analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 7915 1 1

Horoscope Today August 07, 2024 : Aaj ka Rashifal August 07, 2024

Horoscope Today August 07, 2024 : Aaj ka Rashifal August 07, 2024

main qimg 97d397189c0e8d9696db69dcc158720c

Horoscope Today: Astrological prediction for 07 August 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक -07 अगस्त 2024

दिन – बुधवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास – श्रावण

पक्ष – शुक्ल

तिथि  तृतीया रात्रि 10:05 तक तत्पश्चात चतुर्थी

नक्षत्र  पूर्वाफाल्गुनी रात्रि 08:30 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी

योग – परिघ सुबह 11 :42 तक तत्पश्चात शिव

राहुकाल – दोपहर 12:44 से दोपहर 02:22 तक

सूर्योदय -06:15

सूर्यास्त- 19:12

दिशाशूल – उत्तर दिशा मे

व्रत पर्व विवरण-हरियाली तृतीया*

विशेष – तृतीया को पर्वल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कुछ नई योजनाओं पर काम करने के लिए रहेगा। आपको अपनी वाणी व व्यवहार में मिठास लानी होगी। विरोधी आपके कामों में रोड़ा अटकाएगें, जिन्हें आप अपनी चतुर बुद्धि से मात दे सकेंगे। आपका कोई पुराना काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। माता-पिता की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकालेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी दी गई सलाह आपके बॉस के खूब काम आएगी, जिससे आपको प्रमोशन आदि मिलने की भी संभावना बनती दिख रही है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आय को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको किसी सरकारी काम को लेकर भागदौड़ करनी होगी, तभी वह पूरा हो सकता है। आपकी इनकम तो बढ़ेगी, लेकिन खर्च आपके लिए सिर दर्द बनेंगे, इसलिए आप अपने खर्चों को सोच समझकर करें और अपने भविष्य को लेकर कोई प्लानिंग करें। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। आपके भाई को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आप अपने पारिवारिक मामलों को आपस में बैठकर दूर करने की कोशिश करेंगे। यदि आपका कुछ धन डुबा हुआ था, तो उसके भी मिलने की पूरी संभावना है। आपको किसी मित्र की कोई बात बुरी लग सकती है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। जीवनसाथी का सहयोग में सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी कामयाबी मिल सकती है। अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करेंगे, तो वह भविष्य में आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएगी। आपको कुछ सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने मनमाने व्यवहार के कारण परेशान रहेंगे। आप किसी बात को लेकर मित्र से सलाह मश्वरा भी कर सकते हैं। आप नौकरी के किसी काम को लेकर ट्रैवलिंग भी कर सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कोई गिरावट आने से आपका मन परेशान रहेगा। काम की अधिकता रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। वैवाहिक जीवन में भी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो बेवजह का लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस थोड़ा कम कर पाएंगे, जिस कारण उनका कोई नुकसान भी हो सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको किसी दूर रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। पारिवारिक रिश्तों में आपको तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है और गृहस्थ जीवन में साथी की आपसे कुछ खटपट हो सकती है, इसलिए आप कोई ऐसी बात ना करें, जिससे कि कोई लड़ाई झगड़ा हो। आप अपने व्यापार की योजनाओं पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख व समृद्धि को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहना होगा, क्योंकि आपके मित्र के रूप में आपके कुछ शत्रु हो सकते हैं। आप अपनी सुख सुविधाओं पर पूरा ध्यान देंगे, जिन पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। आपको अपने मित्रों का पूरा साथ मिलेगा और आपका कोई डूबा हुआ धन आपको मिल सकता है, जो आपको धन के मामलों में मजबूत बनाएगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपकी सेहत कुछ नरम गरम रहेगी, लेकिन उसे लेकर आप परेशान रहेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आप किसी को धन उधार देने से बचें। यदि आपने किसी निवेश संबंधी योजना में धन लगाने का सोचा है, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी मेहनत बढ़ेगी, क्योंकि घर परिवार में आपके ऊपर जिम्मेदारी अधिक रहेगी। विद्यार्थियों को अपने ज्ञान को बढ़ाने का मौका मिलेगा। आप किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। आर्थिक मामले में आपको कोई जोखिम उठाने से बचना होगा। परिवार में आप मौज मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे। कोई सहयोगी आपसे नाराज हो सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में आपकी खूब रुचि रहेगी। संतान को नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है, जिससे आपकी प्रसन्नता होगी। आप अपने साथी को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आप सुखद समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह के बात पक्की हो सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके कुछ विरोधी सतर्क रहेंगे, जिन्हें आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे पाएंगे। आपको अपनी मेहनत से पीछे नहीं हटाना है और कोई काम आपका बनते बनते रह सकता है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा। आप माताजी से किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। विद्यार्थियों को इधर-उधर समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए, तभी वह परीक्षा में जीत हासिल कर सकेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सोच समझकर कदम बढ़ाने के लिए रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपुर मात्रा में मिलेगा। संतान के करियर को लेकर आपको कोई चिंता सता सकती हैं। आपको कोई गुप्त जानकारी किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर करने से बचना होगा। आपको कुछ अजनबी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। यदि आप कहीं घूमने फिरने जाएंगे, तो उसमें आपका कोई कीमती सामान के चोरी होने की संभावना बन रही है

