analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 1261 1

Horoscope Today September 04 2026 : Aaj ka Rashifal September 04 2026 : आज का राशिफल : दैनिक पंचांग: आज का भविष्यफल

Horoscope Today: Astrological prediction for 04 September 2026

दिनांक – 04 सितंबर 2026
दिन – शुक्रवार
विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)
शक संवत -1948
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – शरद ॠतु
मास – भाद्रपद ( गुजरात महाराष्ट्र अनुसार श्रावण)
पक्ष – कृष्ण
तिथि – अष्टमी रात्रि 12:13 तक तत्पश्चात नवमी
नक्षत्र – रोहिणी रात्रि 11:04 तक तत्पश्चात मृगशिरा
योग – हर्षण शाम 03:44 तक तत्पश्चात वज्र
राहुकाल – सुबह 11:04 से दोपहर 12:38 तक
सूर्योदय – 06:24
सूर्यास्त – 06:51
दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे
व्रत पर्व विवरण- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (निशीथकाल : मध्यरात्रि 12:03 से 12:49 तक)

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
आपका जन्मदिन: 4 सितंबर

दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

आपके लिए खास

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

शुभ कार्य : मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है।

व्यापार : नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी।

परिवार : परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

मेष – पॉजिटिव- कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेते समय भावनाओं पर काबू रखकर समझदारी और सूझबूझ से काम करेंगे तो उम्मीद से ज्यादा फायदा मिलेगा। परिवार और करीबी रिश्तेदारों के लिए भी समय निकाल पाएंगे। आपसी मेलजोल से सभी को खुशी मिलेगी। नेगेटिव- गुस्सा और अहंकार अपने ऊपर हावी न होने दें। समय और परिस्थिति के मुताबिक स्वभाव में बदलाव करना जरूरी होगा। किसी करीबी रिश्तेदार के साथ छोटी सी बात बड़ा मुद्दा बन सकती है। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को कुछ निराशा हो सकती है।

व्यवसाय- आमदनी का कोई रुका हुआ जरिया दोबारा शुरू हो सकता है। कारोबार से जुड़ी कोई योजना बनेगी और निकट भविष्य में उसके अच्छे नतीजे मिलेंगे। युवाओं को अपनी पढ़ाई के मुताबिक अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के ट्रांसफर से जुड़ा कोई काम भी हो सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। युवाओं को प्रेम संबंध के कारण अपने करियर से समझौता नहीं करना चाहिए। स्वास्थ्य- सेहत ठीक रहेगी। मानसिक मजबूती बनाए रखने के लिए मेडिटेशन और ध्यान में कुछ समय बिताएं। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4

वृष – पॉजिटिव- सामाजिक और कारोबारी दोनों जगह आपका प्रभाव बना रहेगा। पैतृक संपत्ति या वसीयत से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो आज सुलझ सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। किसी भी परिस्थिति में अपनी समझ से काम निकालने में सफल रहेंगे। नेगेटिव- किसी समस्या से घबराने के बजाय उसका समाधान निकालने की कोशिश करें। बाहरी लोगों के दखल से परिस्थितियां ज्यादा बिगड़ सकती हैं। स्वभाव में लचीलापन रखना जरूरी होगा। गुस्सा और जिद पर काबू रखें।

व्यवसाय- कारोबार के लिए परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल नहीं रहेंगी। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के काम में बहुत ज्यादा ध्यान देना होगा। काम करने के तरीके में बदलाव की योजनाओं पर भी काम करेंगे। ऑफिस में की गई मेहनत के नतीजे निकट भविष्य में जल्दी मिलेंगे। लव- शादीशुदा जीवन में अहंकार को जगह न दें। पति-पत्नी को एक-दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखना होगा। स्वास्थ्य- ज्यादा काम के कारण बिना वजह गुस्सा और तनाव बढ़ सकता है। इसका असर परिवार के माहौल पर भी पड़ेगा। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

मिथुन – पॉजिटिव- रिश्तों को संभालकर रखने से आपसी प्यार और अच्छा तालमेल बना रहेगा। आपके अपने फैसले सही साबित होंगे, इसलिए अपनी क्षमता पर भरोसा रखें। सोसाइटी या सामाजिक मामले से जुड़े किसी विवाद में आपकी राय निर्णायक साबित होगी। नेगेटिव- काम मन मुताबिक न होने पर बेचैनी बढ़ सकती है। गुस्से के कारण बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। समय के मुताबिक स्वभाव में बदलाव और समझदारी लाना जरूरी होगा। खर्च करते समय बजट का ध्यान रखें।

व्यवसाय- कारोबार के तरीके में कुछ बदलाव होंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े कारोबार में कोई बड़ी डील हो सकती है। उससे जुड़े दस्तावेज अच्छी तरह जांच लें। नौकरीपेशा लोगों को किसी भी गैरकानूनी काम से पूरी तरह दूर रहना होगा। लव- शादीशुदा जीवन में प्यार बना रहेगा। प्रेम संबंध में भी अच्छा तालमेल रखना जरूरी होगा। स्वास्थ्य- माइग्रेन और सर्वाइकल की परेशानी से दिनचर्या बिगड़ सकती है। व्यवस्थित दिनचर्या और सही खानपान से परेशानी संभालने में मदद मिलेगी। भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क – पॉजिटिव- लंबे समय से जिस काम के लिए कोशिश कर रहे थे, वह आज पूरा हो सकता है। इससे उत्साह और आत्मविश्वास बहुत बढ़ेगा। किसी समाजसेवी संस्था के काम में भी समय देंगे। महिलाएं परिवार की जिम्मेदारियों के साथ अपने निजी कामों के लिए भी समय निकाल पाएंगी। नेगेटिव- ज्यादा सोच-विचार करने में समय न लगाएं, वरना कोई मौका हाथ से निकल सकता है। बच्चों की किसी समस्या का समाधान निकालने में उनका सहयोग करें। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। युवाओं को गैर जरूरी मौज-मस्ती में समय खराब नहीं करना चाहिए।

