analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 7500 1

Horoscope Today: November 04 2023॥Aaj Ka Rashifal 04 November 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for 04 November 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 04 नवम्बर 2023

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार आश्विन)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – सप्तमी रात्रि 12:59 Am 05 नवम्बर तक

नक्षत्रपुनर्वसु 07:57 AM 05 नवंबर तक

योग – साध्य दोपहर 01:03 तक

राहुकाल – सुबह 09:27 से 10:52 तक

सूर्योदय-06:43

सूर्यास्त- 18:0

दिशाशूल – पश्चिम दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 4 आता है। मूलांक 4 का प्रतिनिधि ग्रह राहू होता है। राहू का संबंध रहस्यमयी और गुप्त विद्याओं से होता है। इस मूलांक वाला जातक बड़ा तांत्रिक, ज्योतिष का अच्छा जानकार हो सकता है।

हालांकि इस मूलांक वाले व्यक्ति अपने जीवन में कई गलत निर्णय ले बैठते हैं जिसके कारण इनका पूरा जीवन पटरी से उतर जाता है और फिर दोबारा सामान्य स्थिति में नहीं आ पाता।

शुभ दिनांक : 4, 13, 22, 31

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण

आज ०७:५७ तक जन्मे शिशुओ का नाम पूनर्वसु नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ही) नामक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम पुष्य नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (हू, हे, हो, डा) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आपको आज के दिन भी थोड़ा सावधानी बरतने की सलाह है चंद्र आपकी राशि से चौथे होने पर किसी गलती के कारण मन में संताप रहेगा। हानि के चलते कार्यो से मजबूरन जी चुरायेंगे। सरकारी कार्य लंबित रहने से समय एवं धन व्यर्थ खर्च होंगे। परिवार अथवा कार्य क्षेत्र पर किसी महिला के कारण अशांति फ़ैल सकती है। धर्म के प्रति निष्ठा होने पर भी भजन पूजन में मन नहीं लगा पाएंगे। संध्या के आसपास का समय थोड़ा राहत भरा रहेगा परन्तु थकान भी रहेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आपका आज का दिन मिला-जुला रहेगा। भावुकता अधिक रहने के कारण छोटी-छोटी बातों को दिल पर लेंगे। घर एवं बाहर का वातावरण इसी कारण दूषित हो सकता है। आर्थिक आयोजनों को पूर्ण करने में पहले बाधाएं आएगी बाद में स्थिति आपके पक्ष में आने से लाभ के अवसर मिलेंगे। मध्यान के बाद अधिकांश मामलो में आप अपने मन की ही करेंगे और इससे संतुष्ट भी रहेंगे।

