analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 7625 1

Horoscope Today January 07, 2024 : Aaj ka Rashifal January 07, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 07 January 2024

आज का हिन्दू पंचांग

दिनांक – 07 जनवरी 2024

दिन – रविवार

विक्रम संवत् – 2080

अयन – उत्तरायण

ऋतु – शिशिर

मास – पौष

पक्ष – कृष्ण

तिथि – एकादशी रात्रि 12:46 तक तत्पश्चात द्वादशी

नक्षत्र – विशाखा रात्रि 10:08 तक तत्पश्चात विशाखा

योग – शूल 08 जनवरी प्रातः 04:53 तक

राहु काल – शाम 04:49 से 06:09 तक

सूर्योदय – 07:22

सूर्यास्त – 06:09

दिशा शूल – पश्चिम

ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 05:36 से 06:29 तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:19 से 01:12 तक

व्रत पर्व विवरण – सफला एकादशी

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।

शुभ दिनांक : 7, 16, 1

शुभ अंक : 7, 16, 1, 34

शुभ वर्ष : 2024

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आप किसी परिजन के घर किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपकी वाणी की सौम्यता देखकर आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आप परिवार में किसी सदस्य को यदि कोई सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे, जिसे देखकर आपको खुशी होगी। संतान की संगति की ओर आपको विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत काम की तरफ अग्रसर हो सकते हैं। विद्यार्थियों के शिक्षा में आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपका कोई खास काम पूरा हो सकता है। बिजनेस में आपको किसी से पार्टनरशिप नहीं करनी है, नहीं तो नुकसान होने की संभावना बनती दिख रही है और आपको तरक्की करते देख आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न होंगे, जो आपके मित्र के रूप में हो सकते हैं, जिनसे आपको बचना होगा। संतान को आपका कोई बात बुरी लग सकती है, इसलिए आप बहुत ही सोच विचारकर बोले। जीवनसाथी के साथ आप डिनर डेट पर जाने की योजना बना सकते हैं। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान-पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन में किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के लिए रहेगा। आपको किसी लेनदेन से संबंधित मामले को लिखा पढ़ी करके सुलझाना होगा। आपने यदि पहले कोई निवेश किया था, तो वह आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आ सकता है। बिजनेस में आप कोई जोखिम उठाने से बचें, नहीं तो बाद में आपको पछतावा होगा। आपके किसी मित्र की सेहत में गिरावट होने के कारण आप उनके लिए कुछ रूपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। आपको परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने बॉस से तालमेल बनाकर चलना बेहतर रहेगा। जो जातक नौकरी की तलाश में परेशान चल रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा और निखरकर आएगी, जिससे आपका प्रमोशन भी हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ किसी रिसर्च में भी भाग ले सकते हैं। आपको किसी दूसरे के मामलों में बोलने से बचना होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी पिकनिक आदि पर जाने के लिए रहेगा। आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं, जिसमें आप अपने माता-पिता से पूछकर जाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा, जिसे देखकर आपको खुशी होगी। आपको किसी बिजनेस के काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसमें आप वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, जिसमें आप दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अपने दिनचर्या में बदलाव करने से बचने के लिए