analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 7875 1 1

Horoscope Today May 15, 2024 : Aaj ka Rashifal May 15, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 15 May 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 15 मई 2024

दिन – बुधवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म ॠतु

मास – वैशाख

पक्ष – शुक्ल

तिथि – अष्टमी पूर्ण रात्रि तक

नक्षत्र – अश्लेशा शाम 03:25 तक तत्पश्चात मघा

योग – वृद्धि सुबह 07:42 तक तत्पश्चात ध्रुव

राहुकाल – दोपहर 12:35 से दोपहर 02:14 तक

सूर्योदय-06:01

सूर्यास्त- 19:08

दिशाशूल – उत्तर दिशा में

व्रत पर्व विवरण – बुधवारी अष्टमी (सूर्योदय से 16 मई सूर्योदय तक),अष्टमी वृद्धि तिथि

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2022, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज आपका रुझान धार्मिक कार्यों के प्रति रहेगा। आप अपने घर किसी पूजा पाठ आदि का आयोजन कर सकते हैं। आपके कुछ शत्रु बिजनेस में आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं, जिनसे आपको बचना होगा। आप जीवनसाथी को कही शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। आपको बिजनेस के काम को लेकर भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। राजनीति की ओर रुक कर रहे लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा, जिनका उन्हें बाद में भरपूर लाभ मिलेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आपकी सुख सुविधा में वृद्धि होगी। आप अपने भाई व बहनों से किसी वाद विवाद में पड़ सकते हैं। आपको कुछ लोगों से झगड़ा हो सकता है। ईर्ष्यालु मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप संतान से उनके करियर को लेकर कुछ बातचीत कर सकते हैं। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी से रिश्तों को बेहतर बनाने की कोशिश करनी चाहिए। आपका कोई मित्र यदि आपसे लंबे समय से नाराज चल रहा था, तो वह मेल मुलाकात करने आ सकता है। आपको अपने किसी काम को पूरा करने के लिए उसे समय देना होगा, तभी वह पूरा हो सकेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज बहुत ही सोच समझकर खर्च करें। आप दिखावे के चक्कर में अत्यधिक धन व्यय ना करें, नहीं तो आपको भविष्य में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी को अपनी बातों को समझाने का प्रयास करें, ताकि वह आपके काम में आपका पूरा साथ दे सके। पारिवारिक बिजनेस में यदि आप कोई बदलाव करना चाहते हैं तो उसमें अपने परिवार के सदस्य से सलाह अवश्य लें। आप अपने काम को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को किसी नई रिसर्च में भाग लेने का मौका मिलेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है, क्योंकि आप अपनी मस्ती में काम को करेंगे और लोगों की कोई परवाह नहीं करेंगे। आपके परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को लेकर भाग दौड़ करनी होगी। आप जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा होता दिख रहा है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दानपुण्य के कार्य में भी लगाएंगे ।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज आप परोपकारी कार्य में बढ चढ़कर भाग लेंगे। आपकी साख चारों ओर फैलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम को देखकर आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं। आप अपने आवश्यक काम में ढील ना दें। जो जातक नौकरी को लेकर परेशान चल रहे थे, उसमें बदलाव के लिए योजना बना सकते हैं। आप अभी पुरानी जगह में ही टिके रहें, ये आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके पिताजी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, जिन विद्यार्थीयो ने पढ़ाई लिखाई में ढील दे रखी थी, उन्हें उसमें आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज आप एकाग्र होकर कार्य करेंगे। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आपको किसी यात्रा पर जाते समय वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। आप जीवनसाथी के साथ किसी कार्यक्रम में जा सकते हैं। आपको अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियां को समझना होगा और उनमें ढील ना दें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन बिजनेस के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप अपने काम को लेकर जल्दबाजी दिखाएंगे, जिस कारण आपका नुकसान हो सकता हैं। किसी कानूनी मामले में आप अपनी आंख व कान खोल रखें। आप अपनी आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। छोटे बच्चों के लिए आप कुछ खाने-पीने की चीज लेकर आ सकते हैं। आपको अत्यधिक काम के कारण सिर दर्द, बदन दर्द जैसी समस्या हो सकती है। आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि धन उधार देंगे , तो उससे आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप अपने काम के साथ-साथ अपनी सेहत को भी प्राथमिकता दें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें अन्यथा आपको पछतावा हो सकता है। किसी पैतृक संपत्ति कि प्राप्ति होने से आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। आपको अपने खानपान में हेल्दी डाइट लेनी होगी और तले भुने भोजन से परहेज रखें। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। सरकारी योजनाओं का आप पूरा लाभ उठाएंगे। विद्यार्थी किसी एक विषय में महारत हासिल कर सकते हैं। जीवनसाथी को करियर में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर काम में आगे बढ़ेंगे। दोनों एक दूसरे की परवाह करेंगे। आप कोई ऐसा काम ना करें, जिससे कि आपको परिवार के सदस्यों को कोई कष्ट हो। आप अपनी बुद्धि व विवेक से काफी कुछ पा सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोग अपने बॉस की किसी गलत बात पर हां मे हां ना मिलाएं। आपको ननिहाल पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है। किसी मांगलिक कार्यक्रम में आप सम्मिलित हो सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आप जल्दबाजी में कोई कार्य न करें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। आप अपने परिजन की किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। जो विद्यार्थी विदेश से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, उन्हें किसी कोर्स को करने का मौका मिल सकता है। आपकी दी गई सलाह कार्यक्षेत्र में खूब काम आएगी। आप अपनी मेहनत से काफी कुछ पा सकते हैं। आप यदि किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपनी सोच में सकारात्मक बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझाव का स्वागत होगा, जिसे देखकर आपको खुशी होगी। परिवार में किसी नए सदस्य के परिजन के आने से कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपके बड़े सदस्य यदि कोई सलाह दें, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। आपका बिजनेस की कोई डील आपके माता-पिता के आशीर्वाद से फाइनल हो सकती है। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों में स्पष्टता बनाए रखनी होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आपकी संतान को कोई मन मुताबिक नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको किसी सरकारी योजना में धन लगाना बेहतर रहेगा। आप जीवनसाथी से सलाह मश्वरा अवश्य करें। आपकी सुख सुविधाओं में इजाफा होगा। आपको रुका हुआ धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको परिवार में अपने पिताजी की बातों का सम्मान करना होगा

