analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 8711 1

Horoscope Today June 04, 2024 : Aaj ka Rashifal June 04, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 04 June 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 04 जून 2024

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म ॠतु

मास – ज्येष्ठ (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार वैशाख

पक्ष – कृष्ण

तिथि  त्रयोदशी रात्रि 10:01 तक तत्पश्चात चतुर्दशी

नक्षत्र  भरणी रात्रि 10:35 तक तत्पश्चात कृत्तिका

योग  शोभन सुबह 06:12 तक तत्पश्चात अतिगण्ड

राहुकाल – शाम 03:58 से शाम 05:38 तक

सूर्योदय-05:57

सूर्यास्त- 19:16

दिशाशूल – उत्तर दिशा में

व्रत पर्व विवरण – भौमप्रदोष व्रत,मासिक शिवरात्रि

विशेष – अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनायें बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

आज का राशिफल 

दिनांक : 04 जून 2024

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आप अपने मन की इच्छा पूर्ति को सर्वोपरी रखेंगे इसके लिये किसी बंधन अथवा प्रतिबंध का भी विरोध करने से पीछे नहीं हटेंगे। परिजनों से कहासुनी होना संभव है। कार्य व्यवसाय में आज व्यस्तता अधिक रहेगी परन्तु इसका उचित लाभ शीघ्र मिलने से संतोष रहेगा। धन संबंधित उलझने दिन के आरंभिक भाग में कार्यों में व्यवधान डालेंगी लेकिन धीरे-धीरे स्थिति पक्ष में हो जाएगी। किसी को ना चाहकर भी आर्थिक अथवा अन्य प्रकार से मदद करनी पड़ेगी भविष्य के लिये यह लाभदायक ही रहेगा। परिवार में धार्मिक कार्य सम्पन्न होंगे लेकिन आपका मन कहीं और ही भटकेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन आपके लिये हानिकर रहेगा। आज किसी ना किसी रूप में आपके विचार कार्य उल्टा ही फल देंगे। कार्य व्यवसाय से लाभ की उम्मीद अंत समय मे टूटने से मन नकारात्मक विचारों से भरेगा जल्दबाजी में कुछ अनुचित कदम भी उठा सकते है लेकिन इसका परिणाम निकट भविष्य में धन के साथ सम्मान हानि भी करा सकता है। महिलाये आज कही सुनी बातो पर घर मे कलह करेंगी बाद में स्थिति स्पष्ट होने पर पश्चाताप होगा। आज जल्दी से किसी की बातों में ना आये अन्यथा मानसिक तनाव के साथ संबंधों में दूरी बढेगी। व्यवसायी वर्ग कार्य क्षेत्र पर विशेष ध्यान दें अनैतिक गतिविधियां होने की संभावना है। स्वास्थ्य में शिथिलता रहेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन स्थिति हर प्रकार से आपके पकड़ में रहेगी। कार्य क्षेत्र हो या घर किसी को भी नाराज होने का अवसर नही देंगे नाराज लोगो को भी अपने मजाकिया अंदाज से हंसने पर मजबूर करेंगे। आर्थिके दृष्टिकोण से दिन थोड़ा उतारचढ़ाव वाला रहेगा फिर भी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति लायक धन आसानी से प्राप्त हो जाएगा। व्यवसायी वर्ग मध्यान के समय किसी योजना के पूर्ण होने से धन लाभ को लेकर उत्साहित रहेंगे लेकिन बाद में इसमे विलम्ब होने से क्रोध आएगा। पारिवारिक वातावरण में थोड़ी बहुत खटास बनी रहेगी फिर भी स्वार्थ साधने के लिये व्यवहारिकता बनाये रखेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आप केवल अपने मन की ही सुनेंगे घर मे यह व्यवहार अशांति करा सकता है लेकिन कार्य क्षेत्र पर इससे लाभ ही होगा। आज आपके उच्चप्रतिष्ठित लोगो से संपर्क बनेंगे सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी छवि धनवानों जैसी रहेगी सार्वजनिक अथवा धार्मिक कार्य के लिये स्वयं के कार्यो को निरस्त कर सकते है। आध्यात्म में रुचि तो रहेगी लेकिन किसी विशेष कार्य साधने के लिए आडम्बर करेंगे। दान पुण्य भी दिखावे के लिये ही करेंगे फिर भी मान-सम्मान में बढ़ोतरी ही होगी। दैनिक कार्य मे थोड़ा विघ्न आने पर भी धन की आमद संतोषजनक रहेगी। मौसमी बीमारी के कारण सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आप निश्चिन्त होकर अपने कार्यो को करेंगे धार्मिक कार्यो में आस्था बढ़ेगी पूजा-पाठ के लिए समय निकाल लेंगे मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे विरोधियों की बातों की अनदेखी करेंगे। कार्य व्यवसाय से भी काफी उम्मीदें रहेंगी लेकिन आशानुकूल लाभ पाने के लिये कई बाधाओं का सामना करना पडेगा धन लाभ अवश्य होगा लेकिन अल्प मात्रा में रुक रुक कर ही। पूर्व में कई गई किसी भूल से शिक्षा मिलेगी आज वही प्रसंग दोबारा घटने पर अनुभव से बच निकलेंगे। सहकर्मी उद्दंड व्यवहार करेंगे इससे कुछ समय के लिये परेशानी होगी। खासी बुखार की समस्या से परेशानी हो सकती है। बुजुर्गो की बात ध्यान से सुने लाभ दिलायेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज दिन के आरंभिक भाग में किसी कार्य को करने की जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है