analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 7625 1

Horoscope Today April 07, 2024 : Aaj ka Rashifal April 07, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 07 April 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 07 अप्रैल 2024

दिन – रविवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – चैत्र (गुजरात और महाराष्ट्र अनुसार फाल्गुन

पक्ष – कृष्ण

तिथि – त्रयोदशी सुबह 06:53 तक तत्पश्चात चतुर्दशी

नक्षत्र – पूर्वभाद्रपद दोपहर 12:58 तक तत्पश्चात उत्तरभाद्रपद

योग – ब्रह्म रात्रि 10:17 तक तत्पश्चात इन्द्र

राहुकाल – शाम 05:22 से शाम 06:55 तक*

सूर्योदय-06:27

सूर्यास्त- 18:54

दिशाशूल – पश्चिम दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2026 2031

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में मधुरता बनी रहेगी। वह साथी के कामों में पूरा हाथ बटाएंगे। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। इसके लिए आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको योजनाओं पर बहुत ही सोच विचार कर धन लगाना होगा। आपका कोई मित्र यदि आपसे धन उधार मांगे, तो उससे बहुत ही लिखा पढ़ी करके लें। आपके धन वापस आने की संभावना बहुत कम है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। आपके कार्यक्षेत्र में कोई वाद विवाद की स्थिति होगी। आप लड़ाई झगड़े के बाद माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। ससुराल पक्ष से कोई आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको अपने कामों में एकाग्र होकर आगे बढ़ना होगा, तभी वह पूरे हो सकेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ खुशियों भरे पल व्यतीत करेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशियों से सराबोर रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को उनके अच्छे कामों के लिए किसी सम्मान से नवाजा जा सकता है। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को घर से दूर नौकरी मिल सकती है। व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। आप किसी साइड इन्कम के सोर्स से जुड़ सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको कोई अपनी बातों में बहलाने फुसलाने की कोशिश करेगा, जिसमें आप सावधानी बरतें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। आपका कुछ नए लोगों से मेलजोल बढेगा, जिससे आपको अपने बिजनेस में मदद मिलेगी। आप किसी नये मकान में शिफ्ट हो सकते हैं। आज आप कुछ कारणों से व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी की कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। किसी सरकारी योजना में धन लगाना बेहतर रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन दांपत्य जीवन में खुशहाली लेकर आने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे, जिससे लोग भी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। आपको ऑफिस में कुछ ईर्ष्यालु व झगड़ालू लोगों से सावधान रहें। आपको किसी काम को लेकर जोश नहीं दिखाना है, नहीं तो उसमे गड़बड़ होने की संभावना है। संतान ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसका फल शुभ होगा। आपने यदि अपने किसी मित्र से कोई लेनदेन किया था, तो वह आपके लिए समस्या बन सकता है। आपका धन डूबने की संभावना है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कोई खुश खबरी लेकर आने वाला है। आप सोच समझ कर आगे बढ़ें। किसी अनजान व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको कोई बहुत बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। आपका कोई पुराना मित्र आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है। आपको अपने बढ़ते खर्चों को लेकर एक बजट बनाना होगा। अपनी आय और व्यय संतुलन बनाकर चलें, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपकी घूमने फिरने के दौरान किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में कुछ टेंशन लेकर आएगा। आप परिवार के सदस्यों की भलाई सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझेंगे जिससे आपके बीच लड़ाई झगड़े बढ़ सकते हैं। आप धार्मिक कार्यों में आस्था दिखाएंगे, जिससे आपकी कुछ टेंशन थोड़ी कम होगी। आपकी किसी अजनबी से मुलाकात होगी। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों में आज मन मुटाव रहेगा। आपको संतान की ओर से कोई सरप्राइज पार्टी मिल सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। सामाजिक क्षेत्रो में काम करने वाले लोगों को कोई अच्छा अवसर मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को यदि कुछ गलतफहमियां चल रही थी, तो वह दूर हो सकते हैं। दोनों एक दूसरे के प्रति समर्पित नजर आएंगे। परिवार में लोगों के बीच चल रहे मनमुटाव दूर होंगे। आप संतान को कहीं घूमने फिरने लेकर जा सकते हैं। आप किसी से अपने मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को किसी अच्छे अवसर के हाथ लगने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके ऊपर यदि जिम्मेदारियां का बोझ जाएगा, तो आप उसे बखूबी निभाएंगे। अगर आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो आपके उस धन के वापस आने में आपको कुछ मुश्किल आ सकती है। आपको किसी सरकारी योजना में धन लगाना अच्छा रहेगा। जीवन साथी के साथ मिलकर आप संतान के भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। आप किसी के कहने में आकर किसी लड़ाई झगड़ा में ना पड़े, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपने कामों में सावधान रहकर आगे बढ़ना होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोग यदि बदलाव के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो समय अनुकूल है। आप किसी काम को करने में उत्सुकता ना दिखाएं, नहीं तो उसमें आपसे कोई गलती हो सकती है। आपके सहयोगी काम में आपका पूरा साथ देंगे। आप यदि परिवार में सदस्यों को लेकर कोई निर्णय लेंगे, तो उसमें आपसे कोई गलती हो सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। बिजनेस में आपको को कुछ उतार-चढ़ावों के कारण परेशानी होगी। इंजीनियरिंग कर रहे लोग अच्छी टेक्नोलॉजी को अपना सकते हैं। आपको अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखने की आवश्यकता है। नौकरी में कार्यरत लोग व्यस्त रहने के कारण परिवार के सदस्यों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं को आप अपने परिजनों की मदद से आसानी से दूर कर पाएंगे। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको किसी नए काम की शुरुआत करने में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप लोगों से अपने काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे, जिससे आपको अपने कामों को करने में कोई समस्या नहीं आएगी। आप किसी संपत्ति की खरीददारी की योजना बना सकते हैं। आप अपने पिताजी से कुछ पारिवारिक समस्याओं को लेकर विचार विमर्श कर सकते हैं और परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपने दोस्तो से लंबे समय बाद मिलने आ सकते हैं