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Effects of Rahu & Ketu in 2024✅|| Mysteries of Rahu & Ketu ✅:- https://youtu.be/3LzEW51gwjo

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Best Health Insurance Plan || Best Term Insurance Plan:- https://youtu.be/nM3kNiXj04I?si=kP0-jBwcu6lqMXfu

Confuse 🤔to choose which Tax Regime is best in this FY 24?

🔥How to Save MAXIMUM Tax in FY24! New Vs Old Tax Regime Comparison 📊💰

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today May 15, 2024 : Aaj ka Rashifal May 15, 2024 Read More »

img 7884 1

Horoscope Today May 14, 2024 : Aaj ka Rashifal May 14, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 14 May 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 14 मई 2024

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म ॠतु

मास – वैशाख

पक्ष – शुक्ल

तिथि – सप्तमी 15 मई प्रातः 04:19 तक तत्पश्चात अष्टमी

नक्षत्र – पुष्य दोपहर 01:05 तक तत्पश्चात अश्लेशा

योग – गण्ड सुबह 07:26 तक तत्पश्चात वृद्धि

राहुकाल – शाम 03:52 से शाम 05:31 तक

सूर्योदय-06:02

सूर्यास्त- 19:08

दिशाशूल – उत्तर दिशा में

व्रत पर्व विवरण – श्री गंगा सप्तमी (श्री गंगा जयंती),विष्णुपदी-वृषभ संक्रांति (पुण्यकाल: दोपहर 11:01 से शाम 06:04 तक

