analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 7890 1

Horoscope Today June 12, 2024 : Aaj ka Rashifal June 12, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 12 June 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 12 जून 2024

दिन – बुधवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायान

ऋतु – ग्रीष्म ॠतु

मास – ज्येष्ठ

पक्ष – शुक्ल

तिथि – षष्ठी शाम 07:16 तक तत्पश्चात सप्तमी

नक्षत्र  मघा 13 जून रात्रि 02:12 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी

योग  हर्षण शाम 05:16 तक तत्पश्चात वज्र

राहुकाल – दोपहर 12:39 से दोपहर 02:19

सूर्योदय-05:57

सूर्यास्त- 19:19

दिशाशूल – उत्तर दिशा मे

व्रत पर्व विवरण – स्कंद षष्ठी,अरण्य षष्ठी

विशेष – षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीश 

दिनांक 12 को जन्मे व्यक्तियों का अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।

आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कला कौशल में सुधार लेकर आएगा। आपकी सुख संपत्ति में भी इजाफा होगा और कारोबार में आपकी कोई डील यदि लंबे समय से लटकी हुई थी, तो वह भी पूरी हो सकती है। आपके मनमाने व्यवहार के कारण कुछ समस्या आ सकती है। आप किसी के मामले में ज्यादा ना बोले, नहीं तो इसका असर आपके कामों पर भी पड़ सकता है। परिवार में आप यदि किसी को कोई जिम्मेदारी देंगे, तो उस पर खरे उतरेंगे और राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको अपने कारोबार में अपनी कमाई को बढ़ाने की ओर ध्यान देना होगा। आप किसी को धन उधार ना दे। माताजी की ओर से आपको कोई उपहार मिल सकता है। परिवार में कोई किसी सदस्य की ओर से खुशखबरी मिलने से आज माहौल खुशनुमा रहेगा। विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को आज कहीं आवेदन करने का मौका मिल सकता है। आप परिवार में सदस्यों को लेकर किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं, लेकिन कोई सेहत संबंधित समस्या आपको परेशान करेगी, जिससे आप डाक्टरी परामर्श लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी सफलता लेकर आने वाला है। आपको किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। बिजनेस में आपको पुरानी योजनाओं से अच्छा लाभ मिलेगा। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे और आप किसी काम को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसके लिए आपको छोटी दूरी की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा, तभी उन्हें परीक्षा में जीत हासिल होती दिख रही है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को कोई बड़ा काम मिल सकता है। आपको किसी नए प्रोजेक्ट के मिलने की पूरी संभावना है और आपकी आय बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने अधिकारियों की बातों पर गौर करना होगा, नहीं तो उनसे कामों में कोई गड़बड़ी हो सकती है। आपको किसी निवेश में दिल खोलकर धन लगाना बेहतर रहेगा। आप अपने भविष्य को लेकर कुछ योजनाएं बनाएंगे, लेकिन आप अपने आलस्य के कारण कामों में कुछ लापरवाही कर सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी से कोई वादा करने से पहले सोच विचार अवश्य करना होगा और आपको भावुकता में कोई निर्णय नहीं लेना है। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय बातचीत करने में व्यतीत करेंगे। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में आपको किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आप यदि अपने परिवार के सदस्यों से कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिलती दिख रही है। आपको अपने खान-पान से संबंधित मामलों में लापरवाही दिखाने से बचना होगा। 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझने लेकर आने वाला है। आपका कोई गलत निर्णय आपको परेशान कर सकता है, क्योंकि आप कुछ कामों को लेकर अपनी मर्जी चलाएंगे, जिस कारण आपको समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक जीवन में आपको तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता है। आप अपने निजी मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह न ले। कोई कानूनी मामला सुलदस्ता दिख रहा है, जिसमें आपको अत्यधिक मेहनत के बाद जीत मिलने की संभावना है। आप जीवनसाथी को लेकर शॉपिंग पर जा सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों के लिए कोई खुशखबरी लेकर आएगा। आपको बिजनेस में छुटपुट लाभ के अवसरों पर ध्यान देना होगा और आप अपने समय का सदुपयोग करें। बिजनेस में आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। मैं थोड़ा चिंतित हूं क्योंकि आप बहुत घूमते हैं। आपको अजीब गतिविधियों में शामिल नहीं होना चाहिए। आपको और आपके जीवनसाथी को अपने परिवार के लिए समय निकालना चाहिए। इसके अलावा छात्र अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अन्य विषयों के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। आपको किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज वह दिन है जब आपको अपने खर्चों को बढ़ाने से सावधान रहना चाहिए, नहीं तो इसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। निर्णय लेने की आपकी क्षमता से आपको लाभ होगा। आपको अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करना चाहिए और यदि परिवार के बड़े सदस्यों के बीच किसी विषय पर कोई विवाद हो तो उन्हें चुप करा देना चाहिए। आपको अपने आसपास रहने वाले शत्रुओं पर ध्यान देना होगा। किसी समस्या के कारण आप अपने बच्चों से नाराज हो सकते हैं। जब माताजी आपको कोई जिम्मेदारी देती हैं तो उसे समय पर पूरा करना चाहिए।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उलझा हुआ रहेगा। कृपया लेन-देन की समस्याओं के प्रति सावधान रहें। आप नई नौकरी लेने में व्यस्त रहेंगे इसलिए आपको अपनी पिछली नौकरी पर कम ध्यान देना होगा और अपने खर्चों के बारे में भी सावधानी से सोचना होगा। अगर आप लंबे समय से बदन दर्द से परेशान हैं तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। पारिवारिक मुद्दों को बाहरी लोगों के सामने न लाएँ। कार्यक्षेत्र में आपसे गलतियाँ हो सकती हैं। आज आप स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकते हैं। 

