analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 7442 1 1

Horoscope Today April 14, 2024 : Aaj ka Rashifal April 14, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 14 April 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक -14 अप्रैल 2024

दिन – रविवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार – 2080)

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – चैत्र

पक्ष – शुक्ल

तिथि – षष्ठी सुबह 11:43 तक तत्पश्चात सप्तमी

नक्षत्र – आर्द्रा 15 अप्रैल रात्रि 01:35 तक तत्पश्चात पुनर्वसु

योग – अतिगण्ड रात्रि 11:33 तक तत्पश्चात सुकर्मा

राहुकाल – शाम 05:23 से शाम 06:58 तक

सूर्योदय-06:21

सूर्यास्त- 18:56

दिशाशूल – पश्चिम दिशा में

व्रत पर्व विवरण – रविवारी सप्तमी (पुण्यकाल : दोपहर 11:43 से 15 अप्रैल सूर्योदय तक

देवगुरु बृहस्पति का वृषभ राशि में गोचर सभी 12 लग्न के लिए || 1 May 2024 Jupiter Transit In Taurus

https://youtu.be/Rgzkki6tyOw

चैत्र नवरात्रि

अभी नवरात्रि चल रही हैं । इसमें देवी मां को प्रसन्न करने के लिए लोग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। श्रीमद्देवीभागवत महापुराण में कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में बताया है, जिसे नवरात्रि में नवमी या अष्टमी को अपनाकर आप भी सुख, समृद्धि और शांति पा सकते हैं। साथ ही बुरी नजर से लेकर कलह जैसी बाकी समस्याओं को भी दूर कर सकते हैं।

💰 समृद्धि के लिए

माता के मंदिर में जाकर मूर्ति के सामने एक पान के पत्ते पर केसर में इत्र व घी मिलाकर स्वस्तिक बनाएं ।अब उस पर कलावा लपेटकर एक सुपारी रखें।

💶पैसों की तंगी के लिए

*नवमी तिथि या अष्टमी तिथि को माता का ध्यान कर घर के मंदिर में गाय के गोबर के उपले पर पान, लौंग, कर्पूर, व इलायची गूगल के साथ ही कुछ मीठा डालकर माता को धुनी (हवन) दें ।

रुकावटें दूर करने के लिए

माता के मंदिर में पान बीड़ा चढ़ाएं, इस पान में कत्था, गुलकंद, सौंफ, खोपरे का बूरा और सुमन कतरी के साथ ही लौंग का जोड़ा रखें । सुपारी व चूना न डालें।

💰व्यापार वृद्धि के लिए

किसी भी देवी मंदिर में जाकर अपनी गल्तियों के लिए माफी मांगे । माता को पान बीड़ा चढ़ाएं और 9 मीठे पान कन्याओं को दान करें ।

बुरी नजर के लिए*

माता के मंदिर में पान रखकर नजर लगे व्यक्ति को पान में गुलाब की 7 पंखुड़ियां रखकर खिलाएं । नजर दोष दूर होगा ।

आकर्षण शक्ति बढ़ाने के लिए

पान के पत्ते की जड़ को माता भुनेश्वरी का ध्यान करते हुए घिसकर तिलक लगाएं ऐसा करने से आपकी आकर्षण शक्ति बढ़ने लगेगी ।

🤵🏻👰🏻 पति पत्नी में अनबन हो तो

नवमी की रात चंदन और केसर पाउडर मिलाकर पान के पत्ते पर रखें । फिर दुर्गा माताजी की फोटो के सामने बैठ कर चंडी स्तोत्र का पाठ करें ।रोजाना इस पाउडर का तिलक लगाएं ।

🌷 नवरात्रियों की सप्तमी तिथि🌷

नवरात्रियों के दिनों में जप, सुमिरन विशेष किया जाता है | और वृत्तोत्सव ग्रंथ के अनुसार और भविष्यपुराण में आता है कि, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी को जप करें |

मंत्र इसप्रकार है – ॐ धात्रेय नम: | ॐ धात्रेय नम: | ॐ धात्रेय नम: | ॐ धात्रेय नम: |

इस मंत्र से भगवान का पूजन, सूर्यनारायण को अर्घ्य देने से आयु, आरोग्य और ऐश्वर्य की विशेष वृद्धि होती है |