घर की समस्याएं घर में ही निपटाएं बाहर ना लेजाए। व्यावसायिक कारणों से अल्प लाभदायी यात्रा हो सकती है। पैतृक कार्य में सफलता मिलेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज दिन के पूर्वार्ध में आप दुविधा में फंसे रहेंगे। किसी भीं कार्य में स्थिति स्पष्ट ना होने के कारण कार्य रुके रह सकते है केवल मन ही मन कार्यो की रूपरेखा बनाएंगे। धीरे-धीरे स्थिति स्पष्ट होती जाएगी। किसी भी प्रकार का आर्थिक आयोजन करने के लिए आज का दिन शुभ रहेगा परन्तु धन की आमद सुनिश्चित नहीं रहने से बीच-बीच में व्यवधान भी आएंगे फिर भी इनसे पार पाकर सफल रहेंगे। पारिवारिक वातावरण आरम्भ में मनमुटाव वाला रहेगा बाद में आपसी भावनाओ की समझ होने लगेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन अधिकांश समय आपमें चंचलता अधिक रहेगी। महत्त्वपूर्ण कार्यो में भी लापरवाही दिखाएंगे अथवा इच्छा शक्ति की कमी रहने से कार्य हानि हो सकती है। व्यवहारिक रूप से आप अधिक सक्रिय रहेंगे। मन चंचल रहने पर भी हास्य परिहास से आस-पास का वातावरण हल्का करने की क्षमता रहेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से संध्या का समय अधिक शुभ रहेगा। बैठे बिठाये धन लाभ होने की सम्भवना है। पारिवारिक सदस्य से रूठना मनाना लगा रहेगा। मित्र मण्डली के साथ पर्यटन के अवसर मिलेंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन सभी कार्यो को आप जी जान से करेंगे परन्तु फिर भी सफलता मिलने में संदेह रहेगा। सरकारी कार्य भी नियमो की पूर्ति ना होने के कारण अधूरे रहेंगे। मध्यान के बाद व्यावसायिक एवं घरेलु कार्यो के कारण दौड़-धूप करनी पड़ेगी। सेहत में उतार-चढ़ाव आने से शरीर में शिथिलता आएगी। गुप्त शत्रु से सावधान रहें। लोग मीठा व्यवहार करके अपना काम निकालेंगे। बाहर के लोगो के प्रति आज अधिक उदारता दिखाएँगे परन्तु घर में इसके विपरीत व्यवहार रहने से क्लेश होने की संभावना है। आर्थिक लेन-देन सोच समझ कर करें। आहार संतुलित लें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज दिन के पहले भाग में सभी कार्य निर्विघ्न पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य उत्तम् रहेगा।सामाजिक क्षेत्र से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धन लाभ होने से आर्थिक रूप से अधिक सक्षम बनेंगे। आयवश्यक कार्य मध्यान से पहले पूर्ण करने का प्रयास करें। इसके बाद सभी कार्यो में व्यवधान आने लगेंगे। जहाँ से लाभ की संभावना है वहां से निराशा मिलेगी। फिर भी मानसिक रूप से विचलित नहीं होंगे। परिजनों का स्नेह एवं सहयोग मिलता रहेगा। घर के बुजुर्ग की सेहत ख़राब होने के कारण थोड़ी असहजता बनेगी। सन्तानो के विषय में शुभ समाचार मिलेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज भी दिन आपके अनुकूल रहेगा। सरकार की तरफ से लाभ होने के संकेत है अथवा थोड़े प्रयास के बाद लटके सरकारी कार्यो में सफलता अवश्य मिलेगी। कार्य क्षेत्र से दोपहर के बाद आकस्मिक खुशखबरी मिलने से आनंदित रहेंगे। धन का खर्च अधिक रहेगा परन्तु व्यर्थ नहीं होगा। अविवाहितो को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। नए सम्बन्ध बनने की पूर्ण सम्भावना है। घर के बुजुर्ग आप के ऊपर कृपा बनाये रहेंगे। अधिकारियों