analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 7890 1

Horoscope Today June 22, 2024 : Aaj ka Rashifal June 22, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 22 June 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 22 जून 2024

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास – ज्येष्ठ

पक्ष – शुक्ल

तिथि  पूनम सुबह 06:37 तक तत्पश्चात प्रतिपदा

नक्षत्र  मूल शाम 05:54 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढा

योग  शुक्ल शाम 04:45 तक तत्पश्चात ब्रह्म

राहुकाल – सुबह 09:19 से सुबह 11:00 तक

सूर्योदय-05:59

सूर्यास्त- 19:22

दिशाशूल – पूर्व दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 1

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा । पूर्व नियोजित यात्रा को टालना पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज आपको अपने खर्च पर संतुलन बनाना होगा, आय की तुलना में खर्च अधिक हो सकता है, तनाव और उलझन की स्थिति मत बनने दें । घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीद पर विचार विमर्श होगा। नींद भरपूर आएगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । मनोरंजन के साधन बनेंगे ।आज किस्मत का साथ मिलेगा। मेहनत के अनुपात में दोगुना लाभ प्राप्त कर सकेंगे। अपना व्यवहार सहयोगात्मक रखें, इससे लोगों से भी सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी से या व्यवसाय क्षेत्र में व्यापारी से अनबन होने से बचें बस। अनजान से व्यवहार न करें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन आप व्यस्त रह सकते हैं । आज कार्य की व्यस्तता रहेगी, धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और नई तकनीक की जानकारी के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। कुल मिलाकर आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आय-व्यय की स्थिति भी संतुलित रहेगी। नौकरी पेशा वर्ग को उन्नति मिल सकती है। संतुष्ट रहें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा । भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। सावधानीपूर्वक एवं सोच-विचार करके ही काम करें, लाभ मिलेगा। आज अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें, सफलता मिलेगी। जीवनसाथी एवं व्यापार में साझीदारों का सहयोग मिलेगा। मनोरंजन के भरपूर योग हैं। स्वास्थ्य लाम मिलेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन सामान्य रहेगा । साझेदारी में किया व्यापार फायदा पहुंचाएगा। आज का दिन लाभकारक रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग करने में सफलता मिलेगी। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखकर कोई भी निर्णय लें, भावुकता में लिए गए निर्णय से नुकसान की संभावना है। मनोरंजन के लिए भी समय निकालें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के सितारे आपके पक्ष में हैं । आज आपके विरोधी परास्त होंगे। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं उनकी उपस्थिति आपको प्रसन्न रखेगी। कारोबार में लाभ की स्थिति रहेगी। कहीं से पैसा लेना हो तो आज प्रयास कीजिए। सफलता मिलेगी। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन शानदार रहेगा । आपकी योग्यता और कार्यक्षमता की तारीफ होगी। आपके सहकर्मी आपसे सीख लेंगे, परिवार मे रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। आज का दिन महत्वाकांक्षी प्रकृति वालों के लिए शुभ फलदायक रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सान्निध्य मिलेगा। 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन बेहतर रहेगा। बीते दिनों की बेचैनी आज शांत हो जाएगी, मन में आंतरिक शांति का अनुभव होगा, अतिरिक्त आय के नए साधन नजर आएंगे। आज आपका आधा दिन परोपकार करने में बीतेगा। दूसरों की सहायता करने से आत्मसंतुष्टि प्राप्त होगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन आपके अनुकूल होगा । खुशी बरकरार रहे इसके लिए सावधान होकर कोई भी काम करें। किसी से वाद-विवाद में न पड़ें, आज क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। जीवनसाथी एवं व्यापार में साझीदारों का सहयोग मिलेगा। आपके खर्चे कम हो जाने से आपकी अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। अच्छे वाहन का सुख प्राप्त होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । धार्मिक कार्यो का अवसर प्राप्त होगा । नवीन कार्य के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पराक्रम एवं आत्मविश्वास में वृद्धि का योग है। घर में पत्नी या किसी संतान की अचानक तबीयत खराब होने से टेंशन हो सकती है। 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा ।रोजगार के योग बनेंगे। आज ग्रहों की चाल से आपको लाभ का मौका मिल रहा है। दिन की शुरुआत धन लाभ से होगी, बड़ी मात्रा में रुपया हाथ में आने से संतोष होगा। आज आप चिंतामुक्त होकर कार्यक्षेत्र में सक्रिय रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष बना रहेगा। मन में आंतरिक शांति का अनुभव होगा। जीवनसाथी एवं व्यापार में साझीदारों का सहयोग मिलेगा। 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आज मन उपलब्धि पाकर खुशी महसूस करेगा ।लंबे समय से चली आ रही उलझन से छुटकारा मिलेगा। आलस्य छोड़कर कार्य में जुटे रहें, अनावश्यक खर्च से बचें। आर्थिक मसलों में सोच-समझ कर किए गए निवेश अत्यधिक फायदा दे सकते हैं। नौकरी और व्यवसाय में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी।