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Effects of Rahu & Ketu in 2024✅|| Mysteries of Rahu & Ketu ✅:- https://youtu.be/3LzEW51gwjo

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Best Health Insurance Plan || Best Term Insurance Plan:- https://youtu.be/nM3kNiXj04I?si=kP0-jBwcu6lqMXfu

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today April 07, 2024 : Aaj ka Rashifal April 07, 2024 Read More »

img 4994 1

Horoscope Today April 06, 2024 : Aaj ka Rashifal April 06, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 06 April 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 06 अप्रैल 2024

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण*

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – चैत्र (गुजरात और महाराष्ट्र अनुसार फाल्गुन*

पक्ष – कृष्ण

तिथि – द्वादशी सुबह 10:19 तक तत्पश्चात त्रयोदशी

नक्षत्र – शतभिषा शाम 03:39 तक तत्पश्चात पूर्वभाद्रपद

योग – शुक्ल 07 अप्रैल रात्रि 02:20 तक तत्पश्चात ब्रह्म

राहुकाल – सुबह 09:34 से सुबह 11:08 तक

सूर्योदय-06:28

सूर्यास्त- 18:53

दिशाशूल – पूर्व दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई औरशुभाशीष

दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं।

6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2021, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैंक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और आपको आर्थिक उन्नति के अवसर मिलेंगे। आपको विभिन्न योजनाओं में आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा। व्यापार में आपको कोई उपलब्धि मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी आय के स्रोत को बढ़ाने के लिए कुछ नई शुरुआत कर सकते हैं। आपके परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे। यदि आपको किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना हो, तो आप उसमें अपने माता-पिता से बातचीत अवश्य करें।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साख व सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा और व्यवसायिक गतिविधियों में आप आगे रहेंगे। शासन व सत्ता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। यदि आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। यदि कोई व्यक्ति आपसे बिजनेस आइडिया साझा करता है तो आप उसमें आगे बढ़ें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। व्यापार में आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। धार्मिक गतिविधियों से आप जुड़ेंगे। आपको अपने भाग्य का साथ मिलने से आपके काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपको किसी अजनबी पर विश्वास करना नुकसान देगा। सेवा क्षेत्र से जुड़े लोग एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों के खिलाफ आज काफी लोग कोई राजनीति कर सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आप अपने महत्वपूर्ण काम पर ध्यान दें। अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा। आप अपने बिजनेस को लेकर कोई बेहतर निर्णय ले सकते हैं। आपको बड़ों की बातों को सुनकर उन पर अमल करना बेहतर रहेगा। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगा सकते हैं। यदि आपको जीवनसाथी से चल रही अनबन को लेकर तनाव चल रहा था, तो वह दूर होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा। आप अपनी वाणी व व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपको अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो समस्या आ सकती है। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याएं दूर होंगी और खुशहाली आएगी। बिजनेस में आपको अपने किसी सहयोगी के कहने में आपका कोई डिसीजन नहीं लेना है। आपको अपनी माताजी की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी संतान को शिक्षा में कोई पुरस्कार मिलने की संभावना है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य करने के लिए रहेगा। आप अपने बिजनेस से जुड़े कार्य को लेकर सावधान रहें। आपके अंदर प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी। आप गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओ का निदान करेंगे। आपको अपने बजट पर पूरा ध्यान देना होगा। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। नौकरी में कार्यरत लोग कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको यदि किसी जरूरमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। प्रेम व स्नेह की भावना आपके मन में बनी रहेगी। कला कौशल में सुधार आएगा। सभी क्षेत्रों में आप अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। आप अपनी बुद्धि व विवेक से काम लें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। भावनात्मक मामलों में आप सकारात्मक रहे। आपके आपसी लंबे समय से चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। आपको लोगों से बहुत ही सोच विचार कर बोलना होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी नए मकान, जमीन, वाहन की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। आप अपने आवश्यक कामों को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़े, नहीं तो आपको उन्हें पूरा करने में समस्या हो सकती है। आवेश में आकर यदि आप कोई निर्णय लेंगे, तो उससे भी आपका कोई नुकसान हो सकता है। आपके परिजनों की सलाह आपके खूब काम आएगी। आप लोगों से बहुत ही सोच विचार कर बोले, नहीं तो उन्हें आपके बोलने का तरीका खटक सकता है। आप किसी की कही सुनी बातों में आकर लड़ाई झगड़े में ना पड़ें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा और लोग उनके काम से प्रसन्न रहेंगे। भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको बंधुत्व की भावनाओं को बल मिलेगा। आपको कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने कामों को लेकर कोई महत्वपूर्ण जानकारी आसानी से जुटा पाएंगे। आपके साहस में पराक्रम में वृद्धि होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आनंदमय पल व्यतीत करेंगे। आप संस्कारों व परंपराओं पर जोर देंगे। कारोबार में आपकी मेहनत से कार्य में तेजी आएगी और आपको लाभ होगा। आप व्यस्त रहने के कारण परिवार के सदस्यों को समय नहीं दे पाएंगे। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप सभी का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भौतिक संसाधनो में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने स्टेटस को मेंटेन रखेंगे। इसके लिए आप धन भी खर्च करेंगे। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिल सकता है। साझेदारी में किसी काम को करने से आपको नुकसान हो सकता है। यदि आपको परिवार का कोई बड़ा सदस्य सलाह दे, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आप नवीन प्रयासो में आगे बढ़ेंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको यदि कोई खुशखबरी सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको कुछ ठगी व सफेद पोश लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आर्थिक गतिविधियों में आप पूरा ध्यान देंगे। अपने खर्चों को लेकर आप एक बजट बनाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने संचय धन को भी काफी हद तक समाप्त कर देंगे। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को अभी कुछ समय और परेशान होना होगा। आपको अपने कामों को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है, नहीं तो उसमें कोई गड़बड़ी हो सकती है

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Effects of Rahu & Ketu in 2024✅|| Mysteries of Rahu & Ketu ✅:- https://youtu.be/3LzEW51gwjo

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Best Health Insurance Plan || Best Term Insurance Plan:- https://youtu.be/nM3kNiXj04I?si=kP0-jBwcu6lqMXfu

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today April 06, 2024 : Aaj ka Rashifal April 06, 2024 Read More »

img 7430 1

Horoscope Today April 05, 2024 : Aaj ka Rashifal April 05, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 05 April 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 05 अप्रैल 2024

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – चैत्र (गुजरात और महाराष्ट्र अनुसार फाल्गुन