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके सभी काम अपने आप बनते चले जाएंगे। जिन काम को लेकर आप मेहनत कर रहे थे, उनके भी पूरे होने की संभावना है। यदि आप किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था से धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको अपने आय को सीमित रखना होगा। आपका व्यय तो बढ़ेगा, लेकिन फिर भी आप अपने खर्चों को बैलेंस करने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको किसी काम को लेकर शाबाशी मिल सकती है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपका किसी काम को लेकर यदि लंबे समय से लड़ाई झगड़ा चल रहा था, तो वह भी दूर होता दिख रहा है। आप शानो शौकत के लिए कुछ महंगे कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप, आदि की खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी की ओर से कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको किसी योजना में बहुत ही सोच विचार कर धन लगाना होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं लेकर आएगा। आपको अत्यधिक काम के कारण भाग दौड़ अधिक रहेगी, लेकिन आप शरीर को काम के साथ-साथ आराम भी देंगे, नहीं तो कोई बीमारी आपके शरीर में घर कर सकती है। आपको कार्य क्षेत्र में किसी सम्मान की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके पड़ोस में लोग आपकी मीठी बातों से प्रसन्न रहेंगे, जिस कारण आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के काम में वृद्धि हो सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी संतान ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके परिवार में किसी सदस्य को कोई बीमारी होने की संभावना है। यदि कोई संपत्ति संबंधित विवाद लंबे समय से रुक रहा था, तो आप उसे पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप बाहरी काम में ध्यान लगाएंगे। आपको जिस बात का तनाव था तो वो भी दूर होता नजर आएगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने काम में आगे बढ़ेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति भी आपका काफी रुझान रहेगा। आप अपने धन का कुछ हिस्सा परोपकार कार्य में लगाएंगे। यदि आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल होने का मौका मिले, तो आप उसमें अपनी बात जरूर रखें। परिवार के किसी सदस्य से खटपट हो सकती है, जिस कारण आपके रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ा सकते हैं। बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी बचत की स्कीम का पता चल सकता है। आप जीवनसाथी की किसी समस्या को लेकर परेशान रहेंगे। आप किसी बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। वह प्रत्येक काम में आपका पूरा साथ देंगे। भाई व बहनों से संबंधित कोई निर्णय लेने से पहले उनके मन की इच्छा को भी जानना होगा। अपने परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों को महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ लाभ लेकर आएगा। आप अपने से ज्यादा दूसरों के काम को प्राथमिकता देंगे। इस कारण आपके कामों को करने में समस्या आएगी। आप अपनी पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें, क्योंकि उनका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। आपको किसी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। माताजी से आप यदि कोई जरूरी जानकारी शेयर करें, तो उसे लीक ना होने दें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ से काम को आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। व्यापार की योजना बना रहे लोग आज कुछ नये संपर्क बना सकते हैं। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिस कारण परिवार के सदस्यों में कोई कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपसे कार्य क्षेत्र में कोई गलती होने के कारण आपको अपने अधिकारियों से उसके लिए माफी मांगनी पड़ सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज आपको वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी। कार्य क्षेत्र में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपने काम को लेकर सख्त रहेंगे। शासन व सत्ता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप काम को लेकर यदि जल्दबाजी दिखाएंगे, तो आपके काम में रुकावट आ सकती हैं। विद्यार्थी अपने पिताजी से शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे। आपका कोई मित्र आपके लिए किसी योजना को लेकर आ सकता है, जिसमें आप बहुत ही सोच विचार कर धन लगाएं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आप कोई भी कार्य सोच विचार कर ही करें। यदि आपने किसी बाहरी व्यक्ति से कोई जरूरी जानकारी शेयर की, तो वह उसका फायदा उठा सकता है। आपके मन में कुछ विचार आएंगे, जिन पर आप तुरंत अमल करें। अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। परिवार में किसी को आपकी बात बुरी लग सकती है, इसलिए सोच समझकर बोलें। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आपके मित्र आपको किसी पिकनिक आदि पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए उनके मन में चल रही बातों को भी जानने की कोशिश करनी होगी। आप किसी काम को लेकर यदि अपनी मर्जी चलाएंगे, तो उसमें आपके पिताजी आपसे नाराज हो सकते हैं। बिजनेस में आप किसी को पार्टनर बनाने से पहले जांच परख लें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। आपकी किसी बात को लेकर कार्यक्षेत्र में अपने अधिकारियों से कहा सुनी हो सकती है, जिसका असर आपके प्रमोशन पर पड़ेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयां भरा रहेगा। आपके सहयोगी ही आपके काम में विघ्न डालने की कोशिश करेंगे। आप किसी अजनबी की बातों में आकर कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिस कारण आपको बाद में कोई नुकसान होने की संभावना है। माता जी की सेहत में कुछ गिरावट होने के कारण आपको भाग दौड़ अधिक करनी होगी। आप अपनी संतान की किसी फरमाइश को पूरा करने के लिए किसी परिजन से धन उधार ले सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Effects of Rahu & Ketu in 2024✅|| Mysteries of Rahu & Ketu ✅:- https://youtu.be/3LzEW51gwjo

