analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 7807 1

Horoscope Today January 29, 2024 : Aaj ka Rashifal January 29, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 29 January 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 29 जनवरी 2024

दिन – सोमवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – शिशिर ॠतु

मास – माघ

पक्ष – कृष्ण

तिथि – चतुर्थी पूर्ण रात्रि तक

नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी शाम 06:57 तक तत्पश्चात उत्तरफालगुनी

योग – शोभन सुबह 09:44 तक तत्पश्चात अतिगण्ड

राहुकाल – सुबह 08:41 से सुबह 10:04 तक

सूर्योदय-07:18

सूर्यास्त- 18:25

दिशाशूल – पूर्व दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य पर फोकस बनाए रखने के लिए रहेगा। आप अपने मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं, तो आवेदन कर सकते हैं। आप किसी महत्वपूर्ण जानकारी को आज किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर न करें। रक्त संबंधी रिश्ते पहले से बेहतर रहेंगे। आप अपनी योजनाओं में तेजी लाएंगे और आपको यदि कोई निवेश संबंधी योजना की जानकारी मिले, तो आपको उसमें धन लगाना बेहतर रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपनी जरूरत की वस्तुओं पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे, लेकिन आप बड़ों की सलाह पर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचना होगा। व्यक्तिगत विषयों पर आपका पूरा फोकस रहेगा, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको ढील देने से बचना होगा। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। यदि आपने किसी नए घर को खरीदने का सोचा था, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी मन की इच्छा की पूर्ति के लिए रहेगा। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। मामा पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने की पूरी कोशिश करेंगे। भाई बंधुओं से आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी और विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है, जिसे लेकर आप परेशान रहेंगे, लेकिन यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। यदि आपने किसी से कोई वादा किया है, तो आप उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। अपनों का आप पर पूरा विश्वास रहेगा। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने की संभावना बनती दिख रही है, लेकिन आप अपने कामों में ढील ना दें। संतान के करियर को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जिसमें आप अपने जीवनसाथी से बातचीत करके लेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप किसी पुराने मित्र से मिलने जा सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको बिजनेस में किसी को पार्टनर बनना बेहतर रहेगा, इससे आपका बिजनेस और बढ़ेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की भी प्लानिंग कर सकते हैं, लेकिन आप अपने पारिवारिक समस्याओं को मिल बैठकर सुलझाने की कोशिश करें, नहीं तो उसे आपके रिश्तों में दरार खड़ी हो सकती हैं। आप किसी काम को लेकर किसी दूसरे पर निर्भर ना रहें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। आपका किसी मकान और दुकान आदि की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको फोन के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। दान-धर्म के कार्य में आपकी काफी रुचि रहेगी और आपको परिस्थितियों पर नियंत्रण बनाए रखने की कोशिश करनी होगी। आप अपने घर की साज सज्जा पर भी पूरा ध्यान देंगे। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

व्यापार में तेजी आएगी और आपको अपनी आय को बढ़ाने की कोशिश में की पूरी कोशिश करनी होगी। आप आर्थिक स्थिति को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे और आध्यात्म के प्रति आपकी काफी रुचि रहेगी। आप सोच समझ से काम करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आपने किसी नए काम की शुरुआत करने का सोचा है, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी हो सकती हैं। आप संतान के लिए किसी नए वाहन को घर ला सकते हैं। आपका किसी मित्र से यदि कोई विवाद चल रहा था, तो वह आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। अपनी सुख सुविधाओं पर आप पूरा जोर देंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है और आपको किसी सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। सामाजिक विषयों में तेजी आएगी और आप अपनी सुख सुविधाओं पर खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, लेकिन आपके विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिन्हें आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे पाएंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। सामाजिक विषयों में आप पूरी सक्रियता दिखाएंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था और विश्वास बना रहेगा। आप यदि किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाएंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। आपका धर्म कर्म के कार्यों के प्रति पूरी आस्था रहेगी और आपको व्यापार में कुछ पुरानी योजना से अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। घर के सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखने के लिए रहेगा। आप अपने शारीरिक कष्टों को नजरअंदाज न करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी काम को लेकर आप यात्रा पर जा सकते हैं। घर परिवार में चल रही समस्याओं को आप किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर ना करें, नहीं तो वह इसका फायदा उठाने की कोशिश कर सकता है। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं और आपकी आय बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आप कुछ धन भविष्य के लिए संचय करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साख सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। रचनात्मक प्रयास आपके के लिए पहले से बेहतर रहेंगे। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी। आपको व्यावसायिक योजना को पूरा करने पर पूरा ध्यान देना होगा। आर्थिक योजनाओं को बल मिलेगा। परस्पर सहयोग के भावना आपके अंदर बनी रहेगी। आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे और लेनदेन के मामले में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी पुराने काम को लेकर यदि समस्या चल रही थी, तो वह दूर होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपने यदि कामों में जल्दबाजी की, तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने कामों को प्राथमिकता देनी होगी,नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपनी आय और व्यय के लिए एक बजट बनाकर चले, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। कुछ नए अनुबंधों का आपको लाभ मिलेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयासों में लगे रहेंगे, जिनमें आपको सफलता भी अवश्य मिलेगी और आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने के कारण आप प्रत्येक कामों को करने के लिए तत्पर रहेंगे

