analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 7856 1

Horoscope Today May 27, 2024 : Aaj ka Rashifal May 27, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 27 May 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 27 मई 2024

दिन – सोमवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म ॠतु

मास – ज्येष्ठ (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार वैशाख

पक्ष – कृष्ण

तिथि – चतुर्थी शाम 04:53 तक तत्पश्चात पंचमी*

नक्षत्र  पूर्वाषाढा सुबह 10:13 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा

योग – शुभ सुबह 06:37 तक तत्पश्चात शुक्ल

राहुकाल – सुबह 07:37 से सुबह 09:17 तक

सूर्योदय-05:58

सूर्यास्त- 19:13

दिशाशूल – पूर्व दिशा मे

व्रत पर्व विवरण 

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता।

आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आप सुख शांति से बितायेंगे। सेहत भी सामान्य बनी रहेगी। घर में मांगलिक कार्य के कारण अथवा अन्य घरेलु कार्यो में अधिक व्यस्त रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी आशा के अनुरूप व्यवसाय होने से धन लाभ होगा लेकिन किसी पुरानी देनदारी के चलते कहा सुनी होने की सम्भवना है यहां धैर्य का परिचय दे अन्यथा धन अथवा किसी कीमती सामान के डूबने की सम्भवना है। सुख के ऊपर फिजूल खर्च भी अधिक रहेंगे। घर में मेहमानों के आने से चहल-पहल रहेगी। आज किसी के ऊपर अतिविश्वास हानि भी करा सकता है। आय के नविन साधनों की प्राप्ति होगी। घर में आनंद का वातावरण रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन परिवार में अप्रिय घटना घटित होने से दुख के प्रसंग बनेंगे। प्रातः काल का समय आलस्य में बीतेगा। किसी आस-पडोसी से वर्चस्व को लेकर टकराव की स्थिति भी बनेगी। वाणी एवं व्यवहार से किसी का अहित ना हो इसका विशेष ध्यान रखें। आज परिजनों के साथ यात्रा पिकनिक पर भी खर्च करेंगे परन्तु गलतफहमी के कारण सामंजस्य बैठाना मुश्किल साबित होगा। कार्य क्षेत्र पर अनैतिक साधनों से कमाने का प्रयास करेंगे इससे धन लाभ आकस्मिक होगा और जरूरत के अनुसार ही। आध्यात्म से जुड़ेंगे। घर मे बीमारी अथवा अन्य कारण से किसी न किसी को शारीरिक कष्ट होने की सम्भवना है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन आपकी आशाओं पर खरा उतरेगा। घर एवं बाहर अनुकूल वातावरण मिलने से मनचाहा कार्य करने में सुविधा रहेगी। धार्मिक गतिविधयों में जाने से मानसिक शांति मिलेगी। विदेश अथवा दूर रहने वाले किसी स्वजन से आनंद दायक समाचार मिलने की संभावना है अथवा विदेश जाने में आ रही बाधा शांत होने से राहत मिलेगी। घर में सुख के साधनो की खरीददारी पर खर्च करेंगे। आर्थिक रूप से भी आज का दिन शुभ रहेगा कार्य व्यवसाय में मध्यान तक कोटा पूरा कर लेंगे। संध्या का समय शारीरिक रूप से थकान अथवा अन्य प्रकार से कष्टदायक रह सकता है फिर भी परिवार का साथ मिलने से मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन आपकी दिनचार्य अव्यवस्थित रहेगी काम के समय भी दिमाग मे विपरीत विचार लगे रहेंगे जिसके परिणामस्वरूप आज के दिन से कुछ ना कुछ कमी रहेगी। दोपहर के बाद कुछ समय निकालकर मित्र परिवार के साथ मनोरंजन में व्यतीत करेंगे परन्तु आज दुर्व्यसनों से दूर रहना अति आवश्यक है शरीर के साथ मान हानि भी होने की संभावना है हालांकि आज परोपकार का शुभ फल भी मिलने की आशा है। कार्य क्षेत्र पर कम व्यवहार होने के बाद भी संतोषजनक धन लाभ हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन पहले से बेहतर रहेगा। सन्तानो की प्रगति से आत्मसंतोष होगा। सेहत को लेकर कुछ समय आशंकित रहेंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन सामान्य फलदायक रहेगा। कुछ विशेष कार्य नहीं रहने दिन भर आलस्य करेंगे। सेहत भी थोड़ी प्रतिकूल रहेगी पिंडली में अकड़न अथवा शरीर में निष्क्रियता रहने की सम्भवना है। घर में व्यर्थ के विवाद रहने से गृहस्थ से भी मन ऊबने लगेगा। आज कोई आपकी चुगली भी कर सकता है परंतु इसका आपके व्यक्तित्त्व पर असर नहीं पड़ेगा। प्रातः काल पूर्व में किये गए अनुबंधों से थोड़ा लाभ हो सकता है इसके बाद धन लाभ की इच्छा पूर्ण होने मुश्किल है। परिजनों से विचारो में मतभेद रह सकता है। खाली दिमाग मे कुछ न कुछ विपरीत विचार आते रहेंगे बेहतर है स्वयं की किसी न किसी कार्य मे व्यस्त रखें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आप बे फिजूल की बातों पर मानसिक तनाव अनुभव करेंगे। घरेलु वातावरण पहले ही अशान्त रहेगा बाहर भी किसी से धन या अन्य विषयों को लेकर बहस हो