारिवारिक मामलों को मिलजुलकर निपटाने की कोशिश करें। कोई महत्वपूर्ण डील फाइनल होते-होते लटक सकती है, जिससे आपको थोड़ी समस्या आएगी। आप अपने पारिवारिक बिजनेस को लेकर कोई योजना बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे

Horoscope Today September 07, 2024 : Aaj ka Rashifal September 07, 2024 Read More »

img 7826 1

Horoscope Today September 06, 2024 : Aaj ka Rashifal September 06, 2024

main qimg 5a3acd8553d1407914386e6b1a32179e

Horoscope Today: Astrological prediction for 06 September 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 06 सितम्बर 2024

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – भाद्रपद

पक्ष  शुक्ल

तिथि  तृतीया शाम 03:01 तक तत्पश्चात चतुर्थी

नक्षत्र  हस्त सुबह 09:25 तक तत्पश्चात चित्रा

योग  शुक्ल रात्रि 10:15 तक तत्पश्चात ब्रह्म

राहुकाल – सुबह 11:03 से दोपहर 12:37 तक

सूर्योदय -06:24

सूर्यास्त- 18:48

दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2021, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैंक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। व्यापार कर रहे लोग किसी के साथ कोई साझेदारी कर सकते हैं, जो उनके लिए अच्छी रहेगी। आपके घर में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी, जिससे आपको लाभ होगा। आपको ऑफिस में अपने बॉस की बातों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपने आसपास के लोगों से भी आसानी से काम निकलवा सकेंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे। आप किसी डिनर डेट पर भी जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। आप अपनी सुख सुविधाओं को पूरा करने को लेकर योजना बनाएंगे। व्यापार में भी आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आप अपनी सेहत के प्रति कोई लापरवाही ना बरतें। यदि आपको कुछ मौसमी बीमारियां चल रही है, तो आप उनमें ढील ना दें, जो व्यापारी विदेशों से व्यापार करते हैं, उन्हें किसी काम को लेकर समस्या आ सकती है। आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है, नहीं तो परिवार का कोई सदस्य आपसे नाराज हो सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप किसी की सुनी सुनाई बातों में ना आएं और आर्थिक स्थिति को लेकर यदि आपको कोई टेंशन चल रही है, तो वह भी दूर होगी। आपने यदि किसी मित्र या बैंक, व्यक्ति, संस्था से धन उधार लेने की प्लानिंग की है, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। बिजनेस में आप किसी योजना को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो उसमें आपको अच्छा लाभ देगी। आपको किसी नुकसान में पड़ने से बचना होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है और आपके कामों को पूरा करने में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगी। आपके पिताजी को कोई पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। जीवनसाथी अपनी नौकरी में व्यस्त रहेंगे, जिस कारण वह अपने परिवार की जिम्मेदारियां को कल पर टालने की कोशिश करेंगे। यदि आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो, तो आप कोई पुरानी बात ना उखाड़े, नहीं तो लड़ाई झगड़ा बढ़ सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बिजनेस में योजनाओं को बनाकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने काम को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपकी संतान आपसे किसी काम को लेकर बातचीत कर सकती है। आपको अपने सहयोगियों से मन की बातों को लेकर बातचीत करनी होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि कोई लड़ाई झगड़ा चल रहा है, तो वह दूर होगा। आपको अपने किसी मित्र की याद सता सकती हैं। आप अपने खर्चों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको किसी यात्रा पर जाना बेहतर रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। यदि आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कुछ धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। आपके परिवार में कोई सदस्य किसी बात को लेकर नाराज रहेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे और अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपनी संतान के करियर को लेकर कोई फैसला ले सकते हैं। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहना होगा। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। आपको जीवनसाथी के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। आप किसी के कहने में आकर कोई काम ना करें, नहीं तो उसमें आपसे गलती होने की संभावना है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर संयम रखने की आवश्यकता है। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आप अपने पिताजी से किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य से चल रही अनबन बातचीत के जरिए दूर होगी। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आप अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। आपका कोई बचपन का मित्र आपसे मिलने आ सकता है। आपको अपने खर्चों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपका कोई मित्र आपसे किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकता है। परिवार में आपके ऊपर जिम्मेदारियां का बोझ अधिक रहेगा। आप अपनी संतान के लिए किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आपने कोई लेनदेन किया, तो वह आपको परेशान करेगा, क्योंकि इससे आपके आपसी रिश्तों में समस्याएं बढ़ेगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आपको लेनदेन बहुत ही सोच विचार कर करने होंगे। यदि अपने ससुराल पक्ष की किसी व्यक्ति से लेनदेन किया, तो इससे आपके आपसी रिश्तों में दूरियां आने की संभावना है। आपका किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है, जिसके लिए आपको माफी भी मांगनी पड़ सकती है। जीवनसाथी को कोई पेट से संबंधित समस्या रहेगी। विद्यार्थी यदि किसी नए कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, तो वह उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आपको किसी काम के चलते अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी खूब रुचि रहेगी। आप अपने किसी काम को लेकर मनमर्जी ना चलाएं, नहीं तो इससे आपके काफी काम लटकने की संभावना है। आपको अपने परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। यदि आप किसी नए वाहन के खरीदारी करना चाहते हैं, तो उसमें आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर कुछ पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है और आप अपनी आय को बढ़ाने पर पूरा ध्यान देंगे, जिसके लिए आप कुछ नई जगह निवेश करने के बारे में भी सोचेंगे। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। भाग्य के दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं काफी हद तक दूर होंगी, जिससे आप एक दूसरे के और करीब आएंगे। आपको किसी काम को लेकर यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है।