रहेगा। यदि आपने बदलाव किया, तो आपके काफी काम लटक सकते हैं। आप अपने बिखर रहे व्यवसाय को संभालने में दिन का काफी समय लगाएंगे। यदि आपने संतान से कोई वादा किया है, तो आप उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करनी होगी। आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति के साथ किसी काम की शुरुआत ना करें, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। माताजी का कोई काम समय से पूरा न होने के कारण वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको अपने कामों को पूरा करने के लिए मेहनत करनी होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आपके बढ़ते खर्च आपको परेशान करेंगे, इसलिए आप बेफिजूल के खर्चे पर लगाम लगाएं। संतान के किसी परीक्षा के परिणाम आने से आज माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिल सकता है। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपका कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपकी घर, मकान, दुकान आदि को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। आपके मन की इच्छा की पूर्ति होने से आप परिवार में किसी पूजापाठ और भजन कीर्तन आदि का आयोजन कर सकते हैं। भाई बहनों से यदि किसी बात को लेकर नाराजगी चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी से प्रेम का इजहार कर सकते हैं। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को किसी डील को फाइनल बहुत ही सोच विचारकर करना होगा, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता आपके कदम चूमेगी। पार्टनरशिप में आप किसी काम को करने से बचें, नहीं तो पार्टनर से आपको धोखा मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आपकी संतान यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेगी, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। विद्यार्थी यदि किसी सरकारी प्रतियोगिता के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो वह कर सकते हैं। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि लेकर आने वाला है। आज आपकी आय बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी सरकारी योजना का लाभ मिलेगा। आपको माताजी से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कुछ टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होंगे। आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं में इजाफा करेंगे और आपकी आय भी पहले से बेहतर होगी, क्योंकि बिजनेस में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप किसी संपत्ति को खरीदने और बेचने का प्लान बना सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था आदि से यदि आप बिजनेस के कामों को लेकर कुछ धन उधार लेने के लिए सोच रहे थे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं को के कारण उनका ध्यान पढ़ाई-लिखाई से भटक सकता है, जो जातक सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत है, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी, उन्हें किसी सम्मान से भी नवाजा जा सकता है। आप किसी की कहीसुनी बातों में ना आएं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आने वाला है। राजनीति में काम कर रहे लोगों का बोलबाला रहेगा और उनके जन समर्थन में इजाफा होगा, जिससे लोग भी उनकी तारीफ करते नजर आएंगे। परिवार में लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, इसलिए आप बहुत ही सोच विचार कर बोले। यदि आपने किसी को बिना मांगे सलाह दी, तो बाद में आपको उसके लिए खारी खोटी सुनने को मिल सकती है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी वेकेशन पर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई कुछ खुशखबरी सुनने को मिल सकती है