व्यवसाय- काम में कुछ चुनौतियां आएंगी। अपनी क्षमता साबित करने के लिए बहुत मेहनत और संघर्ष करना पड़ सकता है। किसी बड़े अधिकारी या राजनेता से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वालों पर बहुत ज्यादा काम का बोझ रहेगा। लव- घर में सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंध को शादी में बदलने के लिए परिवार की मंजूरी मिलेगी। स्वास्थ्य- सेहत ठीक रहेगी। मौसमी बीमारियों से बचाव रखें और दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

सिंह – पॉजिटिव- घर में मेहमानों के आने से खुशनुमा माहौल रहेगा। पिछले कुछ समय से परिवार और सामाजिक कामों में जो योगदान दे रहे हैं, उसके अच्छे नतीजे मिलेंगे। युवाओं को अपनी मेहनत से कोई उपलब्धि मिल सकती है। नेगेटिव- निवेश करने से पहले उसकी पूरी जानकारी जरूर लें, वरना नुकसान हो सकता है। कोई नकारात्मक बात आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकती है। ऐसी स्थिति में अपना मनोबल मजबूत बनाए रखें।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर किसी महत्वपूर्ण फैसले को लेकर परेशानी हो सकती है। कोई सरकारी काम रुका हुआ है तो उसके सुलझने की संभावना ज्यादा रहेगी। सरकारी नौकरी करने वालों को ज्यादा काम के कारण ओवरटाइम करना पड़ सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम संबंध में किसी बात को लेकर कटुता आ सकती है। स्वास्थ्य- सेहत ठीक रहेगी। शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने के लिए संतुलित दिनचर्या और खानपान रखें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या -पॉजिटिव- परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी और मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे मिलेंगे। इसके लिए पूरी मेहनत से काम करना होगा। अपनी ऊर्जा का पूरा इस्तेमाल करेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है। नेगेटिव- किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे ध्यान से पढ़ लें। आपसे कोई गलती हो सकती है या कोई व्यक्ति धोखा भी दे सकता है। बेहतर होगा कि आज ऐसे काम टाल दें।

व्यवसाय- किसी ऑर्डर को लेकर शिकायत आने से नुकसान हो सकता है। कर्मचारियों के काम और माल की क्वालिटी पर पूरी नजर रखें। नौकरीपेशा लोगों से कोई काम गलत होने पर वरिष्ठ अधिकारी नाराज हो सकते हैं। लव- परिवार के साथ मनोरंजन और हंसी-मजाक में अच्छा समय बीतेगा। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। स्वास्थ्य- ज्यादा काम के कारण सिरदर्द और थकान हो सकती है। अपनी क्षमता से ज्यादा काम न करें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

तुला – पॉजिटिव- परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। समय का सही इस्तेमाल करने से दिनचर्या व्यवस्थित कर पाएंगे। लंबे समय से जिन मेहमानों का इंतजार था, उनके आने से खुशी मिलेगी। घर में अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखने में आपकी खास भूमिका रहेगी। नेगेटिव- व्यावहारिक सोच रखें और पैसों के मामले में किसी तरह का समझौता न करें। रिश्तेदारों के साथ संबंध बेहतर बनाने के लिए आपको कोशिश करनी होगी। पड़ोसियों के किसी विवाद में खुद को शामिल न करें।

व्यवसाय- किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से कारोबारी फैसला लेना आसान होगा। कार्यस्थल पर कुछ परेशानियां रहेंगी। उनसे निकलने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। नौकरी या कारोबार के लिए कोशिश कर रहे युवाओं को आज कोई उम्मीद दिखाई देगी। लव- किसी पारिवारिक समस्या को लेकर पति-पत्नी में बहस हो सकती है। प्रेम संबंध में नजदीकी बनी रहेगी। स्वास्थ्य- थकान के कारण कमजोरी महसूस हो सकती है। अपने लिए भी कुछ समय निकालना जरूरी होगा। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक – पॉजिटिव- आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। इससे आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ेगी। अपनी योग्यता और क्षमता पर गर्व महसूस होगा। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। विद्यार्थियों का पूरा ध्यान पढ़ाई पर रहेगा। नेगेटिव- आर्थिक परेशानियां रहेंगी। तनाव लेने के बजाय उनका समाधान निकालने की कोशिश करें। रिश्ते बनाए रखने के लिए धैर्य और समझदारी जरूरी होगी। छोटी बातों को नजरअंदाज करें। आज कहीं भी आने-जाने से बचना बेहतर रहेगा।

व्यवसाय- कारोबार में कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से सही समाधान मिलेगा और काम भी बढ़ेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े काम में अचानक फायदा हो सकता है। ऑफिस के काम से यात्रा भी हो सकती है। लव- घर के बड़े लोगों की सेवा और देखभाल से पारिवारिक जीवन में सौभाग्य बढ़ेगा। प्रेम संबंध भी ज्यादा मजबूत होंगे। स्वास्थ्य- अपच और बदहजमी की परेशानी हो सकती है। खानपान नियंत्रित रखें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

धनु – पॉजिटिव- फायदे-नुकसान की ज्यादा चिंता किए बिना अपनी मेहनत पर ध्यान देंगे और इससे फायदा होगा। मेहनत बढ़ने से परिस्थितियों का सहयोग भी मिलेगा। किसी रिश्तेदार के घर धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। नेगेटिव- घर और काम के बीच तालमेल बनाने में परेशानी होगी। गैर जरूरी कामों में बहुत समय खराब हो सकता है। जोखिम वाले कामों से दूर रहें, वरना महत्वपूर्ण काम बीच में अटक सकते हैं। किसी रिश्तेदार के साथ बहस न करें।

