analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 7701 1

Horoscope Today February 01, 2024 : Aaj ka Rashifal February 01, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 01 February 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 01 फरवरी 2024

दिन – गुरूवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – शिशिर ॠतु

मास -माघ(गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार पौष)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – षष्ठी दोपहर 02:03 तक तत्पश्चात सप्तमी

नक्षत्र – चित्रा 02 फरवरी रात्रि 03:49 तक तत्पश्चात स्वाती

योग – धृति दोपहर 12:28 तक तत्पश्चात शूल

राहुकाल – दोपहर 02:16 से शाम 03:40 तक

सूर्योदय-07:17

सूर्यास्त- 18:27

दिशाशूल – दक्षिण दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।

आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष

पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी नए मकान और दुकान आदि की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। आपके परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती हैं। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। पारिवारिक कलह आपके लिए समस्या बन सकती है। संतान की संगति की ओर आपको विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती हैं। आपको भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने के लिए रहेगा। आप अपने रूटीन को बेहतर बनाए रखने की पूरी कोशिश करें। व्यवसाय में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। जीवनसाथी के करियर में चल रही समस्याओं के कारण आप परेशान रहेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छी नीतियों को अपनाना होगा और अपनी जिम्मेदारियां पर आप पूरा ध्यान देंगे, लेकिन आप डेली रूटीन में बदलाव ना लाये, नहीं तो आपको बाद में कोई समस्या खड़ी हो सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छी सफलता हासिल करेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में अत्यधिक मेहनत करनी होगी, उसके बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप काम कामयाब रहेंगे। किसी बड़े लक्ष्य के प्रति आप समर्पित नजर आएंगे। आपको लोगों की भावनाओं का सम्मान करना होगा। किसी काम में आपको सफलता मिलने की पूरी संभावना बनती दिख रही है। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आप अपनी बुद्धि और विवेक से जो निर्णय लेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए पद प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। आप संतान के लिए कोई वाहन को लेकर आ सकते हैं और आप अपनी जरूरत की वस्तुओं पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आपको अपने जरूरी कामों पर भी पूरा ध्यान देना होगा। पारिवारिक मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। यदि किसी बात को लेकर सदस्यों में अनबन चल रही थी, तो वह बातचीत के जरिए दूर होगी। नौकरी में आपको किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको बड़ों की बातों को अनदेखा करने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज के दिन आपके लिए प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप किसी महत्वपूर्ण आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। भाई व बंधुओं का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको जरूरी कामों को समय रहते पूरा करना होगा, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके अंदर सहकारिता का भाव बना रहेगा। आपको जीवनसाथी की सलाह पर चलना नुकसान देगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत काम की तरफ अग्रसर हो सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होगी और अपनों से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी काम में आ रही समस्याओं को लेकर अपने साथियों से बातचीत करनी होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा, क्योंकि उन्हें कोई अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती हैं। आपका आकर्षण देखकर आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी लोकप्रियता बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके लंबे समय से रुके हुए मामले गति पकड़ेंगे और दीर्घकालीन योजनाओं से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों पर आपका पूरा फोकस रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको आवश्यक कामों को पूरा ध्यान से करना होगा। किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा और आप यदि किसी से धन उधार लेने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो बिल्कुल ना लें, नहीं तो आपको उस धन को उतारने में समस्या हो सकती है। आपका मित्र आपके लिए कोई निवेश संबंधी सूचना लेकर आ सकता है, जो लोग ऑनलाइन काम करते हैं, उन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपको कुछ आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपके अंदर मेलजोल की भावना बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप अपनी प्रतिभा का अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आर्थिक क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आपको लाभ के अवसरों पर पूरा ध्यान देना होगा। संतान की तरक्की में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह दूर होगी। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। आप लोगों पर पूरा भरोसा करेंगे। आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके व्यापार में वृद्धि होगी और सबका सहयोग आप पर बना रहेगा। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। सामाजिक कामों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे और प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आप महत्वपूर्ण कामों को समय से पूरा करेंगे और सभी को जोड़ने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। निजी मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। धार्मिक कार्यों के प्रति आप आस्था व विश्वास से आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके घर में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आप अपने आवश्यक कामों की सूची बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को अनदेखा ना करें, नहीं तो बाद में वह बढ़ सकती हैं और आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आप अपने आवश्यक कामों को पहले करने की कोशिश करें। आपको कार्यक्षेत्र में सूझबूझ से काम लेना होगा, नहीं तो विरोधी आपको परेशान सकते हैं। आप अपनी वाणी में विनम्रता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। कामकाज के मामले में आपको स्पष्टता बनाए रखनी होगी

