analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 7875

सनातन पंचांग 29 जनवरी 2026, जया एकादशी, भीष्म द्वादशी, आज का सम्पूर्ण राशिफल

सनातन पंचांग 29 जनवरी 2026: जया एकादशी (प्रेत मोचिनी), भीष्म द्वादशी व्रत, तिथि, नक्षत्र, योग, राहुकाल, व्रत विधि, महत्व, जन्मदिन विशेष और सभी 12 राशियों का आज का सम्पूर्ण राशिफल पढ़ें।

img 6504

🌤️ दिनांक – 29 जनवरी 2026
🌤️ दिन – गुरूवार
🌤️ विक्रम संवत – 2082
🌤️ शक संवत – 1947
🌤️ अयन – उत्तरायण
🌤️ ऋतु – शिशिर ऋतु
🌤️ मास – माघ
🌤️ पक्ष – शुक्ल
🌤️ तिथि – एकादशी दोपहर 01:55 तक, तत्पश्चात द्वादशी
🌤️ नक्षत्र – रोहिणी सुबह 07:31 तक, तत्पश्चात मृगशिरा
🌤️ योग – इन्द्र रात्रि 08:27 तक, तत्पश्चात वैधृति
🌤️ राहुकाल – दोपहर 02:16 से शाम 03:39 तक
🌤️ सूर्योदय – 07:18
🌤️ सूर्यास्त – 06:25
👉 दिशाशूल – दक्षिण दिशा में

🚩 व्रत पर्व विवरण – जया एकादशी, श्री भीष्म द्वादशी

💥 विशेष –
हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।
राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।।
सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।

💥 आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम जप के समान पुण्य प्राप्त होता है।
💥 एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।
💥 एकादशी को चावल, साबूदाना एवं शिम्बी (सेम) का सेवन वर्जित है।
💥 आँवले के रस से स्नान करने से समस्त पाप नष्ट होते हैं।

🌷 जया एकादशी (प्रेत मोचिनी एकादशी) 🌷

🙏🏻 यह व्रत ब्रह्महत्या जैसे पापों का नाश करता है तथा प्रेत योनि से रक्षा करता है।

भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को बताया कि जया एकादशी का उपवास रखने वाले को सांसारिक सुख-सम्पदा प्राप्त होती है। यह व्रत ब्रह्महत्या जैसे महापापों का भी नाश करता है और पिशाच योनि से मुक्ति दिलाता है।

🌷 भीष्म द्वादशी व्रत 🌷

🙏🏻 माघ मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को भीष्म द्वादशी का व्रत किया जाता है।
यह व्रत 29 जनवरी 2026, गुरुवार को है।

🌷 व्रत विधि
• प्रातः स्नान कर संध्यावंदन करें
• षोडशोपचार विधि से लक्ष्मीनारायण भगवान की पूजा
• पंचामृत, तुलसी, गंगाजल, फल-फूल से भोग
• कथा श्रवण, ब्राह्मण भोजन व दान

🌷 महत्व

इस व्रत से समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, सुख-समृद्धि और पापों का नाश होता है।
ॐ नमो नारायणाय नमः का जप विशेष फलदायी है।

🎂 29 जनवरी जन्मदिन विशेष

मूलांक – 2 (चंद्र ग्रह)
स्वभाव – कोमल, भावुक, संवेदनशील
ईष्टदेव – भगवान शिव, बटुक भैरव
शुभ रंग – सफेद, हल्का नीला
शुभ वर्ष – 2027, 2029, 2036

🔮 आज का सम्पूर्ण राशिफल | 29 जनवरी 2026 (गुरुवार)

♈ मेष 🐐

(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आपका आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। कार्य क्षेत्र पर दोपहर तक ही स्थिति आपके पक्ष में रहेगी इसके बाद धीरे-धीरे व्यवधान आने से धन की भी आमद रुकेगी। निवेश से आज बचे अन्यथा फंस सकता है। आज विरोधी आपकी एक गलती के इंतजार में बैठे हैं, दिन भर संयम एवं विवेक का परिचय दें अन्यथा बिना बात मान-हानि हो सकती है। प्रेम-प्रसंगों में अधिक निकटता रहने से थोड़ा मन शांत रहेगा। किसी पुराने विवाद के कारण गृहस्थ में तालमेल की कमी रहेगी। घरेलू कार्यों में सहयोग भी कम ही करेंगे लेकिन सार्वजनिक क्षेत्र पर बिना मांगे सलाह और सहायता देने के लिए तैयार रहेंगे। सेहत में थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।