Horoscope Today August 07, 2024 : Aaj ka Rashifal August 07, 2024 Read More »

img 8083 1

Horoscope Today August 06, 2024 : Aaj ka Rashifal August 06, 2024

Horoscope Today August 06, 2024 : Aaj ka Rashifal August 06, 2024

main qimg 0041772743a6ca134d72c7adcf1172af

Horoscope Today: Astrological prediction for 06 August 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक -06 अगस्त 2024

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास – श्रावण

पक्ष – शुक्ल

तिथि – द्वितीया शाम 07:52 तक तत्पश्चात तृतीया

नक्षत्र  मघा शाम 05:44 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी

योग  वरीयान सुबह 11:00 तक तत्पश्चात परिघ

राहुकाल – शाम 03:59 से शाम 05:37 तक

सूर्योदय -06:15

सूर्यास्त- 19:13

दिशाशूल – उत्तर दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा।

आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2021, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैंक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपने धन संबंधित मामलों में किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। आपके सरकारी काम के पूरे होने की संभावना है। आपका कोई काम पूरा होने से अपने घर किसी मागंलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। आपको अपने किसी दूर रहे परिजन की याद सता सकती हैं। संतान को किसी नई नौकरी के मिलने से घर से दूर जाना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपको अपने भाई बहनों का पूरा साथ मिलेगा। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। घर परिवार में आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी आपकी किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे, इसलिए आप बहुत ही तोलमोल कर बोले। यदि आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान देगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा, जिसे देखकर आपको खुशी होगी। आप अपनी बुद्धि से काफी कुछ पा सकते हैं। आप किसी अपरिचित व्यक्ति के सामने कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। आपका धन यदि कहीं फंसा हुआ था, तो वह भी आपको मिल सकता है। जो लोग सिंगल हैं, उनकी अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आप यदि किसी उलझन को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उसके लिए आप जीवनसाथी से बातचीत कर सकते हैं। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह भी आपको मिल सकती है। आपको किसी सेहत संबंधित समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है। आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा, जिसमें आप पुराने गिले शिकवे ना उखाड़ें। आप अपनी वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके कुछ शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, जिन्हें आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात देंगे। आपका कोई लेन देन से संबंधित मामला आपको परेशानी देगा। आपकी अपने जीवनसाथी से किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। आप अपने परिजनों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको अपने पिताजी से कुछ जरूरी कामों को लेकर बातचीत करनी होगी। आपको बिजनेस में किसी बड़ी डील को फाइनल करने का मौका मिलेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। रचनात्मक कार्य में आपकी खूब रुचि रहेगी। आपको किसी अपरिचित व्यक्ति से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। आप अपनी सुख सुविधाओं पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। कारोबार कर रहे लोगों को अपने कामों को लेकर प्लानिंग करके आगे बढ़ना होगा। आपकी कोई डील यदि लंबे समय से अटक रही थी, तो वह भी पूरी हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज के दिन व्यवसाय कर रहे लोगों किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करनी पड़ सकती है। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। यदि आपने किसी घर या मकान आदि की खरीदारी करने का सोचा था, तो वह भी आप आसानी से कर सकते हैं। आपको करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण डिसीजन लेना पड़ सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन किसी नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोग किसी समस्या में आ सकते हैं। आपको कामों को पूरा करने के लिए मेहनत अधिक करनी होगी। आपकी माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं, जिसमे आप ढील बिल्कुल ना दें। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको मिलने का मौका मिलेगा। आप कोई ऐसी बात ना बोले, जिससे कि आपको कोई बात बुरी न लगे, इसलिए आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर काम अधिक रहने के कारण परेशान रहेंगे। आपको अपने पारिवारिक समस्याओं को धैर्य रखकर सुलझाने की आवश्यकता है। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। यदि आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिले, तो आप उसमें भी धैर्य बनाए रखें। जीवनसाथी की सेहत कुछ कमजोर रहेगी, जिस कारण तनाव आपके ऊपर हावी रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी कानूनी मामले में अपनी आंख व कान खुले रखने होंगे। यदि कार्यक्षेत्र में कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप लगाएं। आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को लेकर बातचीत करनी होगी। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आपको एक दूसरे के साथ समय बिताना पसंद आएगा। आप किसी से प्रलोभन में ना आएं, नहीं तो बाद में आपको कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो आपको उसे दूर करने के लिए उनके मन में चल रही उलझनों को जानने की कोशिश करनी होगी। विदेश में रह रहे किसी परिजन को आपकी याद सता सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप शीघ्रता में कोई निर्णय न लें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। आपको अपने कामों को धैर्य रखकर सुलझाने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की साथी से कोई खटपट हो सकती है। आपके सुख साधनों में वृद्धि होगी। आप अपने बिजनेस के कामों को लेकर किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी से पूछकर आपको संतान के करियर को लेकर निर्णय लेना अच्छा रहेगा|