आज धैर्य से सोच विचार कर काम करने पर ही व्यवसाय अथवा अन्य कार्यो से लाभ पाया जा सकेगा। सेहत में दिनभर उतार चढ़ाव लगा रहने से कार्य करने में उत्साह नही दिखाएंगे। आज आपको लाभ के अवसर भी मिलेंगे परन्तु ज्यादा पाने की लालसा के कारण हाथ से निकल सकते है। आज कम से संतोष करें अन्यथा खर्च चलाना भारी पड़ेगा। नौकरी वालो की अधिकारी वर्ग से कहासुनी होगी गुस्से में आकर कोई कदम ना उठाये बाद में पछताना पड़ेगा। परिजन की उम्मीद के विपरीत कार्य करने पर बहस हो सकती है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन शुभ संयोग बन रहे है प्रातः काल मे कुछ समय के लिये धन अथवा अन्य कारणों से मानसिक बेचैनी रहेगी लेकिन मध्यान तक इनका समाधान होने से शांति मिलेगी। काम-धंधा आज अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर चलेगा प्रतिस्पर्धियों पर विजय पाएंगे। मध्यान के बाद जिस भी कार्य को करेंगे वह थोड़ी बहुत मेहनत के बाद सफल होगा। धन की आमद संध्या तक संतोषजनक हो जाएगी। पारिवारिक वातावरण शांत रहेगा। महिलाये शारीरिक रूप से कमजोरी अनुभव करेंगी फिर भी इससे दैनिक कार्य बाधित नही होंगे। धर्म कर्म में आस्था रहेगी लेकिन आज पूरा समय नही दे पाएंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन वृद्धिकारक योग बन रहे है। शारीरिक रूप से चुस्त रहने का लाभ कार्य क्षेत्र पर मिलेगा। जिस भी कार्य मे हाथ डालेंगे उससे कुछ ना कुछ लाभ ही होगा। कार्य क्षेत्र पर आज प्रतिस्पर्धा भी अधिक रहेगी फिर भी आपके लाभ को कोई नही रोक सकेगा। धन की आमद समय पर और आवश्यकता से अधिक ही होगी फिर भी आर्थिक मामलों में आज स्पष्टता रखना आवश्यक है भूल होने अथवा उधारी के कारण विवाद की संभावना है। मित्र रिश्तेदारी में जाने के प्रसंग बनेंगे। परिवार में सुख सुविधा की वृद्धि के विचार बनेंगे निकट भविष्य में इनपर खर्च भी होगा। कुछ समय के लिये वैचारिक मतभेद होंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन आप अपने बुद्धिबल से धन के साथ सम्मान भी पाएंगे। सामाजिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र पर आपके विचार पसंद किए जाएंगे आपकी बातों को अन्य लोगो से ज्यादा महत्त्व मिलेगा इस कारण आज आपके शत्रुपक्ष में वृद्धि भी सम्भव है। आर्थिक रूप से दिन सामान्य ही रहेगा मेहनत की तुलना में लाभ कम होने से निराशा होगी फिर भी कामचलाऊ धन किसी ना किसी साधन से मिल ही जायेगा। घर का वातावरण मंगलमय रहेगा पूजा पाठ एवं अन्य धार्मिक कार्य सम्पन्न होने से मानसिक बल मिलेगा। किसी परिजन से कलह हो सकती है धर्य से काम लें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आप अपनी ही गलतियों से लोगो के अपशब्द सुनेंगे फिर भी व्यवहार में बदलाव नही आने से मामला हाथापाई तक पहुच सकता है। वाणी और व्यवहार में नरमी रखना आज अति आवश्यक है अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। आज आपकी जल्दी से किसी से नही बनेंगी घर का शांत वातावरण भी आपके कारण खराब होगा। कार्य क्षेत्र पर धन अथवा अन्य लेन-देन संबंधित मामूली बात पर झगड़ा करने पर उतारू होंगे फलस्वरूप प्रतिष्ठा खराब होगी। आर्थिक रूप से दिन ठीक है फिर भी आपके व्यवहार से कुछ ना कुछ कमी अवश्य आएगी। मौन रहने का प्रयास करें। 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन धन लाभ वाला है लेकिन सेहत में थोड़ी नरमी रहने से लापरवाहि करेंगे परिणामस्वरूप उचित लाभ से वंचित रह सकते है। स्वभाव में परोपकार की भावना रहेगी लेकिन स्वार्थ सिद्धि भी रहेगी अपने मतलब के काम के लिये ना नही कहेंगे बेकार के कामो में रुचि नही लेंगे। कार्य व्यवसाय में लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु जोड़ तोड़ की नीति के चलते सीमित लाभ से संतोष करना पडेगा। संध्या का समय दिन की अपेक्षा बेहतर रहेगा बाहर घूमने के प्रसंग बनेंगे मन हल्का रहेगा परिजन भी आवश्यकता पूर्ति होने पर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य रात्रि के समय प्रतिकूल होगा सतर्क रहें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके लिये मिला जुला रहेगा। दिनचार्य आज व्यवस्थित रहेगी अधिकांश कार्य समय पर पूर्ण कर लेंगे धन की आमद भी निश्चित समय पर हो जाएगी लेकिन अचानक खर्च आने से हाथ से निकल जाने पर स्वयं को ठगा सा अनुभव करेंगे। कार्य क्षेत्र पर किसी से आर्थिक विषयो को लेकर बहस होने की सम्भवना है विवेक से काम ले अन्यथा धन डूब भी सकता है। नौकरी वाले लोग अधिकारी वर्ग से किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे बेमन से कार्य करने पर विलम्ब होगा काम मे सफाई भी नही रहेगी। परिजन आपसे मतलब का व्यवहार रखेंगे इच्छा पूर्ति के लिए जिद पर अडेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