♉ वृष 🐂

(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज दिन शुभ फलदायक रहने से मनचाहा कार्य कर सकेंगे। बड़े लोगों से भी आज आसानी से अपना स्वार्थ सिद्ध कर सकते हैं। दिन के प्रथम भाग में मानसिक रूप से चंचलता रहेगी, बचकानी हरकतों से घर के लोगों को हंसने पर मजबूर करेंगे। कार्य क्षेत्र पर माथा-पच्ची करनी पड़ेगी लेकिन सकारात्मक परिणाम भी मिलेंगे। विदेशी वस्तुओं के व्यापार अथवा शेयर संबंधित कारोबार में निवेश का निकट भविष्य में लाभ मिलेगा। महिला के सहयोग से भाग्योन्नति के मार्ग खुलेंगे। लेन-देन में अधिक सावधानी बरतें। घर में पैतृक संपत्ति के बंटवारे अथवा अन्य समस्याओं को लेकर आपस में चर्चा हो सकती है। संतान से सुख मिलेगा। सेहत ठंड में लापरवाही के कारण नरम रहेगी।

♊ मिथुन 👫

(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आपका आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। किसी अन्य व्यक्ति के कारण सरकारी उलझनों में फंसने की संभावना है, किसी की जमानत लेनी पड़ सकती है, संभव हो तो बचने का प्रयास करें। अनैतिक कार्य भी ध्यान आकर्षित करेंगे लेकिन इनसे दूरी बनाए रखें। आज वाद-विवाद के साथ मान-हानि के प्रबल योग बन रहे हैं। नौकरी पेशा जातक अपने कार्य से असंतुष्ट रहेंगे लेकिन अधिकारी अथवा सहकर्मी फिर भी कुछ न कुछ नुक्स निकालेंगे जिससे क्रोध आएगा और थोड़ी बहुत बहस भी होगी। अधिकारी वर्ग से की गई मामूली गलती बखेड़ा खड़ा कर सकती है, सावधान रहें। गृहस्थ में थोड़े उतार-चढ़ाव के बाद स्थिति आज नियंत्रण में रहेगी।

♋ कर्क 🦀

(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज भी दिन में कई बार लाभ के अवसर मिलेंगे। परंतु आलस्य और प्रमाद के कारण कार्यों को गंभीरता से नहीं लेंगे, फलस्वरूप उम्मीद से कम में ही संतोष करना पड़ेगा। गुप्त शत्रु पीठ पीछे हानि पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे, जानकर भी अनजान बनने के कारण आगे दुष्परिणाम हो सकते हैं, सतर्क रहें। मौज-शौक में अधिक व्यय करने के कारण आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। सेहत की लापरवाही करना ठीक नहीं, खराब पेट के कारण कई बीमारियां बन सकती हैं। घर में शांति रहेगी फिर भी ज्यादा बोलने से बचें, लोग सही बात का भी गलत अर्थ निकाल झगड़ा करेंगे।

♌ सिंह 🦁

(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज दिन के आरंभ में आपके विचार अनुसार सभी कार्य ठीक से सिरे चढ़ेंगे, धन लाभ की भी संभावना जगेगी। परंतु अकस्मात किसी अतिआवश्यक कार्य के आने से पूर्व नियोजित कार्यों को बीच में छोड़ना पड़ेगा। मध्यान तक दिनचर्या अस्त-व्यस्त होगी, इसके बाद ही पुनः स्थिर हो सकेगी। आज धन लाभ तो अवश्य होगा लेकिन धन आने से पहले जाने का मार्ग बना लेगा। मित्रों के साथ दुर्व्यसनों पर भी खर्च करेंगे। किसी मित्र के साथ अप्रिय स्थल की यात्रा अथवा कार्य करना पड़ सकता है। संध्या के समय खर्च अधिक रहेंगे। घर के सदस्य आपसे डर के कारण मन के भेद बताने में संकोच करेंगे। परिजन की सेहत संध्या के आसपास अचानक खराब होने से भागदौड़ करनी पड़ेगी। आपकी सेहत आज ठीक-ठाक ही रहेगी।

