analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 6748 1

Horoscope Today August 25, 2024 : Aaj ka Rashifal August 25, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 25 August 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक -25 अगस्त 2024

दिन – रविवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – भाद्रपद (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार श्रावण)

पक्ष – कृष्ण

तिथि  सप्तमी 26 अगस्त रात्रि 03:39 तक तत्पश्चात अष्टमी

नक्षत्र – भरणी शाम 04:45 तक तत्पश्चात कृत्तिका

योग – ध्रुव रात्रि 12:29 तक तत्पश्चात व्याघात

राहुकाल – शाम 05:26 से शाम 07:01 तक

सूर्योदय -06:21

सूर्यास्त- 18:59दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। 

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2023 

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। मंदिर में पताका चढ़ाएं।

साप्ताहिक राशिफल

मेष साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको करियर और कारोबार में उम्मीद से कुछ कम सफलता मिल सकती है। जिससे आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। मेष राशि के जो जातक व्यवसाय से जुड़े हुए हैं, उन्हें इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना होगा। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो धन का लेनदेन करते समय खूब सावधानी बरतें और कोई भी नई डील करने से पहले अपने पार्टनर को भरोसे में अवश्य लें। आर्थिक दृष्टि से देखें तो इस सप्ताह काम और खर्च की अधिकता रहेगी।

सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से कुछ बड़े खर्च को पूरा करने के लिए आपको स्वजनों से उधार लेना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध में बहुत सावधानी के साथ अपने कार्य को करने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको दूसरों के भरोसे रहने की बजाय स्वयं ही अपने कार्यों को समय पर बेहतर तरीके से पूरा करना होगा, अन्यथा सीनियर के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है।

मेष राशि के जातकों को इस दौरान अपनी निजी उलझनों को धैर्य एवं बुद्धिमानी के साथ सुलझाने की आवश्यकता रहेगी। संतान के साथ मित्रवत व्यवहार रखें और उसकी भावनाओं और जरूरतों को समझने का प्रयास करें। प्रेम संबंध में अपना ईगो छोड़कर संवाद स्थापित करने का प्रयास करें अन्यथा लव लाइफ में दिक्कतें आ सकती हैं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

वृष राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी आपाधापी भरी रह सकती है। इस दौरान आपको छोटे-छोटे कार्यों को करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। वृष राशि के जातकों केा इस सप्ताह अपनी उर्जा, समय और धन का बहुत ज्यादा प्रबंधन करके चलना होगा अन्यथा सप्ताह के अंत तक आपको बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक संकट से बचने के लिए आपको हाथ दबाकर धन खर्च करना होगा तथा आपत्ति के लिए पैसे बचाकर चलना होगा।

सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी बात को लेकर पिता अथवा पिता समान व्यक्ति के साथ वाद-विवाद हो सकता है। इस दौरान भूमि-भवन से जुड़े विवाद आपकी चिंता कारण बनेंगे। वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह पारिवारिक मतभेद, धन हानि और मान हानि से खुद को बचाने का भरसक प्रयास करना होगा। किसी भी विवाद को कोर्ट-कचहरी ले जाने की बजाय संवाद से दूर करने का प्रयास करें।

सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा राहत भरा रहने वाला है। इस दौरान आपको करियर-कारोबार में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में फंसा हुआ धन अप्रत्याशित रूप से मिल जाएगा। विशेष लोगों से संपर्क का लाभ मिलेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से स्वजनों के साथ उत्पन्न हुईं गलतफहमियां दूर होंगी। परिवार में सुख-शांति स्थापित होगी। प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। लव पार्टनर से मेल-मिलाप में आ रही दिक्कतें दूर होंगी। जीवनसाथी के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा करें तथा शुक्रवार के दिन किसी कन्या को खीर खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त करें।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की बहुत ज्यादा आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको लोगों की छोटी-छोटी बातों पर नाराज होने की बजाय उसे इग्नोर करते हुए अपने अच्छे समय आने का इंतजार करना होगा। यदि आप व्यवसायी हैं तो आपको इस सप्ताह कारोबार से जुड़ा कोई भी निर्णय असमंजस अथवा दबाव में आकर लेने से बचना होगा, अन्यथा बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।

