analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 7875 1 1

Horoscope Today June 19, 2024 : Aaj ka Rashifal June 19, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 19 June 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 19 जून 2024

दिनबुधवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरातमहाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयनउत्तरायण

ऋतुग्रीष्म ॠतु

मासज्येष्ठ

पक्षशुक्ल

तिथि  द्वादशी सुबह 07:28 तक तत्पश्चात त्रयोदशी

नक्षत्र  विशाखा शाम 05:23 तक तत्पश्चात अनुराधा

योग  सिद्ध रात्रि 09:12 तक तत्पश्चात साध्य

राहुकाल दोपहर 12:40 से दोपहर 02:21 तक

सूर्योदय-05:58

सूर्यास्त– 19:21

दिशाशूलउत्तर दिशा में

व्रत पर्व विवरणप्रदोष व्रत

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 19 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है|

आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है।

शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28

शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ से काम लेने के लिए रहेगा। आपको यदि बड़े कोई सुझाव दें, तो आप इसे पूरे ध्यान से सुने। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और आप किसी से धन लेने से बचें। परिवार में सुख समृद्धि बढ़ेगी। आप अपने आवश्यक कार्य पर पूरा फोकस बनाएं रखेंगे। आपको किसी अजनबी की बातों में आने से बचना होगा। संतान नौकरी को लेकर किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकती है। जीवनसाथी का सहयोग सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए रहेगा। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहने के कारण आप अपने कामों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपका किसी नए भूमि, वाहन, मकान, आदि की खरीदारी का सपना पूरा हो सकता है। व्यक्तिगत संबंधों में मजबूती आएगी। आप अपने निजी मामलों को घर में रहकर सुलझाएं, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। रिश्तों में चल रही अनबन बातचीत के जरिए दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिल सकता है, जिसे आप टीमवर्क के जरिए आसानी से पूरा कर पाएंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यापार के मामले में अच्छा रहने वाला है। कामकाज की गतिविधियों पर आप पूरा ध्यान देंगे और आप अपनी बातचीत से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। आप किसी बात को लेकर कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में कोई निर्णय लेंगे। बिजनेस में आप लेनदेन के मामले में स्पष्टता बनाए रखें, नहीं तो आपको बाद में समस्या आएगी। आप अपने काम को लेकर विनम्रता दिखाएं। आपके कुछ विरोधी सक्रिय रहेंगे, जिन पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है और अपने डेली रूटीन में आप कोई बदलाव करें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। मित्रों के साथ आप अपने रिश्ते को बेहतर बनाए रखेंगे। आप मन से मजबूत रहेंगे, लेकिन आपको किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। आप कहीं घूमने फिरने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप अपने बुद्धि से काम लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आध्यात्म के कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढे़गी। कारोबार में आपको एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। आधुनिक विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी और आप अपनों की बातों को नजरअंदाज ना करें। आप अपनी मनपसंद चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी के व्यवहार में कुछ कमी लगेगी, जो उनके रिश्ते के बीच तनाव पैदा कर करेगी। आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। धार्मिक कार्यों पर आपका पूरा ध्यान रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुखसुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा और सहकारिता का भाव आपके मन में बना रहेगा। भाई बंधुओं से आपके नजदीकियां रहेगी। आप सबको साथ लेकर आगे रहेंगे। सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने सकता है और विदेश में रह रहे परिजन से आप किसी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। परिवार में सदस्यों आपसी सामंजस्यता रहेगी और किसी नई नौकरी को लेकर आपको भागदौड़ करनी होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपके धन धान्य में वृद्धि होगी। आप अपने घर परिवार में लोगों को एक साथ जोड़कर रखने में कामयाब रहेंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। जीवन साथी की ओर से आपको कोई मूल्यवान वस्तु भेट स्वरूप प्राप्त होगी। आपको किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा, इसलिए आप कार्य क्षेत्र में किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाएं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी मन की इच्छा की पूर्ति के लिए रहेगा। व्यक्तित्व की भावना को बल मिलेगा। आपकी सोच समझ से आप कुछ नए मित्र भी बनाने में कामयाब रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों की गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। आप अपनी वाणी व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। सभी का सहयोग सानिध्य आप पर बना रहेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। किसी नए काम को करने के लिए आप उत्सुक रहेंगे और उसे पूरा करके ही दम देंगे। आप अपने बिजनेस को अच्छी ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी बड़े खर्चे को करने के लिए रहेगा। आप अपने कामों को लेकर बजट बनाकर आगे बढ़े, तो आपके लिए अच्छा रहेगा आपको अपने बिजनेस में कुछ स्मार्ट नीतियो को भी अपनाना होगा। बड़ों का साथ सहयोग आप पर बना रहेगा। किसी काम को लेकर आप अति उत्साहित ना हो और किसी से कोई वादा बहुत ही सोच विचार कर करें। यदि आप किसी से धन उधर लेंगे, तो वह आपके बीच किसी लड़ाई झगड़े की वजह बन सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। अपने आसपास रह रहे लोगों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे और अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप दिखावे के चक्कर में पड़े। आपको किसी अजनबी से सावधान रहने की आवश्यकता है। शासन प्रशासन के मामले में आप पूरा ध्यान देंगे। आप आर्थिक स्थिति पर को मजबूत करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आपको परिजनो से कुछ धन कमाने के टिप्स भी मिलेंगे। आपको किसी बड़े लक्ष्य को पकड़ कर चलना होगा, तभी आप उसे आसानी से पूरा कर पाएंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए निर्णय लेने की क्षमता का लाभ लेकर आएगा। आपका कोई मामला आपको परेशान करेगा। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप सभी मामलों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप सभी लक्ष्य के प्रति आप समर्पित नजर आएंगे। आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। आपको कार्य क्षेत्र में योग्य अनुसार काम मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपने कामकाज पर पूरा ध्यान लगाएंगे और अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे। आपके प्रभाव प्रताप मे वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थियों का उच्च शिक्षा पर पूरा जोर रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे। आप विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा नाम कमाएंगे। मित्रों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। धार्मिक कार्य के प्रति आपकी आस्था और बढ़ेगी