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी भरा रहेगा। अगर आपकी कोई इच्छा लंबे समय से अधूरी है तो वह पूरी हो सकती है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय बिताएंगे, मौज-मस्ती करेंगे और पारिवारिक समस्याओं को भी मिलकर सुलझा लेंगे। नौकरी चाहने वालों को बेहतर अवसर मिल सकते हैं। आप कोई बड़ा बिजनेस प्रोजेक्ट शुरू करने वाले हैं। आपकी अपने भाई-बहनों के साथ अच्छी बनती है और छात्र नई चीजें सीखते हैं, जिससे उन्हें शिक्षा में आने वाली चुनौतियों से आसानी से पार पाने में मदद मिलती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज आप मौज-मस्ती करते नजर आ रहे हैं और कारोबार अच्छा रहेगा। हालाँकि, आपको किसी को सलाह देने से पहले बहुत सावधान रहना चाहिए। संतान के विकास में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। किसी भी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना जरूरी है। आय बढ़ाने वाले स्रोतों पर आप पूरा ध्यान देंगे। रोमांटिक जीवन जीने वाले लोग अपने पार्टनर के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक महसूस करेंगे। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आपका कोई मित्र किसी बात पर आपसे नाराज़ हो सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सफलता की सीढ़ियां चढ़ने वाला रहेगा। आपके जीवन में कुछ चुनौतियाँ आएंगी, लेकिन आप उन पर सफलतापूर्वक काबू पा लेंगे और अपनी खुशहाली बढ़ाएंगे। आप पिकनिक आदि की योजना बना सकते हैं। अपने प्रियजनों के साथ आपको पूर्ण सुख सहयोग मिलेगा। अगर आप अपने परिवार वालों से मदद मांगेंगे तो आपको मदद आसानी से मिल जाएगी। यदि आपने पहले से ही सिस्टम में निवेश किया है, तो आपको इससे अच्छा रिटर्न मिलेगा। आप अपने परिवार में किसी सकारात्मक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं।

🙏जय श्री राम 🙏

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today June 12, 2024 : Aaj ka Rashifal June 12, 2024 Read More »

img 8083 1

Horoscope Today June 11, 2024 : Aaj ka Rashifal June 11, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 11 June 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 11 जून 2024

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म ॠतु

मास – ज्येष्ठ

पक्ष – शुक्ल

तिथि – पंचमी शाम 05:27 तक तत्पश्चात षष्ठी

नक्षत्र  अश्लेशा सुबह 11:39 तक तत्पश्चात मघा

योग  व्याघात शाम 04:47 तक तत्पश्चात हर्षण

राहुकाल – शाम 04:00 से शाम 05:40 तक

सूर्योदय-05:57

सूर्यास्त- 19:19

दिशाशूल – उत्तर दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा, इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं।

आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कला कौशल में सुधार लेकर आएगा। संतानों को संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर आप कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। आप छुटपुट लाभ के अवसरों को हाथ से जाने ना दें। व्यक्तिगत विषयों में आप आगे रहेंगे। आपको अपने किसी प्रियजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। माता-पिता को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। 