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today January 07, 2024 : Aaj ka Rashifal January 07, 2024 Read More »

a72f643b 5956 41e0 b68c 7f3b327379e5 1

Horoscope Today January 06, 2024 : Aaj ka Rashifal January 06, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 06 January 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 06 जनवरी 2024

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शिशिर ॠतु

मास – पौष ( गुजरात और महाराष्ट्र अनुसार मार्गशीर्ष)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – दशमी रात्रि 12:41 तक तत्पश्चात एकादशी

नक्षत्र – स्वाती रात्रि 09:23 तक तत्पश्चात विशाखा

योग – धृति 07 जनवरी प्रातः 06:10 तक तत्पश्चात शूल

राहुकाल – सुबह 10:01 से सुबह 11:23 तक

सूर्योदय-07:18

सूर्यास्त- 18:10

दिशाशूल – पूर्व दिशा में

जिनका जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा।

आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2025, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

कैसा रहेगा यह वर्ष

जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैंक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तरक्की लेकर आने वाला है। आपके तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। कार्य क्षेत्र में आपके किसी साथी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। यदि आपके आसपास में कोई बात विवाद हो तो आप उसमें चुप लगाए,नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आप अपनी पारिवारिक समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों के ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आपको संतान के लिए करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। माता जी को आंखों व पैरों से संबंधित समस्या हो सकती है जिसमें आप ढील देने से बचें। यदि आपके ऊपर कुछ पुराना कर्ज था तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। आपके साथियों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप अपनी समस्याओं को शांत रहकर सुलझाएंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपके घर किसी परिजन का आगमन हो सकता है जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। छोटे बच्चे आपके साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे जिससे आपकी चिंताएं भी कम होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होने से आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। आप किसी से अहंकार भरी बातें ना करें नहीं तो उन्हें आपकी बात बुरी लग सकती हैं। पिताजी से आप कुछ जरूरी कामों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप कुछ समय माता-पिता की सेवा करेंगे। भाई व बहनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेस में आ रही समस्याएं किसी मित्र की मदद से दूर होती दिख रही हैं। आपको किसी नए निवेश में धन लगाना अच्छा रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप अपने बिखरे व्यापार को संभालने में लगे रहेंगे जिसके कारण आप बाकी कामों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों के हाथ कोई बड़ी डील हाथ लगा सकती है। आपको संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आप अपने मन की किसी इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। यदि आपको जीवनसाथी के करियर को लेकर कोई टेंशन चल रही थी तो वह भी दूर होगी। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप किसी को बिना मांगे सलाह ना दे नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। यदि आपका कोई काम लंबे समय से अटका हुआ था तो वह पूरा हो सकता है। आपको संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को यदि कोई जिम्मेदारी दी जाए तो उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें। आपने यदि किसी स्कीम में धन लगाया था तो वह आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपकी कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है जिसको लेकर आप परेशान रहेंगे। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। जो लोग संतान की संगति को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें कोई अहम निर्णय लेना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आप किसी से धन उधार लेने से बचें नहीं तो आपको उसे उतारने में समस्या होगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को उनके अच्छे कामों से किसी पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम के होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी विरोधी की कोई बात बुरी लग सकती है। माता-पिता से यदि आप किसी जरुरी मुद्दे को लेकर बातचीत करना चाहते हैं तो सलाह मश्वरा करके चलें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में बेवजह का लड़ाई झगड़ा हो सकता है इसलिए आप अपनी वाणी पर लगाम लगाएं। कार्यक्षेत्र में आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे जिसके कारण आपके काम अटक सकते हैं। यदि आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना रहे हैं, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आप अपनी माता जी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने लेकर जा सकते हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आप अपने किसी मित्र की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है। परिवार में यदि किसी सदस्य का विवाह में बाधा आ रही थी तो वह भी दूर होगी। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए पैसे के मामलों में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप यदि किसी को धन उधार देंगे, तो आपके उस धन के वापस आने के संभावना बहुत कम है। आपको किसी काम के पूरा न होने से समस्या होगी। माताजी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। बिजनेस में यदि आपकी कोई डील फाइनल होते-होते अटक रही थी तो वह भी पूरी होगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर कुछ पारिवारिक समस्याओं को दूर करने की कोशिश करेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों भरा रहेगा। आप अपने ही कामों में उलझे रहेंगे। आपको इसके साथ-साथ पारिवारिक समस्याओं पर भी ध्यान देना होगा। संतान को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं जिसमें आप बड़े सदस्यों से बातचीत अवश्य करें। माता-पिता यदि आपको कोई सलाह दें तो आपको उस पर चलना आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद कानून में चल रहा है तो उसमें आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मश्वरे की आवश्यकता होगी। आपको किसी काम के चलते छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today January 06, 2024 : Aaj ka Rashifal January 06, 2024 Read More »

img 7357 1

Horoscope Today January 05, 2024 : Aaj ka Rashifal January 05, 2024

Horoscope Today: Astrological prediction for 05 January 2024

वैदिक पंचांग

दिनांक – 05 जनवरी 2024

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शिशिर ॠतु

मास – पौष ( गुजरात और महाराष्ट्र अनुसार मार्गशीर्ष)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – नवमी रात्रि 11:46 तक तत्पश्चात दशमी

