analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 7889 1 1

Horoscope Today January 12, 2024 : Aaj ka Rashifal January 12, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 12 January 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 12 जनवरी 2024

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शिशिर ॠतु

मास – पौष

पक्ष – शुक्ल

तिथि – प्रतिपदा दोपहर 02:23 तक तत्पश्चात द्वितीया

नक्षत्र – उत्तराषाढा शाम 03:18 तक तत्पश्चात श्रवण

योग – हर्षण दोपहर 02:05 तक तत्पश्चात वज्र

राहुकाल – सुबह 11:25 से दोपहर 12:47 तक

सूर्योदय-07:19

सूर्यास्त- 18:14

दिशाशूल – पश्चिम दिशा में

व्रत पर्व विवरण- चंद्र दर्शन (शाम 06:00 से 06:54 तक) राष्ट्रीय युवा दिवस

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 12 को जन्मे व्यक्तियों का अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।

आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष

घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। बिजनेस में किसी को साझेदार बनाने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें प्लानिंग करके जाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको पारिवारिक समस्याएं चल रही थी, तो उनसे आपको छुटकारा मिलेगा और पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आप अपनी आंख व कान खुले रखें, नहीं तो आपको कोर्ट कचहरी का चक्कर काटना पड़ सकता हैं। आपको किसी नए काम में बहुत ही सोच विचारकर धन लगाना होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है, लेकिन आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचें। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको फोन के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती हैं। संतान किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा और विद्यार्थियों को किसी इधर-उधर के कामों में पड़ने से बचना होगा, तभी वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगा पाएंगे, तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है। आपको किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। आप अपनी व्यवसाय को बढ़ाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को भी आसानी से मजबूत कर पाएंगे। आपको बिजनेस में पूरा ध्यान देना होगा, तभी वह पूरे हो सकती हैं। आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य को यदि आप कोई सलाह देंगे, तो वह उसे पर अमल अवश्य करेंगे। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारकर सिद्ध होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में यदि कोई मतभेद चल रहा था, तो वह दूर होगा और दोनों सुकून भरे पल व्यतीत करेंगे। आपको किसी बिजनेस संबंधित काम को लेकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आपके वाहन की अक्समात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है, इसलिए आपको बहुत ही सावधानी बरतनी होगी। गृहस्थ जीवन जी रहे लोग साथी को कहीं घूमने फिर आने लेकर जा सकते हैं, जिससे उनके बीच प्रेम और गहरा होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, जिसे देखकर आपको खुशी होगी। संतान को यदि आप कोई सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे। माता-पिता से किसी किए हुए वादे को पूरा करने को लेकर आपको अधिक मेहनत करनी होगी, तभी वह पूरा हो सकता है। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, लेकिन आपको अपनी किसी पुरानी गलती के कारण कार्यक्षेत्र में अधिकारी से डांट खानी पड़ सकती है। आप अपनी पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा, जिससे घर में रौनक लगी रहेगी। यदि आपकी सेहत में कुछ गिरावट चल रही थी, तो उसमें आपके कष्टों में कमी हो सकती है। आप कुछ जरूरी मामलों को लेकर परेशान रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिल सकता है। आपने यदि नौकरी में बदलाव का सोचा है, तो आपकी वह इच्छा आज पूरी हो सकती है। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। पारिवारिक रिश्तों में चल रहे अनुबंध दूर होंगे और रिश्तों में मजबूती आएगी, लेकिन आप किसी काम को भाग्य के भरोसे ना छोड़े, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या होगी। आपका कोई काम यदि लंबे समय से लटक रहा था, तो वह पूरा हो सकता है। आपको अपने परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। व्यवसाय में आपकी कोई बड़ी डील फाइनल होते-होते लटक सकती है, जो आपकी समस्या का कारण बनेगी। आप अपने किसी मित्र के साथ किसी कहीं घूमने फिरने की प्लानिंग कर सकते हैं, जिसमें आप अपने माता-पिता से पूछकर जाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप ऊर्जा से भरे रहने के कारण पूरे जोश में रहेंगे और आपकी कार्य कुशलता का भी आपको पूरा लाभ मिलेगा। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, लेकिन आपको किसी गलती के कारण आज पछतावा होगा। विद्यार्थी यदि किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमें उन्हें जीत अवश्य मिलती दिख रही है। आपके परिवार का किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण आपको अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। करियर में आपको आगे बढ़ने का कोई अच्छा मौका मिल सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने किसी परिजन की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। आपको किसी काम में आ रही समस्या को लेकर अपने पिताजी से बातचीत करनी होगी। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। यदि आपने कितने किसी से धन उधार लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतरने में सफल रहेंगे। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आप अपने पिताजी से बातचीत करके चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपकी मानसिक शांति भंग होने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। संतान की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके आसपास का माहौल आनंदमय रहेगा और आप किसी योजना में धन लगाने के लिए सोच विचार कर सकते हैं। माता-पिता से यदि आप कोई वादा करें, तो उसे समय रहते पूरा करें। परिवार में किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, इसलिए आप बहुत ही तोलमोल कर बोले। आप अपने घर के साथ-साथ काम पर पूरा ध्यान देंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपके मन में कुछ कामों को लेकर उथल-पुथल बनी रहेगी, इसलिए आप का व्यवहार भी थोड़ा उखडा रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, लेकिन आप अपने विरोधियों से सावधानी बरतें, नहीं तो वह आपके कामों में रोड़ा अटका सकते हैं। आपको गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा, नहीं तो आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी की कोई बात बुरी लग सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ बाकी किसी काम की ओर ध्यान नहीं देना है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों यदि कार्यक्षेत्र में कोई सुझाव देंगे, तो वह उसे पर अमल अवश्य करेंगे। आपने यदि पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आपको बिजनेस में अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है, इसलिए आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको अपने मित्रों और भाइयों से यदि किसी मदद की आवश्यकता होगी, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today January 12, 2024 : Aaj ka Rashifal January 12, 2024 Read More »

