analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 7795 1 2

Horoscope Today July 25, 2024 : Aaj ka Rashifal July 25, 2024

Aaj ka Rashifal July 25, 2024

main qimg 04e0c15f7386c00f4a2804017905b24b

Horoscope Today: Astrological prediction for 25 July 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक -25 जुलाई 2024

दिन – गुरूवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास – श्रावण (गुजरात महाराष्ट्र अनुसार आषाढ)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – पंचमी 26 जुलाई रात्रि 01:58 तक तत्पश्चात षष्ठी

नक्षत्र  पूर्वभाद्रपद शाम 04:16 तक तत्पश्चात उत्तरभाद्रपद

योग  शोभन सुबह 07:49 तक तत्पश्चात अतिगण्ड

राहुकाल – दोपहर 02:24 से शाम 04:03 तक

सूर्योदय -06:10

सूर्यास्त- 19:19

दिशाशूल – दक्षिण दिशा मे

व्रत पर्व विवरण- पंचक

जिनका आज जन्मदिन है उनका हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष 

दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। मंदिर में पताका चढ़ाएं

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मेहनत से भरा रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी। आपको लाभ तो मिलेगा, लेकिन आपके खर्च भी उसी हिसाब से रहेंगे, जो आपको परेशान करेंगे। आपके घर में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य खुशी मनाते नजर आएंगे। आपके सामने कोई ऐसा खर्चा आ सकता है, जिसमें आपको संचय धन से भी आपको धन निकलना पड़ सकता है। आपको किसी सहयोगी से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। घर परिवार में आपके ऊपर जिम्मेदारी अधिक रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। आपको किसी नए काम की शुरुआत पर करनी होगी। आपकी कमाई के नए-नए रास्ते खुलेंगे। आपको अपने खानपान पर संयम रखने की आवश्यकता है, क्योंकि आपको कोई पेट दर्द, गैस, अपच आदि जैसी समस्या हो सकती है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए निर्णय लेने की क्षमता का लाभ लेकर आएगा। आपको कोई मन मुताबिक काम नौकरी में मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, जिसे आप समय से पहले पूरा करके देंगे। आपकी संतान को पढ़ाई में कोई पुरस्कार मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने कामों से एक नई पहचान मिलेगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई को लेकर सतर्क रहना होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए बेवजह के खर्चों को लेकर आने वाला है। आपको कोई निर्णय बहुत ही सोच विचारकर लेना होगा। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। विद्यार्थी किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। परिवार में चल रही अनबन दूर होगी। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन लाभ मिलता दिख रहा है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी नई जिम्मेदारी के साथ धन धान्य में भी वृद्धि होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मन की इच्छा की पूर्ति के लिए रहेगा। आप अपने घर में पूजा-पाठ आदि का आयोजन कर सकते हैं। आपको किसी को धन उधार बहुत ही सोच विचार कर देना होगा। पारिवारिक जीवन में कुछ कामों को लेकर असमंजस बना रहेगा, जिसका असर आपके कामों पर भी पड़ेगा। यदि किसी सदस्य के विवाह को लेकर समस्या आ रही थी, तो वह दूर होते दिख रही है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने आसपास में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपका कोई रुका हुआ काम यदि लंबे समय से अटक रहा था, तो आप उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे। अपने परिवार के किसी सदस्य के करियर को लेकर आपका सहयोग बना रहेगा। आपके सोचे समझे काम पूरे होंगे। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह आपके पारिवारिक बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी आय में वृद्धि होने से आपकी खुशी होगी। आप अपनी छोटी योजनाओं पर भी पूरा ध्यान देंगे। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको किसी पुरस्कार के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी मेहनत पर भरोसा रखना होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। अपने पिताजी से कुछ पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे। आपके व्यवसाय में आपको किसी को पार्टनर बनना पड़ सकता है, जिसके लिए आपको भी लिखा पढ़ी करके आगे बढ़ें। आपको किसी काम के समय से पूरा न होने के कारण असुविधा बनी रहेगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने खर्चों को लेकर बजट बनाकर चलना होगा। आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप चिंतित रहेंगे। आपको किसी नए काम को लेकर नए काम में हाथ डालने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति को देखना होगा, नहीं तो बाद में आपको समस्या आएगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए निवेश संबंधी मामलों को बहुत ही सोच विचारकर करने के लिए रहेगा। यदि आपने बिना सोचे समझे कोई कदम उठाया, तो आपको उसमें कोई बड़ा नुकसान होने की संभावना है। आपकी किसी संपत्ति से आपको दोगुना लाभ मिल सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। आप कोई भी काम बिना सोचे समझे ना करें, नहीं तो उसमें कोई गड़बड़ी होने की संभावना है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार में नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। आप किसी बात को धैर्य रखकर निपटाएं, नहीं तो समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको आर्थिक मामले में कोई जोखिम उठाने से कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। आपके कुछ बेफिजूल के खर्च आपको परेशान करेंगे। आप कोई लेनदेन बिना कागजी कार्रवाई के ना करें। आप अपने घर में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी प्रॉपर्टी का काम करने से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी से संबंधों में यदि कुछ कटुता चली आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपने व्यापार में कुछ नयी तकनीकों को अपनाएंगे, जो आपके लाभ के रास्तों को खोलेंगे। कुछ नए लोगों से कांटेक्ट बनाना भी आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपको किसी के कहने में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा

Jai sri ram

🙏🏻🙏🏻

Horoscope Today July 25, 2024 : Aaj ka Rashifal July 25, 2024 Read More »

img 7762 1

Horoscope Today July 24, 2024 : Aaj ka Rashifal July 24, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 24 July 2024

main qimg 9dda9769b8f316b0c292401599df9ed4

main qimg 1c307ba00294973e4a424f5a7528997d

वैदिक पंचांग 

दिनांक -24 जुलाई 2024

दिन – बुधवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास – श्रावण (गुजरात महाराष्ट्र अनुसार आषाढ)

पक्ष – कृष्ण

तिथि  तृतीया सुबह 07:30 तक तत्पश्चात चतुर्थी

नक्षत्र  शतभिषा शाम 06:14 तक तत्पश्चात पूर्वभाद्रपद

योग – सौभाग्य सुबह 11:11 तक तत्पश्चात शोभन

राहुकाल – दोपहर 12:45 से दोपहर 02:24 तक

सूर्योदय -06:10

सूर्यास्त- 19:19

दिशाशूल – उत्तर दिशा मे

व्रत पर्व विवरण- संकष्ट चतुर्थी (चन्द्रोदय : रात्रि 09:40),जयापार्वती व्रत समाप्त (गुजरात),पंचक,चतुर्थी क्षय तिथि

