analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 9023 1

Horoscope Today August 04, 2024 : Aaj ka Rashifal August 04, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 04 August 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक -04 अगस्त 2024

दिन –  रविवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन  दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास  श्रावण (गुजरात महाराष्ट्र अनुसार आषाढ)

पक्ष  कृष्ण

तिथि  अमावस्या शाम 04:42 तक तत्पश्चात प्रतिपदा

नक्षत्र  पुष्य दोपहर 01:26 तक तत्पश्चात अश्लेशा

योग  सिद्धि सुबह 10:38 तक तत्पश्चात व्यतीपात

राहुकाल – शाम 05:38 से शाम 07:16 तक

सूर्योदय -06:14

सूर्यास्त- 19:14

दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे

व्रत पर्व विवरण- दर्श अमावस्या,श्रावण अमावस्या,हरियाली अमावस्या,रविपुष्यामृत योग (सूर्योदय से दोपहर 01:26 तक),व्यतीपात योग (सुबह 10:38 से 05 अगस्त सुबह 10:38 तक

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।

इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए दान पुण्य के कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। परिवार में किसी सदस्य को लेकर यदि कोई चिंता बनी थी, तो वह आज दूर होगी। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने की पूरी संभावना है। आपको यदि परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर कुछ चिंता थी, तो वह व्यर्थ होगी। आपका किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुखमय परिणाम लेकर आएगा। सरकारी नौकरी में आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई को लेकर ओवर कॉन्फिडेंट होने के कारण किसी परीक्षा में समस्या में आ सकते हैं। आपको किसी के कहने में आकर निर्णय लेने से बचना होगा। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको अपने मन में कोई ऐसी बात नहीं रखनी है, जिससे की आपका कोई लड़ाई झगड़ा उत्पन्न हो।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको समझदारी से व्यवसाय करने में अच्छा लाभ मिलेगा। आपकी कोई प्रिय या कीमती वस्तु यदि खो गई थी, तो वह भी आपको मिल सकती है। आप भगवान की भक्ति में लीन नजर आएंगे। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। संतान के करियर में चल रही समस्याओं का आप जीवनसाथी से बातचीत करके दूर करने की कोशिश करेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके इनकम के सोर्स बढ़ेंगे और आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी। परिवार के किसी सदस्य से यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह दूर हो सकती है। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखनी होगी। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहना होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। किसी सरकारी योजना में धन लगाने से आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आप अपने खान-पान की आदतों में बदलाव लाए, नहीं तो आपको कुछ पेट संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, इसलिए आपको तले भुने भोजन से परहेज रखने की आवश्यकता है। आप परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर किसी पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन आदि का आयोजन कर सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मन की इच्छा की पूर्ति के लिए रहेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। यदि आपने किसी निवेश को किया था, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी पारिवारिक समस्या को लेकर वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करनी होगी, नहीं तो रक्त संबंधी रिश्तों में दूरियां आने की संभावना है। आपकी माताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपके व्यवसाय में जिन योजनाओं पर विराम लग गया था, तो आप उनकी फिर से शुरुआत कर सकते हैं। आपको किसी के कहने में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा और आपकी उन्नति के मार्ग खुलेंगे। आपको अपने कामों को पूरा करने में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। विद्यार्थी यदि किसी नौकरी के लिए तैयारी में लगे हैं, तो उसमें भी उन्हें सफलता मिलने की संभावना है। आपको अपने घर परिवार में सदस्यों की जरूरतों पर भी पूरा ध्यान देना होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन व्यवसाय के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके काफी कुछ पा सकते हैं। आपके मित्र को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने कामों को छोड़कर दूसरों के कामों मे लगेंगे, जो आपको समस्या देंगे। आपको अपनी इनकम के सोर्सो पर पूरा ध्यान देना होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकेगी। विद्यार्थी पूरी मेहनत करके पढ़ाई लिखाई की सीढ़ी चढ़ेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपको रूपए पैसे का लेनदेन बहुत ही सोच विचार पर करना होगा। नौकरीपेशा जातकों को अपने कामों को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है, उनमें आप कोई गड़बड़ी न करें। आपके बॉस आपके प्रमोशन के बारे में भी सोच सकते हैं। यदि आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से विवादित चल रहा है, तो उसमें आपको जीत मिलेगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ नए कामों को करने के लिए रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोग अपने कामों में कोई बदलाव करेंगे, जो उनके लिए अच्छी रहेंगी। नौकरी में कार्यरत लोग पुरानी नौकरी को छोड़कर किसी दूसरी को ज्वाइन कर सकते हैं, जिसमें उन्हें अच्छा इंक्रीमेंट मिल सकता है। आपको अपने धन को किसी सही योजना में लगाना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपका धन डूबने की संभावना है और यदि कोई काम लंबे समय से लटक रहा था, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी निवेश संबंधी योजना में धन लगाना बेहतर रहेगा। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता है। परिवार में किसी सदस्य को कोई चोट चपेट आदि लगने की संभावना है, जिस कारण आपको भागदौड़ अधिक रहेगी। आपको किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय उसके जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपने पारिवारिक समस्याओं को किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर न करें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें, जिससे आपका रिश्ता बेहतर चल सकेगा। आपको अपने कामों को लेकर बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ना होगा। नौकरी में कार्यरत लोग अपने कामों से सभी को हैरान करेंगे, क्योंकि वह अपनी बुद्धि से काफी कुछ पा सकते हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं|