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today February 01, 2024 : Aaj ka Rashifal February 01, 2024 Read More »

img 3160 1

Horoscope Today January 31, 2024 : Aaj ka Rashifal January 31, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 31 January 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 31 जनवरी 2024

दिन – बुधवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – शिशिर ॠतु

मास -माघ(गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार पौष)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – पंचमी सुबह 11:36 तक तत्पश्चात षष्ठी

नक्षत्र – हस्त 01 फरवरी रात्रि 01:08 तक तत्पश्चात चित्रा

योग – सुकर्मा सुबह 11:41 तक तत्पश्चात धृति

राहुकाल – दोपहर 12:52 से दोपहर 02:16 तक

सूर्योदय-07:17

सूर्यास्त- 18:26

दिशाशूल – उत्तर दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 31 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं।

ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,

शुभ वर्ष : 2031, 2040 2060,

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा,

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने वाला रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको स्पष्टता बनाए रखनी होगी। आप किसी काम में लापरवाही करने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और किसी लक्ष्य को आप आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपके कामकाज की गतिविधि तेज रहेगी। कारोबार में आपको अपने प्रयासों में कमी नहीं छोड़नी है। लेनदेन के मामलों में आपको लापरवाही दिखाने से बचना होगा। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। संतान की किसी गलती से पर्दा उठ सकता है, जिसके बाद आप उनसे नाराज हो सकते हैं। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें आप साथी को अपने परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज के दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में बॉस से किसी गलत बात पर हां में हां नही मिलाना है, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा हो सकता है। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपका कोई विरोधी आपके खिलाफ कोई साजिश रच सकता है। आप अपने घर और मकान को रिनोवेट करने पर भी ध्यान देंगे। आपकी सुख सुविधाओं की वस्तुओं में इजाफा होगा। आपको परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बहुत ही तोलमोल कर बोलने के लिए रहेगा। राजनीति में कार्य लोगों को किसी मामले में झूठा साबित किया जा सकता है, जिसमें वह अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। किसी काम में उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान दें। आपको बड़ों की बातों को सुनना और समझना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती हैं। आपका निजी विषयों पर पूरा फोकस रहेगा। आपकी आय बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप किसी से किए हुए वादे को पूरा करेंगे। सभी का साथ व सहयोग बना रहेगा। जीवनसाथी के करियर को लेकर आप बड़ा निर्णय ले सकते हैं। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। भाई बहनों से चल रही अनबबन बातचीत के जरिए दूर हो सकती है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपकी तरक्की के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होगी। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों पर पूरा ध्यान दें और आप अपनी आय को बढ़ाने के प्रयासों में लगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिल सकता है। राजनीति में कार्यरत लोग किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। आपकी दीर्घकालीन योजनाएं गति पकड़ेगी, जो आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएंगी। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारी में कठिन परिश्रम करना होगा, तभी वह सफलता हासिल होती दिख रही है। आपको किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपने कामों में सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको एक के बाद एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपसी सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन हासिल करेंगे और करियर को लेकर आपको कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपने यदि अपने रूटीन में बदलाव किया, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए काम के साथ-साथ किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की भी योजना बना सकते हैं। आपको कुछ जोखिम भरे कामों को करने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। कारोबार में आप धैर्य बनाए रखें। आपको किसी बड़े लक्ष्य की पूर्ति हो सकती है। सभी मामलों में आपको पूरी सहजता दिखानी होगी। यदि आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करेंगे, तो उसमें लिखा पढ़ी करके आगे बढ़े और किसी काम को अति उत्साहित होकर ना करें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप आज जन्मदिन के मामलों में सावधान रहेंगे और विभिन्न मामले आपके पक्ष में रहेंगे। आपकी कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं को बल मिलेगा। आप अपने बिखरे व्यापार को संभालने की कोशिश में लगे रहेंगे। यदि आपने साझेदारी में कोई भी काम को किया तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपनी ऊर्जा को आज सही कामों में लगाएं तो आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने के कारण एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अप्रत्याशित लाभ दिलाने वाला रहेगा। बड़े लक्ष्यों पर आपको पूरा फोकस बनाए रखना होगा। कारोबार में कुछ नए संबंध आपके लिए लाभदायक रहेंगे। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति हो सकती है। आप दूसरों की हितों की बात करेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी सम्मान से नवाजा जा सकता है। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप लाभ के अवसरों पर भी ध्यान दें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा मौका मिल सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आपके चारों ओर का वातावरण अनुकूल रहेगा। आपकी आय बेहतर रहेगी। आपको व्यवसाय में पुरानी योजनाओं से अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। कारोबार के कामों में आप सहजता से आगे बढ़ेंगे। आप किसी से किए हुए वादे को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए कुछ नए स्रोतों को व्यापार में शामिल कर सकते हैं। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा मुकाम हासिल हो सकता है। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, जिन्हें आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे पाएंगे