Jai Sri Ram

Horoscope Today August 06, 2024 : Aaj ka Rashifal August 06, 2024 Read More »

img 9023 1

Horoscope Today August 05, 2024 : Aaj ka Rashifal August 05, 2024

Horoscope Today August 05, 2024 : Aaj ka Rashifal August 05, 2024

main qimg c4fce6848cbc990985d190d652267774

Horoscope Today: Astrological prediction for 05 August 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक -05 अगस्त 2024

दिन – सोमवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतू- वर्षा ॠतु

मास – श्रावण

पक्ष – शुक्ल

तिथि – प्रतिपदा शाम 06:03 तक तत्पश्चात द्वितीया

नक्षत्र  अश्लेशा शाम 03:21 तक तत्पश्चात मघा

योग  व्यतीपात सुबह 10:38 तक तत्पश्चात वरीयान

राहुकाल – सुबह 07:52 से सुबह 09:29 तक

सूर्योदय -06:15

सूर्यास्त- 19:13

दिशाशूल – पूर्व दिशा मे

व्रत पर्व विवरण- अमावस्यांत श्रावण मास आरंभ,चंद्र-दर्शन (रात्रि 07:06 से 07:52 तक*

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए तनाव भरा रहने वाला है। गृहस्थ जीवन में साथी से किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़े की संभावना है। अपने ऊपर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में ना लगने के कारण उन्हे अपने कामों को करने में समस्या आएगी। आपको किसी काम को नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपको किसी कानूनी मामले में जीत मिलने से आपकी प्रॉपर्टी में इजाफा होगा। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप अपने कामों को कल पर टालने की कोशिश करेंगे, जो आपको समस्या देंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है, तभी आप अपने साथी को खुश रख पाएंगे। नौकरी में कार्यरत लोग यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बनाएंगे, तो वह आसानी से कर सकते हैं। आपको अपने कामों को लेकर कुछ असुविधा रहेगी, इसलिए आप थोड़ा परेशान रहेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपको अपने ज्ञान को बढ़ाने का रहेगा। कुछ लंबे समय से रुके हुए काम आपको परेशान करेंगे। आप अपने व्यवसाय की योजनाओं को लेकर अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। पारिवारिक मामलों को आपको मिल बैठकर दूर करने की आवश्यकता है। आपको आज घर के लड़ाई-झगड़े को लेकर तनाव बना रहेगा। भाई बहन को कोई शारीरिक कष्ट होने के कारण आप परेशान रहेंगे। आपको किसी बात को लेकर उलझन रहेगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए किसी काम को जल्दबाजी में करने से बचने के लिए रहेगा। यदि आपका धन कहीं फंसा हुआ था, तो वह आपको मिल सकता है। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपकी किसी गलती को लेकर आपको अपने अधिकारी से डांट खानी पड़ सकती हैं। यदि आपने शेयर मार्केट में पहले धन का निवेश किया था, तो उससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। आप किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं और आप किसी काम को पूरा करने में अपने भाइयों से मदद ले सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपका बिजनेस की कोई पुरानी डील लंबे समय से अटक रही थी, तो वह फाइनल हो सकती है। आपको कोई विदेश में रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, लेकिन आपके जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे, तो आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी और आप अपने घरेलू मामलों को घर से बाहर न जाने दें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको यदि कोई समस्या लंबे समय से घेरे हुए थी, तो वह आज खत्म हो सकती है। आपकी अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विधार्थियों को पढ़ाई-लिखाई को लेकर यदि कोई चिंता चल रही है, तो वह दूर होगी। आपको कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। आपको अपने कामों को लेकर सतर्क रहना होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा, जो जातक कामों को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। संतान की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नौकरी को लेकर परेशान चल रहे लोग उसमें कोई बदलाव करने की योजना बनाएंगे। आपको कार्यक्षेत्र में टीमवर्क के जरिए काम करने का मौका मिलेगा, जिससे आप किसी काम को आसानी से कर सकेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। राजनीति में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। प्रॉपर्टी में निवेश कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो उनका धन किसी गलत काम में फंस सकता है। आपको अपने परिवार में बड़े सदस्यों की बातों को महत्व देना होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी खटपट होने हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप कहीं बाहर जा सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोगों को कामों को लेकर सलाह करना होगा। सेहत में यदि आपने लापरवाही बरती, तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढ़ेगी और आप अपनी पारिवारिक समस्याओं को मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपके ऊपर कार्यक्षेत्र में काम का दबाव अधिक रहेगा, जिस कारण आपको कुछ चिंता सताएगी। आपको अपने कामों के साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों को भी समय देना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्चो से भरा रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। आपकी कोई गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा। आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह पर चलना बेहतर रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, लेकिन आपके कुछ शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, जिन्हें आपको अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात देनी होगी। आप अपने बेफिजूल के खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश करें, नहीं तो आपका धन संबंधित समस्याएं बढ़ेंगी। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। यदि आपने किसी लोन आदि के लिए अप्लाई किया था, तो वह भी आपका आसानी से मिल जाएगा।

jai sri ram

Horoscope Today August 05, 2024 : Aaj ka Rashifal August 05, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!