सप्ताह के पूर्वार्ध में यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो कार्यक्षेत्र में संघर्ष के बाद ही कार्य विशेष के पूरे होने की संभावना बनेगी। इस दौरान आप हर चीजों को भावनात्मक रूप से लेने की कोशिश करेंगे। मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी के साथ ऐसा व्यवहार करने से बचना होगा जो खुद के लिए पसंद न हो। सप्ताह के उत्तरार्ध में वाणी में मधुरता और व्यवहार में नम्रता बनाए रखने से असंभव लगने वाले कार्य भी पूरे हो सकते हैं। इस दौरान सहोदर भाई-बहनों को मिलाजुला कर काम करने पर अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना बनेगी।

यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सप्ताह के उत्तरार्ध में बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ आपका अच्छा तालमेल बना रहेगा। उसके साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन दूर्वा चढ़ाकर भगवान श्री गणेश जी की पूजा तथा गणेश चालीसा का पाठ करें।

कर्क साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह कुछ चीजें न चाहते हुए भी करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में अचानक से आपके सिर पर कुछ बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है, जिसे पूरा करने के लिए आपको अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता बनी रहेगी। इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंध दोनों का खूब ख्याल रखें। सप्ताह के प्रारंभ में आप मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने के कारण शारीरिक कष्ट झेल सकते हैं।

यदि आप कोई नया कार्य करने की योजना बना रहे हैं या फिर किसी योजना में निवेश करने की सोच रहे हैं तो उससे पहले किसी शुभचिंतक की राय अवश्य लें। इस सप्ताह किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें और नियम-कानून का पूरी तरह से पालन करें। इस पूरे सप्ताह आय अनियमित रहेगी और खर्च की अधिकता बनी रहेगी। परीक्षा-प्रतियोगिता आदि में मनचाही सफलता के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता रहेगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है।

इस सप्ताह किसी प्रिय व्यक्ति के साथ किसी बात को लेकर तकरार होने की आशंका है। आपके अपने कुछ इस कदर गलतफहमी के शिकार हो सकते हैं कि आपने जो नहीं कहा, वो उस बात पर प्रतिक्रिया देंगे। गृहक्लेश से बचने के लिए बोलें कम और लोगों की बातों को सुनने और समझने का प्रयास ज्यादा करें। प्रेम संबंध में भावना में बहकर कोई निर्णय लेने से बचें और सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। 

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और शिवाष्टकं का पाठ करें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। आप पाएंगे कि आपके जीवन की गाड़ी कभी रुक-रुक कर तो कभी तेजी से आगे बढ़ती हुई नजर आएगी। करियर और कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको छोटे-छोटे कार्यों के लिए अधिक परिश्रम करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों पर कार्य की अधिकता के चलते शारीरिक और मानसिक थकान बनी रहेगी। इस सप्ताह उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल में कुछ कमी देखने को मिल सकती है। सरकारी एवं स्थायी कर्मचारियों का अचानक से अनचाही जगह पर तबादला संभव है।

सिंह राशि के जातकों को सप्ताह के मध्य में लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान लोगों के साथ हंसी-मजाक करते समय इस बात का ख्याल रखें कि किसी का उपहास न होने पाए, अन्यथा वर्षों से बने संबंध में दरार पड़ सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से किसी तीर्थ अथवा धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है। इस दौरान आपका मन धर्म-अध्यात्म एवं सामाजिक कार्य में खूब रमेगा।

सिंह राशि के जातकों को कुसंगति से बचते हुए अपने समय का सदुपयोग करने की आवश्यकता रहेगी, अन्यथा परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाहे फल की प्राप्ति की कामना अधूरी रह सकती है। अपनी लव लाइफ को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने पार्टनर पर हावी होने की बजाय उसकी भावनाओं को समझने का प्रयास करें। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य देवता को तांबे के लोटे से जल दें और सूर्याष्टकं का पाठ करें।

