analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 8556 2 1

ग्रहों की महादशा

img 8556 1ग्रहों की महादशा का समय इस प्रकार है-

सूर्य– 6 वर्ष,

चंद्र-10 वर्ष,

मंगल– 7 वर्ष,

राहु– 18 वर्ष,

गुरु– 16 वर्ष,

शनि– 19 वर्ष,

बुध– 17 वर्ष,

केतु– 7 वर्ष,

शुक्र– 20 वर्ष।

अंतर्दशा: इन वर्षों में मुख्य ग्रहों की महादशा में

इसके अंतर्गत अन्य ग्रह भी गोचर या भ्रमण करते हैं जिसे अंतर्दशा कहते हैं। जिस ग्रह की महादशा होगी, उस ग्रह की अंत होगी।

पहले उस ग्रह की अन्तर्दशा आएगी, फिर अन्य ग्रह ऊपर दिए गए क्रम में भ्रमण करेंगे। इस दौरान मुख्य ग्रह के साथ अन्तर्दशा स्वामी का प्रभाव भी अनुभव किया जाता है।

प्रत्यंतर दशा: पंचांग से ग्रहों की अन्तर्दशा का समय

निकाला जा सकता है। अधिक सटीक गणना के लिए अन्तर्दशा में उन्हीं ग्रहों की प्रत्यंतर दशा की गणना भी की जाती है, जो उसी क्रम का अनुसरण करती है। इससे अच्छी और बुरी घटनाओं का सही समय का आकलन किया जा सकता है।

1. लग्नेश यानि लग्न के स्वामी ग्रह की महादशा स्वास्थ्य लाभ देती है तथा धन और प्रतिष्ठा प्राप्ति के अवसर प्रदान करती है।

2. धनेश यानि दूसरे भाव के स्वामी की महादशा में धन लाभ होता है लेकिन अष्टम भाव से सप्तम होने के कारण यह दशा स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां देती है।

3. सहज भाव यानि तीसरे भाव के स्वामी की दशा सामान्यतः अच्छी नहीं मानी जाती है। भाइयों को कष्ट होता है तथा उनसे संबंध खराब होते हैं।

4. चतुर्थेश की दशा सुखद होती है। मकान, वाहन तथा नौकरों का सुख मिलता है। लाभ होता है।

5. पंचमेश की दशा लाभकारी तथा सुख देने वाली होती है। संतान की उन्नति होती है लेकिन माता को कष्ट होता है।

6. षष्ठेश की दशा शत्रु भाव होने से इसके स्वामी की दशा रोग, शत्रु भय, अपमान, पुत्र को कष्ट तथा पीड़ा देती है।

7. सप्तमेश की दशा स्वयं तथा जीवन साथी के लिए कष्टकारी होती है। अनावश्यक चिंताएं होती हैं।

8. अष्टमेश की महादशा में मृत्यु, भय, हानि, साथी के स्वास्थ्य की हानि जैसे कष्टों का फल मिलता है।

9. नवमेश की महादशा सौभाग्य लाती है। धार्मिक कार्य होते हैं, तीर्थ यात्राएं होती हैं, लेकिन माता को कष्ट होता है।

10. दशमेश की महादशा में पिता का प्रेम, राज्य पक्ष से लाभ, पदोन्नति, धन लाभ, प्रभाव में वृद्धि जैसे फल मिलते हैं।

11. लाभेश की दशा धन, यश तथा पुत्र देती है, लेकिन पिता को मिलती है।

12. व्ययेश की दशा शारीरिक कष्ट, आर्थिक हानि, अपमान, पराजय, शत्रु से हानि तथा कारावास आदि का कारण बनती हैं

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Effects of Rahu & Ketu in 2024✅|| Mysteries of Rahu & Ketu ✅:- https://youtu.be/3LzEW51gwjo

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Best Health Insurance Plan || Best Term Insurance Plan:- https://youtu.be/nM3kNiXj04I?si=kP0-jBwcu6lqMXfu

Confuse 🤔to choose which Tax Regime is best in this FY 24?

🔥How to Save MAXIMUM Tax in FY24! New Vs Old Tax Regime Comparison 📊💰

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

ग्रहों की महादशा Read More »

img 7907 1

Horoscope Today May 24, 2024 : Aaj ka Rashifal May 24, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 24 May 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 24 मई 2024