व्यवसाय- कारोबार में अच्छी व्यवस्था रहेगी और अच्छे ऑर्डर मिलेंगे। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। कारोबारी प्रतियोगियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। सभी कामों पर नजर रखें। नौकरी में नई संभावनाएं मिलेंगी और कोई खास अधिकार भी मिल सकता है। लव- शादीशुदा रिश्ते में नजदीकी बढ़ेगी। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होने पर तनाव कम होगा। स्वास्थ्य- खानपान में लापरवाही न करें। अनियमित भोजन के कारण पेट की परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

मकर – पॉजिटिव- किसी करीबी रिश्तेदार से महत्वपूर्ण खबर मिलेगी। भावनात्मक रूप से खुद को मजबूत और ऊर्जावान महसूस करेंगे। कोई रुकी हुई पेमेंट भी मिल सकती है। नई योजना बनाने से पहले मौजूदा काम और नीतियों को मजबूत करना मददगार रहेगा। नेगेटिव- आज किसी तरह का जोखिम न लें, वरना बिना वजह परेशानी आ सकती है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा अभी वापस मिलने की उम्मीद नहीं रहेगी। आमदनी के मुकाबले खर्च ज्यादा रहेंगे। युवाओं को जल्दी सफलता पाने के लिए गलत रास्ता नहीं अपनाना चाहिए।

व्यवसाय- कारोबार में जल्दबाजी में लिया गया फैसला गलत साबित हो सकता है। अभी नया काम शुरू करना टाल दें। मार्केटिंग से जुड़े कामों पर ज्यादा ध्यान देना होगा। नौकरी में किसी खास प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। लव- जीवनसाथी और परिवार का सहयोग मिलेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती है। स्वास्थ्य- शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखें। प्राणायाम और प्रकृति के बीच कुछ समय बिताना अच्छा रहेगा। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

कुंभ – पॉजिटिव- परिस्थितियां आपकी सफलता में मदद करेंगी। दूसरों के काम में ज्यादा ध्यान देने के बजाय अपने जरूरी कामों पर फोकस रखें। बच्चों की समस्याएं सुनेंगे और उन्हें सुलझाने में मदद करेंगे तो उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नेगेटिव- विद्यार्थियों को उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं मिलेंगे। जमीन से जुड़ी किसी भी कागजी कार्रवाई से पहले सभी दस्तावेज अच्छी तरह जांच लें। छोटी सी गलती बड़ा विवाद खड़ा कर सकती है।

व्यवसाय- जगह बदलने का विचार चल रहा है तो आज उस पर आगे बढ़ सकते हैं। कारोबार में पैसों से जुड़ी योजनाओं को लागू करने के लिए समय अच्छा रहेगा और इससे फायदा होगा। सरकारी काम भी सफलता से और आसानी से पूरे होंगे। लव- घर का माहौल खुशनुमा और शांत रहेगा। प्रेम संबंध में साफ नीयत और मर्यादा बनाए रखना जरूरी होगा। स्वास्थ्य- गैस और कब्ज परेशान कर सकते हैं। पर्याप्त पानी पिएं और घर का सादा भोजन रखें। भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 4

मीन – पॉजिटिव- किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से अपनी समस्याओं का सही समाधान निकाल पाएंगे। फायदेमंद मामलों पर भी महत्वपूर्ण बातचीत होगी। गाड़ी या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना है तो आज उस पर गंभीरता से आगे बढ़ सकते हैं। नेगेटिव- अपने जरूरी कामों में ही व्यस्त रहें। जरूरत से ज्यादा अधिकार जताना या गुस्से में बोलना आपके बनते काम रोक सकता है। स्वभाव शांत और संतुलित रखना जरूरी होगा। किसी भी कागजी कार्रवाई में पूरी सावधानी रखें।

व्यवसाय- किसी के साथ पार्टनरशिप को लेकर बातचीत चल रही है तो उसे गंभीरता से आगे बढ़ाएं। यह पार्टनरशिप भविष्य में फायदेमंद रहेगी। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वालों पर काम का बोझ बढ़ेगा और ओवरटाइम करना पड़ सकता है। लव- प्रेम संबंध को जल्दी ही शादी में बदलने का मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य- अपनी क्षमता से ज्यादा काम न करें और पर्याप्त आराम लें। थकान और तनाव के कारण कमजोरी और जोड़ों में दर्द हो सकता है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9

Horoscope Today September 04 2026 : Aaj ka Rashifal September 04 2026 : आज का राशिफल : दैनिक पंचांग: आज का भविष्यफल Read More »

img 1261

श्रीकृष्ण-जन्माष्टमीव्रतकीकथाएवंविधि

img 1261 1

04 सितम्बर 2026 शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है।

भविष्यपुराण उत्तरपर्व अध्याय – २४

राजा युधिष्ठिर ने कहा – अच्युत ! आप विस्तार से (अपने जन्म–दिन) जन्माष्टमी व्रत का विधान बतलाने की कृपा करें |

