analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 7889

Horoscope Today November 17, 2023 : Aaj ka Rashifal November 17, 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for 17 November 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 17 नवम्बर 2023

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – कार्तिक

पक्ष – शुक्ल

तिथि – चतुर्थी सुबह 11:03 तक तत्पश्चात पंचमी

नक्षत्र – पूर्वाषाढा 18 नवम्बर रात्रि 01:17 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा

योग – धृति सुबह 07:37 तक तत्पश्चात शूल

राहुकाल – सुबह 11:00 से दोपहर 12:23 तक

सूर्योदय-06:51

सूर्यास्त- 17:55

दिशाशूल – पश्चिम दिशा में

व्रत पर्व विवरण- विष्णुपदी-वृश्चिक संक्रांति (पुण्यकाल:सूर्योदय से दोपहर 12:24 तक)

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है।

इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं।

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष : 2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

कैसा रहेगा यह वर्ष

शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। आपको मित्रों का सहयोग रहेगा। दीर्घकालीन योजनाएं आगे बढ़ेंगी और कला कौशल में सुधार आएगा। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपके कामों में यदि कुछ अवरोध आ रहे थे, तो वह दूर होंगे। किसी विपरीत परिस्थिति में आप धैर्य बनाकर आगे बढ़ें, नहीं तो समस्या हो सकती है। संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपने किसी काम को अनदेखा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती हैं और कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में किसी समझौते पर हस्ताक्षर न करें, नहीं तो आप किसी गलत जगह दस्तक कर सकते हैं। आपको किसी भी परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा और किसी से धन उधार ना लें, नहीं तो आपको उसे पूरा करना मुश्किल होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

मिथुन राशि के जातकों को आज आपने आवश्यक कार्य में सावधान रहना होगा और आप अपनी ऊर्जा आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य की पूर्ति के लिए रहेगा। स्थायित्व की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको अपने किसी बड़े लक्ष्य को समय रहते पूरा करना होगा। आपको साझेदारी में किसी काम को करने से अच्छा लाभ मिल सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। अपने विरोधियों से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहने के कारण अपने कामों को पूरी मेहनत करेंगे। आप अपने डेली रूटीन में निरंतरता बनाए रखें। करीबियों पर आपका पूरा भरोसा रहेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा। मित्रों का सहयोग आप पर बना रहेगा। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, नहीं तो समस्या होगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने कामों को लेकर समस्या हो सकती है, इसलिए आप उन्हे समय रहते निपटाने की कोशिश करें और किसी से धन उधार ना ले, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी निर्णय को लेने से बचने के लिए रहेगा और आप आवेश में आकर कोई ऐसी बात ना बोले, जिसे पूरा करने में बाद में आपको समस्या हो सकती है। आपके घर परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आप उसमें शांत रहें। आपको कुछ बातों को गोपनीय रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन मिल सकता है, जो आपकी खुशी का कारण बनेगा। संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

तुला राशि के जातकों को आज आपने आवश्यक कार्य में सावधान रहना होगा और आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं। सभी के साथ सम्मान बनाए रखें। आप सबको साथ लेकर चलेंगे। परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आप अपने बिजनेस की कुछ योजनाओं को लेकर यदि कुछ प्लानिंग करेंगे, तो वह अच्छा रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन जीवन स्तर में सुधार लेकर आएगा। आप अपने कामों में निसंकोच होकर आगे बढे़ं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगा सकती है और माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी काम को लेकर यदि समस्या चल रही थी, तो वह दूर होगी। सगे संबंधियों का आप के ऊपर पूरा सहयोग रहेगा। समन्वय की भावना आपके मन में बनी रहेगी। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके साख सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको पारिवारिक समस्याओं से बाहर निकालने की कोशिश करनी होगी, तभी आप कोई काम कर सकेंगे। आप अपनी आय में व्यय संतुलन बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको रचनात्मक क्षेत्र से जुड़ने का मौका मिलेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

