analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 7701 1

Horoscope Today January 18, 2024 : Aaj ka Rashifal January 18, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 18 January 2024

For consultation visit:- www.analystastro.com

वैदिक पंचांग

दिनांक – 18 जनवरी 2024

दिन – गुरुवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – शिशिर ॠतु

मास – पौष

पक्ष – शुक्ल

तिथि – अष्टमी रात्रि 08:44 तक तत्पश्चात नवमी

नक्षत्र – अश्विनी 19 जनवरी रात्रि 02:58 तक तत्पश्चात भरणी

योग – सिद्ध दोपहर 02:48 तक तत्पश्चात साध्य

राहुकाल – दोपहर 02:12 से शाम 03:34 तक

सूर्योदय-07:19

सूर्यास्त- 18:18

दिशाशूल – दक्षिण दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता।

मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है।

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 201, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

कैसा रहेगा यह वर्ष

राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप परिवार के सदस्यों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका आकर्षण देखकर आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर अपने माता-पिता से बातचीत करनी होगी। आप घर परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं, जिससे आपको उनका समाधान आसानी से मिल जाएगा। कोई मित्र आपका फायदा उठा सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। दान धर्म में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप अपने कामों को लेकर योजना बनाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी, लेकिन आपके किसी पुराने काम के पूरा न होने से परेशानी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों की सेवा में भी लगाएंगे। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। आप अपने बजट को पूरा महत्व देंगे, जिससे आप कुछ धन भविष्य के लिए भी आसानी से संचय कर पाएंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आपकी आय पहले से बेहतर होगी, क्योंकि आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होगी। कारोबार में आपकी कोई महत्वपूर्ण डील फाइनल हो सकती है। स्थायित्व के भावना को बल मिलेगा। आपकी कुछ अनोखी कोशिशे रंग लाएगी। निजी जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा और खुशहाली आएगी। आपको लंबे समय से रुके हुए कामों को समय रहते पूरा करना होगा। संतान को किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको शासन प्रशासन के मामलों पर पूरी निगरानी बनाकर रखनी होगी और आप अपने कार्य को पूरा करने की कोशिश करें। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार में तेजी आएगी और आप अपनी आय-व्यय में संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगी। आपको किसी काम में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी। संतान की किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। धार्मिक कार्य के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी और आपकी आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे आपकी साख चारो तरफ फैलेगी। बिजनेस में दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी, जिसमें आप समझौते को बहुत ही देखभाल कर करें, नहीं तो कोई आपको धोखा दे सकता है। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आप लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपकी आज अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज के दिन आपको किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा और आप अपने जरूरी कामों की सूची बनाकर चलेंगे, तभी आप उन्हे काफी हद तक निपटा पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आप अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे, क्योंकि अधिकारी आपकी बातों का पूरा सम्मान करेंगे। आप अपनों से कुछ जरूरी मुद्दों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपके परिवार में किसी सदस्य के घर से दूर नौकरी लगने के कारण उन्हें जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी के करियर को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपको संतान से कोई वादा पूरा करने से बचना होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। आप सभी के साथ सम्मान बनाए रखें और अपनी योजनाओं पर पूरी आंख व कान खुले रखें। महत्वपूर्ण कार्य को आप गति देंगे और आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होता दिख रहा है। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप किसी से धन उधार लेने से बचे, नहीं तो आपको उसे उतारने में समस्या सकती है। आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यवसाय में अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी कुछ योजनाओं को बनाने में कामयाब रहेंगे। जल्दबाजी में यदि किसी काम को किया, तो उसमें आपको पछतावा हो सकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो उनकी कोई चुगली लगा सकते हैं। आप मेहनत में कोई कसर ना छोड़े। जनकल्याण के कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आप किसी काम में आ रही समस्याओं में ढील नहीं देनी है, नहीं तो आपको उन्हें पूरा करने में समस्या हो सकती हैं। माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं, जिसे आप समय रहते पूरा करें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको विभिन्न मोर्चों पर सावधान रहने की आवश्यकता है। व्यापार में आप किसी पार्टनर की गलत बात पर हां में हां ना मिलाएं। यदि आपको किसी चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिले, तो आप अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। आपको अपने किसी प्रियजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती हैं। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपके करीबी आपके किसी काम में भी हाथ डाल सकते हैं। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाये, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने की संभावना बनती दिख रही है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आपको व्यवसाय पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपनी आय को ध्यान में रखकर व्यय करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान को आप किसी नए कोर्स मे दाखिला दिला सकते हैं, लेकिन आपको यदि कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो आप उसमें सावधानी बरतें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। जल्दबाजी में किये गये काम से आपको कोई नुकसान होने की संभावना बनती दिख रही है। आप किसी बात को लेकर जिद और अहंकार ना दिखाएं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और जरूरी कामों पर फोकस बनाए रखें। परिजनों से नजदीकियां बढे़गी। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जो जातक राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं, उन्हे सावधान देने की आवश्यकता है। नौकरी के साथ-साथ यदि आप किसी पार्ट टाईम कार्य को करने की योजना बनाएंगे, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। आप किसी को धन उधार ना दें, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और आपको कोई मूल्यवान वस्तु भेंट स्वरूप प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक विषय में आप पूरी रुचि रखें। अपनों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे, लेकिन उनके कहने में आकर कोई निवेश न करें। आपकी कोई गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है, जिसके लिए आपको उनसे माफी मांगने पड़ सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप पारिवारिक समस्याओं को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो उनसे भी छुटकारा मिलेगा|