भगवान् श्रीकृष्ण बोले – राजन ! जब मथुरा में कंस मारा गया, उस समय माता देवकी मुझे अपनी गोद में लेकर रोने लगीं | पिता वसुदेवजी भी मुझे तथा बलदेवजी आलिंगन कर गद्गदवाणी से कहने लगे – ‘आज मेरा जन्म सफल हुआ, जो मैं अपने दोनों पुत्रों को कुशल से देख रहा हूँ | सौभाग्य से आज हम सभी एकत्र मिल रहे हैं |’ हमारे माता–पिता को अति हर्षित देखकर बहुत से लोग वहाँ एकत्र हुए और मुझसे कहने लगे – ‘भगवन ! आपने बहुत बड़ा काम किया, जो इस दुष्ट कंसको मारा | हम सभी इससे बहुत पीड़ित थे | आप कृपाकर यह बतलाये कि आप माता देवकी के गर्भ से कब आविर्भूत हुए थे ? हम सब उस दिन महोत्सव मनाया करेंगे | आपको बार–बार नमस्कार है, हम सब आपकी शरण में हैं | आप हम पर प्रसन्न होइये | उस समय पिता वसुदेवजी ने भी मुझसे कहा था कि अपना जन्मदिन इन्हें बता दो |’

तब मैंने मथुरा निवासी जनों को जन्माष्टमी व्रत का रहस्य बतलाया और कहा – ‘पुरवासियों ! आपलोग मेरे जन्म दिन को विश्व में जन्माष्टमी के नाम से प्रसारित करें | प्रत्येक धार्मिक व्यक्ति को जन्माष्टमी का व्रत अवश्य करना चाहिये | जिस समय सिंह राशि पर सूर्य और वृषराशिपर चन्द्रमा था, उस भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अर्धरात्रि में रोहिणी नक्षत्र में मेरा जन्म हुआ | वसुदेवजी के द्वारा माता देवकी के गर्भ से मैंने जन्म लिया | यह दिन संसार में जन्माष्टमी नाम से विख्यात होगा | प्रथम यह व्रत मथुरा में प्रसिद्ध हुआ और बाद में सभी लोकों में इसकी प्रसिद्धी हो गयी | इस व्रत के करने से संसार में शान्ति होगी, सुख प्राप्त होगा और प्राणिवर्ग रोगरहित होगा |’

महाराज युधिष्ठिर ने कहा – भगवन ! अब आप इस व्रत का विधान बतलाये, जिसके करने से आप प्रसन्न होते हैं |

भगवान श्रीकृष्ण बोले – महाराज ! इस एक ही व्रत के कर लेने से सात जन्म के पाप नष्ट हो जाते हैं | व्रत के पहले दिन दंतधावन आदि करके व्रत का नियम ग्रहण करें | व्रत के दिन मध्यान्ह में स्नान कर माता भगवती देवकी का एक सूतिका गृह बनाये | उसे पद्मरागमणि और वनमाला आदिसे सुशोभित करें | गोकुल की भांति गोप, गोपी, घंटा, मृदंग, शंख और मांगल्य– कलश आदिसे समन्वित तथा अलंकृत सुतिका–गृह के द्वारपर रक्षा के लिए खणग, कृष्ण छाग, मुशल आदि रखे | दीवालों पर स्वस्तिक आदि मांगलिक चिन्ह बना दें | षष्ठीदेवी की भी नैवेद्य आदि के साथ स्थापना करें | इस प्रकार यथाशक्ति उस सूतिकागृह को विभूषितकर बीच में पर्यंक के ऊपर मुझसहित अर्धसुप्तावस्थावाली, तपस्विनी माता देवकी की प्रतिमा स्थापित करें | प्रतिमाएँ आठ प्रकार की होती हैं –स्वर्ण, चाँदी, ताम्र, पीतल, मृत्तिका, काष्ठ की मणिमयी तथा चित्रमयी | इनमे से किसी भी वस्तुकी सर्वलक्षणसम्पन्न प्रतिमा बनाकर स्थापित करें | माता देवकी का स्तनपान करती हुई बालस्वरूप मेरी प्रतिमा उनके समीप पलंग के ऊपर स्थापित करें | एक कन्या के साथ माता यशोदा की प्रतिमा भी वहां स्थापित की जाय | सूतिका–मंडप के ऊपर की भित्त्तियों में देवता, ग्रह, नाग तथा विद्याधर आदि की मूर्तियाँ हाथोसे पुष्प–वर्षा करते हुए बनाये | वसुदेवजी को सूतिकागृह के बाहर खणग और ढाल धारण किये चित्रित करना चाहिये | वसुदेवजी महर्षि कश्यप के अवतार हैं और देवकी माता अदितिकी | बलदेवजी शेषनाग के अवतार हैं, नन्दबाबा दक्षप्रजापति के, यशोदा दिति की और गर्गमुनि ब्रह्माजी के अवतार हैं | कंस कालनेमिका अवतार है | कंस के पहरेदारों को सूतिकागृह के आस–पास निद्रावस्था में चित्रित करना चाहिये | गौ, हाथी आदि तथा नाचती–गाती हुई अप्सराओं और गन्धर्वो की प्रतिमा भी बनाये | एक ओर कालिया नाग को यमुना के ह्रदय में स्थापित करें |

इसप्रकार अत्यंत रमणीय नवसुतिका–गृह में देवी देवकी की स्थापनकर भक्ति से गंध, पुष्प, अक्षत, धूप, नारियल, दाडिम, ककड़ी, बीजपुर, सुपारी, नारंगी तथा पनस आदि जो फल उस देशमें उससमय प्राप्त हों, उन सबसे पूजनकर माता देवकी की इसप्रकार प्रार्थना करे –

गायभ्दि: किन्नराध्यै: सततपरिवृता वेणुवीणानीनादै भृंगारादर्शकुम्भप्रमरकृतकरै: सेव्यमाना मुनीन्द्रै: |
पर्यन्गे स्वास्तृते या मुदित्ततरमना: पुत्रिणी सम्यगास्ते सा देवी देवमाता जयति सुवदना देवकी कान्तरूपा ||