🙏जय श्री राम 🙏🏻

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today June 22, 2024 : Aaj ka Rashifal June 22, 2024 Read More »

img 7907 1

Horoscope Today June 21, 2024 : Aaj ka Rashifal June 21, 2024

Aaj ka dainik panchang horoscope

main qimg 5a3acd8553d1407914386e6b1a32179e

Horoscope Today: Astrological prediction for 21 June 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 21 जून 2024

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास – ज्येष्ठ

पक्ष – शुक्ल

तिथि   चतुर्दशी सुबह 07:31 तक तत्पश्चात पूनम

नक्षत्र  ज्येष्ठा शाम 06:19 तक तत्पश्चात मूल

योग – शुभ शाम 06:42 तक तत्पश्चात शुक्ल

राहुकाल – सुबह 11:00 से दोपहर 12:41 तक

सूर्योदय-05:59

सूर्यास्त- 19:22

दिशाशूल – पश्चिम दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई औरशुभ आशीष

दिनांक 21 को जन्मे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मूल्यवान रहने वाला है। आपकी रचनात्मक कार्यो में वृद्धि होगी और सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी काम में मनमर्जी नहीं दिखानी है, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। पिताजी यदि आपको कोई जिम्मेदारी दें, तो आप उसमें ढील बिल्कुल ना दें। आप अपने खर्चों को सीमित रखें, नहीं तो आपके बढ़ते खर्च आपको परेशान कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पर भी इसका असर पड़ेगा, जो आप कमजोर कर सकती है। आप अत्यधिक दिखावे के चक्कर में ना लगे। बिजनेस के कुछ योजनाएं गति पकड़ेगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर व्यय करना बेहतर रहेगा। परिवार में किसी सदस्य से आपको खरी खोटी सुनाने को मिल सकती है। आपकी पारिवारिक समस्याएं फिर से सिर चढ़ेगी, जो आपको परेशान करेंगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आप अपनों से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिस कारण उनके काम लटक सकते हैं। आपको संतान की गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का का दिन आपके लिए सेहत संबंधित समस्याओं को लेकर आने वाला है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाकर रखनान होगा, नहीं तो आप अपना आपा खो सकते हैं और अपने गुस्से को नियंत्रण बनाये रखने की कोशिश करें। आपने यदि अपनी सेहत संबंधित समस्याओं को नजरअंदाज किया, तो वह बढ़ सकती हैं। आप अपनी कमाई का कुछ हिस्सा गरीबों की सेवा में लगाएंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपके विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यवसाय के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आपको अत्यधिक लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घरेलू जीवन में आपको अपने खर्चो को बढ़ाने से बचना होगा। जीवनसाथी से यदि आपने कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। यदि आप किसी से धन उधार लेंगे, तभी आपको आसानी से मिल जाएगा। नौकरी में यदि आप कोई बड़ा बदलाव करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो उसे भी आप आसानी से कर पाएंगे। आपको किसी कानूनी मामले में सावधान रहने की आवश्यकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रेम और सहयोग की भावना बनाए रखने के लिए रहेगा। आप अपनी बुद्धि से काफी कुछ पा सकते हैं। आपको आज एक मजबूत व्यक्तित्व बनाए रखने की आवश्यकता है। स्थापित की भावना को फल मिलेगा। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी, लेकिन आपको किसी काम के चलते चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगा। विद्यार्थियों को अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है और आपको अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करना है, तभी उन्हें परीक्षा में जीत मिलती दिख रही है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी धार्मिक आयोजन से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप दान पुण्य के कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और अध्यात्म के कार्यों के प्रति भी आपकी खूब रुचि रहेगी। आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, लेकिन आप किसी निवेश को बिना सोचे समझे करके अपने धन को डुबो सकते हैं। विद्यार्थी आज किसी खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं, जिसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रेम सहयोग की भावना को लेकर आने वाला है। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। आपके अंदर स्थायित्व की भावना बनी रहेगी और आप अपने ज्ञान को केंद्रित रखें, नहीं तो आपके साथी आपको अपने कामों में लगा सकते हैं, जिससे आपकी काफी कामों का नुकसान हो सकता है। आपकी किसी सरकारी काम में रुचि बनेगी। संतान से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अपनी व्यवसाय संबंधित योजनाओं को बनाने के लिए रहेगा और उसमें आप किसी बाहरी व्यक्ति से कोई सलाह मशवरा ना करें। आपके सहयोगी आपके कामों में पूरा साथ देंगे और आपको मनमुताबिक लाभ मिल सकता है। बिजनेस में आप अपने लंबे समय से रुके हुए धन की वसूली कर सकते हैं और आप अपने पारिवारिक समस्याओं को मिल बैठकर सुलझाएं, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बनाएंगे, जिसमें आप माता-पिता से पूछ कर जाएं और किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। माताजी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपके परिवार में एक सदस्य आज आपके पक्ष में फैसला देंगे और किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलती दिख रही है आप अपनी जिम्मेदारी से एक नई पहचान हासिल करेंगे क्योंकि आप उनसे घबराएंगे नहीं बल्कि उनका डटकर सामना करेंगे। आज किसी लग्जरी आदि की खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी। आपका अपनी माता-पिता से किसी मन की बात को जानने का मौका मिलेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप अपने घर की कुछ नई वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं और आप अपने जीवन शैली को बेहतर बनाने के लिए अपने डेली रूटीन में भी कोई बदलाव करेंगे। आप किसी से मांगकर कोई वाहन न चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना के होने की संभावना बनती दिख रही है। अविवाहित जातकों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। आप अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। आप यदि किसी से धन उधार लेने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन संपत्ति संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। घरेलू जीवन में चल रही समस्याओं से आपको निजात मिलेगी। आपको अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखने की आवश्यकता है, तभी आप किसी लक्ष्य को आसानी से पकड़ कर चल पाएंगे। आपको अपने परिवार में बड़े सदस्यों का सानिध्य आपको भरपूर मिलेगा। बिजनेस में आपका अपने पार्टनर से किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है। जीवनसाथी से आप बहुत ही तोलमोल कर बोले, नहीं तो कोई खटपट हो सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आप ऊर्जा से भरपूर रहने के कारण अपने प्रत्येक कामों को करने के लिए तत्पर रहेंगे, लेकिन आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। यदि आपको कार्यक्षेत्र में किसी से कोई मदद की आवश्यकता होगी, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आप कुछ नई खरीदारी कर सकते हैं। रचनात्मक कार्य में आपकी खूब जमेगी। आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने किसी काम को लेकर मनमर्जी ना चलाएं|