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today January 18, 2024 : Aaj ka Rashifal January 18, 2024 Read More »

img 8092 1

Horoscope Today January 17, 2024 : Aaj ka Rashifal January 17, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 17 January 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 17 जनवरी 2024

दिन – बुधवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – शिशिर ॠतु

मास – पौष

पक्ष – शुक्ल

तिथि – सप्तमी रात्रि 10:06 तक तत्पश्चात अष्टमी

नक्षत्र – रेवती 18 जनवरी रात्रि 03:33 तक तत्पश्चात अश्विनी

योग – शिव शाम 05:13 तक तत्पश्चात सिद्ध

राहुकाल – दोपहर 12:49 से दोपहर 02:11 तक

सूर्योदय-07:19

सूर्यास्त- 18:17

दिशाशूल – उत्तर दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं।

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष : 2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

कैसा रहेगा यह वर्ष

शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप अपनी आय को बढ़ाने के प्रयासों में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आपको बिजनेस में कुछ अच्छी नीतियों को अपनाना होगा ताकि आप अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सके, लेकिन आपने यदि किसी को पार्टनर बनाया हुआ है, तो आप अपने कामों पर भी पूरा फोकस बनाए रखें। आपकी आय बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विदेशो से व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपनी आय और व्यय में बजट बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको विभिन्न कार्यों में रुचि दिखानी होगी, जिससे आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आपका कोई लक्ष्य पूरा हो सकता है और आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों को समय रहते पूरा करेंगे। व्यावसाय में आ रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको भाई बहनों की कोई बात बुरी लग सकती है। आपको संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। यदि अपने कार्यक्षेत्र में अपने कामों में ढील दी, तो इससे आपके काम लटक सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। प्रशासनिक कार्यों में आप ढील ना दें, नहीं तो समस्या आ सकती है। आप अपने किसी संपत्ति के बंटवारे को बहुत ही देखभाल कर करें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई मित्र आपसे किसी निवेश संबंधी योजना का जिक्र कर सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रभाव में वृद्धि लेकर आने वाला है। दूरसंचार के साधनों में वृद्धि होगी और आप सभी को जोड़ने में कामयाब रहेंगे। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति हो सकती है। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था और विश्वास बढ़ेगा। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी, जिसके कारण आपका कोई लक्ष्य भी पूरा हो सकता है। यदि आपने किसी काम को भाग्य के भरोसे किया, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप अपने बॉस से तालमेल बनाकर रखें, जिससे आपका प्रमोशन होगा और आपको वेतन में भी वृद्धि होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी काम में जोखिम उठाने से बचना होगा। आप परिवार में किसी पर अपनी सोच ना डालें बल्कि उनके मन की बातों को जानने की कोशिश करें। आप अपने कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में ढील दे सकते हैं। आपको किसी परिजन की सलाह पर आगे बढ़ाना आपके बहुत काम आएगा। यदि आपने किसी जोखिम भरे काम में हाथ डाला, तो उससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। आपको अकस्मात लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपको सभी का साथ और सहयोग बना रहेगा। दीर्घकालिक योजनाओं को गति मिलेगी। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप टीमवर्क के जरिए काम करके किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे। ससुराल पक्ष की किसी व्यक्ति से यदि वाद-विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सावधानी और सर्तकता बरतने के लिए रहेगा। आप अपने कामों में लापरवाही ना दिखाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है, जिससे आपके काम भी बढ़ सकते हैं। आपको कुछ अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। आपकी आय तो बढ़ेगी, लेकिन आप धन संचय करने में नाकामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने खान-पान पर पूरा नियंत्रण बनाए रखना होगा और आप संतुलित भोजन लेते रहें। आप अपने खर्चों के लिए बजट बनाकर चलेंगे, तो अपने आपको अच्छा रहेगा। आपको व्यर्थ की बातों में पड़ने से बचना होगा और आप सरकारी काम में उसके नियमों पर पूरा ध्यान दें। आप किसी की सुनी सुनाई बातों पर भरोसा ना करें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। बुद्धि व विवेक से आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और घूमने फिरने के दौरान के प्रति भी आपकी खूब रुचि रहेगी। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को किसी नई रिसर्च में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आप आधुनिक विषयों पर पूरा फोकस बनाए रखें, लेकिन आप किसी से बिना सोचे समझे कोई वादा ना करें। यदि आपके परिवार में बड़े सदस्य कोई सलाह दे, तो आपको उस पर चलना बेहतर रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख-समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। घर परिवार में आपके करीबी आएंगे। आपको किसी नए भवन, दुकान आदि की खरीदारी करना अच्छा रहेगा। धर्म-कर्म के कार्यों पर भी आप पूरा सहयोग देंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, जिससे आपके कुछ पुरानी यादें भी ताजा होगी। आपको किसी वाद विवाद की स्थिति में भी शांत रहकर उसे सुलझाना होगा। शीघ्रता और भावुकता में लिए गए निर्णय से आपका कोई नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच बनाए रखें, तभी आपको अपने सहयोगियों का पूरा समर्थन मिलेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। बंधुत्व की भावना आपके मन में बनी रहेगी। वाणिज्यिक विषयों पर आप पूरा ध्यान लगाएंगे। कुछ सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी छवि और निखरेगी। आपका कोई लक्ष्य पूरा होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे, लेकिन अपने कामकाज को लेकर आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। परिवार के लोगों से यदि किसी बात को लेकर खटपट चल रही थी, तो वह दूर होंगी और नजदीकी आएंगी। आपकी वाणी की मधुरता को देखकर आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी और माहौल खुशनुमा रहेगा। निजी योजना में आप आगे बढ़ेंगे और आप अपनी जिम्मेदारियों पर आप खरे उतरेंगे, उन्हें समय से पूरा करेंगे। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के कामों में वृद्धि हो सकती है, जिसे लेकर उन्हें कुछ असुविधा होगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। रचनात्मक कार्यों में वृद्धि होगी और आपको कार्यक्षेत्र में कोई नई सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। आप किसी विशेष प्रशिक्षण को करने के लिए सोच सकते हैं। साझेदारी में काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके चारों ओर का वातावरण अनुकूल रहेगा और आपकी कुछ अनोखी कोशिशें आगे बढ़ेंगी और आपके नए कार्यो को गति मिलेगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों की मुश्किलें हल होंगी, क्योंकि उन्हें कोई नया रास्ता मिलेगा

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today January 17, 2024 : Aaj ka Rashifal January 17, 2024 Read More »

img 7731 1 1

Horoscope Today January 16, 2024 : Aaj ka Rashifal January 16, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 16 January 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 16 जनवरी 2024

