analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 7792 1

Horoscope Today November 28, 2023 : Aaj ka Rashifal November 28, 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for 28 November 2023

आज का पंचांग

दिनांक – 28 नवम्बर 2023

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत् – 2080

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत

मास – मार्गशीर्ष

पक्ष – कृष्ण

तिथि – प्रतिपदा दोपहर 02:05 तक तत्पश्चात द्वितीया

नक्षत्र – रोहिणी दोपहर 01:31 तक तत्पश्चात मृगशिरा

योग – सिद्ध रात्रि 10:04 तक तत्पश्चात साध्य

राहु काल – दोपहर 03:10 से 04:32 तक

सूर्योदय – 07:02

सूर्यास्त – 05:53

दिशा शूल – उत्तर दिशा में

ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 05:16 से 06:09 तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:01 से 12:54 तक

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं।

आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। किसी संपत्ति संबंधित मामले में आपको भाई व बहनों से बातचीत करनी होगी। बड़ों का सहयोग आसानी से आपको भरपूर मात्रा में मिल सकता है। सामाजिक विषयों पर आपका पूरा जोड़ रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी कहा सुनी हो सकती है, जिसके कारण जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकते हैं। संतान के करियर को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे, इसके लिए आप अपने किसी मित्र से मदद भी मांग सकते है। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों को पहचानना होगा, नहीं तो वह आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपकी सुख व समृद्धि बढ़ने से आपकी कोशिका ठिकाना नहीं रहेगा। बैंकिंग क्षेत्रो में कार्यरत लोग बचत योजना पर पूरा ध्यान लगाएंगे। आप अपने धन को भविष्य के लिए सुरक्षित रखने की पूरी कोशिश करेंगे। नवीन विषयों को बल मिलेगा। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम के होने से माहौल खुशनुमा रहेगा और परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा, लेकिन उसमें आप अपने पिताजी से सलाह मशवरा अवश्य करें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए बनाए रखें। आप घर से बाहर किसी भी वाद विवाद में ना पड़ें नहीं तो इससे आपका कोई नुकसान हो सकता है। आप अपनी प्रतिभा से कार्यक्षेत्र में लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आप अपने मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। किसी अजनबी की बातों में आकर किसी निवेश में पड़ना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। आपको उल्लेखनीय प्रयासों में आप आगे बढ़ेंगे। किसी की सीख व सलाह आपके खूब काम आएगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। आपको किसी से उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। आप कुछ पुरानी योजनाओं से अच्छा लाभ उठाएंगे। बिजनेस कर रहे लोग कुछ नये उपकरणों को शामिल कर सकते हैं, जिससे उनकी आय में भी वृद्धि होगी। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मुलाकात करने आ सकते है। यदि आपसे कार्य क्षेत्र में कोई गलती हो गयी है तो आप उसके लिए तुरंत माफी मांगे नहीं तो अधिकारियों को आपकी यह बात बुरी लग सकती है, जिसका असर आपके प्रमोशन पर भी पड़ सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके आय में वृद्धि लेकर आने वाला है। कारोबार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप अपने परिजनों के सहयोग से आगे बढ़ेंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय आप जल्दबाजी में ले सकते हैं, जो आपके लिए कोई नई समस्या खड़ी कर सकता है। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आप अपने जूनियर से किसी काम को लेकर मदद मांग सकते हैं। आपको टीमवर्क के जरिए काम करना अच्छा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर चलना अच्छा रहेगा। आप अपने मन मे नकारात्मक विचारों को बिल्कुल ना रखें ,नहीं तो उसका असर आपका काम पर भी पड़ सकता है। आपके अंदर अतरिक्त ऊर्जा रहने के कारण आप अपने कामों को समय से पूरा करके देंगे। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों में अपनी आंख व कान खुले रखकर काम करना होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आप शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय ना ले,नहीं तो इससे समस्या हो सकती है। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था,तो वह बढ़ सकता है। डॉक्टर का परामर्श लें। यदि आपने उसमें लापरवाही की तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी खड़ी कर सकता है। कार्य क्षेत्र में आपका कोई मामला यदि लंबे समय से लंबित था तो उसमें आपको जीत मिलेगी। आपको किसी नई डील को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करनी पड़ सकती है तभी वह पूरी होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी साख व सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त होगी। आप सकारात्मक परिस्थितियों का पूरा लाभ उठाएंगे। आपकी किसी बाहरी काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती हैं। आप निजी जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर किसी बाहरी व्यक्ति से बातचीत ना करें। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपनी मेहनत व लगन से आगे बढ़ेंगे। व्यापार के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा । सहकारिता का भाव आपके मन में बना रहेगा। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर आप वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करेंगे। इससे आप दोनों का रिश्ता और बेहतर होगा। आप किसी अजनबी की बातों में ना आए। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज के दिन आप अपनी आय और व्यय के लिए बजट बनाकर चले,नहीं तो आपके बढ़ते खर्च परेशान कर सकते हैं। बौद्धिक व मानसिक बोझ से आपको छुटकारा मिलता दिख रहा है। आप किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने के लिए अपने भाइयों से मदद ले सकते हैं, जिसमें आपको उनका पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर बेवजह की कहा सुनी हो सकती हैं जो आपकी समस्या का कारण बनेगी। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे तो वह उसमें ढील दे सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यवसाय की कुछ योजनाओं को बनाने के लिए रहेगा। विभिन्न क्षेत्रों में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। भावनात्मक स्तर पर आपको नियंत्रण बनाए रखना होगा। आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान के करियर को लेकर कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं। अपने घर,मकान,दुकान आदि की मरम्मत करवाने की योजना बना रहे थे तो आप इसकी शुरुआत कर सकते हैं। आप किसी यात्रा पर जाएं तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। किसी अजनबी से आप अपने मन की कोई बात शेयर ना करें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्साह पूर्वक काम करने के लिए रहने वाला है। आप अपने आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। घरेलू मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आप बड़ों की सीख व सलाह पर चलेंगे तो आपके काफी काम आसानी से बनते चले जाएंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं,फिर भी वह अधिकारियों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। आपको सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिलेगा जिससे आपकी छवि और निखरेगी। आपके कुछ मित्र के रूप में आपके शत्रु भी हो सकते हैं जिनसे आपको सावधान रहने की आवश्यकता है

