analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 7701 1

Horoscope Today February 22, 2024 : Aaj ka Rashifal February 22, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 22 February 2024

🕉️ वैदिक पंचांग🕉️

दिनांक – 22 फरवरी 2024

दिन – गुरूवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत – 1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास – माघ

पक्ष – शुक्ल

तिथि – त्रयोदशी दोपहर 01:21 तक तत्पश्चात चतुर्दशी

नक्षत्र – पुष्य शाम 04:43 तक तत्पश्चात अश्लेशा

योग – सौभाग्य दोपहर 12:13 तक तत्पश्चात शोभन

राहुकाल – दोपहर 02:19 से शाम 03:46 तक

सूर्योदय – 07:06

सूर्यास्त – 18:38

दिशाशूल – दक्षिण दिशा में

व्रत पर्व विवरण – गुरुपुष्यामृत योग (सूर्योदय से शाम 04:43 तक)

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।

आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 1

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

कैसा रहेगा यह वर्ष

यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज के दिन आपका मन थोड़ा अशांत रहेगा दिन के आरंभ से ही जिस भी कार्य को करेंगे उसी में विलंब होगा मेहनत के अनुपात में अधिक लाभ की कामना रखेंगे मध्यान तक मन कार्यो को छोड़ अनर्गल विषयो में भटकेगा लेकिन मध्यान बाद स्वभाव में स्थिरता आएगी एक बार सफलता मिलने के बाद अधूरे कार्यो को जल्दबाजी में पूर्ण करेंगे फिर भी कार्यो में सफलता अवश्य मिलेगी। अपने कार्य छोड़ किसी अन्य की समस्या सुलझाने में समय खराब होगा लेकिन सामाजिक क्षेत्र पर सम्मान भी बढ़ेगा। नौकरी वाले लोग अतिरिक्त कार्य मिलने से असहज रहेंगे आज अतिरिक्त आय बनाने के चक्कर मे ना रहे अन्यथा हानि हो सकती है। परिजन आपसे काफी आशाएं लगाए है आज निराश ही होना पड़ेगा। जोड़ो में दर्द कमजोरी अनुभव होगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन धन लाभ की प्रबल संभावनाए है लेकिन आज आपकी महात्त्वकांक्षाये बड़ी हुई रहेंगी आवश्यकता अनुसार धनलाभ बैठे बिठाये हो जाएगा लेकिन सब्र नही होगा अधिक पाने की लालसा मानसिक रूप से बेचैन रखेगी। दिन भर किसी ना किसी कार्य से व्यस्त रहेंगे कार्य क्षेत्र पर भी भाग दौड़ अधिक रहेगी परन्तु उसके अनुपात में सफलता नही मिल सकेगी। घरेलू एवं सार्वजिक कार्यो में रुचि नही रहने पर आपकी आलोचना हो सकती है। नौकरी वाले लोग जल्दी काम निपटा मनोरंजन की फिराक में रहेंगे लेकिन अतिरिक्त कार्य आने से कामना पूर्ति मन मे ही रह जायेगी। दूर रहने वाले स्वजनों से किसी कारण विरोधाभास अनुभव होगा। यात्रा के योग बनते बनते अंत समय मे टलने की संभावना है सेहत आज उत्तम रहेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन से आपको आशाएं काफी रहेंगी दिन भर की व्यस्तता के बाद संध्या बाद इससे संतोष ही होगा। आज आपकी दिनचर्या व्यवस्थित नही रहेगी जिस काम के लिये निकलेंगे उसे छोड़ दूसरा ही काम निकल आएगा। आज किसी के जमानती बनने के प्रसंग भी बनेंगे संभव हो तो इससे बचने का प्रयास करें अन्यथा बाद में धन और समय व्यर्थ होगा। कार्य क्षेत्र में मध्यान तक उदासीनता रहेगी लेकिन इसके बाद उछाल आने से बैठने का समय नही मिलेगा आलस्य से बचे अन्यथा कल आज जैसा लाभ नही मिल सकेगा। पारिवारिक वातावरण आज गड़बड़ हो सकता है परिजन किसी महंगी वस्तु की जिद कर दुविधा में डालेंगे। सेहत लगभग सामान्य बनी रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन मेहनत वाला रहेगा आरम्भ में थोड़ी सुस्ती दिखाएंगे लेकिन थोड़ी ही देर में कार्य आने से व्यस्त हो जाएंगे मध्यान बाद आराम का समय मुश्किल से ही मिलेगा। आज आपको दैनिक आय के साथ पुराने सौदे अथवा उधार दिया धन मिलने की संभावना भी है इसके लिये थोड़ा अधिक प्रयास करना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर आप जिस भी कार्य मे हाथ डालेंगे थोड़ी ही देर मे उससे धन लाभ होगा। उधार करने के पक्ष में नही रहेंगे फिर भी स्थिति को देखते हुए करना पड़ेगा। संध्या का समय परिजनों की जगह बाहरी लोगों के साथ मनोरंज में बिताना