analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 4416 1

दीपावली 2023 पूजन मुहूर्त राशियों के अनुसार

img 4407दीपावली 2023 मुहूर्त आपकी राशि के अनुसार

आप सभी सनातन धर्म प्रेमी बंधुओ को दीपोत्सव की हार्दिक मंगल कामनाएं।

श्रीराम जी के वनवास समाप्त कर अयोध्या वापिस आने के उपलक्ष्य मे भारतवर्ष में आज दिपावली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है।

आज लक्ष्मी पूजन करने के लिए हम चौघड़िया मुहूर्त को देखने की आवश्यकता नही होती। क्योंकि वे मुहूर्त यात्रा के लिए उपयुक्त होते हैं। लक्ष्मी पूजा के लिए सबसे उपयुक्त समय प्रदोष काल के दौरान होता है। जब स्थिर लग्न प्रचलित होती है। ऐसा माना जाता है कि अगर स्थिर लग्न के दौरान लक्ष्मी पूजा की जाये तो लक्ष्मीजी घर में ठहर जाती है। इसीलिए लक्ष्मी पूजा के लिए यह समय सबसे उपयुक्त होता है।वृषभ लग्न को स्थिर माना गया है और दीवाली के त्यौहार के दौरान यह अधिकतर प्रदोष काल के साथ अधिव्याप्त होता है।

दीपावली पूजन के लिये निम्न चार विशेष मुहूर्त होते है।

1 वृश्चिक लग्न यह लग्न दीपावली के सुबह आती है वृश्चिक लग्न में मंदिर, स्कूल, हॉस्पिटल, कॉलेज आदि में पूजा होती है। राजनीति से जुड़े लोग एवं कलाकार आदि इसी लग्न में पूजा करते हैं।

2 कुंभ लग्न यह दीपावली की दोपहर का लग्न होता है। इस लग्न में प्राय बीमार लोग अथवा जिन्हें व्यापार में काफी हानि हो रही है, जिनकी शनि की खराब महादशा चल रही हो उन्हें इस लग्न में पूजा करना शुभ रहता है।

3 वृषभ लग्न यह लग्न दीपावली की शाम को बढ़ाएं मिल ही जाता है तथा इस लग्न में गृहस्थ एवं व्यापारीयो को पूजा करना सबसे उत्तम माना गया है।

4 सिंह लग्न यह लग्न दीपावली की मध्यरात्रि के आस पास पड़ता है तथा इस लग्न में तांत्रिक, सन्यासी आदि पूजा करना शुभ मानते हैं।

अमावस्या तिथि प्रारम्भ 12 नवम्बर को दिन 02:41 बजे से।

अमावस्या तिथि समाप्त 13 नवम्बर को दिन 02:56 बजे।

व्यवसायियों के लिये गद्दी स्थापना-स्याही भरना-कलम दवात संवारने हेतु शुभ मुहूर्त

प्रातः मुहूर्त 12 नवम्बर प्रातः 08:16 से 12:22 तक (इस अवधि मे चंचल, लाभ व अमृत की चौघड़ी रहेगी)।

दिन 11:39 से 12:22, अभिजीत मुहूर्त,

तथा सायं 05:46 से 08:04 तक प्रदोष काल में करना श्रेष्ठ रहेगा।

(सायं 04:02 से 05:22 तक राहुकाल रहेगा इस अवधि मे पूजन से बचे)

प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजन मुहूर्त

गौधुली प्रदोष वेला सायं 05:46 से रात्रि 08:04 तक प्रदोष काल रहेगा दीपावली पूजन के लिये यह समय उपयुक्त माना जाता है।

शुभ लग्न में पूजन का मुहूर्त

प्रदोष काल सायं 05:46 से रात्रि 08:04 तक।

वृषभ लग्न 05:48 से 07:45 तक वृष लग्न रहेगा प्रदोष काल व स्थिर लग्न दोनों रहने से गृहस्थ और व्यापारी वर्ग के लिये लक्ष्मी पूजन के लिये यही मुहुर्त सर्वाधिक शुभ रहेगा।

सिंह लग्न

रात्रि 12:10 से 02:25 तक सिंह लग्न रहेगी इस समयावधि में श्रीकनकधारा स्तोत्र का पठन पाठन विशेष श्रीकर सिद्ध होता है।