कन्या साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। इस सप्ताह आपको विभिन्न क्षेत्रों से सुखद समाचार सुनने को मिलेंगे। आपके सोचे हुए कार्य समय से पूरे होंगे। इष्ट-मित्रों और स्वजनों का जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सहयोग और समर्थन बना रहने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके उत्साह और पराक्रम में वृद्धि होगी। जिससे आपको हर तरफ सकारात्मक माहौल बनता हुआ नजर आएगा। बीते लंबे समय से चली आ रही बड़ी समस्या का समाधान खोजने में बड़ी कामयाबी हाथ लग सकती है।

कन्या राशि के जातक इस सप्ताह बड़े से बड़े कार्य को योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण करने में सफल साबित होंगे। यह सप्ताह कांट्रैक्ट पर काम करने वालों के अत्यधिक फलदायी साबित होगा। वित्तीय दृष्टि से देखें तो यह सप्ताह आपके लिए गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपकी न सिर्फ विभिन्न स्रोतों से आय होगी बल्कि आपके संचित धन में भी वृद्धि होगी। पूर्व में किए गये निवेश से बड़ा लाभ होने की संभावना है।

प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। इस सप्ताह आपकी अपने पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य युवक-युवतियों की रिश्ते की बात चल सकती है। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। 

उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा एवं पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

तुला साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपका कोई बड़ा मनोरथ अप्रत्याशित रूप से पूरा हो सकता है। इस सप्ताह आप आलस्य को छोड़कर अपने कार्य को कर्मठता के साथ पूरा करने का प्रयास करेंगे। खास बात यह कि आपके परिश्रम और प्रयास का पूरा परिणाम भी आपको प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में लोग आपके अच्छे कामकाज और व्यवहार कुशलता की तारीफ करेंगे। आपके ऊपर सीनियर की पूरी कृपा बरसेगी। तुला राशि के जातकों का इस सप्ताह लिखने-पढ़ने के प्रति रुझान बढ़ेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में खूब रमेगा।

सप्ताह के मध्य में आपको परीक्षा-प्रतियोगिता से जुड़े शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। इस दौरान आपके अटके हुए कार्यों में गति देखने को मिलेगी। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद की प्राप्ति संभव है। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभता लिए है। इस सप्ताह आपकी आय के नये स्रोत बनेंगे। व्यवसाय में मनचाहा लाभ मिलेगा और बाजार में आपकी धाक जमेगी।

सप्ताह की उत्तरार्ध में आप नई योजना धन लगाने या फिर नए व्यवसाय में हाथ आजमाने का निर्णय ले सकते हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। परिजन आपके निर्णयों के साथ खड़े नजर आएंगे। भाई-बहनों के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। इस सप्ताह आपको अपने इष्ट-मित्रों, लव पार्टनर अथवा परिजनों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। 

उपाय: प्रतिदिन माता लक्ष्मी की पूजा में कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी है। इस सप्ताह आपके सिर पर अचानक से कुछ बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है, जिसे उठाने के लिए आपको आर्थिक एवं मानसिक रूप से तैयार रहना पड़ेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर से अपेक्षाकृत सहयोग और समर्थन नहीं मिल पाएगा। जिसके चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा।

सप्ताह के मध्य में बीते कुछ समय से चली आ रही समस्याएं आपकी बड़ी चिंता का कारण बन सकती हैं। इस दौरान कार्यों के समय पर मनचाहे तरीके से न पूरे होने पर आपके स्वाभाव में क्रोध और झुंझलाहट देखने को मिल सकता है। वृश्चिक राशि के जातकों को सप्ताह के उत्तरार्ध में अपनी वाणी और व्यवहार में बहुत ज्यादा नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी अन्यथा काम बनने की बजाय बिगड़ सकते हैं। यह समय आपकी सेहत और संबंधों की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान कार्य की अधिकता एवं अनियमित जीवनशैली के कारण आपको शारीरिक एवं मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ सकती है।

वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने निजी मसलों को सुलझाते समय शांति एवं धैर्य से काम लेने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी वरिष्ठ व्यक्ति के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है। अपने लव या लाइफ पार्टनर की छोटी-मोटी गलतियों को माफ करें तथा संवाद के जरिए गलतफहमियों को दूर करें। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

धनु साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम अधिक भागदौड़ करने के बावजूद देरी से पूरे हो पाएंगे। करियर हो या कारोबार आपको कदम-कदम पर कोई न कोई अड़चन आती हुई दिखाई देगी। हालांकि यदि आप धैर्य और विवेक के साथ चीजों को प्रबंधन करके चलते हैं तो आप इन सभी अड़चनों को दूर कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचना होगा अन्यथा आप बॉस के गुस्से के शिकार हो सकते हैं। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में हैं तो आपका इंतजार बढ़ सकता है। इसी प्रकार व्यवसाय में जोखिम भरे निवेश से बचना होगा अन्यथा बड़ी आर्थिक हानि झेलनी पड़ सकती है।

सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में अचानक से लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। धनु राशि के जातकों को इस पूरे सप्ताह वाहन सावधानी के साथ चलाने तथा अपने सामान की सुरक्षा करने की आवश्यकता बनी रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से भी यह सप्ताह थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है।

प्रेम अथवा दांपत्य संबंध में आपसी तालमेल की कमी नजर आएगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपके लव अथवा लाइफ पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी पैदा हो सकती है। सेहत की दृष्टि से आपको इस दौरान थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। विशेष रूप से मौसमी बीमारी से बचने का प्रयास करें। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।

मकर साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। इस सप्ताह आपको बीते कुछ समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान खोजने में कामयाबी मिल जाएगी। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर मन मुताबिक पूरे होते नजर आएंगे, जिससे आपके उत्साह, पराक्रम और सकारात्मक सोच में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में विशेष रूप से सम्मानित किया जा सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी सलाह और पूरे किए गये प्रोजेक्ट की सराहना होगी। पदोन्नति अथवा मनचाहे स्थान पर तबादले की मनोकामना पूरी हो सकती है।

इस सप्ताह आपको भाग्य और संगी-साथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार की दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ है। आपको न सिर्फ पूर्व में किए गए निवेश से लाभ होगा बल्कि नई लाभकारी योजनाओं से जुड़ने का भी अवसर प्राप्त होगा। सप्ताह के मध्य में व्यापार विस्तार के अवसर मिलेंगे। खास बात कि ऐसा करते समय आपको स्वजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा और आप अपने व्यापारिक कौशल की मदद से शुभ फलों को पाने में कामयाब रहेंगे।

आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह शुभप्रद रहने वाला है। इस सप्ताह आय के नये स्रोत बनेंगे। आप अपने खर्चों पर नियंत्रण पाने में कामयाब होंगे। रिश्ते-नाते मजूबत होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। परिजन के परस्पर सहयोग से किसी कार्य विशेष के संपन्न होने की संभावना है। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा और चालीसा का पाठ करें।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। इस सप्ताह इस राशि के जातकों को करियर-कारोबार में उन्नति करने के बड़े अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग विदेश में उच्च शिक्षा अथवा करियर बनाने के लिए प्रयासरत हैं, उन्हें इस सप्ताह के अंत तक बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में उन्हें सहकर्मियों और अधीनस्थ का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यवसाय की दृष्टि से समय आपके पक्ष में है। इस सप्ताह आपको कारोबार में खासा लाभ होगा और बाजार में आपकी धाक बढ़ेगी।

सप्ताह के अंत तक आप कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी डील कर सकते हैं। इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों से विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति संभव है। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन या वाहन खरीदने की योजना बना रहे थे तो आपकी यह मनोकामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। यदि आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो उससे जुड़ा फैसला आपके हक में आ सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है।