अधिक पसंद करेंगे। परिवार में किसी न किसी से नाराजगी होगी लेकिन कुछ समय के लिये ही। कंधे अथवा कमर में दर्द से व्याकुल रहेंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिये अशुभ फलदायी रहेगा दिन के आरंभ से ही आर्थिक समस्या बेचैन करेगी आज स्वभाव खिन्न रहेगा अपनी कमियों या असफलता को अन्य के उपर थोपने से विवाद खड़ा होगा। घर की महिलाए सभी कार्य समय से करेंगी लेकिन आर्थिक मामलों को लेकर असंतोषी रहेगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर भी आज मान हानि के योग बन रहे है अपने काम से काम रखे बिना मांगे किसी को सलाह ना दे खास कर विपरीत लिंगियों से आवश्यकता पड़ने पर ही व्यवहार करें दिन शांति से गुजर सकता है। कार्य क्षेत्र पर धन लाभ अवश्य होगा लेकिन व्यवहारिकता की कमी के कारण कुछ ना कुछ अभाव भी बनेगा। निवेश करने से पहले अनुभवियों की सलाह अवश्य लें बुजुर्ग अनदेखी होने पर दुखी होंगे मानसिक तनाव को छोड़ स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आपका कोई लक्ष्य नही होने से अपने उद्देश्य से भटक सकते है। दिन लाभदायक है इसका लाभ उठाने के लिये दृढ़ होकर कार्य करना पड़ेगा आज आप जो भी कार्य करेंगे उसके आरम्भ में ही असफल होने के अनुमान लगा लेंगे जिससे मन निराश होगा परन्तु आज जिस भी कार्य को आरम्भ करे उसे पूर्ण करके ही छोड़े परिणाम आपके पक्ष में ही रहेगा। धन की आमद प्रयास करने पर आशाजनक होगी। स्वभाव में चंचलता अधिक रहेगी कार्य करते समय भी ध्यान अन्य जगह भटकेगा जिससे त्रुटि होने की संभावना भी रहेगी। घर का वातावरण शांत रहने पर भी आपको पसंद नही आएगा बाहर घूमने की योजना बनाएंगे। सेहत में थोड़ी नरमी बनेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा धन संबंधित अथवा अन्य बड़ी योजना आज निःसंकोच होकर बनाये लाभ होने की संभावना अधिक है। आज आप जिसके उपर भरोसा कर निवेश अथवा अन्य व्यवहार करेंगे वही अंत समय पर धोका दे सकता है इसका भी ध्यान रखें। लोग आपसे अपना हित साधने के लिये बहुत मीठा व्यवहार करेंगे जल्दी से किसी की बातों में ना आये अन्यथा बाद में मन दुखी होगा। कार्य क्षेत्र पर लेन देन में स्पष्टता रखनी आवश्यक है धन को लेकर किसी से तीखी बहस हो सकती है। धन की आमद के साथ खर्च भी बढ़ेंगे व्यवहारिकता से इसमे कमी ला सकते है। गृहस्थ में भी किसी न किसी रूप में प्रसन्नता का वातावरण बनेगा लेकिन आज सेहत असामान्य रहने से साहस में कमी अनुभव होगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन आपमे परोपकार की भावना प्रबल रहेगी। आध्यात्म में भी रुचि रहेगी लेकिन टोन टोटको पर ज्यादा विश्वास करेंगे दिन का कुछ भाग इनमे लगेगा लेकिन धन खर्च होने पर भी मानसिक रूप से शांति नही मिल पाएगी। कार्य व्यवसाय से जितनी आशा लगाए है उससे थोड़ा कम लाभ अवश्य हो जाएगा धन की आमद थोड़े अंतराल के बाद सीमित मात्रा में होती रहने से मन संतुष्ट रहेगा। आज किसी परिचित के सहयोग से भविष्य में बड़ा लाभ निर्धारित होने से मन प्रसन्न रहेगा। मध्यान बाद काम मे मन कम ही लगेगा लंबे पर्यटन की योजना बनेगी घरेलू कार्यो में रुचि नही रहेगी आवश्यक कार्य भी विलंब से करेंगे। खान पान में संयम नही रहेगा बाद में पेट मे जलन अथवा दर्द की शिकायत होगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन सेहत संबंधित समस्या दिन भर परेशान करेगी काम करने का मन करेगा लेकिन शारीरिक शिथिलता के कारण आलस्य आएगा। घर मे प्रातःकाल ही किसी से तकरार होने पर मानसिक रूप से भी अशांत रहेंगे परिजन किसी न किसी कारण से आपके ऊपर हावी रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी अथवा नौकरों के ऊपर निर्भर रहना पड़ेगा आर्थिक मामले आज सुलझने की जगह अधिक उलझने से धन संबंधित संमस्या बनेगी। संध्या के समय थोड़ा बहुत आर्थिक लाभ होने से थोड़ी राहत मिलेगी लेकिन कर्ज लेने की नौबत आएगी। नौकरों पर अधिक ध्यान रखे चोरी अथवा अन्य प्रकार से हानि पहुचा सकते है। उधारी को लेकर भी किसी से कहासुनी होगी। यात्रा से यथा संभव बचने का प्रयास करे अन्यथा व्यर्थ खर्च और सेहत में अधिक गिरावट आएगी