भय का नाश करती हैं मां कात्यायनी

नवरात्रि के षष्ठी तिथि पर आदिशक्ति दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा करने का विधान है। महर्षि कात्यायनी की तपस्या से प्रसन्न होकर आदिशक्ति ने उनके यहां पुत्री के रूप में जन्म लिया था। इसलिए वे कात्यायनी कहलाती हैं। नवरात्रि के छठे दिन इनकी पूजा और आराधना होती है। माता कात्यायनी की उपासना से आज्ञा चक्र जाग्रृति की सिद्धियां साधक को स्वयंमेव प्राप्त हो जाती हैं। वह इस लोक में स्थित रहकर भी अलौलिक तेज और प्रभाव से युक्त हो जाता है तथा उसके रोग, शोक, संताप, भय आदि सर्वथा विनष्ट हो जाते हैं।

नवरात्र की षष्ठी तिथि यानी छठे दिन माता दुर्गा को शहद का भोग लगाएं ।इससे धन लाभ होने के योग बनने हैं ।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है।

अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आपका आज का दिन भी प्रतिकूल रहने वाला है। सेहत में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे। कार्य क्षेत्र के साथ घर पर भी आज आपके विचारों की अनदेखी हो सकती है। एक तो दिनचर्या धीमी रहेगी ऊपर से कार्य प्रयत्न करने पर भी विलम्ब से बनेंगे। आज मन में अहम् की भावना अधिक रहने से किसी की आगे झुकना पसंद नहीं करेंगे। हतोत्साहित ना हो दोपहर के बाद धन लाभ के प्रयत्न सफल होंगे। छोटी बड़ी किसी भी यात्रा से बचें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन भी मन में दुविधा रहेगी। आज मन में संदिग्ध विचार आएंगे। गलत व्यवहार अथवा आचरण के कारण घर अथवा समाज में छवि खराब हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर आज कोई भी नए प्रयोग ना करें हानि उठानी पड़ सकती है। किसी भी कार्य मे जबरदस्ती ठीक नही अपने आप जो मिल जाये उसी में सन्तोष करें अन्यथा हाथ आया भी निकल सकता है। प्रेम-प्रसंगों के कारण आज मन व्याकुल रहेगा। व्यसनों के ऊपर धन खर्च होगा। फिजूल खर्ची से बचें। परिजनों के परामर्श से ही कार्य करें। ठंडी वस्तुओ के सेवन से बचें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन आप आनंद मनोरंजन में बितायेंगे। पूर्व में किये गए प्रयास आज सफल होने से मानसिक शांति मिलेगी धन की आमद भी अकस्मात होने से दिनभर प्रसन्न रहेंगे। नए कार्य अनुबंधों की योजना तैयार रखें शीघ्र ही इसपर कार्य आरम्भ कर सकते है। आज किया गया पूँजी निवेश भविष्य के लिए उत्तम रहेगा। स्त्री एवं प्रेम प्रसंगों में निकटता का अनुभव होगा। संध्या बाद का समय परिजनों के साथ शांति से व्यतीत होगा। आज कुछ न कुछ शारीरिक समस्या पर खर्च होने की संभावना है सतर्क रहें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन का अधिकांश समय आशाओं के विपरीत रहेगा। आर्थिक एवं पारिवारिक कारणों से मन में बेचैनी रहेगी किसी से आज कोई उम्मीद लगाकर ना रखें निराश होना पड़ेगा। परिजनों की आवश्यकता पूर्ती ना होने पर घर में विवाद की स्थिति बन सकती है। कार्य क्षेत्र पर भी आज का दिन सावधानी से बिताएं गलत निर्णय लेने से अधिक हानि उठानी पड़ सकती है। जोखिम के कार्यो में निवेश से बचें। धन लाभ की जगह व्यर्थ के खर्च परेशान करेंगे। सिर, गला या छाती संबंधित समस्या हो सकती है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आप के मन के अनुरूप रहेगा। आज दिखावे आडंबर पर अधिक खर्च करेंगे। मौज-शौक मनोरंजन में दिन का अधिकांश समय व्यतीत होगा। कार्य व्यवसाय में ज्यादा समय नही देंगे फिर भी आज आशा से अधिक धन लाभ होगा। प्रतिस्पर्धा कम रहने के बाद भी ज्यादातर कामो में दिमागी कसरत करनी पड़ेगी। सामाजिक स्तर पर आज आपकी छवि धनी लोगो की तरह बनेगी। बुजुर्गो को सम्मान दें बहुत गहरा ज्ञान मिल सकता है। सेहत आपकी ही लापरवाही से नरम हो सकती है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के आप शांति से दिन बिताने की योजना बनाएंगे लेकिन पूरे दिन घरेलु कार्यो में फंसे रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज ज्यादा ध्यान नहीं दे पाने से सीमित संसाधनों से ही निर्वाह करना होगा। धन