अथवा अन्य वरिष्ठ लोगो से आसानी से काम निकाल सकेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपका आज का दिन भाग्योदय कारक रहेगा। घर एवं बाहर आशा से अधिक सहयोगी वातावरण मिलने से लगभग सभी कार्य निर्विघ्न पूर्ण होंगे परन्तु उधार सम्बंधित व्यवहारों के कारण थोड़ी चिंता भी रहेगी। नौकरी पेशा जातकी की कार्य कुशलता के लिए प्रशंशा होगी। थोक अथवा कमीशन के व्यवसाय से अधिक लाभ मिलेगा। धन लाभ प्रचुर मात्रा में होने से खुश रहेंगे। घर की महिलाएं आप पर प्रसन्न रहेंगी। दाम्पत्य जीवन का भरपूर आनंद लेंगे। बाहर घूमने एवं उत्तम भोजन सुख मिलेगा। आलस्य से बचें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपको आशा से अधिक एवं एक दम विपरीत फल देगा। विशेष कर आज अपनी सोच में निराशा को जगह ना दें। आज आप जो भी विचार करेंगे उसका विपरीत फल मिलेगा। कार्यो में अधिक व्यस्त रहने के कारण सामाजिक क्षेत्र से दूरी बनेगी। धन लाभ के लिए किये जा रहे प्रयासों में बड़ी मुश्किल से सफलता मिलेगी। प्रेम प्रसंगों के कारण किसी से विवाद हो सकता है। खर्च अनियंत्रित रहेंगे जिससे आर्थिक संतुलन बिगड़ेगा। शारीरिक रूप से अधिक परिश्रम करने में असमर्थ रहेंगे। हित शत्रु हानि पहुँचा सकते है सतर्क रहें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आपका आज का दिन लाभदायक रहेगा। प्रतिस्पर्धियों पर आसानी से विजय पा लेंगे। कार्य व्यवसाय भी पहले से बेहतर चलेंगे। आपकी सोची हुई योजनाओं में से अधिकांश सफल रहेंगी। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। व्यवसाय में नए प्रयोग अधिक लाभ कराएंगे। रुके हुए धन की प्राप्ति में थोड़ी बाधा आ सकती है परन्तु प्रयास करने पर वापसी की उम्मीद बनी रहेगी। किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते है। सुख के साधनों की वृद्धि करने पर अधिक ध्यान रहेगा इसपर खर्च भी करेंगे। गृहस्थ सुख सामान्य रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज दिन के पूर्वार्ध में परिस्तिथियां प्रतिकूल रहेंगी। पूर्व निर्धारित कार्य में विलम्ब होने से भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। धन संबंधित कार्य को लेकर किसी से तकरार हो सकती है। आज आप गहरी सोच में डूबे रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों का मनमाने आचरण के कारण क्रोध आएगा फिर भी मौन रहकर कार्य करें अन्यथा आगे होने वाले लाभ से वंचित रह सकते है। दोपहर के बाद स्थिति में सुधार आएगा। विघ्न डालने वाले स्वयं अपनी गलती मानकर सहयोग करेंगे। धन लाभ मध्यम रहेगा। परिजनों से भी बेकार की बहस हो सकती है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आपका आज का दिन सामान्य से अधिक शुभ फल देने वाला रहेगा। सामाजिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का सुअवसर मिलेगा फिर भी इससे आर्थिक लाभ की आशा ना रखे सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। धन लाभ के लिए आज थोड़ा अधिक बौद्धिक एवं शारीरिक परिश्रम करना पड़ेगा। धार्मिक कार्यो में भी सहभागिता देंगे। मध्यान के समय कार्य व्यवसाय में गति रहने से व्यस्तता रहेगी। शारीरिक रूप से थका हुआ अनुभव होगा। परिजनो की इच्छा पूर्ती पर खर्च करेंगे। गृहस्थ सुख सामान्य रहेगा।