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 

दिनांक 24 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं।

आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2022, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए पद प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। आपको एक साथ कई काम हाथ लग सकते हैं, जो आपकी व्याकाग्रता को बढ़ाएंगे। आपका रुका हुआ धन मिलने की पूरी संभावना है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्य क्षेत्र में आपको अपने अधिकारियों का सहयोग और समर्थन भरपूर मात्रा में मिलेगा। धर्म कर्म के कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपके सामने कुछ नई चुनौतियां रहेगी, जिनसे आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है। आपके अच्छे कामों से अधिकारी भी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे और समाज में आपको एक नई पहचान मिलेगी। विद्यार्थियों को किसी पुरस्कार के मिलने की संभावना है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए वाणी व्यवहार पर संयम बनाए रखने के लिए रहेगा। आपके विरोधी सतर्क रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। आपको कुछ सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपको किसी से किए हुए वादे को समय रहकर पूरा करना होगा। संतान आपकी लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। कुछ बड़े सदस्य की ओर से आपको कोई भेंट मिल सकती है। आपकी सोच से आपके काफी काम पूरे होंगे। आप जीवनसाथी को लेकर कहीं जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। माता जी को कोई दिल से संबंधित समस्या हो सकती है। यदि आप अपने बिजनेस को लेकर कुछ सोच विचार कर रहे थे, तो आप उन बदलावों को कर सकते हैं। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को कोई अच्छा अवसर मिलने की संभावना है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपके काम लटकाने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपको वाद-विवाद से बचना होगा, नहीं तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा, जो लोग लोहे का काम करते हैं, उनको अच्छा आर्डर मिलने की संभावना है। परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम बना रहेगा, जो आपको खुशी देगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कला कौशल में सुधार लेकर आएगा। रचनात्मक कार्य से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपकी कुछ नए कामों के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। विद्यार्थी किसी नौकरी की तैयारी के लिए कोई कोचिंग कर सकते हैं। आपको संतान के करियर को लेकर तनाव रहेगा। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद लंबे समय से कानून में चल रहा था, तो वह भी समाप्त होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा। आप नौकरी को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में तलाश करेंगे, उनमें आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। प्रेम सहयोग की भावना आपके मन में रहेगी। आपको अकस्मात कुछ धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपको अपने दैनिक खर्च करने में कोई समस्या नहीं आएगी। आप अपनी माता-पिता से किसी योजना को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो वह उसमें अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। आपको बिजनेस के कुछ योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो उन पर विराम लग सकता है। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों में आपसी सामंजस्य से न रहने के कारण लड़ाई झगड़ा बढ़ेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सेहत में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए अपने इनकम के सोर्स को बढ़ाने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी में कार्यरत लोग पार्ट टाइम कार्य को करने के लिए भी समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आपकी संतान को शिक्षा में मनचाहे परिणाम मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, जो जातक विदेशों से व्यापार करते हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। आपको अपने ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा। आपको किसी निवेश को करने से पहले अपने भाइयों से सलाह मश्वरा करना बेहतर रहेगा। आप अपने घर में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। आपको किसी काम को लेकर कुछ नई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा। आप अपनी बुद्धि और विवेक से कार्यक्षेत्र में काफी कुछ पा सकते हैं। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने खान-पान पर सावधानी बरतें, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई को लेकर जागरूक होना होगा। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आप अपने घर बाहर की समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। आप तनाव को अपने ऊपर हावी होने ना दें। आपके खर्च बढ़ने से आपको समस्या होगी। आप अपनी दिनचर्या को बेहतर रखें ताकि कोई स्वास्थ्य समस्या आपको परेशान ना कर सके। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को कोई नुकसान हो सकता है।

🙏जय श्री राम 🙏

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way

Horoscope Today July 24, 2024 : Aaj ka Rashifal July 24, 2024 Read More »

img 7858 1

Horoscope Today July 23, 2024 : Aaj ka Rashifal July 23, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 23 July 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक -23 जुलाई 2024

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास – श्रावण (गुजरात महाराष्ट्र अनुसार आषाढ)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – द्वितीया सुबह 10:23 तक तत्पश्चात तृतीया

नक्षत्र  धनिष्ठा रात्रि 08:18 तक तत्पश्चात शतभिषा

योग – आयुष्मान दोपहर 02:36 तक तत्पश्चात सौभाग्य

राहुकाल – शाम 04:03 से शाम 05:42 तक

सूर्योदय -06:10

सूर्यास्त- 19:20

दिशाशूल – उत्तर दिशा म

व्रत पर्व विवरण- मंगलागौरी पूजन,पंचक (आरंभ : सुबह 09:20)

विशेष – द्वितीया को बृहती (छोटा बैगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष 

