analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

1afaf16d 9aca 4c93 99e8 3ada7dbabaa1 1

Horoscope Today: October 24 2023॥Aaj Ka Rashifal 24 October 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for 24 October 2023

आरूढ़ लग्न से जाने आपके कैरियर और सामाजिक सफलता का राज: Arudha Lagna #astrology #astrologer

वैदिक पंचांग

दिनांक – 24 अक्टूबर 2023

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – आश्विन

पक्ष – शुक्ल

तिथि – दशमी शाम 03:14 तक तत्पश्चात एकादशी

नक्षत्रधनिष्ठा शाम 05:28 तक तत्पश्चात शतभिषा

योगगण्ड शाम 03:40 तक तत्पश्चात वृद्धि

राहुकाल – शाम 03:15 से शाम 04:42 तक

सूर्योदय-06:38

सूर्यास्त- 18:06

दिशाशूल- उत्तर दिशा में

व्रत पर्व विवरण – विजयादशमी (पूरा दिन शुभ मुहूर्त),विजय मुहूर्त (दोपहर 02:18 से 03:04 तक),(संकल्प,शुभारम्भ,नूतन कार्य,सीमोल्लंघन के लिए),दशहरा,अपराजिता-शमी वृक्ष-अस्त्र- शस्त्र आयुध-वाहन पूजन,गुरू-पूजन

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

दिनांक 24 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं।

आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2022, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप सभी का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। मित्रों का साथ व समर्थन बना रहेगा। किसी काम को प्राथमिकता दे, तो उसे पूरा करें, नहीं तो वह लटक सकता है। आप अपने जरूरी कार्य को समय रहते पूरा करेंगे। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। आप किसी पुराने लिए गए निर्णय को लेकर परेशान हो सकते हैं। आपने यदि किसी नए काम में निवेश किया था, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है और आप बिजनेस में यदि कुछ योजनाएं बनाएं, तो उनमें किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। आप प्रत्येक कार्यों को बिना संकोच किया करेंगे और करियर को लेकर आपका कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। यदि आपने उनसे धन उधार लिया, तो इससे आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं को आपको सुलझाना होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आध्यात्म के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से चल रहा था, तो आज आपके कष्टों में कमी आ सकती है। आप यदि किसी से कोई वस्तु मांगेंगे, तो उसके लिए जिद व अहंकार ना दिखाएं। आपके परिवार में यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही है, तो उसमें दोनों पक्षों के सुनकर कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज किसी दूसरे नौकरी का ऑफर आ सकता है ।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यापार के मामले में सामान्य रहने वाला है। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। किसी सरकारी योजना का आप पूरा लाभ उठाएंगे। आर्थिक मामलों को लेकर यदि आप परेशान थे, तो वह पहले से बेहतर होंगे। माताजी को कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आप अपने भाई के विवाह को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो आपके वह समस्या भी दूर होगी। लेनदेन के मामले में आपको सजगता बनाएं रखनी होगी और किसी अजनबी पर भरोसा करना आपको नुकसान दे सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन के लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको निजी विषयों में सावधान रहना होगा और व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। आप सभी को जोड़ने में सफल रहेंगे, लेकिन अपने कुछ जरूरी कामों को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़े, नहीं