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको कारोबार में सोच समझ कर काम में आगे बढ़ना होगा। आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। भौतिक विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप अपने घरेलू मामलों को किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर न करें और परिवार में सदस्यों में कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिससे आप बातचीत करके सुलझाए, तो अच्छा रहेगा। परिवार में विवाह योग्य सदस्यो के लिए कोई बेहतर प्रस्ताव आ सकता है और आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा, लेकिन आपको स्थिर रखना होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आपके सरकारी प्रयास बेहतर रहेंगे। बंधु बंधुत्वों का आपको पूरा लाभ मिलेगा। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपके किसी नए काम की पहल करने की आदत के कारण आप समस्या में आ सकते हैं। आपको अपने किसी विरोधी की कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने लक्ष्य पर पूरा फोकस बनाएंगे। भाईयों का आपको पूरा साथ मिलेगा। सरकारी कामों में आपको बिल्कुल ढील नहीं देनी है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको अपने पारिवारिक रिश्तों में आपसी समझदारी से चलाना बेहतर रहेगा। महत्वपूर्ण विषयों पर आप पूरा ध्यान दें। व्यापार में आप कोई बदलाव न करें, नहीं तो समस्या बढ़ सकती है। आप अपने घर को रिनोवेट करने पर पूरा ध्यान देंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, जिस कारण ध्यान इधर-उधर भटक सकता है। आप यदि किसी नए मकान, दुकान आदि की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो उसमें अपने माता-पिता को साथ लेकर जाना बेहतर रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख व समृद्धि को बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों को समय देंगे, जिससे आपको एक दूसरे के मन में चल रही बातों को जानने का मौका मिलेगा और आप अपने सुख सुविधाओं की वस्तु के खरीदारी की योजना बना सकते हैं। आपके आसपास रहने के कुछ शत्रुओं से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि वह मित्र के रूप में आपके शत्रु हो सकते हैं। आपका कोई पुराना लेन देन आपके लिए समस्या बन सकता है। आर्थिक मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आप अपने खर्चो पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखें और अपने कामों को कल पर टालने से बचे। विदेशो से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अनजान लोगों से लेनदेन करने से बचना होगा, नहीं तो समस्या में आ सकते हैं, जो जातक नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में लोगों को आज आप एकजुट रखने में कामयाब रहेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज आपका दिन उन्नतिदायक रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और काम में तेजी से प्रगति करने के लिए अपने प्रयासों पर सबसे अधिक ध्यान देंगे, लेकिन दूसरों की बातों से मूर्ख न बनें। अनचाही सलाह बाद में परेशानी का कारण बनेगी। आप अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत रखेंगे। आप अपने करियर में अच्छी प्रगति का अनुभव करेंगे। आपके मन में प्रतिस्पर्धा की भावना रहेगी। आज किसी कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में हो सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उलझा हुआ रहेगा। शासन सत्ता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। प्रशासनिक मामलों को संभालें। व्यावसायिक परिवर्तनों में सावधानी बरतें। आपका बच्चा किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकता है। आप पैतृक संपत्ति का सौदा बहुत ही देखभाल कर करें। माता जी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। छात्रों को बौद्धिक और भावनात्मक बोझ से राहत मिलेगी । 

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आपको अपने बड़ों से समर्थन और प्रोत्साहन मिलेगा। धार्मिक कार्यों में आपका विश्वास बढ़ेगा। दीर्घकालिक योजना को गति मिलेगी। आपको अपनी माता से आर्थिक लाभ होता दिख रहा है। आपकी कोई पुरानी गलती आपके वरिष्ठों के सामने आ सकती है, जिसके लिए आपको तुरंत माफी मांगनी चाहिए। विद्यार्थी आज अपनी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे आप प्रसन्न होंगे और आपको अपने महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी लानी होगी। किसी अजनबी की बातों का असर अपने ऊपर न होने दें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज अपनी बुद्धिमत्ता और सोच को प्रदर्शित करने का दिन है। आप भावनात्मक रूप से सबसे आगे रहेंगे। अपने स्वास्थ्य का त्याग न करें। यदि आपको कोई समस्या है तो आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए। अगर आप अपने खान-पान पर पर्याप्त ध्यान दें तो आप अपनी बातों और कार्यों से लोगों का दिल जीत सकते हैं। आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ डाल सकते हैं जिसमें आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आप सभी सरकारी कार्यक्रमों का पूरा लाभ उठा सकते हैं। आपकी नेतृत्व क्षमता में निखार आएगा। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपका व्यवसाय अच्छा नहीं चल सकेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