🙏जय श्री राम 🙏

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today June 19, 2024 : Aaj ka Rashifal June 19, 2024 Read More »

img 7890 1

Horoscope Today June 18, 2024 : Aaj ka Rashifal June 18, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 18 June 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 18 जून 2024

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म ॠतु

मास – ज्येष्ठ

पक्ष  शुक्ल

तिथि  एकादशी सुबह 06:24 तक तत्पश्चातद्वादशी

नक्षत्र  स्वाती शाम 03:56 तक तत्पश्चात विशाखा

योग  शिव रात्रि 09:39 तक तत्पश्चात सिद्ध

राहुकाल – शाम 04:01 से शाम 05:42 तक

सूर्योदय-05:58

सूर्यास्त – 19:21

दिशाशूल – उत्तर दिशा में

व्रत पर्व विवरण – निर्जला-भीम एकादशी

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता।

मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है।

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आपका दिन सामान्य रहेगा। बोलने से पहले थौड़ा सोचें। आज कोई समाचार मिल सकता है। किसी परिजन की चिंता रहेगी। कारोबार में विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। थोड़े प्रयास से अधिक लाभ होगा। संतान और स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। गुस्सा नियन्त्रित हो तो जिन्दगी में शुकुन ही शुकुन सिद्ध होगा। समय का सदुपयोग करना सबसे बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आपका आज का दिन अनुकूल रहेगा । कम बोलें पर अच्छा बोलें। आज कई स्त्रोतों से धनलाभ संभव है। घर-परिवार की चिंता से तनाव रहेगा। निजी कार्यों से भागदौड़ अधिक होगी। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा हो सकती है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

समय की अनुकूलता का आभास होगा। बड़े सौदों के लिए समय शुभ है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज पसंदीदा भोजन का आनंद मिलेगा। दोस्तों के साथ यात्रा होगी। नौकरी में परिश्रम निरर्थक होगा। आप की लापरवाही से लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। विवाह प्रयास सफल रहेंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

दिन की शुरुआत में आलस की अधिकता रहेगी। करियर के प्रति निर्णय लेने में संकोच रहेगा। धन प्राप्ति सुगमता से होगी। यात्रा सफल रहेगी। न्यायपक्ष मजबूत होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यस्थल परिश्रम अधिक होगा। बुजुर्गजनों को पुरानी व्याधि से कष्ट होगा। कीमती वस्तुएं संभाल कर रखें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