तो उससे आपको नुकसान हो सकता है। संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज के दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा। नौकरी में कार्यरत लोग यदि अपने जूनियर से कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी उन्हें आसानी से मिल जाएगी और आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। आपको कार्यक्षेत्र में यदि कोई काम लंबे समय से लटका हुआ था, तो आप उसे भी आसानी से पूरा कर पाएंगे, लेकिन आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लग सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको सब काम समय से पूरे करने होगे, नहीं तो वह आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते है। मित्रों का साथ व समर्थन बना रहेगा। कामकाज में आप पूरे उत्साह से आगे बढ़ेंगे। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आपको कुछ महत्वपूर्ण मामलों में सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ना होगा। किसी को धन उधार देने से बचें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और आप अपने पारिवारिक जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे, लेकिन आपको भावनात्मक मामलों में उतावलापन नहीं दिखाना है, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपने घर की सुख सुविधाओं की कुछ वस्तुओं के खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको यदि किसी काम को लेकर लंबे समय से समस्या चल रही थी, तो आपका वह काम भी पूरा हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने करीबियों का पूरा सहयोग मिलेगा और साहस पराक्रम बढे़ेगा, लेकिन आपको अपने आलस्य को त्यागना होगा, नहीं तो आप अपने कुछ कामों को कल पर टाल सकते हैं, जो बाद में आपके लिए समस्या खड़ी कर सकते हैं। आपको यदि कोई महत्वपूर्ण सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें किसी संस्था से जोड़कर विदेश जाने का मौका मिल सकता है। भाई बहनों से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह बातचीत के जरिए समाप्त होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपकी धन संपत्ति में वृद्धि होगी। घर में किसी हर्ष और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। प्रियजनों से आपको सावधान रहना होगा। आपकी वाणी की सौम्यता किसी वाद विवाद को शांत कर सकती है। यदि आपने किसी घर, मकान, दुकान आदि को खरीदने का सोचा है, तो उसमें आप पूरा ध्यान दें, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा हो सकता है। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। संतान को आप संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए रहेगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाएं आज पूरी रहेगी। नवीन कार्यों में गति आएगी। आप व्यक्तिगत मामलों में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, लेकिन आपके सहयोगी इसमें आपका पूरा साथ देंगे। कार्यक्षेत्र में आप अधिकारियों की किसी गलत बात को लेकर हां मे हां ना मिलाएं। रक्त संबन्धी रिश्तों में मजबूती आएगी। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा और आप अपने आवश्यक कामों में डील न दें। धन संबन्धित मामलों में आपको धैर्य रखकर आगे बढ़ना होगा। यदि आपने जल्दबाजी दिखाई, तो आपसे कोई गलती हो सकती है। आपको आर्थिक मामलों में व्यस्तता रहेगी, लेकिन फिर भी आप अपनी आंख व कान खुले रखें। आपके कुछ नए प्रयास आज सफल होंगे। यदि किसी बड़े निवेश को करने की तैयारी कर रहे हैं, तो वह भविष्य में आपके लिए अच्छा लाभ अवश्य लेकर आएगा। आपका खर्च बढ़ेगा, लेकिन फिर भी आप परेशान नहीं होंगे|

