analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 8083 1

हनुमान जन्मोत्सव

हनुमान जन्मोत्सव

चैत्र मास की पूर्णिमा को हनुमान जन्मोत्सव पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 23 अप्रैल मंगलवार को है। हनुमानजी जन्मोत्सव के शुभ योग में यदि कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो आपकी हर परेशानी दूर हो सकती है। ये उपाय इस प्रकार हैं-

ऐसे चढाएं हनुमानजी को चोला

हनुमान जन्मोत्सव को हनुमानजी को चोला चढ़ाएं। हनुमानजी को चोला चढ़ाने से पहले स्वयं स्नान कर शुद्ध हो जाएं और साफ वस्त्र धारण करें। सिर्फ लाल रंग की धोती पहने तो और भी अच्छा रहेगा। चोला चढ़ाने के लिए चमेली के तेल का उपयोग करें। साथ ही, चोला चढ़ाते समय एक दीपक हनुमानजी के सामने जला कर रख दें। दीपक में भी चमेली के तेल का ही उपयोग करें।

चोला चढ़ाने के बाद हनुमानजी को गुलाब के फूल की माला पहनाएं और केवड़े का इत्र हनुमानजी की मूर्ति के दोनों कंधों पर थोड़ा-थोड़ा छिटक दें। अब एक साबुत पान का पत्ता लें और इसके ऊपर थोड़ा गुड़ व चना रख कर हनुमानजी को भोग लगाएं। भोग लगाने के बाद उसी स्थान पर थोड़ी देर बैठकर तुलसी की माला से नीचे लिखे मंत्र का जप करें। कम से कम 5 माला जप अवश्य करें।

मंत्र- राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे।

सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने।।

अब हनुमानजी को चढाए गए गुलाब के फूल की माला से एक फूल तोड़ कर, उसे एक लाल कपड़े में लपेटकर अपने धन स्थान यानी तिजोरी में रखें। इससे धन संबंधी समस्या हल होने के योग बनने लगेंगे।

करें बड़ के पेड़ का उपाय सुबह स्नान करने के बाद बड़ (बरगद) के पेड़ का एक पत्ता तोड़ें और इसे साफ स्वच्छ पानी से धो लें। अब इस पत्ते को कुछ देर हनुमानजी की प्रतिमा के सामने रखें और इसके बाद इस पर केसर से श्रीराम लिखें। अब इस पत्ते को अपने पर्स में रख लें। साल भर आपका पर्स पैसों से भरा रहेगा। अगली होली पर इस पत्ते को किसी नदी में प्रवाहित कर दें और इसी प्रकार से एक और पत्ता अभिमंत्रित कर अपने पर्स में रख लें।

घर में स्थापित करें पारद हनुमान की प्रतिमा अपने घर में पारद से निर्मित हनुमानजी की प्रतिमा स्थापित करें। पारद को रसराज कहा जाता है। पारद से बनी हनुमान प्रतिमा की पूजा करने से बिगड़े काम भी बन जाते हैं। पारद से निर्मित हनुमान प्रतिमा को घर में रखने से सभी प्रकार के वास्तु दोष स्वत: ही दूर हो जाते हैं, साथ ही घर का वातावरण भी शुद्ध होता है। प्रतिदिन इसकी पूजा करने से किसी भी प्रकार के तंत्र का असर घर में नहीं होता और न ही साधक पर किसी तंत्र क्रिया का प्रभाव पड़ता है। यदि किसी को पितृदोष हो, तो उसे प्रतिदिन पारद हनुमान प्रतिमा की पूजा करनी चाहिए। इससे पितृदोष समाप्त हो जाता है।

शाम को जलाएं दीपक हनुमान जयंती की शाम को समीप स्थित किसी हनुमान मंदिर में जाएं और हनुमानजी की प्रतिमा के सामने एक सरसों के तेल का व एक शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इसके बाद वहीं बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमानजी की कृपा पाने का ये एक अचूक उपाय है। करें राम रक्षा स्त्रोत का पाठ सुबह स्नान आदि करने के बाद किसी हनुमान मंदिर में जाएं और राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। इसके बाद हनुमानजी को गुड़ और चने का भोग लगाएं। जीवन में यदि कोई समस्या है, तो उसका निवारण करने के लिए प्रार्थना करें।

प्राणों की रक्षा हेतु मंत्र/रक्षा कवच बनाने के लिए

हनुमानजी जब लंका से आये तो राम जी ने उनको पूछा कि , रामजी के वियोग में सीताजी अपने प्राणो की रक्षा कैसे करती हैं ?