सकती है। पुर्व नियोजित पर्यटन की योजना भी बिगड़ सकती है। घर के सदस्य की सेहत आकस्मिक ख़राब होने की संभावना है। आर्थिक लेन देन आज ना करें धन के किसी न किसी रूप में क्षति होने या लंबे समय तक रुकने के योग है। पुराने रुके कार्य असफल होने से धन अटक सकता है। प्रेम-प्रसंगों से दूरी बनाए रखें अन्यथा मायूसी मिलेगी धन की कमी रहेने से महत्त्वपूर्ण योजनाएं लटकेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन भी आपके लिए अनुकूल रहेगा। किसी मनोकामना की पूर्ति के लिए थोड़ा इन्तजार करना पड़ सकता है परंतु मध्यान के आस-पास इसके पूर्ण होने से ख़ुशी मिलेगी। काम धंधा अपेक्षा अनुसार रहने से धन लाभ सामान्य से अधिक होगा लेकिन आज प्रलोभन में आकर गलत कार्यो में धन फंस सकता है इसका ध्यान रहे। परिजनों के साथ भावनात्मक सम्बन्ध जुड़ेंगे अधिक भावनाओ में बहकर सामर्थ्य से अधिक खर्च करने के कारण आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। पारलौकिक रहस्यों को जानने में भी रूचि दिखाएँगे। धार्मिक क्षेत्र की लघु यात्रा हो सकती है। सेहत संबंधित छोटी मोटी समस्या लगी रहेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। आर्थिक रूप से मध्यान तक का समय ठीक रहेगा इसके बाद धन लाभ की अपेक्षा खर्च अधिक रहेंगे। परिवार में पैतृक संपत्ति अथवा अन्य कारणों से अहम् को लेकर टकराव हो सकता है। यहां विवेक से काम लें कही सुनी बाती में न आये जिन्हें आज आप अपना शत्रु समझेंगे निकट भविष्य में वे ही लोग सहायक बनेंगे इसबात को ध्यान में रखकर ही व्यवहार करें। निजी व्यवसाय अथवा नौकरी में अतिरिक्त कार्य मिलने से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द करने पड़ेंगे। आज किसी के बीच बचाव अथवा जमानती ना बने परोपकार का भी उल्टा इल्जाम लग सकता है। 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आप महत्त्वपूर्ण कार्यो को भी दरकीनार करके मौज-शौक में दिन व्यतीत करना अधिक पसंद करेंगे उसी के अनुसार दिनचर्या को बदल लेंगे। कार्य स्थल पर पहले से व्यवस्था करने से निर्धारित योजनाओं में विघ्न नहीं आ पाएंगे। आज किसी वरिष्ठ सामाजिक व्यक्ति से भेंट होने से भविष्य के लिए लाभ के द्वार खुलेंगे लेकिन यहां ज्यादा बोलने की आदत परेशानी में डाल सकती है इसका ध्यान रहे। कार्य क्षेत्र अथवा रिश्तेदारी से शुभ समाचार मिलेंगे। दोपहर के बाद के समय उत्तम भोजन वाहन सुख मिलेगा। अपव्यय भी अधिक रहेंगे। आज स्वाभाविक ही लाभदायीं दिन है इसलिए प्रलोभनों से बचें। दोपहर के आसपास किसी न किसी रूप में थोड़ा शारीरिक कष्ट हो सकता है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपको अपने किसी गलत निर्णय या किसी अन्य के गलत मार्गदर्शन के कारण थोड़ा कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार अथवा सामाजिक क्षेत्र में धोखा होने की अधिक संभावना है सतर्क रहें। पूर्ण अनुबंध अचानक निरस्त होने से धन की समस्या खड़ी होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आने से घर बाहर का वातावरण अशान्त बनेगा। किसी षड्यंत्र में फंसने की संभावना है। किसी भी अनैतिक गतिविधि से बचकर रहें। मित्र प्रियजनों के साथ ख़ुशी के पल अचानक गम में बदल सकते है। बेहतर रहेगा आज का दिन घर में ही ईश्वरीय आराधना में व्यतीत करें। सेहत ठीक रहेगी कुछ समय के लिये कमजोरी अथवा ठंड की शिकायत रह सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन बेहतर रहने वाला है परंतु विदेश सम्बंधित कार्यो में व्यवधान आने अथवा विदेश स्थित जातको को आकस्मिक कष्ट देखना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर आज अधिक ध्यान ना देने पर भी आशा से अधिक लाभ होगा। सामाजिक रूप से भी दिन अच्छा रहेगा मान बढ़ने से गर्वित अनुभव करेंगे। व्यवसाय के सिलसिले से बन रही यात्रा की योजना अचानक बदलने से के दिनों से रुके घरेलू अथवा अन्य आवश्यक कार्य पूर्ण कर सकते है। ख़राब पेट के कारण थोड़ा असहज रहेंगे। खान-पान में सावधानी रखें अन्यथा समस्या बढ़ भी सकती है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन पिछले कल से थोड़ा बेहतर रहेगा परन्तु बीच-बीच में वातावरण ख़राब होने से क्रोध आएगा। काम धंधे की गति धीमी रहने के कारण आर्थिक विषय आज खास परेशान करेंगे। भागीदारी के कार्य में हानि होने की संभावना भी है। लंबी यात्रा होने की संभावना है परंतु इससे कोई विशेष प्रयोजन सिद्ध नहीं कर पाएंगे। आज किसी सरकारी उलझन में भी फंस सकते है कोई भी ऐसा कार्य करने से बचे जिससे प्रतिष्ठा खराब हो। वाहन चलाते समय भी सावधानी रखें। सर्जरी अथवा अन्य महंगे इलाज अधिक छान-बीन के बाद ही कराये।

