analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 8711 1

Horoscope Today July 02, 2024 : Aaj ka Rashifal July 02, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 02 July 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक -02 जुलाई 2024

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास  आषाढ (गुजरात-महाराष्ट्र ज्येष्ठ)

पक्ष  कृष्ण

तिथि  एकादशी सुबह 08:42 तक तत्पश्चात द्वादशी

नक्षत्र  कृत्तिका 03 जुलाई प्रातः 04:40 तक तत्पश्चात रोहिणी

योग  धृति सुबह 11:17 तक तत्पश्चात शूल

राहुकाल – शाम 04:04 से शाम 05:44 तक

सूर्योदय-06:02

सूर्यास्त- 19:23

दिशाशूल – उत्तर दिशा में

व्रत पर्व विवरण – योगिनी एकादशी

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज आप लेनदेन के मामले में सावधान रहेंगे। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहने के कारण प्रसन्न रहेंगे। परिवार के बड़े सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी नौकरी को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। नौकरी में चल रही समस्याओं से भी आप आसानी से निजात पा सकेंगे। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने के कारण आपको भाग दौड़ अधिक रहेगी। 

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपकी आय बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने भाई व बहनों से सलाह लेने की आवश्यकता होगी। आपने यदि कोई निर्णय जल्दबाजी में लिया, तो उससे आपको पछतावा हो सकता है। आप कुछ नए लोगों से मिलजुल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। माता-पिता से चल रहा वाद विवाद बढ़ सकता है, हो सके तो शांति बनाए रखने का प्रयास रखें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। आपकी निर्णय क्षमता को सराहा जाएगा। गलती से भी किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा न करें। आप अपने सहयोगियो से अपने मन की बात को कह सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होंगी। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आएगी, जिसके लिए आपको डांट खानी पड़ सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फायदायक रहने वाला है। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने कामों के नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है, तभी आपके काम पूरे होंगे। संतान के करियर को लेकर यदि आपको कोई चिंता थी, तो वह दूर होती दिख रही है। आप अपनी सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठाएंगे। अपने किसी काम संबंधित मामले में आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। 

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर अपने जीवनसाथी से बातचीत कर सकते हैं। यदि किसी बात को लेकर आपके मन में संशय बना हुआ है, तो आप उसे दूर करने की कोशिश करें। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोग कुछ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कला व कौशल में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी धन संपत्ति बढ़ेगी। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद यदि लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो वह दूर होगा। आपको किसी कानूनी मामले में जीत मिलेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में जीत अवश्य मिलेगी। आपके पिताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपनी आय को बढ़ाने के स्रोतों पर ध्यान देंगे, जिसके लिए आपको मेहनत अधिक करनी होगी। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि उनके कुछ साथी उनके कामों में रोड़ा अटकाएंगे। आपकी कुछ योजनाएं फलीभूत होगी, जिससे आपका बिजनेस और तरक्की करेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आप किसी भी कार्य की जिम्मेदारी लेने से बचने का प्रयास करेंगे। आपके सोचे समझे काम पूरे होंगे। आपका किसी नए घर, मकान दिखाने का सपना पूरा होगा। आप अपनी परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला वाला रहने वाला है। आपको पारिवारिक समस्याओं से निजात मिलेगी। आप किसी काम को लेकर यदि योजना बनाएंगे, तो आपकी वो योजना पूरी होने की संभावना है। आप अपने पारिवारिक समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। आप अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखें। आप अपने अधिकारियों से किसी बात को लेकर नाराज हो सकती है, जिसे दूर करने के लिए आपको उनसे माफी मांगने होगी। यदि आपने कुछ कर्ज दिया था, तो उसे उतारने मेइन आप सफल रहेंगे। आपका कोई काम यदि लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो वह भी सुलझता दिख रहा है। आप कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। कारोबार में आपको अच्छा लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे रहना होगा। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको अपनी कामों में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है, नहीं तो उनके बढ़ाने की संभावना है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई के प्रति सावधान रहना होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को भी प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरा स्थान पर जाना पड़ सकता है। आपको बड़े सदस्यों का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती हैं। आपको माता-पिता से माफी मांगनी होगी। परिवार के सदस्य आपसे धन संबंधित मदद मांग सकते हैं तो आप वह अवश्य करेंगे|