सप्ताह की शुरुआत में आपके घर में धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकते हैं। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपकी प्रियजनों के साथ मेल-मुलाकात संभव है। यदि आप अभी तक सिंगल हैं तो आपके जीवन में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। पूर्व में चले आ रहे प्रेम संबंध में आपसी विश्वास बढ़ेगा।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

मीन साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि के जातकों के करियर-कारोबार की दृष्टि से यह माह अनुकूल तो वहीं रिश्ते-नाते की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल कहा जा सकता है। सप्ताह की शुरुआत से ही मीन राशि के जातक अपने करियर और कारोबार पर फोकस करते हुए नजर आएंगे। आप विगत सप्ताह से चली आ रही समस्याओं का समाधान खोजने में भी कामयाब हो जाएंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में घरेलू महिलाओं का मन धर्म-अध्यात्म में ज्यादा रमेगा। इस दौरान आप पर किसी वरिष्ठ व्यक्ति का विशेष आशीर्वाद बरसेगा। नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रयास से बेहतर काम करके दिखाएंगे। अधिकारीगण आपसे प्रसन्न रहेंगे। यदि आप नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत थे तो आपको इस सप्ताह कहीं से अच्छा आफर आ सकता है। वर्तमान नौकरी में भी पद-प्रतिष्ठा बढ़ने की संभावना बन रही है।

व्यावसायिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। सप्ताह की शुरुआत में आपके व्यावसायिक कौशल में वृद्धि होगी। जिसकी मदद से आप कारोबार में अच्छा लाभ प्राप्त करने में कामयाब होंगे। इस सप्ताह आपके व्यवसाय में विस्तार के योग बन रहे हैं। यदि आप किसी कारोबार के लिए लोन आदि के लिए प्रयासरत थे तो आपकी बात बन जाएगी। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको इस सप्ताह कई चीजों से समझौता करना पड़ सकता है।

सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी बात को लेकर पारिवारिक शांति भंग हो सकती है। इस दौरान घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सेहत को लेकर भी आपका मन चिंति रहेगा। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें और भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। 

उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और दैनिक पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें

main qimg 4b9098f1d9c808a6cfab50a2527c2e52

Horoscope Today August 25, 2024 : Aaj ka Rashifal August 25, 2024 Read More »

ccede376 210d 4636 99c4 fc14de93f78e 1

Horoscope Today August 24, 2024 : Aaj ka Rashifal August 24, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 24 August 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक -24 अगस्त 2024

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – भाद्रपद (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार श्रावण)

पक्ष – कृष्ण

तिथि  पंचमी सुबह 07:51 तक तत्पश्चात षष्ठी

नक्षत्र  अश्विनी शाम 06:06 तक तत्पश्चात भरणी

योग – वृद्धि 25 अगस्त रात्रि 03:07 तक तत्पश्चात ध्रुव

राहुकाल – सुबह 09:30 से सुबह 11:06 तक

सूर्योदय -06:21

सूर्यास्त- 19:01

दिशाशूल – पूर्व दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

दिनांक 24 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं।

आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2022, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए किसी वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। संतान को किसी पुरस्कार के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपका मन भी अच्छा रहेगा। लेकिन संतान आपके कामों को रोक सकती है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपनी कुछ उलझनों को लेकर अपने भाइयों से बातचीत करनी होगी। 