जय श्री राम 

कुंडली विश्लेषण के लिए संपर्क करे :-7905513438 

Horoscope Today May 27, 2024 : Aaj ka Rashifal May 27, 2024 Read More »

img 7895 1

Horoscope Today May 26, 2024 : Aaj ka Rashifal May 26, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 26 May 2024

आज का पञ्चाङ्ग

रविवार, २६ मई 2024

सूर्योदय: ०५:२९

सूर्यास्त: ०७:०६

चन्द्रोदय: २२:१३

चन्द्रास्त: ०७:१३

अयन उत्तरायणे (उत्तरगोलीय)

ऋतु: ग्रीष्म 

शक सम्वत: १९४६ (क्रोधी)

विक्रम सम्वत: २०८१ (पिंगल)

मास ज्येष्ठ 

पक्ष कृष्ण 

तिथि तृतीया (१८:०६ से चतुर्थी)

नक्षत्र मूल (१०:३६ से पूर्वाषाढ)

योग साध्य (०८:३१ से शुभ)

प्रथम करण वणिज (०६:३५ तक)

द्वितीय करण विष्टि (१८:०६ तक)

गोचर ग्रहा: 

सूर्य वृष 

चंद्र धनु 

मंगल कुम्भ (उदित, पूर्व, मार्गी)

बुध मेष (उदित, पूर्व, वक्री)

गुरु वृष (अस्त, पश्चिम, मार्गी)

शुक्र वृष (अस्त, पूर्व, मार्गी)

शनि कुम्भ (उदित, पूर्व, मार्गी)

राहु मीन 

केतु कन्या

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

अभिजित मुहूर्त ११:४६ से १२:४२

सर्वार्थसिद्धि योग ०५:१८ से १०:३६

विजय मुहूर्त १४:३३ से १५:२८

गोधूलि मुहूर्त १९:०९ से १९:२९

सायाह्न सन्ध्या १९:१० से २०:११

निशिता मुहूर्त २३:५४ से २४:३४

राहुकाल १७:२६ से १९:१०

राहुवास उत्तर

गुलिक काल १५:४२ से १७:२६

यमगण्ड १२:१४ से १३:५८

दुर्मुहूर्त १७:१९ से १८:१५

होमाहुति मंगल

दिशाशूल पश्चिम

अग्निवास पृथ्वी (१८:०६ तक)

भद्रावास पाताल (०६:३५ से १८:०६)

चन्द्रवास पूर्व

शिववास क्रीड़ा में (१८:०६ से कैलाश पर)

चौघड़िया विचार

॥ दिन का चौघड़िया ॥ 

१ – उद्वेग २ – चर

३ – लाभ ४ – अमृत

५ – काल ६ – शुभ

७ – रोग ८ – उद्वेग

॥रात्रि का चौघड़िया॥ 

१ – शुभ २ – अमृत

३ – चर ४ – रोग

५ – काल ६ – लाभ

७ – उद्वेग ८ – शुभ

नोट दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है। 

शुभ यात्रा दिशा

उत्तर-पूर्व (पान का सेवन कर यात्रा करें)

तिथि विशेष

एकदन्त संकष्ट चतुर्थी व्रत, माँ आनन्दमयी जयन्ती, विधा एवं अक्षर आरम्भ मुहूर्त ०७:१७ से दोपहर १२:२३ तक आदि।

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण 

आज १०:३५ तक जन्मे शिशुओ का नाम मूल नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (भी) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम पूर्वाषाढ नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (भू, धा, फा, ढा) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