🙏जय श्री राम 🙏

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today June 04, 2024 : Aaj ka Rashifal June 04, 2024 Read More »

img 7926 1

Horoscope Today June 03, 2024 : Aaj ka Rashifal June 03, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 03 June 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 03 जून 2024

दिन – सोमवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म ॠतु

मास – ज्येष्ठ (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार वैशाख

पक्ष – कृष्ण

तिथि – द्वादशी रात्रि 12:18 तक तत्पश्चात त्रयोदशी

नक्षत्र  अश्विनी रात्रि 12:05 तक तत्पश्चात भरणी

योग  सौभाग्य सुबह 09:11 तक तत्पश्चात शोभन

राहुकाल – सुबह 07:36 से सुबह 09:17 तक

सूर्योदय-05:57

सूर्यास्त- 19:16

दिशाशूल – पूर्व दिशा में

व्रत पर्व विवरण – अपरा-जलक्रीड़ा-भद्रकाली एकादशी (भागवत)

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।

आज का राशिफल 

दिनांक : 03 जून 2024

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज के दिन आपमें भावुकता अधिक रहेगी। दिन के आरंभ से मध्यान तक की दिनचार्य व्यवस्थित रहेगी लाभ की आशाएं भी बनी रहेंगी लेकिन दोपहर बाद स्थिति एकदम उलट हो जाएगी। सेहत में गिरावट आने से बनी बनाई योजना अधर में लटकेगी अथवा पूर्ण होने में विलम्ब होगा। वात-कफ संबंधित शिकायत बनेगी शरीर भी शिथिल होने के कारण कार्य में मन नहीं लगेगा। कार्य व्यवसाय से आज मध्यान तक ही उम्मीद रहेगी इसके बाद का समय उदासीन रहेगा फिर भी खर्च निकल जाएंगे। परिवार का वातावरण उथल पुथल रहेगा फिर भी आपसी सामंजस्य बना रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन आपकी आशाओ के विपरीत रहने से मन मे नकारात्मक भाव आएंगे लेकिन आध्यात्म से जुड़ने का लाभ भी किसी ना किसी रूप में अवश्य ही मिलेगा। दिन के आरम्भ से मध्यान तक दिनचार्य अव्यवस्थित रहेगी चाहकर भी अपनी योजनाओं को आगे नही बढ़ा सकेंगे धन संबंधित उलझने हर कार्य मे बाधा डालेगी फिर भी परिश्रम से पीछे ना हटे अन्यथा आपके हिस्से का लाभ कोई अन्य लेजा सकता है। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों का उद्दंड व्यवहार क्रोध दिलाएगा धर्य से काम लें वरना अकेले ही काम करना पड़ेगा। गृहस्थ का वातावरण मंगलमय रहेगा आपस मे थोड़ी बहुत टोका-टाकी होगी फिर भी एकता बनी रहेगी। थकान ज्यादा अनुभव होगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिस्थिति वाला रहेगा पूर्व में सोची योजनाए सिरे चढ़ने से आय के नए मार्ग विकसित होंगे लेकिन आज आप जो भी योजना बनाएंगे उसके शीघ्र फलित होने में संदेह रहेगा। काम-धंधा लगभग ठीक ही चलेगा लेकिन ज्यादा पाने की चाह के कारण कुछ ना कुछ अभाव अनुभव होगा। सामाजिक कार्यो में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे दान-पुण्य भी करेंगे लेकिन इनके पीछे दिखावे की भावना भी रहेगी मान-सम्मान मिलने से अहम बढेगा। सहकर्मी अथवा परिजनों की मांग पूरी करने पर धन का व्यय