मकर राशि के जातकों को बहुत ही सोच विचार कर आगे बढ़ना होगा। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आवश्यक मामलों में आपको धैर्य रखकर आगे बढ़ना होगा और लेनदेन से संबंधित मामले में आप पूरी शर्तों पर चलें, तभी आप अपने धन को वापस ला सकते हैं। किसी नये वाहन की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको कामों के साथ-साथ माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालना होगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आपके महत्वपूर्ण प्रयासों में तेजी आएगी, लेकिन आप किसी के बहकावे में ना आए, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। आप अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको अच्छा लाभ मिलने से आपके प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आप किसी को धन उधार ना दें और प्रशासनिक मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके कुछ विरोधी फिर से कर उठा सकते हैं, जो आपको परेशान करेंगी। घर परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर आपको अपने वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करनी होगी, तभी आप उनसे बाहर निकाल सकेंगे

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today November 17, 2023 : Aaj ka Rashifal November 17, 2023 Read More »

img 1467

Horoscope Today November 16, 2023 : Aaj ka Rashifal November 16, 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for 16 November 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 16 नवम्बर 2023

दिन – गुरूवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – कार्तिक

पक्ष – शुक्ल

तिथि – तृतीया दोपहर 12:34 तक तत्पश्चात चतुर्थी

नक्षत्र – मूल 17 नवम्बर रात्रि 02:17 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढा

योग – सुकर्मा सुबह 10:00 तक तत्पश्चात धृत

राहुकाल – दोपहर 01:47 से शाम 03:10 तक

सूर्योदय-06:50

सूर्यास्त- 17:55

दिशाशूल – दक्षिण दिशा में

व्रत पर्व विवरण- विनायक चतुर्थी

जिनका जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं।

आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2026

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

कैसा रहेगा यह वर्ष

आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। धार्मिक गतिविधियों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे, आपको किसी काम को लेकर यदि समस्या चल रही थी, तो वह दूर होगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, लेकिन भाई बहनों से आपकी किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है और आप कोई ऐसा काम ना करें, जिससे कि आपका मन परेशान हो। आप अपने माता-पिता के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आवश्यक कार्य को करने के लिए रहेगा, उसके लिए आपको एक सूची बनाकर चलना आगे अच्छा रहेगा। बिजनेस में आप कोई जोखिम भरा कदम ना उठाएं, नहीं तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। किसी से जिद व जल्दबाजी में कोई काम यदि आपने कराया, तो उसमे कोई गलती हो सकती है। आपके शरीर में यदि कोई समस्या आपको लंबे समय से घेरे हुए थी, वह दूर हो सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आपको निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा और आप अपने बिखरे कारोबार को संभालने में दिन का काफी समय लगाएंगे। आपकी कुछ योजनाओं पर यदि विराम लगा हुआ था, तो उनकी फिर से शुरुआत हो सकती है। घर व बाहर सभी जगह आप अपनी जिम्मेदारियोंं पर खरे उतरेंगे, जिससे परिवार के सदस्यों को खुशी होगी। जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं, तो आपको किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। लेनदेन के कामों पर आपका पूरा फोकस रहेगा, लेकिन यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो आपको उसे समय रहते वापस करना होगा। आपको कोई पैरों में दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है, जिसके लिए आपको डॉक्टरी परामर्श लेना पड़ सकता है। यदि आपका संपत्ति संबंधित विवाद आपको परेशान कर रहा था, तो उसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करके आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। बिजनेस से जुड़ी योजनाओं पर आप पूरा प्रयास करेंगे। घर में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। आपके आस-पड़ोस में यदि कोई वाद विवाद हो, तो उसमें आप चुप रहें, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। नौकरी के साथ-साथ आप पार्ट टाइम कार्य की योजना बना सकते हैं, जिसमें आप सफल भी अवश्य होंगे, लेकिन आपको संतान की समस्याओं को सुनने के लिए भी समय निकालना होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी निर्णय को लेने से बचने के लिए रहेगा। किसी भूमि, वाहन आदि की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यक्तिगत उपलब्धियों पर आप पूरा जोड़ देंगे। पारिवारिक विषयों को आप समय दें, तभी आप लोगों के मन में चल रही बातों को जान पाएंगे और किसी निर्णय को लेने में सक्षम रहेंगे। माता-पिता से आप अपने बिजनेस संबंधी कुछ समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप उत्साह से भरे रहेंगे और किसी के भी काम को करने के लिए मना नहीं करेंगे, जिससे आपके कुछ काम लटक सकते हैं। आप किसी पास में दूर की की यात्रा पर जा सकते हैं, जिसमें अपनी कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य रखें। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोग किसी बड़ी डील को फाइनल कर सकते हैं, जिसमें उन्हें अच्छा खासा लाभ मिलेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके पारिवारिक रिश्ते बेहतर रहेंगे। परिवार में किसी हर्ष व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। निजी विषयों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आपको मेलजोल की भावना बनाए रखनी होगी और कार्यक्षेत्र में आपको अपने जूनियर्स की मदद की आवश्यकता होगी, तभी आप किसी काम को समय से पूरा कर पाएंगे। आप अधिकारियों के भरोसे पर आप खरे उतरेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। सभी के साथ मान सम्मान बनाए रखें। आप वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आपकी अनोखी कोशिश आज रंग लायेगी, लेकिन आप किसी नए काम की शुरुवात ना करें, नहीं तो इससे आपका कोई नुकसान हो सकता है। आप अपनों के साथ कुछ खुशी भरे पल साझा करेंगे और आपका कोई पुराना मित्र आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है, जिसमें आपको गले शिकवे नहीं उखाड़ने हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जो लोग विदेश से व्यापार करते हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। दान धर्म के कार्य में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको अपने आय और व्यय के लिए एक बजट बनाकर चलना होगा, तभी आप कुछ धन भविष्य के लिए संचय करने में कामयाब रहेंगे। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आप कोई ऐसी गलती ना करें, जिससे कि परिवार के सदस्यों से आपको कोई डाट खाने को मिले।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। यदि आप अपने करियर को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आप जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपके किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने विरोधियों की चालो को समझना होगा, तभी आप उन्हें आसानी से मात दे पाएंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आयेगा। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। शासन सत्ता का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। प्रशासन के प्रयासों पर आप पूरा जोर देंगे। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने के कारण एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आप अपनी बुद्धि विवेक से यदि कोई निर्णय ले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, लेकिन किसी आप अजनबी की बातों में ना आए|

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today November 16, 2023 : Aaj ka Rashifal November 16, 2023 Read More »

img 8092

Horoscope Today November 15, 2023 : Aaj ka Rashifal November 15, 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for 15 November 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 15 नवम्बर 2023

दिन – बुधवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – कार्तिक

पक्ष – शुक्ल

तिथि – द्वितीया दोपहर 01:47 तक तत्पश्चात तृतीया

नक्षत्रज्येष्ठा 16 नवम्बर रात्रि 03:01 तक तत्पश्चात मूल

योग – अतिगण्ड दोपहर 12:08 तक तत्पश्चात सुकर्मा

राहुकाल – दोपहर 12:23 से दोपहर 01:47 तक

सूर्योदय-06:49

सूर्यास्त- 17:56

दिशाशूल – उत्तर दिशा में

व्रत पर्व विवरण- भाईदूज,यम-भरत द्वितीया,चंद्र-दर्शन (शाम 05:55 से रात्रि 07:21 तक)

