analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 7474 1

Horoscope Today March 11, 2024 : Aaj ka Rashifal March 11, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 11 March 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 11 मार्च 2024

दिन – सोमवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – फाल्गुन

पक्ष – शुक्ल

तिथि – प्रतिपदा सुबह 10:44 तक तत्पश्चात द्वितीया

नक्षत्र – उत्तरभाद्रपद रात्रि 11:02 तक तत्पश्चात रेवती

योग – शुभ सुबह 11:58 तक तत्पश्चात शुक्ल

राहुकाल – सुबह 08:20 से सुबह 09:50 तक

सूर्योदय-06:51

सूर्यास्त- 18:45

दिशाशूल – पूर्व दिशा में

व्रत पर्व विवरण – चंद्र -दर्शन (शाम 06:34 से रात्रि 07:42 तक),पंचक

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा, इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं।

आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 102

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। जो जातक नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे थे, तो उन्हें किसी दूसरी नौकरी के ऑफर आ सकता है। आपको पार्टनरशिप में कोई डील फाइनल नहीं करनी है, नहीं तो इसमें आपको कोई नुकसान हो सकता है। आपके विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, वह साथी को अपने परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। संतान के करियर को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की खरीदारी के लिए रहेगा। आपकी कोई डील यदि लंबे समय से अटक रही थी, तो वह फाइनल हो सकती है। आपको अपने पिताजी की किसी गलत बात पर हां में हां मिलाने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना पड़ सकता है। यदि आपने जल्दबाजी में कोई काम किया, तो उससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चले, तो आपके लिए अच्छा रहेगा, तभी आप अपने भविष्य को संचय कर पाएंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों के बॉस आज उनके कामों से प्रसन्न रहेंगे, जिस कारण उनके वेतन में भी वृद्धि हो सकती है। आप अपने मित्र के साथ कहीं घूमने फिरने के लिए प्लान बना सकते हैं, जिसमें आप माता-पिता से पूछ कर जाए, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने आसपास रह रहे विरोधियों को पहचानने की आवश्यकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी आय को बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लाएंगे, जिनमें आप सफल रहेंगे। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई लिखाई से हटकर इधर-उधर के कामों में लग सकता है, जिससे उनकी परीक्षा में समस्या होगी। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। जीवनसाथी के मनमाने व्यवहार के कारण आप परेशान रहेंगे। आपका यदि कोई काम लंबे समय से लटक रहा था, तो उसे आप पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आपका अपने पिताजी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है और आपको कोई बड़ा निवेश करने से बचना होगा। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेगी। कार्यक्षेत्र में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे और आपको किसी काम में आ रही समस्याओं को दूर करने की कोशिश करनी होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाने के लिए रहेगा। आप अपने खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे और पिताजी आपसे खर्चों का लेखा-जोखा मांग सकते हैं। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। यदि आपने किसी पुरानी योजना की शुरुआत की थी, तो वह गति पकड़ सकती हैं। आप परिवार के सदस्यों को लेकर किसी पिकनिक आदि पर जा सकते हैं, जिसमें सदस्यों में यदि कुछ आपसी मतभेद चल रहे थे, तो वह भी आज दूर होंगे और आप जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप धार्मिक आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी छवि और निखरेगी। यदि आप किसी योजना को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह भी दूर होगी। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है। आपको संतान की ओर से विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकते हैं। आपको अपने कामों को पूरा करने के लिए समय निकालना होगा, तभी वह पूरे होते दिख रहे हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में बॉस आपके कामों से प्रसन्न रहेंगे, जिस कारण आपको प्रमोशन मिल सकता है। सरकारी योजनाओं का आप पूरा लाभ उठाएंगे और आपको किसी काम में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो उसके लिए अपने पिताजी से बातचीत करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने के लिए आ सकता है। आपको अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो आप अपने संचय धन को काफी हद तक समाप्त कर देंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी सोच समझ से लाभ उठाएंगे और लोग भी आपके सहयोगी नजर आएंगे, लेकिन आपको कुछ ईर्ष्यालु लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको किसी काम के पूरा न होने से समस्या होगी। माताजी से आप किसी बात को लेकर बेवजह उलझ सकते हैं, जिसके बाद वह आपसे नाराज रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को लॉन्ग ड्राइव पर लेकर जा सकते हैं। आपके घर किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। आपको किसी योजना की प्लानिंग करने से बचना होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए छुटपुट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को अपनी आय व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा, नहीं तो आप धन अत्यधिक खर्च करेंगे। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा और आपकी छवि चारों ओर फैलेगी। जो जातक बैंक, व्यक्ति, संस्था आदि से धन उधार लेने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो उनकी वह इच्छा पूरी हो सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप बिजनेस के किसी काम को लेकर लंबी दूरी पर जा सकते हैं, जो आपके लिए नुकसानदायक रहेगी, क्योंकि वाहन की अक्समात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आप अपने कामों को लेकर भागदौड़ अधिक करेंगे, जिसके कारण मौसम का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता हैं और आपको कोई चोट चपेट आदि की संभावना भी बनती दिख रही है। संतान के भविष्य को लेकर आप किसी बचत की योजना में धन लगा सकते हैं, जो भविष्य में आपके लिए अच्छा रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ कमजोर रहने वाला है। बिजनेस की योजनाओं से अच्छा लाभ न मिलने से आपका मन परेशान रहेगा और आप अपनी माताजी से अपने मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। यदि आपने बिजनेस में कुछ नई योजनाओं की शुरुआत की थी, तो उनसे आपको मन मुताबिक लाभ न मिलने से आपका मन परेशान रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि आपने किसी से धन उधार लेने का सोचा है, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा|