♍ कन्या 👩

(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन भाग्योदय करने वाला रहेगा। शरीर भी साथ देने से कार्यों को निष्ठा से करेंगे। किसी प्रतिष्ठित संस्था अथवा सरकारी क्षेत्र से लाभ के कार्य अनुबंध मिल सकते हैं। विरोधी भी शांत रहने से सफलता सुनिश्चित रहेगी। परंतु पारिवारिक वातावरण उथल-पुथल वाला रहेगा। परिजन की सेहत पर खर्च करना पड़ेगा। अधिक भागदौड़ के कारण आवश्यक कार्यों में विलंब होगा, परंतु हानि से बचे रहेंगे। आज किसी भी कार्य में आलस्य न करें अन्यथा भविष्य में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। आज किए गए कार्यों की पुनरावृत्ति शीघ्र ही देखने को मिलेगी, जैसा व्यवहार करेंगे वैसा ही आपके साथ घटित होगा, इसलिए सभी से प्रेम व्यवहार रखें।

♎ तुला ⚖️

(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

कुछ परेशानियों के साथ आज के दिन की शुरुआत होगी। सेहत हल्की सी नरम रहेगी फिर भी कार्य-व्यवसाय में जल्दी ही लग जाएंगे। प्रातः काल ही छोटी यात्रा के योग भी बनेंगे, इससे कुछ न कुछ लाभ ही मिलेगा। व्यवसाय में नए अनुबंध मिलने की संभावनाएं जगेगी परंतु मध्यान के बाद ही मिलेंगी। गृहणियां मायके या अन्य रिश्तेदारी में जाने की योजना बनाएंगी। खर्च पर नियंत्रण रखने में आज सफल रहेंगी लेकिन मितव्ययता आगे के खर्च को देखकर ही बरतेंगी। आर्थिक रूप से दिन मध्यम फिर भी संतोषजनक रहेगा, दैनिक खर्च आसानी से निकल जाएंगे। अधिकारी वर्ग से मेलजोल होने से सरकारी कार्य आगे बढ़ेंगे। संध्या बाद का समय व्यर्थ की चिंताओं में खराब करेंगे।

♏ वृश्चिक 🦂

(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज दिन भर आपके लिए शुभ योग बने रहेंगे। आपके विचारों में आत्मविश्वास एवं दया रहेगी, परोपकार के कार्यों को बिना बोले करेंगे। छोटे-बड़ों सभी का साथ मिलने से कठिन कार्य भी आसान बनेंगे। गलत माध्यम से धन कमाने की सोच भी रहेगी, इसमें पहले लाभ होगा लेकिन बाद में हानि निश्चित रहेगी, सोच-समझकर ही निर्णय लें। धन लाभ दोपहर के समय होने की संभावना है, लापरवाही में टल भी सकता है। नौकरी पेशा एवं थोक के व्यापारी आज खुलकर कार्य नहीं कर पाएंगे, कुछ सौदे हानि उठाकर भी करने पड़ेंगे। इसके बाद भी लाभ के लिए इंतजार करना पड़ेगा। संतान के कारण चिंता रह सकती है। आरोग्य पेट अथवा सर्दी संबंधित कारणों से प्रतिकूल रहेगा।

♐ धनु 🏹

(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

कार्य क्षेत्र की कुछ परेशानियों को छोड़ अन्य सभी कार्यों के लिए आज दिन शुभ रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी लेकिन व्यस्तता के कारण ठीक से समय नहीं दे पाएंगे। व्यावसायिक स्थल पर अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेंगे परंतु नौकरों अथवा सहकर्मियों का मनमाना व्यवहार परेशानी खड़ी कर सकता है। अन्य व्यक्तियों का कार्य भी आपके जिम्मे आने से असहजता रहेगी। धन लाभ के प्रयासों में दोपहर तक सफलता मिल जाएगी लेकिन रुक-रुक कर ही होगी। व्यापारी वर्ग कार्य क्षेत्र पर विस्तार की योजना बनाएंगे परंतु आज इसकी सफलता संदिग्ध रहेगी। संध्या बाद परिजनों के साथ शांति से समय कटेगा। सेहत को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे लेकिन छोटी-मोटी व्याधि होकर स्वतः शांत हो जाएगी।

♑ मकर 🐊

(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज ग्रह स्थिति में परिवर्तन होने से दिन उठा-पटक में बीतेगा। बनी-बनाई योजनाओं में व्यवधान आएंगे। किसी परिजन की जिद के कारण नई परेशानी खड़ी होगी। महिलाओं की जुबान फिसलने के कारण बैठे-बिठाए आफत मोल लेने वाली स्थिति बनेगी। मध्यान बाद सामाजिक कार्य-क्रम में उपस्थिति देने के कारण मन मारकर पूर्व नियोजित कार्यक्रम रद्द करना पड़ेगा। कार्य-व्यवसाय में थोड़े समय के लिए ही आकस्मिक लाभ बनेगा, इसके बाद उदासीनता रहेगी। सेहत लगभग सामान्य रहेगी। घरेलू सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। पति-पत्नी में थोड़ी बहुत नोक-झोंक लगी रहेगी। संध्या बाद सेहत का ध्यान रखें, लापरवाही बाद में भारी पड़ सकती है।