उदय-लग्न मुहूर्त

वृषभ – २८:४२ से ०६:३६

मिथुन – ०६:३६ से ०८:५१

कर्क – ०८:५१ से ११:१३

सिंह – ११:१३ से १३:३२

कन्या – १३:३२ से १५:५०

तुला – १५:५० से १८:११

वृश्चिक – १८:११ से २०:३०

धनु – २०:३० से २२:३४

मकर – २२:३४ से २४:१५+

कुम्भ – २४:१५+ से २५:४०+

मीन – २५:४०+ से २७:०४+

मेष – २७:०४+ से २८:३८+

पञ्चक रहित मुहूर्त

रज पञ्चक – ०५:१८ से ०६:३६

शुभ मुहूर्त – ०६:३६ से ०८:५१

चोर पञ्चक – ०८:५१ से १०:३६

शुभ मुहूर्त – १०:३६ से ११:१३

रोग पञ्चक – ११:१३ से १३:३२

शुभ मुहूर्त – १३:३२ से १५:५०

मृत्यु पञ्चक – १५:५० से १८:०६

अग्नि पञ्चक – १८:०६ से १८:११

शुभ मुहूर्त – १८:११ से २०:३०

रज पञ्चक – २०:३० से २२:३४

शुभ मुहूर्त – २२:३४ से २४:१५+

चोर पञ्चक – २४:१५+ से २५:४०+

शुभ मुहूर्त – २५:४०+ से २७:०४+

शुभ मुहूर्त – २७:०४+ से २८:३८+

चोर पञ्चक – २८:३८+ से २९:१७+

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आप कार्यो की भरमार का सामना करना पड़ेगा लेकिन निर्णय लेने की क्षमता में कमी रहने के कारण भ्रमित हो सकते है। आप मेहनत तो भरपूर करेंगे लेकिन आपका काम वाज सामने वकले की मुश्किल ही पसंद आएगा। परिश्रम का उचित फल नहीं मिलेगा दोपहर तक कार्यो में व्यवधान भी आने से निराश रहेंगे परन्तु संध्या के समय किसी परिचित के सहयोग से लाभ होने से खर्च निकल जाएंगे। सरकारी कार्य आज निरस्त करन बेहतर रहेगा। परिवार के प्रति अधिक भावनात्मक बनेंगे। आध्यात्म में रूचि होने पर भी समय नहीं दे पाएंगे। व्यसनों से दूर रहें। स्वास्थ्य में अचानक परिवर्तन आने से कुछ समय के लिये परेशानी हो सकती है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा दोपहर तक जिस भी कार्य को करेंगे उसमे असमंजस की स्थिति रहेगी। लेकिन दोपर के बाद किसी अनुबंध के पूर्ण होने या अन्य किसी मार्ग से धन लाभ होने पर आर्थिक दृष्टिकोण से संतुष्टि रहेगी। कार्य क्षेत्र पर कुछ समय दिन के आरंभ एवं बाकी संध्या के समय बिक्री बढने से धन की आमद बनेगी। व्यक्तित्व का विकास होने से सामाजिक छवि भी बेहतर बनेगी। परन्तु पारिवारिक समस्याओं के कारण मन अशांत रहेगा। घर में किसी विवाद के बढ़ने की सम्भवना है। मौन दर्शक बनकर रहने में ही भलाई है। ठंडे मौसम के कारण सेहत में थोड़ा बहुत बदलाव आ सकता है। 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