img 7357

Horoscope Today January 11, 2024 : Aaj ka Rashifal January 11, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 11 January 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 11 जनवरी 2024

दिन – गुरुवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शिशिर ॠतु

मास – पौष ( गुजरात और महाराष्ट्र अनुसार मार्गशीर्ष)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – अमावस्या शाम 05:26 तक तत्पश्चात प्रतिपदा

नक्षत्र – पूर्वाषाढा शाम 05:39 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा

योग – व्याघात शाम 05:49 तक तत्पश्चात हर्षण

राहुकाल – दोपहर 02:09 से शाम 03:31 तक

सूर्योदय-07:19

सूर्यास्त- 18:13

दिशाशूल – दक्षिण दिशा मे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा, इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं।

आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। किसी बड़े लक्ष्य के प्रति आप समर्पित रहेंगे और कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होता दिख रहा है। आपको किसी पुरानी गलती को लेकर पछतावा होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप किसी से धन उधार ना लें, नहीं तो आपको उसे उतारने में समस्या होगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी महत्वपूर्ण योजनाओं को गति मिलेगी और आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अभी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी किसी नए काम को करने के प्रयास रंग लेंगे। मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें, तभी आप कामों को समय पर निपटा पाएंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए रहेगा। आप अपने कामों में लापरवाही ना बरतें, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी सामाजिक आयोजन में आपको सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आपको पिताजी को पैरो में दर्द आदि जैसी समस्या चल रही थी, तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। व्यवसाय में आप किसी डील को लेकर यदि लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह फाइनल हो सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपके जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है और साझेदारी में किसी काम को करके आपको अच्छे लाभ की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोग टीमवर्क के जरिए काम करके किसी काम को समय से पहले पूरा करते देंगे। आप कार्यक्षेत्र में अच्छे सोच बनाए रखें, तभी आप लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर पाएंगे। आपकी वाणी की सौम्यता देखकर आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आपको किसी काम में आ रही समस्याओं को लेकर अपने भाइयों से बातचीत करनी पड़ सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। आप अजनबी लोगों पर अत्यधिक भरोसा ना करें। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा, लेकिन आप उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान दें। आप बुद्धि से वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपके पास अभी तक कमी थी। आप अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते निभाएं, नहीं तो समस्या आ सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपके किसी परिजन के लिए आपको कुछ रूपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी और प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। मित्रों के साथ आप कुछ आनंदित समय व्यतीत करेंगे। आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान की किसी गलती को लेकर आपको पछतावा हो सकता है। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, जिन्हें आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे पाएंगे। आप अपने घर को रिनोवेट करने पर भी पूरा ध्यान देंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको शीध्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने के लिए बचने के लिए अच्छा रहेगा। बिजनेस में आ रही समस्याओं को लेकर आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा कर सकते हैं। परिवार में छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय खेलकूद में व्यतीत करेंगे, जिससे आपकी मानसिक चिंताएं भी थोड़ा कम होंगी। संतान के लिए आप किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। आपको माताजी से किसी किए हुए वादे को समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके आत्मविश्वास को बढावा मिलेगा और आपके साहस और प्राक्रम में वृद्धि होगी। आपको वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाएं रखने के लिए रहेगा। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को कुछ भी नहीं छुपाना है, नहीं तो बाद में इसका असर उनके प्रमोशन पर भी पड़ सकता है। आप ऑनलाइन कम कर रहे हैं, तो उन लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर हाथ लग सकता है। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खान-पान पर नियंत्रण बनाने के लिए रहेगा, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों पर पूरा ध्यान दें। कुछ धन बचत की योजनाओं में भी लगा सकते हैं। आपको कोई प्रिय वस्तु जीवनसाथी की ओर से भेंट स्वरूप प्राप्त हो सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, इसलिए आप कुछ एक्स्ट्रा खर्च भी आसानी से कर पाएंगे, लेकिन आपको भाई- बहनों का पूरा साथ मिलेगा। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनकी यह इच्छा पूरी हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी और आप अपने आवश्यक कामों की सूची बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी। आप किसी बड़े जोखिम को उठाने से बचें, नहीं तो इससे आपका कोई नुकसान हो सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको कानूनी मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। आप किसी काम को लेकर अति उत्साहित होंगे,तो समस्या हो सकती है। आप अपनी आय- व्यय के लिए बजट बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कारोबार में आपको किसी योजना पर ध्यान देकर आगे बढ़ना होगा। आपको लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती दिख रही है। आप किसी विदेश की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको किसी कानूनी मामले में जीत मिल सकती हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धार्मिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। कारोबार में आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है, लेकिन आप किसी अजनबी के बातों में ना आएं। लोगों से काम निकलवाने के लिए आप वाणी की मधुरता बनाए रखें, तभी आपके काम आसानी से पूरे होते दिखेगी। औद्योगिक क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। यदि आपको किसी काम को लेकर सलाह की आवश्यकता हो, तो आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मश्वरा अवश्य करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण लक्ष्य पूरा होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि हाथ लग सकती है

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today January 11, 2024 : Aaj ka Rashifal January 11, 2024 Read More »

img 5584 1

मकर संक्रांति 2024

img 5585मकर संक्रांति 2024 विशेष

आत्मोद्धारक व जीवन-पथ प्रकाशक पर्व – मकर संक्रांति (15 जनवरी 2024 सोमवार को पुण्यकाल सूर्योदय से सूर्यास्त तक )

जिस दिन भगवान सूर्यनारायण उत्तर दिशा की तरफ प्रयाण करते हैं, उस दिन उतरायण (मकर संक्रांति) का पर्व मनाया जाता है | इस दिन से अंधकारमयी रात्रि कम होती जाती है और प्रकाशमय दिवस बढ़ता जाता है | उत्तरायण का वाच्यार्थ है कि सूर्य उत्तर की तरफ, लक्ष्यार्थ है आकाश के देवता की कृपा से ह्दय में भी अनासक्ति करनी है | नीचे के केन्द्रों में वासनाएँ, आकर्षण होता है व ऊपर के केन्द्रों में निष्कामता, प्रीति और आनंद होता है | संक्रांति रास्ता बदलने की सम्यक सुव्यवस्था है | इस दिन आप सोच व कर्म की दिशा बदलें | जैसी सोच होगी वैसा विचार होगा, जैसा विचार होगा वैसा कर्म होगा | हाड-मांस के शरीर को सुविधाएँ दे के विकार भोगकर सुखी होने की पाश्चात्य सोच है और हाड-मांस के शरीर को संयत, जितेन्द्रिय रखकर सदभाव से विकट परिस्थितियों में भी सामनेवाले का मंगल चाहते हुए उसका मंगलमय स्वभाव प्रकट करना यह भारतीय सोच है |

