analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 7889 1

Horoscope Today December 15, 2023 : Aaj ka Rashifal December 15, 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for 15 December 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 15 दिसम्बर 2023

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – मार्गशीर्ष

पक्ष – शुक्ल

तिथि – तृतीया रात्रि 10:30 तक तत्पश्चात चतुर्थी

नक्षत्र – पूर्वाषाढा सुबह 08:10 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा

योग – वृद्धि सुबह 10:17 तक तत्पश्चात ध्रुव

राहुकाल – सुबह 11:12 से दोपहर 12:34 तक

सूर्योदय-07:09

सूर्यास्त- 17:58

दिशाशूल – पश्चिम दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है।

जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2022, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं से भरा रहने वाला है। आप संतान के करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। आप पार्टनरशिप में किसी काम को लेकर हां ना करें, नहीं तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। व्यापार में यदि आपने किसी डील को फाइनल किया था, तो उसमें आपको नुकसान होगा। आप अपने मन की इच्छा को लेकर पिताजी से बातचीत कर सकते हैं, लेकिन आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको किसी पैतृक संपत्ति से संबंधित मामले में जीत मिलते दिख रही है। आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसे आप कर सकते हैं। व्यापार में आपको कोई निवेश बहुत ही सोच विचारकर करना होगा। आप अपने घर किसी पूजा पाठ, भजन, कीर्तन आदि का आयोजन कर सकते हैं। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है, जो लोग राजनीति में कार्यरत है, उन्हें किसी बड़े अधिकारी से मिलने का मौका मिलेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहेगा। आप यदि किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। आपका कोई शारीरिक कष्ट फिर से उभर सकता है, जो आपको परेशान करेगा। किसी काम को लेकर आप अपने किसी परिजन से बातचीत कर सकते हैं, लेकिन माताजी आपकी किसी बात से नाराज हो सकती हैं। आप किसी नई प्रॉपर्टी को खरीदने में इंटरेस्ट बढ़ेगा, लेकिन आप उसे बहुत ही देखभाल कर फाइनल करें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। जीवनसाथी से चल रहा मनमुटाव आज दूर होगा। व्यापार में कोई नया पार्टनर आपसे किसी विशेष डील को लेकर बातचीत कर सकता है। आपके निर्णय लेने की क्षमता से आपको लाभ मिलेगा, लेकिन आप कोई जरूरी निर्णय वरिष्ठ सदस्यों की मर्जी के बिना ना लें। आप छोटे बच्चों के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। परिवार में किसी नए व्यक्ति का आगमन हो सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। आपका कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। परिवार में सदस्यों में आपसी मतभेद के कारण तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आप अपने किसी पुराने मित्र से मिलकर प्रसन्न होंगे। अपनी स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं में ढील नहीं देनी है। विद्यार्थियों का पढ़ाई-लिखाई में आ रही समस्याओं से ध्यान भटक सकता है, लेकिन आपने यदि किसी काम के चलते धन उधार लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतरने में सफल रहेंगे। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा होते-होते रह सकता है। आपको व्यापार में अच्छा लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। पिताजी को पैरों में दर्द या आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी, लेकिन आप किसी को बिना मांगे सलाह ना दें, नहीं तो कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा, नहीं तो परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप कुछ विशेषकर दिखाने की पूरी कोशिश करेंगे, जिसमें आप काफी मेहनत करेंगे, लेकिन आप इधर-उधर के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपको समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आप यदि अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो प्रयास कर रहे थे, तो आपके प्रयास रंग लेंगे। परिवार में किसी शुभ-मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है और जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं, उन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा और आपको नौकरी के साथ-साथ किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की भी योजना बना सकते हैं। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। यदि माताजी से किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था, तो वह बातचीत के जरिए समाप्त होगा। आप संतान के विवाह में आ रही समस्या को लेकर चिंतित रहेंगे, जिसके लिए आप अपने किसी सहयोगी से बातचीत कर सकते हैं। किसी नए वाहन को खरीदने की इच्छा आपकी पूरी होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी बड़े काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने सहयोगियों से अपने मन की बात कहने का मौका मिलेगा, लेकिन यदि आप किसी व्यक्ति से धन उधार लेना चाहते हैं, तो आपको उसे उतार पाने में मुश्किल होगी। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान देगा, इसलिए आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। आपके ऊपर यदि कुछ पुराना कर्ज था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अत्यधिक मेहनत भरा रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र के कुछ कामों को लेकर चिंता बनी रहेगी, जो व्यर्थ होगी, लेकिन आप अपनी मेहनत में कोई कसर न छोड़ें, तभी आप अपने कामों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा। आपको आय के नए-नए स्रोत प्राप्त होंगे, जिन पर चलकर आप अच्छा लाभ आसानी से कमा पाएंगे। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई से ध्यान भटक सकता है, लेकिन आप इधर-उधर के कामों में ना पड़े। परिवार में यदि किसी बात को लेकर वाद विवाद चल रहा है, तो वह भी दूर होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने व्यवहार के कारण परेशान रहेंगे, क्योंकि आप बेवजह क्रोध करेंगे। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो उनके ऊपर कोई झूठा आरोप लगा सकता है। व्यापार कर रहे लोगों को मन मुताबिक लाभ मिलने की पूरी संभावना बनती दिख रही है। व्यवसाय में आपको अपने मित्रों से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। आपकी तरक्की के मार्ग में आ रही बढ़ाएं दूर होगी। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो उसमें ढील दे सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी साख सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने मित्रों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको व्यापार में कोई जोखिम उठाने से बचना होगा, नहीं तो समस्या आ सकती है और आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने चोरी होने का भय सता रहा है, इसलिए आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपने खानपान पर ध्यान दें, नहीं तो कोई पेट संबंधित समस्या आपको परेशान कर सकती है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today December 15, 2023 : Aaj ka Rashifal December 15, 2023 Read More »