तो हनुमान जी ने जो जवाब दिया उसे याद कर लो । अगर आप के घर में कोई अति अस्वस्थ है, जो बहुत बिमार है, अब नहीं बचेंगे ऐसा लगता हो, सभी डॉक्टर दवाईयाँ भी जवाब दे गईं हों, तो ऐसे व्यक्ति की प्राणों की रक्षा इस मंत्र से करो..उस व्यक्ति के पास बैठकर ये हनुमानजी का मंत्र जपो..तो ये सीता जी ने अपने प्राणों की रक्षा कैसे की ये हनुमानजी के वचन हैं..(सब बोलना)

नाम पाहरू दिवस निसि ध्यान तुम्हार कपाट ।

लोचन निज पद जंत्रित जाहिं प्रान केहिं बाट ॥

इसक अर्थ भी समझ लीजिये ।

नाम पाहरू दिवस निसि ‘ ….. सीता जी के चारों तरफ आप के नाम का पहरा है । क्योंकि वे रात दिन आप के नाम का ही जप करती हैं । सदैव राम जी का ही ध्यान धरती हैं और जब भी आँखें खोलती हैं तो अपने चरणों में नज़र टिकाकर आप के चरण कमलों को ही याद करती रहती हैं ।

तो ‘ जाहिं प्रान केहिं बाट ‘….. सोचिये की आप के घर के चारों तरफ कड़ा पहरा है । छत और ज़मीन की तरफ से भी किसी के घुसने का मार्ग बंद कर दिया है, क्या कोई चोर अंदर घुस सकता है..? ऐसे ही सीता जी ने सभी ओर से श्री रामजी का रक्षा कवच धारण कर लिया है ..इस प्रकार वे अपने प्राणों की रक्षा करती हैं । तो ये मंत्र श्रद्धा के साथ जपेंगे तो आप भी किसी के प्राणों की रक्षा कर सकते हैं ।

रक्षा कवच बनाने के लिए

दिन में 3-4 बार शांति से बैठें , 2-3 मिनिट होठो में जप करे और फिर चुप हो गए। ऐसी धारणा करे की मेरे चारो तरफ भगवान का नाम मेरे चारो ओर घूम रहा हें। भगवान के नाम का घेरा मेरी रक्षा कर रहा है।

हनुमान जन्मोत्सव

जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। कभी कोई विरोधी परेशान करता है तो कभी घर के किसी सदस्य को बीमारी घेर लेती है। इनके अलावा भी जीवन में परेशानियों का आना-जाना लगा ही रहता है। ऐसे में हनुमानजी की आराधना करना ही सबसे श्रेष्ठ है। इस बार 23 अप्रैल, मंगलवार को हनुमान जन्मोत्सव है। हनुमानजी की कृपा पाने का यह बहुत ही उचित अवसर है। यदि आप चाहते हैं कि आपके जीवन में कोई संकट न आए तो नीचे लिखे मंत्र का जप हनुमान जन्मोत्सव के दिन करें। प्रति मंगलवार या शनिवार को भी इस मंत्र का जप कर सकते हैं।

मंत्र

ऊँ नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा

जप विधि

सुबह जल्दी उठकर सर्वप्रथम स्नान आदि नित्य कर्म से निवृत्त होकर साफ वस्त्र पहनें।

इसके बाद अपने माता-पिता, गुरु, इष्ट व कुल देवता को नमन कर कुश का आसन ग्रहण करें।

पारद हनुमान प्रतिमा के सामने इस मंत्र का जप करेंगे तो विशेष फल मिलता है।

जप के लिए लाल मूँगे की माला का प्रयोग करें।

यदि आपके काम बिगड़ रहे है या फिर मेहनत करने के बाद भी आपको सफलता नहीं मिल रही है तो आप मंगलवार के दिन किसी हनुमान जी के मंदिर में जाकर गुड़ चने का प्रसाद चढ़ाएं और उसे मंदिर में ही भक्तों को बांटे तथा शेष प्रसाद स्वयं व अपने परिवार को ग्रहण करायें। इस प्रकार आपको लगातार गुड़-चने का प्रसाद चढ़ाने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होगी

शास्त्रों में हनुमान जी को चोला चढ़ाने के लिए मंगलवार और शनिवार का दिन शुभ माना गया है। बजरंगवली को चोला चढ़ाने से शनि की साढ़ेसाती और ढैया से मुक्ति मिलती है। जो भक्त हनुमानजी को विधि-विधान से चोला चढ़ाते हैं उसके जीवन में भूत-पिशाच, शनि व ग्रहबाधा, रोग-शोक, कोर्ट-कचहरी के विवाद, दुर्घटना या कर्ज, चिंता आदि परेशान नहीं करते।

भगवान राम की पूजा करने से हनुमानजी बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं। पीपल के पत्ते पर चमेली के तेल और सिन्दूर से राम का नाम लिखें और इसे चढ़ाएं ,ऐसा करने से आपको सभी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा पीपल के 11 पत्तों पर चन्दन या रोली से राम का नाम लिखकर उसकी माला बनाकर हनुमान जी को अर्पित करें।

हनुमान जन्मोत्सव Read More »

img 7625 1

Horoscope Today April 21, 2024 : Aaj ka Rashifal April 21, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 21 April 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक -21 अप्रैल 2024

दिन – रविवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार – 2080)

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म ॠतु

मास – चैत्र

पक्ष – शुक्ल

तिथि – त्रयोदशी 22 अप्रैल रात्रि 01:11 तक तत्पश्चात चतुर्दशी

नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी शाम 05:08 तक तत्पश्चात हस्त