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – उत्तरायण

ऋतु – शिशिर ॠतु

मास – पौष

पक्ष – शुक्ल

तिथि – षष्ठी रात्रि 11:57 तक तत्पश्चात सप्तमी

नक्षत्र – उत्तरभाद्रपद 17 जनवरी प्रातः 04:38 तक तत्पश्चात रेवती

योग – परिघ रात्रि 08:01 तक तत्पश्चात शिव

राहुकाल – शाम 03:33 से शाम 04:56 तक

सूर्योदय-07:19

सूर्यास्त- 18:16

दिशाशूल – उत्तर दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं।

आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

कैसा रहेगा यह वर्ष

आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों में पूरी निगरानी बनाए रखनी होगी और आप किसी काम को लेकर कुछ नयी योजनाएं बना सकते हैं। आप लोगों के साथ सहजता बनाए रखें। विदेश में रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने कामों में समझदारी से आगे बढ़ें।आप यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें थोड़ा सावधानी बरतें। वाहन की अचानक खराबी के कारण आपका धन खर्चा बढ़ सकता है। कुछ सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आप अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहेंगे, लेकिन आप यदि कोई लेनदेन करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार कर रहे लोग यदि मंदी को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसमें तेजी आएगी। आपकी योजनाएं सफल रहेंगी। नौकरी में प्रमोशन मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपका आकर्षण देखकर आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं। जो जातक राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं, उन्हें किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है। आप जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको पैतृक संपत्ति संबंधित मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। आप सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे आपकी साख चारों ओर फैलेगी। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। कुछ कानूनी मामलों में आप अपनी आंखों व कान खुले रखें। आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं को पहचानने की आवश्यकता है। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए सिर दर्द बन सकता है। आप सभी पर विश्वास बनाए रखें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। आपको अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखनी होगी। आपकी धार्मिक कार्य के प्रति आस्था और विश्वास बढ़ेगा। आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। व्यवसाय की विभिन्न योजनाओं में आप अच्छा धन लगाएंगे। संतान यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमे आपको जीत अवश्य मिलेगी। आपका कोई काम यदि लंबे समय से अटक रहा था, तो वह पूरा हो सकता है। आप बिजनेस के किसी काम को लेकर लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है, इसलिए आप कोई भी समस्या होने पर डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। आप किसी मुश्किल काम में उसके नीति नियमों का पूरा ध्यान दें। आपको अपने किसी परिजन की सलाह का चलना बेहतर रहेगा। आपको विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर आपका कोई लड़ाई झगड़ा उत्पन्न हो सकता है, जिससे आपको बचना होगा। माता-पिता को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा और व्यापार में अच्छा लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको संतान की लिए संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। आपको यदि किसी नए काम की शुरुआत करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। नौकरी के साथ-साथ यदि आप किसी काम को करने का प्रयास कर रहे थे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी बजट को बनाए रखने के लिए रहेगा। आप किसी से लेनदेन बहुत ही सावधानी से करें। आपको नौकरी के साथ किसी दूसरे काम का प्रस्ताव भी आ सकता है। आपको अपने लेनदेन में स्पष्टता बनाए रखनी होगी। आप किसी बात को लेकर तर्क वितर्क में ना पड़ें। आप अपने कामों को पूरा करने में अपनी मेहनत में कोई कसर ना छोड़ें। आपको किसी सामाजिक काम से जुड़ने का मौका मिलेगा। व्यवसाय में कामों पर आप पूरा जोर देंगे। यदि आपने किसी काम को पूरा करने का सोचा है, तो उसे पूरा करके ही दम लेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन लेकर आएगा। कला कौशल में सुधार लेकर आएगा। प्रतिस्पर्धा की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप कुछ योजना को लेकर काम करेंगे। आप अपने व्यवहार से अपने चारों ओर के लोगों को प्रसन्न रखेंगे। आप अपने कामों को तेजी से पूरा करें नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके कुछ विरोधियों से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। सरकारी नौकरी के प्रयासों में लगे लोगों को अपनी मेहनत में कोई कमी नहीं छोड़नी है। आप मनोबल से अपने सभी कामों को पूरा करेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रहे ही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से काम लेने के लिए रहेगा। आपको किसी मकान, दुकान, वाहन आदि की खरीदारी करना अच्छा रहेगा। आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी ना दिखाएं नहीं तो समस्या खड़ी हो सकती है। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह आपके खूब काम आएगी। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अपने व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। किसी वाद विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आपकी भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। बड़ों का सहयोग आप व्यापार बना रहेगा। आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। सहकारिता की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर आगे बढ़ेंगे, तभी आप उसे पूरा कर पाएंगे। आपको संतान की ओर से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी। रक्तसंबंधी रिश्तों पर पूरा जोर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन मिलने की बातचीत चल सकती है। आप कोई गलती करने से बचें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आनंदमय रहने वाला है। आपको नकारात्मक सोच से दूर रहने की आवश्यकता है। आप परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते है। परिवार में यदि आपको कोई सलाह दें, तो आप उसे पर अमल अवश्य करें। आप किसी सरकारी योजना में धन लगाने से पहले उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की आय में वृद्धि होगी। आपको अपने निजी मामलों को घर में रहकर ही सुलझाना बेहतर रहेगा, नहीं तो कोई बाहरी व्यक्ति उसका फायदा उठाने की कोशिश कर सकते है। संतान की किसी परीक्षा के परिणाम आने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपने करीबियों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। कार्यक्षेत्र में यदि आपको कोई जिम्मेदारी दी जाएगी, तो आप उस पर खरे उतरेंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। रचनात्मक गतिविधियो में आपकी रुचि रहेगी। सबका साथ व सहयोग आप पर बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी सोच में सकारात्मक बनाए रखें। आपको यदि कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे किसी से साझा ना करें, नहीं तो आपकी यह बात लोगों को बुरी लग सकती है।

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today January 16, 2024 : Aaj ka Rashifal January 16, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!