analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 9023 1

Horoscope Today June 15, 2024 : Aaj ka Rashifal June 15, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 15 June 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 15 जून 2024

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म ॠतु

मास – ज्येष्ठ

पक्ष – शुक्ल

तिथि  नवमी 16 जून रात्रि 02:32 तक तत्पश्चात दशमी

नक्षत्र  उत्तराफाल्गुनी सुबह 08:14 तक तत्पश्चात हस्त

योग – व्यतीपात रात्रि 08:11 तक तत्पश्चात वरीयान

राहुकाल – सुबह 09:18 से सुबह 10:59 तक

सूर्योदय-05:58

सूर्यास्त- 19:20

दिशाशूल – पूर्व दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 

दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2022, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज आपको नौकरी में तरक्की मिल सकती है और यदि आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से लटका हुआ था, तो उसमें भी आपको जीत मिलेगी। परिवार में यदि किसी से कुछ पुराने गिले-शिकवे चल रहे हैं, तो आप उन्हे न उखाडे़ं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। छोटे बच्चे आज आपसे किसी वस्तु की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। संतान के करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो उन्हें आज कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है, जिससे आपको खुशी होगी। घर से दूर नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपको कार्यक्षेत्र में किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करके कोई एक्शन लेने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपका कोई नुकसान हो सकता है और आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आज आपको निजात मिलेगी। माताजी से आप अपने दिल की बात कह सकते हैं, जिसे वह पूरी भी अवश्य करेंगे। आप आज एक गुप्त तरीके से धन कमाने पर पूरा ध्यान देंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको कहीं धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कहीं घूमने फिरने जाने के लिए रहेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्या को आप वरिष्ठ की मदद से सुलझाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में यदि आपको कोई जिम्मेदारी दी जाए, तो आप उसे समय रहते पूरा करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखें, तभी वह किसी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। किसी को धन उधार लेने से बचें, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। आप संतान के भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने पर विचार विमर्श कर सकते हैं। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो आपको वह धन वापस मिल सकता है। व्यापार कर रहे लोग आज कुछ नई योजनाओं को बनाएंगे, जिनमें आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य लें। यदि आपको किसी लंबे समय से रुके हुए काम के पूरा ना होने के कारण समस्या आ रही थी, तो वह भी आज अत्यधिक मेहनत के बाद ही पूरा होता दिख रहा है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज महिला मित्रों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह उनके साथ कोई धोखा कर सकती है।