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: October 24 2023॥Aaj Ka Rashifal 24 October 2023 Read More »

img 3842 1 1

Horoscope Today: October 23 2023॥Aaj Ka Rashifal 23 October 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for 23 October 2023

आरूढ़ लग्न से जाने आपके कैरियर और सामाजिक सफलता का राज: Arudha Lagna

वैदिक पंचांग

दिनांक – 23 अक्टूबर 2023

दिन – सोमवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – आश्विन

पक्ष – शुक्ल

तिथिनवमी शाम 05:44 तक तत्पश्चात दशमी

नक्षत्रश्रवण शाम 05:14 तक तत्पश्चात धनिष्ठा

योग – शूल 6:53 तक तत्पश्चात गण्ड*

राहुकाल – सुबह 08:04 से सुबह 09:30 तक

सूर्योदय-06:38

सूर्यास्त- 18:07

दिशाशूल- पूर्व दिशा में

व्रत पर्व विवरण – महानवमी,शारदीय नवरात्र समाप्त,नवरात्र उद्यापन पारणा,हेमंत ऋतु प्रारंभ

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष

वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार में आप लोगों के साथ किसी जरूरी मुद्दे को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आर्थिक विषयों में स्पष्टता आएगी और प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप अपनी भावनाओं पर अंकुश लगाएं, नहीं तो आप अपने धन का काफी हिस्सा खर्च कर सकते हैं। प्रशासन के कार्यों में गति आएगी। निजी विषयों में आप पूरी सामंजस्यता दिखाएंगे और आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में कोई कसर ना छोड़ें।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच समझ से सभी काम पूरे होंगे। यदि आपने किसी काम को भाग्य के भरोसे किया, तो उसमें भी आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों को भी खुशी होगी। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतरने में सफल रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण लक्ष्य के पूरा होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज के दिन आपके लिए स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज न करें। धैर्य के साथ आप अपने कामों में आगे बढ़ें। मेहमानों की आप आवभगत में आप लगे रहेंगे। आप अपनी शान शौकत को पूरा करने के लिए किसी वस्तु के खरीदारी कर सकते हैं। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाएं रखना होगा। आप आज सहनशीलता से आगे बढ़ेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। संतान से आप यदि किसी काम की उम्मीद लगाएंगे, तो वह उसे पूरी भी अवश्य करेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको साझेदारी में किसी व्यापार को करना अच्छा रहेगा और आप भी यदि किसी को कोई सलाह देंगे, तो वह उसे पर अमल भी अवश्य करेंगे। संतान के करियर को लेकर आपको थोड़ी चिंता सता सकती है। आपकी साख सम्मान में वृद्धि होगी और स्थायित्व की भावना पर आपका पूरा जोर रहेगा। व्यक्तिगत मामले हल होंगे। परस्पर सहयोग का भाव आपके मन में बना रहेगा। निजी जीवन में चल रही समस्याओं को आप किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर ना करें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा और आपको अपने साथियों पर भरोसा बनाए रखना होगा। घर में सुख शांति बनी रहेगी। व्यवसाय से जुड़े मामलों को गति मिलेगी। आप अपनी आय और व्यय के लिए बजट बनाएंगे, तो आप भविष्य के लिए कोई धन संचय कर पाएंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई से संबंधित समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी। आपका मन किसी बड़े नुकसान के कारण मन थोड़ा परेशान रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको संतान पक्ष की ओर से अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थी कुछ नया सीखने पर पूरा जोर देंगे। व्यापार की विभिन्न योजनाएं पर आप पूरा ध्यान देंगे। आपको किसी के प्यार की बातों पर ध्यान देने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। माताजी से किसी किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। परिवार में आपके करीबी आपका पूरा साथ देंगे और आपको प्रशासनिक मामलों में सावधान रहना होगा। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलती दिख रही है। आपको अपने विरोधियों की चालों को समझना होगा, नहीं तो वह आपका कोई नुकसान करा सकती हैं। व्यक्तिगत विषयों पर आपका पूरा फोकस रहेगा और परिवार में आज नए मेहमान का आगमन हो सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साहस में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपसे कुछ आवश्यक मामले सुधरेंगे। सामाजिकता को बल मिलेगा और मामा पक्ष आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। भाई बंधुओं से आपकी खूब जमेगी और आपको अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है। सामाजिक गतिविधियों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी छवि और निखरेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है और स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना होगा, नहीं तो कोई समस्या हो सकती है। परिवार में यदि सदस्यों में आपसी वाद-विवाद चल रहा है, तो आपको उसे दूर करने की कोशिश करनी होगी, लेकिन उसमें आप दोनों पक्षों के सुनकर ही आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके कुछ विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाएंगे और आपका आकर्षण देखकर आपके मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। आप अपने डेली रूटीन में कोई बदलाव न करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होगा और आप अपने आधुनिक सोच से आगे बढ़ेंगे। पद व प्रतिष्ठा बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। रहन-सहन के कामों में आप कुछ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। किसी व्यक्ति से बहकावे में ना आए, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की लोकप्रियता बढ़ेगी और आपका कोई मित्र आपसे कोई मदद मांग सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप किसी के प्रलोभन में ना आए, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। घर में सामाजस्यता बनाएं रखें, नहीं तो कोई सदस्य आपकी किसी बात का बुरा मान सकते हैं। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा, लेकिन किसी से किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा। दान धर्म के कार्य के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी और यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच विचारकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आर्थिक मामलों में भी आपको सजगता बनाएं रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप टीमवर्क के जरिए किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे और अधिकारियों से शाबाशी भी पा सकते हैं। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। आप किसी से धन उधार ना लें, नहीं तो आपको उसे उतार करना मुश्किल होगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा।

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: October 23 2023॥Aaj Ka Rashifal 23 October 2023 Read More »

image 3

Horoscope Today: October 22 2023॥Aaj Ka Rashifal 22 October 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for 22 October 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 22 अक्टूबर 2023