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Best Health Insurance Plan || Best Term Insurance Plan:- https://youtu.be/nM3kNiXj04I?si=kP0-jBwcu6lqMXfu

Confuse 🤔to choose which Tax Regime is best in this FY 24?

🔥How to Save MAXIMUM Tax in FY24! New Vs Old Tax Regime Comparison 📊💰

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today May 14, 2024 : Aaj ka Rashifal May 14, 2024 Read More »

img 7926 1

Horoscope Today May 13, 2024 : Aaj ka Rashifal May 13, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 13 May 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 13 मई 2024

दिन – सोमवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म ॠतु

मास – वैशाख

पक्ष – शुक्ल

तिथि – षष्ठी 14 मई रात्रि 02:50 तक तत्पश्चात सप्तमी

नक्षत्र – पुनर्वसु सुबह 11:23 तक तत्पश्चात पुष्य

योग – शूल सुबह 07:42 तक तत्पश्चात गण्ड

राहुकाल – सुबह 07:40 से सुबह 09:18 तक

सूर्योदय-06:02

सूर्यास्त- 19:07

दिशाशूल – पूर्व दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए घूमने फिरने के लिए रहेगा। आज आप मौज मस्ती करते दिखेंगे। आपकी माता जी को आपकी चिंता हो सकती है। आप किसी की परवाह किए बिना जीवन का आनंद लेंगे। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था,तो उस धन के डूबने की संभावना अधिक है। बिजनेस की योजना बना रहे लोग किसी को पार्टनर बना सकते हैं, तभी उनका बिजनेस बेहतर चलेगा। यदि आप कहीं निवेश करना चाहते हैं तो आपको किसी आप खर्चा में थोड़ी कटौती करें और अपने निवेश को बेहतर बनाएं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको किसी कानूनी मामले में जीत मिलने से पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आपके भाई या बहन का किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हो सकता है। बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोग कोई भी निवेश बहुत ही सोच समझकर करें। अन्यथा कोई धोखा मिल सकता है। आप अपने माता-पिता को लेकर किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज आप लंबे समय से रुके हुए काम पर ध्यान देंगे। आपकी योजनाएं पहले से बेहतर रहेंगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना पड़ सकता है। किसी की कही सुनी बातों में आकर जीवनसाथी से कुछ गलत बोल सकते हैं। इस कारण लड़ाई झगड़ा बढ़ सकता है और रिश्ता टूटने की कगार पर आ सकता है। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscpe)