♒ कुंभ 🍯

(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन का पूर्वार्ध आपको बेचैन कर सकता है। कुटुंब में अहं को लेकर टकराव होने से वातावरण कलुषित होगा। भाई-बंधुओं में बचने पर भी किसी बात पर टकराव होने की संभावना है। न चाहते हुए भी बीच-बचाव में पड़ने से आपको भी पिसना पड़ेगा। आज जल्दबाजी में किसी की जिम्मेदारी न लें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। कार्य क्षेत्र पर भी जल्दबाजी के कारण गलत निर्णय नुकसान कराएगा। सरकारी कार्य आज न करें, धन और समय व्यर्थ होंगे। आवश्यकता के अनुसार ही खर्च करें। मानसिक अशांति का असर सेहत पर भी देखने को मिलेगा, थोड़े से परिश्रम में अधिक थकान, हाथ-पैर में शिथिलता आएगी। घर में किसी स्त्री के कारण कोई नई समस्या बनेगी। आज धैर्य धारण करें, कल से स्थिति में सुधार आएगा।

♓ मीन 🐳

(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आपका आज का दिन बीते कल से काफी बेहतर रहेगा। आज आप नीतिपूर्वक कार्य करना पसंद करेंगे जिससे धन मिले या न मिले, सम्मान अवश्य बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में अधिक समय देंगे। धार्मिक क्षेत्र पर दान-पुण्य के अवसर भी मिलेंगे। ज्योतिष अथवा तंत्र-मंत्र, आध्यात्म के गूढ़ रहस्यों को जानने की उत्सुकता रहेगी। संध्या के आसपास आकस्मिक धन लाभ से उत्साह बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी एवं नौकरों के मनमाने व्यवहार के कारण थोड़ी असुविधा हो सकती है। पति-पत्नी के बीच थोड़े बहुत मतभेद को छोड़ घर में शांति रहेगी। उदर शूल एवं हड्डियों से संबंधित समस्या हो सकती है।

सनातन पंचांग 29 जनवरी 2026, जया एकादशी, भीष्म द्वादशी, आज का सम्पूर्ण राशिफल Read More »

img 7875

आज का राशिफल 28 जनवरी 2026 | Aaj Ka Rashifal Wednesday | Daily Horoscope in Hindi

आज का राशिफल 28 जनवरी 2026 बुधवार को सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें इस लेख में। मेष से लेकर मीन राशि तक करियर, धन, व्यापार, नौकरी, स्वास्थ्य, प्रेम और पारिवारिक जीवन से जुड़ा संपूर्ण दैनिक राशिफल हिंदी में पढ़ें। आज के शुभ-अशुभ योग, ग्रह स्थिति और ज्योतिषीय प्रभावों के आधार पर तैयार किया गया यह राशिफल आपके दिन की सही योजना बनाने में मदद करेगा। दैनिक राशिफल पढ़कर जानें आज के अवसर, सावधानियाँ और भाग्य का साथ।

🌤️ दिनांक – 28 जनवरी 2026
🌤️ दिन – बुधवार
🌤️ विक्रम संवत – 2082
🌤️ शक संवत – 1947
🌤️ अयन – उत्तरायण
🌤️ ऋतु – शिशिर ऋतु
🌤️ मास – माघ
🌤️ पक्ष – शुक्ल
🌤️ तिथि – दशमी शाम 04:35 तक, तत्पश्चात एकादशी
🌤️ नक्षत्र – कृत्तिका सुबह 09:26 तक, तत्पश्चात रोहिणी
🌤️ योग – ब्रह्म रात्रि 11:54 तक, तत्पश्चात इन्द्र
🌤️ राहुकाल – दोपहर 12:52 से 02:15 तक
🌤️ सूर्योदय – 07:18
🌤️ सूर्यास्त – 06:25

👉 दिशाशूल – उत्तर दिशा

🚩 व्रत पर्व विवरण –
💥 विशेष –

🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩

🌷 एकादशी व्रत के लाभ 🌷

➡️ 28 जनवरी 2026 (बुधवार) को शाम 04:35 से 29 जनवरी 2026 (गुरुवार) को दोपहर 01:55 तक एकादशी है।

💥 विशेष –
👉 29 जनवरी 2026, गुरुवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें।

