analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 7856 1

Horoscope Today July 28, 2024 : Aaj ka Rashifal July 28, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 28 July 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक -28 जुलाई 2024

दिन – रविवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास – श्रावण (गुजरात महाराष्ट्र अनुसार आषाढ)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – अष्टमी शाम 07:27 तक तत्पश्चात नवमी

नक्षत्र  अश्विनी सुबह 11:47 तक तत्पश्चात भरणी

योग – शूल रात्रि 08:11 तक तत्पश्चात गण्ड

राहुकाल – शाम 05:41 से शाम 07:19 तक

सूर्योदय -06:12

सूर्यास्त- 19:18*

दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं।

आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।

शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28 

शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपका जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा, लेकिन आपको किसी बात को लेकर तर्क वितर्क में पड़ने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके खिलाफ कोई राजनीति हो सकती है, जिससे आपको दूर रहने की आवश्यकता है, नहीं तो इसका असर आपके प्रमोशन पर पड़ेगा। आप किसी के कहने में आकर कोई निर्णय ना लें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपके रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों को नौकरी को लेकर कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको झगडालु लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके बिजनेस की कोई डील फाइनल होते-होते रह सकती है, जो आपको परेशान करेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। पिताजी को यदि कोई रोग सता रहा था, तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप किसी को धन उधार देने से बचें। आप यदि किसी बिजनेस के काम को लेकर यात्रा पर जा रहे थे, तो उसमें आपको सावधान रहना होगा, क्योंकि आपका कोई विरोधी आपके कामों में विघ्न डालने की कोशिश करेगा। आपका यदि परिवार के किसी सदस्य से कोई मन मुटाव चल रहा था, तो वह भी आज बातचीत के जरिए दूर होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज आप अपने कामों पर पूरा ध्यान देंगे। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके हाथ आपका डूबा हुआ धन लग सकता है। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज लेकर आ सकते हैं। आपको अपने व्यवसाय में कामों को योजना बनाकर करना होगा। आपके पिताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपनी किसी गलती को दोहराने से बचना होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने के लिए रहेगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपको शिक्षा में कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना पड़ सकता है। आपने यदि किसी प्रतियोगिता को दिया था, तो इस सप्ताह उसके परिणाम भी आ सकते हैं। आपकी अपने आस पड़ोस के किसी व्यक्ति से अनबन हो सकती है। आपको बिजनेस में अच्छा लाभ मिलेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके यश और कीर्ति बढ़ाने वाला रहेगा। विद्यार्थी नौकरी के लिए किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। आप संतान की तरक्की देखकर प्रसन्न रहेंगे। व्यापार कर रहे लोग कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे, जो उनके बिजनेस में चार चांद लगाएगी। आपको किसी कानूनी मामले को लेकर सावधान रहना होगा। भाई व बहनों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने मे व्यतीत करेंगे। आपको कुछ पुराने गिले शिकवे उखाड़ने से बचना होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज आप अपने परिवार में किसी पूजा पाठ और भजन कीर्तन आदि का आयोजन कर सकते हैं। आप किसी से कोई ऐसी बात ना बोले, जिससे कि किसी के मन को ढेस पहुंचे। आपको लोगों की भावनाओं का सम्मान करना होगा। आपके हाथ अच्छा धन लगने से आपको अपने कुछ बेफिजूल के खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन इससे अच्छा है कि आप उसे छोडकर कुछ धन संचय करने के बारे में भी सोचें। आपको लेनदेन से संबंधित कोई समस्या यदि लंबे समय से घेरे हुए थी, तो वह परेशान कर सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने की संभावना बनती दिख रही है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा, नहीं तो उनके काम लटकने से उनके साथी भी परेशान रहेंगे। आप कुछ समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपके बिजनेस में यदि कुछ धन डूबा हुआ था, तो वह आपको मिल सकता है। आपको कोई किसी काम को पार्टनरशिप में करने के लिए अपने परिवार के बड़े सदस्यों से बातचीत की आवश्यकता होगी। यदि भाई या बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने मित्र से बातचीत कर सकते हैं। यदि आपने अपने धन को शेयर मार्केट आदि में निवेश करने के लिए कोई प्लानिंग की है, तो आपका वह प्लान सफल रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन अविवाहित जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों की पढ़ाई लिखाई को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपको किसी काम को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं में ढील देने से बचना होगा व उन पर आप पूरी निगरानी बनाकर रखें, तभी वह दूर होती दिख रही हैं। आपको कार्यक्षेत्र में किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आप अपनी शान शौकत की वस्तुओं पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने घर को रेनोवेट भी कर सकते हैं, लेकिन यदि आपका कुछ धन डूबा हुआ था, तो वह भी आपको मिलने की संभावना है। आपको अपने किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा, नहीं तो उसमें कोई गड़बड़ी हो सकती है। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से अकस्मात कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिलेगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा और आपको वैवाहिक जीवन में अपने साथी की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी लड़ाई झगड़े की वजह बन सकता है। आप अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि धन उधार देंगे, तो इससे आपके आपसी रिश्ते खराब होने की संभावना है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी की याद सता सकती हैं। आपको अपनी संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर चिंता रहेगी। आप को घूमने फिरने के दौरान अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करनी होगी