रोजगार के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास आज फलीभूत होने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा लेकिन आज उधारी वाले व्यवहारो पर नियन्त्रण रखने की भी आवश्यकता है अन्यथा धन लम्बे समय तक अटक सकता है उधारी चुकाने के लिये दिन उत्तम है। आज भी धन की आमद आवश्यकता के समय होने से ज्यादा परेशान नही होना पड़ेगा। बेरोजगार व्यक्तियों को आज प्रयास करने पर रोजगार मिलने की सम्भावना बनेगी। आज आपसे बहस में कोई नहीं जीत पायेगा लेकिन बड़बोलेपन के कारण महिलाओं के सम्मान में कमी होगी। दोपहर के बाद में कार्य भार बढ़ने से कमर अथवा अन्य अंगों में दर्द की शिकायत रहेगी। पारिवारिक वातावरण मिला जुला रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन कार्य क्षेत्र पर व्यस्तता अधिक रहेगी फिर भी हाथ में लिए अनुबंध समय पर पूर्ण नहीं करने के कारण आलोचना हो सकती है आपका व्यवहार आज अटपटा सा रहेगा किसी को भी सीधा जवाब ना देकर उल्टी सीधी बाते करना स्वयं के लिये परेशानी खड़ी करेगा जिसके कारण कार्य क्षेत्र पर अधिकांश कार्य अपने ही बलबूते करना पड़ेगा। सहकारी कार्य लेट-लतीफी के कारण अधूरे रहेंगे। नयी योजनाओं को हाथ में लेने से पहले हानि-लाभ की समीक्षा करलें। संध्या से पहले आर्थिक विषयो में सफलता मिलेगी लेकिन आवश्यकता अनुसार ही। यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी। सेहत आज ठीक ठाक रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज दिन का पहला भाग आपकी आशाओं के विपरीत रहने वाला है। कार्य क्षेत्र पर भाग्य का साथ कम मिलेगा। आय की अपेक्षा खर्च अधिक रहने से धन की कमी अनुभव होगी महत्त्वपूर्ण कार्य को लेकर कीसी से कर्ज लेने की नौबत भी आ सकती है। किसी ना किसी कारण से आज मानसिक रूप से परेशान ही रहेंगे। आस-पडोसी एवं घर के छोटे सदस्यो की गलतियों को आज नजरअंदाज करें अन्यथा छोटी बात बड़ा विवाद खड़ा कर देगी। परिजनों की सहानुभूति मानसिक कमजोरी दूर करेगी। धार्मिक गतिविधियों में भी फिजूल खर्ची पर नियंत्रण रखें। अल्प धन लाभ से ही काम चलाना पड़ेगा। मौज शौक एवं अनावश्यक खर्चो पर आज नियंत्रण आवश्यक है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन ग्रह स्थिति में थोड़ा बदलाव आने से आपको घरेलु मामलो में विशेष सावधानी बरतने की आयवश्यक रहेगी। रूठने-मनाने में दिन का कुछ भाग व्यर्थ हो सकता है। बुजुर्ग वर्ग भी आज आपकी विचारधारा के विपरीत सोच रखेंगे जिससे तालमेल बैठाने में मुश्किल होगी। कार्य क्षेत्र पर आज मन भटकने का अन्य व्यक्ति फायदा उठा सकता है। धन लाभ के लिये दोपहर तक इंतजार करना पड़ेगा होगा भी तो असमय और आवश्यकता से कम फिर भी आज किसी के आगे समर्पण ना करें थोड़ा धैर्य रख अच्छे समय की प्रतीक्षा करें। सेहत में थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव लगे रहेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आंशिक शुभ फलदायक रहेगा। पुरानी गलतियों या किसी से किये गलत व्यवहार की के कारण आज मन में ग्लानि रहेगी। सेहत भी आज कुछ विपरीत रहने से मन की बहुप्रतीक्षित इच्छा अधूरी रह सकती है परन्तु आर्थिक दृष्टिकोण से दिन लाभदायक रहेगा। थोड़े परिश्रम से आशा से अधिक मुनाफा कमा सकते है इसके लिए दृढ़निश्चय की आवश्यकता रहेगी। आज जोखिम वाले कार्य जैसे कि शेयर सट्टे आदि में निवेश शीघ्र लाभ देगा। पैतृक संपत्ति के कार्य अधूरे रह सकते है। घरेलू वातावरण में स्वार्थ देखने को मिलेगा परिजन जरूरत के समय ही मीठा व्यवहार करेंगे। ठंड से बचें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे उसमे अपना पूर्ण अनुभव