निशिथ काल

निशिथ काल में स्थानीय प्रदेश समय के अनुसार इस समय में कुछ मिनट का अन्तर हो सकता है। रात्रि 11:39 से 12:31 तक निशिथ काल रहेगा। निशिथ काल में सन्यासी एवं तांत्रिक वर्ग के लिये लक्ष्मी पूजन के लिये यह समय अधिक उपयुक्त रहेगा।

महानिशीथ काल

महानिशीथ काल मे धन लक्ष्मी का आहवाहन एवं पूजन, गल्ले की पूजा तथा हवन इत्यादि कार्य किया जाता है। श्री महालक्ष्मी पूजन, महाकाली पूजन, लेखनी, कुबेर पूजन, अन्य वैदिक तांत्रिक मंन्त्रों का जपानुष्ठान किया जाता है।

महानिशीथ काल रात्रि में 11:41 से 12:55 मिनट तक महानिशीथ काल रहेगा। इस समयावधि में कर्क लग्न और सिंह लग्न होना शुभस्थ है। इसलिए अशुभ चौघडियों को भुलाकर यदि कोई कार्य प्रदोष काल अथवा निशिथ काल में शुरु करके इस महानिशीथ काल में संपन्न हो रहा हो तो भी वह अनुकूल ही माना जाता है। महानिशिथ काल में पूजा समय चर लग्न में कर्क लग्न उसके बाद स्थिर लग्न सिंह लग्न भी हों, तो विशेष शुभ माना जाता है। महानिशीथ काल में कर्क लग्न और सिंह लग्न होने के कारण यह समय शुभ हो गया है। जो शास्त्रों के अनुसार दिपावली पूजन करना चाहते हो, वह इस समयावधि को पूजा के लिये प्रयोग कर सकते हैं। इसमें किया हुआ तंत्र प्रयोग मारण, मोहन, वशीकरण, उच्चाटन, स्तंभन इत्यादि कर्म तांत्रिकों की ओर से किए जाते हैं । इस समय में किया हुआ कोई भी मंत्र सिद्ध हो जाता है। इस समय में सभी आसुरी शक्तियां जागृत हो जाती हैं। इस समय में घोर, अघोर, डाबर, साबर सभी प्रकार के मंत्रों की सिद्धि हो जाती है। इसी समय उल्लूक तंत्र का प्रयोग साधक लोग करते हैं। पंच प्रकार की पूजा, काली पूजा, तारा, छिन्नमस्ता, बगुलामुखी पूजा इसी समय की जाती है।

जो जन शास्त्रों के अनुसार दिपावली पूजन करना चाहते हो, उन्हें इस समयावधि को पूजा के लिये प्रयोग करना चाहिए।

वृष एवं सिंह लग्न में कनकधारा एवं ललिता सहस्त्रनाम का पाठ विशेष लाभदायक माना गया है।

दीपदान मुहूर्त

लक्ष्मी पूजा दीपदान के लिए प्रदोष काल (रात्रि का पंचमांष प्रदोष काल कहलाता है) ही विशेषतया प्रशस्त माना जाता है। दीपावली के दिन प्रदोष काल सायं 05:46 से रात्रि 08:04 बजे तक रहेगा।

भारत के अन्य शहरों में लक्ष्मी पूजा मुहूर्त

पुणे सायं 06:09 से रात्रि 08:09

नई दिल्ली सायं 05:39 से सायं 07:35

चेन्नई सायं 05:52 से सायं 07:54

जयपुर सायं 05:48 से सायं 07:44

हैदराबाद सायं 05:52 से सायं 07:53

गुरुग्राम सायं 05:40 से सायं 07:36

चण्डीगढ़ सायं 05:37 से सायं 07:32

कोलकाता सायं 05:05 से सायं 07:03

मुम्बई सायं 06:12 से रात्रि 08:12

बेंगलूरु सायं 06:03 से रात्रि 08:05

अहमदाबाद सायं 06:07 से रात्रि 08:06

नोएडा सायं05:39 से सायं 07:34

आप उपरोक्त नगरों के आसपास अपना शहर खोजें तथा दिये गये समय में ही पूजा करें अथवा दैनिक सूर्योदयास्त से गणना कर अपना मुहूर्त निकाले।