योग – व्याघात 22 अप्रैल रात्रि 03:45 तक तत्पश्चात हर्षण

राहुकाल – शाम 05:24 से शाम 07:00 तक

सूर्योदय-06:16

सूर्यास्त- 18:58

दिशाशूल – पश्चिम दिशा में

व्रत पर्व विवरण – प्रदोष व्रत,अनंग त्रयोदशी

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 21 को जन्मे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज के दिन आप नासमझी में किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। दिन का आरंभिक भाग तो वैसे शांति पूर्वक ही बीतेगा लेकिन मध्यान भाग में किसी से पुराने विवाद को लेकर कहासुनी बढ़ने पर हाथापाई अथवा कोर्ट कचहरी की अनुबत आने की संभावना है आपके अंदर विवेक भरपूर मात्रा में रहेगा लेकिन सामने वाले की उद्दण्डता के कारण अपना आपा खो देंगे। आज के दिन धैर्य धारण करें अन्यथा बेवजह की मुसीबत आने वाले दिनों में भी परेशान करेगी। कार्य क्षेत्र पर आज प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी चाह कर भी अपनी योजनाओं को सिरे नहीं चढ़ा सकेंगे। धन की आमद से आज खर्चों की पूर्ति नहीं कर पाएंगे। परिवार कुटुम्ब में सुख शांति रहेगी लेकिन किसी गलतफहमी के कारण प्रतिष्ठा कम हो सकती है। पेट संबंधित व्याधि एवं कमजोरी परेशान करेंगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। दिन के आरंभ में घर मे किसी शुभ आयोजन के चलते कोई अन्य आवश्यक कार्य रद्द अथवा आगे सरकाना पड़ेगा। मध्यान के समय कार्य क्षेत्र पर काम कम होने पर भी किसी न किसी कारण से व्यस्तता रहेगी। आर्थिक रूप से संध्या का समय ठीक ठाक रहेगा। धन की आमद सहजता से हो जाएगी फिर भी मन अधिक पाने की लालसा में संतुष्ट नही होगा। आज दैनिक खर्च के अतिरिक्त खर्च आने से असहजता होगी। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को सरकारी प्रक्रिया बढ़ने से निराश होना पड़ सकता है फिर भी थोड़े अधिक प्रयास से सफलता मिल जायेगी। आज घरेलू वातावरण आध्यात्मिक रहने से सकारत्मक ऊर्जा का संचार होगा फिर भी भाई बंधुओ में ईर्ष्या युक्त संबंध बने रहेंगे। माता अथवा ननिहाल पक्ष का सुख कम रहेगा इनसे संबंधित कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। रक्तचाप अथवा कमजोरी से घर का कोई न कोई सदस्य पीड़ित रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन आपका आचरण अन्य लोगो को पसंद नही आएगा। स्वभाव से धार्मिक होते हुए भी वाणी में मिठास की कमी रहेगी। मन मे भी किसी न किसी के प्रति रागद्वेष की भावना रहने से आज जल्दी से किसी से पटेगी नही फिर भी अपने मे।ही मस्त रह लेंगे। कार्य क्षेत्र पर उछाल रहने पर भी आशानुकूल लाभ नही कमा सकेंगे फिर भी दैनिक खर्च निकालने में परेशानी नही आएगी। नौकरी पेशाओ को कार्य क्षेत्र पर भार बढ़ने से असहजता होगी धीमी गति से कार्य करने पर किसी की डांट सुनने को मिलेगी। मध्यान बाद तेजी से कार्य करने में हानि हो सकती है लेकिन आज आप अपनी गलती पर भी बड़ी सफाई से लीपा पोती कर बच निकलने में सफल रहेंगे। संध्या के समय धार्मिक क्षेत्र की यात्रा के प्रसंग बनेंगे। घरेलू वातावरण थोड़ा उथल पुथल रहेगा सब अपने कार्यो में व्यस्त रहेंगे सहायता की उम्मीद ना रखें। अकस्मात बीमारियों का प्रकोप परेशान कर सकता है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन आपके स्वभाव में परिवर्तन देखने को मिलेगा लेकिन इसके पीछे भी कुछ ना कुछ स्वार्थ अवश्य छुपा रहेगा। दिन के आरंभिक भाग में विवेकपूर्ण आचरण कर घरवालो को आश्चर्य में डालेंगे लेकिन मन का भेद अधिक देर तक ना छुप पाने पर शीघ्र ही पोल खुल जाएगी आज आपके अंदर स्वार्थ सिद्धि की भावना होने पर भी किसी का अहित नही होने देंगे। कार्य क्षेत्र पर आज अनुकूल परिस्थितियां मिलने का जमकर लाभ उठाएंगे लेकिन जितना भी कमाएंगे उसका अधिकांश भाग तुरंत कही न कही लग जायेगा। दोपहर के बाद कार्य क्षेत्र पर व्यस्तता होने के बाद भी आपका ध्यान वर्जित कर्मो के प्रति भटकेगा संध्या बाद टालने पर भी कोई समाज विरुद्ध कार्य करने की संभावना है बाद में भाग्य और स्वयं को दोष देना पड़े इसलिये इससे बचे अन्यथा घर का सुखी वातावरण खराब भी हो सकता है। नेत्र ज्योति अथवा हड्डी में चोट और सरदर्द से तकलीफ हो सकती है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