और निष्ठा लगाएंगे लेकिन भाग्य का साथ अन्य दिनों की अपेक्षा कम रहने के कारण दिन से उचित लाभ नहि मिल पायेगा। आज किसी अनुबंध के आगे बढ़ने से धन लाभ की कामना अधूरी रह सकती है। व्यवसाय के ऊपर अधिक ध्यान देने के बाद भी कार्य विलम्ब से पूर्ण होंगे लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु धनागम के लिए थोड़ी प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। अधिकारी वर्ग भी गर्म हो सकते है। स्टेशनरी अथवा प्रिंटिंग के कार्य से जुड़े जातको को आकस्मिक नए अनुबंध मिल सकते है। परिवार के लिए आप कुछ नया करेंगे। सेहत लगभग सामान्य रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन से आपको काफी आशाये रहेंगा लेकिन दिनचर्या आज प्रातः काल से ही बिगड़नी आरम्भ होगी और संध्या तक अस्तव्यस्त रहने से जरूरी कामना अधूरी रह सकती है। दिन में किसी न किसी से छोटी-मोटी झड़प होने की सम्भवना है पर आज कार्य क्षेत्र पर किसी से ना उलझे पद एवं प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है। दोपहर बाद तक सांसारिक गतिविधियों में व्यस्त रहने के कारण स्वयं की अनदेखी करनी पड़ेगी परन्तु इसके बदले धन लाभ होने से संतोष रहेगा। धर्म-कर्म में अधिक रुचि रहेगी धार्मिक कार्यक्रमो में उपस्थिति देंगे। घर के बुजुर्गो से नए अनुभव मिलेंगे। पत्नी संतान का सुख मिलेगा। स्वास्थ्य में संध्या के आसपास कमी अनुभव करेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आप अधिक लापरवाह रहने के कारण हानि उठा सकते है। प्रातः काल से ही मन मे यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी इसके अंत समय पर टलने की भी संभावना है। आज एक समय मे दिमक़ग दो जगह भटकेगा कार्य क्षेत्र पर भी अधिक ध्यान ना देने के कारण अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। नौकरों के ऊपर ज्यादा विश्वास भी हानि का कारण बन सकता है। कार्य क्षेत्र पर चोरी जैसी गतिविधि अथवा आप पर आरोप लगाए जा सकते है सावधान रहे। वाणी में कठोरता रहने से घर में कलह होने की सम्भवना है। आर्थिक लेन-देन लिख कर ही करें। छाती गले अथवक कमर में दर्द या अन्य समस्या जन्म लेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज दिन के पूर्वार्ध में आपको परिश्रम के अनुसार फल ना मिलने से मानसिक पीड़ा हो सकती है। दिमाग में नए-नए विचार जरूर आएंगे लेकिन कुछ तो आर्थिक कमी और कुछ निर्णय लेने में चूक अवश्य होगी मार्गदर्शन की भी कमी नही रहेगी जिस वजह से किसी ठोस निर्णय लेने में परेशानी होगी। नई वस्तुओ की खरीददारी अथवा नये कार्य में निवेश आज ना करें। मध्याह्न के बाद स्थिति बेहतर होने लगेगी। धन की आमद होने से वित्तीय आयोजन कर पाएंगे। परिवार में किसी के बीमार होने से धन का व्यय भी रहेगा परन्तु शांति भी रहेगी। छोटी यात्रा से आशाजनक लाभ हो सकता है। व्यर्थ की यात्रा से बचें। सेहत ठीक रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन आपकी रुकी हुई कामना पूर्ति होने की संभावना है इसके लिये स्वाभाव में नम्रता रखनी भी जरूरी है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र से अतिरिक्त आय होगी। उधारी वापस मिलने या कई दिनों से अटके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन के स्त्रोत्र बढ़ेंगे। लेकिन आज आवश्यकता के समय सामाजिक गतिविधियों में पूरा समय ना दे पाने से लोगो से दूरी बन सकती है। संध्या का समय पूर्वनियोजित रहेगा पर्यटन पार्टी की योजना बनाई जाएगी। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा। सन्तानो के ऊपर खर्च करना पड़ेगा। पेट कमर या गले संबंधित समस्या हो सकती है।