राशियों के अनुसार लक्ष्मी पूजन

मेष, सिंह और धनु

ये तीनो अग्नि तत्व प्रधान राशि है इन राशि वालों के लिए धन लक्ष्मी की पूजा विशेष लाभकारी होती है,मां लक्ष्मी के उस स्वरूप की स्थापना करें, जिसमें उनके पास अनाज की ढेरी हो. चावल की ढेरी पर लक्ष्मीजी का स्वरूप स्थापित करें उनके सामने घी का दीपक जलाएं, उनको चांदी का सिक्का अर्पित करें. पूजा के उपरान्त उसी चांदी के सिक्के को अपने धन स्थान पर रख दें।

मिथुन, तुला और कुम्भ राशि

इन राशि वालों के लिए गजलक्ष्मी के स्वरूप की आराधना विशेष होती है, कारोबार में धन की प्राप्ति के लिए गज लक्ष्मी की पूजा, लक्ष्मीजी के उस स्वरूप की स्थापना करें, जिसमें दोनों तरफ उनके साथ हाथी हों, लक्ष्मीजी के समक्ष घी के तीन दीपक जलाएं, मां लक्ष्मी को एक कमल या गुलाब का फूल अर्पित करें, पूजा के उपरान्त उसी फूल को अपनी तिजोरी मे रख दें।

वृष, कन्या, मकर

इस राशि के लोगों के लिए ऐश्वर्यलक्ष्मी की पूजा विशेष होती है, नौकरी में धन की बढ़ोतरी के लिए ऐश्वर्य लक्ष्मी की पूजा, गणेशजी के साथ लक्ष्मीजी की स्थापना करें, गणेशजी को पीले और लक्ष्मीजी को गुलाबी फूल चढ़ाएं, लक्ष्मीजी को अष्टगंध चरणों में अर्पित करें, नित्य प्रातः स्नान के बाद उसी अष्टगंध का तिलक लगाएं.

कर्क, वृश्चिक और मीन राशि

इस राशि के लिए वर लक्ष्मी की पूजा विशेष होती है. धन के नुकसान से बचने के लिए वर लक्ष्मी की पूजा मे लक्ष्मीजी के उस स्वरूप की स्थापना करें. जिसमें वह खड़ी हों और धन दे रही हों,उनके सामने सिक्के तथा नोट अर्पित करें,पूजन के बाद यही धनराशि अपनी तिजोरी मे रखें, इसे खर्च न करें. उपरोक्त विधि विधान से पूजन करने पर महालक्ष्मी आप पर प्रसन्न होगीं तथा घर मे समृद्धि व प्रसन्नता आयेगी।

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

दीपावली 2023 पूजन मुहूर्त राशियों के अनुसार Read More »

img 4413 1

Horoscope Today November 11, 2023 : Aaj ka Rashifal November 11, 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for 11 November 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 11 नवम्बर 2023

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार आश्विन)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – त्रयोदशी दोपहर 01:57 तक तत्पश्चात चतुर्दशी

नक्षत्र – चित्रा 12 नवम्बर रात्रि 01:47 तक तत्पश्चात स्वाती

योग – प्रीति शाम 04;59 तक तत्पश्चात आयुष्मान

राहुकाल – सुबह 09:35 से सुबह 10:59 तक

सूर्योदय-06:47

सूर्यास्त- 17:57

दिशाशूल – पूर्व दिशा में

व्रत पर्व विवरण – मासिक शिवरात्रि,नरक चतुर्दशी,काली चौदस (गुजरात अनुसार)

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा, इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं।

आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होग

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज आप अपने कामों की एक सूची बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। लेनदेन के मामले में आप अपनी बातें स्पष्ट रखें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों पर आपका विश्वास बना रहेगा। आपके किसी औद्योगिक प्रयास को भी गति मिलेगी। यदि आप बिजनेस में कुछ नए उपकरणों को बढ़ावा दे रहे थे, तो आज वह भी आप कर सकते हैं। आपको अपने किसी परिजन से लंबे समय बाद मिलकर प्रसन्नता होगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आप अपनी मेहनत व लगन से अपने कामों में आगे बढ़ेंगे। आप जीवनसाथी के लिए किसी नए काम की तैयारी कर सकते हैं। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके मन में सेवा का भाव बना रहेगा, जिससे आप किसी की मदद करने में पीछे नहीं हटेंगे। आज के दिन यदि आपने किसी जोखिम भरे काम में हाथ डाला, तो इससे आपको समस्या हो सकती है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय कुछ जरूरी मुद्दों को लेकर बातचीत करने में बताएंगे। आपके अंदर कुछ एक्स्ट्रा एनर्जी रहने के कारण आप प्रत्येक कार्य को करने में तत्पर रहेंगे। आज आपका मनोबल भी बहुत बढ़ा रहेगा। शारीरिक गतिविधियां तेज होंगी। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। व्यक्तिगत मामलों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घर परिवार के लोगों से यदि किसी बात को लेकर खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। बड़ों के साथ आदर व सम्मान बनाए रखें। बुद्धि व विवेक से आप कोई निर्णय लें, तो बेहतर रहेगा। व्यक्तिगत मामलों में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके कामों से जाना जाएगा और वह काफी गतिविधियों में भी भाग लेंगे। आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं पूरी हो सकती हैं। आप बड़ों की सोच से काम करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। लंबे समय से रुके हुए धन के मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। भाई व बहनों से चल रही अनबन भी दूर होगी। कुछ नए संपर्क का आपको लाभ मिलेगा। आपके बंधू बंधुत्व से मिलकर खुशी होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज के दिन आपके आसपास का वातावरण आनंदमय रहेगा। आप संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। घर परिवार में सुख व समृद्धि बढ़ी रहेगी। कुछ नए लोगों से भी मेलजोल बढे़गा। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। श्रेष्ठ कार्यों में आप आगे बढ़ेंगे। राजनीतिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को किसी सम्मान से नवाजा जा सकता है। आप कोई ऐसी गलती ना करें, जिससे कि परिवार में लोगों से आपको खरी खोटी सुनाने को मिले।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखने के लिए रहेगा। व्यापार में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। यदि किसी गरीब व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आप अपनी अच्छी सोच से कार्य क्षेत्र में लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। आप कोई ऐसा काम ना करें, जिससे कि आपके परिवार के सदस्यों द्वारा किसी बात को लेकर खरी-खोटी सुनाने को मिले। आप अपने मित्र से मन की किसी इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आप अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करें। किसी विदेश में रह रहे परिजन से आपको फोन के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा वरना आपको कोई नुकसान भी हो सकता है। आपको अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। मित्रों के साथ आप कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे। आपको किसी अधिकारी की बातों में आने से बचना होगा और लोगों का भरोसा आप आसानी से जीत पाएंगे। आप अपनी बहुमुखी प्रतिभा को सवारेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने जरूरी कामों में ढील देने से बचे, नहीं तो समस्या होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और कार्य क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे, लेकिन आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अधिकारियों से भी सलाह मश्वरा आवश्यक करना होगा। यदि आपका पुराना कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह आपके लिए सिर दर्द बन सकता है। आप अपनी अच्छी सोच कर लाभ उठाएंगे। व्यापार में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। यदि किसी धार्मिक यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपने सामान की सुरक्षा अवश्य करें, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है। किसी परिजन की सीख व सलाह से आप आगे बढ़ेंगे। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए थोड़ा कमजोर रहेगा। लेनदेन के मामले में आपको अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखनी होगी, नहीं तो समस्या होगी। जीवन साथी के लिए किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं। परिजनों का साथ व सहयोग बना रहेगा। आपको कुछ विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। माताजी से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today November 11, 2023 : Aaj ka Rashifal November 11, 2023 Read More »

img 4379 1

Horoscope Today November 10, 2023 : Aaj ka Rashifal November 10, 2023

img 4379 2Horoscope Today: Astrological prediction for 10 November 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 10 नवम्बर 2023

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार आश्विन)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – द्वादशी दोपहर 12:35 तक तत्पश्चात त्रयोदशी

नक्षत्र – हस्त रात्रि 12:08 तक तत्पश्चात चित्रा

योग – विष्कंभ शाम 05:06 तक तत्पश्चात प्रीति

राहुकाल – सुबह 10:58 से दोपहर 12:22 तक

सूर्योदय-06:47

सूर्यास्त- 17:57

दिशाशूल – पश्चिम दिशा में

व्रत पर्व विवरण – प्रदोष व्रत,धनतेरस,भगवान धन्वंतरि जयंती-राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस,यम दीपदान