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Effects of Rahu & Ketu in 2024✅|| Mysteries of Rahu & Ketu ✅:- https://youtu.be/3LzEW51gwjo

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today March 11, 2024 : Aaj ka Rashifal March 11, 2024 Read More »

img 7158 1

Horoscope Today March 10, 2024 : Aaj ka Rashifal March 10, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 10 March 2024

बड़े बड़े धनवान लोगों के इस भाव में होते हैं राहु || जानिए कुंडली में कैसा है आपका राहु?

वैदिक पंचांग

दिनांक – 10 मार्च 2024

दिन – रविवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – फाल्गुन (गुजरात और महाराष्ट्र अनुसार माघ)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – अमावस्या दोपहर 02:29 तक तत्पश्चात प्रतिपदा

नक्षत्र – पूर्वभाद्रपद 11 मार्च रात्रि 01:55 तक तत्पश्चात उत्तरभाद्रपद

योग – साध्य शाम 04:14 तक तत्पश्चात शुभ

राहुकाल – शाम 05:17 से शाम 06:46 तक

सूर्योदय-06:52

सूर्यास्त- 18:45

दिशाशूल – पश्चिम दिशा में

व्रत पर्व विवरण – दर्श अमावस्या,फाल्गुन अमावस्या,द्वापर युगादि तिथि,पंचक

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है।

आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपके पास ख़ुद के लिए पर्याप्त समय होगा। स्वयं को समय दे पाओगे।आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। ऐसा दिन है जब काम का दबाव कम रहेगा और आप परिवार के साथ समय बिताने का मज़ा ले पाएंगे। जीवनसाथी की सलाह आवश्यक व लाभकारी रहेगी। कोई योजना या तैयारी बनेगी। उन लोगों से मेलजोल बढ़ाने से बचें जिनके साथ आपका वक्त खराब होता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आप आज ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। अपने दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। आज के दिन घर का माहौल बढ़िया बना रहेगा। शहर से बाहर यात्रा ज़्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज़ से फ़ायदेमंद साबित होगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आप भावनात्मक तौर पर बहुत संवेदनशील हैं, इसलिए ऐसे हालात से बचें जो आपको चोट पहुँचा सकते हों। आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। अगर आज आप अपने परिचितों पर अपने फ़ैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही नुक़सान पहुँचाएंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

घर की जरुरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता काफ़ी मानसिक दबाव पैदा कर सकती है। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों को झट-से दबोच लें। समय का पहिया बहुत तेजी से चलता है इसलिए आज से ही अपने कीमती समय का सही इस्तेमाल करना सीख लें। अपने स्वास्थ्य को लेकर ज़्यादा चिंता न करें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