img 7357 1

Horoscope Today December 14, 2023 : Aaj ka Rashifal December 14, 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for 14 December 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 14 दिसम्बर 2023

दिन – गुरुवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – मार्गशीर्ष

पक्ष – शुक्ल

तिथि – अग्रहायण शुक्ल पक्ष द्वितीया

नक्षत्र – मूल सुबह 9:45 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढ़ा

योग – गंड दोपहर 01:24 तत्पश्चात् विधि

राहुकाल – दोपहर 01:40 से शाम 03:00 तक

सूर्योदय-07:08

सूर्यास्त- 17:57

दिशाशूल – उत्तर दिशा में

व्रत पर्व विवरण-

जिनका आज जन्मदिनe है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

दिनांक 14 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 5 होगा। जो रिश्ते काम नहीं कर रहे हैं, आप उनसे नाता तोड़ सकते हैं। दिल के मामलों में उदासीन महसूस कर रहे हैं लेकिन आपका कार्य सम्बन्धी जीवन बेहद सतुष्ट है। अपनी कड़ी मेहनत से मिली पहचान का मज़ा लें। आपको एक सक्षम लीडर के रूप में देखा जा रहा है।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- पीला

कैसा रहेगा यह वर्ष

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

समय उत्तरोत्तर शुभकारक है. भाग्य की प्रबलता बढ़त पर रहेगी. महत्वपूर्ण लोगों से भेंट होगी. सभी का समर्थन रहेगा. अवसरों को भुनाएंगे. कामकाज अपेक्षा से अच्छा रहेगा. पुण्यार्जन में वृद्धि होगी. करियर कारोबार में तेजी आएगी. लाभकारी योजनाएं आगे बढ़ाएंगे. आस्था और आत्मविश्वास बढ़ेगा. मित्रों का समर्थन बढ़ेगा. महत्वपूर्ण वार्ताएं सफल होंगी. निसंकोच आगे बढ़ेंगे. वरिष्ठों के सहयोग पाएंगे. उपलब्धि अर्जित कर सकते हैं. सभी कार्य सधेंगे. साख सम्मान में बढ़ोत्तरी रहेगी.

शुभ अंकः 3 और 9

शुभ रंगः लीफ कलर

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

महत्वपूर्ण कार्या को दिन की शुरूआत में ही करने का प्रयास करें. करियर कारोबार में पेशेवरता बनाए रखेंगे. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे. तैयारी से आगे बढ़ेंगे. शोध गतिविधियों में रुचि बढ़ाएंगे. बड़प्पन का भाव रखेंगे. कुल कुटम्ब से करीबी रखेंगे. आकस्मिकता बनी रह सकती है. कामकाज पर फोकस बढ़़ाएं. संकोच रहेगा. अतिउत्साह न दिखाएं. आर्थिक विषयों में धैर्य रखें. परिवार के लोगों और समकक्षों का सहयोग मिलेगा. परिस्थितियों के अनुरूप आगे बढ़ें.

