Rahu Ke Upay|| How to make Rahu Positive and Strong
Rahu Ke Upay|| How to make Rahu Positive and Strong Read More »
वैदिक पंचांग
दिनांक – 03 फरवरी 2024
दिन – शनिवार
विक्रम संवत – 2080
शक संवत -1945
अयन – उत्तरायण
ऋतु – शिशिर ॠतु
मास -माघ(गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार पौष)
पक्ष – कृष्ण
तिथि – अष्टमी शाम 05:20 तक तत्पश्चात नवमी
नक्षत्र – विशाखा पूर्ण रात्रि तक
योग – गण्ड दोपहर 12:52 तक तत्पश्चात वृद्धि
राहुकाल – सुबह 10:04 से सुबह 11:28 तक
सूर्योदय-07:16
सूर्यास्त- 18:28
दिशाशूल – पूर्व दिशा में
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष
अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी।
आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्ण
शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी
कैसा रहेगा यह वर्ष
घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कड़ी मेहनत वाला होगा। साझेदारी में काम करने से आप अपने बिजनेस को और आगे ले जा सकेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियां समय से निभाएं। सहकारिता का भाव आपके मन में रहेगा। सबको साथ लेकर चलने की आप पूरी कोशिश करेंगे। आपके कुछ नए अनुबंध बना सकते हैं। पारिवारिक बिजनेस में जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है व दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। कारोबार में आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होगा। आपकी मेहनत की राह में आपके कुछ विरोधी कांटे बो सकते हैं, लेकिन फिर भी आप मेहनत रंग लाएगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। व्यक्तिगत संपर्क से आपको लाभ मिलेगा। लेनदेन के मामले में आपको स्पष्टता बनाए रखनी होगी, नहीं तो समस्या आ सकती है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक कर लेना होगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपको बुद्धि व विवेक से काम लेना होगा। शैक्षिक गतिविधियों में आप आगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप समय बिताते हुए पुरानी यादें ताज़ा करेंगे। जीवनसाथी के लिए आप एक उपहार लेकर आ सकते हैं, बजट का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में अति उत्साहित होकर कोई काम ना करें, नहीं तो समस्या खड़ी हो सकती है। जोखिम उठाकर कोई कार्य न करें, नहीं तो समस्या होगी। आप अपने बहुत से काम बुद्धिमत्ता से निपटाएंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आप कोई भी काम जल्दबाजी में न करें। आपको किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। घरेलू मामलों में आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह ना लें। सेहत के मामले में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके करीबियों से आपका प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। आज आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। यदि आपको मित्रों द्वारा कोई सलाह दी जा रही है तो उस पर ध्यान दें। आप अपनी सुख सुविधाओं पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको किसी महत्वपूर्ण निर्णय को सावधान रहकर लेना होगा।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता भरा रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सामाजिक प्रयासों को बल मिलेगा। कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आप किसी पर भरोसा ना करें। भाई बंधुओं का आपको पूरा साथ मिलेगा। आवश्यक कार्य पर निगरानी बनाकर रखें। आपको किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है। जीवनसाथी से आप अपने मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपका कोई मित्र आपसे किसी निवेश संबंधी योजना को लेकर बातचीत कर सकता है।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होंगे। आपके जीवनशैली में भी सुधार आएगा। आपके महत्वपूर्ण मामले गति पकड़ सकते हैं। परिवार में यदि किसी बात को लेकर वाद विवाद चल रहा था, तो वह दूर होगा। आप किसी की कहीसुनी बातों में ना आए, नहीं तो कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपको ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आपको पारिवारिक रिश्ते में समानता बनाए रखनी होगी
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके कला कौशल में सुधार लेकर आएगा। किसी बड़े लक्ष्य पर पूरा फोकस कर पाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। रचनात्मक कार्य में आप अच्छी सोच कर लाभ उठाएंगे। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विभिन्न कार्यों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको निवेश संबंधी मामले में अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आप बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे। पुण्य कार्यों में आप बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे। अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे। वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएंगी। व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। आपको अपनी आय से बढ़कर धन व्यय करने से बचना होगा। अन्यथा धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आप कार्य क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण निर्णय किसी के दबाव में आकर ना लें, नहीं तो इससे आपको बाद में कोई नुकसान होने की संभावना बनती दिख रही है।