analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 4049 1

Horoscope Today: October 30 2023॥Aaj Ka Rashifal 30 October 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for 30 October 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 30 अक्टूबर 2023

दिन – सोमवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार आश्विन)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – द्वितीया रात्रि 10:22 तक तत्पश्चात तृतीया

नक्षत्रकृत्तिका 31 अक्टूबर प्रातः 04:01 तक तत्पश्चात रोहिणी

योगव्यतिपात शाम 05:33 तक तत्पश्चात वरीयान

राहुकाल – सुबह 08:06 से सुबह 09:31 तक

सूर्योदय-06:41

सूर्यास्त- 18:02

दिशाशूल- पूर्व दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9,

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052,

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष

नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आपको कोई मूल्यवान वस्तु भेट स्वरूप प्राप्त हो सकती है। आप जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। आपके खर्च आपका सिरदर्द बनेंगे, लेकिन फिर भी आप हंसते-हंसते सह पाएंगे। माता-पिता से यदि आप किसी बात को कहे, तो उसमें जिद ना दिखाएं, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा और कला कौशल को बल मिलेगा। आप अपने जीवन स्तर में सुधार लाने की पूरी कोशिश करनी होगी, लेकिन आप अपनी जिम्मेदारियों से पीछे ना हटें, नहीं तो समस्या हो सकती है। परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ आ सकता है। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की लोकप्रियता बढे़ेंगी, जिससे उन्हें लाभ भी मिलेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपको व्यापार में नियंत्रण बनाए रखना और अपने खर्चों पर अंकुश लगाए, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी से उधार लेने से बचें। विभिन्न कार्यों में आप अच्छा निवेश करेंगे। वाणिज्यिक गतिविधियों पर अपना नियंत्रण बनाए रखें। आपके घर में चल रही समस्याएं आपके लिए सिरदर्द बनेगी, जिन्हें आप अपनी चतुर बुद्धि से मात दे सकते हैं। आपको किसी काम में अनुशासन पर पूरा ध्यान देना होगा। किसी सरकारी मामले में ढील दी, तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तरक्की लेकर आने वाला है, जिससे काम में आप आगे बढ़ेंगे, उसमें आप सफल रहेंगे और किसी काम को पहल करने की आदत आपकी अच्छी रहेगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा, लेकिन किसी से आप धन उधार ना लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। मित्रों का आपको पूरा साथ मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी से किसी मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई सूचना सुनने को मिल सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला वाला है। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। आपको वरिष्ठ सदस्यों से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। आर्थिक विषय में आपको तेजी दिखानी होगी और आपको अपनी सोच में नकारात्मकता नहीं लानी है, नहीं तो समस्या हो सकती है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपका कोई बड़ा लक्ष्य आज पूरा हो सकता है। किसी नए घर को खरीदने की भी पूरी कोशिश करेंगे, जिसमें आप सफल भी अवश्य होंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपकी दीर्घकालिक योजना पर आपका पूरा फोकस रहेगा। आपको भगवान के प्रति आस्था बढ़ेगी। भाईचारे पर आपका पूरा जोर रहेगा। सामाजिक विषयों में आपको सक्रियता दिखानी होगी। बड़ों की मदद से आप आगे बढ़ेंगे, लेकिन जो लोग किसी काम को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो उन्हें अपने किसी परिजन से बातचीत करनी होगी। आपको किसी विरोधी की चालों को समझना होगा, तभी आप उनसे बाहर निकाल सकेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने डेली रूटीन में कोई बदलाव न करें और आप अपनी वाणी व व्यवहार में संतुलन बनाए रखें। सूझबूझ से आप आगे बढ़ेंगे, तो आपको अच्छा लाभ होगा। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। किसी काम को धैर्य और साहस से करें, तभी वह पूरा होता दिख रहा है। परिजनों का साथ आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। यदि आपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजर अंदाज किया, तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकती हैं। संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा और आप अपने कामों में निसंकोच होकर आगे बढे़ंगे, जिसमें आप किसी भी सही गलत के बारे में कुछ नहीं सोचेंगे और आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, जिसमें आप अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। आपकी साख सम्मान में वृद्धि होगी। आपको अपने साथियों पर पूरा भरोसा बनाए रखना होगा और आपके नेतृत्व क्षमता को भी बढ़ावा मिलेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझ बूझ दिखाकर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आपको उधार के लेनदेन से बचना होगा। आपको आय और व्यय बढ़ने से संतुलन बनाकर चलें। किसी बड़े निवेश की तैयारी आप पूरे जोर से कर सकते हैं, लेकिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने कामों को प्राथमिकता देनी होगी। आपकी कार्य क्षमता में भी वृद्धि होगी। व्यवसाय से जुड़ा कोई मामला आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको कुछ ठगी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप जल्दबाजी में कोई काम ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आपको अपने लक्ष्यों पर पूरा फोकस बनाएं रखना होगा। आपका कोई मित्र आपके लिए मददगार साबित होगा। यदि आपको कोई रोग लंबे समय से सता रहा था, तो उसमें आपके कष्टों में वृद्धि हो सकती है और व्यर्थ के बातों में आपको पड़ने से बचना होगा। आपके निजी संबंधों में सुधार लाना होगा। आप अपनी ऊर्जा और समय दोनों को बेकार में व्यर्थ ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है, जिसके कारण उन्हें शिक्षा में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको किसी परिजन से यदि किसी धन संबंधित मदद को मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। प्रशासनिक मामलों में आप अपनी आंख और कान खुले रखें। यदि आपको कोई निवेश संबंधी सूचना सुनने को मिले, तो उसमें बहुत ही सोच विचारकर धन लगाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपको अपने कामों में प्राथमिकता देनी होगी। घर परिवार में सुख समृद्धि बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। सभी के प्रति आदर सम्मान का भाव बनाए रखें और किसी बात को लेकर आप बहसबाजी में ना पड़े, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिसमें अपने माता-पिता को साथ लेकर जाना बेहतर रहेगा। आप सामाजिक कार्यों पर पूरा जोर देंगे, जिससे आपको कोई अच्छा पद भी प्राप्त हो सकता है। आप लोगों से मेलजोल बढ़ाने में भी कामयाब रहेंगे। कुछ नए संपर्कों का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपका यदि कोई किसी नये वाहन को खरीदने का सपना लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है, लेकिन आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: October 30 2023॥Aaj Ka Rashifal 30 October 2023 Read More »