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today November 28, 2023 : Aaj ka Rashifal November 28, 2023 Read More »

img 4881 1

Horoscope Today November 27, 2023 : Aaj ka Rashifal November 27, 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for 27 November 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक 27 नवंबर 2023

दिन – सोमवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – कार्तिक

पक्ष – शुक्ल

तिथि – पूर्णिमा दोपहर 02:45 तक तत्पश्चात प्रतिपदा

नक्षत्र – कृत्तिका दोपहर 01:35 तत्पश्चात रोहिणी

योग – शिव रात्रि 11:39 तक तत्पश्चात सिद्ध

राहुकाल – सुबह 08:19 से सुबह 09:41 तक

सूर्योदय-06:57

सूर्यास्त- 17:54

दिशाशूल – पूर्व दिशा में

व्रत पर्व विवरण- कार्तिकी पूर्णिमा,देव दिवाली,कार्तिक स्नान समाप्त,भीष्मपंचक व्रत समाप्त,तुलसी विवाह समाप्त

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता।

आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

कैसा रहेगा यह वर्ष

अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के लिए कुछ नए कपड़े, गहने आदि लेकर आ सकते हैं। आप किसी काम के पूरा न होने से थोड़ा परेशान रहेंगे और धन-धान्य में वृद्धि होगी, इसलिए आपको लेनदेन से संबंधित यदि कोई समस्या थी, तो वह सुलझ सकती है। किसी परिवार के सदस्य से आप बेवजह के लड़ाई झगड़े में ना पड़े, नहीं तो वह बढ़ सकता है। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों को कोई अच्छा मौका मिल सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। वाणिज्यिक मामलो में आपकी खूब चर्चा रहेगी। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। रचनात्मक कार्य में आपकी पूरी रुचि रहेगी और आप अपनी सोच से कुछ ऐसे काम करेंगे, जिससे परिवार के सदस्यों को भी खुशी होगी, लेकिन किसी अजनबी पर भरोसा करना आपको नुकसान दे सकता है। माताजी से आप अपने मन की किसी इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ किसी लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बना सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपको उधार लेने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आप कुछ ठगी और सफेदपोश लोगों से सावधान रहे, नहीं तो वह आपको परेशान कर सकते हैं। पारिवारिक रिश्तों में चल रही समस्याओं को आपको धैर्य रखकर सुलझाना होगा। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगा सकते हैं। आपको कुछ ठगी और सफेदपोश लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। यदि आपको कोई बड़ा लाभ का सौदा हाथ लगे, तो आप उस पर बहुत ही सोच विचारकर अमल करें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। वाणिज्यिक मामलों में आपके संपर्क बेहतर रहेंगे। वरिष्ठजनों से आपकी खूब पटेगी क्योंकि आप कुछ उनके साथ बैठकर कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। आप कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों में बिल्कुल ढील ना दें, नहीं तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। प्रशासन के कार्यों में तेजी आएगी। कारोबार कर रहे लोगों ने यदि किसी को साझेदार बनाया, तो वह उनका कोई नुकसान करवा सकते हैं, इसलिए आपको अपनी आंख और कान खुली रखनी होगी। विद्यार्थी किसी नए रिसर्च की ओर आगे बढ़ेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी और पैतृक मामलों में आपको सावधान रहना होगा। यदि आपका कोई प्रॉपर्टी संबंधित मामला कानून में चल रहा है, तो उसमें भी आपको जीत मिलेगी। अधिकारियों के साथ आपका समर्थन बढ़ेगा। आपको अपने लाभ के अवसरों पर पूरा ध्यान देना होगा। किसी को आप यदि कोई सलाह देंगे, तो वह उसका गलत मतलब निकाल सकते हैं। आपको अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालना होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आध्यात्मिक कार्यो में आपकी पूरी रुचि रहेगी और धार्मिक गतिविधियों में आप आगे बढ़ेंगे। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और आप कोई ऐसा काम ना करें, जिससे कि आपको किसी बात के लिए शर्मिंदगी महसूस हो। विविध विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी और आपकी योजनाएं यदि लंबे समय से लटक रही थी, तो वह पूरी हो सकती हैं। आपको किसी विरोधी की बातों में नहीं आना है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप अपने खान-पान में सात्विकता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य में यदि कुछ समस्याएं आपको लंबे समय से घेरे हुई थी, तो उनसे आपको छुटकारा मिलेगा। आपको व्यवसाय पर पूरा जोर बनाए रखना होगा। आप अपने जोखिम भरे कामों में बिल्कुल हाथ ना डालें और जो लोग सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं, उन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो आपका धन बढ़ सकता है। आपके कुछ नए काम को करने के प्रयास आज रंग लाएंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा और मित्रों के साथ संबंधों में यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। आप अपने व्यवसाय में छुटपुट लाभ के अवसरों को लपककर आगे बढ़े, तभी आप बिजनेस में लाभ उठा पाएंगे। आपको करियर को लेकर आज कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी मिलने के कारण जाना पड़ सकता है, लेकिन विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और चली आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरु चरणों से बातचीत कर सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपनी मेहनत में कोई कसर ना छोड़ें, उसी से आप कार्यक्षेत्र में एक अलग जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। आपको कारोबार में अपने निरंतर प्रयासों से आगे बढ़ना होगा। आप अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है, इसलिए आप किसी यात्रा पर ना जाएं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आर्थिक मामलों में आप पर पूरा विश्वास बना रहेगा और संस्कारों व परंपराओं की सीख पर आप आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अधिकारियों से आपको शाबाशी भी मिल सकती है। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थी अपने मित्रों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं, लेकिन उन्हें इसके साथ-साथ अपनी परीक्षाओं पर भी पूरा ध्यान देना होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख-समृद्धि बढ़ाने वाला है। व्यक्तिगत मामले आपके पक्ष में रहेंगे और व्यक्तिगत विषयों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। आप अपने घर के कामों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसके कारण परिवार के सदस्यों से भी आपसी कलह पनप सकती है। आपको अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं की खरीदारी की वस्तुओं पर आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, लेकिन उसमें अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे धन-उधार मांगने आ सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आप अपनी योजनाओं को लेकर परेशान चल रहे थे, तभी वह पूरी हो सकती हैं। धार्मिक कार्यों में आपकी पूरी रुचि रहेगी और सामाजिक कार्यक्रमों में यदि आप सम्मिलित हो, तो उसमें अपने कामों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके किए गए निरंतर प्रयास रंग लाएंगे, जिसके कारण आपको किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन आप जिम्मेदारियां बढ़ने से थोड़ा परेशान तो रहेंगे। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी|