Jai Sri Ram

Horoscope Today August 04, 2024 : Aaj ka Rashifal August 04, 2024 Read More »

img 7907 1

Horoscope Today August 02, 2024 : Aaj ka Rashifal August 02, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 02 August 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक -02 अगस्त 2024

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास – श्रावण (गुजरात महाराष्ट्र अनुसार आषाढ)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – त्रयोदशी शाम 03:26 तक तत्पश्चात चतुर्दशी

नक्षत्र – आर्द्रा सुबह 10:59 तक तत्पश्चात पुनर्वसु

योग – हर्षण सुबह 11:45 तक तत्पश्चात वज्र

राहुकाल – सुबह 11:07 से दोपहर 12:45 तक

सूर्योदय -06:13

सूर्यास्त- 19:15

दिशाशूल -पश्चिम दिशा मे

व्रत पर्व विवरण- मासिक शिवरात्रि

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 

दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं।

चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। राजनीति में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी और उन्हें किसी नए पद की प्राप्ति भी हो सकती है। आपका कोई काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको अपने परिजनों की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। साझेदारी में किसी काम को करने से आपको बचना होगा। विद्यार्थियों को किसी के कहने में आकर अपने विषय में बदलाव नहीं करना है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने आर्थिक मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से कमजोर रहेगी, इसलिए आप बेफिजूल के खर्चो पर लगाम लगाएं। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आप अपने घर परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। आप किसी से धन उधार लेने से बचें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तनाव से भरा रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर कुछ चुनौतियां रहेंगी, आपको उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। आपके घर किसी नामकरण, जन्मदिन पर पूजा पाठ आदि का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। माताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। घूमने फिरने के दौरान आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपका अपने साथी के साथ प्रेम बना रहेगा। आपका यदि कोई काम पेंडिंग चल रहा है, तो आपको उस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कोई कानूनी मामला सुनाया जाएगा, जो आपको खुशी देगा। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में आने की उम्मीद है। आप किसी प्रॉपर्टी में अच्छा निवेश कर सकते हैं। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है, जिससे उनके दिल की घंटी बजेगी और आपको किसी धार्मिक का आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, जिससे आपको आपके मन में शांति रहेगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बिजनेस के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे और आपको अपने कामों की गति में तेजी लानी होगी, तभी आपके काफी काम आसानी से पूरे निपटेंगे। आप कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता है। आपके साख और सम्मान में वृद्धि होगी। आपको कुछ कामों को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको अपने बिजनेस में अत्यधिक मात्रा में धन लगाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई आपकी चुगली लगा सकता है, जिसके बाद आपके बॉस आपसे नाराज रहेंगे। आपको अपनी आय को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। आपको अपने मन पर काबू रखना होगा, नहीं तो परिवार में कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहने वाला है। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचना होगा। आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आपको कोई निवेश संबंधी सुझाव दें, तो आप उस पर बहुत ही सोच विचारकर अमल करें। आपकी कोई जरूरी जानकारी लीक हो सकती है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। आपके खर्चों के कारण आपका बजट डगमगा सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको आज कुछ उलझनों के कारण समस्या रहेगी। आपकी कोई पुरानी समस्या फिर से उभर सकती है। आपको अपने रक्त संबंधी रिश्तों में चल रहे लड़ाई झगड़े को बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करनी होगी। आप किसी नए घर की खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं। आपको अपने कामों को लेकर धैर्य और साहस से काम लेना होगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है और इधर-उधर खाली समय व्यतीत करने से बचें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपकी सुख समृद्धि बढ़ेगी, जो आपको खुशी देगी। आपको अपने करियर में एक अच्छा मुकाम हासिल होगा और जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपनी मेहनत से कार्यक्षेत्र में एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्च से भरा रहने वाला है। आपको अपनी आय और व्यय का लेखा-जोखा रखना अति आवश्यक है, तभी आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने में कामयाब रहेंगे। बिजनेस में आपकी योजनाएं गति पकड़ेगी, जो आपको अच्छा लाभ देंगे। आप इनकम के बाकी सोर्स पर भी पूरा ध्यान देंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ कुछ समय उनकी समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे। तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े लोगों को किसी काम के लिए अनुभवी व्यक्तियों से सलाह की आवश्यकता होगी। विद्यार्थी किसी खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप कोई ऐसी बात ना बोले, जिससे कि उनका मन परेशान हो। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आप अपने घर में किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। कुछ नए संपर्को से आपको लाभ मिलेगा। आपको किसी काम को लेकर कुछ असमंजस रहेगा। पिताजी की मदद से आप अपने मानसिक तनाव को थोड़ा कम कर सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। यदि आपकी कोई इच्छा लंबे समय से लटक रही थी, तो उसके पूरी होने की संभावना है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। गृहस्थ जीवन में प्रेम बना रहेगा और आपको कोई नए काम को करने की प्रेरणा दे सकता है, जिससे आपकी हिम्मत और बढ़ेगी। आपको अपनी संतान की सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको महिला मित्रों से अच्छा लाभ मिलेगा।

