analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 7730 1

Horoscope Today August 31, 2024 : Aaj ka Rashifal August 31, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 31 August 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 31 अगस्त 2024

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु  शरद ॠतु

मास – भाद्रपद (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार श्रावण)

पक्ष  कृष्ण

तिथि  त्रयोदशी 01 सितम्बर रात्रि 03:40 तक तत्पश्चात चतुर्दशी

नक्षत्र  पुष्य शाम 07:39 तक तत्पश्चात अश्लेशा

योग  वरीयान शाम 05:39 तक तत्पश्चात परिघ

राहुकाल – सुबह 09:30 से सुबह 11:05 तक

सूर्योदय -06:23

सूर्यास्त- 18:554

दिशाशूल – पूर्व दिशा मे

व्रत पर्व विवरण – शनिप्रदोष व्रत

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 31 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,

शुभ वर्ष : 2031, 2040 2060,

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा,

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप अपने परिवार में बड़े बुजुर्गों की सेहत पर पूरा ध्यान देंगे और आपके विरोधी शांत रहेंगे। आपको अपने पेंडिंग कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। परिवार में बड़े सदस्य भी आपको कोई सलाह देंगे, तो आप उसपर ध्यान अवश्य दें। आप कार्यक्षेत्र में कोई गलती कर बैठेंगे। आपको किसी मामले को संयम रखकर निपटाने की आवश्यकता है। कानूनी मामलों में आपको कुछ समस्याएं आएंगी, जिनसे निकलने के लिए आपको मेहनत अधिक करनी होगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए योजना बनाकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, क्योंकि वाहन की खराबी के कारण आपको अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। यदि कुछ उलझने चल रही थी, तो वह दूर होती दिख रही हैं। आपके मान सम्मान में आज वृद्धि होगी। आप सहयोगियों से मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सावधान रहने के लिए रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। यदि आपका कुछ धन अटका हुआ था, तो उसमें आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आपको कोई नया काम मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। नौकरी को लेकर आपको कुछ समस्याएं आएगी, जिस कारण आप किसी दूसरी नौकरी की तलाश कर सकते हैं। आपके परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको सामाजिक संपर्कों से लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाएं रखना होगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। आप अपने घर की साफ सफाई पर पूरा ध्यान रखेंगे। संतान की किसी इच्छा को पूरा कर सकते हैं। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्चों को बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, लेकिन मित्रों का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सचेत रहने की आवश्यकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। आप किसी से रुपए पैसे का लेनदेन बहुत ही देखभाल कर करें। आपका मन इधर-उधर के कामों में लगने से आप थोड़ा परेशान रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप अपनी चतुर बुद्धि से लोगों को आसानी से मात देने में कामयाब रहेंगे। आपको अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर कुछ कामों को करने की कोशिश करनी होगी, लेकिन परिवार में सदस्यों को आपका मनमाना व्यवहार कुछ पसंद नहीं आएगा। आप अपने पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें, क्योंकि उन्हें कोई समस्या होने की संभावना है। बिजनेस में आपने यदि किसी प्रोजेक्ट को लेकर जल्दबाजी दिखाई, तो उसमें आपसे गड़बड़ी हो सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। विद्यार्थी किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। यदि आपके कुछ पुराने काम अटके हुए थे, तो उन्हें आप पूरा करने की कोशिश करेंगे। आप अपने जीवनसाथी को लेकर शॉपिंग पर जा सकते हैं, जिसमें आपको खर्च बहुत ही सोच विचार कर करना होगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप कहीं पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आप घूमने फिरने जा सकते हैं। आप अपने खानपान पर पूरा ध्यान दें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन में आप अपने सदस्यों के साथ आनंदमय पल व्यतीत करेंगे। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आपका कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से कोई भी जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने की संभावना है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना बेहतर रहेगा। बिजनेस में यदि कोई काम लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्चो भरा रहने वाला है। आपको कामों को करने में कुछ समस्याएं आएंगी और आपके मनमानी व्यवहार के कारण आपको कोई नुकसान भी हो सकता है। आप अपने बिजनेस में कोई कदम जल्दबाजी में ना उठाएं। सोच समझ कर काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो वह दूर हो सकती है। परिवार के सदस्य को कोई पेट संबंधित समस्या होने की संभावना है। आपके घर किसी मित्र का आगमन हो सकता है। आपका कोई काम यदि रुका हुआ था, तो उसे आप पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आप अपने कामों को लेकर व्यस्त रहेंगे। आपको लाभ के अवसरों को हाथ से जाने नहीं देना है। आप किसी अजनबी की बातों में न आए और अपने पिताजी से मन की बात को कहना होगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। धर्म-कर्म के कार्य पर आपका पूरा ध्यान रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना है। माता-पिता का आपको पूरा लाभ मिलेगा और आप उनसे यदि आपको मदद मांगेंगे, तो वह भी आपका आसानी से मिल जाएगी। आपकी सेहत में कोई समस्या हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको अपनी संतान के भविष्य को लेकर कोई प्लानिंग करनी होगी। आपको अपने पुराने किए गए निवेशों से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आप अपने खर्चों पर पूरा ध्यान दें