🙏🏻 एकादशी व्रत के पुण्य के समान और कोई पुण्य नहीं है।
🙏🏻 सूर्यग्रहण में दान से जो पुण्य मिलता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी व्रत से होता है।
🙏🏻 गौ-दान, सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से भी अधिक पुण्य एकादशी व्रत से होता है।
🙏🏻 एकादशी व्रत करने वालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और परिवार पर कृपा करते हैं।
🙏🏻 धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है।
🙏🏻 कीर्ति, श्रद्धा और भक्ति बढ़ती है, जीवन रसमय बनता है।
🙏🏻 परमात्मा की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

📖 भगवान शिव ने नारद से कहा है —
एकादशी व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं।
एकादशी के दिन किया गया व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना फल प्राप्त होता है।

🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩

🌷 एकादशी के दिन करने योग्य 🌷

🙏🏻 एकादशी के दिन दीपक जलाकर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
🙏🏻 यदि सहस्त्रनाम संभव न हो, तो 10 माला गुरुमंत्र का जप करें।
🙏🏻 यदि घर में क्लेश हो, तो संकल्प लेकर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करने से शांति आती है।

🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩

🌷 एकादशी के दिन सावधानियाँ 🌷

🙏🏻 महीने में दो बार आने वाली एकादशी पाप और रोगों का नाश करती है।
🙏🏻 वृद्ध, बालक या रोगी यदि व्रत न कर सकें तो चावल का त्याग अवश्य करें।
🙏🏻 शास्त्रों के अनुसार एकादशी के दिन चावल खाने से पाप लगता है।
📖 डोंगरे जी महाराज के भागवत प्रवचनों में भी इसका उल्लेख है।

🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩

🙏🌷🍀🌻🌹🌸💐🍁🌺🙏
🎂 जिनका आज जन्मदिन है उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ, बधाई एवं शुभ आशीर्वाद 🌹

28 जनवरी को जन्मे व्यक्तियों का व्यक्तित्व

28 तारीख को जन्मे व्यक्ति राजसी प्रवृत्ति के होते हैं।
2 + 8 = 10 ⇒ मूलांक 1 (सूर्य)

✔️ नेतृत्व क्षमता
✔️ साहसी और जिज्ञासु
✔️ अत्यंत महत्वाकांक्षी
✔️ आत्मविश्वास से भरपूर
✔️ सौंदर्यप्रेमी
✔️ मानसिक शक्ति प्रबल

आपके लिए विशेष

शुभ दिनांक – 1, 10, 20, 28
शुभ अंक – 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82
शुभ वर्ष – 2026, 2044, 2053, 2062
ईष्टदेव – सूर्य उपासना एवं माँ गायत्री
शुभ रंग – लाल, केसरिया, क्रीम

जन्मतिथि अनुसार भविष्यफल

करियर – पदोन्नति के योग, अधूरे कार्य पूरे होंगे।
परिवार – विवाह योग, पारिवारिक सुख।
स्वास्थ्य – वर्ष उत्तम रहेगा।

🌹 आज का राशिफल 🌹

दिनांक – 28 जनवरी 2026

♈ मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज के दिन का पूर्वार्ध कुछ ख़ास नहीं रहेगा। दैनिक कार्य सामान्य गति से चलते रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर विलम्ब के कारण व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। अधूरे कार्य आज भी लटके रहने की संभावना है। मध्यान के बाद का समय कार्यों से मन भटकाएगा। आज आप स्वयं को छोड़ इधर-उधर की बातों में ज्यादा रुचि लेंगे, लेकिन किसी को बिना मांगे सलाह न दें अन्यथा सम्मान में कमी आ सकती है। दो पक्षों में सुलह कराने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रह सकती है। विरोधी शांत रहेंगे। धन लाभ आज चाहकर भी आशा के अनुरूप नहीं रहेगा। मन बहलाने के लिए अनैतिक कर्म भी कर सकते हैं।

♉ वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन आपके लिए आशा से अधिक फायदेमंद रहेगा। घर एवं बाहर आश्चर्यजनक घटनाएं घटित होंगी। जहां आप हानि की संभावना रखेंगे, वहीं से लाभ मिलेगा। कार्य क्षेत्र पर आरंभ में थोड़ी परेशानी रहेगी लेकिन बाद में स्थिति अनुकूल बनेगी। कई साधनों से एक साथ धन लाभ होगा। विरोधी भी आपकी कार्यकुशलता की प्रशंसा करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान बढ़ेगा, परन्तु गृहस्थ जीवन में इसके विपरीत वातावरण रहने से हतोत्साहित हो सकते हैं। परिजन आपकी बातों पर शीघ्र विश्वास नहीं करेंगे। सेहत की अनदेखी भारी पड़ सकती है।

