analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 7500 1

Horoscope Today June 08, 2024 : Aaj ka Rashifal June 08, 2024

main qimg 4983f09460f643ff0b56f3fcd8db1f40

Horoscope Today: Astrological prediction for 08 June 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 08 जून 2024

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म ॠतु

मास – ज्येष्ठ

पक्ष – शुक्ल

तिथि – द्वितीया शाम 03:55 तक तत्पश्चात तृतीया

नक्षत्र  आर्द्रा शाम 07:42 तत्पश्चात पुनर्वसु

योग  गण्ड शाम 06:27 तक तत्पश्चात वृद्धि

राहुकाल – सुबह 09:17 से सुबह 10:57 तक

सूर्योदय-05:57

सूर्यास्त- 19:18

दिशाशूल – पूर्व दिशा में

व्रत पर्व विवरण – रंभा तृतीया

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 8 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है।

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष : 2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आप अपने रोजमर्रा के कामों को लेकर पूरी मेहनत करेंगे, तभी उन्हें सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला सुलझ सकता है। आपको अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। किसी काम के पूरा न होने से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। नव विवाहित जातकों के जीवन में किसी नये मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको अपने परिवार में सदस्यों के साथ मिलकर कुछ पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे, तभी वह दूर होगी ।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी नए काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को लेकर आप परेशान रहेंगे। परिवार में सदस्यो के साथ आप कुछ काम को लेकर योजना बना सकते हैं। किसी संपत्ति संबंधित मामले में आप सावधान रहें, नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है। परिवार में यदि कोई सदस्य विवाह योग्य है, तो आज उनकी वह तलाश खत्म होगी, उन्हें एक बेहतर बेहतर जीवनसाथी मिल सकते हैं। आपको अपनी खुशियों में सराबोर रहेंगे। आपका कोई कानूनी मामला सुलझता दिख रहा है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा करने के लिए रहेगा। आपका किसी प्रॉपर्टी को खरीदने का सपना पूरा होगा। आप अपनी आय को बढ़ाने के स्रोतों पर पूरा ध्यान देंगे, जिससे आपको मजबूती मिलेगी। आप अपनी संतान को किसी एक्टिविटी में हिस्सा दिला सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। यदि आपसे कोई कार्य क्षेत्र में कोई गलती हुई थी, तो उसके लिए आपको अपने अधिकारियों से माफी मांगनी पड़ सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने पिताजी के शारीरिक कष्ट को नजरअंदाज करने से बचना होगा। आपको प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में किसी की कही सुनी बातों में ना आए। आप अपने धर्म का कुछ हिस्सा गरीबों की सेवा में लगाएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे, लेकिन आप अपनी कुछ पुरानी गलतियों को लेकर परेशान रहेंगे। घूमने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपके विरोधी कार्य क्षेत्र में आपके कामो में रोडा अटकाएंगे, जो आपको परेशान करेंगे। आप संतान की किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे और व्यवसाय में आपने यदि किसी को पार्टनर बनाया, तो वह आपको धोखा दे सकता है। आप अपने किसी मित्र से यदि धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको आपके परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में आपकी दी गई सलाह आपके बॉस के खूब काम आएगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आपको परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। अपने यदि किसी सरकारी योजना में धन का निवेश किया था, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य को यदि आपको कोई सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल आवश्यक करें। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपका किसी नए घर मकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनो की तुलना में अच्छा रहने वाला है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपका कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से चल रहा था, तो उसने आपको जीत मिलेगी। परिवार में भाई व बहनों में पारिवारिक संपत्ति को लेकर लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपको किसी नए काम को शुरुआत करना अच्छा रहेगा। व्यवसाय में आप कुछ नए बदलाव करेंगे। आप अपने कामों के साथ-साथ अपने रूटीन को भी बेहतर बनाए रखें। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आप अपने बिजनेस संबंधित यात्रा पर जा सकते हैं। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रह कर करना होगा। आपने यदि पहले किसी से कोई वादा किया था, तो आपको उसे अवश्य पूरा करना होगा। आपके पिताजी की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोग किसी को धन उधार देने से बचे, नहीं तो आपको उसमें वापस मिलने में समस्या होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए चिंता ग्रस्त रहने वाला है। बिजनेस के कामों को लेकर तनाव बना रहेगा। आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा रखना होगा। परिवार में किसी विपरीत परिस्थिति में आपको शुभ सूचना मिल सकती है। परिवार के लोग आपके काम में आपका पूरा साथ देंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको अपनी संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। विद्यार्थियों को भौतिक व मानसिक बहुत से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। आपको कोई बड़ा काम हाथ में मिलने से आपको व्यस्तता बनी रहेगी, लेकिन नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने की पूरी संभावना है, इसलिए वह अपने कामों में ढील ना दे और जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं। परिवार के सदस्यों को लेकर आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपनी संतान के लिए किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सोचे समझे कामों को करने के लिए रहेगा। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम फिर से शुरू हो सकता हैं। व्यापार में आपने यदि पहले धन लगाया था, तो आपको उससे अच्छा लाभ मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई खुश खबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी माताजी से किए हुए बातें को पूरा करना होगा। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आप अपने मित्रों से यदि आप कोई लेनदेन करेंगे, तो उसमें आपका कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आपको बिजनेस में कुछ उतार चढ़ाव दिखने होंगे। कार्य क्षेत्र में कोई बड़ी डील आपके हाथ से निकल सकती है, जो आपको परेशान करेगी। स्वास्थ्य में कोई समस्या होने के कारण आप परेशान रहेंगे। परिवार में किसी बात को लेकर आपकी लोगों में आपसी कलह हो सकती है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में जुटना होगा।