Horoscope Today August 31, 2024 : Aaj ka Rashifal August 31, 2024 Read More »

img 8711 1

Horoscope Today August 28, 2024 : Aaj ka Rashifal August 28, 2024

main qimg bc510396a180e04132d7e4de8928cc23

Horoscope Today: Astrological prediction for 28 August 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक -28 अगस्त 2024

दिन – बुधवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – भाद्रपद (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार श्रावण)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – दशमी 29 अगस्त रात्रि 01:19 तक तत्पश्चात एकादशी

नक्षत्र  मृगशिरा शाम 03:53 तक तत्पश्चात आर्द्रा

योग – वज्र शाम 07:12 तक तत्पश्चात सिद्धि

राहुकाल – दोपहर 12:40 से दोपहर 02:14 तक

सूर्योदय -06:22

सूर्यास्त– 18:56

दिशाशूल – उत्तर दिशा मे

व्रत पर्व विवरण – 

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं।

आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।

शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28

शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने के लिए रहेगा। आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। आपको किसी से कोई काम सोच विचारकर करवाना ही बेहतर रहेगा। आपकी किसी प्रॉपर्टी को खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। आप अपने परिवार के किसी सदस्यों से किसी बात को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखाएंगे, नहीं तो उन्हे आपकी कोई बात बुरी लग सकता है। आपको घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आप परिवार को सदस्यों के साथ मिलकर कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपनी संतान को यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेगी। आपका कोई काम पूरा होते-होते रह सकता है, जो आपको परेशानी देगा। आपको किसी की याद सता सकती है। विदेशों से व्यापार करने के लिए लोगों को आज सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो कुछ असुविधा रहेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के नजरिए से अच्छा रहने वाला है। आपको किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने की आवश्यकता है। आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। आज आपका काम करने का तरीका देखकर आपके विरोधी भी हैरान रहेंगे। आपको बिजनेस में कोई कदम जल्दबाजी में उठाने से बचना होगा। यदि आप किसी जमीन में निवेश करना चाहते हैं, तो वह आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति का संकेत दे रहा है। नौकरी में यदि आप कोई बदलाव करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छे रहेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को मान सम्मान मिलेगा। आप जीवनसाथी के किसी काम को लेकर परेशान रहेंगे। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो कार्यक्षेत्र में आपका किसी से लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है। आपको अपने माता-पिता से अपने मन की बातों को कहने का मौका मिलेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपके गृहस्थ जीवन में खुशियां रहेगी, क्योंकि यदि कोई लड़ाई झगड़ा लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था तो आप उसे परिवार के बड़े सदस्य की मदद से दूर करने में कामयाब रहेंगे। आप अपने शारीरिक कष्टों को लेकर परेशान चल रहे थे, तब वह दूर हो सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए समय बेहतर रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। यदि आप अपने धन के निवेश को लेकर कोई प्लान बना रहे हैं तो आप अभी कुछ समय रुक जाएं। आपको किसी डील को फाइनल करने का मौका मिलेगा। आपका डूबा हुआ धन आपको मिल सकता है। आप अपने कामों को लेकर यदि परेशान थे, तो उन्हें आप किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़ें। आपको परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आय को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होगी। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि देखकर परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस आपकी जिम्मेदारियों को बढ़ाएंगे तो सही, लेकिन फिर भी आप उनसे घबराएंगे नहीं। आपको अपने ऊपर किसी बात का कोई तनाव लेने से बचना होगा, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ेगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। यदि आप बुद्धि और विवेक से काम लेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी भी प्रकार के तनाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना है। प्रेम जीवन में आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको सेहत के प्रति लापरवाही नहीं रखनी है। आपको किसी काम को लेकर अच्छा धन खर्च करना पड़ेगा। आप परिवार में सदस्यों से यदि कुछ अनबन चल रही है, तो उसे भी बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। जीवनसाथी का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से कोई गिफ्ट भी मिल सकता है। यदि राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं, तो आपको पहले उसके बारे में कुछ जानना होगा, नहीं तो आपके विरोधी आपको परेशानी देंगे। आपको बिजनेस की कुछ योजनाओं को लेकर पार्टनरशिप करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख साधनों को बढ़ाने के लिए रहेगा। रोजगार की तलाश में परेशान चल रहे, लोगो को कोई खुशखबरी करने को मिल सकती है। आप अपने भविष्य को लेकर कुछ नई योजनाएं बनाएंगे, जो फलीभूत होंगी। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, लेकिन आप किसी यात्रा पर जाते समय अपने वाहनों की सुरक्षा आवश्यक करें। आपकी कोई जल्दबाजी की आदत आपको समस्या में डाल सकती है। प्रेम जीवन में साथियों से कुछ प्यार भरी बातें करेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