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयासों में तेजी लाएंगे, जिससे आप कामों को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ेंगे और आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होगी। पिताजी को यदि कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो आप उसे नजरअंदाज न करें। बिजनेस में आपको किसी का पार्टनर बनना पड़ सकता है। आप अपने कामों को लेकर किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए नुकसानदायक रहेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन आपको किसी बात को लेकर घमंड नहीं करना है। आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे और संतान के लिए भी आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आप तरक्की के राह पर आगे बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई को लेकर सावधान रहना होगा। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर आज कुछ पुरानी यादें ताजा करेंगे, जिससे आपको खुशी होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको यदि कोई आंखों से संबंधित समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर हो सकती है और ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। आपको अपने किसी मित्र से मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे, लेकिन आपको अत्यधिक तले हुए भोजन से परहेज रखने की आवश्यकता है, नहीं तो आपको कोई इंफेक्शन आदि की समस्या हो सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए बढ़िया रहने वाली है, लेकिन आपके किसी सहयोगी का आपको पूरा साथ मिलेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। नौकरी में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। आपको किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। यदि आपको किसी काम को लेकर कोई समस्या चल रही है, तो आप परिवार वालों से बातचीत करें। आपकी तरक्की के मामले में आ रही बाधा दूर होगी। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आपको परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने का मौका मिलेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप व्यवसाय में कोई जोखिम उठाने से बचें, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। आपने यदि पहले किसी को धन उधार दिया था, तो उस धन के वापस आने की संभावना अधिक है, लेकिन यदि आपके परिवार में किसी सदस्य को कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो आपको उसे नजरअंदाज करने से बचना होगा। किसी पुराने लेनदेन से परिवार के सदस्यों को समस्या आएगी। आप किसी मनमानी काम को करने के कारण परेशान रहेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आपके घर में नौकर चाकरों का भी पूरा सुख मिलेगा, लेकिन आप किसी से धन उधार लेने से बचें और आपके माता-पिता यदि आपको कोई जिम्मेदारी देंगे, तो आप उस पर भी खरे उतरेंगे। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपका कोई काम आपको परेशान कर सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप बुद्धि व विवेक से कोई निर्णय लेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने व्यवसाय की योजना को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो आप अपने भाइयों से बातचीत कर सकते हैं। यदि आप किसी संपत्ति का सौदा करें, तो उसके जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान दें। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने धन को लेकर सतर्क रहें। आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ सकते हैं, लेकिन फिर भी आपको भविष्य को लेकर प्लानिंग करना बेहतर रहेगा। यदि आपकी किसी काम को पूरा करने में समस्या आ रही थी, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। यश व कीर्ति में वृद्धि होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके सोचे समझें काम पूरे होंगे और यदि आप शेयर मार्केट में निवेश करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि आपका कोई धन से संबंधित मामला आपको परेशान कर रहा था, तो उसमें आपको नुकसान होने की संभावना है। आप किसी के कहने में आकर किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। आपके सहयोगी आपके कामों में पूरा साथ देंगे। संतान के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लग सकती है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुकी हुई योजनाओं को पूरा करने के लिए रहेगा। कारोबार में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि आप किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था से धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी की आप योजना बनाएंगे, जिसमें आपको सौदा बहुत ही देखभाल कर करना होगा। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

Horoscope Today August 24, 2024 : Aaj ka Rashifal August 24, 2024 Read More »

img 8083 1

Horoscope Today August 23, 2024

Aaj ka Rashifal August 23, 2024

main qimg f104832680d53e6d8ecf7a612ea742d8

Horoscope Today: Astrological prediction for 23 August 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक -23 अगस्त 2024

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – भाद्रपद (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार श्रावण)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – चतुर्थी सुबह 10:38 तक तत्पश्चात पंचमी

नक्षत्र – रेवती शाम 07:54 तक तत्पश्चात अश्विनी

योग – शूल सुबह 09:31तक तत्पश्चात गण्ड

राहुकाल – सुबह 11:06 से दोपहर 12:41 तक

सूर्योदय -06:20

सूर्यास्त- 19:01

दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे

व्रत पर्व विवरण – पंचक (समाप्त : रात्रि 07:54)