भाग्य की बात करें तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा क्योंकि आप अपने साथी का पूरा ख्याल रखेंगे, अपने परिवार को समय देंगे और सभी का सम्मान करेंगे। प्रमोशन के कारण परिवार के किसी सदस्य को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। अपनों का समर्थन और सहयोग बनाए रखें। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे और आप सभी को साथ लेकर चल पाएंगे। आप साझेदारी में काम शुरू कर सकते हैं। आप भूमि, भवन आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके प्रयासों का दिन होगा। आप काम में बेहतर परिणाम प्राप्त करेंगे, खुश रहेंगे और अपने आस-पास के लोगों का विश्वास हासिल करना आसान होगा। आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। व्यापार में सामंजस्य बनाकर रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं, लेकिन किसी से पैसा उधार लेने से बचें, नहीं तो बाद में दिक्कत आ सकती है।

🙏जय श्री राम 🙏

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today June 11, 2024 : Aaj ka Rashifal June 11, 2024 Read More »

img 7795

Horoscope Today June 10, 2024 : Aaj ka Rashifal June 10, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 10 June 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 10 जून 2024

दिन – सोमवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म ॠतु

मास – ज्येष्ठ

पक्ष– शुक्ल

तिथि  चतुर्थी शाम 04:14 तक तत्पश्चात पंचमी

नक्षत्र  पुष्य रात्रि 09:40 तक तत्पश्चात अश्लेशा

योग – ध्रुव शाम 04:48 तक तत्पश्चात व्याघात

राहुकाल – सुबह 07:37 से सुबह 09:17 तक

सूर्योदय-05:57

सूर्यास्त- 19:19

दिशाशूल – पूर्व दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है हार्दिक शुभकामनाएं शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 

दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है।

आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28

शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज जीत के छोटे-छोटे अवसरों पर ध्यान केंद्रित करने का दिन है। आपको अपने बच्चे के करियर के बारे में महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता हो सकती है। आप अपने परिवार के साथ पिकनिक का भी प्लान बना सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे व्यक्ति अपने जीवनसाथी को अपने परिवार से मिलवा सकते हैं लेकिन उन्हें ऐसा कुछ भी नहीं करना चाहिए जिससे उनके परिवार वालों को निराशा हो। कार्यस्थल पर सम्मान मिलने से माहौल ख़ुशनुमा रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उलझा हुआ रहेगा। अजनबी लोगों पर भरोसा करने से आपको नुकसान होगा। ग्रहस्थ जीवन जीने वाले व्यक्ति को अपने जीवन साथी से किसी भी विषय पर चर्चा नहीं करनी चाहिए। अन्यथा बाद में विवाद हो सकता है। जो कोई भी सामाजिक सेवा में रहेगा, उसे उसके प्रयासों के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। आपको अपने परिवार से नया व्यावसायिक अनुभव प्राप्त करने और अपने सहकर्मियों के पूर्ण समर्थन से लाभ उठाने का अवसर मिलेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके धन में वृद्धि लेकर आएगा। परिवार के किसी सदस्य के मनमाने व्यवहार से आप थोड़े चिंतित रहेंगे। काम के साथ-साथ आपको अपनी शारीरिक समस्याओं पर भी ध्यान देने की जरूरत है, नहीं तो ये और भी गंभीर हो सकती हैं। स्वस्थ रहने और बड़े बदलाव के बारे में सोचने के लिए आपको अपने दैनिक जीवन में योग और व्यायाम को प्राथमिकता देनी चाहिए। आर्थिक मामले में आपको भविष्य में नुकसान होने की संभावना है। कार के अचानक खराब होने से आपकी वित्तीय लागत बढ़ जाएगी। 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ख़ुशी भरा रहेगा। यदि आपको पहले से ही किसी से कुछ पैसा मिला है, तो उसका एक बड़ा हिस्सा आपको वापस मिल सकता है। आपको अजनबियों की बातों में नहीं आना चाहिए, अन्यथा वे गलत तरीके से पैसा निवेश कर सकते हैं। आपका नया बिजनेस आइडिया विफल हो सकता है और परिणामस्वरूप आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। परिवार में कोई धार्मिक कार्यक्रम होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके पास अपने माता-पिता की सेवा करने का समय होगा। जिन लोगों को काम में परेशानी हो रही है उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज वह दिन है जब आप कुछ नया कर सकते हैं। कामकाजी पेशेवरों को दूसरी नौकरी की पेशकश की जा सकती है। व्यवसाय में आपको जीत के छोटे-छोटे मौके नहीं चूकने चाहिए। आप अपनी वाणी और व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आपको अपने बच्चे की पढ़ाई में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जिसके बारे में आपको शिक्षकों से बात करने की आवश्यकता है। आपको अपने दोस्तों से पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के लोग आपकी बातों का पूरा सम्मान करेंगे, जिससे आपको खुशी होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास करने का होगा। आपके पास व्यवसायिक भागीदार के रूप में कोई ऐसा व्यक्ति हो सकता है जो कुछ कार्यों के लिए लंबी दूरी की यात्रा करेगा। वाहन आदि से दूर रहें। अचानक कार खराब होने से आपकी वित्तीय लागत बढ़ सकती है। .आपको अपने परिवार से निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित रहेंगे। इसे मजबूत करने के लिए आपको आय बढ़ाने के साधनों पर ध्यान देने की जरूरत है 