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यापार के मामले में सावधान रहने वाला है। आपको कुछ ठगी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। अपनों की सीख और सलाह पर चलना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप कुछ कामों में जल्दबाजी न दिखाएं, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत में कोई कसर ना छोड़ें। आपकी आर्थिक स्थिति को लेककर आपको कुछ चिंता सता सकती है, इसलिए आप किसी को धन उधार ना दें। गरीबों का आपको पूरा साथ मिलेगा। किसी सरकारी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने खर्चों का लेखा-जोखा रखे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में स्पष्टता बनाए रखने के लिए रहेगा। आप व्यापार में योजनाओं से अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आपका किसी नए भूमि और मकान आदि को खरीदने के कामों में तेजी हो सकती है। आपको अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी कुछ समय निकालना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा। सामंजस्यता का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको कुछ महत्वपूर्ण मामलों में सफलता मिलने की संभावना बनती दिख रही है। कार्यक्षेत्र में आप टीमवर्क के जरिए काम करके अच्छी सफलता हासिल करेंगे

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today January 31, 2024 : Aaj ka Rashifal January 31, 2024 Read More »

img 8092 1

Horoscope Today January 30, 2024 : Aaj ka Rashifal January 30, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 30 January 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 30 जनवरी 2024

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – शिशिर ॠतु

मास – माघ(गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार पौष)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – चतुर्थी सुबह 08:54 तक तत्पश्चात पंचमी