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today January 29, 2024 : Aaj ka Rashifal January 29, 2024 Read More »

img 7625 1

Horoscope Today January 28, 2024 : Aaj ka Rashifal January 28, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 28 January 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 28 जनवरी 2024

दिन – रविवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – शिशिर ॠतु

मास – माघ(गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार पौष)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – तृतीया 29 जनवरी प्रातः 06:10 तक तत्पश्चात चतुर्थी

नक्षत्र – मघा शाम 03:53 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी

योग – सौभाग्य सुबह 08:51 तक तत्पश्चात शोभन

राहुकाल – शाम 05:02 से शाम 06:26 तक

सूर्योदय-07:18

सूर्यास्त- 18:24

दिशाशूल – पश्चिम दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनायें और बधाई

दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं।

आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको मित्रों पर विश्वास बना रहेगा। आपको किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपको किसी काम में उसके नीति- नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारीयों में जमकर मेहनत करनी होगी, नहीं तो बाद में उन्हें समस्या होगी। लेनदेन से संबंधित कोई मामला आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। यदि आपने किसी अजनबी पर भरोसा किया, तो वह आपको धोखा दे सकता है। आपको परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए अपने किसी परिजन से बातचीत करनी होगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी सुख सुविधाओं की पूर्ति करने पर पूरा ध्यान देंगे। निजी विषय में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। आप अपने करीबियों के बातों को ध्यान से सुने, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी बात को लेकर आप कोई बहस ना करें। पारिवारिक रिश्तों में ऊर्जा बनी रहेगी और कार्यक्षेत्र में आपके किए गए कार्यों की सराहना होगी और आपके बॉस भी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। आप किसी काम को अति उत्साहित होकर ना करें, नहीं तो उसमें आपसे कोई गड़बड़ी हो सकती है। आप यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपनी कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप सहकारिता पर पूरा जोर देंगे और आप अपनी समस्याओं पर काम करेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। बंधुत्व की भावना आपके मन में बनी रहेगी। धर्म-कर्म के कार्य में आपकी पूरे रुचि दिखाएंगे। आप किसी काम को समय से पूरा करें, नहीं तो बाद में कोई समस्या खड़ी हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में वृद्धि होगी। माताजी की सेहत में यदि कुछ गिरावट चल रही थी, तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। आपको यदि कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपके घर में सुख शांति रहने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपके धन-धान्य में भी वृद्धि होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी भव्य आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आपके घर आज परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। व्यवसाय में आपको पार्टनरशिप में किसी काम को करने का मौका मिले, तो उसमें आप पार्टनर की साथ लिखा पढ़ी करके ही काम करें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके महत्वपूर्ण कार्य गति पकड़ेंगे और आपकी संबंधों में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आप किसी बड़े लक्ष्य की ओर अग्रसर रहेंगे। आपको किसी मन की इच्छा के पूर्ति होने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके अंदर कुछ एक्स्ट्रा एनर्जी रहने के कारण आप प्रत्येक कार्य को करने में तत्पर रहेंगे। यदि आपने किसी नए काम की शुरुआत करने का सोचा था, तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। निवेश संबंधी मामलों में आप पूरा ध्यान दें। संतान के भविष्य को लेकर आप कुछ प्लानिंग कर सकते हैं। करियर में आपको एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों में कलह रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। आपको अपने करीबियों का भरोसा जीतने को मिलेगा और आप अपने काम को लेकर कुछ योजनाएं बनाएंगे। प्रेम में सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आपके लंबे समय से रुके हुए काम गति पकड़ेंगे और आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी, जिससे आप अपने बढ़ते खर्चों को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपको अपने कामों की तैयारी करके आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा। आपने यदि किसी के कहने में आकर कोई निर्णय लिया, तो बाद में आपको इसके लिए पछतावा हो सकता है, जो जातक नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे थे, उन्हें किसी दूसरे नौकरी का ऑफर आ सकता है। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, लेकिन आप किसी से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप सभी को जोड़ने की पूरी कोशिश करेंगे। शासन और सत्ता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। सरकारी कामों में गति आएगी। आपको अपनी भावनाओं पर अंकुश लगाए रखने की आवश्यकता है। आप अपनी आवश्यकताओं के पूर्ति पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, लेकिन आपकी किसी बात को लेकर पिताजी से कहासुनी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके बास आपके कामों की तारीफ करते नजर आएंगे, जिसे देखकर आपको खुशी होगी। आपको अपने मन की किसी इच्छा को लेकर अपने जीवनसाथी से बातचीत कर सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको लेनदेन के मामले में सावधानी बरतनी होगी। किसी बड़े लक्ष्य को आप पकड़कर चलेंगे, तो वह पूरा हो सकता है। आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों की सेवा में भी लगाएंगे, जो लोग सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत हैं, उन्हें अपने कामों में ढील देने से बचना होगा, नहीं तो उनके विरोधी इसका फायदा उठा सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप संतान को संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। आप करियर को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो आपको कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपको किसी कानूनी मामले में धैर्य रखकर आगे बढ़ना होगा, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। आपको किसी काम के चलते आज अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप यदि अपने मित्र से कोई मदद मांगेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। आपको नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा। व्यक्तिगत मामलों में सक्रियता बढ़ेगी। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। आप किसी से कोई वादा या वचन ना करें, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या हो सकती है। आप अपने घर को रिनोवेट करने पर भी पूरा ध्यान देंगे। भाई- बहनों से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। ऑफिस में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा, जिसे देखकर आपको खुशी होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपनी मेहनत से अच्छा मुकाम हासिल करेंगे और लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने मे कामयाब रहेंगे। आपको महत्वपूर्ण मामलों में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है और कुछ गंभीर विषयों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। प्रेम-सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचें। आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आप कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी धन संबंधित मामलों में सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपको अच्छा चूना लगा सकते हैं। संतान को यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेगी।

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today January 28, 2024 : Aaj ka Rashifal January 28, 2024 Read More »

img 7391 1

Horoscope Today January 27, 2024 : Aaj ka Rashifal January 27, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 27 January 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 27 जनवरी 2024

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – शिशिर ॠतु

मास – माघ(गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार पौष)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – द्वितीया 28 जनवरी रात्रि 03:36 तक तत्पश्चात तृतीया

नक्षत्र – अश्लेशा दोपहर 01:01 तक तत्पश्चात मघा

योग – आयुष्मान सुबह 08:09 तक तत्पश्चात सौभाग्य

राहुकाल – सुबह 10:04 से सुबह 11:28 तक

सूर्योदय-07:18

सूर्यास्त- 18:24

दिशाशूल – पूर्व दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं शुभ आशीष और बहुत-बहुत बधाई