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज वह दिन है जब आपको सोच समझकर कुछ करना चाहिए। आप कोई नया काम शुरू करेंगे, लेकिन आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव के बावजूद आप खर्च करने लायक पर्याप्त पैसा कमाने में सक्षम रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों पर कार्यभार अधिक रहेगा और वे इसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। परिवार में भाई-बहनों के साथ कुछ मुद्दों पर समझौता हो सकता है। आपका बच्चा आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा, लेकिन महत्वपूर्ण जानकारी किसी से साझा न करें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन पारिवारिक जीवन में ख़ुशियां लेकर आएगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी और घर पर किसी मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। यदि आप किसी को पैसा उधार देते हैं, तो उस पैसे के वापस आने की संभावना बहुत कम है। यदि आप लंबे समय से किसी कानूनी मुद्दे को लेकर परेशान हैं तो उसमें आपकी जीत होगी। अगर आपको किसी काम को लेकर भ्रमित हो रहे हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर काम शुरू करना बेहतर होगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आप अपने काम से मशहूर हो सकते हैं और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं जिसमें उनके जीतने की संभावना है। आप अपनी कंपनी में बड़े बदलाव कर सकते हैं और कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं । इसका असर आपके परिवार के किसी सदस्य पर पड़ेगा। इसके बाद वरिष्ठ सदस्यों के साथ इस पर चर्चा की जानी चाहिए। कार्य क्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का प्रयोग करेंगे

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपको अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। आप अपने काम के बजाय दूसरे लोगों के काम पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकते हैं, जिससे आपके अपने काम में बाधा आ सकती है या आपको बहुत अधिक इधर-उधर घूमना पड़ सकता है। आपको अपने बच्चे की ख्वाहिश को पूरा करना होगा। नौकरी करने वाले किसी भी व्यक्ति को अपना काम पूरा करने के लिए सहकर्मियों की मदद की जरूरत पड़ती है। यदि आपको शारीरिक शिकायत है, तो हमेशा चिकित्सकीय सलाह लें। \

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए परेशानियों से भरा रहेगा। आप अपने काम को लेकर चिंतित रहेंगे जिसे पूरा करने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। किसी भी पारिवारिक विवाद को आपको बहुत समझदारी से संभालना चाहिए अन्यथा समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आपको वाणी और व्यवहार में मित्रवत रहना चाहिए और व्यापारियों के साथ बड़े सौदे नहीं करने चाहिए। अन्यथा बाद में आपको परेशानी होने की संभावना है। राजनीति में कार्यरत लोगों को अपने विरोधियों से सावधान रहना चाहिए क्योंकि आज वे उनके खिलाफ कोई बड़ी साजिश रच सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

कानूनी मामलों को लेकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि आपके पास अपना केस जीतने की बेहतर संभावना है। यदि आप व्यापार में बड़ा मुनाफा कमाते हैं और बड़े व्यापार करते हैं, तो आप भविष्य में भी बड़ा मुनाफा कमाते रहेंगे। यदि आप व्यापार करते समय पैसा खो भी देते हैं, तो इसे वापस पाने की अच्छी संभावना है। यदि आप अपने परिवार से मदद मांगते हैं तो सहायता प्राप्त करना आसान है। परिवार में मांगलिक आयोजन की योजना बनेगी और पूरा परिवार व्यस्त रहेगा। इसलिए कोई भी काम करने से पहले अच्छे से सोच लें।

🙏जय श्री राम 🙏

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today June 10, 2024 : Aaj ka Rashifal June 10, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!