पक्ष – कृष्ण

तिथि – एकादशी दोपहर 01:28 तक तत्पश्चात द्वादशी

नक्षत्र – धनिष्ठा शाम 06:07 तक तत्पश्चात शतभिषा

योग – साध्य सुबह 09:56 तक तत्पश्चात शुभ

राहुकाल – सुबह 11:08 से दोपहर 12:41 तक

सूर्योदय-06:29*

सूर्यास्त- 18:53*

दिशाशूल – पश्चिम दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी धार्मिक कार्यक्रम से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। विरोधी आपके साथ मित्र के रूप में रहेंगे और आपको कोई धोखा दे सकता हैं। किसी डील से अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको अपने कामयाबी पर घमंड नहीं दिखाना है और परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको अपने कामों में आत्मनिर्भर होकर आगे बढ़ना होगा। आपको अपने कामों में बड़े सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा, जो विद्यार्थी किसी कोर्स को करना चाहते हैं, वे आज आवेदन कर सकते हैं। आपको व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। आप यदि किसी यात्रा पर जाएंगे, तो उसमें वाहन सावधानी से चलाएं। जीवनसाथी के करियर की आपको चिंता सता सकती हैं। आपको अपने परिजनों से आज किसी कानूनी मामले को लेकर बातचीत करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अत्यधिक काम मिलने से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा और आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप जीवनसाथी के लिए किसी छोटे-मोटे व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ आप कहीं घूमने जा सकते है। आपको स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहने के कारण आपका कामों में मन थोड़ा कम लगेगा। आपको पार्टनरशिप में कोई काम करने से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी को आप समय दें और उनके मन में चल रही समस्याओं को जानने की कोशिश करें ताकि आपका रिश्ता बेहतर चल सके। आप अपने धन का निवेश किसी सरकारी योजना में कर सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने आसपास में किसी से वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार ना दें, नहीं तो इससे आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं। आप राजनीति में यदि कदम बढ़ाने जा रहे हैं, तो पहले कुछ जानकारी रखें, तभी आगे बढ़ें। परिवार के सदस्य के साथ मिल बैठकर आप कुछ पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपको उनके लिए कुछ चिंता चल रही थी तो वह भी आज समाप्त होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों का सपना पूरा होगा और परिजनों के सभी सदस्य आवभगत करते नजर आएंगे। बिजनेस की दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। आपको बाहर की चीजों को खाने से बचना होगा, क्योंकि आपको गले से संबंधित समस्या हो सकती है। आपके कुछ बनते कामों को आपके विरोधी बिगाड़ सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में परिवर्तन को बहुत ही सोच विचार कर करने के लिए रहेगा। व्यवसाय में आपको अपने सहयोगियों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप जीवन में कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को लेकर आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान रहेंगे। आप अपनी दिनचर्या में योग और व्यायाम को बनाए रखें। किसी को धन उधार देने से बचें। बिजनेस की योजनाएं आपको अच्छा लाभ देगी। आप अपने भविष्य को लेकर कुछ प्लानिंग अवश्य करें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यवसाय में किसी बड़े जोखिम से बचने के लिए रहेगा। आप अपने मित्रों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। यदि आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो, तो उसमें आप कोई ऐसी बात ना करें, जो कि लोगों को बुरी लगे और आप अपने किसी किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें, नहीं तो आपका धन का नुकसान हो सकता है। परिवार में आपसी कलह रहने के कारण लोग एक दूसरे की बातों को नही समझेंगे और समस्या बढ़ती जाएंगी। विवाह में आ रही बाधा दूर होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। व्यवसाय में आपका रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है, जो आपकी खुशी का कारण बनेगा। आप अपने सहयोगियों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। आपको किसी विशेष काम को लेकर अपने माता-पिता से बातचीत करनी होगी और आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और आपको किसी दूर रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप किसी काम को स्वार्थ में रहकर ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा, जिस कारण आप परेशान रहेंगे और कोई गलती होने की संभावना है। व्यवसाय में कोई फेरबदल ना करें, नहीं तो आपको कोई बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को यदि आपने नजरअंदाज किया, तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी बन सकती हैं। आप यदि आर्थिक स्थिति को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो उसके लिए आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, लेकिन आपको अपने कामों की योजना बनाकर आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा। आप वाहनों के प्रयोग से सावधान रहें। आपको अपने बिजनेस में सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। आपको अत्यधिक धन कमाने के चक्कर में कोई गलत रास्ता पकड़ने से बचना होगा। आपको अपने कुछ विरोधियों उसे सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके मित्र आपके शत्रु बन सकते हैं, जिन्हें आपको पहचाना होगा। किसी धार्मिक आयोजन में आप सम्मिलित हो सकते हैं

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी से व्यर्थ के वाद विवाद में नहीं पड़ना है, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। यदि आपने बिजनेस में कोई जोखिम उठाया, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। आपको किसी वाद विवाद की स्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। आप अपने बिजनेस में कोई बदलाव कर सकते हैं। किसी नए वाहन की खरीदारी की योजना बना सकते हैं। आपको अपने परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। आपको यदि कोई सलाह दे, तो आप उस पर अमल अवश्य करें, क्योंकि वह आपके खूब काम आएगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं और बिजनेस में आपका फंसा हुआ धन आपको मिलने के पूरे संभावना है। आप अपनी आय को बढ़ाने के प्रयासों पर पूरा ध्यान दें। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा और सभी सदस्य एकजुट नजर आएंगे। पार्टनरशिप में आप कोई बड़ी डील फाइनल करने से पहले सोच विचार जरूर करें। आपको अपनी माताजी से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Effects of Rahu & Ketu in 2024✅|| Mysteries of Rahu & Ketu ✅:- https://youtu.be/3LzEW51gwjo

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Best Health Insurance Plan || Best Term Insurance Plan:- https://youtu.be/nM3kNiXj04I?si=kP0-jBwcu6lqMXfu

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today April 05, 2024 : Aaj ka Rashifal April 05, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!