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं।

6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2022, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति करने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। श्रेष्ठ कार्यों को बढ़ावा दे सकते हैं। विभिन्न गतिविधियों में आप पूरी रुचि दिखाएंगे, लेकिन परिवार में किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपनी किसी गलती के लिए परिवार के सदस्यों से माफी मांग सकते हैं। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अपने कामों में निसंकोच आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा और किसी संपत्ति संबंधित मामले में भी जीत मिलेगी, जिससे आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं, जहां अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें, नहीं तो उनके खोने और चोरी होने का भय सता रहा है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा। धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। जल्दबाजी में किसी समझौते पर हस्ताक्षर न करें, नहीं तो गलती हो सकती है और आप यदि किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था आदि से धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आप अपने कामों में सजगता से आगे बढ़े, नहीं तो समस्या हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए रहेगा। आपको कुछ शारीरिक कष्ट हो सकते हैं। व्यापार में तेजी आएगी, लेकिन आपको अपने कामों के साथ-साथ परिवार के सदस्यों के लिए भी कुछ समय निकालना होगा, नहीं तो संतान आपसे नाराज हो सकती है। आपको संतान के संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। माताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी कार्य को करने से बचना होगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक काम मिल सकता है। व्यावसायिक विषयों में गति आएगी। किसी काम में आपको अनुशासन बनाए रखना होगा। आपके अंदर मेलजोल की भावना बढ़ेगी और आप अपने डेली रूटीन में बदलाव ना करें, नहीं तो इससे आपको समस्या हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे। व्यापार में आपको किसी को साझेदारी बनाना पड़ सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मन बनाया है, तो वह उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। कला व कौशल से आप एक अच्छी जगह बनाएंगे। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने बुद्धि से आज वह सब कुछ पा सकते हैं, जिनकी अभी तक आपके पास कमी थी। आप अपने मन में चल रही उलझन को लेकर अपनी माताजी से बातचीत कर सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बिजनेस में उतार चढ़ाव लेकर आने वाला है। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। यदि आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो उसमें आपको औरों के साथ-साथ अपनी बात भी उनके सामने रखनी होगी। परिवार में किसी शुभ-मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी कहासुनी हो सकती है, जिसके बाद जीवनसाथी आपसे नाराज रहेंगे। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हें मनाने की बुरी कोशिश करनी होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। वाणिज्यिक विषयों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। किसी अजनबी से आप अपने घर परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत ना करें। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा और आपको किसी पुरानी गलती के लिए अधिकारियों से खरी खोटी सुनने को मिल सकती है। कारोबार में आप किसी को साझेदारी ना बनाएं। आपको अपने आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ना होगा, तभी आपके सभी काम पूरे हो सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। किसी महत्वपूर्ण लक्ष्य को आप पूरा करेंगे, लेकिन आप किसी से कोई वादा या वचन ना भरें। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लग सकती है, जिससे परिवार में माहौल उत्सव जैसा रहेगा। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। आपको भाई बहनों से पूछकर किसी निवेश को करना अच्छा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने परिजनों के साथ बैठकर कुछ पुरानी यादें ताजा करेंगे। रचनात्मक विषयों से आप अपनी जगह बनाएंगे और नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। आपको अपनी धन संबंधित समस्याओं के लिए अपने पिताजी से बातचीत करनी होगी, तभी आपको उनका समाधान मिल पाएगा। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन फिर भी यदि छुटपुट योजनाओं पर ध्यान लगाएंगे, तो उन्हें कुछ धन की प्राप्ति हो सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज के दिन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए कोई खुशखबरी लेकर आने वाला है। रिश्तों में संवेदनशीलता बनी रहेगी और आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। अपने जरूरी कामों में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। आप कार्यक्षेत्र में सतर्कता से काम लें, तभी आपके जूनियर्स समय से किसी काम को पूरा कर पाएंगे। आप किसी निवेश की यदि योजना बना रहे थे, तो उसमें किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करके आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा और अपनी आय- व्यय का एक लेखा जोखा बनाकर चलेंगे, तो आप कुछ धन बचा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में यदि कुछ समस्याओं को लेकर आप परेशान चल रहे थे, तो उनसे भी आपको छुटकारा मिलेगा। आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। श्रेष्ठ कार्य में आप आगे बढ़ेंगे, लेकिन किसी परिजन को धन उधार देने से बचें, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है|

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today November 15, 2023 : Aaj ka Rashifal November 15, 2023 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!