analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 7625 1

Horoscope Today December 03, 2023 : Aaj ka Rashifal December 03, 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for 03 December 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 03 दिसम्बर 2023

दिन – रविवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – मार्गशीर्ष (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार कार्तिक)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – षष्ठी शाम 7:27 तक तकतत्पश्चात सप्तमी

नक्षत्र – अश्लेशा रात्रि 09:36 तक तत्पश्चात मघा

योग – इन्द्र रात्रि 08:56 तक तत्पश्चात वैधृति

राहुकाल – शाम 04:34 से शाम 05:56 तक

सूर्योदय-07:01

सूर्यास्त- 17:54

दिशाशूल – पश्चिम दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष

घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। आपको कुछ अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार के सदस्यों से आपको तालमेल बनाकर चलना बेहतर रहेगा। आपकी कोई रुकी हुई डील फाइनल होगी, जिससे आपको खुशी होगी। आपको किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा होगा। आपकी कोई गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। आपको विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आपको जन कल्याण के कार्य से जुड़ने का मौका मिलेगा और रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आप किसी शुभ सूचना को दूसरों से साझा करेंगे, लेकिन आप अपनी भावनाओं पर अंकुश लगाएं, नहीं तो आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी निवेश करने से पहले आपको अपने परिवार के सदस्यों से बातचीत करनी होगी। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। जो आपकी खुशी का कारण बनेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके परिवार में किसी शुभ और मंगल कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। घर परिवार में सदस्यों से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आपका मनोबल ऊंचा रहेगा, जिसके कारण आप किसी काम को करने मे संकोच नहीं करेंगे। आपकी कोई रुकी हुई डील फाइनल हो सकती है। आपको अपनी पुरानी गलतियों से सबक लेना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ किसी डिनर डेट पर जाने की योजना बना सकते हैं। मित्रों का आपको पूरा साथ मिलेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। रचनात्मक प्रयासों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। किसी से किए हुए वादे को समय रहते पूरा करें। आप अपनी जिम्मेदारियों पर खरे उतरेंगे। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो आप इसकी शुरुआत कर सकते हैं। आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी। आप अपनी आय और व्यय के लिए एक सूची बनाकर चले, तो आप अपने बढ़ते खर्चों पर आसानी से लगाम लगा पाएंगे। किसी नए वाहन को खरीदने का सपना आपका पूरा होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपकी दान धर्म के कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी और आपको किसी कानूनी मामले में सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। आप माताजी से किसी किए हुए वादे को समय रहते पूरा करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बौझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। बिजनेस में आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी कामकाज के मामले बेहतर रहेंगे। व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतर रहेगा। आपको लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतनी होगी। करियर को लेकर आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। जीवनसाथी से आप भविष्य संबंधित कुछ योजनाओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। आपका कोई काम पूरा होते होते रह सकता है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए पद प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में यदि कोई वाद विवाद हो, तो अधिकारियों के सामने रखना बेहतर रहेगा। महत्वपूर्ण प्रयास आपके पक्ष में रहेंगे और आपकी वरिष्ठजनों से मुलाकात होगी। आपको छुटपुट लाभ के अवसरों को पहचानकर उन पर अमल करना होगा, तभी आप अच्छा लाभ कमा पाएंगे। परिवार में किसी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, इसलिए आप बहुत ही तोलमोल कर बोले। आप किसी को बिना मांगे सलाह ना दें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा और यदि आप अपने भाई या बहन से कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। कार्यक्षेत्र में यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आपको मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं और आप अपने डेली रूटीन को बनाए रखें, नहीं तो उसमें कुछ गलती हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपकी कोई बिजनेस संबंधित डील फाइनल होगी। आप यदि किसी से धन उधार लेंगे, तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आप किसी काम को करने में उतावलापन ना दिखाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपने किसी परिवार के सदस्य की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपको वापस करना होगा। परिवार में लोगों का सहयोग आप पर बना रहेगा, लेकिन आपको यदि कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, उसमें ढील बिल्कुल ना दे, नहीं तो वह आज बढ़ सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ कमजोर रहने वाला है। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी और विभिन्न कार्यों को आप तेजी से पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। व्यक्तिगत विषयों में संवेदनशीलता आएगी। मित्रों के साथ दूरी होगी और घनिष्ठता और बढ़ेगी। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपको कुछ समस्या हो सकती है। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत कर सकते हैं। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होगा। नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा और आपकी मेहनत कार्यक्षेत्र में रंग लाएगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के साथ बहसबाजी में ना पड़े, नहीं तो इससे आपके कामों में रुकावट आएगी और संतान के करियर को लेकर आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। कामकाज के मामलों में आप ढील ना दें, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। आपका कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आपको कुछ ठगी लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आर्थिक मामलों में आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी कला और निखरेगी, जिससे लोगों से आपको शाबाशी भी मिल सकती है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। बुद्धि और विवेक से लिए गए निर्णय से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। शैक्षाणिक गतिविधियां बढ़ेंगी। बड़ों के साथ आदर और सम्मान बनाए रखें। किसी सदस्य से किए हुए वादे को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। संतान को संस्कार और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे|