शुभ अंकः 4 5 और 6

शुभ रंगः रॉयल ब्लू

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

कार्यां में गति बनाए रखेंगे. समय सुधार पर बना रहेगा. स्थायित्व को बल मिलेगा.योजनाओं में तेजी रखेंगे. औद्योगिक मामले संवरेंगे. नियमों की अनदेखी से बचें. व्यवस्था पर बल बना रहेगा. लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे. साझीदारी पर बल बनाए रखेंगे. जीवनसाथी अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन करेगा. मित्र संबंधों में सफलता मिलेगी. उद्योग व्यापार के प्रयास पूरे करेंगे. सबको साथ लेने की कोशिश रहेगी. दाम्पत्य में सुख सौख्य रहेगा. दैहिक संकेतों पर ध्यान देंगे. पहल बढ़ाएंगे.

शुभ अंकः 4 और 5

शुभ रंगः हरा

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

उत्साह विश्वास और परिश्रम से प्रभावी परिणाम के अवसर बढ़ेंगे. आवश्यक मामलों में सहजता दिखाएंगे. कामकाज पर ध्यान देंगे. प्रलोभन में नहीं आएंगे. अकारण हस्तक्षेप से बचेंगे. सेवाक्षेत्र के प्रयास अधिक प्रभावी बनेंगे. करियर व्यापार सामान्य बना रहेगा. अनुभवियों की सुनेंगे. स्थिरता पर बल रहेगा. सतर्कता और सजगता से आगे बढ़ें. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे. बड़प्पन से काम लेंगे. खर्च एवं लेनदेन पर ध्यान देंगे. आस्था विश्वास बनाए रहेंगे. व्यवस्था पर भरोसा रखें.

शुभ अंकः 2 4 और 5

शुभ रंगः मूनलाइट

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

घर परिवार में सामंजस्यता बढ़ाएंगे. सूझबूझ से काम लेंगे. मित्र संबंधों में सरलता रखेंग. साहस और सक्रियता से सभी प्रभावित होंगे. कामकाज सुधार पर बना रहेगा. लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे. महत्वपूर्ण विषयों में रुचि बढ़ेगी. करीबियों के साथ मिलेगा. भ्रमण मनोरंजन पर जाएंगे. जीत पर जोर रखेंगे. जरूरी सूचना प्राप्त हो सकती है. बौद्धिक प्रयास बेहतर होंगे. नीति नियमों का पालन करेंगे. आर्थिक मामले पक्ष में रहेंगे. अध्ययन अध्यापन में आगे रहेंगे. सहकारिता से आगे बढ़ेंगे.

शुभ अंकः 1 4 और 5

शुभ रंगः डीप ब्राउन

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

जरूरी संवाद सुबह की कर लेने का प्रयास करें. व्यक्तिगत मामलों में गति बनाए रखें. प्रबंधन के मामले संवार पाएंगे. संबंधों में सकारात्मक बढ़ेगी. प्रशासनिक प्रयास गति पाएंगे. अपनों को आदर सम्मान दें. धैर्य धर्म का पालन रखेंगे. कला कौशल पर जोर रहेगा. परिवार से करीबी बढ़ाएंगे. व्यवहार पर फोकस रखेंगे. विनम्रता बनाए रहेंगे. घर में हर्ष आनंद रह़ेगा. निजी मामले पक्ष में बनेंगे. भवन वाहन के मामले हल होंगे. भावुकता से बचें. रक्त संबंधों को मजबूती मिलेगी.

शुभ अंकः 4 और 5

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

साहस संपर्क बनाए रखेंगे. निजी विषयों में शुभता सहजता रखेंगे. परंपराएं निभाएंगे. धनलाभ और प्रभाव में वृद्धि होगी. परिजनों से शुभ समाचार मिल सकता है. मित्रवर्ग अच्छा करेगा. भाईचारा मजबूत होगा. सबको साथ लेकर चलेंगे. वाणिज्यिक विषयों पर जोर बनाए रहेंगे. पंरपरागत व्यवसाय से जुड़ेंगे. कामकाज में गंभीरता बढ़ाएंगे. कार्य व्यवसाय में सहज सफलता मिलेगीं. शुभ प्रस्ताव प्राप्त होंगे. सहकारिता में वृद्धि होगी. व्यवसायिक अनुकूलन बना रहेगा. बंधुजनों का सहयोग बढे़गा.

शुभ अंकः 4 5 और 6

शुभ रंग हल्का नीला

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

रचनात्मक कार्यां में सक्रियता बनाए रखें. महत्वपूर्ण मामले संवरेंगे. सभी का आदर बनाए रखेंगे. लक्ष्य पर फोकस बनाए रहेंगे. अतिथियों का आगमन बना रहेगा. शुभकार्यां से जुड़ेंगे. भेंट के अवसर बनेंगे. भावनाओं पर नियंत्रण रखेंगे. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. रक्त संबंधों में मजबूती बनी रहेगी. शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी. आर्थिक मामलों को गति मिलेगी. भव्यता और साज संवार बनी रहेगी. वाणी व्यवहार में मधुरता रहेगी. जीवनस्तर सुधार पर रहेगा. धनधान्य में वृद्धि होगी.