🙏जय श्री राम 🙏

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way

Horoscope Today June 08, 2024 : Aaj ka Rashifal June 08, 2024 Read More »

img 7907 1

Horoscope Today June 07, 2024 : Aaj ka Rashifal June 07, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 07 June 2024

वैदिक पंचांग 

दिनांक – 07 जून 2024

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म ॠतु

मास – ज्येष्ठ

पक्ष – शुक्ल

तिथि  प्रतिपदा शाम 04:44 तक तत्पश्चात द्वितीया

नक्षत्र  मृगशिरा शाम 07:43 तत्पश्चात आर्द्रा

योग  शूल रात्रि 08:05 तक तत्पश्चात गण्ड

राहुकाल – सुबह 10:57 से दोपहर 12:38 तक

सूर्योदय-05:57

सूर्यास्त- 19:18

दिशाशूल – पश्चिम दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनायें बधाई और शुभाशीष

दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आप पार्टनरशिप में किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, जिसमें आप पूरी लिखा पढ़ी के साथ आगे बढ़ें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको यदि कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो उसमें आपको राहत मिलेगी। आपको परिवार में सदस्यों का प्रेम और सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको अपनी संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। आप पार्टनरशिप में किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसके वापस मिलने की संभावना है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए झगड़े और झंझटों से दूर रहने के लिए रहेगा। आपका मन परेशान रहेगा, क्योंकि आपको कुछ बेवजह के कामों की चिंता सताएगी, जिस कारण आपका कामों को करने में मन थोड़ा कम लगेगा। आपको भागदौड़ के कारण सिरदर्द, थकान, कमजोरी आदि जैसे समस्याएं हो सकती हैं। आपको किसी नए घर, मकान और दुकान आदि की खरीदारी करना अच्छा रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में आपके कामों का विरोध कर सकते हैं और जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर बेवजह की तनातनी हो सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने नौकरी के कामों में कुछ ढील दे सकते हैं, जिस कारण आपके अधिकारी आपसे नाराज रहेंगे। आपको अपनी वाणी पर संयम बनाए रखने की आवश्यकता है। परिवार में यदि कोई आपसे सलाह मशवरा करें, तो आप उसे बहुत ही सोच विचारकर सलाह दें। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपका कोई गुप्त राज परिवार के सदस्यों के सामने आ सकता है। परिवार में किसी सदस्य को कोई पुरस्कार मिलने की संभावना है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने सोचे समझे कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है, तभी वह पूरे हो सकेंगे। परिवार में अपनों का आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आप आज दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। संतान को किसी नई नौकरी के प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है, जो जातक नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें आज कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। ससुराल पक्ष के लोगों से आप मेल मिलाप करने जा सकते हैं, लेकिन आपको किसी से कोई भी ऐसी बात नहीं बोलनी है, जिससे कि लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आसानी से आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा, जो विद्यार्थी विदेश से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, उनको किसी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने माता-पिता को लेकर किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जिसमें आप वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गयी थी, तो वह आपको प्राप्त हो सकती है। जीवनसाथी के करियर को लेकर आज आप थोड़ा चिंतित रहेंगे। आपको अपने भाई व बहनों से चल रही अनबन को बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करनी होगी। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आप किसी बड़े निवेश को करने से बचे, नहीं तो उसमें समस्या हो सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को आज कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। आपके पास काम अधिक रहने के कारण आपको समस्या होगी, क्योंकि आपको समझ नहीं आएगा कि किस काम को पहले करूं और किसे बाद में। शारीरिक कमजोरी रहने के कारण आपके अंदर आलस्य भरा रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के कामों के वृद्धि होगी और उन्हें प्रमोशन मिलने की संभावना बनती दिख रही है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होंगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी विशेष काम को करने के लिए रहेगा। आपकी सोच समझ से सभी काम पूरे होंगे और आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। संतान को नौकरी को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है, तभी उन्हें किसी अच्छी नौकरी की प्राप्ति होगी। आप माताजी से कुछ पारिवारिक मुद्दों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको अपनी इनकम के स्रोतों को बढ़ाने पर ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा और आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर सावधान रहें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपका कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है और आप किसी को धन उधार ना दें। जीवनसाथी के लिए आप किसी बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। व्यवसाय के कामों को लेकर आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं और परिवार में आपकी दी गई सलाह पर लोग अमल करेंगे, जिससे आपको खुशी होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहेगा और भागदौड़ में लगे रहने के कारण अपनी शारीरिक समस्याओं पर ध्यान थोड़ा कम देंगे, जिस कारण वह बढ़ सकती हैं। व्यापार कर रहे लोगों को किसी डील के कारण कोई बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। आप किसी के मामले में ज्यादा ना बोले, नहीं तो उसमें आपकी की मुश्किल बढ़ सकती हैं। परिवार में किसी संपत्ति को लेकर आपसी वाद-विवाद खड़ा हो सकता है, जिसे आप बड़े सदस्यों की मदद से दूर करने में कामयाब रहेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है, क्योंकि वह आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। आपको शेयर मार्केट में धन लगाना अच्छा रहेगा, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से लें, तो उससे आपको भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। आपका व्यापार में कोई नुकसान हो सकता है, इसलिए आप अपने पिताजी से बातचीत करके योजनाओं को बनाएं और किसी वाद विवाद से आपको दूर रहने की आवश्यकता है। अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको यदि कोई धन संबंधित समस्या लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो उससे भी छुटकारा मिलेगा और कोई कानूनी मामला सुलझता दिख रहा है, जिसमें आपको जीत मिलेगी। जीवनसाथी के करियर में आपको एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा, जिससे आपकी इनकम भी बढ़ेगी और बिजनेस में आप किसी को साझेदार बना सकते हैं। आपका यदि कुछ लंबे समय से धन कहीं फंसा हुआ था, तो उसके आपको मिलने के पूरे संभावना है। परिवार में आप सदस्यों के साथ मिल बैठकर कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे

🙏जय श्री राम 🙏

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today June 07, 2024 : Aaj ka Rashifal June 07, 2024 Read More »

img 7875 1

Horoscope Today June 06, 2024 : Aaj ka Rashifal June 06, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 06 June 2024

🕉️ वैदिक पंचांग🕉️

दिनांक – 06 जून 2024

दिन – गुरूवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत – 1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म ऋतु

मास – ज्येष्ठ (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार वैशाख

पक्ष – कृष्ण

तिथि – अमावस्या शाम 06:07 तक तत्पश्चात प्रतिपदा

नक्षत्र  रोहिणी रात्रि 20:16 तक तत्पश्चात मृगशिरा

योग – धृति रात्रि 10:09 तक तत्पश्चात शूल

राहुकाल – दोपहर 02:18 से शाम 03:58 तक

सूर्योदय – 05:57

सूर्यास्त – 19:17

दिशाशूल – दक्षिण दिशा में

व्रत पर्व विवरण – दर्श अमावस्या, ज्येष्ठ अमावस्या, भावुका अमावस्या, वटसावित्री व्रत (अमावस्यांत), शनैश्चर जयंती

जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 

दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2021, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैंक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।

आज का राशिफल 

दिनांक : 06 जून 2024

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका व्यवहार अत्यंत लचीला रहेगा पूर्व में मिली सफलता से मन में अहम के भाव भरे रहेंगे अपने कार्य समय से एवं बेहतर रूप से करेंगे लेकिन अन्य लोगों के काम में नुक्स निकलना कलह को निमंत्रण देगा। कार्य व्यवसाय से मध्यान तक सोची हुई सफलता ना मिलने से मन दुखी होगा। फिर भी पुराने व्यवहारों के बल पर थोड़ी बहुत आय हो जाएगी लेकिन थोड़े विलंब से। मध्यान बाद का समय सार्वजनिक क्षेत्र के लिये महत्तवपूर्ण रहेगा लोगों को आपके परामर्श की आवश्यकता पड़ेगी। इसमें टालमटोल ना करें वरना संबंधों में खटास आएगी। भविष्य के लाभ से भी वंचित रह जाएंगे। परिवार में सौहार्द पूर्ण वातावरण रहेगा कुछ मामलों में आपसी समझ की कमी भी रहेगी फिर भी तालमेल बना रहेगा सेहत आज लगभग सामान्य ही रहेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन आपका स्वाभिमानी स्वभाव जिस लाभ के अधिकारी है उसमें कुछ कमी ला सकता है। तर्क-वितर्क करने में आज निपुण रहेंगे अपनी मीठी बातो से किसी को भी आकर्षित कर लेंगे लेकिन व्यवसाय में तुरंत लाभ पाने की चाह ना रखे लाभ हर हाल में आवश्यकता अनुसार होगा पर धीरे धीरे ही। आज एकल व्यवसाय की तुलना में सांझेदारी के कार्यो अथवा जोखिम के कार्यो में लाभ की संभावना अधिक है कार्य क्षेत्र पर थोड़ी बहुत कहा सुनी भी होगी परिचितों पर भी सोच समझ कर भरोसा करें। खान पान उत्तम मिलेगा इसमे संयम रखना आवश्यक है पेट संबंधित व्यादि हो सकती है। विपरीत लिंगीय आकर्षण अधिक रहेगा। दूर स्थान से शुभ समाचार मिलेंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन भी विपरीत फलदायी रहेगा परन्तु आज आपकी दूरदर्शी सोच भविष्य में होने वाली हानि से बचाव करेगी। व्यावसायिक क्षेत्र पर हानि के योग अधिक रहेंगे फिर भी व्यवहार कुशलता से इस पर कुछ हद तक अंकुश पा ही लेंगे। दिन के आरम्भ से मध्यान तक मन पर नकारात्मकता हावी रहेगी लेकिन संध्या बाद से स्थिति में सुधार आने लगेगा शारीरिक एवं मानसिक रूप दृढ़ता आएगी लेकिन आज आपके अनैतिक संबंधों में पड़ने अथवा इनके कारण घर मे कुछ ना कुछ कोहराम मचने की भी संभावना है। अपनी गलती ना मान बहस कर छोटे से विवाद को बढ़ाएंगे। सरकारी उलझनों से आज दूर ही रहे कल से परिस्थितियां अनुकूल बनने लगेंगी तब तक धर्य धारण करें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन आपका उदार स्वभाव सार्वजनिक क्षेत्र पर प्रतिष्ठा दिलाएगा लेकिन उदारता केवल अपने काम निकालने के लिये ही रहेगी किसी के आनाकानी करने अथवा आपके काम के लिये मना करने पर उग्र रूप धारण कर लेंगे। व्यवसाय से मध्यान बाद धन की आमद होगी परन्तु धन के बीमारी, व्यसन अथवा अकस्मात खर्च होने पर बचत ना के बराबर ही होगी। भाग्य पक्ष बलवान रहने पर भी कुछ न कुछ कमी अनुभव होगी। परिवार में वातावरण धार्मिक रहेगा धर्म क्षेत्र की यात्रा अथवा दान पुण्य पर भी खर्च करेंगे संध्या बाद सुखोपभोग की कामना अधिक रहेगी पिता से किसी पुरानी बात पर बहस हो सकती है धर्य का परिचय दें। 