विज्ञापन

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है। आज आपको किसी काम के पूरा न होने के कारण तनाव बना रहेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है। आपके किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। दोस्तों के साथ आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बनाएंगे। किसी सामाजिक कार्यक्रम में यदि आप सम्मिलित हो, तो वहां बहुत ही तोलमोल कर बोले। कार्यक्षेत्र में आज आपको लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके सुख सुविधाओं के पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि आप किसी निवेश संबंधी योजना में ध्यान लगाएंगे, तो इससे आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जो आपको समस्या देगी। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। भाई बहनों से पूछ कर आप किसी योजना में ध्यान लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपनी सुख-सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी अच्छा धन व्यय करेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्त्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। आपकी किसी नई संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। मित्रों व रिश्तेदारों के साथ आज आप कुछ खुशी भरे पल व्यतीत करेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को किसी की बातों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थी इधर-उधर बैठकर समय व्यतीत ना करें। अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगाएं, तभी वह परीक्षा की तैयारियों को कर सकेंगे। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आज आपके बढ़ते खर्च आपकी समस्या बनेंगे। यदि प्रेम जीवन जी रहे लोगों में यदि किसी बात को लेकर कड़वाहट चल रही थी, तो वह भी आज बातचीत के जरिए समाप्त होगी। आप यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो इसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। कार्यक्षेत्र में कोई गलती अधिकारियों के सामने आ सकती है, जिसके लिए आपको डांट खानी पड़ेगी। आपके बढ़ते खर्चों को लेकर आप परेशान रहेंगे, जिन पर लगाम लगाने की आप पूरी कोशिश करेंगे। आपको आज एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करें, तो उसमें माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं। यदि कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें धैर्य बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपने मन की बात माताजी से कहने का मौका मिलेगा, इसलिए आज आप कोई बडा निवेश कर सकते हैं, जिसमें बाद में आपको अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद दिख रही है। किसी नये वाहन को खरीदने का सपना आज आपका पूरा हो सकता है। आपको एक नौकरी के साथ-साथ किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है, लेकिन अभी पुरानी मे ही टिके रहना बेहतर रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी आपके खिलाफ कोई षडयंत्र रच सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के स्वस्थ मे गिरावट होने के कारण आप परेशान रहेगे। आप अपने कामों में यदि कोई परिवर्तन करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने बिजनेस के कुछ चीजों को सीक्रेट रखें, जो आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएंगी। आप अपने जीवन साथी के साथ किसी लंबी ट्रैवलिंग पर जा सकते हैं। यदि आप अपने आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता दूर होगी और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल ( Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बढ़िया रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य को आज कोई पुरस्कार मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। व्यापार के सिलसिले में आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। यदि आपकी कोई डील लंबे समय से रुकी हुई थी, तो वह आज फाइनल हो सकती है, लेकिन आप अपनी कोई जरूरी जानकारी लीक ना होने दें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। संतान से किसी वस्तु की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपको आज घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी और कार्यक्षेत्र में आप अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, जो मित्र के रूप में आपके साथ होंगे, लेकिन आप उन्हे चतुर बुद्धि से मात देने में कामयाब रहेंगे। व्यापार में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसकी प्रतीक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना आपका पूरा होगा। माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें, यदि कोई समस्या हो तो उसे नजरअंदाज ना करें।

🙏जय श्री राम 🙏

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today June 15, 2024 : Aaj ka Rashifal June 15, 2024 Read More »

img 7826 1

Horoscope Today June 14, 2024 : Aaj ka Rashifal June 14, 2024

main qimg 4eabad83dce96f936add071ff7fcb501

Horoscope Today: Astrological prediction for 14 June 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 14 जून 2024

