analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 7792 1

Horoscope Today December 12, 2023 : Aaj ka Rashifal December 12, 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for 12 December 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 12 दिसम्बर 2023

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – मार्गशीर्ष (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार कार्तिक)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – अमावस्या 13 दिसम्बर प्रातः 05:01 तक तत्पश्चात प्रतिपदा

नक्षत्र – अनुराधा सुबह 11:57 तक तत्पश्चात जेष्ठा

योग – धृति शाम 06:52 तक तत्पश्चात शूल

राहुकाल – शाम 03:15 से शाम 04:37 तक

सूर्योदय-07:07

सूर्यास्त- 17:57

दिशाशूल – उत्तर दिशा में

व्रत पर्व विवरण- मार्गशीर्ष अमावस्या,दर्श अमावस्या

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 12 को जन्मे व्यक्तियों का अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।

आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष

घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आप अपने बढ़ते खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे, जिन पर आप लगाम लगाने के पूरी कोशिश करेंगे। संतान की संगति आपके लिए समस्या बन सकती है। आप किसी काम के चलते आज परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को भौतिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपका कोई परिजन आपसे यदि संबंधित मदद मांगे, तो आप बहुत ही सोच विचार करें। आपके धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आप अपने पिताजी से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी नए पद की प्राप्ति कर सकती हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। महिला मित्र से अनबन हो सकती है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपका पिताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। यदि ऐसा हो तोआपको उन्हे मानने की पूरी कोशिश करनी होगी। आपके विरोधी आपकी तरक्की देखकर आपसे ईर्ष्या करेंगे। आप अपने घर, मकान आदि को रेनोवेट करने पर भी पूरा ध्यान देंगे, जिसमें आप अच्छा खासा धन भी खर्च करेंगे। आप माताजी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपकी कोई सोची समझी योजना पूरी होगी। आपके मान- सम्मान में वृद्धि होगी। आपका यदि कोई संपत्ति संबंधित विवाद आपको लंबे समय से घेरे हुए था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा ऑफर हाथ लग सकता है। बिजनेस में आप किसी को पार्टनर ना बनाएं, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। यदि आपने संतान के करियर के लेकर कोई डिसीजन लिया था, तो आज आपको उस पर गर्व होगा। संतान को नौकरी में किसी अच्छे पद की प्रति हो सकती हैं। आप संस्कारों में परंपराओं पर पूरा जोर देंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, जो आपकी खुशी का कारण बनेगी। आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है। आप यदि किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसके लिए आप अपने वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। परिवार में सदस्यों के साथ बैठकर कुछ समय आप अपनी पारिवारिक समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी साथी की दस्तक हो सकती है। आप मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज के दिन आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। आप अपने साथी के प्रति समर्पित नजर आएंगे और दोनों एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे, जिससे आप दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा। आप ऑफिस में कामों को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन आप उन्हें अपने जूनियर्स की मदद से समय से पहले पूरा करके देंगे। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। संतान को आप यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेगी। विद्यार्थियों की अपनी पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं के कारण उनका ध्यान भटक सकता है। आपको नौकरी के साथ-साथ किसी पार्ट टाइम कार्य को करने के लिए भी योजना बना सकते हैं। आपके आस पड़ोस में यदि कोई वाद विवाद हो, तो आपस उसमें चुप लगाएं, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप अपने कुछ कामों को लेकर भाग दौड़ में लगे रहेंगे। ननिहाल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। आप आज कोई ऐसा काम ना करें, जिससे कि परिवार के सदस्यों को समस्या हो। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है। आपको किसी काम के चलते छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपनी बिजनेस संबंधी योजना पर पूरा फोकस बनाए रखें, तभी आप उनसे अच्छा लाभ कमा पाएंगे। बैंकिंग क्षेत्रो में कार्यरत लोग बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे, तभी वह अपने भविष्य को सिक्योर कर पाएंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप बिजनेस संबंधित कुछ आवश्यक बातों को लीक ना होने दें। नौकरी में कार्यरत लोगो ने यदि किसी दूसरे नौकरी के लिए आवेदन किया था, तो वहां से उन्हें ऑफर आ सकता है। आपको जीवनसाथी का सहयोग सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आप अपने खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो कोई पेट संबंधित समस्या आपको परेशान कर सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतने के लिए रहेगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। आपके परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर आपको चिंता सताएगी। आपके व्यवहार से परिवार के सदस्यों को कुछ समस्या होगी, इसलिए आप अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। आपका किसी पुराने मित्र से यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह बातचीत के जरिए समाप्त होगा। जीवनसाथी की सेहत के प्रति आप सचेत रहें, नहीं तो उन्हें कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए काम की शुरुआत करने की प्लानिंग कर सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों भरा रहेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आपका खर्चा भी अधिक होगा। आपको यदि किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था आदि से धन्यवाद लेने के लिए सोच रहे थे तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। यदि आपके मन में कोई योजना है, तो आप उसे बिजनेस में तुरंत लगाएं। सट्टेबाजी में निवेश करने वाले लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। जो लोग वर्क फ्रॉम होम में कार्य कर रहे हैं, उनके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा। आपको किसी बाहरी व्यक्ति से परिवार की समस्याओं को लेकर बातचीत नहीं करनी होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लेनदेन से संबंधित मामलों में स्पष्टता बनाए रखने के लिए रहेगा। किसी कानूनी मामले में आपको अनुभवी व्यक्तियों से सलाह मश्वरे की आवश्यकता होगी। आप कार्य क्षेत्र में कोई गलती ना करें, नहीं तो वह गलती अधिकारियों के सामने आ सकती है। इसका असर आपके प्रमोशन पर भी पढ़ सकता है। आपको तनाव रहने के कारण आप किसी डिसीजन को समय पर नहीं ले पाएंगे, जिससे आपको समस्या होगी। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई लिखाई से ज्यादा बाकी काम पर लगेगा, जो उनकी शिक्षा में उनके लिए समस्या खड़ी कर सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में किसी भजन, कीर्तन, पूजा पाठ आदि का आयोजन हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य को सरकारी नौकरी के प्राप्ति हो सकती हैं, जिससे आपकी खुशियां और बढ़ेंगी। आपको लोगों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो यह आपके आपसी रिश्तों में समस्या पैदा कर सकती है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं, लेकिन आप अपने खर्चों पर लगाम लगाएं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आपके बिजनेस की कोई डील फाइनल होते-होते लटक सकती है, जो आपके लिए सिर दर्द बनेगी। आप नौकरी के साथ साथ किसी पार्ट टाईम काम में भी हाथ आजमा सकते हैं। परिवार के सदस्यों को आपकी यह बात अच्छी नहीं लगेगी। आपको शेयर मार्केट में निवेश करने से अच्छा लाभ मिलेगा। संतान आपसे अपने मन की किसी इच्छा को लेकर बातचीत कर सकती हैं, जिसमें आपको उनकी पूरी बात अवश्य सुननी होगी। जो लोग प्रेम जीवन बिता रहे हैं, उन्हें पार्टनर से तालमेल बनाकर ही आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा। आपका किसी नए मकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा।