होगा। स्वास्थ्य में कोई नया विकार आएगा सतर्क रहें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन सरकार संबंधित कार्य करने के लिये शुभ रहेगा अधिकारी वर्ग का नरम व्यवहार रहने से काम निकालना आसान होगा। दिन का आरंभिक भाग अवश्य ही व्यर्थ की भागदौड़ में बीतेगा लेकिन मध्यान बाद इसका सार्थक परिणाम मिलने से संतोष होगा। लोन अथवा अन्य धन संबंधित कार्य करने के लिए भी दिन उपयुक्त है। कार्य व्यवसाय में आज कोई नई समस्या आने से कुछ समय के लिये परेशानी होगी लेकिन इसका समाधान भी शीघ्र ही हो जाएगा। पारिवारिक वातावरण आज प्रसन्नचित ही रहेगा परन्तु भाई बंधु आपसे ईर्ष्या का भाव रख सकते है। मन का भेद किसी को ना दें। सेहत में कमी आएगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आपके आध्यात्मिक क्षेत्र में उन्नति के योग बन रहे है। आज परोपकार की भावना भी प्रबल रहेगी अपने कार्य छोड़ अन्य की सहायता करने में तत्पर रहेंगे लेकिन ध्यान रहे किसी से ज्यादा हमदर्दी भी पारिवारिक कलह का कारण बन सकती है। नौकरी वाले लोगो से जल्दबाजी में त्रुटि होने की संभावना है सतर्क रहें अन्यथा अधिकारी वर्ग की नाराजगी देखनी पड़ेगी। आर्थिक रूप से दिन परिश्रम साध्य रहेगा धन लाभ मेहनत के ऊपर निर्भर करेगा आलस्य से बचें। घर का वातावरण वैसे तो शांत रहेगा लेकिन बीच मे आपसी तालमेल की कमी के चलते उग्र हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन मध्यान बाद से आपको आशा के विपरीत फल मिलने लगेगा सेहत भी साथ नही देगी आवश्यक कार्य इससे पहले ही पूर्ण करने का प्रयास करें। व्यवसायी वर्ग एवं नौकरी वाले लोग नया कार्य आरम्भ कर सकते है लेकिन निवेश सोच समझ कर ही करें। सामाजिक क्षेत्र अथवा अन्य दिनचार्य में आज किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। मेहनत करने के बाद भी धन की आमद अनिश्चित रहेगी घरेलू खर्च अधिक होने के कारण बजट बिगड़ेगा। मित्र परिचित मीठा बोलकर अपना हित साधेंगे भावुकता से बचें। परिजनों का सहयोग मिलता रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा आज आप जल्दी से किसी ठोस निर्णय पर नही पहुच पाएंगे फिर भी पुराने संपर्क और पूर्व में किये गए परोपकार का बदला लाभ के रूप में अवश्य मिलेगा। मध्यान तक व्यवसाय के साथ घरेलू कार्यो को लेकर भागदौड़ लगी रहेगी इसका फल शीघ्र ना मिलने पर क्रोध आएगा चिंतित ना हों धन लाभ आज आवश्यकता अनुसार हो ही जायेगा। नौकरी वाले जातक अपने किये कार्य से संतृष्ट रहेंगे लेकिन अधिकारी वर्ग फिर भी कुछ ना कुछ नुक्स निकालेंगे। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा घर मे मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे धार्मिक क्षेत्र की यात्रा होगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन मध्यान तक बेचैनी वाला रहेगा। आप का संकल्प किसी ना किसी व्यवधान के कारण पूर्ण नही हो पायेगा फिर भी मेहनत करने में कसर नही रखें मध्यान तक शारीरिक और मानसिक परिश्रम अधिक करना पड़ेगा तभी संध्या के आस-पास स्थिति अनुकूल बनेगी ललापरवाहि करने पर भविष्य के लाभ से हाथ धो बैठेंगे। धन लाभ आज अवश्य होगा लेकिन असमय होने से उत्साहित नही करेगा। व्यवसायी वर्ग नई योजना की रूप रेखा बना कर रखें शीघ्र ही इसपर काम करना पड़ेगा। व्यावसायिक यात्रा आज स्थगित रखें आशाजनक नही रहेगी उल्टे खर्च करना पड़ेगा। स्वास्थ्य छोटे-मोटे विकारों को छोड़ सामान्य रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन मिला-जुला फल देगा।