♊ मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन प्रतिकूल रहेगा। जिस भी कार्य को करने का प्रयास करेंगे उसमें विलंब और कमी रहेगी। सहकर्मी छींटाकशी करेंगे जिससे वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। आपकी विचारधारा दूसरों से मेल नहीं खाएगी, जिससे तालमेल बैठाने में कठिनाई होगी। घर में भाई-बंधुओं से वैचारिक मतभेद के कारण कलह संभव है। बुजुर्गों का व्यवहार भी निराशाजनक रहेगा। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य में निवेश न करें, हानि की संभावना अधिक है। विपरीत लिंगी के प्रति सम्मानजनक दृष्टिकोण रखें।

♋ कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपको राजकीय एवं सामाजिक क्षेत्र से लाभ और मान-सम्मान दिलाएगा। कारोबारी लोग रुके हुए कार्य पूर्ण कर पाएंगे। प्रतिस्पर्धा कम रहने से लाभ के अवसर बढ़ेंगे। लेन-देन से समय पर धन प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे। सामाजिक जीवन में प्रभाव बढ़ेगा। किसी मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। महिलाएं आज महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति से उत्साहित रहेंगी। जननेंद्रिय संबंधी समस्या हो सकती है, पानी अधिक पिएं।

♌ सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का वातावरण अनुकूल रहेगा, जिससे दिनचर्या सुव्यवस्थित रहेगी। कार्यों को गंभीरता से लेकर समय से पहले पूर्ण करेंगे। धन लाभ के लिए अभी प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। कार्य क्षेत्र में व्यवहार कुशलता की सराहना होगी। मध्यान के बाद किसी के व्यवहार से झुंझलाहट आ सकती है। काम निकालने के लिए खुशामद करनी पड़ सकती है। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। महिलाएं पुरुषों का सहयोग करेंगी।

♍ कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज अधूरे कार्य पूरे करने की जल्दबाजी रहेगी। जल्दबाजी में कुछ कार्य बिगड़ सकते हैं। अपनी गलती का गुस्सा दूसरों पर निकालने से विवाद हो सकता है। अधिकांश कार्य थोड़ी देरी से पूरे हो जाएंगे। धन लाभ संध्या के समय होगा, लेकिन अपेक्षा से कम। नौकरीपेशा लोग अवकाश का मन बना सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी, टोने-टोटकों पर विश्वास कर सकते हैं। पारिवारिक वातावरण मध्यम रहेगा। अविवाहितों के लिए रिश्ते आएंगे।

♎ तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन प्रतिकूल फल देगा। प्रातःकाल से शारीरिक एवं मानसिक थकावट रहेगी। मन दो विषयों में भटकने से असमंजस में रहेगा। बार-बार प्रयास के बाद भी निराशा मिलेगी। बड़बोलेपन से परेशानी बढ़ सकती है। पूजा-पाठ में मन नहीं लगेगा। लोग मीठा बोलकर आपकी भलमनसाहत का लाभ उठा सकते हैं। व्यवसाय से धन लाभ होगा, लेकिन टिक नहीं पाएगा।

♏ वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज बनाई गई योजनाएं शीघ्र सफल होंगी। महत्वपूर्ण कार्य सरलता से पूरे होंगे। कार्य व्यस्तता के कारण घरेलू कार्यों की अनदेखी से पारिवारिक तनाव हो सकता है। धन लाभ से संतुष्टि रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धर्म-कर्म में विश्वास रहेगा लेकिन समय नहीं दे पाएंगे। सभी को साथ लेकर चलने से सम्मान मिलेगा। बुजुर्गों एवं अधिकारियों से मतभेद हो सकता है। धन आवश्यकतानुसार प्राप्त होगा।

♐ धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। शारीरिक कमजोरी के बावजूद काम की अधिकता रहेगी। धन संबंधी कार्य जोड़-तोड़ से पूरे होंगे, फिर भी आशंका बनी रहेगी। विद्यार्थियों में मध्यान तक पढ़ाई में एकाग्रता रहेगी, बाद में चंचलता आएगी। किसी की छोटी गलती से बड़ा नुकसान संभव है। महिलाएं स्वयं को अधिक बुद्धिमान मानेंगी। घरेलू सुख से पहले कटु अनुभव होंगे।