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन परिस्थिति आपके पक्ष में रहेगी घर हो या कार्य क्षेत्र सभी जगह अपनी विजय करवाएंगे भले इसके लिये किसी से बहस या तकरार ही क्यो ना हो अपना काम निकालने के लिए किसी भी हद तक जा सकते है। सरल व्यवहार के दम पर आज कोई भी कार्य नही बना सकेंगे लेकिन विपरीत व्यवहार कर डरा धमका कर अपनी कामना पूर्ति कर लेंगे इससे आस पास के लोगो को खासी परेशानी होगी पर आपको इससे कोई फर्क नही पड़ेगा। विशेषकर नौकरी पेशा लोग सामने वाले कि मजबूरी का अधिक फायदा उठाएंगे। परिवार का वातावरण स्वारथी एवं ईर्ष्यालु रहेगा सदस्य आपस मे व्यवहार तो करेंगे लेकिन मतलब से ही। सेहत मध्यान तक सामान्य रहेगी इसके बाद विकार आने लगेगा फिर भी मनोरंज के अवसर खाली नही जाने देंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपके लिये आज का दिन खर्चीला रहेगा। घरेलू सुख के साधनों एवं व्यवसाय में वृद्धि के लिये अधिक खर्च करना पड़ेगा परिजन आज सुबह से ही किसी जिद को लेकर नाराज रहेंगे खर्च करवा कर ही मानेंगे। व्यवसाय में भी किसी ना किसी कारण से खर्च लगे रहेंगे मध्यान तक का समय अस्त व्यस्त रहेगा जिस समय जो काम करना है उसे नही कर पाएंगे विलंब होने पर लाभ तो मिलेगा लेकिन आशाजनक नही। आज आपकी मानसिकता भी सुखोपभोग की अधिक रहेगी मनोरंजन मौज शौक पर आंख बंद कर खर्च करेंगे बाद में आर्थिक समस्या खड़ी होगी। घर मे किसी न किसी की सेहत को लेकर भी खर्च करना पड़ेगा। घर का वातावरण अनुकूल न रहने पर बाहर समय बिताना पसंद करेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन आपका व्यवहार मनमाना रहेगा सुनेंगे सबकी लेकिन करेंगे अपने मन की ही फिर भी आज आप जो भी निर्णय करेंगे उसमे देर अबेर ही सही सफलता मिल ही जाएगी लेकिन घर मे रूखा व्यवहार अशांति ला सकता है इसका भी ध्यान रहे घरेलू आवश्यकता पूर्ति समय पर करने से व्यर्थ विवाद से बचेंगे। कार्य क्षेत्र पर उतार चढ़ाव रहेगा प्रतिस्पर्धा अधिक रहने के कारण लाभ में कमी आएगी फिर भी आवश्यकता अनुसार धन की आमद होने से खर्च निकाल लेंगे भविष्य के लिये धन की आवश्यकता पड़ेगी किसी से उधार लेने का मन बनाएंगे लेकिन आज प्रयास ना करें निराश होना पड़ेगा। आज हित शत्रुओ से सावधान रहें मुह पर मीठा बोलकर पीछे से धोखा देंगे। आरोग्य आज अपनी ही गलती से बिगाड़ेंगे।

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today February 22, 2024 : Aaj ka Rashifal February 22, 2024 Read More »

img 7513 1

Horoscope Today February 21, 2024 : Aaj ka Rashifal February 21, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 21 February 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 21 फरवरी 2024

दिन – बुधवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ॠतु

मास -माघ

पक्ष – शुक्ल

तिथि – द्वादशी सुबह 11:27 तक तत्पश्चात त्रयोदशी

नक्षत्र – पुनर्वसु दोपहर 02:18 तक तत्पश्चात पुष्य

योग – आयुष्मान सुबह 11:51 तक तत्पश्चात सौभाग्य

राहुकाल – दोपहर 12:52 से दोपहर 02:19 तक

सूर्योदय-07:06

सूर्यास्त- 18:38

दिशाशूल – उत्तर दिशा में

व्रत पर्व विवरण – श्री वराह द्वादशी ,श्री भीष्म द्वादशी,प्रदोष व्रत

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 21 को जन्मे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं।

आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 10

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 20410, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष

दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज भी दिन का अधिकांश भाग मानसिक रूप से अशांत रखेगा। घर एवं बाहर मनमौजी वृति झगड़े का कारण बनेगी आज आप केवल अपने मन की ही सुनेंगे कोई सही बात बोलेगा वह भी आपको कड़वी लगेगी। कार्य क्षेत्र पर धन संबंधित व्यवहार विशेष कर उधारी ना करे अगर है तो प्राथमिकता से चुकाए अन्यथा विवाद के साथ सम्मान हानि भी निश्चित है। आज आप धन को लेकर अनैतिक कार्य करने से भी नही चूकेंगे फिर भी धन की प्राप्ति में संशय ही रहेगा। घर मे कोई नई या पुरानी बात खुलने से तकरार होगी। आज विशेष कर विपरीत लिंगीय आकर्षण से बचे संतानों की गतिविधियों पर भी ध्यान दे गलत संगत में पड़ने की संभावना है। मानसिक तनाव के कारण सेहत पर बुरा असर पड़ेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन धन प्राप्ती के योग बन रहे है इसका कम या अधिक होना आपकी मानसिकता और व्यवहार कुशलता पर निर्भर रहेगा। दिन के आरंभ से मन मे किसी मनोकामना पूर्ति की कामना लगी रहेगी लेकिन कोई ना कोई बीच मे बाधा डालेगा विशेष कर आज घर के सदस्य ही आपको गलत मार्गदर्शन देंगे जिससे कुछ समय के लिये दुविधा में फसेंगे फिर भी मध्यान बाद विवेक जाग्रत होगा थोड़ी हिम्मत भी बनने से मन की बात खोलकर कहने से भ्रामक स्थिति से बाहर निकल जाएंगे। व्यवसाय से आज आशाजनक तो नही फिर भी आवश्यकता से अधिक लाभ होगा। परिवार में थोड़ी बहुत नोकझोंक के बाद शांति स्थापित होगी। सेहत के ऊपर खर्च करना पड़ेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन आपका स्वभाव संतोषि रहेगा फिर भी मन मे अधिक धन पाने की लालसा अवश्य रहेगी भले ही जाहिर ना करे फिर भी परिजन आपकी मानसिकता पढ़ते देर नही लगाएंगे। घर के सदस्यों से संबंध भावनात्मक रहेंगे लेकिन कुछ कटु अनुभव भी मिलेंगे। बड़े बुजुर्ग आपके मन मे चल रही उलझन को जानकर उचित मार्गदर्शन भी करेंगे। कार्य व्यवसाय में आज ज्यादा भागदौड़ के पक्ष में नही रहेंगे फिर भी आवश्यकता अनुसार धन कही न कही से आसानी से मिल जाएगा। नौकरी करने वाले आज कार्यो में जल्दबाजी करेंगे जिससे चूक होने की संभावना बढ़ेगी। महत्तवपूर्ण कागजात संभालकर रखे गुम होने पर परेशानी होगी। सेहत आज पहले से बेहतर रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन आपका स्वभाव के विपरीत व्यवहार सभी जानने वालों को अचंभित करेगा अपना काम बनाने के लिये किसी की चापलूसी करने से भी परहेज नही करेंगे। बाहर के लोगो मे आपकी छवि परोपकारी इंसान जैसी रहेगी लेकिन घर के सदस्यों को किसी भी प्रकार से प्रभावित नही कर पाएंगे विशेषकर घर के बुजुर्ग आपकी मानसिकता को भली भांति जानकर भी कुछ बोलेंगे नही। कार्य व्यवसाय से भागदौड़ के पश्चात मध्यम आय होगी नौकरी करने वाले अपने झंझट वाले काम सहकर्मियों का ऊपर थोपेंगे जिससे कुछ समय के लिये वातावरण गर्म हो सकता है। धर्म कर्म में दिखावे की आस्था रहेगी आडंबर अधिक करेंगे मन कही और ही भटकेगा। आरोग्य सामान्य रहेगा विपरीत लिंगीय आकर्षण अधिक रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन परिस्थितियां प्रत्येक कार्य मे बाधक बनेंगी पहले नौकरी संबंधित अथवा व्यावसायिक किसी कार्य को करने में उत्साह नही दिखाएंगे। करेंगे भी तो बेमन से ही जिससे जो थोड़ा बहुत लाभ होने है उसमें भी कमी आएगी। आज आपका मन मौज शौक की तरफ ज्यादा केंद्रित रहेगा मनोरंजन के ऊपर बिना विचारे खर्च करेंगे। घर के सदस्य भी आज किसी मांग को लेकर परेशान करेंगे धन की आमद थोड़े प्रयास करने पर अवश्य होगी लेकिन व्यर्थ दिखावे के खर्च भी अधिक रहने से संचित कोष में कमी आएगी आज आपको इससे आनंद ही मिलेगा लेकिन निकट भविष्य में ग्लानि भी होगी इसलिये इसपर नियंत्रण करने का प्रयास करें। सेहत कुछ समय के लिये खराब होने से कार्य बीच मे रोकने पड़ेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन भी परिस्थितियां लाभदायक बन रही है लेकिन आज आपका ध्यान काम-धंधे को छोड़ मनोरंजन की तरफ ज्यादा आकर्षित होगा। मध्यान तक का समय सोच विचार में खराब करेंगे बाते बड़ी बड़ी बनाएंगे लेकिन कर्म उसके अनुरूप नही रहेगा। लेकिन आज आपकी भेद लेने की कला किसी न किसी रूप में अवश्य लाभ दिलाएगी। अपना काम निकालने के लिये स्वयं को सामने वाले के आगे समर्पण कर देंगे जिससे कोई भी ना चाहते हुए भी सहयोग के लिये मना नही कर सकेगा। धन आमद की संभावना के बार बनेगी लेकिन अचानक ही होगी। दैनिक खर्च आज आसानी से निकल जाएंगे। घर के सदस्यों से किसी बात को लेकर बहस भी होगी लेकिन आज आपका पक्ष भारी रहने के कारण विजय आपकी ही होगी। आरोग्य के प्रति आशंकित रहेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन शुभफलदायी रहेगा। आज आपके व्यवहार में स्वार्थ रहेगा लेकिन फिर भी मीठा बोलना हर किसी