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: November 04 2023॥Aaj Ka Rashifal 04 November 2023 Read More »

img 2604

Horoscope Today: November 03 2023॥Aaj Ka Rashifal 03 November 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for 03 November 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 03 नवम्बर 2023

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार आश्विन)

पक्ष – कृष्ण

तिथिषष्ठी रात्रि 11:07 तक तत्पश्चात सप्तमी

नक्षत्रपुनर्वसु पूर्ण रात्रि तक

योगसिद्ध दोपहर 12:53 तक तत्पश्चात साध्य

राहुकाल – सुबह 10:57 से दोपहर 12:22 तक

सूर्योदय-06:43

सूर्यास्त- 18:0

दिशाशूल – पश्चिम दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी।

आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष

घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरी पेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप किसी पुरानी गलती के लिए अधिकारियों से माफी मांग सकते हैं, लेकिन यदि आपने अपने कामों में आलस्य दिखाया, तो इससे आपका कोई नुकसान भी हो सकता है। आप व्यस्त रहने के कारण अपने शारीरिक समस्याओं पर ध्यान नहीं देंगे, जो बाद में आपके लिए बड़ी हो सकती हैं। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपके घर में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में आप उत्साहित होकर कोई ऐसा वादा ना करें, जिससे कि उसे पूरा करने में के बाद आपको समस्या हो। निजी जीवन में चल रही समस्याओं से आप बाहर निकलेंगे। बिजनेस कर रहे लोग आज किसी योजना को बनाकर आगे बढ़ेंगे, तभी तरक्की कर सकेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आवश्यक कार्यों को बहुत ही सूझबूझ दिखाकर आगे बढने के लिए रहेगा। किसी सरकारी योजना में धन लगाने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। कुछ नए संपर्क का आज पूरा लाभ उठाएंगे। आपकी किसी अजनबी से मुलाकात होगी। आपके साहस पराक्रम में वृद्धि होने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप कोई ऐसा काम ना करें, जिससे परिवार के सदस्यों को समस्या हो। आपको अकस्मात धन लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे और परिवार के सदस्यों की सभी समस्याओं को भी आसानी से पूरा कर सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे थे, तो उनकी वह इच्छा पूरी होगी। सूझबूझ में आप सक्रियता बनाए रखें। दान धर्म के कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढे़गी। परिजनों का आपको समर्थन प्राप्त होगा। कामकाज के मामलों में आप ढील ना दें और किसी पर कोई अहम जिम्मेदारी ना डालें। आपका कोई विरोधी आपके लिए नई समस्या खड़ी कर सकता है। आपको अपने बिजनेस में किसी को पार्टनर नहीं बनाना है, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी आय में वृद्धि होगी और आपके नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। आपको किसी भी लाभ के अवसर को हाथ से जाने नहीं देना है। विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आपको अपनी किसी परिवार के सदस्य से मिलकर पारिवारिक बिजनेस में चल रही समस्याओं पर बातचीत करनी होगी। जीवनसाथी को आज किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। सट्टेबाजी में धन का निवेश करने वाले लोग अच्छा लाभ कमा सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी सम्मान से भी नवाजा जा सकता है। कामकाज के मामले आपके पक्ष में रहेंगे और आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी, लेकिन आप कोई भी अहंकार भरी बात ना करें। आपको किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपका कोई पुराना लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आप किसी की कही सुनी बातों में आकर किसी से वाद विवाद में पड़ सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी और व्यापार में भी आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। धार्मिक गतिविधियों से आप जुड़ेंगे और भगवान के प्रति आपकी आस्था देखकर परिवार के सदस्यों को भी खुशी होगी। आपके पिताजी को यदि कोई रोग सता रहा था, तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। आप कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत में कोई कसर ना छोंड़े, नहीं तो बाद में आपको इसके लिए पछतावा होगा। किसी नए वाहन को आप खरीद कर अपने घर ला सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए रहेगा। आप अपने महत्वपूर्ण कामों को कल पर न टाले, नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यवसाय के लिए आप यदि कुछ योजनाएं बनाएंगे, तो वह भविष्य में आपको अच्छा लाभ अवश्य देकर जाएंगी। आप संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन आपको उनके लिए कोई निर्णय लेना होगा, नहीं तो कोई समस्या हो सकती है। आपका यदि कोई संपत्ति संबंधित विवाद लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो वह भी दूर होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए रहेगा। आपके नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा। निजी मामले आपके पक्ष में रहेंगे और साझेदारी में किसी काम को करने से आप नुकसान में आ सकते हैं। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और कार्यक्षेत्र में यदि आपसे कोई गलती हो, तो आपको उसे स्वीकारना होगा। किसी से बेवजह बहसबाजी में ना पड़ें। परिवार में यदि आप किसी को कोई सलाह दें, तो बहुत ही सोच विचारकर दें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए खरी खोटी सुनने को मिल सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। आप अपनी आय और व्यय के लिए बजट बनाएं, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में यदि कुछ अवरोध आ रहे थे, तो वह दूर होंगे और सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके अच्छे कामों से जाना जाएगा और सूझबूझ से आप किसी काम में आगे बढ़ें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने लेकर जा सकते हैं। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की पूरी कोशिश करेंगे, जिसके लिए आप अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मित्रों का साथ में सहयोग बना रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी से किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं, लेकिन वह उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करेंगे। भावनात्मक मामलों में सहजता दिखाएं और कार्यक्षेत्र में आपको टीमवर्क के जरिए काम करके प्रमोशन मिल सकता है, जिससे आपको प्रसन्नता होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धैर्य और साहस से काम करने के लिए रहेगा और आप अपने परिवार में चल रही कलह को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके लिए आपको परिवार के सदस्यों से बातचीत करनी होगी। आप आवेश में आकर कोई निर्णय ना लें। आपको वरिष्ठ सदस्यों की बातों को सुनना और समझना होगा फिर तभी आगे बढ़ना होगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी की कहासुनी बातों में ना आये, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप कार्यक्षेत्र में कोई ऐसा काम ना करें, जिससे अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं और आपका प्रमोशन रुक सकता है|

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: November 03 2023॥Aaj Ka Rashifal 03 November 2023 Read More »

img 2604

Horoscope Today: November 02 2023॥Aaj Ka Rashifal 02 November 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for 02 November 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 02 नवम्बर 2023

दिन – गुरूवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार आश्विन)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – पंचमी रात्रि 09:52 तक तत्पश्चात षष्ठी