की आमद भी कम ही रहेगी। परिजनों के साथ किसी महत्त्वपूर्ण विषय अथवा आयोजन की रूपरेखा बनेगी। किसी पुराने रुके हुए कार्यो में मध्यान के बाद सफलता मिलने की संभावना है। दूर रहने वाले प्रियजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। सेहत उत्तम रहेगी फिर भी खान पान का ध्यान रखें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन भी आपके लिए अधिक परिश्रम वाला रहेगा। घरेलु कार्यो एवं व्यवसाय के बीच आज तालमेल बैठाना परेशानी भरा रहेगा। दैनिक कार्यो में विलंब होने से सारे दिन की बनी बनाई योजना चौपट हो सकती है। आलस्य को त्याग लक्ष्य पर ध्यान लगाए थोडे विलम्ब से ही सही सफलता अवश्य मिलेगी। धन की आमद आज अनिश्चित रहेगी। परिजनों के साथ नरमी बरतें अन्यथा छोटी सी बात का बतंगड़ बनते देर नही लगेगी। सेहत में थोड़े बहुत उतार चढ़ाव लगे रहेंगे आप इनकी परवाह भी नही करेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपका आज का दिन भी स्वास्थ्य के लिए हानिकर रहेगा। मौसमी बीमारियों का प्रकोप रहने से शरीर शिथिल रहेगा। आज शल्य चिकित्सा भी करवानी पड़ सकती है। वाहन से दुर्घटना का भय है सावधानी रखें। कार्य क्षेत्र पर आज किसी के बहकावे में आकर धन की हानि हो सकती है। आज किसी से ना उलझें अन्यथा बात बढ़ सकती है। परिजनों के साथ अधिक समय बिताएं लेकिन मर्यादा में रहकर ही। मित्र परिचितों से छोटी सी बात पर संबंधों में खटास आने की संभावना है आज के दिन मौन का अधिकाधिक प्रयोग करना ही बेहतर रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपके लिए सफलता देने वाला रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आज कम।समय देंगे फिर भी जितना समय देंगे वह आपके अनुकूल रहेगा। थोड़े प्रयास से बडा लाभ कमा सकते है धन की आमद कही न कही से हो ही जाएगी। परंतु इसके लिए व्यवहार में नरमी रखना भी आवश्यक है। नौकरी पेशा जातको की पदोन्नति में आ रही बाधा शांत होगी। सामाजिक कार्यो में रूचि लेने से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। विरोधी आज शांत रहेंगे। घर की जगह बाहर का वातावरण अधिक भायेगा यह कलह की वजह भी बन सकता है ध्यान दें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आपका आज का दिन अत्यन्त खर्चीला रहेगा। आज पारिवारिक आवश्यकताओ की पूर्ति करते-करते धन कम पड़ जाएगा। परंतु कार्य क्षेत्र पर आज लाभ के सौदे होने से आर्थिक स्थिति बराबर रहेगी। अतरिक्त आय के प्रयास भी सफल होंगे लेकिन अनैतिक कार्यो में मां हानि के योग भी है इसका विशेष ध्यान रखें। अविवाहितो को योग्य साथी की तलाश पूरी होगी। सामाजिक क्षेत्र पर परिजनों का मान बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। घरेलू वातावरण कुछ समय के लिये अशांत होगा गलतफहमियां दूर होने पर स्वतः ही शान्त हो जाएगा। सेहत लगभग ठीक ही रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन कार्य क्षेत्र पर कुछ ज्यादा करने के लिये नही रहेगा फिर भी मध्याह्न का समय महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने वाला रहेगा आपके कार्य कुशलता की सर्वत्र प्रशंसा होगी। परन्तु अतिआत्मविश्वास आज नुक्सान भी करा सकता है। किसी कार्य में उलझने की अपेक्षा स्वतः ही होने दे लाभ अवश्य होगा। धार्मिक यात्रा होने की सम्भवना रहेगी। परिवार में वातावरण शांत रहेगा। व्यवसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी पेशाओ को विविध घरेलू झंझटों का सामना करना पड़ेगा। सेहत अनुकूल रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन भी आपको अशुभ फलदायक रहेगा। दिन के आरंभ में ही कुछ न कुछ उल्टा होने की भनक लग जायेगी परिजनों के विपरीत व्यवहार से मन दुखी होगा। किसी गुप्त चिंता के कारण अंदर ही अंदर घुटेंगे। भावुकता भी आज अधिक रहने से हास्य की बाते भी मन को चुभ सकती है। सामाजिक व्यवहार आज कम रखें मान हानि की संभावना है। व्यर्थ के विवादों से खुद को दूर रखें भलाई करने पर बुराई ही मिलेगी। शांति से आज का दिन व्यतीत करें। सेहत का विशेष ख्याल रहे।