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आप धन की तुलना में प्रतिष्ठा का अधिक ध्यान रखेंगे। कुछ समय के लिये व्यवहार विक्षिप्तों जैसा रहेगा शत्रु पक्ष का थोड़ा भय होने पर भी विजय मिलेगी परन्तु परिवार में किसी न किसी से रूठना मनाना लगा रहेगा। कार्य क्षेत्र पर संघर्ष भाग दौड़ अधिक करनी पड़ेगी बैठ कर कमाने की कामना में ना रहे अन्यथा अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा धन लाभ प्रयास करने पर अवश्य होगा। आज पैतृक साधनों में वृद्धि भी करेंगे लेकिन इसके लिये काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। परस्त्री आकर्षण से बचें अन्यथा मान एवं धन दोनो की हानि निश्चित है। आज विदेश यात्रा के प्रयासों में आशानुकूल सफलता मिल सकती है। स्त्री के कारण अथवा मूत्र संबंधित समस्या रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन बीते दिन की तुलना में सुधार वाला रहेगा किसी से किये अभद्र आचरण का पश्चाताप होगा लेकिन फिर भी स्वभाव में बदलाव लाने का प्रयास नही करेंगे। अपना काम निकालने के लिये प्रिय वचन बोलेंगे काम ना बनने पर मन ही मन कोसेंगे। कार्य क्षेत्र पर आय के एक से अधिक साधन सुलभ होंगे लेकिन सहयोग की कमी के कारण सभी से लाभ नही उठा सकेंगे फिर भी जीविकोपार्जन के लिये ज्यादा संघर्ष नही करना पड़ेगा। सामाजिक क्षेत्र पर आप भाग्यशाली माने जाएंगे लेकिन घरेलू मामलों में कुछ कमी अनुभव होगी। गूढ़ विषयो में रुचि लेंगे दूरदर्शी सोच रहने के कारण कार्यो की गति धीमी रहेगी। शेयर सट्टे के प्रति रुचि अधिक रहेगी भविष्य में इससे लाभ ही मिलेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन भी प्रतिकूल फल देने वाला रहेगा सेहत में विकार रहने से कार्य करने में उत्साह कम ही दिखाएंगे। वात-कफ अथवा नेत्र संबंधित परेशानी पाचन शक्ति में कमी रह सकती है। कार्य व्यवसाय में भी स्थिति संघर्ष वाली रहेगी ना चाहते हुए भी भागदौड़ करनी पड़ेगी फिर भी परिणाम निराश करने वाले मिलेंगे लेकिन निर्वाह योग्य आय के साधन जुटा ही लेंगे। मध्यान बाद सेहत में सुधार आने लगेगा विचार भी धार्मिक बनेंगे भाई बहन का सुख न्यून रहेगा लेकिन थोड़ी चापलूसी करने पर अकस्मात लाभ भी करा सकते है। शत्रु पक्ष आज निर्बल रहेगा फिर भी इसका कोई विशेष लाभ नही उठा पाएंगे। लंबी दूरी की यात्रा के प्रसंग बनेंगे सम्भव हो तो आज टाले अथवा रात्रि में करने पर लाभ दायक रहेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा घरेलू एवं व्यावसायिक उलझनों के बाद भी स्वयं प्रसन्न रहेंगे साथ मे रहने वालों को भी प्रसन्न रखेंगे। आज आपका व्यक्तित्त्व भी निखरा रहेगा संपर्क में आने वाला प्रशंशा अवश्य करेगा। मन मे थोड़ी चंचलता लेकिन धार्मिक एवं सात्विक मनोवृति रहेगी पूजा पाठ के लिये व्यस्त दिनचर्या से समय निकाल लेंगे। कला संगीत में भी रुचि लेंगे लेखन कार्य से जुड़े जातक अल्प समय मे नई रचना का निर्माण कर सकेंगे। कार्य व्यवसाय में धन की आमद अवश्य होगी परन्तु रुक रुक कर होने से थोड़े अधीर भी रहेंगे। घर का माहौल शांत रहेगा छोटी मोटी नोकझोंक वातावरण को प्रभावित नही कर पायेगी। विपरीत लिंगीय आकर्षण धोखे का कारण बन सकता है सतर्क रहें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन शुभ फलदायी है आज आप विपरीत परिस्थिति में भी अपने पराक्रम से धन कमाएंगे। स्वभाव में भावुकता अधिक रहेगी परिवार में किसी न किसी से ईर्ष्या युक्त संबंध रहने पर भी अपनी तरफ से स्नेह देने का प्रयास करेंगे लेकिन बदले में भाई की अपेक्षा बहन से अधिक स्नेह मिलेगा। कार्य व्यवसाय में परिश्रम करने से पीछे नही हटेंगे इसी के बल पर आज धन लाभ भी होगा। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी पहचान गंभीर व्यक्तित्व लेकिन मिलनसार जैसे बनेगी। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े जातको को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। मन मे यात्रा की योजना बनेगी लेकिन अकस्मात ही होगी अथवा निरस्त करनी पड़ेगी। पिता का सहयोग समय पर ना मिलने का दुख मन मे रहेगा। रक्त अथवा उदर संबंधित शिकायत रह सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आप सामाजिक क्षेत्र पर अपने बुद्धि कौशल का आवश्यकता से अधिक प्रदर्शन करेंगे इससे जो लोग आपको अभी तक अत्यंत बुद्धिमान मान रहे थे उनकी विचार धारा में कमी आएगी। भूमि भवन वाहन का सुख तो मिलेगा लेकिन किसी अन्य के भाग्य से ही आज भूमि भवन संबंधित कार्य टालना ही बेहतर रहेगा कार्य अंतिम समय मे किसी कमी के चलते अधूर रह जाएंगे। कार्य व्यवसाय की स्थित सामान्य से उत्तम रहेगी उतार चढ़ाव के बाद भी स्वयं को परिस्थितियों अनुसार ढाल कर संचय कोष में वृद्धि करेंगे लेकिन खर्च करने में कंजूसी करेंगे। माता अथवा अन्य स्त्री पक्ष से झूठ बोलने से बचे आगे कलह हो सकती है। आपकी सेहत ठीक पर किसी परिजन की खराब होने पर दुविधा होगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन आप अपने लापरवाह व्यवहार के कारण लोगो से शत्रुता मोल लेंगे दिन का अधिकांश समय अनुकूल रहेगा छोटी मोटी घरेलू कहा सुनी तुरंत शांत हो जाएगी लेकिन बाहर किसी से बिना बात ना उलझें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते है। आज लोग आपके मुह पर मीठा बोलेंगे लेकिन मन मे ईर्ष्या भारी रहेगी पीठ पीछे कुछ न कुछ हानि पहुचाने का प्रयास करेंगे पर आज सफल नही हो सकेंगे बाहर के लोगो से आवश्यकता के समय ही बोले मन का भेद आज परिजनों को भी ना दे। कार्य व्यवसाय धन लाभ की प्रबल संभावना है परंतु किसी पर अनैतिक दबाव या काम ना कराये। आध्यात्म में आज मन कम ही लगेगा। 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आपका आज का दिन शुभता दायक रहेगा। बोल चाल में दक्षता आएगी स्वभाव भी आज विनोदप्रिय रहेगा। आज आपको पैतृक कार्यो से किसी न किसी रूप में लाभ होगा साथ ही विदेश अथवा अन्य मन इच्छित स्थान की यात्रा में आ रही बाधा शांत होगी अथवा इन क्षेत्रों से लाभदायक समाचार मिलेंगे। घर परिवार में वातावरण आनंदित रहेगा भाई बंधुओ में परस्पर स्नेह बढेगा लेकिन थोड़ी स्वार्थ सिद्धि की भावना भी रहेगी। कार्य व्यवसाय में मध्यान तक उदासीनता रहेगी इसके बाद अकस्मात काम आने से व्यस्तता बढ़ेगी धन की आमद भी निश्चित होगी। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में परेशानी आएगी शारीरिक रूप से कमजोरी अनुभव करेंगे। संध्या बाद दिन भर की गतिविधियों से संतोष होगा।

🙏जय श्री राम 🙏

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today June 06, 2024 : Aaj ka Rashifal June 06, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!