Jai Sri Ram

Horoscope Today May 26, 2024 : Aaj ka Rashifal May 26, 2024 Read More »

img 7473

नवगृह शांति उपाय

background4 1

नवगृह को शुभ करने के उपाय

नवग्रह व्यक्ति के जीवन पर शुभ-अशुभ प्रभाव रखते हैं। जब कुंडली में ग्रहों की दशा बेहतर होती है तो लाइफ पॉजिटिव रहती है। यदि आपकी कुंडली में कोई ग्रह नीच है या वह ग्रह खराब असर दे रहा है तो ये उपाय किए जा सकते हैं-

img 5631 1

1. सूर्य ग्रह

सूर्य के अशुभ होने पर शरीर में अकडऩ आ जाती है। मुंह में थूक बना रहता है। इसके लिए हर रोज़ मुंह में मीठा या गुड़ डालकर ऊपर से पानी पीकर ही घर से बाहर निकलें। पिता का सम्मान करें।

img 8034 2 1
img 7497

2.चन्द्र गृह

घर के ईशान कोण को साफ और खाली रखें। वहां जल की स्थापना कर सकते हैं। हर रोज़ माता के पैर छुएं। एकादशी या प्रदोष का व्रत रखें। विशेष अवसरों पर ही शिव जी को जल चढ़ाएं। चंद्र अच्छा है तो उसकी वस्तुओं का दान न करें और बुरा है तो दान करें।