23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और आप अपनी आय को बढ़ाने के स्रोतों पर पूरा ध्यान देंगे। आपको आस पड़ोस में किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिल सकता है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। माताजी से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। जीवनसाथी को नौकरी में प्रमोशन मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने कामों के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रक्त संबंधी रिश्तों पर आपको पूरा जोर रहेगा और आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य आवभगत करते नजर आएंगे। आपको किसी काम को लेकर सहमति बनाकर चलना होगा। आपके पिताजी आपको यदि कोई सलाह दे, तो आप उस पर अमल अवश्य करें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज के दिन आपके लिए अपने कामों की योजना बनाकर चलने के लिए रहेगा। आप यदि शेयर मार्केट आदि में धन का निवेश करेंगे, तो उससे आपको अच्छा लाभ तो मिलेगा, लेकिन आपको अपने खर्चों को भी ध्यान देकर करना होगा। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। आप किसी से कोई वादा करें, तो उसे पूरा करने की कोशिश अवश्य करें। जीवनसाथी को कोई शारीरिक कष्ट होने के कारण आपको भागदौड़ अधिक करनी होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको अपने कामकाज पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद यदि लंबे समय से कानून में चल रहा था, तो वह भी सुलझेगा, लेकिन आपको लेनदेन बहुत ही सावधान रहकर करना होगा। आप कुछ नए व्यक्तियों से संपर्क बढ़ाएंगे, जो आपके व्यवसाय को विदेशों तक लेकर जा सकते हैं। विद्यार्थियों को यदि कुछ विषयों में बदलाव करना चाहें, तो उसके लिए अपने सीनियर से सलाह अवश्य लें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यवसाय में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आप किसी काम को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो वह भी दूर होगा। परिवार के किसी सदस्य की बात सुनकर आप नाराज रहेंगे। अविवाहित जातकों की साथी से मुलाकात हो सकती हैं, जिससे मिलकर उन्हें खुशी होगी। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है और आपको किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। आपकी एक अलग पहचान बनेगी। आपको अजनबियों पर अधिक भरोसा करने से बचना होगा। विद्यार्थी आज ओवरकॉन्फिडेंट होकर किसी परीक्षा को देंगे, जिसमें उन्हें अच्छा लाभ नहीं मिलेगा। आपको धार्मिक कार्य में भी कुछ धन लगाना होगा, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप कोई लेनदेन ना करें। राजनीति में कार्यरत लोगों के आकर्षण को देखकर उनके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं। आपको अपने समय का सदुपयोग करना होगा और इधर-उधर बैठकर खाली समय व्यतीत ना करें। आपके कुछ शत्रु आपसे किसी बात को लेकर ईष्या कर सकते हैं। आप अपनी योजनाओं पर पूरा ध्यान दें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आय के सोर्स को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको अपने किसी मित्र की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कामों से पूरा फायदा मिलेगा। आपको किसी दूर रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को अपने ज्ञान को बढ़ाने पर पूरा ध्यान जोर लगाएंगे। आपको अपनी दिनचर्या को बेहतर करने के लिए अपने लिए भी कुछ समय निकालना होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। बिजनेस में भी आपकी किसी योजना पर यदि विराम लगा हुआ था, तो आप उसकी फिर से शुरुआत कर सकते हैं। आपका कोई सहयोगी आपकी किसी बात से नाराज हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हें मनाने की कोशिश करनी होगी। आप अपने धन को लेकर भविष्य की कोई प्लानिंग कर सकते हैं, जिसमें आप किसी सरकारी योजना में धन लगाएंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आर्थिक मामलों में आपको सूझ बूझ से आगे बढ़ना होगा। आपको अपने खर्चों को सोच समझकर करना होगा, क्योंकि आप दिखावे के चक्कर में अत्यधिक धन व्यय करेंगे। आपको काम के साथ-साथ परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालना होगा। जीवनसाथी आपसे किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकती है। आप भगवान की भक्ति में लीन रहेंगे। 

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके व्यवसाय में मन मुताबिक लाभ मिल सकता है, लेकिन आपको अपनी मेहनत जारी रखनी होगी। नौकरी में कार्यरत लोग यदि किसी दूसरी नौकरी के लिए अप्लाई करेंगे, तो वहां से भी उन्हें कोई ऑफर आ सकता है। आपकी यश व कीर्ति बढ़ेगी। आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए भौतिक सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे, जो आपके व्यवसाय में आपकी मदद करेंगे। संतान को नौकरी में कुछ समस्याएं रहने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। धार्मिक कार्यक्रमों में भी आप हिस्सा लेंगे, जो लोग इलेक्ट्रॉनिक काम करते हैं, उन्हें कोई अच्छा मुनाफा हो सकता है। आपको पार्टनरशिप में किसी काम को करना बेहतर रहेगा|

🙏जय श्री राम 🙏

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today July 23, 2024 : Aaj ka Rashifal July 23, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!