Horoscope Today July 28, 2024 : Aaj ka Rashifal July 28, 2024 Read More »

74cc9a4a 3a02 4602 96b1 4c808419068a 1

Horoscope Today July 27, 2024 : Aaj ka Rashifal July 27, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 27 July 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक -27 जुलाई 2024

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास – श्रावण (गुजरात महाराष्ट्र अनुसार आषाढ)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – सप्तमी रात्रि 09:19 तक तत्पश्चात अष्टमी

नक्षत्र – रेवती दोपहर 01:00 तक तत्पश्चात अश्विनी

योग – धृति रात्रि 10:44 तक तत्पश्चात शूल

राहुकाल – सुबह 09:28 से सुबह 11:06 तक

सूर्योदय -06:11

सूर्यास्त- 19:18

दिशाशूल – पूर्व दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता।

आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

शुभ दिनांक : 9, 18, 27 

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला 

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आपके कामों में अधिक समस्या आ रही थी, तो वह दूर होगी। किसी बेवजह की बात को लेकर तनाव बना रहेगा। दोस्तों के साथ आप घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। आपके पिताजी को कोई समस्या हो सकती है, इसलिए आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। आप अपने खर्चों को लेकर लेखा-जोखा बनाकर चलें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है। वह अपने गुरुजनों के साथ पढ़ाई में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे। आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप अपने जीवनसाथी के लिए किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपको खर्चों के साथ-साथ भविष्य के लिए धन संचय करने की भी प्लानिंग करनी होगी, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। संतान के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको यदि उनके करियर को लेकर कोई चिंता थी, तो वह भी समाप्त होती दिख रही है। आप एक साथ कई काम हाथ मे लेने से बचे, नहीं तो समस्या हो सकती है। शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके काम करने की गति थोड़ी धीमी रहेगी। जीवनसाथी का साथ बना रहेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को अपने सहयोगियों से तालमेल बनाकर रखने की आवश्यकता है। आपको अपनी किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपके पिताजी यदि आपको कोई जिम्मेदारी दे, तो आप उसमें ढील बिल्कुल न दें। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से परिवार में किसी भजन कीर्तन में पूजा पाठ आदि का आयोजन हो सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। परिवार में सदस्यों से यदि कुछ समस्या चली आ रही थी, तो उसे दूर करने की आवश्यकता है। आप किसी प्रॉपर्टी को यदि खरीदने बेचने की इच्छा रखते हैं, तो उसके जरूरी कागजातों पर ध्यान देना होगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने की संभावना बनती दिख रही है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के प्रयास सफल रहेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपके कुछ विरोधी आपसे कोई गुप्त राज निकलवाने की कोशिश करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आप अपने घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको अपनी आय को ध्यान में रख कर व्यय करना बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने कामों को किसी दूसरे के भरोसे न छोड़े।