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म ॠतु

मास – ज्येष्ठ

पक्ष – शुक्ल

तिथि – अष्टमी रात्रि 12:03 तक तत्पश्चात नवमी

नक्षत्र  उत्तराफाल्गुनी पूर्ण रात्रि तक

योग – सिद्धि शाम 07:08 तक तत्पश्चात व्यतीपात

राहुकाल – सुबह 10:59 से दोपहर 12:39 तक

सूर्योदय-05:57

सूर्यास्त- 19:20

दिशाशूल – पश्चिम दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है।

अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज के दिन विद्यार्थियों को कई नई जगहों से ज्ञान प्राप्त करने का मौका मिलेगा। घर गृहस्थी में आपको आज कुछ समस्याओं को सामना करना पड़ेगा। संतान को अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपने बिजनेस को बेहतर करने के लिए कुछ नए उपकरणों को उसमें शामिल कर सकते हैं। घर में सुख सुविधाओं की वस्तुओं की खरीदारी पर आपका पूरा जोर रहेगा। धार्मिक कार्यो में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता जी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको कामों को लेकर भागदौड़ करनी होगी। आपका कोई सहयोगी आपको परेशान कर सकता है। आप वाहनों का प्रयोग बहुत ही संभलकर करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय बीताएंगे। वाहनों का प्रयोग आप संभलकर करें, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने की संभावना बनती दिख रही है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने कुछ पारिवारिक समस्याओं का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। आप अपने मन में प्रेम और स्नेह की भावना बनाए रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी पुरस्कार के मिलने की संभावना है। आपकी संतान नौकरी के लिए घर से दूर जा सकती है। आपको कोई रोग यदि सता रहा था, तो उसमें आप सावधान रहें। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आपको अपने सपनों को पूरा करने के लिए अत्यधिक मेहनत करनी होगी। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए खुशियां लेकर आएगा। आपकी कोई योजना आपको अच्छा धन लाभ देगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात चल रही थी, तो उनके विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती हैं। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मजबूती करने में व्यतीत करेंगे और आपको अपने जीवनसाथी के साथ रिश्ते को बेहतर बनाए रखने के लिए उसे समय देना होगा, तभी आप लड़ाई झगड़े से दूर रह सकेंगे। भाई बहनों का सहयोग आपको भरपूर मिलेगा। आप लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधान रहें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। छोटे बच्चों के साथ आज आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपकी आय बढ़ने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपका कोई संपत्ति से जुड़ा हुआ मामला सुलझने की संभावना है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सेहत संबंधित समस्याओं को लेकर आने वाला है। आप अपने कामकाज में जल्दबाजी दिखाने के कारण कोई गलती कर बैठेंगे। आपको सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि आपके कुछ शत्रु आपके मित्र के रूप में हो सकते हैं, जिन्हें आप पहचान में ढील देंगे। प्रियजनों के साथ आपका कोई वाद विवाद हो सकता है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। पिताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आपकी कोई पुरानी गलती कार्यक्षेत्र में अधिकारियों को पता चल सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। बिजनेस में आपको कोई बड़ी सफलता हासिल होगी और करियर में आपको नए-नए अवसर मिलते रहेंगे, लेकिन आपको अपनी इनकम को बढ़ाने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगाना होगा, इसलिए बिजनेस कर रहे लोग अपने कामों में कोई बदलाव न करें, नहीं तो वह उनके लिए कोई नई समस्या खड़ी कर सकते हैं, जो विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई को लेकर परेशान है, उन्हें अपने सीनियर से बातचीत करके उस पर काम करने के बारे में सोचना होगा। आपसी सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी और आपकी सुख-समृद्धि बढे़गी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए संकल्प लेंगे और आपको अपने जीवन में कुछ संघर्षों का सामना करना पड़ेगा। आप हिम्मत से काम ले और आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। आपका बिजनेस पहले के मुकाबले ज्यादा बढ़ेगा, लेकिन कुछ गलत निर्णयों के कारण समस्या में आ सकती हैं। आप कुछ समय अपने दोस्तों के साथ कुछ राजनीतिक समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे। यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आपको अपनी भावनाओं पर पूरा नियंत्रण बनाए रखना होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए परस्पर सहयोग की भावना लेकर आएगा। आप किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आप किसी को पार्टनर ना बनाएं, नहीं तो आपके लिए वह समस्याएं लेकर आएगा। आप धन कमाने के किसी भी रास्ते से पीछे नहीं हटेंगे और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की कोशिश में लगे रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज साथी के साथ कहीं वेकेशन पर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। आपको किसी बाहरी व्यक्ति की बातों में आने से बचना होगा, नहीं तो दोनों के बीच कोई तनातनी हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहेगा। कुछ निराशाजनक सूचना सुनने को मिलने से आप परेशान रहेंगे और कार्यक्षेत्र में आपको खुद को साबित करने में काफी समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपकी समस्याएं दूर होंगी। आप अपने मन में अहंकार भरी बातें ना लाएं। आपको अपने किसी रिश्तेदार की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी विदेशी की यात्रा पर जाने के संकेत मिलते दिख रहे हैं। माता-पिता की सेवा में आप दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे। आपको किसी से कर्ज बहुत ही सोच विचारकर लेना होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। नौकरी में आप पूरी मेहनत दिखाएंगे और आप किसी दूसरी नौकरी के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं, जिसमें आपको अच्छा वेतन या प्रमोशन मिलने की संभावना है। आप दोस्तों के साथ कहीं नई जगह घूमने फिरने के प्लानिंग करेंगे, जिससे आपका मूड भी फ्रेश रहेगा। आपको मानसिक तनाव से भी दूर रह सकेंगे। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी और दोनों एक दूसरे की भावनाओं को सम्मान करेंगे। व्यापार में आपको अपनी आय को बढ़ाने के प्रयासों पर ध्यान देना होगा, तभी आप कोई अच्छी इनकम प्राप्त कर सकेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने किसी सहयोगी से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने डेली रूटीन के कामों को करने में पूरी मेहनत दिखानी होगी और आपको इधर-उधर के किसी काम में पड़ने से बचना होगा नहीं तो आपको कोई कानून संबंधित समस्या हो सकती है। आप अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें। विद्यार्थियों को कई नई जगहों से ज्ञान प्राप्त करने का मौका मिलेगा और वह टीचिंग के जरिए उस ज्ञान को दूसरों तक पहुंचने में कामयाब रहेंगे। घर गृहस्थी में आप कुछ नई खरीदारी कर सकते हैं।