कुंभ राशि के जातकों को अपने काम में लापरवाही करने से बचना होगा। आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन आपको ज्यादा परेशान नहीं होना है। आप किसी बात को लेकर संयम से काम लें, तो बेहतर रहेगा। आपकी किसी बिजनेस डील को फाइनल करने में आपके पसीने छूट जाएंगे, लेकिन फिर भी आप उसे पूरा करके ही दम लेंगे। कोई संपत्ति संबंधित विवाद यदि लंबे समय से चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिल सकती है। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे, जिससे आपको खुशी होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आप जीवनसाथी के साथ रोमांटिक मूड में रहेंगे और उनके लिए कुछ सरप्राइस भी लेकर आएंगे। संतान को किसी काम को लेकर चिंता सता सकती है। आपको अपने कामों को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। यदि आपको कोई रोग लंबे समय से सता रहा था, तो वह भी बढ़ सकता है। विद्यार्थी अपनी मेहनत में कोई कसर न छोड़े |

Horoscope Today August 28, 2024 : Aaj ka Rashifal August 28, 2024 Read More »

img 7730 1

Horoscope Today August 27, 2024 : Aaj ka Rashifal August 27, 2024

main qimg 9e7e1161b4b7e1749e0e1e752ec77897

Horoscope Today: Astrological prediction for 27 August 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक -27 अगस्त 2024

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – भाद्रपद (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार श्रावण)

पक्ष – कृष्ण

तिथि  नवमी 28 अगस्त रात्रि 01:33 तक तत्पश्चात दशमी

नक्षत्र – रोहिणी शाम 03:38 तक तत्पश्चात मृगशिरा

योग  हर्षण रात्रि 08:31 तक तत्पश्चात वज्र

राहुकाल – शाम 03:49 से शाम 05:24 तक

सूर्योदय -06:22

सूर्यास्त- 18:57

दिशाशूल – उत्तर दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता।

आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा। 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला 