मध्यान बाद स्वभाव में विवेक जागृत होगा। पूर्व में किये गए गलत आचरण की ग्लानि मन में रहेगी लेकिन चाहकर बिगड़े कार्य आज नही बना पाएंगे। घरेलू उलझने कार्य क्षेत्र पर भी परेशान करेंगी मानसिक बेचैनी खुलकर निर्णय नही लेने देंगी जिसके परिणाम स्वरूप आज केवल आशवासनो से ही काम चलाना पड़ेगा धन की आमद ना के बराबर रहेगी। मजबूरी में उधार लेने की भी सोचेंगे यथा संभव आज ना ही लें कल स्थिति आज की तुलना में बेहतर होगी। आज किसी के आगे बुद्धि प्रदर्शन ना करें। सेहत कुछ समय के लिए नरम रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन भी स्थिति निराशाजनक रहेगी दिन के आरंभ से ही हानि के डर से किसी भी कार्य को करने से कतराएंगे लेकिन मध्यान बाद किसी अनुभवी अथवा वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलने से आत्मविश्वास जागृत होगा परिस्थितियां भी अनुकूल बनने लगेंगी फिर भी आज के दिन कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें जल्दबाजी भविष्य के लिये हानिकारक हो सकती है। पारिवारिक सदस्य आर्थिक अथवा अन्य व्यक्तिगत कारणों से विरोध प्रकट करेंगे।धर्य का परिचय दें वाणी अथवा व्यवहार से किसी का दिल ना दुखे इसका ध्यान रखें अन्यथा बाद में ग्लानि होगी। धन लाभ आवश्यकता से कम होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन पिछले दिनों की अपेक्षा सुधार वाला रहेगा। सेहत में सुधार आने से कार्य गंभीर होकर करेंगे लेकिन आज मेहनत का फल तुरंत पाने की इच्छा ना रखें अन्यथा निराश होना पड़ेगा मध्यान तक व्यवसायिक कार्य अव्यवस्थित रहेंगे इसके बाद किसी का सहयोग मिलने पर कार्यो में गति आएगी लाभ की संभावनाएं भी बनेगी लेकिन आशाजनक नही हो सकेगा। छोटी सफलता मिलने पर अहम की भावना अतिशीघ्र आएगी इससे बचें अन्यथा बड़े लाभ से वंचित रह जाएंगे। धन की आमद आज खर्च लायक ही होगी। परिजन का व्यवहार थोड़ा उटपटांग लगेगा फिर भी सहन करने में ही भलाई है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन मध्यान तक लाभदायक रहेगा। इसके बाद का समय घरेलू अथवा व्यावसायिक उलझनों की भेंट चढेगा अतिमहत्त्वपूर्ण कार्य मध्यान पूर्व ही कर लें इसके बाद सफलता संदिग्ध रहेगी। नौकरी वाले लोग आज अधिकारियों से विशेष सतर्क रहें आपकी छोटी सी लापरवाही बड़ा बवाल खड़ा कर सकती है। व्यवसायी वर्ग को आज धन लाभ की जितनी आशा रहेगी उसकी तुलना में हो नही पायेगा जिससे आगे के लिए बनाई योजनाए थोड़ी प्रभावित होंगी। घरेलू वातावरण में मध्यान तक हल्की फुल्की नोकझोंक लगी रहेगी इसके बाद किसी गलतफहमी के कारण कलह बढ़ने की संभावना है।