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज दिन लाभदायक रहने वाला है। व्यापार में आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपको नुकसान होने की भी संभावना बनती दिख रही है। आपने यदि पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको मिल सकता है। करियर में आपको कोई अच्छा अवसर मिलने की पूरी संभावना बनते दिख रही है। प्रतियोगी परीक्षा में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी आय बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में किसी हर्ष व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शासन व सत्ता का पूरा लाभ लेकर आएगा। आपको पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिलती दिख रही है। आप अपने कामों में जिम्मेदारी से आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप अपने किसी लक्ष्य को पकड़ कर चलेंगे, तभी आप उसे आसानी से पूरा कर सकेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। जो जातक राजनीति में कार्यरत हैं, उन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। यदि आपने किसी नए काम की शुरुआत भाग्य के भरोसे करेंगे, तो उसमें भी आपको सफलता अवश्य मिलेगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलने से उनके प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपको यदि कोई जोखिम उठाने का मौका मिले, तो बहुत ही सोच विचार कर उठाएं। धार्मिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को जनकल्याण के कार्य में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आप अपने परिजनों की सलाह पर चलकर अच्छा लाभ कमाएंगे। व्यक्तिगत संबंधों में आपका विश्वास बना रहेगा। किसी सरकारी योजना का आप पूरा लाभ उठाएंगे। किसी काम में नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप सभी के साथ सामंजस्य बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति को लेकर आपको कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना पड़ सकता है, जिसमें आपके पिताजी का पूरा साथ मिलेगा
🙏जय श्री राम 🙏
📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5
📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx
For Desktop / Web access:
💻 Web link: https://classplusapp.com/diy
👉🏼 Org code: cecqmx
Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO
Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran
For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-
https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j
For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I
Website:-www.analystastro.com
Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro
YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst
Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro
Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d
Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro
Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/
Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.
Horoscope Today February 03, 2024 : Aaj ka Rashifal February 03, 2024 Read More »
वैदिक पंचांग
दिनांक – 02 फरवरी 2024
दिन – शुक्रवार
विक्रम संवत – 2080
शक संवत -1945
अयन – उत्तरायण
ऋतु – शिशिर ॠतु
मास -माघ(गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार पौष)
पक्ष – कृष्ण
तिथि – सप्तमी शाम 04:02 तक तत्पश्चात अष्टमी
नक्षत्र – स्वाती 03 फरवरी प्राप्तः 05:57 तक तत्पश्चात विशाखा
योग – शूल दोपहर 12:55 तक तत्पश्चात गण्ड
राहुकाल – सुबह 11:28 से दोपहर 12:52 तक
सूर्योदय-07:17
सूर्यास्त- 18:27
दिशाशूल – पश्चिम दिशा में
व्रत पर्व विवरण –
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष
दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं।
चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।
शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92
शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे
कैसा रहेगा यह वर्ष
किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको व्यापार में अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है और आप साझेदारी में किसी डील को फाइनल कर सकते हैं। आपके प्रियजनों से यदि संबंधों में कटुता आ गई थी, तो वह दूर होगी और रक्त संबंधी रिश्तों पर आप पूरा जोर देंगे। परिवार के सदस्यों का सहयोग आपके साथ बना रहेगा। आप अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर निर्भर ना रहें, नहीं तो आपके काफी काम लटक सकते हैं और आप अपनी आय को बढ़ाने की भी पूरी कोशिश करेंगे।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामलों में सावधान रहने के लिए रहेगा। आप किसी काम में उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान दें। आपके आवश्यक काम गति पकड़ सकते हैं। आपको विपक्षियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। राजनीति में कार्यरत लोगों को अपने शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी तरक्की के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आप संतान के लिए किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में शामिल होंगे, तो उसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। आप अपनी सूझबूझ और बुद्धिमानी से किसके बड़े लक्ष्य में सफलता हासिल कर सकते हैं। आपको घर परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर अपने बड़े सदस्यों से बातचीत करनी होगी। आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने के कारण आप अपने कामों को समय से निपटा पाएंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भौतिक वस्तुओं पर फोकस बनाए रखने के लिए रहेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी पूरी आस्था रहेगी, लेकिन आपकी सुख-सुविधाओं की वस्तुओं में इजाफा होगा। आपके करीबियों की तरफ आपका पूरा रुझान रहेगा। संस्कारों में परंपराओं पर आप पूरा फोकस लगाएंगे और अपने करीबियों के साथ आप कुछ पुरानी यादे ताजा करेंगे। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है। यदि आपको किसी की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आप सामाजिक कार्यों पर पूरा फोकस बनाए रखेंगे। आप अपने बिजनेस के लिए कोई आवश्यक जानकारी आसानी से जुटा पाएंगे। पारिवारिक विषयों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। यदि आप किसी डील को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह फाइनल हो सकती है। आपको कुछ नए संपर्कों से लाभ मिलेगा आपके कुछ विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। माताजी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है, जो आपको परेशान करेगा।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आप अपने वाणी और व्यवहार से कार्यक्षेत्र में लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपके बॉस भी आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिससे माहौल आनंदमय रहेगा। आपने यदि किसी को उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी लक्ष्य पर आप पूरा फोकस बनाए रखें, नहीं तो उसमें आपको कोई समस्या आ सकती है।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपको संतान से उनके मन में चल रही इच्छाओं को जानने की कोशिश करनी होगी। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। विभिन्न क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच बनाए रखें, नहीं तो आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं। आप यदि किसी की मदद करेंगे, तो लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा। बिजनेस में आप किसी के कहने में आकर धन का निवेश न करें, नहीं तो बाद में वह आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। आपके बढ़ते खर्च आपका सिरदर्द बनेंगे। आपको लोगों की नजरों को पहचानना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। शासन व सत्ता का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, जिसके कारण आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा पायेंगे, लेकिन यदि आप नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे हैं, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। श्रेष्ठ कार्यों में आप आगे बढ़ेंगे और आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी से बेवजह ना उलझें, नहीं तो इससे आपको समस्या हो सकती है।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। कला कौशल में सुधार लेकर आएगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपके सोचे समझे सभी काम पूरे होंगे। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी आय बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में आपको छुटपुट लाभ के अवसरों पर ध्यान देना होगा
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। किसी नए काम की शुरुआत करने में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यदि आपके कामों में कुछ अवरोध आ रहे थे, तो वह दूर होंगे। व्यापार में आपको लाभ मिलेगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिल सकती है। आप अपने कामों को पूरा करने में पूरी मेहनत करें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आध्यात्म का भी आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी काम के चलते अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी पूरी आस्था रहेगी।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप बहुत ही सूझबूझ से अपने कामों में आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आपने अपने कामों को छोड़कर दूसरों के कामों पर ध्यान लगाया, तो इससे आपके काफी काम लटक सकते हैं। आप अपने कामों में किसी अजनबी से सलाह ना लें, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकता है। परिजनों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको कामों में जल्दबाजी दिखाने की आदत से बचना होगा, नहीं तो इसमें आपसे कोई गलती होने की संभावना बनती दिख रही है
🙏जय श्री राम 🙏
📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5
📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx
For Desktop / Web access:
💻 Web link: https://classplusapp.com/diy
👉🏼 Org code: cecqmx
Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO
Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran
For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-
https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j
For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I
Website:-www.analystastro.com
Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro
YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst
Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro
Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d
Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro
Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/
Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.
Horoscope Today February 02, 2024 : Aaj ka Rashifal February 02, 2024 Read More »