जिनके चारों ओर किन्नर आदि अपने हाथों में वेणु तथा वीणा–वाद्यों के द्वारा स्तुति–गान कर रहे हैं और जो अभिषेक–पात्र, आदर्श, मंगलमय कलश तथा चँवर हाथों में लिए श्रेष्ठ मुनिगणोंद्वारा सेवित हैं तथा जो कृष्ण–जननी भलीभांति बिछे हुए पलंगपर विराजमान हैं, उन कमनीय स्वरुपवाली सुवदना देवमाता अदिति– स्वरूपा देवी देवकी की जय हो |’

उस समय यह ध्यान करें कि कमलासना लक्ष्मी देवकी के चरण दबा रही हो | उन देवी लक्ष्मी की – ‘नमो देव्यै महादेव्यै शिवायै सततं नम: |’ इस मन्त्र से पूजा करे | इसके बाद ‘ॐ देवक्यै नम:, ॐ वासुदेवाय नम:, ॐ बलभद्राय नम:, ॐ श्रीकृष्णाय नम:, ॐ सुभद्रायै नम:, ॐ नन्दाय नम: तथा ॐ यशोदायै नम:’ – इन नाम–मन्त्रों से सबका अलग– अलग पूजन करें |

कुछ लोग चन्द्रमा के उदय हो जानेपर चंद्रमा को अर्घ्य प्रदान कर हरि का ध्यान करते हैं, उन्हें निम्नलिखित मन्त्रों से हरि का ध्यान करना चाहिये –

अनघं वामनं शौरि वैकुण्ठ पुरुषोत्तमम |
वासुदेवं हृषीकेशं माधवं मधुसूदनम ||
वाराहं पुण्डरीकाक्षं नृसिंहं ब्राह्मणप्रियम |
दामोदरं पद्यनाभं केशवं गरुड़ध्वजम |
गोविन्दमच्युतं कृष्णमनन्तमपराजितम |
अघोक्षजं जगद्विजं सर्गस्थित्यन्तकारणम |
अनादिनिधनं विष्णुं त्रैलोक्येश त्रिविक्रमम |
नारायण चतुर्बाहुं शंखचक्रगदाधरम |
पीताम्बरधरं नित्यं वनमालाविभूषितम |
श्रीवत्सांग जगत्सेतुं श्रीधरं श्रीपति हरिम || (उत्तरपर्व ५५/४६ – ५०)

इन मन्त्रों से भगवान् श्रीहरि का ध्यान करके ‘योगेश्वराय योगसम्भवाय योगपतये गोविन्दाय नमो नम:’ – इस मन्त्र से प्रतिमा को स्नान कराना चाहिये | अनन्तर ‘यज्ञेश्वराय यज्ञसम्भवाय यज्ञपतये गोविन्दाय नमो नम:’ – इस मंत्रसे अनुलोपन, अर्घ्य, धूप, दीप आदि अर्पण करें | तदनंतर ‘विश्वाय विश्वेश्वराय विश्वसम्भवाय विश्वपतये गोविन्दाय नमो नम: |’ इस मन्त्र से नैवेद्य निवेदित करें | दीप अर्पण करने का मन्त्र इसप्रकार हैं – धम्रेश्वराय धर्मपतये धर्मसम्भवाय गोविन्दाय नमो नम: |’

इसप्रकार वेदी के ऊपर रोहिणी–सहित चन्द्रमा, वसुदेव, देवकी, नन्द, यशोदा और बलदेवजी का पूजन करें , इससे सभी पापों से मुक्ति हो जाती हैं | चंद्रोदय के समय इस मन्त्र से चंद्रमा को अर्घ्य प्रदान करें –

क्षीरोदार्नवसम्भूत अत्रिनेत्रसमुद्भव |
गृहनार्घ्य शशाकेंदों रोहिण्या सहितो मम || (उत्तरपर्व ५५/५४)

आधी रात को गुड और घी से वसोर्धारा की आहुति देकर षष्ठीदेवी की पूजा करे | उसी क्षण नामकरण आदि संस्कार भी करने चाहिये | नवमी के दिन प्रात:काल मेरे ही समान भगवती का भी उत्सव करना चाहिये | इसके अनन्तर ब्राह्मणों को भोजन कराकर ‘कृष्णो में प्रीयताम’ कहकर यथाशक्ति दक्षिणा देनी चाहिये |

धर्मनंदन ! इसप्रकार जो मेरा भक्त पुरुष अथवा नारी देवी देवकी के इस महोत्सव को प्रतिवर्ष करता हैं, वह पुत्र, सन्तान, आरोग्य, धन–धान्य, सदगृह, दीर्घ आयुष्य और राज्य तथा सभी मनोरथों को प्राप्त करता हैं | जिस देशमें यह उत्सव किया जाता है, वहाँ जन्म–मरण, आवागमन की व्याधि, अवृष्टि तथा ईति–भीती आदि का कभी भय नहीं रहता | मेघ समयपर वर्षा करते हैं | पांडूपुत्र ! जिस घर में यह देवकी–व्रत किया जाता हैं, वहाँ अकालमृत्यु नहीं होती और न गर्भपात होता हैं तथा वैधव्य, दौर्भाग्य एवं कलह नहीं होता | जो एक बार भी इस व्रत को करता हैं, वह विष्णुलोक को प्राप्त होता है | इस व्रत के करनेवाले संसार के सभी सुखों को भोगकर अंत में विष्णुलोक में निवास करते हैं |