को पसंद आएगा किसी से भी अपना काम आसानी से निकाल लेंगे बाहर के लोग आपके ऊपर ज्यादा विश्वास दिखाएंगे लेकिन घर के सदस्य आपके ऊपर भरोसा करने की जगह आत्मनिर्भर रहना अधिक पसंद करेंगे। कार्य क्षेत्र से आज ज्यादा लाभ की आशा ना रखें लेकिन आज की मेहनत निकट भविष्य में शीघ्र ही लाभदायक बनेगी। सरकार संबंधित उलझने व्यवहारिकता के दम पर कम होंगी। आज प्रलोभन में आकर अनैतिक कर्म करने से बचे अन्यथा जहां लाभ होने है वहां धन और सम्मान हानि भी हो सकती है। अपने व परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता होगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आप बेहतर रूप से गुजारेंगे। मध्यान तक मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे आस पास के लोगो को भी अपनी हास्य भरी बातो से हंसाएंगे लेकिन घर मे अमर्यादित बोलना भारी पड़ सकता है इसका ध्यान रखे बड़ो से फटकार सुनने को मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर आप आज कम समय मे अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से काम करेंगे कुछ हद तक इसमे सफल भी रहेंगे लेकिन जल्दबाजी में निर्णय आगे नुकसान दायक भी रहेगा। धन के लेन देन में स्पष्टता कम रहने के कारण किसी का भरोसा तोड़ेंगे। संध्या के समय आकस्मिक धन प्राप्ती के योग बन रहे है लापरवाही से बचे अन्यथा लंबे समय तक लाभ के लिये तरसना पड़ेगा। घर मे सुख शान्ति अनुभव होगी महिलाओ के चिड़चिड़े स्वभाव की अनदेखी करें। ठंड के कारण सेहत कुछ नरम रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन आपका व्यवहार अत्यंत लापरवाह रहेगा आलस्य भी आज आवश्यकता से अधिक करेंगे। लाभ के नजदीक पहुच कर भी लचीले स्वभाव के कारण इससे वंचित रह सकते है। दिन के आरंभ से ही परिस्थितियां विजय दिलाने वाली बनेगी लेकिन आज के दिन से लाभ पाने के लिये आपको लक्ष्य बनाकर कार्य करना पड़ेगा तभी दिन का सकारात्मक फल मिल सकेगा अन्यथा आपके हिस्से का लाभ किस अन्य की झोली में जा सकता है। मध्यान के बाद मन इधर उधर की बातों में रहेगा अपना काम छोड़ बड़ाई पाने के लिये अन्य लोगो को बिना मांगे सहयोग करेंगे घर के सदस्य एवं सहकर्मी से विरोध होगा। व्यवसायियों को धन की आमद के लिये ज्यादा भागदौड़ नही करनी पड़ेगी। सेहत में थोड़ा बहुत उतार चढ़ाव रहेगा लेकिन दिनचर्या प्रभावित नही होगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन दूर दूर तक लाभ की संभावना नजर नही आने पर आप निराशा से भरे रहेंगे कार्य क्षेत्र पर जोखिम लेने से डर लगेगा मध्यान तक का समय व्यर्थ दौड़ धूप में व्यतीत होगा जिससे मदद मांगेंगे वही मीठा बोलकर आपको टरकाने का प्रयास करेगा। नौकरी पेशाओ से अनजाने में बड़ी गलती होने की संभावना है अपने दम पर आज कोई कार्य ना करे हानि के योग ज्यादा है। व्यवसायी वर्ग आर्थिक विषयो को लेकर उलझे रहेंगे। कार्य करने के अवसर मिलेंगे लेकिन धन और निर्णय क्षमता की कमी आगे बढ़ने से रोकेगी। पारिवारिक वातावरण उथल पुथल रहेगा आर्थिक कारणों से यहां भी असंतोष देखने को मिलेगा। आज धैर्य से समय बिताये कल से स्थिति में सुधार आने लगेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन सामान्य रहेगा मध्यान तक पेट संबंधित व्यादि अथवा अन्य शारीरिक अंगों अंगों में शिथिलता रहने से मन उदास रहेगा फिर भी कार्यो को प्रभावित नही होने देंगे दैनिक कार्यो को थोड़े विलंब से ही सही बिना सहयोग के पूरा कर लेंगे। मध्यान बाद कार्य क्षेत्र पर व्यवसाय बढ़ने से व्यस्तता अधिक रहेगी लेकिन धन की आमद के लिये इंतजार करना पड़ेगा आज अधिकांश कार्य उधारी में होने से धन की प्राप्ती अल्प ही रहेगी फिर भी खर्च निकालने लायक आसानी से हो जाएगी। आज आपकी बातों में स्पष्टता अधिक रहेगी मीठी बातो से काम निकालने की जगह स्पष्ट बोलना पसंद करेंगे इससे कुछ लोगो को तकलीफ भी होगी लेकिन आप इसकी परवाह नही करेंगे। घर का वातावरण स्थिर रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन आपके मन मे अंदर से उथल पुथल लगी रहेगी लेकिन बाहरी तौर पर इसका प्रदर्शन नही करेंगे। धन संबंधित मामलों को लेकर आपका स्वभाव और व्यवहार अत्यंत रूखा रहेगा वाद करके अंत समय मे मुकरने पर किसी से विवाद भी हो सकता हैं। व्यवसायी वर्ग योजनाएं बनाएंगे लेकिन इन्हें साकर रूप नही दे सकेंगे फिर भी आज जिस कार्य से लाभ की आशा नही रहेगी उससे ही धन की प्राप्ती होगी। कंजूसी कर खर्च पर नियंत्रण करने का प्रयास करेंगे काफी हद तक सफल भी रहेंगे लेकिन आकस्मिक खर्च आज ज्यादा परेशान करेंगे। पारिवारिक वातावरण में भी थोड़ा उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा मित्र संबंधी की नजर में आपकी छवि अभिमानी जैसी बनेगी। सेहत का विशेष ध्यान रखे लापरवाही आगे परेशानी में डालेगी।