सम्यक क्रांति…. ऐसे तो हर महिने संक्रांति आती है लेकिन मकर संक्रांति साल में एक बार आती है | उसीका इंतजार किया था भीष्म पितामह ने | उन्होंने उत्तरायण काल शुरू होने के बाद ही देह त्यागी थी |

पुण्यपुंज व आरोग्यता अर्जन का दिन

जो संक्रांति के दिन स्नान नहीं करता वह ७ जन्मों तक निर्धन और रोगी रहता है और जो संक्रांति का स्नान कर लेता है वह तेजस्वी और पुण्यात्मा हो जाता है | संक्रांति के दिन उबटन लगाये, जिसमे काले तिल का उपयोग हो |

भगवान सूर्य को भी तिलमिश्रित जल से अर्घ्य दें | इस दिन तिल का दान पापनाश करता है, तिल का भोजन आरोग्य देता है, तिल का हवन पुण्य देता है | पानी में भी थोड़े तिल डाल के पियें तो स्वास्थ्यलाभ होता है | तिल का उबटन भी आरोग्यप्रद होता है | इस दिन सुर्योद्रय से पूर्व स्नान करने से १० हजार गौदान करने का फल होता है | जो भी पुण्यकर्म उत्तरायण के दिन करते हैं वे अक्षय पुण्यदायी होते हैं | तिल और गुड के व्यंजन, चावल और चने की दाल की खिचड़ी आदि ऋतु-परिवर्तनजन्य रोगों से रक्षा करती है | तिलमिश्रित जल से स्नान आदि से भी ऋतु-परिवर्तन के प्रभाव से जो भी रोग-शोक होते हैं, उनसे आदमी भिड़ने में सफल होता है

सूर्यदेव की विशेष प्रसन्नता हेतु मंत्र

ब्रम्हज्ञान सबसे पहले भगवान सूर्य को मिला था | उनके बाद रजा मनु को, यमराज को…. ऐसी परम्परा चली | भास्कर आत्मज्ञानी हैं, पक्के ब्रम्ह्वेत्ता हैं | बड़े निष्कलंक व निष्काम हैं | कर्तव्यनिष्ठ होने में और निष्कामता में भगवान सूर्य की बराबरी कौन कर सकता है ! कुछ भी लेना नहीं, न किसी से राग है न द्वेष है | अपनी सत्ता-समानता में प्रकाश बरसाते रहते हैं, देते रहते हैं |

पद्म पुराण’ में सूर्यदेवता का मूल मंत्र है : ॐ ह्रां ह्रीं स: सूर्याय नम: | अगर इस सूर्य मंत्र का ‘आत्मप्रीति व आत्मानंद की प्राप्ति हो’ – इस हेतु से भगवान भास्कर का प्रीतिपूर्वक चिंतन करते हुए जप करते हैं तो खूब प्रभु-प्यार बढेगा, आनंद बढेगा |

ओज-तेज-बल का स्त्रोत : सूर्यनमस्कार

सूर्यनमस्कार करने से ओज-तेज और बुद्धि की बढ़ोत्तरी होती है |

ॐ सूर्याय नम: |

ॐ भानवे नम: |

ॐ खगाय नम:

ॐ रवये नम:

ॐ अर्काय नम: |…..

आदि मंत्रो से सूर्यनमस्कार करने से आदमी ओजस्वी-तेजस्वी व बलवान बनता है | इसमें प्राणायाम भी हो जाता है, कसरत भी हो जाती है |

सूर्य की उपासना करने से, अर्घ्य देने से, सूर्यस्नान व सूर्य-ध्यान आदि करने से कामनापूर्ति होती है | सूर्य का ध्यान भ्रूमध्य में करने से बुद्धि बढती है और नाभि-केंद्र में करने से मन्दाग्नि दूर होती है, आरोग्य का विकास होता है |

आरोग्य व पुष्टि वर्धक : सूर्यस्नान

सूर्य की धूप में जो खाद्य पदार्थ, जैसे-घी, तेल आदि २ – ४ घंटे रखा रहे तो अधिक सुपाच्य हो जाता है | धूप में रखे हुए पानी से कभी –कभी स्नान कर सकते हैं | इससे सूखा रोग (Rickets) नहीं होता और रोगनाशिनी शक्ति बरक़रार रहती है |

सूर्य की किरणों से रोग दूर करने की प्रशंसा ‘अथर्ववेद’ में भी आती है | कांड – १, सूक्त २२ के श्लोकों में सूर्य की किरणों का वर्णन आता है |