♑ मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज पुराने परिश्रम का फल मिलेगा। व्यवहारिक संबंधों से लाभ होगा। व्यवसाय से मध्यान तक अच्छा धन अर्जन होगा। नए निवेश से बचें। घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी। सुख-साधनों पर खर्च होगा। रिश्तेदारी में जाना पड़ सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वाणी की मधुरता से लोग प्रभावित होंगे। धार्मिक यात्रा एवं दान-पुण्य के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

♒ कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज गृहक्लेश के कारण वातावरण अशांत रह सकता है। भाई-बंधुओं से मतभेद रहेंगे। जमीन-जायदाद के मामलों में जल्दबाजी न करें। व्यवसाय में सुधार से थोड़ी राहत मिलेगी। नौकरीपेशा लोग घूमने का मन बनाएंगे। स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें रहेंगी। अधिकारियों से बहस हो सकती है। पड़ोसियों से संबंध बिगड़ेंगे। लंबी यात्रा टालें। चोरी की संभावना है।

♓ मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज अधिकांश समय शांति से बीतेगा, लेकिन पारिवारिक उलझनें परेशान करेंगी। व्यवसाय में परिश्रम का फल देर से मिलेगा। धन लाभ के लिए इंतजार करना पड़ेगा। सहकर्मियों से नम्रता रखें। व्यवहार में बदलाव से लोग चकित होंगे। सामाजिक क्षेत्र से नए आय स्रोत बनेंगे। उच्च वर्ग के लोगों से लाभदायक संपर्क होगा। खर्च बढ़ने से आर्थिक दबाव रहेगा। स्वजनों से मतभेद होंगे, लेकिन गंभीर परिणाम नहीं होंगे।

आज का राशिफल, aaj ka rashifal, 28 जनवरी 2026 राशिफल, daily rashifal hindi, rashifal 28 january 2026, बुधवार राशिफल, hindi horoscope today, today rashifal in hindi, zodiac horoscope hindi, mesha rashifal, vrishabh rashifal, mithun rashifal, kark rashifal, singh rashifal, kanya rashifal, tula rashifal, vrishchik rashifal, dhanu rashifal, makar rashifal, kumbh rashifal, meen rashifal, sanatan rashifal, hindu rashifal

#AajKaRashifal,#Rashifal,#DailyRashifal,#RashifalToday,#HindiRashifal,#28January2026,#WednesdayRashifal,#HoroscopeHindi,#ZodiacSigns,#Mesha,#Vrishabh,#Mithun,#Kark,#Singh,#Kanya,#Tula,#Vrishchik,#Dhanu,#Makar,#Kumbh,#Meen,#Sanatan,#Astrology,#Jyotish

आज का राशिफल 28 जनवरी 2026 | Aaj Ka Rashifal Wednesday | Daily Horoscope in Hindi Read More »

img 7701

वैदिक हिन्दू पंचांग 22 जनवरी 2026: गणेश जयंती, विनायक चतुर्थी, आज का राशिफल, गुरुवार विशेष व जन्मदिन भविष्यफल

img 6637

22 जनवरी 2026 का वैदिक हिन्दू पंचांग पढ़ें। जानिए आज की तिथि, नक्षत्र, योग, राहुकाल, गणेश जयंती, गुरुवार विशेष उपाय, जन्मदिन मूलांक भविष्यफल और सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।

वैदिक हिन्दू पंचांग 22 जनवरी 2026, आज का पंचांग, 22 जनवरी राशिफल, गणेश जयंती 2026, विनायक चतुर्थी, गुरुवार विशेष, आज का राशिफल हिंदी, Hindu Panchang Today, Rashifal in Hindi

🌞 वैदिक हिन्दू पंचांग 🌞

📅 दिनांक – 22 जनवरी 2026 (गुरुवार)

⛅ पंचांग विवरण
• ⛅ दिन – गुरुवार
• ⛅ विक्रम संवत् – 2082
• ⛅ अयन – उत्तरायण
• ⛅ ऋतु – शिशिर
• ⛅ मास – माघ
• ⛅ पक्ष – शुक्ल
• ⛅ तिथि – चतुर्थी रात्रि 02:28 (23 जनवरी) तक, तत्पश्चात् पञ्चमी
• ⛅ नक्षत्र – शतभिषा दोपहर 02:27 तक, तत्पश्चात् पूर्व भाद्रपद
• ⛅ योग – वरीयान् शाम 05:38 तक, तत्पश्चात् परिघ
• ⛅ राहुकाल – दोपहर 02:01 से 03:23 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)
• ⛅ सूर्योदय – 07:10
• ⛅ सूर्यास्त – 06:07
• ⛅ दिशा शूल – दक्षिण
• ⛅ ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 05:25 से 06:18
• ⛅ अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:17 से 01:00
• ⛅ निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:12 से 01:05