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है।

आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचने के लिए रहेगा। व्यावसायिक विषयों में गति आएगी। आप अपने कामों में निसंकोच आगे बढ़ें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको कुछ लोगों से सावधान रहना होगा, नहीं तो इससे आपका कोई नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों की पढ़ाई लिखाई में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो उसके लिए वह अपने गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। आपको किसी काम में जोखिम लेने से बचना होगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कुछ नई चीजों को शामिल करने के लिए रहेगा। मित्रों के साथ उत्साह से आगे बढ़ेंगे। बुद्धि से आप कोई निर्णय लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यक्तिगत प्रयास आपके अच्छे रहेंगे। आवश्यक कार्यों को समय रहते पूरा करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपनी सोच में विनम्रता बनाए रखें। अध्ययन और आध्यात्मिक के कार्य में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारियों की किसी गलत बात पर हां मे हां नहीं मिलना है, नहीं तो समस्या हो सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख सुविधा में वृद्धि लेकर आने वाला है। सभी के साथ सहजता से आगे बढ़ें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपको अपनी कुछ बातों को गोपनीय रखना होगा। भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी। आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा और वरिष्ठ सदस्यों से किसी बात को लेकर जिद या बहसबाजी ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। आपका किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ भविष्य को लेकर प्लानिंग कर सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने के लिए रहेगा और आवश्यक कामों में तेजी आएगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके काम के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है। आपको किसी दिखावे के कारण समस्या हो सकती हैं। आप कुछ करीबियों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। साझेदारी में आपको किसी काम को करने से अच्छा लाभ मिलेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरपूर रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा और आप महत्वपूर्ण लक्षणों पर पूरा ध्यान दें। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। आप अपनी संपत्ति को बढ़ाने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी लेकिन आज आप महिला मित्रों से सावधान रहें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपको कुछ नए संपर्कों से लाभ मिलेगा और सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कुछ स्मरणीय पलों को आप साझा करेंगे। व्यापार पहले से बेहतर रहेगा। परिवार में आज किसी हर्षपूर्ण मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप कार्यक्षेत्र में अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे और श्रेष्ठ कार्यों पर आपका पूरा जोर रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपने काम में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आप सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको आज किसी काम पर पूरा ध्यान देना होगा। आपका कोई बढ़ता खर्च आपके लिए सिरदर्द बनेगा। लेनदेन के मामले में आपको पारदर्शिता बनाए रखनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपने जरूरी कामों में आलस्य न दिखाएं। पारिवारिक कार्यो से आज आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। करियर को लेकर आज आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। व्यापार में आज आपको सफलता मिलेगी। आप अपने विभिन्न कामों में तेजी दिखाएंगे। भाई बहनों से आज आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपके कुछ विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाएंगे और कार्यक्षेत्र में आज आपको कोई मन मुताबिक काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप आज किसी बड़े निवेश को करने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। पारिवारिक मामलों में आज आपको सावधान रहना होगा। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। यदि किसी यात्रा पर जाएं तो उसमें अपने कीमती सामान की सुरक्षा करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी पुराने मित्र से मिलने का मौका मिलेगा। आपके कामों में यदि कुछ अवरोध आ रहे थे, तो वो आज दूर होंगे। किसी मन की इच्छा के पूर्ति होने से आज आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

व्यापार कर रहे लोगों की योजनाओं को गति मिलेगी। परिवार के सदस्यों और मित्रों का सहयोग आप के ऊपर बना रहेगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आपको अपने किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा होगा। संतान से किसी बात को लेकर आपकी कहासुनी हो सकती है। आपके कामों में यदि कुछ अवरोध आ रहे थे, तो वह दूर होंगे। आप अपने किसी काम को भाग भाग्य के भरोसे ना छोड़ें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आपके लिए अप्रत्याशित लाभ दिलाने वाला रहेगा। रक्त संबन्धी रिश्तों में मजबूती आएगी। आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें और किसी प्रकार के वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो समस्या हो सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। स्थायित्व की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। किसी पुरानी योजना का आपको लाभ मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपका कोई ऐसा काम ना करें, जिससे आपको अपने माता-पिता से खरी खोटी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे|

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today November 10, 2023 : Aaj ka Rashifal November 10, 2023 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!