आज का दिन आपका बिजनेस की योजनाओं को गति देने के लिए रहेगा। यदि आप इधर-उधर बैठकर खाली समय व्यतीत करेंगे तो आपके कई काम रुक सकते हैं। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। सरकारी कामों से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरी में तरक्की करने वाले लोग अपनी मेहनत बंद न करें, अन्यथा लाभ नहीं मिलेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज आप वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। जीवनसाथी आपके काम में आपका पूरा साथ देंगे। कार्यक्षेत्र में भी आपको महिला मित्रों से कोई लाभ मिलता दिख रहा है। आपको अपने काम में किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। वरिष्ठ सदस्यों की बातों का पूरा मान रखें और उन्हें कोई ऐसी बात ना बोले, जिससे कि उनका मन परेशान हो। नौकरी में कार्यरत लोग यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना रहे थे, तो वह उसके लिए भी समय निकालने में कामयाब रहेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपको अपनी संतान के करियर की चिंता सता सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों को अपने साथियों का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने आसपास रह रहे शत्रुओं की कोई परवाह नहीं करेंगे। यदि आप कहीं किराए पर रहते हैं, तो अपने किसी नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं। यदि आप किसी काम को भाग्य के भरोसे करेंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। जो जातक सरकारी कार्यों से जुड़े हैं उन्हें कोई अच्छा लाभ मिलेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपको किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़े, तो आप उसमें धैर्य बनाए रखें। किसी प्रॉपर्टी संबंधी मामले में धोखा मिलने से आप परेशान रहेंगे। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। दोस्तों के साथ कुछ समय आप किसी पार्टी को करने में व्यतीत करेंगे। आपके भाई व बहन आपसे किसी ज़रूरी मुद्दे को लेकर बातचीत कर सकते हैं, जिसमे आप उन्हे सही सलाह दें। किसी सरकारी योजना में धन लगाना आपके लिए अच्छा रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने आसपास रह रहे विरोधियों से सावधान रहें और उन्हें कोई गुप्त जानकारी ना दें। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। आपको किसी काम को लेकर लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के प्रति समर्पित रहेंगे। आपको अपने शारीरिक कष्ट को नजर अंदाज नहीं करना है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज राजनीति में कार्यरत लोगों को संभल कर चलना होगा। आपके विरोधी आपके काम पर असर डाल सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलकर आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अपनी योजनाओं को सोच विचार कर बनाएं। आपका कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से विवादित था, तो उसमें आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करें। यदि आप किसी नए वाहन के खरीदारी के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो आप उसे ले सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। आपको पारिवारिक संबंधों में दरार आ सकती है, इसलिए ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को आप कोई गुप्त जानकारी ना दें। आपके जीवनसाथी आपकी समस्याओं को सुलझाने में आपकी मदद करेंगे। बिजनेस में आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। यदि आप किसी को धन उधार देंगे, तो आप पूरी लिखा पढ़ी करके दें। मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्च बढ़ाने वाला रहेगा। आपके खर्चे तो बढ़ेंगे, लेकिन आपकी आय सीमित रहेगी। आप अपनी आय को बढ़ाने पर पूरा पर ध्यान लगाएं। आप बाहरी व्यक्तियों से दूरी बनाकर रखें और पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याएं आपके लिए सिर दर्द बनेगी। आपको उनसे दूर रहने की कोशिश करनी होगी। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अपने कामों को समय से पूरा करने के लिए रहेगा। आप किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में ना बोलें। आप किसी धार्मिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। परिवार के सदस्यों को खरी खोटी सुनने को मिलेगी। आप कार्यक्षेत्र में कोई बदलाव न करें, नहीं तो इसका असर आपकी योजनाओं पर पड़ेगा। आपको किसी पुरानी गलती के लिए अपने अधिकारियों से माफी मांगनी पड़ सकती है। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Effects of Rahu & Ketu in 2024✅|| Mysteries of Rahu & Ketu ✅:- https://youtu.be/3LzEW51gwjo

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Best Health Insurance Plan || Best Term Insurance Plan:- https://youtu.be/nM3kNiXj04I?si=kP0-jBwcu6lqMXfu

Confuse 🤔to choose which Tax Regime is best in this FY 24?

🔥How to Save MAXIMUM Tax in FY24! New Vs Old Tax Regime Comparison 📊💰

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today May 13, 2024 : Aaj ka Rashifal May 13, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!