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today February 21, 2024 : Aaj ka Rashifal February 21, 2024 Read More »

img 7391 1

Horoscope Today February 20, 2024 : Aaj ka Rashifal February 20, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 20 February 2024

🕉️वैदिक पंचांग 🕉️

दिनांक – 20 फरवरी 2024

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत – 1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत ऋतु

मास – माघ

पक्ष – शुक्ल

तिथि – एकादशी सुबह 09:55 तक तत्पश्चात द्वादशी

नक्षत्र – आर्द्रा दोपहर 12:13 तक तत्पश्चात पुनर्वसु

योग – प्रीति सुबह 11:46 तक तत्पश्चात आयुष्मान

राहुकाल – शाम 03:46 से शाम 05:12 तक

सूर्योदय – 07:07

सूर्यास्त – 18:37

दिशाशूल – उत्तर दिशा में

व्रत पर्व विवरण – जया एकादशी

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 20 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 210

शुभ अंक : 2, 11, 20, 210, 56, 65, 102

शुभ वर्ष : 2027, 20210, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष

लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन धन लाभ वाला है। दिन के पूर्वार्ध से ही धन लाभ की संभावनाएं बनेगी। व्यवसायियों को दिन भर थोड़ी थोड़ी होती रहेगी लेकिन आशाजनक टलते टलते संध्या तक ही हो सकेगी। आज बचत पर विशेष ध्यान रखे आगे लाभ के प्रसंग विलंब से ही मिलेंगे। कार्य क्षेत्र पर बदलाव करने के विचार बनेंगे आज की जगह दो दिन बाद करना बेहतर रहेगा। आपका स्वभाव आज धन संबंधित मामलों को छोड़ अन्य सभी कार्यों में संतोषि रहेगा। समाज में मान सम्मान मिलेगा लेकिन घर में आपकी कद्र कम ही होगी फिर भी इन सब पर ध्यान ना देकर अपने आप में मस्त रहेंगे। आरोग्य बना रहेगा। महिलाएं इधर उधर की बातें ना करें तो ही बेहतर रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। दिन के आरंभ से ही मन मे बड़ी बड़ी योजनाएं चलेंगी लेकिन इनको साकर रूप देने में कोई ना कोई अभाव आड़े आएगा। धर्म कर्म में निष्ठा रहेगी लेकिन मन इधर उधर ज्यादा भटकने से पूजा पाठ में एकाग्रता नही आएगी कार्य व्यवसाय में आज किसी न किसी की खुशामद के बाद ही लाभ पाया जा सकता है। लेकिन जिससे सहयोग की आशा लगाएंगे वही आपसे अपना स्वार्थ सिद्ध करेगा। घर मे भी स्थिति कुछ ऐसी ही रहेगी परिजन अपना काम निकालने के लिये मीठा व्यवहार करेंगे लेकिन मदद के लिये तैयार नही होंगे। धन की आमद संध्या के आसपास आंशिक होने से थोड़े बहुत खर्च निकल जाएंगे। सरकारी कार्यो में असफलता मिलने से निराश होंगे। रात्री में स्वास्थ्य में अचानक गिरावट अनुभव होगीं।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन आपके अंदर भावुकता हद से ज्यादा रहेगी आपके विचार जल्दी से किसी से मेल नही खाएंगे खास कर परिजन से बात बात पर विरोध का सामना करना पड़ेगा। संतान अथवा घर के बड़ो की बाते मन को अखरेगी लेकिन विरोध नही करेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज ध्यान कम ही लगेगा मन इधर उधर की लोगो की कार्य शैली में भटकेगा। मध्यान तक व्यवसाय में मंदी रहेगी इसके बाद थोड़ी बहुत लेनदेन के बाद धन की आमद खर्च चलाने लायक हो जाएगी। आज आपके हित शत्रु अधिक प्रबल रहेंगे मन की बात किसी को ना बताये। संध्या का समय एकांत में बिताना पसंद करेंगे। पुराने रोग के कारण सेहत में विकार आने की संभावना है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन भी आपके लिये हानिकर रहेगा जो सोचेंगे उसके विपरीत कार्य होने से मन मे नकारात्मक भाव बनेंगे। व्यवसायी वर्ग आज कार्य क्षेत्र पर अधिक चौकस रहे चोरी अथवा अन्य कारणों से आर्थिक क्षति होने की प्रबल संभावना है। नौकरी पेशा जातक भी लापरवाही में गलती करेंगे जिसकी भरपाई करने में परेशानी आएगी। धन लाभ के लिये आज परिश्रम के बाद भी लोगो का मुह ताकना पड़ेगा। लेदेकर कार्य