analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 4994 1

Horoscope Today May 18, 2024 : Aaj ka Rashifal May 18, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 18 May 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 18 मई 2024

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म ॠतु

मास – वैशाख

पक्ष – शुक्ल

तिथि – दशमी सुबह 11:22 तक तत्पश्चात एकादशी

नक्षत्र – उत्तरफालगुनी रात्रि 12:23 तक तत्पश्चात हस्त

योग – हर्षण सुबह 10:25 तक तत्पश्चात वज्र

राहुकाल – सुबह 09:17 से सुबह 10:56 तक

सूर्योदय-06:00

सूर्यास्त- 19:09

दिशाशूल – पूर्व दिशा में

व्रत पर्व विवरण –

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है।

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई ऐसा काम मिल सकता है, जिस कारण आपको मेहनत अधिक करनी होगी। आपको अत्यधिक थकान का अनुभव होगा। आप अपने आवश्यक काम को प्राथमिकता दें, तभी वह पूरे हो सकेंगे। यदि आपको कोई धन संबंधित मामला आपको परेशान कर रहा था, तो आप उसे सुलझाने की पूरी कोशिश करेंगे। कोई कानूनी मामला आपके लिए सिर दर्द बन सकता है। आप अनुभवी व्यक्तियों से बातचीत करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप नौकरी में बदलाव कर सकते हैं। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपकी संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया था तो उसके परिणाम आने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप परिवार में किसी छोटे-मोटे जश्न का आयोजन कर सकते हैं। आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे जिसमें कुछ उलझन तो आएंगी, लेकिन आपको उससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने बिजनेस को ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ नई उलझनें लेकर आएगा। आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आप उनके साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आप अपने व्यवसायिक तनाव को आसानी से दूर कर सकेंगे। परिवार के लोग आपकी दी गई सलाह पर अमल करेंगे,जिसे देखकर आपको खुशी होगी। संतान की किसी फरमाइश के पूरा न होने से वह आपसे नाराज हो सकती है। आपका ध्यान कुछ सामाजिक समस्याओं पर भी जाएगा जिस कारण आप लोगों की मदद करने की कोशिश करेंगे। उनके लिए आपको कुछ योजनाएं बनाकर आगे बढ़ना होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कुछ समय अपनी संतान को भी देना होगा ताकि उनके मन में कोई बात ना रहे। कुछ नए लोग आपसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेंगे। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। पारिवारिक जीवन में चल रहे संघर्षों को लेकर आप परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आज दिन कठिनाइयों भरा रहेगा। आपको अधिक जिम्मेदारियां मिल सकती है जिससे आप परेशान रहेंगे। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपनी ऊर्जा को सही काम में लगाएं। आपको अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा रखना होगा। यदि आपने किसी प्रॉपर्टी की डील को फाइनल करने का विचार किया है तो वह आज फाइनल हो सकती है। आपके पिताजी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है, इसलिए आपको उसमें ढील देने से बचना होगा। आप दूसरों के साथ-साथ अपनी सेहत पर भी ध्यान दें। परिवार में आपको किसी सदस्य के व्यवहार में बदलाव के कारण समस्या होगी, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज नए संपर्कों से आपको लाभ मिलने की संभावना है। काम में आ रही समस्याएं भी दूर होंगी। किसी काम को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ना अच्छा रहेगा। आपके पिताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अकस्मात गिरावट होने के कारण आपको उन्हें डॉक्टर को दिखाएं। आप किसी से धन उधार ना लें । आपको सरकारी काम में समस्या आ सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिसमें आपकी मेहनत नज़र आएगी। आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना है,नहीं तो बाद में पछतावा हो सकता है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे और उनके हित की बात भी करेंगे। राजनीति में कार्यरत लोग अपने घर कार्यालय पर कुछ आयोजन कर सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अपनी सोच समझ से कामों को करने के लिए रहेगा। आप किसी दूसरे पर निर्भर ना रहें। आपके आस पड़ोस में किसी से लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है। ऐसी स्थिति में शांत रहे। परिवार में लोग आपका पूरा सहयोग करेंगे। जीवनसाथी को लेकर कहीं बाहर शॉपिंग पर जा सकते हैं। आपको आपके बिजनेस में रुका हुआ धन मिल सकता है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके जीवनसाथी की सलाह आपके पारिवारिक बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने अधिकारियों से शाबाशी मिल सकती है, जिस कारण आपका मनोबल और बढ़ेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। अपनी मेहनत से आप एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। जिस कारण आपकी कुछ योजनाओं से आपको समस्या तो होगी, लेकिन बाद में आपको उससे अच्छा धन मिलने की संभावना है। आप अपने किसी कानूनी मामले को लेकर अपने सहयोगियों से बातचीत कर सकते हैं। आप अपने घर से कुछ पुराने फर्नीचर को हटाकर नए की खरीदारी कर सकती हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज आप किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं । आपके परिवार का कोई सदस्य विवाह योग्य है जिसके विवाह की बात पक्की हो सकती है। आप कार्यक्षेत्र में अपने अधिकारियों कि सलाह न मानकर बड़ी गलती कर सकते हैं। आपको अपने खान-पान में संतुलित भोजन लेना होगा। घूमने फिरने के लिए आप कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। आप अपनी संतान की पढ़ाई को लेकर थोड़ा सख्त रहें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। सेहत में कुछ गिरावट रहने के कारण आप अपने कामों को कल पर टाल सकते हैं। आपको अत्यधिक गर्मी में बाहर जाने के कारण समस्या हो सकती है। आप अपनी डाइट मे तरल पदार्थों को प्राथमिकता दें। जीवनसाथी आपकी कोई मनपसंद चीज आपके लिए लेकर आ सकते हैं। सरकारी नौकरी को लेकर परेशान चल रहे लोगों को मेहनत तो करनी चाहिए, लेकिन इसके साथ-साथ दूसरे काम पर भी ध्यान देना चाहिए। विद्यार्थी पढ़ाई में पूरा फोकस बनाएंगे, जिसका उन्हें लाभ भी अवश्य मिलेगा। आप माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों के यहां घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं|