img 7886 1

3.मंगल गृह

मंगल ठीक रखने के लिए प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करें। सुंदरकांड का पाठ करें। चींटियों को मिठाई खिलाएं। चरित्रवान बनें। मांस न खाएं।

img 7436 1 3

4.बुध गृह

बुध ग्रह को शुभ करने के लिए दुर्गा माता की पूजा करें। नाक छिदवाएं। बेटी, बहन, बुआ और साली से अच्छे संबंध रखें। बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं। साबुत हरे मूंग का दान करें। कभी झूठ न बोलें।

img 7937img 7498

5. गुरु गृह बृहस्पति

गुरु की कृपा प्केराप्त करने के लिए पीपल में जल चढ़ाएं। सदा सत्य बोलें और चाल-चलन को शुद्ध रखें। पिता, दादा और गुरु का आदर करें। घर में धूप-दीप दें। केसर या चंदन का तिलक लगाएं। पीले वस्त्र पहनें।

img 7875 1 1

6. शुक्र गृह

यदि शुक्र अशुभ हो तो स्त्री ऋण का उपाय करें। हर शुक्रवार को विष्णु-लक्ष्मी मंदिर में गुलाब के फूल चढ़ाएं। स्वयं को और घर को साफ-सुथरा रखें। हमेशा साफ कपड़े पहनें। शरीर को जरा भी गंदा न रखें। सुगंधित इत्र या परफ्यूम का उपयोग करें। पवित्र बने रहें।

img 4994 1

7. शनि गृह

शनि ग्रह की शांति के लिए भगवान भैरव की उपासना करें। हर शनिवार शाम को शनि मंदिर में एक कटोरी में रखे सरसों के तेल में अपनी छाया देखें और उसे वहीं मंदिर में रख कर आ जाएं। इसे छायादान करना कहते हैं। शराब का सेवन न करें। दांत, बाल और नाखून हमेशा साफ रखें। शनिवार सुबह नहाते समय जल में थोड़ा-सा चमेली का तेल डालकर नहाएं। नेत्रहीनों, अपंगों, सेवकों और सफाई कर्मियों से अच्छा व्यवहार करते हुए उनको दान दें।

img 5753 18. राहु गृह

राहू ग्रह के उपाय के लिए किचन में ही खाना खाएं। शौचालय में कपूर की एक डली रखें। चांदी का हाथी घर में रखें। ससुराल पक्ष से अच्छे संबंध रखें। स्नानघर में लकड़ी के पीढ़े पर बैठकर ही स्नान करें। काले, कत्थई, भूरे, मटमैले रंग के वस्त्र पहनने से बचें।

d41d901b 6743 4523 8b6a c83feaccb502 scaled

9. केतु गृह

केतु को अपने पक्ष में करने के लिए कान छिदवाएं। संतान और अन्य बच्चों से भी मधुर संबंध रखें। दो रंग के कुत्ते को रोटी खिलाएं। दो रंगों का कंबल दान भी कर सकते हैं। बुरे व्यक्तियों की संगत से बचें।

इन सबके अलावा अगर आपको पता नहीं कौन सा गृह शुभ है तो उस परिस्थिति में या तो आप नवगृह मंत्र रोज़ाना सुने या गाये इससे आपके सभी नवगृह शांत रहते है :-

Full Navgraha Mantra With Lyrics | नवग्रह स्तोत्र / नवग्रह मंत्र | Full Navagraha Stotram:- https://youtu.be/Pvj940xgAAk

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Effects of Rahu & Ketu in 2024✅|| Mysteries of Rahu & Ketu ✅:- https://youtu.be/3LzEW51gwjo

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Best Health Insurance Plan || Best Term Insurance Plan:- https://youtu.be/nM3kNiXj04I?si=kP0-jBwcu6lqMXfu

Confuse 🤔to choose which Tax Regime is best in this FY 24?

🔥How to Save MAXIMUM Tax in FY24! New Vs Old Tax Regime Comparison 📊💰

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

नवगृह शांति उपाय Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!