करने की मानसिकता की जगह आज शांति से समय बिताए कल से स्थिति में सुधार आने लगेगा। घर में भी टूट फुट अथवा परिजन की सेहत खराब होने पर धन व्यय होगा। मानसिक तनाव के कारण सेहत दिन भर नरम रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आप बोलचाल में आगे रहेंगे जहां नही बोलना वहां भी जबरदस्ती अपना विचार रखने से स्वयजनो की फटकार सुननी पड़ेगी लेकिन सामाजिक क्षेत्र पर आज आपकी छवि भले इंसान जैसी ही रहेगी। कार्य व्यवसाय में भी व्यवहारिकता का लाभ मिलेगा लेकिन आशा से कम ही मध्यान तक का समय उदासीनता से भरा रहेगा इसके बाद किसी घनिष्ठ की सहायता से धन लाभ होगा। उधारी के पैसे भी मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। अधूरे सरकारी कार्य निकट भविष्य में पूर्ण होने की संभावना है संबंधित कागजात आज ही पूर्ण कर लें।

पारिवारिक वातावरण थोड़ा क्षुब्ध रहेगा फिर भी शांति बनी रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आप कई दिनों की मेहनत का फल सफलता के रूप में मिलने से उत्साहित रहेंगे लेकिन ध्यान रहे आज आपके मार्ग में अड़चनें डालने वाले प्रसंग भी बनेंगे सार्वजनिक क्षेत्र पर लोग आपसे ईर्ष्या भाव भी रखेंगे लेकिन स्वयं के बुद्धि विवेक से कार्य करे घर के बुजुर्गों को अनदेखा ना करे इनका मार्गदर्शन ही आज सफलता में सहायक बनेगा। व्यवसाय में थोड़ा उतार चढ़ाव रहने के बाद भी जरूरत के अनुसार धन आसानी से मिल जाएगा ज्यादा के चक्कर मे ना पड़े अन्यथा हाथ आये को भी गंवा देंगे। घरेलू वातावरण में सुख शांति अनुभव करेंगे सेहत को लेकर मध्यान में आशंकित होंगे लेकिन बाद में सामान्य हो जाएगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन भी आपके लिये शुभ बना हुआ है लेकिन आलस्य भी आज काम के समय ही आएगा जिससे दिन की समाप्ति पर मन ही मन खेद होगा। आज मध्यान तक कि दिनचर्या अस्त व्यस्त रहेगी लोगो को व्यवहार करना सिखाएंगे परन्तु स्वयं का लचीला रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आज स्थिति आपके पक्ष में रहेगी लेकिन मनमानी के कारण दिन का उचित लाभ नही उठा पाएंगे फिर भी धन की आमद एक साथ कई साधनों से होगी। नौकरी पेशाओ को सहकर्मी की कार्य प्रणाली पसंद नही आएगी मन मे ईर्ष्या का भाव रहेगा जल्दी से किसी का सहयोग नही करेंगे। घर का वातावरण आज सामान्य रहेगा लेकिन आपकी मौज शौक की प्रवृति बुजुर्गों को खलेगी। धन के निवेश में सावधानी बरतें आगे धोखा होने की संभावना है। सेहत में सुधार रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन सेहत के दृष्टिकोण से ठीक नही है आज भी प्रातः काल से ही शारीरिक रूप से असमर्थ रहेंगे लेकिन कार्यव्यस्तता के चलते अनदेखी करेंगे जिससे मध्यान के आस पास अत्यधिक थकान और कमजोरी अनुभव होगी। कार्य व्यवसाय को लेकर योजनाएं तो बहुत बनाएंगे लेकिन आज पूरी होने में संदेह रहेगा। धन की आमद कही से अवश्य होगी पर आज व्यर्थ के खर्च भी होने से लाभ खर्च बराबर रहेंगे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करने में असमर्थ रहेंगे लेकिन आज परिजनों का भावनात्मक सहयोग मिलता रहेगा। संतानों से आदर सम्मान मिलने से मन को राहत मिलेगी। रात्रि बाद से स्थिति में हर प्रकार से सुधार आने लगेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा सामाजिक अथवा अन्य कार्यो से यात्रा करनी पड़ेगी पूर्वनिर्धारित योजनाएं इस कारण प्रभावित होंगी। कार्य व्यवसाय से आज केवल आश्वाशन ही मिल सकेगा। पुराने धन संबंधित मामले आज जोर जबरदस्ती करने पर अधिक उलझ सकते है लोग आपको गलती करने पर संभलने का मौका नही देंगे इसलिये ज्यादा व्यवहार ना बढ़ाये। पारिवारिक वातावरण भी आज अस्त व्यस्त ही रहेगा परिजनों में एकता रहने पर भी विचार भिन्न रहने से निर्णय लेने में परेशानी आएगी। घर मे बुजुर्गों की देखभाल के लिये भी समय निकालना पड़ेगा। संध्या का समय शारीरिक रूप से थकान वाला रहेगा सेहत संबंधित कोई नई