🙏जय श्री राम 🙏

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today August 02, 2024 : Aaj ka Rashifal August 02, 2024 Read More »

img 9023 1

Horoscope Today August 01, 2024 : Aaj ka Rashifal August 01, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 01 August 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक -01 अगस्त 2024

दिन – गुरुवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु* 

मास – श्रावण (गुजरात महाराष्ट्र अनुसार आषाढ)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – द्वादशी शाम 03:28 तक तत्पश्चात त्रयोदश

नक्षत्र  मृगशिरा सुबह 10:24 तक तत्पश्चात आर्द्रा

योग  व्याघात दोपहर 12:50 तक तत्पश्चात हर्षण

राहुकाल – दोपहर 02:23 से शाम 04:01 तक

सूर्योदय -06:13

सूर्यास्त- 19:16

दिशाशूल – दक्षिण दिशा मे

व्रत पर्व विवरण- प्रदोष व्रत

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 

दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28

शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव रह सकता है, लेकिन आपको उसे दूर करने के लिए वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करनी होगी। यदि आप किसी प्रॉपर्टी को खरीदने या बेचने की योजना बना रहे हैं, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी हो सकती है। वाहन की अक्समात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ेगा। आपको समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। भाई बहन से यदि आप कोई मदद मांगेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको अपनी संपत्ति को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है। यदि आप अपनी नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे हैं, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। आपको किसी मित्र की कोई बात बुरी लग सकती है। रक्त संबंधी रिश्तों में चल रही अनबन को आप दूर करने की कोशिश करेंगे। परिवार में छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या होने की संभावना है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपका कोई काम बिगड़ते बिगड़ते भी बन सकता है। आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपका कोई मित्र आपके लिए कोई लाभ का सौदा लेकर आ सकता है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को कोई अच्छा आर्डर मिलेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आपको जल्दबाजी में कोई काम करने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। तकनीकी कामों में आपको उन्नति मिलेगी। आप अपने बिजनेस में कुछ नए उपकरणों को भी शामिल कर सकते हैं। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी अच्छी बचत की स्कीम में धन लगा सकते हैं। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ने से आपको खुशी होगी। आप अपने घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी किसी से यदि कोई कहासुनी चल रही है, तो वह भी आज बढ़ सकती है। आप किसी नई गाड़ी की खरीदारी के लिए अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर कर सकते हैं। आपके परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों को लेकर कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है। यदि आप किसी की सलाह पर चलेंगे, तो वह आपको नुकसान देगी। परिवार में सदस्यों में आपसी मतभेद बढ़ने के कारण माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। आपको अपने शारीरिक कष्टों को नजरअंदाज करने से बचना होगा, नहीं तो उनके बढ़ने से कोई नई बीमारी पनप सकती है। आपकी काम की गति थोड़ा धीमी रहेगी, लेकिन फिर भी आप अपने कामों को आसानी से पूरा कर सकेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन रोजगार के तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। आप अपने सभी कामों को समय रहते पूरा करने की कोशिश करें, नहीं तो समस्याएं बढ़ सकती हैं। व्यापार में आपको कोई अच्छा लाभ मिलेगा। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है। आपको राजनीति के कामों में सावधान रहने की आवश्यकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खानपान पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। नव विवाहित जातकों को अपने अपने घर में एडजस्ट करने में कुछ समस्याएं आएंगी। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। आपको अपने मन में चल रही उलझनों को लेकर अपने पिताजी से बातचीत करनी होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको किसी सहयोगी से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। अपने कामों को लेकर आपको भागदौड़ अधिक रहेगी। आप अपनी पारिवारिक समस्याओं में ढील ना दें। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर कुछ उलझनें रहेगी, जो आपके तनाव को बढ़ाएंगी। संतान की शिक्षा को लेकर आपको कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको निजात मिलेगी। आपकी आज किसी से कोई कहासुनी हो, तो आप उसमें अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखें। आप अपनी आय को बढ़ाने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसके लिए आप नए-नए इनकम के सोर्स भी ढूंढेंगे, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है, जिस कारण उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आपकी कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको व्यवसाय में किसी डील को फाइनल करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए जरूरी कामों को समय से पूरा करने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपकी बुद्धि को भ्रष्ट करके आपके कामों को लटका सकते हैं। आपके पिताजी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है, इसलिए आप समय रहते डॉक्टरी परामर्श ले। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको निजात मिलेगी। संतान को नौकरी को लेकर घर से दूर जाना पड़ सकता है।

🙏जय श्री राम 🙏

Horoscope Today August 01, 2024 : Aaj ka Rashifal August 01, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!