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today November 27, 2023 : Aaj ka Rashifal November 27, 2023 Read More »

img 7907

Horoscope Today November 26, 2023 : Aaj ka Rashifal November 26, 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for 26 November 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 26 नवम्बर 2023

दिन – रविवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – कार्तिक

पक्ष – शुक्ल

तिथि – चतुर्दशी दोपहर 03:53 तक तत्पश्चात पूर्णिमा

नक्षत्र – भरणी दोपहर 02:05 तत्पश्चात कृतिका

योग – परिध

राहुकाल – दोपहर 03:59 से शाम 05:17 तक

सूर्योदय-06:56

सू्यास्त- 17:54

दिशाशूल – पूर्व दिशा में

व्रत पर्व विवरण- श्री सत्यनारायण पूर्णिमा व्रत

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आज १४:०५ तक जन्मे शिशुओ का नाम भरणी नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ले, लो) नामक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम कृतिका नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमशः (अ, ई) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आज का राशिफल

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज के दिन आप किसी भी कार्य को लेकर ज्यादा गंभीर नही रहेंगे घर एवं बाहर मसखरी के मूड में रहेंगे परिजनों की गंभीर बातों को भी नजरअंदाज करने पर फटकार सुन्नी पड़ेगी। घर की अपेक्षा आज बाहर का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा लोग आपके साथ समय बिताना पसंद करेंगे मित्रो के साथ भी मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। कार्य व्यवसाय को लेकर आज ज्यादा झंझट में नही पड़ेंगे फिर भी आशा से अधिक मुनाफा होगा अधीनस्थों के ऊपर नजर रखें अन्यथा कार्य हानि हो सकती है। आज घर एवं कार्य क्षेत्र की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें चोरी चकारी का भय है। परिजन आपकी बात सहर्ष स्वीकार करेंगे इसके पीछे व्यक्तिगत स्वार्थ छिपा होगा सेहत आज उत्तम बनी रहेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन आपको हानिकारक रहेगा। आज स्वयं लिए निर्णय गलत ही रहेंगे इस लिये आज कोई भी बड़ा कार्य अथवा निवेश करने से बचें। कार्य क्षेत्र पर अनिर्णय अथवा गलतफहमी के कारण बड़ा नुकसान हो सकता है। परिवार के सदस्यों के हाथ किसी भी प्रकार के उपकरण अथवा वाहन ना दें दुर्घटना होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर भी आज आपको वादे से मुकरने अथवा समय से पूर्ण ना करने पर वैर विरोध का सामना करना पड़ेगा। धन संबंधित मामलों में असफल होने पर मन में नकारात्मक भाव आएंगे गुस्से में आकर कुछ अनैतिक कार्य भी कर सकते है आज धैर्य का अधिक परिचय देना पड़ेगा। स्वास्थ्य भी नरम रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आज दिन के आरंभिक भाग को छोड़ अन्य समय किसी ना किसी कारण से दौड़ धूप लगी ही रहेगी आराम आज चाहते हुए भी नही कर सकेंगे। आध्यात्म में भी रुचि लेंगे पूजा पाठ तंत्र मंत्र के लिये समय निकालेंगे। कार्य व्यवसाय पर आज मध्यान बाद ही लाभ की संभावनाए बनेंगी धन लाभ के लिये मानसिक परिश्रम ज्यादा करना पड़ेगा लेकिन परिणाम आशाजनक ही रहेंगे। नौकरी वालो की अधिकारी वर्ग से आज अच्छी जमेगी काम निकालना आसान रहेगा। परिजन अनैतिक मांग पर अडेंगे जिन्हें पूरी करना आज संभव नही होगा। सेहत थकान को छोड़ सामान्य रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन भी परिस्थितियां आपके पक्ष में ही रहेंगी ठाठ-बाट वाला जीवन व्यतीत करेगे। काम-धंधे में आश्चर्यजनक वृद्धि होगी प्रतिस्पर्धी भी हावी रहेंगे फिर भी विजय आपकी ही होगी। व्यवसाय में आज कुछ महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ेंगे इसका शुभ परिणाम आने वाले समय मे मिलेगा। जन सम्पर्क में वृद्धि आएगी अधिकारी वर्ग से नजदीकी का लाभ भी अवश्य मिलेगा। सरकार विरोधी गतिविधियों से दूर रहे अन्यथा फल उल्टा हो सकता है। धन की आमद प्रयास करने पर नही स्वतः ही होगी। परिजन आपसे नई अपेक्षाएं रखेंगे इनकी पूर्ति करने में आपको परेशानी नही आएगी। आरोग्य बना रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आप शांति से एकांत में बिताना पसंद करेंगे मध्यान तक आपकी कामना पूर्ण भी होगी लेकिन इसके बाद कार्य बोझ बढ़ने से चैन से बैठ भी नही पाएंगे। कार्य व्यवसाय में आज आशाजनक प्रगति नही होगी फिर भी खर्च चलाने लायक धन मिल ही जायेगा। व्यवसाय विस्तार अथवा निवेश आज करने के लिये दिन उपयुक्त है शीघ्र ही इसका लाभदायक परिणाम देखने को मिलेगा। नौकरी वाले लोग आज अनचाहे काम से परेशान होंगे लेकिन बाद में इसी कार्य मे रुचि बढ़ने लगेगी अधिकारी वर्ग आज आपके काम मे कुछ ना कुछ कमी ही निकलेंगे हतोत्साहित ना हो। परिवार में सुख के साधनों पर खर्च करना पड़ेगा। स्वास्थ्य थोड़ा बहुत नरम रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आपको आशा के विपरीत फल मिलेंगे। अपनी अथवा परिजन की सेहत को लेकर अस्पताल के चक्कर लग सकते है। मानसिक रूप से चिड़चिड़ापन रहेगा भावुकता भी अधिक रहेगी आज आप स्वयं किसी को कुछ भी कहे परन्तु किसी अन्य की हास्य में कही बातो का भी बुरा मान लेंगे। कार्य व्यवसाय पर सुव्यवस्था रहने पर भी धन लाभ अनिश्चित रहेगा दोपहर बाद ही थोडी बहुत आमाद होगी। सहकर्मी अथवा अन्य किसी परिचित को आर्थिक अथवा अन्य सहायता देनी पड़ेगी। परिजनो से आत्मीयता रहने पर भी घर मे उदासी ज्यादा रहेगी। मनोरंजन विपरीत लिंगीय आकर्षण भी आज अधिक रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपके मन के अनुरूप रहेगा। आज आप दिनचार्य को शानदार रूप से बिताना चाहेंगे। कार्य क्षेत्र से मनोरंजन के लिये समय निकालने की योजना मन मे लगी रहेगी लेकिन संध्या बाद ही इसके लिये समय मिलेगा। आज आप रोजगार के क्षेत्र में जो भी निर्णय लेंगे आरम्भ में वे गलत होते प्रतीत होंगे लेकिन धीरे धीरे इनसे ही धन लाभ के मार्ग बनेंगे धैर्य रखें एक बार जो निर्णय ले लिया उससे पीछे ना हटे हानि हो सकती है। अन्य लोगो से देखा देखी के कारण आप बजट से अधिक खर्च करेंगे बाद में पछतायेंगे भी। मौज शौक की प्रवृति बड़े बुजुर्गों से नाराजगी बढ़ाएगी। पेट अथवा मूत्राशय संबंधित समस्या हो सकती है। संताने आपके पक्ष में रहेंगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपके लिये समृद्धिकारक रहेगा पारिवारिक एवं सार्वजनिक क्षेत्र पर आज विरोध करने वाले भी कम रहेंगे काम-काज के सिलसिले से यात्रा करनी पड़ेगा इसका सकारात्मक परिणाम मिलेगा। धन लाभ आज सहज ही हो जाएगा पुरानी उधारी चुकता होगी। कार्य क्षेत्र का वातावरण आपके सुआचरण एवं व्यवहारिकता से महकेगा। परोपकारी भावना रहने से आप किसी को भी किसी कार्य के लिये मना नही करेंगे। नौकरी वाले जातक कार्य क्षेत्र बदलने का विचार करेंगे इसमे सफल भी रहेंगे प्रयास करने पर पहले से बेहतर जगह पदोन्नति हो सकती है। घरेलू माहौल सुख सुविधा बढ़ने पर प्रसन्न रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज दिन आपके पक्ष में तो नही फिर भी कल की अपेक्षा शांति से व्यतीत होगा। आज आप अपनी बुद्धिक्षमता प्रखर होने पर भी लाभ नही दिला सकेगी। ज्यादा झंझट वाले कार्यो से दूर रहें अन्यथा हाथ कुछ नही लगेगा उल्टे मानसिक परेशानियां बढ़ेंगी। कार्य व्यवसाय में आज अन्य लोगो के ऊपर ज्यादा आश्रित रहने के कारण केवल आश्वाशन ही मिलेंगे धन लाभ भी होगा परन्तु खर्चो के आगे नाकाफी रहेगा। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों से अहम को लेकर मतभेद रहेगा पारिवारिक स्थिति स्थिर रहेगी लेकिन महिलाये स्वयं को अधिक बुद्धिमान प्रदर्शित करेंगी जिससे कुछ समय के लिये टकराव की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज परिस्थितियां एकदम उलट बन रही है कल तक जो आपकी हाँ में हाँ मिला रहे थे वही लोग आज आपका साथ देने से पीछे हटेंगे आपका स्वभाव भी आज कुछ तीखा रहेगा किसी के सामान्य प्रश्न का उत्तर उल्टा ही देंगे कार्य क्षेत्र पर लेन देन को लेकर विवाद होगा आज आप कहेंगे कुछ करेंगे कुछ इस वजह से लोग आपके ऊपर जल्दी से विश्वास नही करेंगे। कारोबारियों को हाथ आये अनुबंध निरस्त होने की ग्लानि रहेगी इसका कारण भी आपका रूखा व्यवहार हो सकता है। धन लाभ की केवल सम्भावनाये ही रहेंगी प्राप्ती नगण्य होगी। खर्च चलाने के लिये उधार लेने की नौबत आ सकती है। परिवार में भी लोग आपसे असंतुष्ट रहेंगे। सेहत अचानक बिगड़ेंगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके लिये मिला जुला रहेगा। सेहत आज शिथिल रहने के कारण कार्यो के प्रति ज्यादा गंभीर नही रहेंगे। लेकिन किसी पुराने जानकार से लाभदायक सौदे हाथ लगेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज आपको परीक्षा के दौर से भी गुजरना पड़ेगा लोग आपको परखने के लिये विभिन्न प्रयोग कर सकते है। प्रलोभन में ना पढ़ें अन्यथा धन के साथ सम्मान हानि भी होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने से धन की ज्यादा परवाह नही करेंगे। आज आपका ध्यान नए संबंध विकसित करने पर भी रहेगा विपरीत लिंगीय से जल्दी आकर्षित हो जाएंगे। परिवार के सदस्य आपसे मन ही मन द्वेष रखेंगे परन्तु निजस्वार्थ के कारण उजागर नही होने देंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन आप को अपने सभी कार्यो से संतोष रहेगा लेकिन अन्य लोगो की कार्य प्रणाली से असंतुष्ट रहेंगे। व्यवसायीजन एवं नौकरी वाले लोग आसानी से सफलता मिलने पर अतिआत्मविश्वास की भावना से ग्रस्त रहेंगे आज आपकी सफलता के पीछे किसी अन्य का हाथ रहेगा जिसको आप अनदेखा करेंगे। सहकर्मियों का प्रति हीं भावना रहेगी आपको भी इसका प्रतिउत्तर इसी प्रकार किसी ना किसी रूप में मिलेगा। परिजन आपकी हाँ में हाँ तो मिलाएंगे परन्तु आपके विचारों के एकदम विपरीत चलेंगे। धन को लेकर आज निश्चिन्त रहेंगे व्यवसाय वृद्धि एवं धन की आमद एकसाथ होगी। गृहस्थ में नोकझोंक लगी रहेगी सेहत आज उत्तम रहेगी।

🙏जय श्री राम 🙏

📱 Google Play Store App Link: https://clplearnol.page.link/KWe5

📲 Apple download class plus app from app store and put organisation code cecqmx

For Desktop / Web access:

💻 Web link: https://classplusapp.com/diy

👉🏼 Org code: cecqmx

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today November 26, 2023 : Aaj ka Rashifal November 26, 2023 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!