Horoscope Today September 06, 2024 : Aaj ka Rashifal September 06, 2024 Read More »

img 0162 1

Horoscope Today September 05, 2024 : Aaj ka Rashifal September 05, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 05 September 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 05 सितम्बर 2024

दिन –  गुरूवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – भाद्रपद

पक्ष – शुक्ल

तिथि  द्वितीया दोपहर 12:21 तक तत्पश्चात तृतीया

नक्षत्र  हस्त पूर्ण रात्रि तक

योग  शुभ रात्रि 09:08 तक तत्पश्चात शुक्ल

राहुकाल – दोपहर 02:11 से शाम 03:44 तक

सूर्योदय -06:24

सूर्यास्त– 18:49

दिशाशूल – दक्षिण दिशा मे

व्रत पर्व विवरण – सामवेद उपाकर्म,शिक्षक दिवस

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारियों से भरा रहने वाला है। आपके मन में कुछ बेवजह की उलझनें और तनाव होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में भी आप मन मुताबिक काम ना मिलने से थोड़ा परेशान रहेंगे। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में देरी हो सकती है, जिसके लिए आप अपने मित्र से बातचीत कर सकते हैं। आपको कहीं घूमने फिरने जाते समय अपने पिताजी से पूछकर जाना बेहतर रहेगा। आपको किसी परिवार के सदस्य की सेहत की चिंता सता सकती है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। आपको किसी काम को करने से पहले सोच विचार अवश्य करना होगा। आपको किसी बात को लेकर यदि क्रोध आए, तो फिर भी आप किसी से कोई ऐसी वैसी बात ना बोले। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको अपने किसी मित्र की कोई बात बुरी लग सकती है। आपको कोई जोखिम भरा काम करने से बचना होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपका डूबा हुआ धन आपको मिलने की संभावना है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को सोच समझकर धन लगाना होगा। आप किसी घर, मकान, दुकान आदि के खरीदारी की योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको धन की कमी के कारण कोई लोन आदि लेना पड़ सकता है। कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से विवादित था, तो आपको उसमें कोई समस्या हो सकती है, जिसके लिए आपको भागदौड़ करनी होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कारोबार में आपको बड़ा ऑर्डर मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम को करने की योजना बना सकते हैं। आप अपने पिताजी से कुछ जरूरी कामों को लेकर टिप्स ले सकते हैं, जिससे आप अपने बिजनेस में आगे बढ़ेंगे। आपकी किसी गलती को लेकर आपको पछतावा रहेगा। मित्रों के साथ आप किसी पार्टी आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी और कहीं घूमने फिरने जाने से पहले आपको अपने सामानों की सुरक्षा अवश्य करनी होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपका कारोबार पहले से अच्छा रहेगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी, लेकिन आप अपनी संतान से किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। आपके दिए गए सुझावों का कार्यक्षेत्र में खूब स्वागत होगा और आप अपने घर परिवार में सुख सुविधाओं पर ज्यादा ध्यान देंगे, जिसमें आप धन भी अच्छा खासा खर्च करेंगे। आपको कुछ बचत की योजना भी बनानी होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपने कार्यक्षेत्र में कोई परिवर्तन करने की योजना बना सकते हैं। आपको अपने कामों को लेकर किसी पर ज्यादा डिपेंड नहीं रहना है। परिवार में सदस्यों में कोई खटपट चल रही थी, तो वह दूर होगी और रिश्तों में मजबूती आएगी। आपका कोई पुराना लेनदेन आपको परेशान करेगा। आप नौकरी में अपने कामों में कोई डील दे सकते हैं, जिस कारण आपके बॉस आपसे नाराज रहेंगे। आपका मन इधर-उधर के कामों में ज्यादा लगेगा, जिससे आपके काम लटकाने की संभावना है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर समस्या रहेगी और आपके मन में भी उथल-पुथल बनी रहेगी। आपको यदि कोई पारिवारिक समस्या लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो आप उसे दूर करने के लिए परिवार के सदस्यों को बिठाकर बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। आप किसी नए वाहन के खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। नौकरी में बदलने का यदि आप प्रयास कर रहे हैं, तो आपको किसी पुराने छोड़ी हुई नौकरी का ऑफर आने की संभावना है, लेकिन आप उसमें भी थोड़ा सोच समझकर की कदम बढ़ाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, जो विद्यार्थी किसी नए कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, वह आज आवेदन कर सकते हैं। आपको किसी से कोई बात बहुत ही सोच विचार करके करनी होगी, नहीं तो उन्हें आपकी बात बोली लग सकती है। जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आपको आज अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता रहेगी, क्योंकि यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आपके ऊपर जिम्मेदारियां अधिक रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ कुछ मौज मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को इस सप्ताह अपनी मेहनत पर भरोसा रखना होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ मौज मस्ती भरे पहले व्यतीत करेंगे। आपको किसी काम को लेकर अपनी बुद्धि और विवेक का पूरा इस्तेमाल करना होगा। आपको किसी काम के चलते अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आप अपने पारिवारिक जिम्मेदारियां को लेकर थोड़ा सतर्क रहेंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। परिवार में लोगों का भरोसा आप आसानी से जीत पाएंगे। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी कुछ नए कामों के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। जीवनसाथी के व्यवहार को लेकर आपकी उनसे खटपट रहेगी। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने को मिल सकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आज का दिन आनंदमय रहेगा। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप किसी नए काम को शुरू करने के लिए अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपको अपनी सेहत को लेकर कोई चिंता हो सकती है, जिसमें आप डील बिल्कुल ना दें। पारिवारिक जिम्मेदारियां को आपको समय रहते पूरा करना होगा। आपको किसी बात को लेकर बेवजह टेंशन नहीं लेनी है।

Horoscope Today September 05, 2024 : Aaj ka Rashifal September 05, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!