नक्षत्र – चित्रा शाम 07:50 तक तत्पश्चात स्वाती

योग – सुकर्मा 06 जनवरी प्रातः 06:48 तक तत्पश्चात धृति

राहुकाल – सुबह 11:22 से दोपहर 12:44 तक

सूर्योदय-07:18

सूर्यास्त- 18:09

दिशाशूल – पश्चिम दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए काम की शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा। आप किसी निवेश संबंधी योजना को लेकर कोई अहम निर्णय ले सकते हैं। आप भाइयों से यदि आप कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती हैं। आपको यदि कोई महत्वपूर्ण सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बनाएं। आपको कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं को लेकर अपने किसी मित्र से बातचीत करनी होगी। आप नौकरी के साथ किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी भजन, कीर्तन व पूजा पाठ आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में किसी से बेवजह उलझनें से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। नौकरी में यदि आप कोई बदलाव की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो आप उन्हें वह उन्हें दूर करने के लिए अपने किसी परिजन से बातचीत कर सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने बॉस की किसी गलत बात पर हां में हां नहीं मिलना है, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी काम में आ रही समस्याओं के कारण आपका मन परेशान रहेगा। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान चल रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप किसी सरकारी स्कीम में धन लगाएंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। माताजी का कोई पुराना रोग फिर से परेशान कर सकता है, जिसमें आपको डॉक्टरी परामर्श लेना होगा। बिजनेस में आप किसी को साझेदार ना बनाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। संतान को किसी पुरानी गलती के कारण पछतावा होगा। आपको अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप कोई वादा ना करें, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने के लिए रहेगा। आपको किसी काम में आ रही समस्याओं को पूरा करने के लिए अपने किसी सीनियर से बातचीत करनी पड़ सकती है, जो विद्यार्थी विदेश से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, तो उन्हें किसी संस्था से जुड़ने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी की किसी गलत बात पर हां में हां मिलने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपन किसी परिजन की सेहत की चिंता सता सकती है। आप किसी से धन उधार लेने से बचें, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। व्यवसाय में आपको अक्समात लाभ मिल सकता है। आप किसी योजना का पूरा लाभ उठाएंगे। किसी नई संपत्ति की खरीदारी का सपना आज पूरा हो सकता है। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान देगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने की संभावना बनती दिख रही है। आप किसी से कोई वादा ना करें, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या होगी। आपका कोई पुराना काम आपके लिए सिरदर्द बन सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपका सफलता अवश्य मिलेगी। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था, तो आप उसे भी उतारने में सफल रहेंगे। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको किसी सरकारी योजना में धन लगाना बेहतर रहेगा, लेकिन आपके मित्र को आपकी कोई बात बुरी लग सकती हैं, इसलिए आप किसी को भी बिना मांगे सलाह देने से बचें। विदेश में रह रहे किसी परीजन से आपको फोन के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। शेयर मार्केट में यदि आपने धन लगाने का सोचा है, तो उसमें किसी अनुभवी व्यक्ति से पहले जानकारी लें, नहीं तो आपको समस्या हो सकती हैं। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आप अपने व्यवहार में मधुरता बनाए रखें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको अपने किसी काम को लेकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपी जा सकती हैं। आप उसे किसी दूसरे पर ना डालें। आज का दिन आपकी संपत्ति में भी इजाफा लेकर आने वाला है, क्योंकि आपको किसी बेहतर संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के करियर को लेकर आप परेशान रहेंगे। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है, जो लोग किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना रहे हैं, उन्हें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करनी होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आय और व्यय संतुलन बनाकर चलने के लिए रहेगा। आप अपनी आय को बढ़ाने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपको संतान के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है, लेकिन आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। यदि आपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लिया था, तो आप उनसे वापस मांग सकते हैं। यदि आपका कोई मामला कानून में विवादित चल रहा है, तो उसमें आप अपनी आंखों व कान खोल कर रखें, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा और आप अपने किसी मित्र की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं और अपने धन का कुछ हिस्सा दान-पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे, जिससे आपके मन को खुशी होगी, लेकिन आप किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको शेयर मार्केट में निवेश किसी अनुभवी व्यक्ति से पूछकर करना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपका धन फंस सकता है और किसी चलअचल संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिल सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको समस्याओं के कारण समझ नहीं आएगा कि किस काम को पहले करूं और किसे बाद में। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा, नहीं तो वह आपके लिए समस्या बन सकती है। कार्यक्षेत्र में आप लोगों पर निगरानी बनाकर रखे, नहीं तो वह आपके काम में गलती निकाल सकती हैं। जीवनसाथी से आप बहुत ही तोल मोल कर बोले, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपको लंबे समय से रुके हुए किसी काम के पूरा होने से आपको खुशी होगी। माताजी को यदि कोई रोग लंबे समय से सता रहा था, तो आज उनके कष्टों में कमी आ सकती है

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today January 05, 2024 : Aaj ka Rashifal January 05, 2024 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!