जय श्री राम 

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today June 21, 2024 : Aaj ka Rashifal June 21, 2024 Read More »

img 7875 1 1

Horoscope Today June 20, 2024 : Aaj ka Rashifal June 20, 2024

Horoscope Today June 20, 2024 : Aaj ka Rashifal June 20, 2024

main qimg 1c307ba00294973e4a424f5a7528997d

Horoscope Today: Astrological prediction for 20 June 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 20 जून 2024

दिन – गुरूवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म ॠतु

मास – ज्येष्ठ

पक्ष – शुक्ल

तिथि  त्रयोदशी सुबह 07:49 तक तत्पश्चात चतुर्दशी

नक्षत्र  अनुराधा शाम 06:10 तक तत्पश्चात ज्येष्ठा

योग – साध्य रात्रि 08:13 तक तत्पश्चात शूभ

राहुकाल  दोपहर 02:21 से शाम 04:02 तक

सूर्योदय-05:58

सूर्यास्त- 19:21

दिशाशूल – दक्षिण दिशा में

व्रत पर्व विवरण – प्रदोष व्रत

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

दिनांक 20 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आप अपने कामों में कुछ फेरबदल करेंगे, जिस कारण आपको कोई भारी नुकसान होने की संभावना है। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोग किसी के कहने में आकर कोई बड़ी डील फाइनल ना करें। आपको परिवार में सदस्यों में मनमुटाव के कारण रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। कुछ मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं, इसलिए आप अपने खान-पान में सात्विकता करें और अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखें। आपके सहयोगियों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा लाभ मिलने के योग बनते दिख रहे हैं। आप किसी काम को लेकर अपने भाई बहनों से कोई मदद ले सकते हैं। आपका कोई पुराना मित्र यदि आपसे नाराज चल रहा था, तो वह आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है। आप परिवार में कुछ समय छोटे बच्चों के साथ बिताएंगे। आपके बिजनेस की कुछ योजनाएं गति पकड़ेंगी और किसी नए काम की ओर आपका मन अग्रसर रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की नौकरी लगने से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपका धार्मिक कार्यो में पूरी रुचि रहेगी और आप यदि किसी बड़े निवेश की तैयारी में लगे हैं, तो उसमें आपको नुकसान होने की संभावना है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने कामों से एक नई पहचान मिलेगी। आपके सहयोगी कामों में आपका पूरा साथ देंगे, लेकिन माताजी आपके कष्टों में बढ़ोतरी होने से आप परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को यदि आपने नजरअंदाज किया, तो बाद में वह बढ़ सकती हैं और आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। जीवनसाथी से चल रहे मतभेदों को आप बातचीत के जरिए दूर करने में कामयाब रहेंगे। आपको कुछ नई योजनाओं से लाभ मिलेगा। स्थायित्व की भावना आपके मन में बनी रहेगी और ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप न करने आ सकता है। आपको किसी काम में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी, तभी वह दूर होती दिख रही है। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में खुद को साबित करने का मौका मिलेगा और आप अपने लाभ के अवसरों पर ध्यान दें, नहीं तो बाद में आपको समस्या आ सकती है। आपकी अत्यधिक धन खर्च करने की आदत के कारण आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। संतान किसी खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकती हैं, जिसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा और यदि आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में यदि कोई समस्या चल रही है, तो वह आज बढ़ सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शीघ्रता व भावुकता में कोई डिसीजन लेने से बचने के लिए रहेगा। आप तेजी से वाहन चलाने की आदत के कारण आप समस्या में आ सकते हैं, क्योंकि किसी दुर्घटना के होने के कारण आपको समस्या होगी। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आपसे कामों में कोई गलती हो, तो आप अपने बॉस से तुरंत माफी मांग लें, नहीं तो मामला बिगड़ता दिख रहा है। आपको अपने काम को लेकर सजगता दिखनी होगी, तभी आपके काम पूरे हो सकेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए अपने किसी साथी से कोई धन संबंधित मदद मांग सकती है। व्यापार में आज कोई बड़ा डिसीजन लेने से बचें, जिसमें आप अपने पिताजी से बातचीत अवश्य करें। यदि आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके पिताजी से आप अपने बिजनेस को लेकर कुछ टिप्स ले सकते हैं, जो आपके खूब काम आएंगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आप अपने कामों को छोड़कर बाकी कामों में लगें रहेंगे, जिस कारण आपको भागदौड़ अधिक करनी होगी। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोग अपने कामों पर फोकस बनाएं। महिला मित्रों से सावधान रहें, नहीं तो उनसे कोई धोखा मिलने वाला है। आपके बिजनेस की योजनाओं को गति मिलेगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ बाकी कामों पर भी ध्यान लगाएं, तभी उन्हें सफलता हासिल होती दिख रही है। आपको कोई समस्या यदि लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो वह आज बढ़ सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यापार में एक नया मोड़ लेकर आएगा। आप किसी काम को लेकर साझेदारी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे पाएंगे। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप किसी पुराने कर्ज को भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। आपको किसी बात को लेकर मन में निराशा रहेगी, जिसके लिए आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के लिए रहेगा। काम में यदि कुछ रुकावटें आ रही थी, तो वह दूर होंगी। परिवार में लोग आपके कामों में पूरा साथ देंगे, लेकिन काम समय से पूरा न होने के कारण परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों का किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपको वाहनों का प्रयोग आज बहुत ही सावधानी से करना होगा, नहीं तो वाहन की अक्समात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। व्यापार में आपको अपने किसी पार्टनर से धोखा मिलने की संभावना है, इसलिए आप पार्टनरशिप के काम पर पूरी निगरानी रखें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। आप किसी वाद विवाद से दूर रहे, नहीं तो आपको उसमें समस्या हो सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में अपने कामों पर फोकस बनाए रखें। अगर आपसे कोई गड़बड़ी होने के कारण आपके बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के संबंधों में मधुरता आएगी और जीवनसाथी से आपको प्रेम व सहयोग नहीं मिलेगा। आप अपने किसी मन की इच्छा को लेकर अपने परिजनों से बातचीत कर सकते हैं। किसी के कहने में आकर आप कोई बड़ा निवेश न करें। 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रहने वाला है। आपके परिवार में पारिवारिक कलह बढ़ सकती है, जो आपके लिए नई समस्या खड़ी करेगी। आपको कुछ काम के बिगड़ने से आज कोई भारी नुकसान हो सकता है। आप किसी अजनबी से कोई लेनदेन ना करें, नहीं तो इससे भी आपको समस्या होगी। आपने यदि किसी से कोई गुप्त जानकारी शेयर की है, तो इसका फायदा उठा सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों को अपने कामों से एक नई पहचान मिलेगी और आपको किसी विपरीत परिस्थिति में क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से लटक रहा था, तो वह आपको परेशान करेगा

Jai Sri Ram

Horoscope Today June 20, 2024 : Aaj ka Rashifal June 20, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!