नक्षत्रआर्द्रा 03 नवम्बर प्रातः 05:57 तक तत्पश्चात पुनर्वसु

योग – शिव दोपहर 01:14 तक तत्पश्चात सिद्ध

राहुकाल – दोपहर 01:47 से शाम 03:12 तक

सूर्योदय-06:42

सूर्यास्त- 18:01

दिशाशूल – दक्षिण दिशा

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं।

आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी।

स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग दौड़ भरा रहने वाला है। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। नए लोगों से आप सहज रहेंगे। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें सावधानी बरतें। बिजनेस कर रहे लोग किसी स्कीम का हिस्सा बनने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत अवश्य करनी होगी। आज आप कुछ नयी चर्चाओं में सम्मिलित होंगे। आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आज आपको विरोधियों की चालों को समझना होगा। संतान से आप किसी किए हुए वादे को पूरा करेंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपके सोचे हुए सभी काम आज पूरे होंगे। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों का दायरा बढे़गा। नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे। आपको कोई मूल्यवान वस्तु भेंट स्वरूप प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक विषयों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आप अपने घर के मरम्मत आदि करने की भी योजना बना सकते हैं। हालांकि आज आप परिवार में कोई ऐसा कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जिससे परिवार के लोग आपसे नाराज हो सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। आज आप लोगों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। आपकी कुछ नई कोशिशे रंग लाएगी। आप किसी काम में साझेदारी ना करें, नहीं तो आपका पार्टनर आपको धोखा दे सकते हैं। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। आप अपने मन में चल रही किसी इच्छा को लेकर माताजी से बातचीत कर सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आने वाला है, इसलिए अपनी वाणी व व्यवहार में स्पष्टता रखें। लेनदेन के मामले में किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। विदेश से व्यापार कर रहे लोगों के काफी काम बनेंगे। आप अपने महत्वपूर्ण कामों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। किसी बजट को बनाना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी और किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिल सकती है, लेकिन आप उसमें कोई अहंकार भरी बात ना करें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशहाली लेकर आने वाला है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। करियर को लेकर आप कोई अहम फैसला ले सकते हैं, जिसमें आप अपने पिताजी से बातचीत अवश्य करें। आपको निजी जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और किसी काम को लेकर आप अपने भाइयों से बातचीत कर सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा में जीत मिलने की पूरी संभावना बनती दिख रही है व पढ़ाई के साथ-साथ किसी कोर्स की और भी रुख बदल सकती हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शासन व प्रशासन के मामले में अच्छा रहने वाला है। कला व कौशल में सुधार आएगा। आप योजना बनाकर धन खर्च करें, नहीं तो आप व्यर्थ के कामों में अत्यधिक धन खर्च कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे, जिससे अधिकारियों को भी हैरानी होगी। मित्रों का आपको पूरा साथ मिलेगा। संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कामकाज के मामलों में सावधानी बरतें, नहीं तो समस्या हो सकती है। धार्मिक व मनोरंजन के कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी मुश्किल से आसानी से बाहर निकाल सकते हैं। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धैर्य व साहस से आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएं, नहीं तो समस्या होगी। किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप व्यवसाय में कोई अहम फैसला ले सकते हैं। अपने काम की आपको एक सूची बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। परिजन की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपके स्वास्थ्य में यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो इससे आपके कष्टो में भी वृद्धि होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। साझेदारी में किसी काम को करना अच्छा रहेगा। आप अपने सहयोगियों पर भरोसा करेंगे। किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय उसके जरूरी दस्तावेजों पर पूरी निगरानी बनाकर आगे बढ़े, नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। कुछ नए अनुबंधों का आपको लाभ मिलेगा। व्यापार में आप कुछ नये उपकरणों को शामिल कर सकते हैं, जिससे आपकी आय में भी वृद्धि होगी, लेकिन आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से कुछ कमजोर रहने वाला है। आपको किसी काम में उसके नीति व नियमों पर पुरा ध्यान देना होगा। आप किसी के बहकावे में ना आए, नहीं तो समस्या हो सकती है। कार्य क्षेत्र में आप अपनी मेहनत से अधिकारियों को खुश करेंगे और आप अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। व्यवसाय से जुड़ा यदि कोई मामला लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो वह भी दूर होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने लेनदेन के मामले पर पूरा फोकस बनाए रखें, नहीं तो समस्या होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको यदि कोई शुभ सूचना मिले, तो आप उसमें ढील ना दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। महत्वपूर्ण कार्य में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे और आपके लंबे समय से रुके हुए काम आज गति पकड़ेगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अत्यधिक मेहनत करनी होगी, उसके बाद ही वह किसी मुकाम पर पहुंच सकते हैं। आप किसी योजना में बहुत ही सोच विचार कर धन लगाए, नहीं तो आपका धन फंस सकता है। मित्रों का आपको पूरा साथ मिलेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओ में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने संवेदनशील मामलों में जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं, नहीं तो कोई समस्या आ सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई जिम्मेदारी भरा काम मिल सकता है, जिससे आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। किसी नए मकान, वाहन आदि को खरीदने का सपना भी आपका पूरा होगा। आपको अपनी अच्छी सोच को बनाए रखना होगा। आप किसी से अहंकार भरी बातें ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपका कोई कार्य यदि लंबे समय से रुका हुआ है, तो वह आज पूरा हो सकता है|

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: November 02 2023॥Aaj Ka Rashifal 02 November 2023 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!