शुभ अंकः 6 और 9

शुभ रंगः शहद समान

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

सहज संकोच में कमी आएगी. संपर्क और मेलजोल बढ़ाएंगे. प्रशासनिक कार्य सधेंगे. साख संवरेगी. रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा. मान सम्मान में वृद्धि होगी. मेहमानों का आगमन हो सकता है. नवाचार बनाए रखेंगे. संबंधों में सुधार होगा. सभी प्रभावित होंगे. नवीन शुरूआत हो सकती है. जीत का प्रतिशत उूंचा रहेगा. प्रयासों में अनुकूलन बना रहेगा. व्यक्तिगत मामले बेहतर बनेंगे. संकोच दूर होगा. कार्य व्यापार संवार लेंगे. अनुबंधों के योग बनेंगे. सक्रियता दिखाएंगे.

शुभ अंकः 2 और 3

शुभ रंगः अंजीर समान

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

महत्वपूर्ण कार्यों को सुबह की कर लेने पर जोर दें. दोपहर से निवेश एवं विस्तार की सोच बढ़ेगी. बड़ों की सलाह से चलेंगे. कामकाज में सहजता रहेगी. त्याग व सहयोग की भावना बढ़ेगी. सभी का सम्मान रखेंगे. वैदेशिक कार्यों में गति आएगी. बजट के अनुसार चलेंगे. कार्यगति धीमी रह सकती है. रिश्तों को बेहतर बनाए रखेंगे. सबको जोड़ने की कोशिश रखेंगे. आवश्यक कार्यां में धैर्य दिखाएंगे. नीति नियम के अनुसार कार्य करेंगे. समता और न्याय पर जोर रखेंगे.

शुभ अंकः 4 5 और 8

शुभ रंगः समुद्री हरा

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

प्रतिस्पर्धा और पेशेवर प्रयासों में तेजी आएगी. परिवार के लोग प्रसन्न रहेंगे. आर्थिक एवं व्यवसायिक प्रयास सफल होंगे. करियर विस्तार के अवसर बढ़ेंगे. विभिन्न प्रयासों में लाभ और सफलता पाएंगे. करियर कारोबार में तेजी रखेंगे. चहुंओर श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे. लंबित धन प्राप्त होगा. चहुंओर इच्छित परिणाम बनेंगे. मित्र मदद करेंगे. विस्तार की संभावनाए बढ़ेंगी. नए स्त्रोत निर्मित होंगे. सफलता का प्रतिशत बढ़त पर रहेगा. करियर कारोबार में फोकस रखेंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे.

शुभ अंकः 4 5 और 8

शुभ रंगः फिरोजी

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

भाग्य और प्रबंधन के प्रयास पक्ष में रहेंगे. कला कौशल को बढ़ावा मिलेगा. वरिष्ठों की मदद बनी रहेगी. वाणिज्य व्यापार पर फोकस रहेगा. सक्रियता बढ़ाएं. कामकाजी प्रभाव में वृद्धि होगी. विविध कार्या में तेजी आएगी. उद्योग व्यापार में सफलता मिलेगी. लाभ का प्रतिशत संवारेगा. शुभ प्रस्ताव प्रप्त होंगे. अनुभव का लाभ उठाएंगे. पैतृक विषयों को गति मिलेगी. पेशेवर इच्छित सफलता पाएंगे. असहजताएं स्वतः दूर होंगी. समकक्षों का भरोसा जीतेंगे. कामकाज पर फोकस बढ़ाएंगे.

शुभ अंकः 3 5 और 6

शुभ रंगः एप्पल ग्रीन

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today December 14, 2023 : Aaj ka Rashifal December 14, 2023 Read More »

img 4049 1

Horoscope Today December 13, 2023 : Aaj ka Rashifal December 13, 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for 13 December 2023