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today December 03, 2023 : Aaj ka Rashifal December 03, 2023 Read More »

a72f643b 5956 41e0 b68c 7f3b327379e5 1

Horoscope Today December 02, 2023 : Aaj ka Rashifal December 02, 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for 02 December 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 02 दिसम्बर 2023

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – मार्गशीर्ष (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार कार्तिक)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – पंचमी शाम 05:14 तक तकतत्पश्चात षष्ठी

नक्षत्र – पुष्य शाम 06:54 तक तत्पश्चात अश्लेशा

योग – ब्रह्म रात्रि 08:19 तक तत्पश्चात इन्द्र

राहुकाल – सुबह 09:44 से सुबह 11:06 तक

सूर्योदय-07:01

सूर्यास्त- 17:54

दिशाशूल – पूर्व दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है।

आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रेम व सहयोग की भावना लेकर आएगा। घर परिवार में माहौल आनंदमय रहेगा। आवश्यक कार्यों पर आपका पूरा ध्यान रहेगा और मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी बुद्धि व विवेक से लिए गए निर्णय से आपको खुशी होगी। आप खुशियों को अपने परिजनों के साथ साझा करेंगे। मेलजोल की भावना बढ़ेगी और वरिष्ठ सदस्यों के साथ बैठकर आप कुछ पारिवारिक मुद्दे को लेकर बातचीत कर सकते हैं। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। सामाजिक प्रयास बढ़ेंगे। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। भाई बंधुओ से नजदीकीयां आएंगी। यदि आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को अपनी जिम्मेदारियां को समय से पूरा करना होगा। आपके कुछ नए विरोधी पनप सकते हैं जो आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों को बल मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आपका कोई पैतृक संपति संबंधित मामला चल रहा है,तो उसमें आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप अपनी जिम्मेदारियां में ढील ना दें। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपका लड़ाई झगड़ा हो सकता है जिसके कारण जीवन साथी आपसे नाराज रहेंगे। विभिन्न कार्यों में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़ने के लिए रहेगा। आपकी सुख व समृद्धि बढ़ेगी। व्यवसाय में यदि आपको कोई सलाह दे तो आप उस पर सोच विचार करें। आपकी कोई जरूरी जानकारी लीक हो सकती हैं। आप अपने कामों में सोच से आगे बढ़े तो आप लिए बेहतर रहेगा। मित्रों से चल रही अनबन दूर होगी। आप दिखावे के चक्कर में अत्यधिक धन व्यय कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको यदि कोई जिम्मेदारी सौपी पर जाए तो उसे समय रहते पूरा करें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आपके बढ़ने खर्च आपको परेशान करेंगे। किसी वाद विवाद की स्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आर्थिक मामलों में पूरी सहजता दिखाएं। व्यापार में आप किसी को साझेदार बनाने से बचें। विदेश की यात्रा पर जाने की आप प्लानिंग कर सकते हैं। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। आप अपने कामों में लापरवाही न करें। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मनवांछित फल की प्राप्ति के लिए रहेगा। पितरों के साथ आप कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अधिकारियों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आप जो भी प्रयास करेंगे उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था तो उसमें भी आपको जीत मिलती दिख रही है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। विभिन्न विषयों में गति आएगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों की पद में प्रतिष्ठा बढ़ सकती हैं। आपको अपने मित्रों से किसी बात को गुप्त नहीं रखना है। कार्यक्षेत्र में आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप किसी मनोरंजन की यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपने व्यावसायिक कामों को लेकर अपने भाई व बहनों से मदद मांग सकते हैं। यदि ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे धन मांगे, तो बिल्कुल ना दें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छे परिणाम लेकर आएगा। अपनों का साथ व सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा और आपकी मेहनत रंग लाएगी। भाईयों का साथ मिलने से आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मागंलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। रक्त संबंधी रिश्तों में किसी बात को लेकर अनबन पैदा हो सकती हैं। जनकल्याण के कार्य से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। पुण्य कार्य में भी आप अच्छा खासा धन लगाएंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आपको नजर अंदाज करने से बचना होगा। आप अपनी मेहनत में कोई कसर ना छोडें। व्यापार कर रहे लोगों अपने डेली रूटीन को बनाए रखे। आपके व्यक्तिगत प्रयास बेहतर रहेंगे। लेनदेन से संबंधित कोई मामला आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है, इसलिए आप अपनी बात स्पष्टता से रखें। घूमने फिरने जाने की यदि आप प्लानिंग कर रहे हैं तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें, नही तो आपका धन खर्च बढ़ सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है क्योंकि उन्हें उनकी पुरानी समस्याओं से राहत मिलेगी। मित्रों व सहकर्मियों पर आपका पूरा विश्वास रहेगा। आर्थिक गतिविधियों में आप कोई पहल न करें। किसी को सलाह देने से पहले सोच विचार करें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान पक्ष की ओर से आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आप आवश्यक कामों में ढील ना दे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा। लेनदेन के मामलों में जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं नहीं तो समस्या हो सकती है। सेवा क्षेत्र में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप अपनी मेहनत में कोई कसर ना छोडें नहीं तो आपके काफी काम में लटक सकते हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी और आपकी मेहनत रंग लाएगी। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला आपको परेशान कर सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा से जुड़े समस्याओं से राहत मिलेगी। धन संबंधी मामलों मे आपकी पूरी रुचि रहेगी। जीवन साथी के साथ रिश्ते को बेहतर बनाने की आप पूरी कोशिश करेंगे। आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं के खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। नए अनुबंधों का आपको लाभ मिलेगा। आप अपने मन में सकारात्मकता बनाए रखें|

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today December 02, 2023 : Aaj ka Rashifal December 02, 2023 Read More »

img 7889 1

Horoscope Today December 01, 2023 : Aaj ka Rashifal December 01, 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for 01 December 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 01 दिसम्बर 2023

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – मार्गशीर्ष (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार कार्तिक)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – चतुर्थी शाम 03:31 तक तकतत्पश्चात पंचमी