अपने शरीर की थकान मिटाने और ऊर्जा-स्तर को बढ़ाने के लिए आपको पूरे आराम की ज़रूरत है, नहीं तो शरीर की थकावट आपके मन में निराशावादिता को जन्म दे सकती है। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी – भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का समय है। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कन्या👩आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। शारीरक लाभ मिलेगा। अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। दोस्त या सहकर्मी का स्वार्थी बर्ताव आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मौज-मस्ती करें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। धार्मिक रूचि बढेगी। जीवनसाथी के साथ मधुर सम्बंध बनाए रखें लक्ष्मी वास होगा। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। दिन को ख़ास बनाने के लिए शाम को परिवार के साथ समय बिताएँ व घर का खाना ही खाएँ । अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज़्यादा ही ऊँचा तय कर सकते हैं। अगर परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ न आए, तो निराश न हों। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा । योग प्राणायाम के लिए अवश्य समय निकालें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। मित्र मण्डली का सकारात्मक सहयोग रहेगा। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। आप आज प्यार की मनोदशा में होंगे- और आपके लिए काफ़ी मौक़े भी होंगे। सहकर्मियों के सहयोग से आप मुश्किल दौर से जल्द ही निकल जाएंगे। यह आपको कार्यक्षेत्र में बढ़त बनाने में मददगार साबित होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। अगर आप यात्रा पर जाने वाले हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें । खुद के लिए समय निकालें। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। लंबित व्यावसायिक योजनाएँ शुरू होंगी। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको लाभ मिलेगा, क्योंकि परिवार के सदस्य आपके सकारात्मक रुख़ से प्रभावित होंगे और उसे सराहेंगे। नई चीज़ों को सीखने की आपकी ललक क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं लेकिन ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आप ऐसा करने में समय कम दे पाएँगे। परिवार को समय दें तो मधुर सम्बंध स्थापित होंगे। स्वास्थ्य लाभ के लिए बाहर के खाने से बचें ।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। इस राशि के बड़े कारोबारियों को आज के दिन बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरुरत है। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। आपकी शैली और काम करने का नया अन्दाज़ उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नज़दीकी से ग़ौर करते हैं।

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Effects of Rahu & Ketu in 2024✅|| Mysteries of Rahu & Ketu ✅:- https://youtu.be/3LzEW51gwjo

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today March 10, 2024 : Aaj ka Rashifal March 10, 2024 Read More »

img 6871 1

Horoscope Today March 09, 2024 : Aaj ka Rashifal March 09, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 09 March 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 09 मार्च 2024

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – फाल्गुन (गुजरात और महाराष्ट्र अनुसार माघ)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – चतुर्दशी शाम 06:17 तक तत्पश्चात अमावस्या