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Effects of Rahu & Ketu in 2024✅|| Mysteries of Rahu & Ketu ✅:- https://youtu.be/3LzEW51gwjo

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Best Health Insurance Plan || Best Term Insurance Plan:- https://youtu.be/nM3kNiXj04I?si=kP0-jBwcu6lqMXfu

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today April 14, 2024 : Aaj ka Rashifal April 14, 2024 Read More »

img 7441 1 1

Horoscope Today April 13, 2024 : Aaj ka Rashifal April 13, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 13 April 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक -13 अप्रैल 2024

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार – 2080)

शक संवत -1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – चैत्र

पक्ष – शुक्ल

तिथि – पंचमी दोपहर 12:04 तक तत्पश्चात षष्ठी

नक्षत्र – मृगशिरा रात्रि 12:49 तक तत्पश्चात आर्द्रा

योग – शोभन रात्रि 12:34 तक तत्पश्चात अतिगण्ड

राहुकाल – सुबह 09:30 से सुबह 11:05 तक

सूर्योदय-06:22

सूर्यास्त- 18:56

दिशाशूल – पूर्व दिशा में

व्रत पर्व विवरण – श्री पंचमी,स्कंद षष्ठी,वैशाखी,मेष संक्रांति (पुण्यकाल: दोपहर 12:27 से सूर्यास्त तक)

नवरात्रि की पंचमी तिथि

13 अप्रैल 2024 शनिवार को चैत्र – शुक्ल पक्ष की पंचमी की बड़ी महिमा है | इसको श्री पंचमी भी कहते है | संपत्ति वर्धक है |

इन दिनों में लक्ष्मी पूजा की भी महिमा है | ह्रदय में भक्तिरूपी श्री आये इसलिए ये उपासाना करें | इस पंचमी के दिन हमारी श्री बढ़े, हमारी गुरु के प्रति भक्तिरूपी श्री बढ़े | उसके लिए भी व्रत, उपासाना आदि करना चाहिए | पंचमं स्कंध मातेति | स्कंध माता कार्तिक स्वामी की माँ पार्वतीजी …. उस दिन मंत्र बोलो – ॐ श्री लक्ष्मीये नम: |

नवरात्र की पंचमी तिथि यानी पांचवे दिन माता दुर्गा को केले का भोग लगाएं ।इससे परिवार में सुख-शांति रहती है ।

स्कंदमाता की पूजा से मिलती है शांति व सुख

नवरात्रि के पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा की जाती है। स्कंदमाता भक्तों को सुख-शांति प्रदान करने वाली हैं। देवासुर संग्राम के सेनापति भगवान स्कंद की माता होने के कारण मां दुर्गा के पांचवे स्वरूप को स्कंदमाता के नाम से जानते हैं। स्कंदमाता हमें सिखाती हैं कि जीवन स्वयं ही अच्छे-बुरे के बीच एक देवासुर संग्राम है व हम स्वयं अपने सेनापति हैं। हमें सैन्य संचालन की शक्ति मिलती रहे। इसलिए स्कंदमाता की पूजा करनी चाहिए। इस दिन साधक का मन विशुद्ध चक्र में अवस्थित होना चाहिए, जिससे कि ध्यान वृत्ति एकाग्र हो सके। यह शक्ति परम शांति व सुख का अनुभव कराती हैं।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है।

जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों पर विश्वास बनाए रखने की आवश्यकता है। आप अपने आवश्यक काम की सूची बनाकर चलें, तभी आप उन्हें समय से पूरा कर पाएंगे। आप किसी को धन उधार न दें। यदि करियर को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते हैं तो परिवार के बड़े बुजुर्गों से सलाह अवश्य लें। आप अपनी संतान की संगति को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आप अपने से ज्यादा दूसरों के काम पर रुचि रखेंगे। आपको बाद में अपने काम को पूरा करने में समस्या आएगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरा होने की संभावना है। आप परिवार में अपनी जिम्मेदारियां को समय रहते निभाना होगा। आप जल्दबाजी में कोई काम करने से बचें। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। विद्यार्थियों के परीक्षा के परिणाम आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से आप किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपने मित्रों का पूरा साथ मिलेगा। तरक्की के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए जनकल्याण के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। विभिन्न क्षेत्र में आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना मिलती रहेगी। परिवार में किसी पूजा पाठ व भजन, कीर्तन आदि का आयोजन हो सकता है। आप परोपकार के कार्यों में बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। धार्मिक गतिविधियों में भी आपकी खूब रुचि रहेगी। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय उनकी समस्याओं को सुनने में लगाएंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आपको अकस्मात लाभ मिलने की संभावना है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में यदि कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। आप किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको एक से अधिक स्रोतों से आए प्राप्त होगी। जीवनसाथी की सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। आपको कुछ उलझन तो रहेगी, उससे बचने के लिए आप बड़े सदस्यों से बातचीत करें। स्वास्थ्य में चल रही समस्याएं ना बढ़े, इसलिए आप अपनी दिनचर्या में योग व व्यायाम को बनाए रखें । आपकी आय बढ़ने से आप अपने खर्चों में भी वृद्धि कर सकते हैं। आपके कुछ आवश्यक काम रुक सकते हैं, इसके लिए आपको अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ना होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कारोबार में पूरा फोकस बनाए रखने के लिए रहेगा। आपको अपने विरोधियों की चाल को समझना होगा। नौकरी में कार्यरत लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे अधिकारी उनका प्रमोशन कर सकते हैं। आपको किसी बात को लेकर मानसिक तनाव बना रहेगा। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याएं आपको परेशान करेंगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा। यदि उन्होंने अपना ध्यान इधर लगाया, तो इससे उनका कोई नुकसान हो सकता है। कारोबार में कोई तकनीकी समस्या आ सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। बिजनेस में आप अपने उपकरणों को शामिल कर सकते हैं, जिससे आपकी आय भी बढ़ेगी और पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको राहत मिलेगी। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आपके। बुद्धि व विवेक से आप काफी कुछ पा सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र के कहने में आकर कोई बड़ा निवेश करने से बचना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। आपको किसी बात के लिए पछतावा होगा। संतान भी आपसे नाराज हो सकती है। आपके बिजनेस में जल्दबाजी में कोई डील फाइनल होगी, जो आपको समस्या दे सकती है। आप किसी नए वाहन को खरीद कर घर ला सकते हैं। आपको बड़ी सदस्यों की बातों को सुनना व समझना होगा। ईर्ष्यालु और झगड़ालू लोगों से आप बचें। किसी कानूनी मामले में आप अपनी आंख व कान खुले रखे, नहीं तो वह आपको कोई धोखा दे सकता है। आपकी संपत्ति में आज इजाफा होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके कामों से आपको सर्वोच्च पद की प्राप्ति होगी। आपके भाग्य का सितारा चमकेगा। कार्य क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने की संभावना है। आपको यदि किसी व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आपको शीघ्रता में भावुकता में कोई निर्णय न लें, नहीं तो उसमें आपसे कोई गड़बड़ी हो सकती है। आप संतान को पूरा समय दें, उनके मन में चल रही उलझनों को जानने की कोशिश करें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लग सकती हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी शान शौकत की वस्तु की खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से कोई समस्या हो सकती है। आपके जीवनसाथी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। आपको माता-पिता की सेवा के लिए भी समय निकालना होगा। आपको यदि किसी यात्रा पर जाना हो, तो उसमें आप वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। बिजनेस में भी आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपको अपने भाई की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप अपनी आय को बढ़ाने की कोशिश करेंगे। आप कुछ नए स्रोतों से धन कमाएंगे। नौकरी में जुड़े लोगों को कोई समस्या हो सकती है। आप वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाए रखें, नहीं तो लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्च को लेकर परेशानी लेकर आ सकता है। आप दिखावे के चक्कर में न पड़ें। बिजनेस करने वाले लोगों को कोई नुकसान होने की संभावना है। आपको सोच समझ कर किसी योजना में धन लगाना होगा। यदि आप किसी योजना को फाइनल करने जा रहे थे, तो उसमें आपको कुछ समस्या आ सकती है। आपको अपने आसपास रख रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों का दायरा बढ़ेगा। कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा।