नई व्यापारिक योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता है। राजकीय सहयोग मिलेगा, उन्नति होगी। अपनों से मनमुटाव हो सकता है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

अपनी जिम्मेदारी को समझें। गृहस्थ सुख मिलेगा। आज धनलाभ होगा। व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आलस्य की अधिकता से कार्यों में विलंब होगा। संतान के विवाह के लिए किये प्रयास सफल रहेंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

अपनी बातों से लोगों का दिल जित लेंगे। संतान के लिए समय अनुकूल है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आज की गई यात्रा-निवेश सफल रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम न लें। कारोबार के विस्तार के लिए धन संग्रह करेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

मनोबल बढेगा ।न चाहते हुए भी फालतू खर्च बढ़ सकता है। मामूली चोट, विवाद आदि से हानि हो सकती है लेकिन ध्यान रखें तो सामान्य रहेगा सब कुछ । कुसंगति से बचें, जोखिम न लें। तीर्थयात्रा संभव है। परिवार के प्रति सजग रहेंगे। गाय सेवा हर दृष्टि से लाभकारी होगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

रोजगार के लिए उत्तम समय है ।आज किया निवेश शुभ रहेगा। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। काम की अधिकता रहेगी। झूठ बोलने से बचें। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शुभ समाचार प्राप्त होगा। दान धर्म फलदायी होगा।

🙏जय श्री राम 🙏

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today June 18, 2024 : Aaj ka Rashifal June 18, 2024 Read More »

img 7907 1

Horoscope Today June 17, 2024 : Aaj ka Rashifal June 17, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 17 June 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 17 जून 2024

दिन – सोमवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म ॠतु

मास – ज्येष्ठ

पक्ष – शुक्ल

तिथि – एकादशी पूर्ण रात्रि तक

नक्षत्र  चित्रा दोपहर 01:50 तक तत्पश्चात स्वाती

योग  परिघ रात्रि 09:035 तक तत्पश्चात शिव

राहुकाल – सुबह 07:38 से सुबह 09:18 तक

सूर्योदय-05:58

सूर्यास्त- 19:21

दिशाशूल – पूर्व दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है।

कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं।

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष : 2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा लेकिन अनमना सा महसूस करोगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। अतिथि आगमन सम्भव है। किसी बड़ी बाधा के दूर होने से प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश के सुखद परिणाम आएंगे। पुराना रोग या क्रम उभर सकता है। शान्ति व शील स्वभाव बेहद जरुरी है । लेन-देन में जल्दबाजी न करें। हो सके तो आराम करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा । दूसरों से अपेक्षा पूर्ण नहीं होने से खिन्नता रहेगी। कार्य में विलंब होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। व्यस्तता रहेगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ रहेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। आय होगी। प्रमाद न करें। पुराने शत्रु परेशान कर सकते हैं। थकान व कमजोरी रह सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

धनार्जन होगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। परिवार के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्नता रहेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। कोई नया कार्य शुरू करेंगे। कुसंगति से हानि सम्भव हैं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आय में निश्चितता होगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें, विशेषकर स्त्रियां रसोई में ध्यान रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेशादि शुभ रहेंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। स्त्री पक्ष से लाभ होगा। अज्ञात भय रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आय में वृद्धि होगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। कोई बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य बेहद अनुकूल है, लाभ लें। चोट व रोग से बचें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी अपरिचित पर अतिविश्वास न करें। 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। किसी गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। जल्दबाजी व लापरवाही न करें। अज्ञात भय सताएगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कोई आवश्यक समाचार मिल सकता है। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद होने से बचें। व्यर्थ भागदौड़ होगी। कार्य में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

पराक्रम बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। किसी बड़े काम को करने में रुझान रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। चोट व रोग से बचें। सुख के साधन जुटेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में तनाव रह सकता है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विवेक से कार्य करें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। प्रमाद न करें। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा।

🙏जय श्री राम 🙏

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

main qimg 4b9a2a07b4322f6736d2876e516d42cf

Horoscope Today June 17, 2024 : Aaj ka Rashifal June 17, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!