नक्षत्र – धनिष्ठा सुबह 07:55 तक तत्पश्चात शतभिषा

योग – सिद्ध रात्रि 08:32 तक तत्पश्चात साध्य

राहुकाल – सुबह 09:51 से सुबह 11:20 तक

सूर्योदय-06:53

सूर्यास्त- 18:44

दिशाशूल – पूर्व दिशा में

व्रत पर्व विवरण – पंचक

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं।

मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

शुभ दिनांक : 10, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 10, 27, 72

शुभ वर्ष : 202, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

कैसा रहेगा यह वर्ष

अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, उन्हें कोई अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। बिजनेस में आप कुछ योजनाएं बनाएंगे, जो गति पकड़ेंगी और आपको अच्छा धन देंगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन आप किसी बात को लेकर जिद व अहंकार ना दिखाएं, नहीं तो परिवार के सदस्यों को आपकी यह बात बुरी लग सकती है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने भाई व बहनों से यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचने के लिए रहेगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। आपको अपने मित्र के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपका मन धार्मिक कार्यों की ओर अग्रसर रहेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्यों को भी खुशी होगी। आप यदि अपनी किसी पारिवारिक समस्या को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने के लिए रहेगा। आप अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगायें, तभी आप कुछ धन भविष्य के लिए संचय कर पाएंगे। किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिसमें उन्हें जीत भी अवश्य मिलेगी। आप अपनी बेफिजूल के खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस में आपकी योजनाएं गति पकड़ेंगी। आज के दिन संतान के भविष्य को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छा रहेगा। यदि किसी काम को पूरा करने में कोई समस्या आ रही थी, तो बॉस की सलाह आपके काम आएगी। जीवनसाथी को आप कहीं घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आपको अपने आवश्यक कामों की सूची बनाकर चलना बेहतर रहेगा। संतान आपसे किसी चीज के लिए जिद कर सकती है। पिताजी की सेहत में गिरावट होने के कारण आपको भाग दौड़ अधिक करनी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने घर को रिनोवेट कराने पर भी पूरा ध्यान देंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। आप बिना सोचे समझे कोई डील फाइनल न करें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी से धोखा मिलने की संभावना बनती दिख रही है। किसी बाहरी व्यक्ति से आप कोई आवश्यक जानकारी शेयर ना करें, नहीं तो वह उसका फायदा उठा सकता है। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। आप अपनी शान शौकत की वस्तुओं की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। माताजी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा। यदि आप बिजनेस संबंधी कामों को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह समस्या आपकी सही हो जाएगी। पिताजी से आप अपने मन में चल रही उलझनों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों का साथ आपको भरपुर मात्रा में मिलेगा और आप मिल बैठकर कुछ पारिवारिक समस्याओं का समाधान खोजेंगे। यदि आप किसी बैंक व्यक्ति संस्था आदि से धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपकी योजनाएं गति पकडे़ंगी। प्रतिस्पर्धा का भाव भी आपके मन में बना रहेगा। आप सोच समझ से आगे बढ़ेंगे, जिसके कारण नौकरी में आपके बॉस आपके कामों की तारीफ करेंगे। हालांकि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद सुलझते सुलझते रह सकता है। आपको अपने विरोधियों की चालों को समझना होगा। आप किसी की कहा सुनी बातों में ना आएं, नहीं तो कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आपको अपने कामों को लेकर भाग दौड़ अधिक करनी होगी, तभी वह पूरे होते दिख रहे हैं। आपका मन कुछ कामों को लेकर परेशान रहेगा। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी के लिए आप किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत करनी पड़ सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतने के लिए रहेगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने की संभावना बनती दिख रही है। आप अपने मित्र की सेहत में गिरावट होने के कारण परेशान रहेंगे। आप किसी को बिना मांगे सलाह ना दें। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा सम्मान करेंगे। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। आप किसी से धन उधार लेने से बचें। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी माताजी से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्य क्षेत्र में अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को यदि कोई समस्या आ रही थी, तो उसे वह टीमवर्क के जरिए करके समय से पूरा कर पाएंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों के कामों का आज कुछ लोग विरोध कर सकते हैं, जिसका असर उनकी छवि पर भी पड़ेगा। आपको अपने साथियों की किसी गलत बात पर हां मे हां मिलाने से बचना होगा, नहीं तो बाद में इसके लिए आपको खरि खोटी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारी में जमकर मेहनत करनी होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्य रूप से फलदायक रहने वाला है। आप यदि किसी डील को फाइनल करेंगे, तो वह फाइनल होते-होते लटक सकती है, जो आपको परेशान करेगी। यदि आपने पहले कोई निवेश किया था, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आप यदि किसी संपत्ति की खरीद व फरोख्त की योजना बना रहे थे, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जाचं ले, नहीं तो कोई नुकसान होने की संभावना बनती दिख रही है, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, वह साथी को अपने परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा, क्योंकि कार्य क्षेत्र में कोई आपको धोखा दे सकता है। आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकता है। आप अपने आसपास रह रहे शत्रुओं को पहचानने की कोशिश करें। नौकरी में कार्यरत लोग यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना रहे थे, तो उसके लिए भी समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं, जिससे परिवार के सदस्यों में चल रहे वाद-विवाद भी समाप्त होंगे|

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Effects of Rahu & Ketu in 2024✅|| Mysteries of Rahu & Ketu ✅:- https://youtu.be/3LzEW51gwjo

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today March 09, 2024 : Aaj ka Rashifal March 09, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!