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Effects of Rahu & Ketu in 2024✅|| Mysteries of Rahu & Ketu ✅:- https://youtu.be/3LzEW51gwjo

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Best Health Insurance Plan || Best Term Insurance Plan:- https://youtu.be/nM3kNiXj04I?si=kP0-jBwcu6lqMXfu

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today April 13, 2024 : Aaj ka Rashifal April 13, 2024 Read More »

img 7440 1

Horoscope Today April 12, 2024 : Aaj ka Rashifal April 12, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 12 April 2024

🕉️ वैदिक पंचांग 🕉️

दिनांक -12 अप्रैल 2024

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार – 2080)

शक संवत – 1946

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ऋतु

मास – चैत्र

पक्ष – शुक्ल

तिथि – चतुर्थी दोपहर 01:11 तक तत्पश्चात पंचमी

नक्षत्र – रोहिणी रात्रि 12:51 तक तत्पश्चात मृगशिरा

योग – सौभाग्य 13 अप्रैल रात्रि 02:13 तक तत्पश्चात शोभन

राहुकाल – सुबह 11:05 से दोपहर 12:39 तक*

सूर्योदय-06:23

सूर्यास्त – 18:55

दिशाशूल – पश्चिम दिशा में

व्रत पर्व विवरण – विनायक चतुर्थी

चैत्र नवरात्रि

नवरात्रि के चौथे दिन यानी चतुर्थी तिथि को माता दुर्गा को मालपुआ का भोग लगाएं । इससे समस्याओं का अंत होता है ।

रोग, शोक दूर करती हैं मां कूष्मांडा

नवरात्रि की चतुर्थी तिथि की प्रमुख देवी मां कूष्मांडा हैं। देवी कूष्मांडा रोगों को तुरंत नष्ट करने वाली हैं। इनकी भक्ति करने वाले श्रद्धालु को धन-धान्य और संपदा के साथ-साथ अच्छा स्वास्थ्य भी प्राप्त होता है। मां दुर्गा के इस चतुर्थ रूप कूष्मांडा ने अपने उदर से अंड अर्थात ब्रह्मांड को उत्पन्न किया। इसी वजह से दुर्गा के इस स्वरूप का नाम कूष्मांडा पड़ा।

मां कूष्मांडा के पूजन से हमारे शरीर का अनाहत चक्रजागृत होता है। इनकी उपासना से हमारे समस्त रोग व शोक दूर हो जाते हैं। साथ ही, भक्तों को आयु, यश, बल और आरोग्य के साथ-साथ सभी भौतिक और आध्यात्मिक सुख भी प्राप्त होते हैं।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 12 को जन्मे व्यक्तियों का अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।

आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन भी आपके अनुकूल रहेगा। आज दिन भर शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति रहेगी। आज आपका सामाजिक व्यवहार बढ़ेगा लेकिन कुछ समय बाद यह झंझट भी लगने लगेगा। नौकरी अथवा व्यापार में लाभ के अनेक अवसर मिलेंगे लेकिन इनमें से एकाध का ही लाभ उठा पाएंगे। मध्यान के बाद का कुछ समय प्रेम-प्रसंग, मनोरंजन में बिताएंगे। मित्रों के साथ अकस्मात घूमने अथवा अन्य यात्रा का अवसर मिलेगा। मायके अथवा ससुराल से लाभ होने की संभावना है। यात्रा में सतर्कता बरतें, चोटादि का भय है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन आपको शुभ फल देने वाला है। आज आप अपने व्यवहार कुशलता से किसी का भी दिल जीत सकते हैं। सरकारी अथवा अचल संपत्ति के दस्तावेज करने के लिए आज का दिन शुभ है। व्यवसाय में निवेश भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा आज भी धन की प्राप्ति थोड़ी उठापटक के बाद संतोषजनक हो जाएगी। मित्र-परिजनों के साथ मनोरंजन के अवसर भी निकाल लेंगे। आज किये गए शुभकर्म भविष्य के लिये अति लाभदायक सिद्ध होंगे। छोटी मोटी बातो को छोड़ आरोग्य बना रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन आपके लिए हानिकर रहेगा। पूर्व में किये निवेश का लाभ नहीं मिलने से निराश होंगे नए कार्य की योजना भी ठंडी पड़ेगी। महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे रहने से आर्थिक समस्या खड़ी होगी। प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से कार्य क्षेत्र पर मंदी का सामना करना पड़ेगा। कमीशन के कार्यो से माध्यम से कुछ लाभ हो सकता है। आज के दिन मौन धारण करने से कई समस्याओं का समाधान स्वतः ही हो जाएगा। घरेलू वातावरण में कुछ न कुछ समस्या लगी रहेगी। सेहत ठीक रहने पर भी काम मे मन नही लगेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपके लिये अनुकूल रहेगा। आज किसी कार्य अथवा व्यापार में अकस्मात धन मिलने से कार्य के प्रति उत्साह बढ़ेगा। नौकरी पेशा जातको को भी परिश्रम का फल आर्थिक या पदोन्नति के रूप में मिल सकेगा। धर्म के गूढ़ रहस्यों को जानने की उत्सुकता रहेगी। संध्या का समय परिजनों के साथ आनंद से बीतेगा। घर के बड़े बुजुर्गों से भविष्य के लिए उत्तम मार्गदर्शन मिलेगा। संतानों के ऊपर खर्च होगा। वाणी में थोड़ी कटुता रह सकती है फिर भी आज लोगो को आपसे स्वार्थ रहने के कारण बुरा नही मानेंगे। पेट संबंधित व्याधि परेशान कर सकती है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिए लाभदायी रहेगा। आज आपको प्रत्येक कार्य का शुभफल प्राप्त होगा। व्यापार में मनोवांछित सफलता मिलने से मन हर्षित रहेगा। किसी रुके कार्य अथवा धन की प्राप्ति थोड़ा अधिक प्रयास करने पर हो सकती है। आज सांसारिक सुख सुविधाओं की वस्तुएं संकलित करने पर भी धन खर्च होगा। विवाहोत्सुकों के लिए योग्य साथी की तलाश पूरी हो सकती है। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। भाग्योदयकारक समय रहेगा। सेहत मध्याह्न बाद कुछ समय के लिये नरम रहेगी फिर भी हल्के में ना लें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपके लिए उन्नति दायक रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आज अधिकारियो का प्रोत्साहन मिलने से उन्नति के मार्ग खुलेंगे। व्यवसाय में लाभ पाने के लिए थोड़ा अतिरिक्त परिश्रम भी करना पड़ सकता है। आज गलत संगत अथवा गलत मार्गदर्शन में आकर अनैतिक कार्यो में पड़ने से मान हानि के योग बनेंगे। घरेलू वातावरण स्थिर रहेगा परिजनों से मधुर भावनात्मक सम्बन्ध रहेंगे। मनोरंजन पर्यटन के साधन उपलब्ध होने से आनंद मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। छाती संबंधित समस्या हो सकती है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन विपरीत फल प्रदान करने वाला है। आज दिन भर सतर्क रहने की आवश्यकता