analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 7625 1

Horoscope Today June 09, 2024 : Aaj ka Rashifal June 09, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 09 June 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 09 जून 2024

दिन – रविवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म ॠतु

मास – ज्येष्ठ

पक्ष – शुक्ल

तिथि  तृतीया शाम 03:44 तक तत्पश्चात चतुर्थी

नक्षत्र  पुनर्वसु रात्रि 08:20 तक तत्पश्चात पुष्य

योग  वृद्धि शाम 05:21 तक तत्पश्चात ध्रुव

राहुकाल – शाम 05:39 से शाम 07:20 तक

सूर्योदय-05:57

सूर्यास्त- 19:18

दिशाशूल – पश्चिम दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा। भाग दौड़ अधिक रहेगी, तभी आपका काफी काम पूरे हो सकेंगे। बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आप अपने डेली रुटीन को बनाए रखें, तभी आप अपने काम को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आप कहीं घूमने फिरने जाएं। किसी भी प्रकार के वाद विवाद में पड़ने से आज बचें। आपका कोई मित्र आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आप किसी लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं तो सावधानी बरतें। जीवनसाथी से चल रही अनबन को आप बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करनी होगी। संतान के करियर को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। किसी सरकारी योजना में धन लगाना आपके लिए अच्छा रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपको अपनी आय को बढ़ाने के स्रोतों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्य क्षेत्र में आप खुद को साबित करने की कोशिश में लगे रहेंगे। अपने सोच समझ से काम को समय दें और उन्हें पूरा करने में कोई कसर न छोड़ें। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। आपको अपनी आय को बढ़ाने के बिजनेस में आप कुछ नए उपकरणों को शामिल कर सकते हैं। आपकी तरक्की के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए मिला-जुला रहेगा। आपको इधर-उधर के काम में लगे रहने के कारण आपके काम अटक सकते हैं। आप किसी के कहने में आकर कोई बड़ा निवेश करेंगे,जिसमें आपको कोई नुकसान हो सकता है। आप कोई प्रॉपर्टी की डील पार्टनरशिप में ना करें, नहीं तो बाद में उसमें आपको धोखा मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के करियर को लेकर आज कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोग अपनी मेहनत में कोई कसर न छोड़ें,तभी उन्हें कोई अच्छा मुकाम हासिल हो सकेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपको कुछ काम को लेकर बेवजह की चिंता सताएगी। व्यापार में आपको कोई हानि होने की संभावना है। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप वाहनों का प्रयोग बहुत ही देखभाल कर करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप यदि किसी सरकारी योजना में धन का निवेश करेंगे,तो उससे आपको कोई नुकसान होने की संभावना है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। मित्र व परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप जीवनसाथी के लिए किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे। जो जातक राजनीति में कार्यरत है,उन्हें किसी नए पद की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपकी तरक्की के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होगी। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद को लेकर किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयासों पर पूरा ध्यान देना होगा। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपके जीवनसाथी आपके लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकती हैं। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। आपको चुटपुट लाभ की योजनाओं पर भी ध्यान देना होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने कामों को कल पर टालने की कोशिश करेंगे। आप अपने आलस्य के कारण आपको बाद में समस्या का सामना करना पड़ेगा। बिजनेस कर रहे लोगों ने यदि किसी को बड़ी रकम उधार दी थी, तो उसके डूबने की पूरी संभावना है। आप किसी यात्रा पर जाएं,तो उसमें वाहनों का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करें, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने की संभावना बनती दिख रही है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको निजात मिलेगी। भाई व बहन आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे, जिसे देखकर आपको खुशी होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको अपने काम को लेकर चिंता सताएगी, जिन्हें पूरा करने में आप पूरी मेहनत करेंगे। आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है,जो आपको परेशान करेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ रोमानी दिन व्यतीत करेंगे । दोनों एक दूसरे की परवाह करेंगे, जिससे दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा। परिवार में सदस्यों में आपसी मनमुटाव रहने के कारण समस्याएं बढ़ सकती हैं। जो विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई में ढील दे रहे हैं, उन्हें परीक्षा की तैयारी में समस्या आ सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। व्यवसाय में आपको यदि किसी काम को लेकर अपने जूनियर्स की मदद की आवश्यकता होगी, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। नौकरी में कार्यरत लोग अपने आवश्यक कामों में ढील ना दे, नहीं तो बाद में उन्हें समस्या हो सकती है। आपका कोई काम यदि लंबे समय से अटक रहा था, तो वह आपका काम पूरा होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, लेकिन आपको कुछ ईर्ष्यालु व झगड़ालू लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आपका जो काम काफी समय से रुका हुआ था पूरा होने के लिए आज का समय सही है। आपको वाहनों का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करना होगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। बिजनेस में आपको कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। आप अपने शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज ना करें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। आप अपने खान-पान में अच्छी डाइट फॉलो करें। वैवाहिक जीवन जी रहे लोग साथी के साथ अकेले में टाइम बताएंगे, जिससे आप दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज आप किसी भी तरह के वाद विवाद से दूर रहें। बिजनेस में भी आपको कुछ छोटे-मोटे समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आप कोई जरूरी जानकारी किसी बाहरी व्यक्ति से शेयर ना करें। परिवार में चल रहा कोई लड़ाई झगड़ा आज बढ़ सकता है। आप संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। यदि आप किसी ट्रैवलिंग पर जाने की योजना बना रहे हैं,तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी

🙏जय श्री राम 🙏

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today June 09, 2024 : Aaj ka Rashifal June 09, 2024 Read More »

img 8998 1

विभिन्न प्रकार के दीपक और इनका पूजा में महत्व

विभिन्न प्रकार के दीपक और इनका हिंदू धर्म में इनका पूजा में महत्व

1. एक बत्ती वाला दीपक : यह एक सामान्य दीपक है जो ईष्टदेव से निवेदन के लिए प्रज्वलित किया जाता है। किसी भी देवी-देवता की पूजा हेतु गाय का शुद्ध घी तथा एक फूल बत्ती या तिल के तेल का दीपक आवश्यक रूप से जलाना चाहिए।

2. दो बत्ती वाला दीप : भगवती जगदंबा दुर्गा देवी की आराधना के समय एवं माता सरस्वती की आराधना के समय तथा शिक्षा-प्राप्ति के लिए दो मुखों वाला दीपक जलाना चाहिए।

3. तीन बत्तियों वाला घी का दीपक : गणेश भगवान की कृपा पाने के लिए रोजाना तीन बत्तियों वाला घी का दीपक जलाना चाहिए।

4. चार मुख वाला सरसों के तेल का दीपक : भैरव देवता को प्रसन्न करने के लिए चार मुख वाला सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इस उपाय को करने से व्यक्ति के जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

5. पांच मुखी दीपक : किसी केस या मुकदमे को जीतने के लिए भगवान के आगे पांच मुखी दीपक जलाना चाहिए। इससे कार्तिकेय भगवान प्रसन्न होते हैं।

6. सात मुखी दीपक : माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा घर पर बनी रहे, इसके लिए हमें उनके समक्ष सात मुख वाला दीपक जलाना चाहिए। दीपावली पर यह कार्य अवश्य कीजिए।

7. आठ या बारह मुख वाला दीपक : शिव भगवान को प्रसन्न करने के लिए घी या सरसों के तेल का आठ या बारह मुख वाला दीपक जलाना चाहिए।

8. दशमुख वाला दीपक : दशावतार की पूजा हेतु दशमुख वाला दीपक जलाएं।

9. सोलह बत्तियों का दीपक : विष्णु भगवान को प्रसन्न करने के लिए इनके समक्ष रोजाना सोलह बत्तियों का दीपक जलाना चाहिए।

अन्य 10 तरह के दीपक :

1. आटे का दीपक : किसी भी प्रकार की साधना या सिद्धि हेतु आटे का दीपक बनाते हैं और इसे ही पूजा करने के लिए सबसे उत्तम मानते हैं।

2. घी का दीपक : आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए रोजाना घर के देवालय में शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे देवी-देवता भी प्रसन्न होते हैं। आश्रम तथा देवालय में अखंड ज्योत जलाने के लिए भी शुद्ध गाय के घी का या तिल के तेल का उपयोग किया जाता है।

3. सरसों के तेल का दीपक : शत्रुओं से बचने के लिए भैरवजी के यहां सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए भी सरसों का दीपक जलाते हैं।

4. तिल के तेल का दीपक : शनि ग्रह की आपदा से मुक्ति हेतु तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे देवी-देवता भी प्रसन्न होते हैं।

5. महूए के तेल का दीपक : पति की लंबी आयु की मनोकामना को पूर्ण करने के लिए घर के मंदिर में महुए के तेल का दीपक जलाना चाहिए।

6. अलसी के तेल का दीपक : राहु और केतु ग्रहों की दशा को शांत करने के लिए अलसी के तेल का दीपक जलाना चाहिए।

7. चमेली के तेल से भरा तिकोना दीपक : संकटहरण हनुमानजी की पूजा करने के लिए तथा उनकी कृपा आप पर सदैव बनी रहे, इसके लिए तीन कोनों वाला दीपक जलाना चाहिए।

8 गहरा और गोल दीपक : ईष्ट सिद्धि के लिए या ज्ञान प्राप्त करने के लिए एक गहरा और गोल दीपक प्रज्वलित करें।

विभिन्न प्रकार के दीपक और इनका पूजा में महत्व Read More »

img 7500 1

Horoscope Today June 08, 2024 : Aaj ka Rashifal June 08, 2024

main qimg 4983f09460f643ff0b56f3fcd8db1f40

Horoscope Today: Astrological prediction for 08 June 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 08 जून 2024

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म ॠतु

मास – ज्येष्ठ

पक्ष – शुक्ल

तिथि – द्वितीया शाम 03:55 तक तत्पश्चात तृतीया

नक्षत्र  आर्द्रा शाम 07:42 तत्पश्चात पुनर्वसु

योग  गण्ड शाम 06:27 तक तत्पश्चात वृद्धि

राहुकाल – सुबह 09:17 से सुबह 10:57 तक

सूर्योदय-05:57

सूर्यास्त- 19:18

दिशाशूल – पूर्व दिशा में

व्रत पर्व विवरण – रंभा तृतीया

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 8 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है।