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today December 12, 2023 : Aaj ka Rashifal December 12, 2023 Read More »

img 7795 1

Horoscope Today December 11, 2023 : Aaj ka Rashifal December 11, 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for 11 December 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 11 दिसम्बर 2023

दिन – सोमवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – मार्गशीर्ष (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार कार्तिक)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – त्रयोदशी सुबह 07:10 तक तत्पश्चात चतुर्दशी

नक्षत्र – विशाखा दोपहर 12:14 तक तत्पश्चात अनुराधा

योग – सुकर्मा रात्रि 08:59 तक तत्पश्चात धृति

राहुकाल – सुबह 08:27 से सुबह 09:49 तक

सूर्योदय-07:06

सूर्यास्त- 17:56

दिशाशूल – पूर्व दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा, इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं।

आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपके कुछ विरोधी आपकी तरक्की को देखकर आपसे ईष्या कर सकते हैं। यदि आपने किसी से धन उधार लेने का सोचा था, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा, लेकिन आप अपनी संपत्ति को लेकर किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आपने पार्टनरशिप में किसी काम को करने का सोचा है, तो उसके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आपका कोई काम आपको परेशान कर सकता है। आप जीवनसाथी के साथ किसी लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बना सकते हैं, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपके मन में उथल-पुथल बनी रहेगी, लेकिन आप फिर भी लाभ के किसी भी अवसर को हाथ से जाने नहीं देंगे। आपकी कोई महत्वपूर्ण डील फाइनल होते-होते लटक सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में कठिन परिश्रम करना होगा, तभी वह जीत हासिल कर सकेंगे। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपके परिवार में लोगों से चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत करनी होगी, तभी उनका समाधान हो सकेगा। आप अपने जीवनसाथी को कहीं घूमाने के लिए लेकर जा सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहेगा। आपकी समस्या अधिक रहने के कारण समझ नहीं आएगा कि बिजनेस कर रहे लोगों को अपनी योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। पार्टनरशिप में किसी काम को करना अच्छा रहेगा। आपका यदि किसी संपत्ति के खरीद फरोख्त की योजना बना रहे थे, तो आपको उसके चल अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा, नहीं तो समस्या सकती है। आप अपनी माताजी की लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरे उतरेंगे, लेकिन आपको अपने किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। यदि घर परिवार में कोई कलह लंबे समय से चल रही थी, तो आपको उसमें दोनों पक्षों के सुनकर ही कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा। आपका कोई आज आप अपनी संशोधन के कुछ वस्तुओं के खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे जिससे आपके कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तरक्की लेकर आने वाला है। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो पहले आज दूर होगी, लेकिन आपको अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है। गृहस्थ जीवन जी रहे लोग साथी से किसी बात को लेकर चर्चा करके ही आगे बढ़े, तो अच्छा रहेगा, नहीं तो दोनों के बीच दूरियां आ सकती हैं। आपका कोई नए वाहन खरीदने का सपना आज पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोग सावधान रहें। पिताजी से आप किसी समस्या को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपके भाई बहन से यदि आप कोई मदद मांगेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। आपको अपनी दिनचर्या में योग और व्यायाम को अपनाना होगा ताकि आप स्वस्थ रह सके।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, उनमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप संतान को संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। आपके किसी मन की इच्छा के पूर्ति होने से आप परिवार में किसी भजन कीर्तन आदि का आयोजन कर सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपका कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से विवादित था, तो उसमें आपको जीत मिलती दिख रही है। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है, जिससे उनकी तरक्की होगी, लेकिन आप अपनी आय और व्यय को सीमित रखें, नहीं तो आपको बाद में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्चो से भरा रहने वाला है। आपकी आय तो बढ़ेगी, लेकिन आपके खर्चे उससे ज्यादा बढ़ेंगे, जो आपको परेशान कर सकते हैं। आपको बेफिजूल के खर्चे पर लगाम लगानी होगी और जीवनसाथी से आप किसी बचत संबंधित योजना को लेकर बातचीत कर सकते हैं। माता जी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है, जिसे देखकर आपको खुशी होगी। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को किसी फ्रॉड के होने से बचना होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज के दिन आपके लिए वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतने के लिए रहेगा, क्योंकि वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपको संतान की किसी बात पर क्रोध आएगा, लेकिन फिर भी आप कुछ नहीं करेंगे। आप अपने व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाए रखें। भाई बहनों से यदि अनबन चल रही थी, तो वह आज दूर होती दिख रही है, लेकिन आप अपनी ईगो में आकर किसी से कोई वादा ना करें, नहीं तो उसे पूरा करने में आपको समस्या होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप कार्यक्षेत्र में अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे और अधिकारी भी आपके कामों से प्रसन्न रहेंगे। आपका कोई जूनियर आपसे किसी वाद विवाद को लेकर उलझ सकता है, इसलिए आप सावधान रहें। जमीन जायदाद से संबंधित मामलों में आपको अपनी आंखों कान खुले रखने होंगे और यदि कोई समस्या हो, तो उसमें बड़े सदस्यों से बातचीत करके आगे बढ़ें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी नई इन्वेस्टमेंट का आप लाभ उठा सकते हैं|

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today December 11, 2023 : Aaj ka Rashifal December 11, 2023 Read More »

27 नक्षत्र और उनके जन्म फल

youtu.be/t09ahHPYyrk

27 नक्षत्र और उनके जन्म फल | Power of 27 Nakshatra in detail || In which year of life your Janma Nakshatra will give maximum results #nakshtra #learnastrology #jyotish #astrology #learnastrology #vedic #jyotish

This is Part-2 of our Nakshatra Series

Your Queries:-

nakshatra astrology

27 nakshatras characteristics

best nakshatra to be born in

27 nakshatras and their lords

nakshatra names

nakshatra meaning

nakshatra in english

details of all nakshatra

27 नक्षत्र

27 नक्षत्र और उनके जन्म फल

27 Nakshatra Birth

Learn Astrology

Vedic Jyotish

Jyotish Shastra

Vedic Astrology

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

27 नक्षत्र और उनके जन्म फल Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!