बीते दिन की अपेक्षा आज आपके स्वभाव में गंभीरता आएगी लेकिन पहले की लापरवाही आज कुछ ना कुछ अभाव अवश्य बनायेगीं। दिन की शुरुआत में जो भी योजना बनाएंगे उसे पूर्ण करने में धन अथवा अन्य किसी कारण से बाधा आएगी। कार्य क्षेत्र पर व्यवसाय उत्तम रहेगा परिश्रम करने पर धन की आमद संतोषजनक हो जाएगी फिर भी आज आपके मन मे कोई न कोई तिकडम लगी रहेगी कम समय मे ज्यादा लाभ पाने की योजना बनाएंगे। आज सट्टे लाटरी से अकस्मात लाभ हो सकता है। अपना हित साधने के लिये अन्य लोगो की अनदेखी करने में संकोच नही करेंगे स्वार्थी स्वभाव के चलते भाई बंधु के सुख में कमी रहेगी। माता से उत्तम सुख एवं लाभ मिलने की संभावना है। घर मे पूजा पाठ का आयोजन होगा धार्मिक और व्यावसायिक यात्रा के योग बन रहे है इससे ज्यादा लाभ की आशा न रखें। अकस्मात जलने चोट लगने का भय है महिलाए आज सेहत का विशेष खयाल रखें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन बीते दिनों की तुलना में शुभ फलदायक रहेगा। लेकिन आज आप मन ही मन जले भुने से रहेंगे। किसी कामना की पूर्ति ना होने पर भाग्य के साथ परिजन को भी दोष देंगे। मध्यान तक अंतर्द्वंद लगा रहेगा परिजनों के ऊपर अनैतिक दबाव बनाने के चक्कर मे घर की सुख शांति बिगड़ेगी। कार्य क्षेत्र पर आज अनुकूल व्यवरण मिलेगा लेकिन आपका टालमटोल का रवइया होने वाले लाभ में कमी लाएगा। आज घरेलू समस्या को घ में एवं व्यावसायिक उलझनों को कार्य क्षेत्र तक ही सीमित रखें अन्यथा दोनो ही जगह से निराश होना पड़ेगा। धन की आमद आज अवश्य होगी जल्दबाजी ना करे ना ही आज किसी से आवेश में आकर कोई वादा करें बाद में अवश्य ही वादाखिलाफी का आरोप लगेगा। घर का वातावरण शांत ही रहेगा आपमे धैर्य की कमी रहेगी इसलिये परिजनों की चोटी मोटी बातो को अनदेखा करें। टांगो में चोट अथवा कोई अन्य गंभीर शारीरिक समस्या का भय रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपकी आशाओं के विपरीत रहने वाला है दिन के आरंभिक भाग को छोड़ शेष भाग में कोई ना कोई परेशानी लगी रहेगी। आपका स्वभाव भी आज धार्मिक होते हुए भी अत्यंत स्वार्थी रहेगा जहां से कोई लाभ की उम्मीद रहेगी वहां अत्यंत मीठा व्यवहार करेंगे इसके विपरीत अन्य लोगो से बात करना भी पसंद नही करेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी आपका रूखा व्यवहार के कारण लाभ होते होते हाथ से निकल सकता है। धन लाभ के लिये इंतजार करना पड़ेगा विवशता में किसी विरोधी से भी सहयोग लेने की नौबत आ सकती है। घरेलू वातावरण मध्यान तक घर मे धार्मिक कार्य होने से शांत रहेगा लेकिन परिजनों के मध्य आज सहयोग और आपसी भावनाओ की कमी रहेगी परिजनों को शकि की दृष्टि से देखने पर आज धैर्य खो देने पर कलह हो सकती है। आर्थिक निवेश आज भूल कर भी ना करें। मूत्राशय अथवा गर्भाशय एवं हृदय संबंधित विकार उत्पन्न हो सकते है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन आपको घरेलू और सार्वजिनक कार्यो के लिये अपनी दिनचार्य एवं आवश्यक कार्यो में बदलाव करना पड़ेगा। दिन के आरंभ से मध्यान तक का समय शुभ कार्यो में सम्मिलित होने से आत्मबल मिलेगा लेकिन मन मे कोई न कोई उठापटक लगी ही रहेगी। सामाजिक क्षेत्र से आज भी धन और प्रतिष्ठा तो मिलेगी ही साथ ही बड़बोलेपन के चलते कोई नई समस्या भी बना लेंगे। स्वभाव में भावुकता कम रहेगी लेकिन अपने कार्य निकालने के लिये छोटा बनने में संकोच नही करेंगे। नए कार्य की तुलना में पैतृक कार्य से धन की आमद अधिक होगी। कार्य क्षेत्र एवं घर की व्यवस्था सुधारने पर खर्च भी करेंगे। नौकरी पेशा अपनी योग्यता के बल पर सम्मानित होंगे साथ ही नया कार्य भर भी बढ़ेगा। घर का वातावरण आज सुख की अनुभूति कराएगा। नेत्र रोग अत्यधिक थकान एवं कमर से नीचे के भाग संबंधित समस्या रहेगीं।