मैं १५-२० मिनट सूर्यस्नान करता हूँ | लेटे–लेटे सूर्यस्नान करना और भी हितकारी होता है लेकिन सूर्य की कोमल धूप हो, सूर्योदय से एक-डेढ़ घंटे के अंदर-अंदर सूर्यस्नान कर लें | इससे मांसपेशियाँ तंदुरस्त होती हैं, स्नायुओं का दौर्बल्य दूर होता है | सूर्यस्नान का यह प्रसाद मुझे अनुभव होता है | मुझे स्नायुओं में दौर्बल्य नहीं है | स्नायु की दुर्बलता, शरीर में दुर्बलता, थकान व कमजोरी हो तो प्रतिदिन सूर्यस्नान करना चाहिए |

सूर्यस्नान से त्वचा के रोग भी दूर होते हैं, हड्डियाँ मजबूत होती हैं | रक्त में कैल्शियम, फ़ॉस्फोरस व लोहें की मात्राएँ बढती हैं, ग्रंथियों के स्त्रोतों में संतुलन होता है | सूर्यकिरणों से खून का दौरा तेज, नियमित व नियंत्रित चलता है | लाल रक्त कोशिकाएँ जाग्रत होती हैं, रक्त की वृद्धि होती है | गठिया, लकवा और आर्थराइटिस के रोग में भी लाभ होता है | रोगाणुओं का नाश होता है, मस्तिष्क के रोग, आलस्य, प्रमाद, अवसाद, ईर्ष्या-द्वेष आदि शांत होते हैं | मन स्थिर होने में भी सूर्य की किरणों का योगदान है | नियमित सूर्यस्नान से मन पर नियंत्रण, हार्मोन्स पर नियंत्रण और त्वचा व स्नायुओं में क्षमता, सहनशीलता की वृद्धि होती है |

नियमित सूर्यस्नान से दाँतों के रोग दूर होने लगते हैं | विटामिन ‘डी’ की कमी से होनेवाले सूखा रोग, संक्रामक रोग आदि भी सूर्यकिरणों से भगाये जा सकते हैं |

अत: आप भी खाद्य अन्नों को व स्नान के पानी को धूप में रखों तथा सूर्यस्नान का खूब लाभ लो |

दृढ़ संकल्पवान व साधना में उन्नत होने का दिन

उत्तरायण यह देवताओं का ब्राम्हमुहूर्त है तथा लौकिक व अध्यात्म विद्याओं की सिद्धि का काल है | तो मकर संक्रांति के पूर्व की रात्रि में सोते समय भावना करना कि ‘पंचभौतिक शरीर पंचभूतों में, मन, बुद्धि व अहंकार प्रकृति में लीन करके मैं परमात्मा में शांत हो रहा हूँ | और जैसे उत्तरायण के पर्व के दिन भगवान सूर्य दक्षिण से मुख मोडकर उत्तर की तरफ जायेंगे, ऐसे ही हम नीचे के केन्द्रों से मुख मोडकर ध्यान-भजन और समता के सूर्य की तरफ बढ़ेंगे |

ॐ शांति …. ॐ आनंद …. ‘

रात को ‘ॐ सूर्याय नम: |’

इस मंत्र का चिंतन करके सोओगे तो सुबह उठते-उठते सूर्यनारायण का भ्रूमध्य में ध्यान भी सहज में कर पाओगे | उससे बुद्धि का विकास होगा |

मकर संक्रांति

15 जनवरी 2024 सोमवार को (पुण्यकाल सूर्योदय से सूर्यास्त तक मकर संक्राति है।

मकर संक्रांति के दिन एक मुट्ठी काले तिल को लेकर घर के सभी सदस्यों के सिर से 7 बार वार कर उत्तर दिशा में बिना देखे फेंक दें. ऐसा करने से रोगों से छुटकारा मिलता है साथ ही कर्ज से भी मुक्ति मिलती है.

सूर्य आराधना और अर्घ्यमकर संक्रांति के दिन सूर्य पूजन और अर्घ्य का विशेष महत्व होता है. इससे आपके गृह दोष दूर होते हैं और नौकरी, भोग विलास, रोग, दोष से मुक्ति मिलती है. इसलिए स्नान कर के सूर्य देव को अर्घ्य दें. ध्यान रहे कि अर्घ्य में लाल चंदन, लाल फूल, गुड़ और तिल अवश्य लें. इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं उनकी कृपा दृष्टि आप पर हमेशा बनी रहती है.