27 नक्षत्र और उनके जन्म फल | Power of 27 Nakshatra in detail #nakshatra

वैदिक पंचांग

दिनांक – 13 दिसम्बर 2023

दिन – बुधवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – मार्गशीर्ष

पक्ष – शुक्ल

तिथि – प्रतिपदा 14 दिसम्बर रात्रि 03:09 तक तत्पश्चात द्वितीया

नक्षत्र – जेष्ठा सुबह 11:05 तक तत्पश्चात मूल

योग – शूल शाम 04:18 तक तत्पश्चात गण्ड

राहुकाल – दोपहर 12:33 से दोपहर 01:54 तक

सूर्योदय-07:08

सूर्यास्त- 17:57

दिशाशूल – उत्तर दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा।

लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

कैसा रहेगा यह वर्ष

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा, जिसके कारण आप परिवार के सदस्यों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा में कठिन मेहनत की आवश्यकता है, तभी उन्हें अच्छे रिजल्ट मिल सकेंगे। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना भी पूरा होगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके अचानक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप खर्चो के साथ-साथ कुछ धन संचय करने पर भी विचार बनाएं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। परिवार में आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती है, लेकिन आप उन्हे खुशी-खुशी निभाएंगे। आप आय और व्यय में तालमेल बनाए रखें, नहीं तो आप आय से अधिक धन व्यय करेंगे। आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है, जो आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको बॉस की किसी गलत बात पर हां में हां नहीं मिलाना है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपको कारोबार में लाभ का अवसर मिल सकता है। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है और आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा, लेकिन आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। आप जीवनसाथी को किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत करा सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार में यदि कोई वाद विवाद हो, तो आप उसमें बहुत ही तोलमोल कर बोले, नहीं तो आपको उसमें खरी खोटी सुनने को मिल सकती है। आप किसी बड़े लाभ के चक्कर में छोटे पर ध्यान नहीं देंगे, जिससे आपको मन मुताबिक लाभ नहीं मिल पाएगा। छोटे व्यापारियों को सावधान रहने की आवश्यकता है। यदि अपने भविष्य में पहले कहीं निवेश किया था, तो वह आपको अच्छा लाभ अवश्य देगा। माताजी की सेहत में कुछ गिरावट हो सकती है, जिसमें आप ढील ना दें। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप काम को लेकर दूसरों के भरोसे ना रहें, नहीं तो आपका वह काम बिगड़ सकता है। आपके विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे। आपको संपत्ति संबंधित मामलों में सावधान रहकर आगे बढ़ना होगा। किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत अवश्य करें। आपका कोई परिजन आपके घर दावत पर आ सकता है। यदि आपके किसी मित्र से वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके अच्छे कामों से जाना जाएगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ आपको तालमेल बनाकर आगे बढ़ना होगा। यदि आप कोई धन संबंधित मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी, लेकिन आप बिजनेस में कोई खतरा उठाने से बचे, नहीं तो समस्या हो सकती है। रूपए पैसे का लेनदेन करते समय लिखापढ़ी अवश्य करें, नहीं तो कोई आपके साथ ठगी कर सकता है। आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ाने वाला रहेगा। घर परिवार के मामले को आप घर से बाहर न जाने दें, नहीं तो समस्या हो सकती है और अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाएं। आप किसी काम को अति उत्साहित होकर करेंगे, तो उसमें आपसे कोई गलती हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारियों की बातों को ध्यान से सुनना होगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। भविष्य को लेकर आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको फोन के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अपने किसी मित्र की ओर से कोई अच्छा ऑफर हाथ लग सकता है। आप किसी की कहीसुनी बातों में आकर किसी से वाद -विवाद में ना पड़े, नहीं तो उससे आपको समस्या होगी। अपने भविष्य के लिए यदि कहीं धन का निवेश करने के लिए सोच विचार किया था, तो वह आप कर सकते हैं। किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करते समय उसके चल अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना न होगा, चल नहीं तो बाद में आपको कोई समस्या हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपका कोई महत्वपूर्ण काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। उन्हें कोई पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा है, तो वह दूर होगा। अविवाहित जातकों के जीवन में उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपको लंबे समय से चल रही पारिवारिक समस्याओं को लेकर अपने वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करनी होगी, तभी वह दूर होती दिख रही है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आपको निजात मिलेगी। बिजनेस में आप कुछ नए उपकरणों को शामिल कर सकते हैं, जिससे आपको आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। भाई-बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी दिनचर्या में बदलाव बिल्कुल ना करें, नहीं तो इसका असर आपके कामों पर पड़ सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा, जिससे वह काम को समय से पहले पूरा करके देंगे। यदि आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे थे, तो उसमें आपको सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। यदि आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारी है, तो आप उनसे पीछे ना हटे और उन्हें समय से पूरा करें। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। व्यापार कर रहे लोगों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपको उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलने की पूरी संभावना है। परिवार में लोगों को यदि आप कोई सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती दिख रही है। आप अपने बिजनेस के किसी काम को लेकर लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं|

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today December 13, 2023 : Aaj ka Rashifal December 13, 2023 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!