🌥️ व्रत एवं पर्व
• गणेश जयंती
• विनायक चतुर्थी

🌥️ विशेष सूचना

चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है।
(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड 27.29–34)

🔹 गुरुवार विशेष उपाय
• हर गुरुवार तुलसी के पौधे में गाय का शुद्ध कच्चा दूध अर्पित करने से घर में लक्ष्मी स्थायी होती है।
• गुरुवार व्रत और गुरु पूजन से जीवन में गुरु कृपा बनी रहती है।
• देवगुरु बृहस्पति के प्रतीक आम के वृक्ष की पूजा करें।
• जल में चने की दाल, गुड़, हल्दी, कुमकुम व चावल डालकर आम की जड़ में अर्पित करें।

मंत्र:
ॐ ऐं क्लीं बृहस्पतये नमः।
• पाँच परिक्रमा करें और गुड़/बेसन की मिठाई चींटियों को दें।
• गुरुवार को बाल कटवाना व तेल मालिश वर्जित है।
• यदि मालिश आवश्यक हो तो तेल में दूर्वा मिलाकर करें।

🎂 आज जन्मदिन वालों के लिए विशेष

जन्मतिथि – 22 जनवरी
मूलांक – 4

इस मूलांक के व्यक्ति जिद्दी, साहसी, कुशाग्र बुद्धि वाले होते हैं। जीवन में अनेक उतार-चढ़ाव आते हैं, परंतु ये लोग कुलदीपक बनते हैं। नेतृत्व क्षमता प्रबल होती है। बाहर से कठोर पर अंदर से अत्यंत कोमल हृदय के होते हैं।

🔹 शुभ तत्व
• शुभ दिनांक – 4, 8, 13, 22, 26, 1
• शुभ अंक – 4, 8, 18, 22, 45, 57
• शुभ वर्ष – 2031, 2040, 2060
• ईष्टदेव – श्री गणेश, श्री हनुमान
• शुभ रंग – नीला, काला, भूरा

🔮 जन्मतिथि अनुसार भविष्यफल
• करियर – उन्नति के योग, सतर्कता आवश्यक
• परिवार – सहयोग और मान-सम्मान बढ़ेगा
• व्यवसाय – गुप्त योजनाएँ लाभ देंगी

🔮 आज का राशिफल – 22 जनवरी 2026

♈ मेष (Aries)

उत्साह बना रहेगा। पुराने कर्ज से राहत मिलेगी, पर खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। शेयर बाजार से लाभ संभव है। नौकरी में मेहनत सफल होगी।

♉ वृषभ (Taurus)

आवश्यक कार्यों में सफलता मिलेगी। सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। संतान से शुभ समाचार मिलेगा।

♊ मिथुन (Gemini)

नए प्रयोग लाभकारी रहेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। परीक्षा परिणाम अनुकूल रहेंगे।

♋ कर्क (Cancer)

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक मामलों को गोपनीय रखें।

♌ सिंह (Leo)

मेहनत का पूरा फल मिलेगा। निर्णय क्षमता मजबूत होगी। व्यवसाय में सुधार होगा।

♍ कन्या (Virgo)

नई संपत्ति के योग हैं। अटकी डील पूरी हो सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

♎ तुला (Libra)

महत्वपूर्ण मुलाकातें होंगी। बैंक से ऋण मिलने के योग हैं। दिनचर्या सुधारें।

♏ वृश्चिक (Scorpio)

नौकरी की तलाश करने वालों को सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य विशेषकर पेट का ध्यान रखें।

♐ धनु (Sagittarius)

मिश्रित फलदायक दिन। पारिवारिक चर्चा होगी। साझेदारी से लाभ संभव।

♑ मकर (Capricorn)

राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ। यात्रा में सावधानी रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे।

♒ कुंभ (Aquarius)

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश से लाभ। धार्मिक आयोजन का योग।

♓ मीन (Pisces)

वाहन खरीद की योजना बनेगी। पढ़ाई में गुरुजनों का सहयोग मिलेगा। धन उधार लेने से बचें।

आजकापंचांग #VaidiK_Panchang #RashifalToday #22January2026 #GaneshJayanti #VinayakChaturthi #GuruvarSpecial #HindiRashifal #SanatanDharma #HinduPanchang

वैदिक हिन्दू पंचांग 22 जनवरी 2026: गणेश जयंती, विनायक चतुर्थी, आज का राशिफल, गुरुवार विशेष व जन्मदिन भविष्यफल Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!