🙏जय श्री राम 🙏

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today June 03, 2024 : Aaj ka Rashifal June 03, 2024 Read More »

img 7915 1

Horoscope Today June 02, 2024 : Aaj ka Rashifal June 02, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 02 June 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 02 जून 2024

दिन – रविवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत – 1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म ऋतु

मास – ज्येष्ठ (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार वैशाख

पक्ष – कृष्ण

तिथि  एकदशी 03 जून रात्रि 02:41 तक तत्पश्चात द्वादशी

नक्षत्र  रेवती 03 जून रात्रि 01:40 तक तत्पश्चात अश्विनी

योग  आयुष्मान दोपहर 12:12 तक तत्पश्चात सौभाग्य

राहुकाल – शाम 05:37 से शाम 07:17 तक

सूर्योदय – 05:57

सूर्यास्त – 19:16

दिशाशूल – पश्चिम दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 

दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें

आज का राशिफल 

दिनांक : 02 जून 2024

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज के दिन आप अपनी अनियंत्रित वाणी के कारण अपमानित हो सकते है। बेहतर रहेगा आवश्यकता पड़ने पर ही बोले किसी के कटु शब्दो को शांति से सहन करें अन्यथा आगे के लिये नुकसान दायक रहेगा। आज आपको अधिकतर कार्यो में किसी के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी लेकिन स्वभाव में अहम रहने के कारण चापलूसी करना पसंद नहीं करेंगे जिसके परिणाम स्वरूप अल्प साधनों से काम चलाना पडेगा। धन की आमद भी आज न्यून ही रहेगी उधार लेने की नौबत आ सकती है ना ही के तो बेहतर रहेगा वरना चुकाना भारी पड़ेगा। सेहत और परिजन का स्वभाव दोनों ही गड़बड़ रहेंगे।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन आपके लिये लाभदायक रहेगा लेकिन अपनी वाणी को संयम में रहना जरूरी है हाथ आये लाभ को अपनी बेतुकी बयानबाजी से निकाल देंगे। आपके संपर्क में आने वाले लोग आपसे खुशामद अथवा मीठे व्यवहार की अपेक्षा रखेंगे लेकिन आज आप हर किसी से खुल कर व्यवहार नही कर पाएंगे। जहां से कोई लाभ की उम्मीद नही होगी वहां नजर तक नही डालेंगे। मध्यान का समय धन लाभ वाला रहेगा। नविन योजनाओं से भी आज लाभ होगा। महिलाये पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा खर्चीली रहेंगी लेकिन खर्च अनावश्यक नही होंगे। मनोरंज के लिये भी समय निकाल लेंगे। घर का वातावरण कुछ समय के लिये उग्र बनेगा। मानसिक तनाव को छोड़ स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आप सोचेंगे कुछ लेकिन होगा उसके विपरीत ही। दिन के पूर्वार्ध में घरेलू उलझनों के कारण व्यावसायिक कार्यो में देरी होगी। मध्यान तक किसी ना किसी कारण से भाग-दौड़ करनी पड़ेगी इसके बाद का समय थोड़ा राहत प्रदान करेगा धन की आमाद होने से रुके कार्य आगे बढ़ेंगे। आप आत्मनिर्भर होकर कार्य करना ज्यादा पसंद करेंगे किसी का दखल देना अखरेगा। बहुप्रतीक्षित अतिमहत्त्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। नए सम्बन्ध बनने से अतिरिक्त आय के मार्ग भी खुलेंगे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति से आज पीछे नहीं हटेंगे फिर भी घर में सुख के साधनों की कमी अनुभव होगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन आपकी मानसिक शांति