समस्या जन्म लेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आपके लिये भाग दौड़ वाला रहेगा व्यावसायिक कार्यो के साथ आज सुख सुविधा जुटाने के लिये भी दौड़ धूप करनी पड़ेगा कार्य क्षेत्र पर नई मशीनरी अथवा अन्य कारणों से धन का निवेश होगा घर मे भी कुछ न कुछ खर्च लगे रहने से आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी धन खर्च की तुलना में आमद कम रहने से संचित कोष में कमी आएगी। नौकरी वालो के लिये आज का दिन यादगार रहेगा किसी प्रियजन से उपहार सम्मान लाभ और अतिरिक्त आय के साधन बनेंगे। घर मे परिजन की प्रसन्नता के लिये व्यक्तिगत खर्च में कटौती कर बेमन से खर्च करेंगे। असंयमित खान पान एवं दिनचर्या के कारण सेहत में नरमी आएगी। घर के बुजुर्ग से आज भी वैचारक मतभेद हो सकते है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन आप को बेमतलब की राय देने वाले बहुत मिलेंगे सही दिशा में जा रहे कार्य भ्रमित होने के कारण गलत मार्ग ले लेंगे। व्यवसायीयो की कार्य क्षेत्र पर आज आपकी मर्जी नही चल पाएगी परिजन अथवा सहकर्मी के अनुसार ही कार्य करना पड़ेगा। नौकरी पेशाओ को भी आज किसी न किसी के अधीन होकर कार्य करना पड़ेगा मन मे राग द्वेष रहने के कारण सहयोगियों के खुलकर समर्थन नही करेंगे। धन को लेकर मध्यान तक बेचैन रहेंगे इसके बाद संध्या के समय आकस्मिक धन लाभ होने से थोड़ी राहत मिलेगी। आज आप अपनी गलतियों को अनदेखा कर अन्य की कमियां खोज खोज कर निकालने पर घर मे कलह हो सकती है। ठंड से बचे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन भी बचते बचते कलह की भेंट चढ़ेगा आज स्वभाव कल की तुलना में थोड़ा नरम रहेगा लेकिन आस पास का वातावरण ना चाहने पर भी क्रोध करने को विवश करेगा घर मे संतानों अथवा धन को लेकर आपस मे कहा सुनी होगी संतानों का उद्दंड व्यवहार मानसिक चिंता बढ़ाएगा। कार्य स्थल पर भी आर्थिक विषयो को लेकर किसी से खींच तान होने की संभावना है धन की आमद के लिये दिन भर प्रयासरत रहेंगे मध्यान के समय थोड़ी बहुत होगी भी लेकिन तुरंत खर्च होंने से बचत नही होगी। नौकरी वाले आज अधिकारी वर्ग से सावधान रहें आपके ऊपर नजर लगाए हुए है थोड़ी सी लापरवाही से पश्चाताप करना पड़ेगा। सर्दी जुखाम की शिकायत हो सकती है।

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today February 20, 2024 : Aaj ka Rashifal February 20, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!