इति श्री भविष्यपुराण का उत्तरपर्व का चौवीसवाँ अध्याय समाप्त हुआ |

img 1262

श्रीकृष्ण-जन्माष्टमीव्रतकीकथाएवंविधि Read More »

img 6504

Horoscope Today September 03 2026 : Aaj ka Rashifal September 03 2026 : आज का राशिफल : दैनिक पंचांग: आज का भविष्यफल

img 6504

Horoscope Today: Astrological prediction for 03 September 2026

दिनांक – 03 सितंबर 2026
दिन – गुरूवार
विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)
शक संवत -1948
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – शरद ॠतु
मास – भाद्रपद ( गुजरात महाराष्ट्र अनुसार श्रावण)
पक्ष – कृष्ण
तिथि – सप्तमी 04 सितंबर रात्रि 02:25 तक तत्पश्चात अष्टमी
नक्षत्र – कृत्तिका रात्रि 12:29 तक तत्पश्चात रोहिणी
योग – व्याघात शाम 06:33 तक तत्पश्चात हर्षण
राहुकाल – दोपहर 02:12 से शाम 03:46 तक
सूर्योदय – 06:23
सूर्यास्त – 06:52
दिशाशूल – दक्षिण दिशा मे
व्रत पर्व विवरण- शीतला सप्तमी
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
आपका जन्मदिन: 3 सितंबर
अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

शुभ कार्य : घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

व्यापार : यह माह आपके लिए अत्यंत सुखद है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।

करियर : किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।

मेष – पॉजिटिव- काम हो या परिवार, परिस्थितियों के मुताबिक खुद को ढालने से सभी काम व्यवस्थित तरीके से होते जाएंगे। हर चीज अपने तरीके से कराने की जिद छोड़ने पर परेशानी कम होगी। घर में मरम्मत या सुधार की योजना बन रही है तो वास्तु से जुड़ी बातों का भी ध्यान रखा जाएगा। नेगेटिव- युवाओं को भविष्य की बड़ी योजनाएं बनाते समय अपनी मौजूदा स्थिति भी समझनी होगी। निजी और पारिवारिक समस्याएं सुलझाने में कुछ दिक्कतें आएंगी, लेकिन धैर्य और शांत तरीके से फैसला लेने पर स्थितियां संभल जाएंगी। घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है।

व्यवसाय- पब्लिक डीलिंग, मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े कारोबार में फायदा होगा। निजी व्यस्तता के कारण बिजनेस के कई काम घर से ही संभालने पड़ सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। युवाओं को किसी प्रतियोगिता में जीत मिल सकती है। लव- परिवार के लोगों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम संबंध को मजबूत रखने के लिए पार्टनर के साथ समय बिताना जरूरी होगा। स्वास्थ्य- मौसम के कारण सेहत में कुछ गिरावट हो सकती है। इंफेक्शन से बचने के लिए साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6


  • वृष – पॉजिटिव- कोई काम शुरू करने से पहले उसकी पूरी जानकारी लेने से बेहतर नतीजे मिलेंगे। जल्दबाजी और लापरवाही से बचना जरूरी होगा। आमदनी के नए रास्ते बन सकते हैं। घर के बड़े लोगों का प्यार और आशीर्वाद मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल शांत रहेगा। नेगेटिव- किसी बड़े बदलाव का फैसला बहुत सोच-समझकर लें। जरूरत हो तो फिलहाल उसे टालना बेहतर रहेगा। अपने प्रतियोगियों की गतिविधियों पर नजर रखें, वरना परेशानी हो सकती है। इस समय अतिरिक्त सावधानी जरूरी होगी।

व्यवसाय- कारोबार की स्थिति बेहतर होगी। महत्वपूर्ण ऑर्डर मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर किया गया कोई बदलाव भी फायदेमंद रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों का सहकर्मियों से मतभेद हो सकता है और इससे तनाव बढ़ेगा। लव- परिवार का माहौल सुखद रहेगा। घर के बड़े लोगों के सहयोग से परिवार में सकारात्मकता और अपनापन बना रहेगा। स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। ब्लड प्रेशर या डायबिटीज की समस्या पहले से है तो उतार-चढ़ाव हो सकता है। दवा और जांच नियमित रखें तथा सेहत को लेकर लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

मिथुन – पॉजिटिव- अपने व्यवहार और व्यक्तित्व में किए जा रहे अच्छे बदलावों की परिवार और समाज में तारीफ होगी। दोस्तों से सकारात्मक बातचीत होगी। पुराने रिश्तों में भी नजदीकी बढ़ेगी। आपके व्यवहार में आया बदलाव लोगों पर अच्छा असर डालेगा। नेगेटिव- आज मेहनत और कोशिश ज्यादा करनी पड़ेगी। आलस और सुस्ती के कारण जरूरी काम रुक सकते हैं। युवाओं को दोस्तों के साथ चैटिंग और गैर जरूरी बातचीत में ज्यादा समय खराब नहीं करना चाहिए। जरूरी कामों को प्राथमिकता देना होगा।

व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां बेहतर रहेंगी, लेकिन अभी नया काम शुरू करना ठीक नहीं रहेगा। अपने काम करने का तरीका और बिजनेस से जुड़ी जरूरी जानकारी हर किसी के सामने न रखें, वरना आपकी मेहनत का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। सरकारी नौकरी करने वालों को वरिष्ठ अधिकारियों से बहस करने से बचना होगा। लव- पति-पत्नी के बीच प्यार और तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा। आपसी समझ से घर का माहौल सुखद रहेगा। स्वास्थ्य- नियमित एक्सरसाइज और योग करें। मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द बढ़ सकता है, इसलिए शरीर को पर्याप्त आराम भी दें। भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 9

कर्क – पॉजिटिव- आज जिस काम को पूरा करने का फैसला करेंगे, उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। संतुलित सोच के कारण दिन व्यवस्थित तरीके से बीतेगा। उत्साह और आत्मविश्वास बना रहेगा। किसी करीबी दोस्त से मुलाकात खुशी देगी। नेगेटिव- जरूरत से ज्यादा उत्साह और गैर जरूरी बहस से बचना होगा। कोई पुराना विवाद दोबारा सामने आ सकता है। पैसों के लेन-देन में लापरवाही से नुकसान हो सकता है। ऑनलाइन शॉपिंग करते समय बजट का ध्यान रखें।