में घरेलू उलझनों के कारण व्यवधान आएगा। दिन भर धार्मिक कार्यो के प्रति समर्पित रहेंगे धर्म क्षेत्र पर सेवा परोपकार के कार्य करने से मानसिक तनाव कम होगा लेकिन घर की स्थिति आज आपको चैन से नही बैठने देगी किसी न किसी सदस्य से बे मतलब की बातों पर बहस होगी। महिलाये वैसे तो शांत रहेंगी लेकिन औरो के विवाद में नाम आने पर शांत नही बैठेंगी। आज शांति से एकाग्रचित होकर ही कुछ पाया जा सकता है इसका ध्यान रखें। भ्रामक खबरों पर विश्वासः नया करें अन्यथा घर का वातावरण लंबे समय के लिये खराब होगा। धन प्राप्ति के लिये ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा। 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज भी आपकी सेहत में प्रातः काल से ही उतार चढ़ाव लगा रहेगा। कार्य करने के लिए शारीरिक रूप से असमर्थ होने पर भी लाचारी में करना पड़ेगा। परिजनों का व्यवहार भी अनापेक्षित रहेगा आपकी उपेक्षा होने पर चिड़चिड़ापन आएगा भाई बंधुओ से व्यर्थ की बातों पर उलझेंगे। आप जिस किसी से भी सीधी बात करेंगे उसका उल्टा ही जवाब मिलेगा। बनी बनाई योजनाएं अधर में लटक सकती है। आर्थिक हानि होने की सम्भवना है। कार्य क्षेत्र पर भी आर्थिक कारणों से किसी से लड़ाई हो सकती है। व्यवहार को संतुलित बनाये रखें अन्यथा भविष्य में होंने वाले लाभ से भी वंचित रहना पड़ेगा। संयम की कमी के कारण परिवार में विवाद होने से अशांति रहेगी। धन हाथ मे आते आते रुकेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपकी आशाओ पर खरा उतरेगा लेकिन आज आप धन और आपसी संबंधों में तालमेल बनाने में असफल रहेंगे। एक चीज को सुधारने के चक्कर मे दुसरी बिगड़ेंगी। व्यवहारिकता स्वभाव में रहने से अपना काम ले देकर निकाल ही लेंगे। व्यवसायी वर्ग मध्यान तक उदासीन वातावरण रहने से निराश रहेंगे लेकिन दोपहर के बाद आकस्मिक लाभ के योग बन रहे है सार्वजनिक क्षेत्र पर भी छवि सुधरेगी लोग आपकी प्रशंशा पीछे से भी करेंगे। धन की आमद आवश्यकता अनुसार होगी लेकिन थोड़े विलम्ब से ही। परिजनों की आवश्यकता पूर्ति के साथ ही दवाओं पर भी खर्च करना पड़ेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन मिला जुला रहेगा। दिन का पहला भाग स्वास्थ्य में गिरावट आने से खराब जाएगा मध्यान के आस-पास ना चाहते हुए भी लघु यात्रा करनी अपडेगी इससे लाभ तो नही परन्तु लाभ के आश्वासन अवश्य मिलेंगे। आज किसी व्यक्ति से मुलाकात के बाद दिन भर दुविधा मे रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन सामान्य ही रहेगा धन जोड़-तोड़ कर ही पाया जा सकता है। खर्च आज कम रहेंगे धन हाथ मे होने के बाद भी ज्यादा पाने की लालसा के कारण बेमतलब में दुखी होंगे। महिलाये आज शांत ही रहेंगी परन्तु किसी के छेड़ने पर चुप नही बैठेंगी जानकर घरेलू कार्य भी बिगाड़ सकती है। कार्य क्षेत्र पर अधिकारी सहकर्मी से नोकझोक होने की सम्भवना है। संध्या पश्चात स्थिति में सुधार आएगा अपनी गलतियों का अहसास होने पर पर्दा डालने का प्रयास करेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन आपके अंदर अहम की भावना रहेगी अपनी बात मनवाने के लिये अनुचित व्यवहार करने से नही चूकेंगे। मित्र एवं परिजन आपके विपरीत व्यवहार से आहत होंगे। कार्य व्यवसाय आज मंदा रहने के कारण धन की आमद कम रहेगी। अन्य लोगो को स्वयं निम्न आंकना परेशानी में डालेगा। अधिकारी वर्ग अथवा घर के बड़े लोग जानबूझ कर आपको ज्यादा कार्य सौंपेंगे जिससे भारी परेशानी होगी। सेहत लगभग सामान्य ही रहेगी लेकिन थकान और चिड़चिड़ापन रहेगा। दो पक्षो के झगड़े को सुलझाने में आपका सहयोग लिया जाएगा यथा सम्भव दूर रहें अन्यथा बैठे बिठाए अपमानित होना पड़ेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति में विलंब झगड़े का कारण बनेगा। 