🙏जय श्री राम 🙏

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today July 02, 2024 : Aaj ka Rashifal July 02, 2024 Read More »

img 7856 1

Horoscope Today July 01, 2024 : Aaj ka Rashifal July 01, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 01 July 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक -01 जुलाई 2024

दिनसोमवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरातमहाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयनदक्षिणायन

ऋतुवर्षा ॠतु

मासआषाढ (गुजरातमहाराष्ट्र ज्येष्ठ)

पक्षकृष्ण

तिथि  दशमी सुबह 10:26 तक तत्पश्चात एकादशी

नक्षत्र अश्विनी सुबह 06:26 तक तत्पश्चात भरणी

योग  सुकर्मा दोपहर 01:42 तक तत्पश्चात धृति

राहुकाल सुबह 07:41 से सुबह 09:22 तक

सूर्योदय-06:01

सूर्यास्त– 19:23

दिशाशूलपूर्व दिशा में

साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए जुलाई महीने का पहला सप्ताह गुडलक लिए हुए है। यह सप्ताह विगत हफ्ते की तुलना में बेहतर साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में सत्तासरकार से जुड़े व्यक्ति की मदद से किसी बड़ी समस्या का समाधान खोजने में आप कामयाब हो सकते हैं। इस सप्ताह आपको करिअरकारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में किसी कार्य विशेष के लिए सीनियर से शाबासी मिल सकती है। जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप आगे बढ़कर अहम जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का प्रयास करेंगे। सप्ताह के मध्य में आप किसी नये कार्य की शुरुआत करने का बीड़ा उठा सकते हैं। इस दौरान लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे।

सप्ताह के उत्तरार्ध का समय आर्थिक दृष्टि से देखें तो अधिक खर्चीला रह सकता है। इस दौरान आप सुखसुविधा से जुड़े सामान पर अधिक पैसा खर्च कर सकते हैं। इस दौरान अपनी आवश्यकताओं को अधिक बढ़ने दें और सोचसमझकर धन खर्च करें अन्यथा आपका बना बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में परीक्षाप्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को बहुप्रतीक्षित समाचार की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान विद्यार्थी वर्ग का पढ़ाईलिखाई में खूब मन रमेगा। रिश्तेनाते की दृष्टि से यह सप्ताह अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

उपाय: प्रतिदिन विधिविधान से हनुमान जी की पूजा करें तथा प्रसाद के रूप में सिंदूर का तिलक माथे पर लगाएं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सामने कभी घी घना तो कभी सूखा चना वाला स्थिति रह सकती है। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह की शुरुआत में अपने काम में लापरवाही बरतने से बचना चाहिए। इस दौरान भूलकर भी अपने कार्य को किसी दूसरे के भरोसे छोड़ें। साथ ही साथ दूसरों की छोटीमोटी बातों को तूल देते हुए अपने लक्ष्य पर फोकस करना उचित रहेगा। इस सप्ताह आर्थिक मामलों में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर ही लाभ की गुंजाइश बनेगी।

वृषभ राशि के जातकों को धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह भूलकर भी किसी को पैसा उधार दें। सप्ताह के मध्य में परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। जिसके चलते मानसिक तनाव की स्थिति बनी रहेगी। कलह बढ़े इसके लिए स्वजनों के साथ तर्कवितर्क करने से बचें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में पाचन तंत्र संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में अपने खानपान और दिनचर्या सही रखें। प्रेमप्रसंग में सावधानी के साथ पींग बढ़ाएं। यदि किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए उचित समय का इंतजार करना उचित रहेगा। सप्ताह के अंत में किसी प्रिय व्यक्ति के घर आने से खुशियों का माहौल रहेगा। पतिपत्नी के बीच प्रेम और सौहार्द बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन मां लक्ष्मी की पूजा में श्रीसूक्त का पाठ करें तथा किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ साबित होगा। इस हफ्ते सौभाग्य खुद चलकर आपके दरवाजे पर दस्तक देने आएगा। ऐसे में आपको प्रत्येक बड़े अवसर को भुनाने के लिए हमेशा तैयार रहना होगा। यदि आप इस सप्ताह अपने समय, धन और उर्जा का प्रबंधन करके चलते हैं तो आपको उम्मीद से कहीं ज्यादा सफलता और लाभ की प्राप्ति होगी। सप्ताह की शुरुआत में करियरकारोबार के सिलसिले में जन्मस्थान से दूर कहीं यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा सुखद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी। मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह पूर्व में किये गये धन निवेश से लाभ की प्राप्ति संभव है। कारोबार में विस्तार की योजना साकार होती हुई नजर आएगी। आर्थिक मामलों में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। विवाह योग्य युवकयुवतियों के रिश्ते की बात बन सकती है।

सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अपने व्यवसाय पर जरा ज्यादा ही फोकस करते हुए नजर आएंगे। इस दौरान आपका कारोबार के सिलसिले में नये लोगों से जुड़ाव भी संभव है। व्यवसाय में बिक्री एवं बढ़ोत्तरी से संतोष का अनुभव होगा। कुल मिलाकर वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहने वाला है। प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के आपसी विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी। इस पूरे सप्ताह आपको अपने मित्र, परिजनों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा एवं पूजा करें तथा गायत्री मंत्र की एक माला नित्य जपें।

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए जुलाई महीने का पहला सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपनी सेहत और संबंध दोनों का खूब ख्याल रखना होगा। सप्ताह की शुरुआत में आप मौसमी बीमारी के चलते शारीरिक एवं मानसिक पीड़ा का अनुभव कर सकते हैं। इस दौरान आपके भीतर आलस्य बना रहेगा और आप कार्यों को बाद में टालने की कोशिश करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य फलप्रद है। इस सप्ताह आपको किसी भी जोखिम भरी योजना में निवेश करने से बचना चाहिए। सप्ताह के मध्य में भूमिभवन से जुड़े विवाद का समाधान खोजने के लिए कोर्टकचहरी के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं।

व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के लिए अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा। व्यावसायिक मामलों में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी या जोखिम लेने से बचें। सप्ताह के उत्तरार्ध में युवाओं का अधिकांश समय मौजमस्ती करते हुए बीतेगा। इस दौरान बेवजह की चीजों पर खर्च की अधिकता के चलते मन थोड़ा खिन्न रहेगा। परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत भी आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगी। कर्क राशि के जातकों को प्रेम संबंध में कुछेक परेशानी का अनुभव हो सकता है। ऐसे में अपनी लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए अपने पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की विधिविधान से पूजा तथा नम: शिवाय मंत्र का जप रुद्राक्ष की माला से करें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध आपके लिए ज्यादा शुभ साबित होगा। ऐसे में आपको महत्वपूर्ण कार्य को करने के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का ही समय चुनना चाहिए और सप्ताह के पूर्वार्ध में सतर्कता और समझदारी के साथ अपने कार्यों को अंजाम देना चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में कार्यों में आने वाली अड़चन के चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। इस दौरान आपके भीतर उत्साह और उर्जा में कमी देखने को मिल सकती है। इस सप्ताह आपको करियरकारोबार से जुड़ा कोई भी बड़ा निर्णय भावनाओं में बहकर लेने से बचना होगा अन्यथा लाभ की जगह नुकसान हो सकता है।

सप्ताह के मध्य में अचानक से आपके कामकाज में आमूलचूल बदलाव हो सकता है। अनचाही जगह पर तबादले के भी आशंका है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस दौरान कारोबारी निर्णय लेते समय सूझबूझ से काम लेते हुए जोखिम भरे निवेश से बचें। सिंह राशि के जातक को इस दौरान अपने साझेदारों, सप्लायर और कामगारों से अच्छे संबंध बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी। रिश्तेनाते को मधुर बनाए रखने के लिए सिंह राशि के जातकों को अपना अहं छोड़कर खुद ही मतभेद दूर करने की पहल करनी होगी। सप्ताह के मध्य में परिवार के किसी सदस्य की खराब सेहत आपकी चिंता का कारण बनेगी। इस दौरान जीवनसाथी से जुड़ी कोई समस्या आपकी परेशानी का कारण बनेगी। सिंह राशि के जातकों को अपने से वरिष्ठ एवं शुभचिंतकों की सलाह की अनदेखी करने से बचना होगा।

उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य को जल देकर आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए है। इस पूरे हफ्ते नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। सीनियर और जूनियर दोनों ही आप पर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। सप्ताह की शुरुआत में ही किसी कार्य विशेष में मिलने वाली सफलता से आपका मन हर्षित रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इस दौरान आपका मन धार्मिकआध्यामिक कार्यों में खूब रमेगा। किसी तीर्थ स्थान की यात्रा के योग बनेंगे। सप्ताह के मध्य में कोर्टकचहरी से जुड़े मामले में आपको बड़ी राहत मिल सकती है। इस दौरान सत्तासरकार से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से किसी बड़ी समस्या का समाधान खोजने में आप कामयाब होंगे।

व्यवसाय की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त करेंगे। कारोबार को आगे बढ़ाने की योजना बनेंगी। आय के नये स्रोत बनेंगे और संचित धन में वृद्धि होगी। रिश्तेनाते की दृष्टि से यह सप्ताह यह सप्ताह विगत सप्ताह के मुकाबले बेहतर नजर आएगा। आपको घर परिवार के सदस्यों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। परिजन आपके द्वारा लिये गये अहम निर्णयों की तारीफ करेंगे। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। परिजन आपके प्रेम संबंध को स्वीकार करते हुए उस पर शादी की मुहर लगा सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी। यदि पूर्व में आप किसी बीमारी से ग्रसित थे उसमें आपको तेजी से स्वास्थ्य लाभ होता हुआ नजर आएगा।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश को दूर्वा चढ़ाकर पूजा करें तथा बुधवार के दिन किसी किन्नर को हरे रंग की चूड़ी देकर आशीर्वाद प्राप्त करें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत पर कुछ घरेलू समस्याएं आपकी चिंता का कारण बनेंगी। इस दौरान निजी समस्याओं को सुलझाने को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी। तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने से शारीरिक एवं मानसिक पीड़ा हो सकती है। ऐसे में अपनी सेहत को लेकर जरा भी लापरवाही बरतें। सप्ताह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों का अपने सीनियर के साथ किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी भी इस दौरान सक्रिय रह सकते हैं।

तुला राशि के जातकों के करियर और कारोबार के लिए सप्ताह का उत्तरार्ध थोड़ा राहत भरा साबित होगा। इस दौरान आप कठिन परिश्रम की बदौलत कार्यक्षेत्र में अपना बेस्ट देने में कामयाब होंगे। व्यवसाय के लिए भी यह समय आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान कारोबार में उचित लाभ प्राप्ति से मन संतुष्ट रहेगा। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। पूर्व में किये धन निवेश से लाभ होगा। रिश्तेनाते की दृष्टि से सप्ताह ज्यादा अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर वादविवाद हो सकता है। जिससे बचने के लिए आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखने की आवश्यकता बनी रहेगी। प्रेम संबंध में दिखावा करने से बचें अन्यथा उपहास का पात्र बन सकते हैं। तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह स्वयं के साथ घर के बुजुर्ग सदस्यों की सेहत का भी पूरा ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी।

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की विधिविधान से पूजा तथा चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहेगा। इस सप्ताह आपको दूसरों पर आश्रित रहने की बजाय खुद की शक्ति और सामर्थ्य पर भरोसा करना होगा। कार्यक्षेत्र में किसी भी जरूरी कार्य को अपने अधीनस्थ के भरोसे छोड़ें अन्यथा अपेक्षित परिणाम की प्राप्ति संभव हो पाएगी। वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह आलस्य और अभिमान से बचने की बहुत जरूरत रहेगी। ऐसा करने पर ही आप आपके कार्य सिद्ध हो पाएंगे। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य फलप्रद है। व्यवसाय में अपेक्षा के अनुरूप कम लाभ प्राप्त हो पाएगा। बाजार में आई मंदी और आय के मुकाबले खर्च की अधिकता आपकी चिंता का कारण बनेगी। सप्ताह के मध्य में आप मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं। इस दौरान पाचन तंत्र से जुड़ी दिक्कतें हो सकती है।

सप्ताह के उत्तरार्ध में सरकारी विभागों से जुड़े कार्यों को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी। इस दौरान छोटेछोटे कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। कामकाजी महिलाओं को अपने कार्यक्षेत्र और घरपरिवार के बीच तालमेल बिठाने में कुछेक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंध एवं पारिवारिक सुख की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला साबित होगा। स्वजनों के व्यवहार में कोई खास बदलाव नजर नहीं आएगा लेकिन आप कई बार खुद को तन्हा महसूस कर सकते हैं। लव पार्टनर से मेलमुलाकात में दिक्कतें आने से मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। वृश्चिक राशि के जो जातक किसी परीक्षाप्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हैं, उन्हें मनचाहे फल की प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम की दरकार रहेगी।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी को गुड़चने का भोग लगाकर बजरंग बाण का पाठ करें।