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष : 2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आप अपने रोजमर्रा के कामों को लेकर पूरी मेहनत करेंगे, तभी उन्हें सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला सुलझ सकता है। आपको अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। किसी काम के पूरा न होने से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। नव विवाहित जातकों के जीवन में किसी नये मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको अपने परिवार में सदस्यों के साथ मिलकर कुछ पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे, तभी वह दूर होगी ।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी नए काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को लेकर आप परेशान रहेंगे। परिवार में सदस्यो के साथ आप कुछ काम को लेकर योजना बना सकते हैं। किसी संपत्ति संबंधित मामले में आप सावधान रहें, नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है। परिवार में यदि कोई सदस्य विवाह योग्य है, तो आज उनकी वह तलाश खत्म होगी, उन्हें एक बेहतर बेहतर जीवनसाथी मिल सकते हैं। आपको अपनी खुशियों में सराबोर रहेंगे। आपका कोई कानूनी मामला सुलझता दिख रहा है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा करने के लिए रहेगा। आपका किसी प्रॉपर्टी को खरीदने का सपना पूरा होगा। आप अपनी आय को बढ़ाने के स्रोतों पर पूरा ध्यान देंगे, जिससे आपको मजबूती मिलेगी। आप अपनी संतान को किसी एक्टिविटी में हिस्सा दिला सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। यदि आपसे कोई कार्य क्षेत्र में कोई गलती हुई थी, तो उसके लिए आपको अपने अधिकारियों से माफी मांगनी पड़ सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने पिताजी के शारीरिक कष्ट को नजरअंदाज करने से बचना होगा। आपको प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में किसी की कही सुनी बातों में ना आए। आप अपने धर्म का कुछ हिस्सा गरीबों की सेवा में लगाएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे, लेकिन आप अपनी कुछ पुरानी गलतियों को लेकर परेशान रहेंगे। घूमने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपके विरोधी कार्य क्षेत्र में आपके कामो में रोडा अटकाएंगे, जो आपको परेशान करेंगे। आप संतान की किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे और व्यवसाय में आपने यदि किसी को पार्टनर बनाया, तो वह आपको धोखा दे सकता है। आप अपने किसी मित्र से यदि धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको आपके परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में आपकी दी गई सलाह आपके बॉस के खूब काम आएगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आपको परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। अपने यदि किसी सरकारी योजना में धन का निवेश किया था, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य को यदि आपको कोई सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल आवश्यक करें। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपका किसी नए घर मकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनो की तुलना में अच्छा रहने वाला है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपका कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से चल रहा था, तो उसने आपको जीत मिलेगी। परिवार में भाई व बहनों में पारिवारिक संपत्ति को लेकर लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपको किसी नए काम को शुरुआत करना अच्छा रहेगा। व्यवसाय में आप कुछ नए बदलाव करेंगे। आप अपने कामों के साथ-साथ अपने रूटीन को भी बेहतर बनाए रखें। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आप अपने बिजनेस संबंधित यात्रा पर जा सकते हैं। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रह कर करना होगा। आपने यदि पहले किसी से कोई वादा किया था, तो आपको उसे अवश्य पूरा करना होगा। आपके पिताजी की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोग किसी को धन उधार देने से बचे, नहीं तो आपको उसमें वापस मिलने में समस्या होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए चिंता ग्रस्त रहने वाला है। बिजनेस के कामों को लेकर तनाव बना रहेगा। आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा रखना होगा। परिवार में किसी विपरीत परिस्थिति में आपको शुभ सूचना मिल सकती है। परिवार के लोग आपके काम में आपका पूरा साथ देंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको अपनी संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। विद्यार्थियों को भौतिक व मानसिक बहुत से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। आपको कोई बड़ा काम हाथ में मिलने से आपको व्यस्तता बनी रहेगी, लेकिन नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने की पूरी संभावना है, इसलिए वह अपने कामों में ढील ना दे और जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं। परिवार के सदस्यों को लेकर आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपनी संतान के लिए किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सोचे समझे कामों को करने के लिए रहेगा। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम फिर से शुरू हो सकता हैं। व्यापार में आपने यदि पहले धन लगाया था, तो आपको उससे अच्छा लाभ मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई खुश खबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी माताजी से किए हुए बातें को पूरा करना होगा। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आप अपने मित्रों से यदि आप कोई लेनदेन करेंगे, तो उसमें आपका कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आपको बिजनेस में कुछ उतार चढ़ाव दिखने होंगे। कार्य क्षेत्र में कोई बड़ी डील आपके हाथ से निकल सकती है, जो आपको परेशान करेगी। स्वास्थ्य में कोई समस्या होने के कारण आप परेशान रहेंगे। परिवार में किसी बात को लेकर आपकी लोगों में आपसी कलह हो सकती है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में जुटना होगा।

🙏जय श्री राम 🙏

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way

Horoscope Today June 08, 2024 : Aaj ka Rashifal June 08, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!