🙏जय श्री राम 🙏

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today June 14, 2024 : Aaj ka Rashifal June 14, 2024 Read More »

Horoscope Today June 13, 2024 : Aaj ka Rashifal June 13, 2024

main qimg 02c11c00728c5f7a424feb5e560c2ec5

Horoscope Today: Astrological prediction for 13 June 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 13 जून 2024

दिन – गुरूवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म ॠतु

मास – ज्येष्ठ

पक्ष – शुक्ल

तिथि – सप्तमी रात्रि 09:33 तक तत्पश्चात अष्टमी

नक्षत्र  पूर्वाफाल्गुनी 14 जून प्रातः 04:08 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी

योग – वज्र शाम 06:06 तक तत्पश्चात सिद्धि

राहुकाल – दोपहर 02:19 से शाम 06:00 तक

सूर्योदय-05:57

सूर्यास्त- 19:20

दिशाशूल – दक्षिण दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है।

जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज वास्तविक धन निवेश करने का सबसे अच्छा समय होगा। दरअसल, आपको अपने काम में बड़ी सफलता हासिल होगी। पारिवारिक रिश्ते बनाए रखें। आप अपना नया काम शुरू कर देंगे। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारी पर पूरा ध्यान केंद्रित करना चाहिए, लेकिन उनके कुछ दोस्त अन्य गतिविधियों में उनका ध्यान भटका सकते हैं। अगर आप नया घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपकी इच्छा भी पूरी होगी। आप किसी काम से अचानक यात्रा कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। खर्च अधिक रहने के कारण धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने कामों को लेकर सावधानी बरतें। आपका कोई सहयोगी आपको परेशान कर सकता है। आप अपनी सोच को सकारात्मकता बनाये रखें। राजनीति में कार्यरत लोग अपने कामों से अपने अधिकारियों को हैरान करेंगे। संतान की संगति आपके लिए चिंता का कारण बन सकती है। विदेश में रह रहे किसी परिजन से फोन कॉल के जरिए आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। भाई व बहनों को आपको पूरा साथ मिलेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। आपको अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ना होगा। आप अपने कामों में सोच समझ कर आगे बढ़े। किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें। आपके घर में अधिक काम रहने के कारण समस्याएं आएंगी, जिन्हें आप अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ मिल बैठकर सुलझाने में कामयाब रहेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। आप इधर-उधर बैठकर खाली समय व्यतीत ना करें । बिजनेस में आप किसी योजना को लेकर पूरा ध्यान लगाएंगे। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगो को अपने कामों को लेकर किसी सहयोगी से मदद लेनी पड़ सकती है। आपको कोर्ट कचहरी से संबंधित किसी मामले में कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। आय में वृद्धि के स्रोतों को बढ़ाने पर पूरा ध्यान देना होगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति के लिए बहुत मेहनत करनी होगी । कार्य क्षेत्र में आपको महिला मित्रों से कुछ समस्याएं हो सकती हैं। पारिवारिक रिश्तों में चल रही समस्याएं दूर होंगी। आपको अपनी माता जी की कोई बात बुरी लग सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए चुनौती पूर्ण रहने वाला है। आप जीवन में ऊंचाइयों को छुएंगे, लेकिन अच्छे कामों में कुछ कष्टों का सामना करना पड़ सकता है, जो आपको भारी पड़ेगा। आप अपनी दिनचर्या में व्यायाम व योग को शामिल करके स्वस्थ रह सकेंगे। आप आय को बेहतर बनाने के किसी भी अवसर को हाथ से आज जाने ना दें। वैवाहिक जीवन में किसी बात को लेकर दोनों के बीच असमंजस की स्थिति रहेगी, जिसमें आपको अपने सहयोगियों से बातचीत करनी होगी। आपको निजी जीवन में सफलता मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई में मन थोड़ा कम लगेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपको अपने पारिवारिक समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है। आपके मन में कई तरह के विचार आएंगे, जिन्हें आप किसी दूसरे के सामने बयां ना करें। किसी काम को लेकर बेवजह परेशान होने से अच्छा है कि आप उसको समाधान अपने परिवार के बड़े सदस्यों के साथ मिल बैठकर निकाले। आप अपनी सेहत के प्रति आज पूरी सावधानी बरतें। अपने आराम पर पूरा ध्यान लगाएं, नहीं तो आपको शारीरिक कष्ट परेशान कर सकते है। किसी कानूनी मामले में आपको समस्या होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उलझन लेकर आने वाला है। आपको अपने कामकाज पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यवसाय में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मनोरंजन करने में व्यतीत करेंगे। आपको अपने पारिवारिक कामों को कल पर टालने से बचना होगा। राजनीति में कार्यरत लोग विरोधियों से सावधान रहे, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप पार्टनरशिप में किसी काम के शुरुआत ना करें। आपको अपनी संतान की किसी फरमाइश को पूरा करना होगा। यदि आपने जल्दबाजी में कोई निर्णय लिया, तो वह आपके लिए समस्या बन सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। आपको कोई भी गुप्त जानकारी किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर करने से बचना होगा। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो वह भी आपको प्राप्त हो सकती हैं। आप किसी नए घर मकान, दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है, नहीं तो वह बढ़ सकती हैं। गृहस्थ जीवन जी रहे लोग अपने साथी का विश्वास जीतने में कामयाब रहेंगे। नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अपनी आय को बढ़ाने पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में ऊंचाइयों को छुएंगे। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा मिलेगा, क्योंकि आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। परिवार में किसी सदस्य को अपनी जीवनसाथी की तलाश खत्म होगी, उन्हें आज अपने साथी से मिलने का मौका मिलेगा। आपका कोई कानूनी मामला सुलझता दिख रहा है। संतान के करियर को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन वह अपने करियर में अच्छा नाम कामाएंगे। आप कहीं घूमने फिरने जाने के प्लानिंग कर सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सेहत के प्रति सचेत रहने के लिए रहेगा, इसलिए आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें। आपको अपने बच्चों के खर्चों को सीमित रखना होगा। यदि आपने उन्हें बढ़ाया, तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको किसी की कही सुनी बातों में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। पारिवारिक समस्याएं आज फिर से सिर उठा सकती हैं, जो आपको परेशान करेंगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी कोई इच्छा यदि लंबे समय से अधूरी थी, तो वह पूरी हो सकती है। विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने का सीखने की ओर रुझान रहेगा। आपको बिजनेस में छुटपुट लाभ के अवसरों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोग अपने कामों से जान जाएंगे, जिससे उनके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन लेकर आने वाला है।। आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को भी अपनी पढ़ाई में मेहनत अधिक करनी होगी, तभी उन्हें कोई अच्छा मुकाम हासिल होगा। आप किसी से बातचीत करते समय अपनी वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण रखें, नहीं तो इससे आपकी छवि खराब होने की संभावना है। नौकरी में कार्यरत लोग अपने काम पर पूरा ध्यान रखें। जो जातक राजनीति में कार्यरत हैं, उन्हें कुछ जनसभाएं करने का मौका मिलेगा, जिससे वह व्यस्त रहेंगे। आप किसी वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।

🙏जय श्री राम 🙏

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way

Horoscope Today June 13, 2024 : Aaj ka Rashifal June 13, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!