धनु राशि

के जातकों के लिए जुलाई महीने का पहला सप्ताह काफी भागदौड़ वाला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको करियरकारोबार अथवा निजी कार्यों के लिए अधिक एक से अधिक यात्राएं करनी पड़ सकती है। यात्रा थकान भरी और अपेक्षा से कुछ कम फलदायी साबित होंगी। जिसके चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह मुखर होने से बचना होगा अन्यथा बनेबनाए काम भी बिगड़ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह आपको अपनी योजनाओं के पूरा होने से पहले उसका महिमामंडन और खुलासा करने से बचना चाहिए अन्यथा आपके विरोधी उसमें अडंगे डालने की कोशिश कर सकते हैं। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा उतारचढ़ाव लिए रहने वाला है। सप्ताह के मध्य में आपकी आय में बाधा आने की आशंका बनी रहेगी।

इस सप्ताह आपको जोखिम भरे निवेश से उचित दूरी बनाए रखनी होगी। यदि आप पार्टनरशिप में कोई कारोबार करते हैं चीजों को क्लीयर करते हुए आगे बढ़ना उचित रहेगा। सपताह के उत्तरार्ध का समय आपके लिए थोड़ा राहत भरा रहने वाला है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन में सुधार देखने को मिलेगा। लोग आपके कामकाज की तारीफ करेंगे। इस दौरान आप भविष्य की योजनाओं पर ज्यादा फोकस करते हुए पाए जाएंगे। इस सप्ताह आपको स्वजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। प्रेम संबंध और पारिवारिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहना चाहिए। छोटीमोटी दिक्कतों को यदि नजरंदाज कर दें तो यह सप्ताह आपके लिए सामान्य साबित होगा।

उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और सूर्य नारायण की साधनाआराधना करें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए जुलाई का पहला सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार से होगी। जिसके कारण घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। यदि आपका कोई कार्य विदेश अथवा विदेशी कंपनी से संबंधित है तो आपको इस सप्ताह उसमें मनचाही सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को कारोबार में मनचाहा लाभ हासिल होगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए भी यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आप अपने प्रोजेक्ट को समय से पहले पूरा करने में कामयाब हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घनिष्ठता बढ़ेगी। इस सप्ताह आपको कोई अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह अत्यधिक शुभ साबित होगा। आपकी आय के नये स्रोत बनेंगे। संचित धन में अप्रत्याशित वृद्धि होगी।

सप्ताह के उत्तरार्ध में आप सुखसुविधा की चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। इस दौरान पैतृक संपत्ति की प्राप्ति संभव है। रिश्तेनाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। यदि आप सिंगल हैं तो आपका आकर्षण विपरीत लिंग के प्रति बढ़ेगा। सप्ताह के अंत तक आपके जीवन में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री भी हो सकती है। वहीं पूर्व में चले रहे संबंध विवाह में तब्दील हो सकते हैं। परिजन आपके प्रेम को स्वीकार कर शादी के लिए इजाजत दे सकते हैं। शादीशुदा लोगों को घरपरिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी चूरमा अथवा बूंदी प्रसाद चढ़ाकर चालीसा का सात बार पाठ करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। इस सप्ताह मौसमी बीमारी अथवा कामकाज की अधिकता के चलते आपके भीतर शारीरिक एवं मानसिक थकान बनी रहेगी। किसी भी कार्य को करने में आलस्य का अनुभव होगा। आप चाहकर भी अपने दायित्यों का अच्छी तरह से निर्वहन कर पाएंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी निजी समस्या को लेकर मन परेशान रहेगा। हालांकि आपके जीवन में आई यह दिक्कत अस्थायी रहेगी और आप अपने बुद्धि और विवेक के जरिए उसका समाधान खोजने में अंतत: कामयाब हो जाएंगे। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य फलदायक है। इस सप्ताह आपके किसी बहुमूल्य सामान के खो जाने अथवा किसी आर्थिक नुकसान की आशंका बनी रहेगी। ऐसे में अपनी चीजों का खूब ख्याल रखें और भूलकर भी जोखिम भरी योजना में निवेश करें।