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, जो विद्यार्थी विदेश से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर मिलने की संभावना है। आपकी आय में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। जीवनसाथी से सलाह मशवरा करके आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि आपने धन किसी को उधार देने का सोचा है, तो अभी रुक जाएं, नहीं तो आपको उनसे वापस मिलने में समस्या आएगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए परस्पर सहयोग की भावना लेकर आएगा। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोग अपने कामों से सम्मान पाएंगे, उनके मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखने की आवश्यकता है। छोटे बच्चे आपके साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे, लेकिन जीवनसाथी से लड़ाई झगड़ा रहने के बाद आपको अकेलापन महसूस होगा, इसलिए आप उसे समय रहते खत्म करने की कोशिश करें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्चों को लेकर सावधान रहने के लिए रहेगा। अपनी जरूरत की वस्तुओं पर ही धन खर्च करना होगा। यदि आप बेफिजूल के खर्चे के चक्कर में पड़े, तो इससे आपको नुकसान हो सकता है। आप अपने मन में चल रही उलझनों को लेकर परेशान रहेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को लेनदेन पूरी लिखा पढ़ी करके करना होगा। आप किसी से मांग कर वाहन न चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना बनती दिख रही है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में अच्छा रहने वाला है। किसी कानूनी मामले में जीत मिलती दिख रही है। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन होने से आपका धन खर्च बढ़ेगा। परिवार में छोटे बच्चों की सेहत में गिरावट आ सकती है, जिसमें आपको ढील बिल्कुल नहीं देनी है। आपके पिताजी आपके कामों से प्रसन्न रहेंगे, जो आपको कोई उपहार दे सकते हैं। आपका कोई काम समय से पूरा न होने के कारण वह आपकी मुश्किलों को बढ़ाएगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी भी अच्छे मौको को हाथ से जाने नहीं देना है। आर्थिक स्थिति को लेकर यदि कोई चिंता थी, तो वह दूर होगी, क्योंकि आपको आपका डूबा हुआ धन मिल सकता है। आप अपने परिवार में किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले बुजुर्गों से आशीर्वाद लेकर जाएं, तो बेहतर रहेगा। पारिवारिक जीवन में रिश्तों में मधुरता आएगी। यदि कोई अनुबान थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। निवेश संबंधी मामलों में आपको सावधान रहना होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों के लिए कोई सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। किसी नए काम को अपने बिजनेस में जोड़ सकते हैं, जिससे उनका बिजनेस और आगे बढ़ेगा। भाई व बहनों से आप अपने कुछ घरेलू कामों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपने यदि किसी लोन आदि के लिए अप्लाई किया हुआ था, तो वह भी आपको मिलने की संभावना है। जीवनसाथी को नौकरी को लेकर सतर्क रहना होगा।

Horoscope Today July 27, 2024 : Aaj ka Rashifal July 27, 2024 Read More »

img 7826 1

Horoscope Today July 26, 2024 : Aaj ka Rashifal July 26, 2024

Horoscope Today July 26, 2024 : Aaj ka Rashifal July 26, 2024

main qimg 1202657d79f41bdc83a980852e89d419

Horoscope Today: Astrological prediction for 26 July 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक -26 जुलाई 2024

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास – श्रावण (गुजरात महाराष्ट्र अनुसार आषाढ)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – षष्ठी रात्रि 11:30 तक तत्पश्चात सप्तमी*