व्यवसाय- कारोबार में पिछले कुछ समय से चल रही रुकावटें दूर होंगी। हालांकि मन मुताबिक सफलता के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। काम के प्रति आपका उत्साह मेहनत करने की ताकत देगा। ऑफिशियल यात्रा फिलहाल फायदेमंद नहीं रहेगी। लव- शादीशुदा जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंध में पार्टनर की भावनाओं को समझना जरूरी होगा। स्वास्थ्य- सेहत को लेकर लापरवाही न करें। कोई परेशानी महसूस हो तो समय पर डॉक्टर की सलाह और इलाज लें। जोखिम वाले कामों से भी दूरी रखें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

सिंह – पॉजिटिव- दिन में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे, लेकिन परेशानी के समय करीबी रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। इससे तनाव कम होगा और आत्मविश्वास बना रहेगा। किसी महत्वपूर्ण काम की शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। नेगेटिव- अतिरिक्त जिम्मेदारियों के कारण चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। किसी करीबी व्यक्ति की आर्थिक मदद करने से आपके पास पैसों की कमी हो सकती है। भावनाओं में आकर आर्थिक फैसला लेने के बजाय अपनी स्थिति देखकर मदद करें।

व्यवसाय- कारोबार में मार्केटिंग से जुड़े कामों पर ज्यादा ध्यान देना होगा। मुनाफा फिलहाल धीमी गति से मिलेगा। भविष्य की योजनाओं को शुरू करने के लिए अभी सही समय का इंतजार करना बेहतर रहेगा। ऑफिस के कामों में लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है। लव- शादीशुदा जीवन सुखद और शांत रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम या अनुष्ठान में शामिल होने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य- सामान्य तौर पर सेहत ठीक रहेगी, लेकिन तनाव से सिरदर्द हो सकता है। मानसिक दबाव को ज्यादा बढ़ने न दें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में जरूरी कामों की योजना बना लेने से जिम्मेदारियां आसानी से पूरी होंगी। कोई बड़ा निजी फैसला लेने से पहले पूरी जानकारी लेने पर गलती से बच जाएंगे। युवाओं को कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। समय खराब करने के बजाय अपने लक्ष्य पर ध्यान देने से फायदा होगा। नेगेटिव- पैसों के लेन-देन में लापरवाही नुकसान करा सकती है। कोई फैसला जल्दबाजी में न लें। ज्यादा घूमने-फिरने के बजाय अपने जरूरी कामों पर ध्यान देना बेहतर रहेगा। व्यवस्थित तरीके से काम करने पर जिम्मेदारियां अच्छी तरह पूरी होंगी।

व्यवसाय- कारोबार में मेहनत ज्यादा रहेगी। किसी परेशानी को संभालने के लिए अपने कुछ सिद्धांतों में थोड़ा लचीलापन लाना पड़ सकता है। कामकाजी महिलाएं अच्छा मुनाफा कमा सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों पर अतिरिक्त काम का बोझ आ सकता है। लव- पति-पत्नी के अच्छे तालमेल से घर का माहौल सुखद रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। स्वास्थ्य- सेहत के प्रति सावधान रहना जरूरी होगा। बदलते मौसम और प्रदूषण से बचाव रखें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2

तुला – पॉजिटिव- किसी सामाजिक काम के कारण आपकी योग्यता और क्षमता की तारीफ होगी। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। थोड़ी सावधानी और समझदारी से जरूरी कामों में सफलता मिलेगी। नेगेटिव- सफलता मिलने पर उपलब्धियों का जरूरत से ज्यादा दिखावा न करें। किसी महत्वपूर्ण फैसले को लेकर उलझन हो तो अनुभवी व्यक्ति की सलाह काम आएगी। वास्तविक स्थिति समझकर फैसला लेने से परेशानी कम होगी।

व्यवसाय- मेहनत और व्यवस्थित तरीके से काम करने पर कारोबारी रुकावटें काफी हद तक दूर होंगी। मार्केटिंग से जुड़ा कोई अटका काम दोस्त की मदद से पूरा हो सकता है। बिजनेस से जुड़ी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को जल्दी सफलता मिल सकती है। नौकरी की स्थिति फिलहाल पहले जैसी रहेगी। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा और घर का माहौल सुखद बनेगा। लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य- खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। फिर भी खानपान और दिनचर्या व्यवस्थित रखना जरूरी रहेगा। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक – पॉजिटिव- परिवार या कारोबार से जुड़ा महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए दिन अच्छा रहेगा। सभी काम व्यवस्थित तरीके से पूरे कर पाएंगे। परिवार और समाज में किसी खास काम की तारीफ होगी। विद्यार्थियों को मेहनत के मन मुताबिक नतीजे मिल सकते हैं। नेगेटिव- प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने-बेचने का काम थोड़ा टल सकता है, लेकिन आखिर में मामला शांत तरीके से पूरा हो जाएगा। अपनी जरूरी चीजें खुद संभालकर रखें, क्योंकि उनके खोने या चोरी होने की आशंका रहेगी।

व्यवसाय- कारोबार में कुछ चुनौतियां रहेंगी। महत्वपूर्ण फैसला अनुभवी लोगों की सलाह के बाद लेना बेहतर रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई बड़ी डील हो सकती है। नौकरी में अच्छे काम के कारण अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। लव- पति-पत्नी के बीच प्यार और अच्छा तालमेल रहेगा। परिवार के साथ यात्रा की योजना बन सकती है। घर के किसी अविवाहित सदस्य के रिश्ते की बातचीत भी शुरू हो सकती है। स्वास्थ्य- शारीरिक थकान के कारण कमजोरी महसूस हो सकती है। बदलते मौसम से बचाव रखें और दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