सप्ताह के मध्य में अचानक से कुछ बड़े खर्चे जाने के कारण आपका बना बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। व्यवसाय में भी आय के मुकाबले व्यय की अधिकता आपकी चिंता का कारण बनेगी। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में अपने सीनियर और जूनियर को मिलाजुलाकर चलना उचित रहेगा। साथ ही साथ नियम एवं कानून का पूरी तरह से पाल करें अन्यथा आर्थिक नुकसान के साथ अपमान भी झेलना पड़ सकता है। रिश्तेनाते की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आपका किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। किसी तीसरे व्यक्ति की इंट्री से आपकी लव लाइफ में दिक्कतें सकती हैं।

उपाय: हनुमान जी को मीठा पान चढ़ाकर चालीसा का सात बार पाठ करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए जुलाई का पहला सप्ताह मिश्रित फलदायक साबित होगा। नौकरीपेशा लोगों का इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने से बचना होगा अन्यथा आप अपने सीनियर के गुस्से का शिकार हो सकते हैं। यहां तक कि आपका अचानक से किसी अन्य विभाग में तबादला हो सकता है। कुल मिलाकर कार्यक्षेत्र पर आपके सिर पर कामकाज का अत्यधिक दबाव बना रहेगा। जिससे उबरने के लिए आपको अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करने के साथ चीजों को प्रबंधन करके चलना होगा। यदि आप ऐसा करने में कामयाब रहते हैं तो सप्ताह के उत्तरार्ध तक चीजें पटरी पर आती हुई नजर आएंगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपके लिए सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपकी बिक्री में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी और आप मनचाहा लाभ प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे।

मीन राशि के जातकों को अपनी व्यावसायिक योजना को आकार देते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह की अनदेखी करने से बचना चाहिए अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। रिश्तेनाते की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। इस सप्ताह स्वजनों के साथ आपके संबंधों में कोई खास बदलाव होता नहीं नजर रहा है लेकिन घर परिवार के किसी बुजुर्ग की खराब सेहत को लेकर आपका मन चिंतित रह सकता है। प्रेम संबंध में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी का के सहयोग और समर्थन से वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें तथा गुरुवार के दिन किसी मंदिर में धार्मिक पुस्तकें दान करें।

Horoscope Today July 01, 2024 : Aaj ka Rashifal July 01, 2024 Read More »

img 7895 1

Horoscope Today June 30, 2024 : Aaj ka Rashifal June 30, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 30 June 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 30 जून 2024

दिन – रविवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास – आषाढ (गुजरात-महाराष्ट्र ज्येष्ठ)

पक्ष – कृष्ण

तिथि  नवमी दोपहर 12:19 तक तत्पश्चात दशमी

नक्षत्र  रेवती सुबह 07:34 तक तत्पश्चात अश्विनी

योग  अतिगण्ड शाम 04:15 तक तत्पश्चात सुकर्मा

राहुकाल – शाम 05:44 से शाम 07:25 तक

सूर्योदय-06:01

सूर्यास्त– 19:23

दिशाशूल – पश्चिम दिशा में

व्रत पर्व विवरण – पंचक (समाप्त:सुबह 07:34)

विशेष – नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष 

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9,

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052, 

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आप नौकरी में परिवर्तन की तलाश में हैं तो आपको आज अवसर मिल सकता हैं। धन निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। प्रबंधन क्षेत्र के छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगें। त्याग एवं सहयोगात्मक भावना होगी , कुछ तनावपूर्ण रिश्तों का अंत संभव है। रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे। व्यस्त रहने पर भी आराम के लिए समय मिल जाएगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

इस अवधि में नियोजित कार्य बहुत अधिक परिणाम नहीं दिखाएगा, किन्तु परिणाम जो भी हों, सकारात्मक होंगें। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए दिन शुभ है। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे, तो उसे पाने के लिए सौहार्दपूर्ण समझौता करना श्रेयकर रहेगा। कोर्ट के बाहर मुकदमे का निपटारा होगा। संतान के लिए समय अवश्य निकालें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आप अपनी नौकरी में बदलाव की उम्मीद कर सकते हैं। विदेश यात्रा भी संभव है। आप अपनी संभावनाओं के उत्थान की आशा भी कर सकते हैं क्योंकि आप अपनी वर्तमान नौकरी से अधिक पसंदीदा स्थान पर स्थानांतरित हो सकते हैं। आज आपके धन में बढ़ोत्तरी होगी। छात्र अपनी पढ़ाई में अच्छा करेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