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपके ऊपर काम का दावा अधिक रहेगा, लेकिन फिर भी आप घबराएंगे नहीं। आप अपने विरोधियों को आसानी से परास्त कर सकेंगे। आपको अपनी इनकम के सोर्स पर ध्यान देने की आवश्यकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिल सके। आप अपने घर का रिनोवेशन पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे और घर के लिए कुछ नया सामान भी लेकर आ सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए खुशनुमा रहेगा। आपको व्यवसाय में मन मुताबिक लाभ मिलने की संभावना है, जो आपको खुशी देगी। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप अपने जीवनसाथी को कहीं घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आपके भाई व बहन आपके कामों में पूरा साथ देंगे, लेकिन किसी पारिवारिक समस्या को लेकर आप परेशान रहेंगे। आपको किसी से कोई वादा सोच विचारकर करना होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को इस समय में किसी दूसरी नौकरी की ओर रुख करना पड़ सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको अपने खर्चों को कंट्रोल करके चलने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आपको किसी काम को लेकर अति उत्साहित नहीं होना है। विद्यार्थी को अपनी इरादे मजबूत रखने होगे, तभी उन्हें किसी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। आपकी सेहत में उतार चढ़ाव बना रहेगा, जिसको लेकर आपका काम करने में मन भी थोड़ा कम लगेगा। आपको दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा, लेकिन आपको वाहन की खरीदारी पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। आपके विरोधी आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे। आप अपने मन में किसी के लिए ईर्ष्या की भावना ना रखें। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को मनमुताबिक लाभ मिलेगा। आपको किसी नए काम को करने का मौका मिलेगा। आपके ऊपर कामों का बोझ अधिक रहेगा। आपको वाहनों का प्रयोग सावधानी से करना होगा और यदि आपने किसी से उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। शेयर मार्केट आदि में निवेश करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह करने की आवश्यकता होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अपने रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपको किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। घर से दूर नौकरी में सदस्य परिवार के सदस्यों से मिलने जा सकते है। आपको किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको टीमवर्क के जरिए काम करने की आवश्यकता है। आप अपनी वाणी में व्यवहार पर नियंत्रण रखें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। आप अपने मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप आज मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई उपहार मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी के मनमाने व्यवहार के कारण समस्या रहेगी। आप संतान की फरमाइश पर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपकी सेहत में यदि कुछ गिरावट चल रही थी, तो उससे आपको राहत मिलेगी। आपको अपने खर्चे को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको किसी निवेश से नुकसान हो सकता है। संतान के साथ आप कुछ आनंदमय पल व्यतीत करेंगे। आप अपने कामों को लेकर प्लानिंग करके चले, तभी आप सभी कामों को पूरा कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा, जिसे देखकर आपको खुशी होगी। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। आपको अपने कार्यक्षेत्र और नौकरी में शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। नव विवाहित जातकों में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको अपने बिजनेस में काफी संघर्षों के बाद ही राहत मिल सकेगी, लेकिन आपकी शिक्षा में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो उन्हें आप अपने सीनियर से बातचीत करके आसानी से दूर कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों को लेकर आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। रोजगार के तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर मिलेगा। यदि आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए सोच रहे थे, तो वह आप कर सकते हैं। परिवार में सुख व समृद्धि बढ़ेगी और अपनी जीवन साथी को लेकर आप कहीं घूमने फिरने भी जा सकते हैं, जिससे दोनों के बीच चल रही अनबन भी दूर होगी। धन को लेकर आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको समस्या दे सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। भाग्य के दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपको बिजनेस में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है, लेकिन आप अपने खर्चों को भी कंट्रोल करके चले और अपनी आय के अनुसार व्यय करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आप अपने खान-पान में संतुलित भोजन ले। आपको कोई पेट संबंधित समस्या होने की संभावना है। किसी काम को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो वह पूरा हो सकता है। आपको अपने व्यापार के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। उनको किसी पुरस्कार के मिलने की संभावना है। परिवार में लोग आपकी बातों को पूरा महत्व देंगे। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है, जो आपको खुशी देगा। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी और दानपुण्य के कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। ससुराल पक्ष से यदि आप धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा

Horoscope Today August 27, 2024 : Aaj ka Rashifal August 27, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!