धनु – पॉजिटिव- युवाओं की किसी लक्ष्य को लेकर की जा रही कोशिश सफल हो सकती है। आत्मविश्वास और मजबूत मनोबल के कारण कोई नई उपलब्धि मिलेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात कमाई के नए रास्ते खोल सकती है। नेगेटिव- निजी मामलों में दूसरे लोगों का दखल परेशानी बढ़ा सकता है। कोई करीबी व्यक्ति भी समस्या का कारण बन सकता है। गुस्से में प्रतिक्रिया देने के बजाय शांत तरीके से स्थिति संभालें। अहंकार के कारण रिश्तों या काम में परेशानी बढ़ सकती है।

व्यवसाय- कारोबार पर ज्यादा ध्यान देना होगा। काम करने के तरीके में किए गए बदलाव के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। आपकी कारोबारी समझ कई समस्याएं सुलझाने में मदद करेगी। लव- पति-पत्नी को आपसी तालमेल बनाए रखना होगा। विवाद का असर परिवार पर न पड़ने दें। प्रेम संबंधों में जरूरत से ज्यादा समय लगाने के कारण दूसरे जरूरी काम प्रभावित हो सकते हैं। स्वास्थ्य- ज्यादा काम और तनाव के कारण ब्लड प्रेशर या डायबिटीज की समस्या बढ़ सकती है। ऐसी समस्या पहले से है तो दवा, जांच और खानपान में लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

मकर – पॉजिटिव- कोई भी फैसला अच्छी योजना बनाकर लेने से मन मुताबिक सफलता मिलेगी। दिन के दूसरे हिस्से में किसी को उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। किसी नए व्यक्ति से संपर्क बनेगा और आगे बातचीत बढ़ सकती है। नेगेटिव- विद्यार्थी और युवा अपनी सफलता को लेकर शक न करें। किसी रुकावट के समय धैर्य रखना जरूरी होगा। नया निवेश करने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल करें। घर के बड़े लोगों की सेहत को लेकर खास ध्यान देना पड़ेगा।

व्यवसाय- नौकरी या कारोबार के सिलसिले में यात्रा की योजना बन सकती है। जिस काम के लिए लंबे समय से कोशिश कर रहे थे, उसमें आज सफलता मिल सकती है। स्टाफ के कारण कोई परेशानी भी आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों पर काम का बोझ कम रहेगा और राहत मिलेगी। लव- परिवार के लोगों के बीच प्यार और अच्छा तालमेल रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने पर पुरानी अच्छी यादें ताजा होंगी। स्वास्थ्य- अपनी सेहत के लिए भी समय निकालना जरूरी होगा। किसी इंफेक्शन की परेशानी हो सकती है, इसलिए लक्षणों को नजरअंदाज न करें। भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ – पॉजिटिव- निजी कामों के साथ दूसरी जिम्मेदारियों में भी आपकी भागीदारी रहेगी। फाइनेंशियल प्लानिंग पर किया गया काम आगे फायदेमंद रहेगा। कला और क्रिएटिव गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। नेगेटिव- विवाद में उलझने से बचें, लेकिन किसी गलत बात पर शांत तरीके से अपना पक्ष जरूर रखें। घर के किसी बड़े सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। उनकी देखभाल आपकी प्राथमिकता रहेगी।

व्यवसाय- कारोबार में कोई नई गतिविधि शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोचें, क्योंकि शुरुआत में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। कर्मचारियों पर जरूरत से ज्यादा सख्ती करने से उनकी कार्यक्षमता प्रभावित होगी। जरूरी दस्तावेज बहुत संभालकर रखें। लव- पति-पत्नी के अच्छे तालमेल से कोई पारिवारिक समस्या आसानी से सुलझ जाएगी। दोस्तों के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर खुशी और नई ऊर्जा देगा। स्वास्थ्य- पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य परेशानी में राहत मिल सकती है। नियमित इलाज और दिनचर्या के साथ योग, हल्की वॉक जैसी गतिविधियां भी मदद करेंगी। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

मीन – पॉजिटिव- मेहनत का अच्छा नतीजा मिल सकता है, इसलिए समय का सही इस्तेमाल करना फायदेमंद रहेगा। आपके अच्छे मैनेजमेंट के कारण परिवार और कारोबार दोनों की जिम्मेदारियों में संतुलन बना रहेगा। रिश्तों में भी प्यार और नजदीकी बढ़ेगी। नेगेटिव- वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने के लिए समय ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। विद्यार्थी और युवा अपने भविष्य से जुड़े कामों पर ज्यादा ध्यान दें। अच्छे नतीजों के लिए मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ेगी।

व्यवसाय- पार्टनरशिप के बिजनेस में पुराने विवाद या नकारात्मक बातों को पीछे छोड़कर मौजूदा काम पर ध्यान देना बेहतर रहेगा। कारोबार में ज्यादा निवेश करना नुकसान दे सकता है। ऑफिस में अधिकारियों के बीच आपकी पकड़ और प्रभाव बना रहेगा। लव- जीवनसाथी का सहयोग चिंताएं कम करेगा। लव पार्टनर से मुलाकात होने से सुकून मिलेगा। स्वास्थ्य- जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है। बहुत भारी और गैस बढ़ाने वाला भोजन लेने से बचें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7

Horoscope Today September 03 2026 : Aaj ka Rashifal September 03 2026 : आज का राशिफल : दैनिक पंचांग: आज का भविष्यफल Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!