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन आपको अपनी वाणी एवं व्यवहार पर नियंत्रण राखने की आवश्यकता है। दिन के आरम्भ से ही घर अथवा बाहर कलह के कई प्रसंग बनेंगे आपका स्वभाव भी गरम रहने से छोटी मोटी हास्य की बातों को भी गलत नजरिये से देखेंगे जिसके परिणाम स्वरूप आपसी संबंधों में कड़वाहट आएगी। घर मे मांगलिक कार्यक्रम के लिये रिश्तेदार एकत्रित होंगे लेकिन ध्यान रहे थोड़ी सी भी धर्य हीनता वातावरण कलुषित कर सकती है। मौन रहकर ही आज शांति स्थापित की जा सकती है। कार्य क्षेत्र पर भी आपको सहकर्मियों की कार्य प्रणाली पसंद नही आएगी बात बात में नुक्स निकालने से कार्यो में विलंब के साथ अनबन भी होगी। रक्त-पित्त संबंधित समस्या बनेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन भी आपको धैर्य धारण करने की आवश्यकता है आज भी आपकी सोची अधिकांश योजनाए लाभ की जगह हानि कराने वाली है। बेरोजगार एवं व्यवसायी लोगो के लिये आज का दिन विशेष संघर्ष वाला रहेगा हर जगह से निराशा के साथ ताने भी सुनने को मिलेंगे। स्वभाव में आज चतुराई अधिक रहेगी फिर भी इसका लाभ उठाने की जगह हर किसी को स्वार्थ सिद्धि की भावना से दखेंगे जिससे सामाजिक व्यवहार में कमी आएगी। दिनचर्या अस्तव्यस्त रहने से मनोकामना अधूरी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर किसी से ना उलझे पद एवं प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है। धार्मिक कार्यक्रमो में बेमन से उपस्थिति देंगे। सेहत में नए विकार आएंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन आपकी दिनचार्य उठा पटक वाली रहेगी। दिन के आरम्भ से ही जोड़ तोड़ की नीति से कार्य करेंगे लेकिन सामने वाले को आपका अस्पष्ठ व्यवहार अखरेगा जो बात आपको पसंद नही उसके लिये खुल कर ना कहे टालमटोल वाली प्रवृति आज पूर्ण होने वाले कार्यो के साथ लाभ में भी बाधक बनेगी। नौकरी वाले लोग भी कार्यो को ललापरवाहि से करेंगे यथा संभव टालने के प्रयास करेंगे इस कारण अधिकारी वर्ग नाराज होंगे। व्यवसायी वर्ग भी लाभ हानि की परवाह किये बिना कार्य करेंगे। दैनिक कार्यो के अतिरिक्त कार्य आने से परेशानी होगी थकान कुछ ज्यादा ही रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन भी आप हास्य परिहास के मौकों को हाथ से नही जाने देंगे अपनी चुटकीली वाणी से आस-पास का वातावरण हल्का बनाएंगे लेकिन स्वभाव पल पल में बदलने से सामने वाले को परेशानी भी होगी। परिजनों अथवा सहकर्मियों की बाते एक पल में मन जाएंगे अगले ही पल इनकार करने से माहौल खराब होगा लेकिन आज कोई भी आपकी बुराई कर विरोध स्वार्थ साधने के लिए नही करेगा। कार्य व्यवसाय में भी मानसिक चंचलता उचित निर्णय लेने से भटकायेगी फिर भी धन कमाने में आप अन्य प्रतिस्पर्धियों से आगे ही रहेंगे। स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी।

🙏जय श्री राम 🙏

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today June 02, 2024 : Aaj ka Rashifal June 02, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!