नक्षत्र – पुनर्वसु शाम 04:40 तक तत्पश्चात पुष्य

योग – शुक्ल रात्रि 08:04 तक तत्पश्चात ब्रह्म

राहुकाल – सुबह 11:05 से दोपहर 12:28 तक

सूर्योदय-07:00

सूर्यास्त- 17:54

दिशाशूल – पश्चिम दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।

आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष

पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी निर्णय को लेने से बचने के लिए रहेगा। व्यक्तिगत विषय में आपको सावधानी बरतनी होगी और यदि आपने किसी से कोई वादा किया है, तो आप उसे समय रहते पूरा करें। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। परिवार में करीबियों से चल रही अनबन दूर होगी और सभी एक दूसरे के पास आएंगे। यदि कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें आपको शांत रहना है। आपको वाहनों के प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। भावनात्मक विषयों में आपको कुछ सावधान रहना होगा। कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में आप कामयाब रहेंगे। यदि आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। किसी काम को करने के प्रति आपकी रुचि जागृत हो सकती है। जीवनसाथी के करियर को लेकर आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। सामाजिक कार्यों के प्रति आपकी पूरी रुचि रहेगी। किसी सरकारी योजना में आप उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी और रक्त संबन्धीं रिश्तों में मजबूती आएगी। परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर आप कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे और परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह दूर होगी। जिससे परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। नौकरी के साथ-साथ आप किसी पार्टटाइम कार्य को करने के लिए योजना बना सकते हैं। सभी क्षेत्रों में आप आगे रहेंगे और आप अपने खानपान और जीवनशाली में बदलाव लाने की कोशिश करेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़ने के लिए रहेगा। आप अपनी जीवनशैली को सुधारने में लगे रहेंगे। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन पहले से बेहतर रहेगा। आर्थिक गतिविधियों को बल मिलेगा और विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो कोई उन्हें धोखा दे सकता है। आप अपने घर की मरम्मत करने की भी योजना बना सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। संतान को आप कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी आय कम होगी और व्यय बढ़ेगा, जो आपकी समस्या का कारण बनेगा। आप अपने माता-पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आप किसी बात को लेकर उलझन में ना आएं। परंपरागत कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। संतान को संस्कार का पाठ पढ़ाएंगे। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे, जिससे वह भविष्य के लिए भी आसानी से बचत कर पाएंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। बिजनेस में आप कोई जोखिम उठाने से बचें, नहीं तो इससे आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। वाणिज्यिक प्रयास आपके लिए बेहतर रहेंगे। करियर को लेकर आप कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं और परिवार में यदि किसी सदस्य के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। मित्रों का साथ आपको पूरा मिलेगा। आप यदि किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो, तो उसमें बहुत ही सूझबूझ से चले, नहीं तो किसी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आप किसी बड़े लक्ष्य पर फोकस बनकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका कोई बिजनेस संबंधी योजना यदि पूरी होते-होते रह रही थी, तो वह आज पूरी हो सकती है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की कुछ जिम्मेदारियाओं का बोझ बढ़ सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को योग्यता अनुसार काम मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको लाभ के अवसरों को पहचानकर उन पर अमल करना होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। बंधु बंधुओं से आपको मदद मिलेगी और आपके कामों में यदि कुछ अवरोध आ रहे थे, तो वह दूर होंगी। आपको यदि कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। बिजनेस के कामों को लेकर आप किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत कर सकते हैं, जिससे आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना भी मिल सकती है। अध्यात्म के कार्यों को बल मिलेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने कामों को लेकर जिद और जल्दबाजी न दिखाएं। सोच-समझ से आगे बढ़े। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी और नौकरी में कार्यरत लोग अपने जूनियर्स पर अधिक भरोसा ना करें, नहीं तो वह उनके किसी काम को गलत कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य से यदि आप कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। किसी नए वाहन को खरीदने का सपना आपका पूरा होगा। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो वह आपको प्राप्त हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। मित्रों के साथ चल रही अनबन दूर होगी। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा और आप एक दूसरे की परवाह करते नजर आएंगे। स्वास्थ्य में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह लंबे समय बाद दूर हो सकती है। आप अपने व्यापार की योजनाओं पर पूरा ध्यान दें। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप सभी के साथ तालमेल बनाकर रखें, तो बेहतर रखेगा। अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाए रखें। अपने खर्चो के लिए बजट बनाकर चले, तो बेहतर रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में चल रही अनबन दूर होगी और गृहस्थ जीवन आनंदमय रहेगा। आपको कुछ स्वार्थी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपके साथ कुछ ठगी कर सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच बनाए रखें और अपने मन में नकारात्मक विचारों को न रखें। रक्त संबंधी रिश्तों मे सुधार आएगा। आप कला कौशल से कार्यक्षेत्र में एक अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। आपके महत्वपूर्ण कार्यों को गति मिलेगी। मित्रों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। विद्यार्थी किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं, जिसमें उन्हें अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। अजनबी लोगों पर भरोसा करना आपको नुकसान दे सकता है|

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Copyright Notice • This video and our YouTube channel in general may contain certain copyrighted works that were not specifically authorized to be used by the copyright holder(s), but which we believe in good faith are protected by federal law and the fair use doctrine under section 107 of the U.S. Copyright Act.

Horoscope Today December 01, 2023 : Aaj ka Rashifal December 01, 2023 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!