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म ॠतु

मास – ज्येष्ठ (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार वैशाख

पक्ष – कृष्ण

तिथि – प्रतिपदा शाम 07:24 तक तत्पश्चात द्वितीया

नक्षत्र  अनुराधा सुबह 10:10 तक तत्पश्चात ज्येष्ठा

योग  शिव सुबह 11:22 तक तत्पश्चात सिद्ध

राहुकाल – सुबह 10:56 से दोपहर 12:36 तक

सूर्योदय-05:59

सूर्यास्त- 19:12

दिशाशूल – पश्चिम दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 24 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2022, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए किसी विशेष काम को करने के लिए रहेगा। यदि आप उसे लंबे समय से टाल रहे थे, तो आपको उसे अवश्य करना होगा। आपकी संतान को कहीं बाहर नौकरी का कोई ऑफर आने से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आप किसी से यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आप अपने बिजनेस में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य करें। यह आपके लिए बेहतर रहेगा, तभी आपको योजनाओं से अच्छा लाभ मिलेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अपनी आय को बढ़ाने के प्रयासों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपने आय को बढ़ाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य की सेहत की चिंता सता सकती है। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आप अपने कामों को लेकर आज सहजता से आगे बढ़ें, तभी वह पूरे होते दिख रहे हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। जीवनसाथी से आप संतान के करियर को लेकर कोई निवेश संबंधी योजना में धन लगा सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज के दिन आपके लिए बहुत ही सोच विचारकर चलने के लिए रहेगा। आपको किसी पुराने लेनदेन को चुकता करना होगा। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोग यदि किसी डील को पार्टनरशिप मे फाइनल ना करें, नहीं तो उसमें उनको धोखा मिलने की संभावना है। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे, जो जातक नौकरी को लेकर परेशान चल रहे हैं, वह कहीं और अप्लाई कर सकते हैं। आप किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बनाएंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। जो जातक सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े हैं, उन्हें अपने कामों को लेकर सतर्क रहना होगा और उन्हें किसी दूसरे पर न डालें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई में यदि ढील देंगे, तो उसका उन्हें बाद में खामियाजा भुगतना पड़ेगा, क्योंकि इसका असर उनकी परीक्षा पर पड़ेगा। आपके परिवार के किसी सदस्य के मनमानी व्यवहार के कारण आप परेशान रहेंगे। ननिहाल पक्ष के लोगों से धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको कोई रोग यदि लंबे समय से सता रहा था, तो आपके कष्टों में कमी हो सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने किसी काम को लेकर अपने साथियों से बातचीत करनी होगी, तभी वह पूरा होता दिख रहा है। साझेदारी में यदि आपने किसी काम को किया है, तो उसमें पार्टनर के साथ लिखापढ़ी करके आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोग अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें, नहीं तो गलती हो सकती है। आपको किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में अपने पिताजी से सलाह करके कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने आस पड़ोस में लोगों को किसी की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें, जिससे आपके पुण्य कार्य में वृद्धि होगी। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं, जिसमें आप अपने धन का कुछ हिस्सा भी लगाएंगे। आपके वरिष्ठ सदस्य यदि कोई सलाह दे, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। आप अपने पारिवारिक समस्याओं को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिन्हें आपको दूर करने की कोशिश करनी होगी। माताजी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों से भरा रहेगा। आपके परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको आज वाहनों का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करना होगा, नहीं तो उनमें कोई खराबी आ सकती है। आप किसी यात्रा पर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। आपको अपने आसपास रह गए लोगों की भावनाओं का सम्मान करना होगा और किसी बात को लेकर आप जल्दबाजी न दिखाएं। आपके पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या होने के कारण आपको भागदौड़ अधिक करनी होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। आप अपने घर किसी नई वस्तु के खरीदारी कर सकते हैं। आपको आज कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है। आप अपने घर में कुछ बदलाव करेंगे, जिनसे आपको अच्छा लाभ मिलेगा, जो जातक विदेशों से व्यापार करते हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में यदि कुछ अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा, लेकिन आप किसी से कोई ऐसी बात ना बोले, जिससे कि कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो। परिवार में लोगों को एकजुट रखने में आप कामयाब रहेंगे। आपका कोई काम आज बनते बनते रह सकता है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आप यदि किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें, आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अपने आवश्यक कामों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपके घर आपका कोई मित्र लंबे समय बाद मेल-मुलाकात करने आ सकता है। आज आप अपनी दिनचर्या को बेहतर बना सकेंगे। आपको सम्मान की प्राप्ति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। साथ-साथ धार्मिक कार्यक्रमों की ओर भी बढ़ेगा, जिससे आपके मन में आत्मनिर्भर होने की भावना बनी रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की आज बॉन्डिंग और गहरी होगी, जिस कारण आपके रिश्ते में चल रही दूरियां भी समाप्त होगी। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। आप अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, जिस कारण आपके सहयोगी भी आपके कामों में पूरा साथ देंगे और आपके कामों से प्रसन्न होकर आपके बॉस आपकी तरक्की कर सकते हैं। आपको एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी स्कीम में अच्छा धन लगाएंगे, जिससे भविष्य में उन्हें अच्छा लाभ मिलेगा। आप जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप तरक्की के राह पर आगे बढ़ेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज आप अपनी संतान की कुछ गंदी आदतों को लेकर परेशान रहेंगे, जिस कारण आपको उन्हें डांटना भी पड़ सकता है। आप किसी योजना को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं, जिसमें यदि आपने पार्टनरशिप में किसी काम की शुरुआत की थी, तो उसमें पार्टनर की पूरी निगरानी बनाकर रखें। आपको किसी नए घर मकान दुकान आदि की खरीदारी करना अच्छा रहेगा, लेकिन आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बहुत ही सोच विचारकर बढ़ाएं, क्योंकि उनमें कुछ आपके विरोधी हो सकते है। राजनीति में कार्यरत लोग महिला मित्रों से सावधान रहें, नहीं तो वह उनके साथ उन्हें कोई धोखा दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको आज अपने कामों को बेहतर बनाएं रखना होगा।