नारद पुराण के अनुसार

“मकरस्थे रवौ गङ्गा यत्र कुत्रावगाहिता ।

पुनाति स्नानपानाद्यैर्नयन्तीन्द्रपुरं जगत् ।।”

सूर्य के मकर राशिपर रहते समय जहाँ कहीं भी गंगा में स्नान किया जाय , वह स्नान आदि के द्वारा सम्पूर्ण जगत्‌‍ को पवित्र करती और अन्त में इन्द्रलोक पहुँचाती है।

पद्मपुराण के सृष्टि खंड अनुसार मकर संक्रांति में स्नान करना चाहिए। इससे दस हजार गोदान का फल प्राप्त होता है। उस समय किया हुआ तर्पण, दान और देवपूजन अक्षय होता है।

गरुड़पुराण के अनुसार मकर संक्रान्ति, चन्द्रग्रहण एवं सूर्यग्रहण के अवसर पर गयातीर्थ में जाकर पिंडदान करना तीनों लोकों में दुर्लभ है।

मकर संक्रांति के दिन लक्ष्मी प्राप्ति व रोग नाश के लिए गोरस (दूध, दही, घी) से भगवान सूर्य, विपत्ति तथा शत्रु नाश के लिए तिल-गुड़ से भगवान शिव, यश-सम्मान एवं ज्ञान, विद्या आदि प्राप्ति के लिए वस्त्र से देवगुरु बृहस्पति की पूजा महापुण्यकाल / पुण्यकाल में करनी चाहिए।

मकर संक्रांति के दिन तिल (सफ़ेद तथा काले दोनों) का प्रयोग तथा तिल का दान विशेष लाभकारी है। विशेषतः तिल तथा गुड़ से बने मीठे पदार्थ जैसे की रेवड़ी, गजक आदि। सुबह नहाने वाले जल में भी तिल मिला लेने चाहिए।

विष्णु पुराण, द्वितीयांशः अध्यायः 8 के अनुसार

कर्कटावस्थिते भानौ दक्षिणायनमुच्यते ।

उत्तरायणम्प्युक्तं मकरस्थे दिवाकरे ।।

सूर्य के ‪‎कर्क‬ राशि में उपस्थित होने पर ‪‎दक्षिणायन‬ कहा जाता है और उसके ‪मकर ‬राशि पर आने से ‪उत्तरायण‬ कहलाता है|

धर्मसिन्धु के अनुसार

तिलतैलेन दीपाश्च देया: शिवगृहे शुभा:।

सतिलैस्तण्डुलैर्देवं पूजयेद्विधिवद् द्विजम्।।

तस्यां कृष्ण तिलै: स्नानं कार्ये चोद्वर्त्नम तिलै:

तिला देवाश्च होतव्या भक्ष्याश्चैवोत्तरायणे

उत्तरायण के दिन तिलों के तेल के दीपक से शिवमंदिर में प्रकाश करना चाहिए , तिलों सहित चावलों से विधिपूर्वक शिव पूजन करना चाहिए. ये भी बताया है की उत्तरायण में तिलों सेठ उबटन, काले तिलों से स्नान, तिलों का दान, होम तथा भक्षण करना चाहिए .

अत्र शंभौ घृताभिषेको महाफलः

वस्त्रदानं महाफलं

मकर संक्रांति के दिन महादेव जी को घृत से अभिषेक (स्नान) कराने से महाफल होता है . गरीबों को वस्त्रदान से महाफल होता है .

अत्र क्षीरेण भास्करं स्नानपयेव्सूर्यलोकप्राप्तिः

इस संक्रांति को दूध से सूर्य को स्नान करावै तो सूर्यलोक की प्राप्ति होती है

“क्षीराद्यैः स्नापयेद्यस्तु रविसंक्रमणे हरिम् ।

स वसेद्विष्णुसदने त्रिसप्तपुरुषैः सह ।।”

जो सूर्यकी संक्रान्तिके दिन दूध आदिसे श्रीहरिको नहलाता है , वह इक्कीस पीढ़ियोंके साथ विष्णुलोक में वास करता है।

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

मकर संक्रांति 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!