व्यवसायियों को नए रुझान और रास्ते मिलेंगे जो उनकी नकदी में वृद्धि करेंगें। आज आपकी वित्तीय स्थिति बहुत मजबूत होगी। आपके द्वारा की गई बचत, आपके परिवार के लिए लाभकारी साबित होगी बुजुर्ग अपने बच्चों को सफलता प्राप्त करते हुए देख खुश होंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी लिए हो सकता है। काम के दौरान आप वैचारिक मतभेदों को लेकर अपने सहयोगियों के साथ संघर्ष में आ सकते हैं, इसलिए आपको व्यावहारिक रहने की आवश्यकता है। आपके कुछ दोस्त और रिश्तेदार आपके बारे में अलग राय रखेंगे और दूसरों का पक्ष ले सकते हैं। आराम कम मिलेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप अपने अधीनस्थ अथवा सहयोगी को संवेदनशील मुद्दों को समझाने में मदद कर सकतें हैं। व्यापारी वर्ग ग्राहकों की पसंद में दिलचस्पी लेंगे और आसानी से आर्थिक लाभ अर्जित कर पाएंगे। अविवाहित युवक और युवतियों को अपना जीवन साथी मिल सकता है। आपको अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से अच्छी ख़बरें मिलेंगीं।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका आर्थिक पक्ष अस्थिर हो सकता है। आपके आलोचक और शत्रु आपके लिए समस्याएं पैदा करेंगे किन्तु आप कूटनीति के प्रयोग से उन्हें चुप करा सकते हैं। आपका दैनिक कार्यक्रम व्यस्त रहेगा। नौकरीपेशा जातक पूर्व में अपने द्वारा किए गए शुभ कृत्यों के लिए आज मान्यता प्राप्त करेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज खुद के लिए जोखिम लेने की क्षमताओं पर अंकुश लगाना बेहतर होगा। यदि आपने पहले से भी जोखिम उठाए हैं तो उन्हें उपयुक्त रूप से पुरस्कृत किया जाएगा। निवेश समझदारी से करें अन्यथा आर्थिक पक्ष अस्थिर हो सकता है। अपने काम की वजह से आपको लगातार यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आप प्रेम संबंधों में लिप्त जातक अपने साथी के साथ भावनात्मक परिवेश में एक नया समीकरण विकसित कर पाएंगे। आज व्यावसायिक और व्यापारी सभी गतिविधियों में काफी प्रगति होने की संभावना है। आर्थिक रूप से भी आज का समय उत्कृष्ट है। 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज व्यापारिक सन्दर्भ में विलय हो सकतें हैं। कठिन समय है, कार्य स्थल पर बार-बार परिवर्तन आपको भ्रमित कर सकता है। प्रेम संबंधों के लिए यह एक अच्छा समय है। बुजुर्ग अपनी संस्कृति, जीवन शैली और तीर्थयात्रा के प्रति अधिक रुचिवान होंगें। विवाहित जातकों को जीवनसाथी की तरफ से तनाव मिल सकता है। 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप व्यापारिक एव व्यावसायिक सन्दर्भ में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आप अपने प्रयासों से चौतरफा सफलता प्राप्त करेंगे और आपकी शक्तियां बढ़ेंगी। आप अपने द्वारा किए गए किसी भी निवेश में लाभ प्राप्त करेंगे और मन संतुष्ट एव शांत रहेगा। यदि आप एक जीवनसाथी की खोज कर रहे हैं, तो यह समय अच्छा है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके लिए शानदार साबित होगा। कठिन समय के बाद आखिरकार आप अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ सुकून देख सकेंगे। आप अपनी कड़ी मेहनत और श्रम के लिए इनाम की उम्मीद कर सकते हैं। आपको अपनी नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। प्रेम संबंधों में आप सावधानी बरतें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

🙏जय श्री राम 🙏

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today June 30, 2024 : Aaj ka Rashifal June 30, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!