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपके लिये कार्य सफलता वाला रहेगा पिछले कुछ दिनों से किसी विशेष कार्य में सफल होने की संभावना अधिक है साथ ही आज सार्वजिक एवं सरकारी क्षेत्र के उच्च प्रतिष्ठित लोगो से निकटता बढ़ने का लाभ भी निकट भविष्य में शीघ्र ही देखने को मिलेगा। दिन के आरंभ से मध्यान तक कि दिनचार्य अव्यवस्थित रहेगी घरेलू कार्यो की अधिकता के चलते अन्य कार्यो में फेरबदल करना पड़ेगा। दोपहर बाद किसी परिचित से शुभ समाचार मिलने से उत्साह वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र पर आज किसी परिजन की व्यवहारिकता लाभ दिलाएगी। धन की आमद सोच से अधिक होगी लेकिन आज के दैनिक खर्च भी अधिक रहने से बचत नही कर पाएंगे। व्यावसायिक अथवा पर्यटन यात्रा की योजना बनेगी इसके अन्त समय मे टालने की संभावना भी रहेगी। दाम्पत्य जीवन मे कुछ समय के लिये कटुता का अनुभव होगा फिर भी तालमेल बिठा ही लेंगे। अत्यधिक थकान और लापरवाही के कारण चोटादि एवं फेफड़े में संक्रमण का भय है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आपका चित धार्मिक भावनाओं से ओतप्रोत रहेगा। दिन का आरंभ अत्यंत सात्विक और सादगीपूर्ण रहेगा। घरेलू पूजा पाठ के साथ मित्र परिचितों के साथ धार्मिक क्षेत्र देवदर्शन के योग बनेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज अत्यधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा फिर भी अपने विवेक से आवश्यकता अनुसार लाभ अर्जित कर ही लेंगे धन के आने के साथ जाने के रास्ते भी स्वतः ही खुले रहने के कारण पैसे जोड़ने में मुश्किल होगी। आर्थिक अथवा सम्पति के कारणो से घर के ही किसी सदस्य से तीखी झड़प होने की संभावना है आप एकबार धैर्य विवेक से काम लेंगे लेकिन सामने वाला जबरदस्ती हावी होने पर अपना धैर्य भी खो सकते है समझदारी से काम ले अन्यथा उलझन सुलझने की जगह अधिक बढ़ सकती है। संध्या का समय अत्यंत थकान से भरा रहने के कारण कार्यो में उत्साह खत्म होगा। सर्दी जुखाम की शिकायत हो सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन प्रतिकूल रहेगा दिन के आरम्भ से ही शारीरिक शिथिलता मांसपेशियों में अकड़न रहने से दैनिक कार्यो को भी जबरदस्ती करना पड़ेगा साथ ही आज विशेष कर महिलाओ को घर मे किसी मांगलिक आयोजन के कारण अतिरिक्त भागदौड़ करनी पड़ेगी जिससे मध्यान बाद शारीरिक सामर्थ्य एकदम से घटेगा। कार्य क्षेत्र पर भी अनमने मन से काम करेंगे अधिकांश कार्य मे सहकर्मी अधीनस्थ के ऊपर निर्बहर रहना पड़ेगा जिसके फलस्वरूप गड़बड़ी होने की संभावना अधिक रहेगी और जितना मिले उसी से संतोष करना पड़ेगा। आज आप विरोधियो से हर क्षेत्र में आगे ही रहेंगे फिर भी आपकी कार्य आरंभ होते ही किसी न किसी उलझन में अवश्य पड़ेंगे। संतान अथवा किसी अन्य परिजन के कारण यात्रा हो सकती है संभव हो तो इसे टाले। वाहन से दुर्घटना अथवा अग्नि धारदार औजार से शारीरिक क्षति हो सकती है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपको मिला जुला फल देगा। दिन के आरंभिक भाग में किसी परिजन से आपके गलत आचरण को लेकर बहस होगी लेकिन बात गंभीर होने से पहले ही सुधार कर लेंगे। कार्य क्षेत्र अथवा किसी अन्य जगह से अकस्मात लाभ या शुभ समाचार मिलने से उत्साहित होंगे लेकिन उत्साह ज्यादा देर नही टिकेगा लापरवाही अथवा भाग्य का साथ कम मिलने से बने बनाये कार्य बिगड़ने की संभावना है फिर भी आज धन की आमद थोड़ी थोड़ी मात्रा में कई बार होने से राहत मिलेगी लेकिन यह भी कुछ समय के लिये ही सुख दे पाएगी आज खर्च अन्य दिनों की तुलना में अधिक होने पर धन संचय नही कर पाएंगे ऊपर से उधारी वालो के कारण मन अस्थिर रहेगा। पैतृक एवं कुटुम्ब के कार्य आज झंझट जैसे लगेंगे फिर भी व्यवहारिकता के लिये मन मारकर करने ही पड़ेंगे। दाम्पत्य जीवन मे भी आज चंचलता अधिक रहेगी। सेहत ठीक रहने पर भी मन मे कोई ना कोई भय बना रहेगा। यात्रा से खर्च करने पर भी कुछ आशा ना रखें।