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 

23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे। 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपने गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं को संयम रखकर सुलझाएंगे, तो बेहतर रहेगा। बिजनेस में आपको कुछ समस्या रहने की संभावना है, जिससे आपको टेंशन हो सकती है। आप किसी से कोई वादा करने से बचें, नहीं तो उसे पूरा करने में आपको समस्या आएगी। नौकरी में कार्यरत लोगों के शत्रु हावी रहेंगे, जिन्हें आप अपनी बुद्धि से आसानी से मात दे सकेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी तर्क वितर्क में पड़ने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी आपसे किसी काम को लेकर कोई सलाह कर सकते हैं। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको अपनी बेफिजूल के खर्चों को लेकर समस्या आ सकती है, जिन पर आपको लगाम लगाने की आवश्यकता है। संतान की किसी फरमाइश को आप पूरा कर सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको संतान की ओर से खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। नौकरी में भी प्रमोशन मिलने के कारण एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आप किसी से धन उधार लेने से बचें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा होगा। अपनी इनकम के सोर्स पर आप पूरा ध्यान देंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए आय को बढ़ाने वाला रहेगा। जीवनसाथी आपके कामों में पूरा साथ देंगे। पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर कोई कहासुनी हो सकती है। आपके मन में यदि किसी बात को लेकर भ्रम बना हुआ था, तो आप उस काम को बिल्कुल ना करें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके कामों में वृद्धि हो सकती है। माताजी को कोई शारीरिक कष्ट होने की संभावना है। आपको संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। यदि आपने किसी से कोई वादा किया है, तो आपको उसे पूरा करना होगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मिल बैठकर पारिवारिक समस्याओं को दूर करने में व्यतीत करेंगे। आपकी तरक्की के राह में आ रही बाधाएं दूर होगी। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। संतान की संगति की ओर आपको विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको किसी से कुछ कर्ज लेने से बचना होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा, तभी आपकी सेहत बेहतर रहेगी और आपके काम समय से पूरे होंगे। आपके जीवनसाथी आपकी किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। यदि ऐसा हो, तो आप उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करें। राजनीति में कार्यरत लोगों को उनके कामों से कोई महारत हासिल हो सकती है। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती हैं। आपको अपने सहयोगियों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी उसमें आपसे कुछ नहीं कहेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में संतुलन बनाए रखने के लिए रहेगा। नौकरी में आपको प्रमोशन मिल सकता है। आपके किसी मन की इच्छा पूरी होने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने किसी मित्र की याद सता सकती है। यदि आप कार्यक्षेत्र में किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह पूरा हो सकता है। आपको अपने व्यवसाय के किसी कंपीटीटर्स को पीछे छोड़ने के लिए कुछ नए टिप्स अपनाने होंगे। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपको महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आप अपने बढ़ते खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। स्थायित्व की भावनाओं को बल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपका मान सम्मान मिलेगा। आप किसी से कोई ऐसी बात ना बोले, जो उन्हें बुरी लगे। आप अपनी किसी जरूरत की वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। आपके परिवार में किसी जन्मदिन आदि का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा, लेकिन इसके साथ-साथ आपके छोटे बच्चों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है, नहीं तो उनकी सेहत में गिरावट आ सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने के लिए रहेगा। आपको किसी नए घर और मकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलेगा। आपको कुछ वरिष्ठ सदस्यों से यदि किसी काम को लेकर बातचीत करें, तो आप बातों पर पूरा ध्यान दें। आपको पार्टनरशिप में किसी काम को करने से अच्छा लाभ मिलेगा। आपको कम समय के लिए निवेश करने से बचना होगा। आपको किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपको अपने भाई व बहन का पूरा साथ मिलेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपके सुख साधनों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कुछ शत्रु आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे। आप किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको अपने कामों को लेकर मनमर्जी चलने से बचना होगा। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपको किसी के लिए अपने मन में ईष्या की भावना नहीं रखनी है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के प्रयासरत रंग लाएंगे, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपको किसी से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। आपको बाहर के खान-पान से परहेज रखने की आवश्यकता है, नहीं तो आपको पेट दर्द या फिर कोई इंफेक्शन आती हो सकता है। आप उन्नति की राह में आगे बढ़ेंगे। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए किसी तनाव से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि आपको किसी संपत्ति को लेकर कोई तनाव सता रहा था, तो आपकी वह इच्छा पूरी होगी। आपको कोई खर्च परेशान कर सकता हैं। ससुराल पक्ष के लोगों का आपके सहयोग मिलेगा। आपको यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आप किसी दूसरे के मामलों में बेवजह ना बोले और किसी को सलाह देने से बचें|

Horoscope Today August 23, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!