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Effects of Rahu & Ketu in 2024✅|| Mysteries of Rahu & Ketu ✅:- https://youtu.be/3LzEW51gwjo

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Best Health Insurance Plan || Best Term Insurance Plan:- https://youtu.be/nM3kNiXj04I?si=kP0-jBwcu6lqMXfu

Confuse 🤔to choose which Tax Regime is best in this FY 24?

🔥How to Save MAXIMUM Tax in FY24! New Vs Old Tax Regime Comparison 📊💰

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today May 18, 2024 : Aaj ka Rashifal May 18, 2024 Read More »

img 7919 1

Horoscope Today May 17, 2024 : Aaj ka Rashifal May 17, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 17 May 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 17 मई 2024

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म ॠतु

मास – वैशाख

पक्ष – शुक्ल

तिथि – नवमी सुबह 08:48 तक तत्पश्चात दशमी

नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी रात्रि 09:18 तक तत्पश्चात उत्तरफालगुनी

योग – व्याघात शाम 07:21 तक तत्पश्चात हर्षण

राहुकाल – सुबह 10:56 से दोपहर 12:35 तक

सूर्योदय-06:01

सूर्यास्त- 19:09

दिशाशूल – पश्चिम दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं।

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष : 2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आप यदि किसी बैंक से लोन लेना चाहते हैं, तो आप उसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। आपको अपने कामों की योजनाओं की जानकारी गुप्त रखनी होगी, नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपके परिवार में लोग आपके व्यवहार के कारण आपसे परेशान रहेंगे। यदि ऐसा हो तो आपको उन्हें मनाने की कोशिश करनी होगी। आपके साथ आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी,उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपकी किसी पुरानी गलती के कारण कार्य क्षेत्र में आपको अपने अधिकारियों से माफी मांगनी पड़ सकती है। संतान करियर को लेकर परेशान रहेगी। आपको परिजनों से बातचीत करके दूर करने की कोशिश करनी होगी। आप ऑनलाइन कोई शॉपिंग कर सकते हैं। आपको किसी बचत योजना में निवेश करना अच्छा रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज आप वाहन खरीद सकते हैं। आपको अपने खर्चे पर नियन्त्रण रखने की ज़रूरत है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोग अपने काम से एक नई पहचान बनाएंगे। कोई आपकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकता है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपने बिजनेस को लेकर कोई बड़ा निवेश करने से बचें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज अपने बिजनेस की योजनाओं पर पूरा ध्यान दें। किसी बाहरी व्यक्ति के घर में प्रवेश करने से आपके परिवार के सदस्यों में लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आपको उन्हें दूर करने के लिए योजना बनानी होगी। आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, वह आवेदन कर सकते हैं। आप अपने धन को सही काम में लगाएं। बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। सुख सुविधाओं का भरपूर लाभ मिलने से आपके शरीर में आलस्य रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनानी होंगी। आप अपनी धन-धन संबंधित समस्याओं में ढील बिल्कुल ना दें। किसी अजनबी पर भरोसा करना आपका नुकसान दे सकता है। आपको अपने घर की साफ सफाई से ज्यादा अपने बाकी कामों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अन्यथा आपको कोई धन संबंधित समस्या हो सकती है। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें भी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज आपकी तरक्की को देखकर आपके परिवार के कुछ सदस्य आपसे इर्ष्या कर सकते हैं। आप अपने संतान की मनमर्जी न चलने दें। बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। आप अपने बच्चे को थोड़ा समय दें, क्योंकि उसका असर उनकी पढ़ाई पर पड़ सकता है। महिला मित्रों को कार्यक्षेत्र में किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको यदि कोई आंखों से संबंधित समस्या चल रही है, तो आपको उसमें कुछ ढील देने से बचना होगा। राजनीति में कार्यरत लोग किसी वाद विवाद में ना पड़ें, नहीं तो इसका असर उनके करियर पर भी पड़ सकता है। आप छोटे बच्चों को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में न पड़ें। अपनी पारिवारिक समस्याओं को मिल बैठकर सुलझाएं, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि आपको कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। आप कार्यक्षेत्र में अपने बॉस की किसी गलत बात पर हां में हां ना मिलाएं, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। स्वास्थ्य समस्या होने के कारण आपका कामों को करने में मन थोड़ा कम लगेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाएं गति पकड़ेगी और आपका बिजनेस ऊंचाइयां छुएगा। आप किसी को भला बुरा ना कहें, इसका असर आपके बिजनेस पर भी पड़ सकता है। आप अपने साथी को लेकर किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपकी सोच कार्यक्षेत्र में आपको आत्म निर्भर बनाएगी और आपका अपने साथियों के साथ रिश्ता गहरा होगा। आप किसी से कुछ जरूरी जानकारी शेयर ना करें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। आप अपने बिजनेस को लेकर कुछ बाहरी व्यक्तियों से बातचीत कर सकते हैं। आपको किसी पुरानी गलती के कारण पछतावा होगा। आपकी माता जी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं को नजर अंदाज करने से बचना होगा। आपकी कोई डील पार्टनरशिप में फाइनल हो सकती है, जिसमें आप लिखा पढ़ी अवश्य करें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने के आप व्यस्त रहेंगे। आप इन सब के साथ-साथ अपने बाकी कामों पर भी पूरा ध्यान दें। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। नौकरी में कार्यरत लोग काम के साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों को भी समय दे, नहीं तो रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। विद्यार्थियों पर पढ़ाई का जोर अधिक रहने के कारण वह थोड़ा परेशान रहेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अपनी पढ़ाई लिखाई का पूरा फोकस बनाए रखने के लिए रहेगा। आप किसी के कहीसुनी बातों में न आएं, नहीं तो लड़ाई झगड़ा हो सकता हैं। सरकारी नौकरी को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे लोग मेहनत करें। परिवार के सदस्यों को समस्या आ सकती है। आप किसी गलत व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें। आप अपने बिजनेस को विदेश में भी फैलाने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। आपकी जीवनसाथी के प्रति जिम्मेदारियां और गहरी होंगी क्योंकि उनको कोई शारीरिक दिक्कत हो सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आपके काफी कामों के पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस में आप किसी काम को लेकर मनमर्जी ना चलाएं। आपने पार्टनरशिप में कोई काम किया हुआ है, तो आप उसमें उनकी सलाह ले सकते हैं। ट्रैवलिंग कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा, क्योंकि उन्हें कहीं अच्छी जगह घूमने फिरने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को दूर करने की कोशिश करनी होगी। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Effects of Rahu & Ketu in 2024✅|| Mysteries of Rahu & Ketu ✅:- https://youtu.be/3LzEW51gwjo

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Best Health Insurance Plan || Best Term Insurance Plan:- https://youtu.be/nM3kNiXj04I?si=kP0-jBwcu6lqMXfu

Confuse 🤔to choose which Tax Regime is best in this FY 24?

🔥How to Save MAXIMUM Tax in FY24! New Vs Old Tax Regime Comparison 📊💰

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today May 17, 2024 : Aaj ka Rashifal May 17, 2024 Read More »

img 7878 1

Horoscope Today May 16, 2024 : Aaj ka Rashifal May 16, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 16 May 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 16 मई 2024