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Effects of Rahu & Ketu in 2024✅|| Mysteries of Rahu & Ketu ✅:- https://youtu.be/3LzEW51gwjo

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Best Health Insurance Plan || Best Term Insurance Plan:- https://youtu.be/nM3kNiXj04I?si=kP0-jBwcu6lqMXfu

Confuse 🤔to choose which Tax Regime is best in this FY 24?

🔥How to Save MAXIMUM Tax in FY24! New Vs Old Tax Regime Comparison 📊💰

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today April 21, 2024 : Aaj ka Rashifal April 21, 2024 Read More »

img 7436 1 3

Horoscope Today April 20, 2024 : Aaj ka Rashifal April 20, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 20 April 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक -20 अप्रैल 2024

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार – 2080)

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म ॠतु

मास – चैत्र

पक्ष – शुक्ल

तिथि – द्वादशी रात्रि 10:41 तक तत्पश्चात त्रयोदशी

नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी दोपहर 02:04 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी

योग – ध्रुव 21 अप्रैल रात्रि 02:48 तक तत्पश्चात व्याघात

राहुकाल – सुबह 09:27 से सुबह 11:02 तक

सूर्योदय-06:16

सूर्यास्त- 18:58

दिशाशूल – पूर्व दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 20 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज दिन का अधिकांश समय ख्याली पुलाव पकाने में व्यर्थ करेंगे। मन में योजनाएं बड़ी-बड़ी बनाएंगे लेकिन इनको साकार करना सपना देखना जैसा रहेगा। धन एवं सहयोग की कमी आज प्रत्येक कार्य में बाधक बनेगी। आर्थिक विषयों में किसी अन्य के ऊपर निर्भर रहना पड़ेगा। बुद्धि विवेक के मामले में आप अन्य लोगों से अव्वल रहेंगे लेकिन व्यवहारिकता की कमी बने बनाये कार्यों को बिगाड़ सकती है। आज किसी से काम निकालने के लिये झूठी तारीफ एवं चापलूसी करनी ही पड़ेगी, इसके बाद भी लाभ होने में संदेह ही रहेगा। घर में माता अथवा किसी अन्य स्त्री वर्ग से अहम को लेकर वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। यहां स्वयं को छोटा मान लेने से कामनापूर्ति सहज हो जाएगा अन्यथा एक नई मुसीबत खड़ी कर लेंगे। मन में लंबी यात्रा की योजना बनेगी पर धन की कमी के कारण टल सकती है। मानसिक भय को छोड़ सेहत लगभग ठीक ही रहेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज भी मध्यान तक का समय मानसिक रूप से अशांति वाला रहेगा। घर और कार्य क्षेत्र में तालमेल बैठाने में खासी परेशानी आएगी। घर का वातावरण भी उग्र रहेगा अपने मन की बात किसी से बांटने पर सहयोग मिलने की जगह मजाक बनाये जाने से मन अधिक दुखी होगा। आज आपका मन किसी अरिष्ट की आशंका से भयभीत भी रहेगा लेकिन ऐसा कुछ घटित हुआ भी तो आपको डरने की आवश्यकता नही दोपहर बाद से स्थित आपके पक्ष में बनने लगेगी आपका विरोध करने वालो को भी आपकी सहायता की आवश्यकता पड़ेगी। व्यवसायी वर्ग मोल।भाव मे समय खराब करेंगे जिसका प्रभाव आमदनी पर पड़ेगा। नौकरी करने वालो को काम।निकलने के लिये लालच दिया जाएगा परन्तु आज अनैतिक कर्म से बचे अन्यथा मान हानि निश्चित होगी। कफ अथवा खांसी से परेशानी हो सकती है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन भागदौड़ में बीतेगा दिन का पहला भाग पूजापाठ आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने में लगाएंगे इससे कुछ समय के लिये आत्म शान्ति अनुभव होगी लेकिन सांसारिक कामनाओ को चाहता ज्यादा देर शांत नही रहने देगी। कार्य क्षेत्र पर बौद्धिक और शारीरिक मेहनत के बाद भी आज कुछ न कुछ कमी का अनुभव होगा। आपका स्वभाव हर किसी से मेल ना खाने के कारण अपनी बातों को स्पष्ट रूप से कहने में संकोच करेंगे। धन की आमद और खर्च बराबर रहेंगे सरकारी कार्यो में थोड़े प्रयास के बाद सफलता मिल जाएगी लेकिन परिणाम आने में समय लग सकता है। पारिवारिक कारणों से चिंतित रहेंगे लेकिन भाई बंधुओ के जिद्दी व्यवहार के कारण स्वय को मजबूर अनुभव करेंगे। खाली समय दिमाग मे उटपटांग विचार आएंगे। सेहत कभी नरम कभी गरम रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपको आज मध्यान तक धैर्य धारण करने की आवश्यकता है। मध्यान तक जोभी कार्य करेंगे