नक्षत्र – उत्तरफालगुनी रात्रि 10:06 तक तत्पश्चात हस्त

योग – अतिगण्ड सुबह 10:43 तक तत्पश्चात सुकर्मा

राहुकाल – शाम 03:40 से शाम 05:03 तक

सूर्योदय-07:17

सूर्यास्त- 18:26

दिशाशूल – उत्तर दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं।

आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9,

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052,

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष

नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। सभी का सहयोग और समर्थन आपके ऊपर बना रहेगा। आप अपने कामों पर पूरी निगरानी बनाकर रखें। यदि विधार्थियों ने किसी परीक्षा को दिया था, तो उसमें उन्हें सफलता मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आप अपनी कला का अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अपनी योजनाओं पर आपका पूरा फोकस रहेगा, तभी आप उनका लाभ ले सकेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी व्यर्थ के वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप बड़ों की सीख और सलाह पर चले, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। भावनात्मक मामलों में आपको जल्दबाजी करने से बचना होगा। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर हाथ लग सकता है। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन मिलने के कारण एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आप कोई महत्वपूर्ण बात किसी दूसरे से शेयर न करें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आध्यात्म के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। आप सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। निजी मामलों में आपको धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। आप अपनी वाणी और व्यवहार से कुछ नए मित्र भी बनाने में कामयाब रहेंगे। आपने यदि किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने का सोचा है, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है, लेकिन आपको परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है। फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी पर अधिक विश्वास करना नुकसान देगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। मित्रों से आपको कोई निवेश संबंधी प्रस्ताव आ सकता है। आपको परिवार के सदस्य की ओर से कोई मूल्यवान वस्तु भेंट स्वरूप प्राप्त हो सकती है। आप अपनों के साथ तालमेल बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। बड़े सदस्यों से यदि आप कोई बात करें, तो उसमें विनम्रता बनाए रखें, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत काम की तरफ अग्रसर हो सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। व्यापार में आपका कामों पर पूरा फोकस बना रहेगा। साझेदारी में कोई काम करने के लिए अच्छा रहेगा। आपके सम्मान में वृद्धि होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों की लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होंगी। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात छुपा कर रखी थी, तो वह आज उनके सामने आ सकती है। आपको अपने लक्ष्य पर फोकस रखना होगा। आपके व्यक्तिगत प्रयास आज रंग लाएंगे। नौकरी में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप अपनी आय और व्यय के लिए बजट बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। रिश्तों में एक नयापन आएगा और आप शुभ कार्यों पर खर्च करेंगे, लेकिन धन संबन्धित मामले में आप किसी पर अधिक विश्वास ना करें। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेंगी। घर में आप अपनी सुख सुविधाओं के वस्तुओं पर पूरा जोर देंगे। आपको परिवार में सदस्यों से किसी किए हुए वादे को समय रहकर पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। आपको लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है और व्यापार में तेजी आएगी। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप कामों को करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको व्यापार में लाभ के अवसरों को पहचान कर उन पर चलना होगा, तभी आप अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी परिवार के सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट रहने के कारण भागदौड़ अधिक करनी होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए पद प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप किसी बड़े लक्ष्य को पूरा करने की पूरे कोशिश करेंगे। परिवार में चल रही कलह दूर होगी और माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों के लिए आपको पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी, तभी वह दूर होती दिख रही है। बिजनेस कर रहे लोगों ने यदि अपने कामों में ढील दी, तो इससे उन्हें नुकसान होने की कोई संभावना बनती दिख रही है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आप सबके हित की बात करेंगे और कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपकी कुछ योजनाएं गति पकड़ सकती हैं। यदि आप किसी काम को भाग्य के भरोसे करेंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको मिलता दिख रहा है। आप अपनी जिम्मेदारियों पर खरे उतरेंगे और मित्रों के साथ आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। भाईचारे को बढ़ावा देंगे। सबसे मेलजोल रखने में आप कामयाब रहेंगे और आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप सबको साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे और आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से मेहमानों का आगमन होता रहेगा। घर परिवार में आप किसी से किए हुए वादे को समय रहते पूरा करें। आपके साथ कार्यक्षेत्र में कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। संतान की तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आप जीवनसाथी के लिए किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको साझेदारी में किसी काम को करना अच्छा रहेगा और आपकी साख व सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक कामों को बल मिलेगा और आप व्यवसाय में कुछ योजनाओं को बनाने पर पूरा ध्यान देंगे। आप अपने कामों में निसंकोच आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे धन उधार मांग सकता है। आपको अपने करीबियों की बातों को ध्यान से सुनना होगा, नहीं तो आपसे कोई गड़बड़ी हो सकती है। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोग आज लोगों की सेवा में तत्पर रहेंगे और उनकी छवि में चार चांद लगेंगे। आप किसी पर अंधा विश्वास ना करें, नहीं तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। व्यापार में यदि आप किसी को साझेदारी बनाएं, तो उसके साथ कागजी तैयारी करके आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कुछ नए अनुबंधों का आपको लाभ मिलेगा। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर आप अपने माता-पिता से बातचीत कर सकते हैं। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं|

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today January 30, 2024 : Aaj ka Rashifal January 30, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!