है। सेहत नरम रहने से स्वभाव मे चिढ़चिढ़ापन आएगा फलस्वरूप किसी प्रियजन से मन मुटाव के प्रसंग बनेंगे। कार्य क्षेत्र पर धन कमाने के मार्ग खुले रहेंगे परन्तु दिमाग सही कार्य को छोड़ गलत की तरफ आकर्षित होने के कारण आर्थिक कारणों से चिंता बैचेनी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आज मन कम ही लगेगा। आज कानूनी उलझनों में फंसने की संभावना है। आध्यत्म से जुड़े मानसिक शान्ति मिलेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन व्यावसायिक दृष्टिकोण से आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज के दिन आप अपनी वाकपटुता और मीठी वाणी से लाभप्रद व्यापारिक सम्बंध विकसित कर सकेंगे। जो भविष्य के लिए भी हितकर रहेंगे। आज आप में वैचारिक निखार आएगा। लेकिन आज धन के कही फंसने के योग भी बन रहे है सतर्क रहें। परिजनों से सम्बन्ध मधुर रहेंगे। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। पुत्र से मतभेद हो सकते है। लंबी दूरी की यात्रा की योजना बनेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको हर क्षेत्र से संम्मान-ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। व्यापार आज अपेक्षा के अनुसार तो नही फिर भी सामान्य से उत्तम रहने से प्रसन्न रहेंगे। धन की आमद अचानक होने से आश्चर्य में पड़ेंगे। आज आपकी वाणी की सौम्यता नए सम्बंध स्थापित करने में सहायता करेगी। घर के किसी बुजुर्ग से शुभकार्य करने की प्रेरणा मिलेगी घरेलू वातावरण भी आज आपके सोचे अनुसार रहेगा। घरेलू खर्च भी अधिक रहेगा। लंबी यात्रा से बचे सेहत ख़राब हो सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी जांच-परख अवश्य करें कार्य-व्यवसाय में हानि होने की संभावना है। आलस्य की प्रवृति के कारण आज महत्त्वपूर्ण सौदे हाथ से निकलने की भी संभावना है। परिवार में किसी से व्यर्थ की बातों पर उग्र चर्चा के कारण दिन भर पश्चाताप रहेगा। नए कार्य की शुरुआत आज ना करें। अनैतिक कार्यो से मानहानि हो सकती है इसका ध्यान रखें। असंयमित दिनचर्या के कारण सेहत ख़राब हो सकती है। धन की आमद को लेकर तरह तरह के प्रयास करेंगे लेकिन सफ़लता संदिग्ध है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन आप के अन्दर आवेश की मात्रा अधिक रहेगी। आस-पडोसी से आज अहम को लेकर टकराव हो सकता है। वाणी व्यवहार में नरमी रखें अन्यथा मान हानि हो सकती है। कार्य व्यवसाय में आसानी से जितना मिल जाये उसी से संतोष करें अन्यथा किसी ना किसी से व्यर्थ के झगड़े हो सकते है। सरकारी कार्यो को सम्भव हो तो कुछ दिन स्थिगित करना बेहतर रहेगा असफलता मिल सकती है। अनैतिक कार्यो से आज दूर रहें। सेहत के ऊपर खर्च करना पड़ेगा। घर का वातावरण अस्त-व्यस्त रहेगा। सावधानी से दिन व्यतीत करें। कुछ समय के लिये मानसिक तनाव हो सकता है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहेंगे। परिवार के प्रति आज अधिक संवेदनशील रहेंगे। कार्य व्यवसाय से समय निकाल आज मनोरंजन एवं सामाजिक कार्यक्रमो में अधिक समय बितायेंगे। धार्मिक अथवा पर्यटक स्थानों की यात्रा का भी अवसर मिलेगा। सुख सुविधाओं पर अधिक खर्च होगा। परिजनों के साथ सामाजिक-धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। घरेलू वातावरण खर्च करने पर प्रसन्न ना करने पर अशांत बनेगा। किसी बहुप्रतीक्षित लाभ के मिलने की सम्भावना है।

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Effects of Rahu & Ketu in 2024✅|| Mysteries of Rahu & Ketu ✅:- https://youtu.be/3LzEW51gwjo

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Best Health Insurance Plan || Best Term Insurance Plan:- https://youtu.be/nM3kNiXj04I?si=kP0-jBwcu6lqMXfu

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today April 12, 2024 : Aaj ka Rashifal April 12, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!