दिन – गुरूवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म ॠतु

मास – वैशाख

पक्ष – शुक्ल

तिथि – अष्टमी सुबह 06:22 तक तत्पश्चात नवमी

नक्षत्र – मघा शाम 06:14 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी

योग – ध्रुव सुबह 08:23 तक तत्पश्चात व्याघात

राहुकाल – दोपहर 02:14 से शाम 03:53 तक

सूर्योदय-06:01

सूर्यास्त- 19:08

दिशाशूल – उत्तर दिशा में

व्रत पर्व विवरण – श्री सीता नवमी

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयों भरा रहेगा। आपको अपने किसी परिवार के सदस्यों को कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। आप किसी नए बिजनेस को लेकर कोई योजना बना रहे हैं, तो उसे आप कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। आपके पिताजी आपके मनमाने व्यवहार के कारण आपसे नाराज हो सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हें मनाने की कोशिश करनी होगी। आप अपने घर किसी मागंलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। जो जातक सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके जन समर्थन में इजाफा होगा और उन्हें किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी बहसबाजी हो सकती है। जीवनसाथी और आपके बीच कहासुनी होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में अपने अधिकारी के अनुसार कार्य करना होगा। कोई पुरानी गलती अधिकारियों के सामने आ सकती है। नौकरी में कार्यरत लोग बढ़ने के कारण थोड़ा परेशान हो सकते हैं। जो विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी में मेहनत कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलने की पूरी संभावना है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको संतान पक्ष की ओर खुशखबरी सुनने को मिल सकती है और वह आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। पारिवारिक समस्याओं को लेकर आप परेशान रहेंगे। आपको उन्हें निपटाने के लिए परिवार के सदस्यों को समय देना होगा। आप यदि किसी से धन उधार लेंगे, तो आपको उसे उतारने में समस्या आ सकती है। आप अपनी शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो वह पढ़ सकती हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आपके साथी कार्यक्षेत्र में आपके विरुद्ध योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है। आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आप अपने आवश्यक काम को प्राथमिकता दें। अपनी ऊर्जा को सही काम में लगाएं। यदि आपने कहीं लोन अप्लाई किया था, तो वह उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। कार्यक्षेत्र में आप कोई बदलाव कर सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी नए घर की खरीदारी की योजना बना सकते हैं। आपके आसपास रह रहे कुछ शत्रु आपके काम में रोड़ा अटकाएंगे। आप संतान की पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए उन्हें समय दें। आपका कोई पुराना मित्र आपसे मुलाकात करने आ सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी प्रमोशन के मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मनवांछित लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। जो जातक विदेश से व्यापार कर रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप व्यवसाय में किसी और काम की भी योजना बना सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होता दिख रहा है। आपको अपने परिवार के सदस्यों की भावनाओं का पूरा सम्मान करना होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज आवश्यक काम पर ध्यान दें। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है। आज आप अपनी दिनचर्या को बेहतर बना सके। आपको सम्मान की प्राप्ति होने से आपका मनप्रसन्न रहेगा। आपकी रुचि धार्मिक कार्यक्रमों की ओर भी रहेगी। आपके मन में आत्मनिर्भर होने की भावना बनी रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की बॉन्डिंग और गहरी होगी, जिस कारण आपके रिश्ते में चल रही दूरियां भी समाप्त होगी। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। आपके काम की गति तेज रहेगी, जिस कारण आपके कुछ नए विरोधी भी उत्पन्न हो सकते हैं। आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा। आप जीवनसाथी के लिए कुछ कपड़े व जेवर आदि लेकर आ सकते हैं। आपको करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। अपने पार्टनर मन में चल रही उलझन को जानने की कोशिश अवश्य करें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज काम की अधिकता के कारण आप परेशान रहेंगे। आपकी व्यग्रता बढ़ेगी। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों के साथ कोई धोखा हो सकता है। पारिवारिक बिजनेस में किसी भी प्रकार का बदलाव न करें। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। जिन विद्यार्थियों की पढ़ाई लिखाई मेइन परेशानी है वह अपने सीनियर से बातचीत कर सकते हैं। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। आपकी सलाह लोगों के खूब काम आएगी। अत्यधिक काम के कारण आप थकान महसूस करेंगे। आपको अपने वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है। परिवार में सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे आपके मन में चल रही समस्याएं दूर होंगी। आपको अपने परिवार में अपने माता-पिता की जरूरतों का भी पूरा ध्यान देना होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन लेकर आएगा। आपके परिवार में कोई सदस्य यदि घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं, तो उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें। राजनीति में कार्यरत लोगों को अपने साथियों से सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि आपके भाई या बहन के खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। आपको बिजनेस में कोई बड़ा बदलाव बहुत ही सोच विचार कर करना होगा। बाद में वह आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आप कोई भी कार्य सावधानी से करें। कार्यक्षेत्र में यदि किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाएंगे, तो उसमें आपसे कोई गलती हो सकती है। आपके जूनियरों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। परिवार में जीवनसाथी की सलाह आपके खूब काम आएगी। आपका यदि कोई धन संबंधित मुद्दा लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो वह भी सुलझता दिख रहा है, लेकिन आप किसी से कोई वादा बहुत ही सोच विचार कर करें, नहीं तो आपको उन्हें पूरा करने में समस्या होगी

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Effects of Rahu & Ketu in 2024✅|| Mysteries of Rahu & Ketu ✅:- https://youtu.be/3LzEW51gwjo

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Best Health Insurance Plan || Best Term Insurance Plan:- https://youtu.be/nM3kNiXj04I?si=kP0-jBwcu6lqMXfu

Confuse 🤔to choose which Tax Regime is best in this FY 24?

🔥How to Save MAXIMUM Tax in FY24! New Vs Old Tax Regime Comparison 📊💰

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today May 16, 2024 : Aaj ka Rashifal May 16, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!