उसमे धन अथवा समय बर्बाद होने की संभावना अधिक रहेगी आप भी जल्दी से जोखिम लेने के लिये तैयार नही रहेंगे लेकिन किसी के उकसावे में आकर अनुचित कदम उठा सकते है। आर्थिक कार्यो को आज टालना ही बेहतर रहेगा। मध्यान बाद से परिस्थिति में धीरे-धीरे सुधार आने लगेगा। कही से लाभ की संभावना जागेगी धन भी अकस्मात मिलने से हिम्मत बढ़ेगी लेकिन स्वभाव में चंचलता भी बढ़ने से निर्णय गलत होने की संभावना भी अधिक रहेगी। पारिवारिक वातावरण में संध्या बाद थोड़ी बहुत खटपट के बाद सुधार होगा। संतान के सहयोग एवं स्वयं के विवेक से सरकारी क्षेत्र के अधूरे कार्य आगे बढ़ेंगे। वायरल बुखार अथवा शल्य चिकित्सा के कारण धन व्यय हो सकता है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आप मौज मस्ती के मूड में।रहेंगे। मध्यान तक का समय कार्यो के प्रति लापरवाही में बीतेगा इसके बाद कोई आवश्यक कार्य पूर्ण करने में व्यस्त हो जाएंगे। आज आपका ध्यान कार्य करते समय भी मनोरंजन की तरफ भटकेगा जिससे कार्य क्षेत्र पर स्थिरता नही बन पाएगी। हंसी मजाक में सहकर्मियो एवं परिजनों को बेवजह परेशान करना आगे भारी पड़ेगा। पैतृक एवं पुराने कार्य से धन लाभ होगा लेकिन रुक नही पायेगा आज संचित धन में से भी खर्च करना पास सकता है। घर ने भाई बंधुओ से कम ही पटेगी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप के किये तैयार रहेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी छवि धनवान जैसी ही रहेगी लेकिन अंदर से इसके विपरीत अनुभव करेंगे। घर अथवा देव स्थल के धार्मिक कार्य मे मन मारकर सम्मिलित होना पड़ेगा। मौसम जनित बीमारी से सावधान रहें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज भी आपका स्वभाव साथ वालो के लिये परेशानी खड़ी करेगा। बात बात में शक करने की आदत प्रेम संबंधों में खटास लाएगी। कार्य क्षेत्र पर आज भाग्य का साथ मिलने पर भी अधिकांश कार्य या सौदे अंत समय मे लटकेंगे अथवा कम लाभ में करने पड़ेंगे। धन की स्थिति में बीते दिन से सुधार आएगा लेकिन घरेलू एवं व्यावसायिक खर्च भी अन्य दिन से अधिक रहने के कारण बचत नही हो सकेगी। कोर्ट कचहरी के कार्य मे अतिरिक्त समय और धन का व्यय हो सकता है फिर भी परिणाम आशाजनक नही मिलने से क्रोध आएगा। अचल संपत्ति संबंधित कार्य आज ना करें बेकार की उलझन बढ़ेंगी। घरेलू वातावरण में शांति रहेगी लेकिन स्वार्थ की भावना प्रबल सहने के कारण आत्मीयता की कमी देखने को मिलेगी। सार्वजिनक क्षेत्र पर दिखावे के कारण सम्मान मिलेगा। पुराने रोग से दोबारा परेशानी हो सकती है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपको लाभ के अवसर उपलब्ध कराएगा। कार्य व्यवसाय में लाभ कमाने के लिये सही गलत का विचार नही करेंगे किसी का टोकना अखरेगा। एक से अधिक कार्यो में भाग्य आजमाएंगे जिससे धन लाभ तो अवश्य और आवश्यकता से अधिक होगा लेकिन स्वभाव में दिखावे की प्रवृति रहने के कारण खर्च अनाप शनाप करेंगे जो आगे जाकर आर्थिक उलझनों का कारण बनेगा। कार्य क्षेत्र पर परिस्थित अनुसार स्वयं को ढाल लेंगे मीठा बोलकर काम सहजता से निकाल लेंगे। लेकिन घर परिवार में आचरण इसके विपरीत रहेगा। घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति बहस के बाद ही करेंगे। जमीन जायदाद के कार्यो से अवश्य लाभ होगा पर भागीदारी के कार्य ना करें। निकट समय के लिये यात्रा की योजना बनेगी इसके लिये धन व्यय भी करेंगे। किसी से कड़वी बात बोलने के कारण अपमानित हो सकते है। कुछ समय के लिये कमजोरी अनुभव होगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन आपका ध्यान उलझे घरेलू मामलों को निपटाने पर अधिक रहेगा सन्तानो के साथ घर के अन्य सदस्यों की समस्याओं का मिल बैठकर समाधन करेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज धन और सम्मान दोनो मिलेगा लेकिन कुछ न कुछ कमी भी अनुभव होगी। काले वस्तु अथवा तेल के व्यवसाय से जुड़े लोगों को नए लाभ के अनुबन्ध मिलेंगे। नौकरी पेशाओ से आज लापरवाही में कोई गलती होने की संभावना है जिसका भुगतान लंबे समय तक किसी न किसी रूप में करना पड़ेगा। सरकारी क्षेत्र पर व्यवहारिकता बढ़ेगी लेकिन अपना कार्य निकालने की जगह अन्य के कार्यो को सुलझाने से स्वयं उलझ जाएंगे। कुछ समय के लिये कार्यो से ऊबन अनुभव होगी बाहर घूमने की योजना बनाएंगे लेकिन व्यर्थ की उलझनों के चलते टालनी पड़ेगी। सेहत आज छूट पुट बातो को छोड़ उत्तम रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन आप धर्म कर्म के प्रति विशेष ध्यान देंगे मन मे आध्यात्मिक भाव और भय दोनो रहेंगे। दिन का आरंभिक भाग मानसिक रूप से शांत रहेगा इसके बाद का अधिकांश समय भागदौड़ में बीतेगा किसी से किया वादा पूर्ण करना आपके लिये चुनौती भरा रहेगा इसके पीछे शारीरिक आवश्यकताओं की भी अनदेखी करेंगे कार्य व्यवसाय में कुछ समय के लिए तेजी बनेगी इसका लाभ उठायें दिन भर इसी के सहारे रहना पड़ेगा। आज सुखोपभोग में कटौती कर बचत करने में सफल रहेंगे लेकिन अंत समय मे कोई नया खर्च बनने से कामना अधूरी रह जायेगी। किसी परिजन का आवश्यकता से अधिक बोलना मन को अखरेगा लेकिन कलह के भय से अनदेखा करेंगे। माता अथवा किसी स्त्री वर्ग की सेहत चिंता का विषय रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज दिन का आरंभिक भाग बेचैनी वाला रहेगा सेहत में सुधार अनुभव करेंगे लेकिन लापरवाही के चलते कोई नई समस्या खड़ी होगी। आज किसी भी प्रकार के जोखिम वाले कार्य एवं यात्रा लोहे एवं ठंडे पदार्थो से संभलकर रहे किसी न किसी रूप में शारीरिक कष्ट होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा कम रहने के बाद भी इसका कोई विशेष लाभ नही उठा सकेंगे व्यवसाय में अस्थिरता रहेगी फिर भी कामचलाऊ आय बिना भागदौड़ किये मिल जाएगी लेकिन सरकारी कार्य ढीले पड़ने तथा उधारी एवं कर्ज को लेकर मानसिक अशांति रहेगी। संध्या के समय अपने पराक्रम से हानि वाले कार्यो को अपने पक्ष में कर लाभ कमाएंगे। महिलाए आज अनिद्रा एवं असंतोष की भावना से ग्रस्त रहेंगी। घर मे किसी की गलती पर विरोध करना उल्टा पड़ जायेगा। संध्या के समय धार्मिक भावनाएं जागृत होंगी धार्मिक कार्यो में उपस्थिति देंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन बीते दिन की तुलना में धैर्य कम रहेगा। जो भी कार्य करेंगे उसका परिणाम शीघ्र ना मिलने पर अधीर हो उठेंगे। जल्दबाजी में किये कार्य मे कुछ न कुछ नुक्स निकलने पर दोबारा करना पड़ेगा इसका ध्यान रहे। कार्य क्षेत्र पर भी आज धन पाने की लालसा में अनैतिक मार्ग अपना सकते है आरंभ में इससे लाभ ही होगा लेकिन अंत यहां भी निराश करेगा । सफेद वस्तु एवं सौन्दर्य प्रसाधन-साजसज्जा के कार्यो में निवेश भविष्य में लाभ दिला सकता है। व्यावसायिक एवं धार्मिक कारणों से यात्रा हो सकती है इसमे सामान का ख्याल रखे गम होने की आशंका है। अचल संपत्ति के कार्यो में धन फंसने पर आगे की योजना अधर में लटकेंगी। घरेलू वातावरण संध्या पश्चात उग्र होने की संभावना है विवेक से काम लें। चर्म रोग, अथवा जुखाम से परेशानी हो सकती है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन व्यर्थ की उठापटक में बीतेगा जिस कार्य को करना चाहिये उसमे लापरवाही करेंगे नही करने वाले कार्यो को प्रसन्न होकर करेंगे जिससे सामाजिक।एव पारिवारिक सम्मान में कुछ कमी आएगी लेकिन आज आस पास के लोगों को आपकी हर प्रकार से मदद की आवश्यकता पड़ेगी जिस कारण कोई भी आपका प्रतिरोध करने से पहले एकबार अवश्य सोचेगा। कार्य क्षेत्र पर अपनी वाणी के प्रभाव से लोगो का दिल जीतेंगे फिर भी आर्थिक लाभ पाने के लिये अपने स्वाभिमान को त्यागना पड़ेगा। धन की आमद न्यून रहेगी लेकिन खर्च आकस्मिक होने से आर्थिक संतुलन गड़बड़ायेगा। आज पारिवारिक मामलों की अनदेखी करेंगे किसी सदस्य के नाराज होने पर मनाने की जगह उल्टा आरोप लगाएंगे। यात्रा की कामना मन मे रह जायेगी। सेहत आज ठीक ही रहेगी।

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Effects of Rahu & Ketu in 2024✅|| Mysteries of Rahu & Ketu ✅:- https://youtu.be/3LzEW51gwjo

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Best Health Insurance Plan || Best Term Insurance Plan:- https://youtu.be/nM3kNiXj04I?si=kP0-jBwcu6lqMXfu

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Copyright Notice • This video and our YouTube channel in general may contain certain copyrighted works that were not specifically authorized to be used by the copyright holder(s), but which we believe in good faith are protected by federal law and the fair use doctrine under section 107 of the U.S. Copyright Act.

Horoscope Today April 20, 2024 : Aaj ka Rashifal April 20, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!