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता।

आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

कैसा रहेगा यह वर्ष

अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सूझबूझ से काम करने के लिए रहेगा। निजी विश्व में आपकी पूरी रुचि रहेगी। शिक्षण संस्थानों से आप जुड़ेंगे। आप अपनी दिनचर्या में योग्य व व्यायाम को अपनाएं,नहीं तो आपको कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा साथ में सहयोग मिलेगा। आप अपने जीवन शैली को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। आपको तरक्की करते देख आपके परिवार के सदस्यों को खुशी होगी। यदि आप नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे थे,तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। मेलजोल की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आवश्यक कार्य पर आपको फोकस बनाए रखना होगा। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। किसी बात को लेकर आप जिद व जल्दबाजी ना दिखाएं,नहीं तो इससे आपको नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप किसी काम को दूसरे के भरोसे ना छोड़े,नहीं तो उसमें कोई गलती होने की संभावना बनती दिख रही है। रोजगार की तलाश में परेशान चल रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती हैं। पारिवारिक कलह यदि लंबे समय से चल रही थी,तो वह दूर होती दिख रही है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। भाई बंधुओ से आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी। आपको कुछ नए संपर्कों का लाभ मिलेगा। सहकारिता का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। आज आपकी कार्यशैली प्रभावित रहेगी। संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। आपके बस आपके कामों के तारीफ करते नजर आएंगे,जिससे आपको खुशी होगी। जीवनसाथी से चल रही अनबन बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करें, नहीं तो वह आपके आपसी रिश्तों को खराब कर सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यापार में अच्छा रहने वाला है। आपको अपनों से किए हुए वादे को निभाना होगा। किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे और प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप विभिन्न कार्यों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको अपनी आंख व कान खुले रखने होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग में साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बना सकते हैं। आप जल्दबाजी में कोई काम करने से बचे, नहीं तो उसमें आपसे कोई गलती हो सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी ने मेहमान की दस्तक हो सकती है। रचनात्मक कार्य से आप जुड़ेंगे। आप अपने कामों में सूझबूझ से आगे बढें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी साख व सम्मान में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने व्यापार की योजनाओं में ढील देने से बचना होगा,नहीं तो दूसरे उनका फायदा उठा सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आपको आर्थिक मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है,नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यापार में आप कोई डील बहुत ही सोच विचार कर फाइनल करना होगा। आपको चुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे,लेकिन आपको उन्हे पहचान कर उन पर अमल करना होगा। आप किसी बड़े लक्ष्य की और प्रेरित रहेंगे। आपके कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको अपने अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। यदि आपको किसी की मदद करने का मौका मिले,तो अवश्य करें। आप कार्य क्षेत्र में लोगों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। आपको अपने लक्ष्य पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा,तभी वह पूरा होता दिख रहा है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। यदि आपने किसी संपत्ति की खरीदारी करने की का सोचा है, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कारोबार में तेजी आएगी। आप अपने डेली रूटीन में को बनाए रखें,नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे,तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलेंगे,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। जनकल्याण के कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आपकी धार्मिक कार्य के प्रति भी काफी रुचि रहेगी। आपको अपनों का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको किसी काम में उसके नीति व नियमों पर समस्या हो सकती है। कार्य क्षेत्र में आपके बॉस को आपकी कोई बात पसंद नहीं आएगी। वह आपसे किसी बड़ी जिम्मेदारी को भी वापस ले सकते हैं। बड़ों की सिख व सलाह पर चलना आपके लिए बेहतर रहेगा। आप किसी नए काम में हाथ डालने से बचें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको व्यापार में नियंत्रण बनाए रखने की आवश्यकता है। मित्रों का आपको भरपूर मात्रा में साथ मिलेगा। व्यक्तिगत कार्य प्रभावित रहेंगे। आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। टीमवर्क के जरिए काम करके आप किसी काम को समय से पूरा करके देंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा,नहीं तो वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते हैं। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम आपके लिए समस्या बन सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। कुछ नए अनुबंधों का आपको लाभ मिलेगा। मित्रों व सहकर्मियों पर आप विश्वास आसानी से जीत पाएंगे। आपको किसी समझौते को लेकर जल्दबाजी नहीं करनी है। आपको निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा और आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थियों नहीं यदि किसी परीक्षा को दिया था,तो उसके परिणाम आ सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए चुनौतीपुर्ण रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरंदाज नहीं करना है। आपको यदि किसी नए काम को किया,तो उसमें आपको जोखिम उठाना पड़ सकता है। कला क्षेत्र में आपको सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। आप यदि किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे,तो वह पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को बाकी कामों को छोड़कर पढ़ाई लिखाई में जुटना होगा, तभी वह परीक्षा में जीत हासिल कर सकेंगे। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today January 27, 2024 : Aaj ka Rashifal January 27, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!