नक्षत्र  उत्तरभाद्रपद दोपहर 02:30 तक तत्पश्चात रेवती

योग – सुकर्मा 27 जुलाई रात्रि 01:32 तक तत्पश्चात धृति

राहुकाल – सुबह 11:06 से दोपहर 12:45 तक

सूर्योदय -06:11

सूर्यास्त- 19:18

दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे

व्रत पर्व विवरण- पंचक

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 

26 को जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। दिनांक 26 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप भौतिकतावादी है। आप अद्भुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष :2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल : व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नए अधिकार मिल सकते हैं, जिससे आपके कामों में भी वृद्धि होगी। आपको यदि अपने घर परिवार में चल रही किसी समस्या को लेकर चिंता सता रही थी, तो वह भी दूर हो सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन करके आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा। आप तरक्की की राह में आगे बढ़ेंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बिजनेस को लेकर कुछ नयी योजनाएं बनाने के लिए रहेगा। आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा करके आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरत पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आपको झगड़ालू लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको संतान के करियर को लेकर कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। आप किसी काम में बिना सोचे समझे हाथ ना डालें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आपको अपने परिवार के सदस्यों का सहयोग और सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको किसी काम के समय से पूरा न होने के कारण मन परेशान रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपने आर्थिक मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। आप परिवार के सदस्यों के साथ बहुत मस्ती करने में कुछ समय व्यतीत करेंगे। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। सरकारी नौकरी को लेकर आपको मेहनत अधिक करनी होगी, तभी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको शेयर मार्केट में निवेश सोच समझकर करना होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए वैवाहिक जीवन में खुशियां लेकर आएगा। आप अपने परिवार के सदस्यों को लेकर किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी कला कौशल के प्रति रुचि जागृत होगी। परस्पर सहयोग की संभावना आपके मन में बनी रहेगी। ससुराल पक्ष की किसी व्यक्ति से लेनदेन बहुत ही सोच विचारकर करें। आपका जीवनसाथी से यदि कोई वाद-विवाद चल रहा था, तो आप उसे बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज के दिन आपके लिए परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में महिला मित्रों से सावधान रहें और आपके स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन रहने के कारण इसका असर आपके कामों पर भी पड़ेगा। आपके व्यवहार से घर और बाहर के लोग भी परेशान रहेंगे। आपको पार्टनरशिप में किसी काम की शुरुआत करने के लिए प्लानिंग कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कुछ कामों के लिए खरी खोटी सुनने को मिल सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपके कुछ पुराने अटके हुए काम पूरे होने की संभावना है। आपके घर किसी दूर रह रहे सदस्य का आगमन हो सकता है, जिससे परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। आपको नौकरी में बदलाव के बारे में सोचने की आवश्यकता है, जिससे आपके प्रमोशन मिलने की संभावना है। आप अपने किसी मित्र से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको अपने जल्दबाजी में किसी लिए गए फैसले के लिए पछतावा होगा, इसलिए आप किसी बात को लेकर धैर्य रखकर निपटाएं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपको घर बाहर के कामों में तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपको प्रॉपर्टी की खरीदारी करना अच्छा रहेगा, लेकिन आप वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यापार में ध्यान देने के लिए रहेगा, क्योंकि आपके खर्च बढ़ने से आपका बजट मिल सकता है। आपकी माताजी आपको यदि कोई जिम्मेदारी दे, तो आप उसे समय रहते पूरा करें। आपको शीघ्रता भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपके पास काम की अधिकता रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। आप किसी से कोई वादा करें, तो उसे समय रहते पूरा करें। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी के लिए विदेश जाना पड़ सकता है। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। आपके धन प्राप्ति में मार्ग सुलभ होंगे। संतान के मनमाने व्यवहार के कारण आपको चिंता सताएगी। आपको कार्यक्षेत्र में किसी बेवजह की बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आपके बॉस से आप किसी बात को लेकर तर्क-वितर्क में ना पड़े। आपको पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं पर ध्यान देना होगा, नहीं तो उनका असर उनके गृहस्थ जीवन पर पड़ सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धन के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप अपनी आय को बढ़ाने पर पूरा ध्यान देंगे। आपको कुछ नए इनकम के सोर्स भी मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ नया सीखने को मिलेगा, जो आगे उनके खूब काम आएगा। आप यदि कहीं निवेश करने की तैयारी में लगे हैं, तो उसमें आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी काम के चलते अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सावधान रहने के लिए रहेगा, क्योंकि आपके कुछ काम धन के कारण अटकने की संभावना है। आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके ही कुछ मुश्किलों से आसानी से बाहर निकाल सकेंगे। यदि आप नौकरी के साथ-साथ पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बनाएंगे, तो उसके लिए आप समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आप किसी नए वाहन को लेकर धन खर्च कर सकते हैं। दान-पुण्य के कार्य में भी आपकी काफी रुचि रहेगी।

Jai Sri Ram

Horoscope Today July 26, 2024 : Aaj ka Rashifal July 26, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!