img 4020 1

Horoscope Today: October 29 2023॥Aaj Ka Rashifal 29 October 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for 29 October 2023

Rahu Ketu Transit October 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 29 अक्टूबर 2023

दिन – रविवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार आश्विन)

पक्ष – कृष्ण

तिथिप्रतिपदा रात्रि 11:52 तक तत्पश्चात द्वितीया

नक्षत्र – भरणी 30 अक्टूबर प्रातः 04:42 तक तत्पश्चात कृत्तिका

योग – सिद्धि रात्रि 08:01 तक तत्पश्चात व्यतिपात

राहुकाल – शाम 04:39 से शाम 06:05 तक

सूर्योदय-06:40

सूर्यास्त- 18:03

दिशाशूल- पश्चिम दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप विभिन्न कार्यों में आगे बढ़ेंगे और किसी मन की इच्छा के पूर्ति होगी। आपको महत्वपूर्ण विषयों में पूरा बल मिलेगा। आप अपनी वाणी व व्यवहार में सहजता दिखाएं। किसी बात को लेकर जिद व अहंकार ना करें। आप अपनी सुख सुविधाओं के वस्तुओं का आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपका यदि कोई धन संबंधित मामला लंबे समय से अटक रहा था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश बहुत ही सोच विचार कर करें।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आपको जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचना होगा। औद्योगिक योजना को गति मिलेगी। यदि आप किसी काम को लेकर दिखावे में आए, तो यह आपके लिए कोई नई समस्या खड़ी कर सकता है। यदि आपने किसी को धन उधार देने का मन बनाया है, तो रुक जाएं। आपको कुछ जरूरी मामलों में सावधान रहना होगा। अपने डेली रूटीन को बेहतर बनाए रखने की पूरी कोशिश करें। न्यायिक गतिविधियों में आप सजग रहेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए और ऊर्जावान रहने वाला है। आपके रिश्ते में ऊर्जा बनी रहेगी। आप अपने आवश्यक कार्य को समय रहते निपटाने की कोशिश करें, नहीं तो कोई गलती हो सकती हैं। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थियों को अपनी इधर-उधर के कामों को छोड़कर पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस करना होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी भावनाओं पर अंकुश लगाएं। करियर को लेकर यदि आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो उसमें आपको कुछ अच्छा देखने को मिलेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपको किसी जरूरी जानकारी को आज किसी बाहरी व्यक्ति से साझा करने से बचना होगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन होने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको बिजनेस की कुछ योजनाओं को समय रहते बनाना होगा और वरिष्ठ सदस्यों से आपकी भेंट होगी। लेनदेन के मामले में आप सहजता से आगे बढ़ेंगे। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें सावधानी बरतें । आस्था व विश्वास से आप आगे बढ़ेंगे। लेनदेन के मामलों में आपको सावधान रहना होगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। किसी काम को अपने भाग्य के भरोसे ना छोड़े, तो नुकसान हो सकता है। आप अपने साथियों पर पूरी नजर बनाकर रखें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको किसी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप संतान को संस्कारो व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। परिवार में यदि किसी व्यक्ति को आपकी मदद की आवश्यकता हो, तो अवश्य करें। आपको किसी सही दिशा की ओर मुड़ना होगा। आप अपने खान-पान पर संयम बनाए रखें, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आप कोई निर्णय बहुत ही सोच विचार कर लें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। नेतृत्व क्षमता बेहतर रहेगी। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा। औद्योगिक प्रयासों को गति मिलेगी। दांपत्य जीवन में आप मिठास घोलने की पूरी कोशिश करेंगे। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। सामूहिक कार्यों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। जो लोग राजनीति में कार्यरत है, उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आप मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। जानें से पहले माता पिता से सलाह जरूर लें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप आपको सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी मेहनत व लग्न से किसी काम को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आप जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी मामले में जोखिम लेने से बचना होगा। लेनदेन के मामले में आप सावधान रहें, नहीं तो कोई समस्या खड़ी हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपके अंदर प्रेम व सहयोग रहेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। किसी बड़े लक्ष्य पर आपको पूरा फोकस बनाए रखना होगा। निजी मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी। मित्रों के साथ आप कुछ सुखद पल व्यतीत करेंगे, जिससे आपकी काफी सारी समस्याओं से राहत मिलेगी। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने माता-पिता से बातचीत करनी होगी, तभी वह उन समस्याओं से बाहर निकाल सकेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। मित्रों के साथ आपका विश्वास और बढ़ेगा। आप अपने करीबियों की सुनेंगे। पारिवारिक रिश्तों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा। किसी काम में आप उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। आपको किसी संपत्ति संबंधित विवाद में आपको जीत मिलेगी। यदि परिवार के सदस्यों से किसी बात को लेकर बहस बाजी में ना पड़े, तो इससे आपको समस्या हो सकती है। व्यापार की कुछ योजनाओं को गति मिलेगी। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। जन कल्याण के कार्यों पर आपका पूरा ध्यान रहेगा और आपको यदि कोई शुभ सूचना मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाये, नहीं तो कोई समस्या आ सकती है। आपको बड़ों की बातों को सुनना व समझना होगा। आप किसी मुश्किल से मुश्किल समस्या से आसानी से बाहर निकाल सकते हैं। जो लोग किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, उन्हें अपने सहयोगियों से मदद की आवश्यकता होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में किसी शुभ व मागंलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। मेहमानों का आवागमन लगा रहेगा। आप सबको साथ लेकर चलेंगे। रक्तसंबंधी रिश्तों पर आप पूरी निगरानी बनाकर रखेंगे। कार्य क्षेत्र में आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है, जिसके लिए आपको अधिकारों से खरी खोटी भी सुनने को मिल सकती है। किसी नहीं संपत्ति की खरीदने का यदि आप मन बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी।

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: October 29 2023॥Aaj Ka Rashifal 29 October 2023 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!