🙏जय श्री राम 🙏

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today May 24, 2024 : Aaj ka Rashifal May 24, 2024 Read More »

img 8048 1

Yogini Mahadasha

कुंडली में योगिनी महादशा

जन्म कुंडली में योगिनी का अत्यधिक महत्वपूर्ण स्थान होता है। बिना योगिनी के भविष्यवाणी की सफलता में संदेह बना रहता है। अत: किसी भी जातक को अपनी शुभ-अशुभ योगिनी की जानकारी होना चाहिए तथा अशुभ योगिनी की शांति तुरंत करवाना चाहिए, क्योंकि यह प्रारंभ में ही कष्ट देना शुरू कर देती है। ये योगिनियां 8 प्रकार की होती हैं।

1. मंगला योगिनी

मंगला योगिनी 1 वर्ष की होती है। इस समय जातक को सफलता, यश, धन एवं अच्छे कार्यों से प्रशंसा प्राप्त होती है।

2. पिंगला योगिनी

पिंगला 2 वर्ष की होती है। इसमें जमीन-जायदाद, भाई-बंधु की चिंता, मानसिक कष्ट, अशुभ समाचार, हानि, अपमान, बीमारी से कष्ट आदि होते हैं।

3. धान्या योगिनी

धान्या की दशा में धन प्राप्ति के योग होते हैं। इसका समय 3 वर्ष का होता है। राजकीय कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

4. भ्रामरी योगिनी

यह 4 वर्ष की होती है एवं 4 वर्ष तक अशुभ यात्रा, कष्ट, व्यापार में हानि, कर्ज की चिंता आदि अन्य अशुभ कार्य भ्रामरी के कारण होते हैं।

5. भद्रिका योगिनी

भद्रिका 5 की होती है। इसकी दशा में धन-संपत्ति का लाभ होता है। सुंदर स्त्रियों एवं सुखोपभोग की प्राप्त होती है। राजकीय कर्मचारी को पदोन्नति प्राप्त होती है।

6. उल्का योगिनी

उल्का 6 वर्ष की योगिनी होती है। इस समय नाना प्रकार के कष्टों से जातक परेशान हो जाता है। मानहानि, शत्रु भय, ऋण, रोग, कोर्ट केस, पारिवारिक कष्ट, मुंह, सिर, पैर में रोग होते हैं।

7. सिद्धा योगिनी

सिद्धा की दशा 7 वर्ष की होती है। इसमें बुद्धि, धन व व्यापार में वृद्धि होती है। घर में विवाह आदि कार्य होते हैं।

8. संकटा योगिनी

संकटा योगिनी 8 वर्ष की होती है। यह धन, बल, व्यापार व परिवार से संबंधित नाना प्रकार के कष्ट देकर जातक को भयभीत कर देती है। अपने ही जनों का विसंयोग होता है। इस प्रकार ये आठों योगिनियां जातक के भविष्य को प्रभावित करती हैं।

योगिनियों का फल

यदि संकटा में संकटा योगिनी हो तो मृत्यु या मृत्युतुल्य कष्ट होता है। घर-परिवार को छोड़ना पड़ता है। संकटा में जब मंगला का अंतर होता है तो सिर की बीमारी व पत्नी को कष्ट होता है।

संकटा में जब पिंगला का अंतर होता है, तब रोग एवं शत्रु से कष्ट होता है। संकटा में जब धान्या के अंतर्गत भ्रामरी के अंतर में विवाद, स्थानातंरण व यात्रा में कष्ट आदि फल होते हैं।

संकटा के अंतर्गत सिद्धा दशा में पुत्र लाभ, सुख एवं व्यापारोन्नति आदि शुभ फल होते हैं। ठीक इसी प्रकार आगे योगिनियों में अन्य अंतर आते हैं एवं शुभाशुभ फल प्रदान करते हैं।

संकटा में जब भद्रिका का अंतर होता है, तब अपने जनों से कष्ट, रोग तथा सामान्य लाभ प्राप्त होता है। संकटा में जब उल्का का अंतर होता है, तब घर-परिवार में असामंजस्य, विवाद, धोखा आदि फल प्राप्त होते हैं।

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Effects of Rahu & Ketu in 2024✅|| Mysteries of Rahu & Ketu ✅:- https://youtu.be/3LzEW51gwjo

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Best Health Insurance Plan || Best Term Insurance Plan:- https://youtu.be/nM3kNiXj04I?si=kP0-jBwcu6lqMXfu

Confuse 🤔to choose which Tax Regime is best in this FY 24?

🔥How to Save MAXIMUM Tax in FY24! New Vs Old Tax Regime Comparison 📊💰

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Yogini Mahadasha Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!