दिन – रविवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – आश्विन

पक्ष – शुक्ल

तिथि – अष्टमी शाम 07:58 तक तत्पश्चात नवमी

नक्षत्र – उत्तराषाढा शाम 06:44 तक तत्पश्चात श्रवण

योग – धृति रात्रि 09:53 तक तत्पश्चात शूल

राहुकाल – शाम 04:43 से शाम 06;09 तक

सूर्योदय-06:37

सूर्यास्त- 18:08

दिशाशूल- पश्चिम दिशा में

व्रत पर्व विवरण – महाष्टमी,दुर्गाष्टमी,सरस्वती बलिदान-विसर्जन

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।

आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 1

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

कैसा रहेगा यह वर्ष

यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके मन की इच्छा के पूर्ति होने से आप प्रसन्न रहेंगे, जिसके बाद आप अपने घर किसी पूजा पाठ और भजन कीर्तन आदि का आयोजन भी कर सकते हैं। बड़ों का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे, जिससे आपको खुशी होगी। आप अपनी भावनाओं पर अंकुश लगाएं, नहीं तो कोई समस्या खड़ी हो सकती है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी, जिससे प्रतिष्ठा को बढ़ावा मिलेगा। आध्यात्मिकता के प्रति आपकी रुचि बढे़गी। किसी लक्ष्य को पूरा करने में आप कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। यदि आप काम को लेकर किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो आपकी वह यात्रा भी पूरी होती दिख रही है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अपने कामों में बहुत ही सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपनी शान शौकत की वस्तुओं के खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, लेकिन फिर भी आप दिखावे के चक्कर में ना आए, नहीं तो आपको कोई भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। संतान के करियर को लेकर किसी बचत की योजना पर पूरा ध्यान लगा सकते हैं। व्यवसाय में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। धन संबंधित मामलों में आपको स्पष्टता बनाए रखनी होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए निजी संबंधों में मधुरता लेकर आएगा। आपकी किसी पुराने मित्र से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह दूर होगी। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी और आप संतान से किसी किए हुए बातें को पूरा करेंगे। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा और मधुरता आएगी। आप अपने कामों में सक्रियता बनाए रखें, नहीं तो समस्या आ सकती है। निजी संबंध बेहतर रहेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपनी आय व्यय के लिए बजट बनाकर चलें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, नहीं तो आपके बढ़ते खर्च आपका सिरदर्द बन सकते हैं। आवश्यक कामों में यदि आपने लापरवाही की, तो बाद में एक साथ आपके सामने काफी कम आने से आपको समझ नहीं आएगा, कि किस पहले करूं और किस बाद में। नौकरी में कार्यरत लोग अधिकारियों से शाबाशी पा सकते हैं, जिसमे उनकी तरक्की होगी। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको सावधान रहना होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आने वाला है। आपको लेनदेन के मामलों में सतर्कता बनाए रखनी होगी। व्यक्तिगत प्रयासों में आप आगे बढ़ेंगे और कार्यक्षेत्र में सहकारियों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद यदि लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो उसमें भी आपको जीत मिलेगी और किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में आप सम्मिलित हो सकते हैं। परस्पर सहयोग का भाव आपके मन में बना रहेगा। विद्यार्थियों को अपने किसी काम को लेकर चिंता सता सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपकी आय बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आप किसी को धन उधार ना दे। रक्त संबन्धी रिश्तों में चल रही अनबन दूर होगी और घनिष्ठता बढेगी। निजी विषयों में सक्रियता दिखाएंगे और आप अपने कामों में सुधार लाने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन आप किसी से बहसबाजी में पड़ने से बचे, नहीं तो समस्या आ सकती है और आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी मांगलिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। सामाजिक संपर्क का दायरा बढ़ेगा और आप कार्य क्षेत्र में किसी काम को करने में अपने सहयोगियों से कोई मदद ले सकते हैं। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा। बुद्धि व विवेक से लिए गए निर्णय का आपको पूरा लाभ लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा, लेकिन आपको किसी बाहरी व्यक्ति को सलाह देने से बचना होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके घर किसी मेहमान का आगमन होने से आपका धन खर्चा बढ़ सकते हैं। आप खानपान पर भी पूरा ध्यान देंगे और आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेंगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। माताजी को यदि कोई सेहत संबंधित समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपकी पारिवारिक मामलों में रुचि बढ़ेगी। परंपरागत कार्य से आप आगे बढ़ेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज के दिन आप रचनात्मक कार्यों से जुड़ेंगे। आपके विविध प्रयासों को गति मिलेगी और आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। नवीन कार्यों में रुचि बनाए रखें। आप कोई संकल्प ले, तो उसे पूरा अवश्य करें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है, लेकिन आपके साहस पराक्रम से आप आगे बढ़ेंगे, लेकिन कुछ विरोधी आपके कामों में रोड़ा अटका सकते हैं, जिनसे आपको बचना होगा। विद्यार्थी किसी खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। बिजनेस की योजनाओं को गति मिलेगी और आप किसी को साझेदार बना सकते हैं, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें किसी संस्था से जुड़ने का मौका मिलेगा। आप खर्च बढ़ने से थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन फिर भी आप सीमित आय में परिवार के सदस्यों को प्रसन्न रखने में कामयाब रहेंगे। महत्वपूर्ण विषयों में आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय आपको लेना होगा। नवीन विषयों में आज गति आएगी और आप अपने कामों में सहजता से आगे बढ़े। यदि आपने जल्दबाजी दिखाई, तो आपसे कोई गलती हो सकती है। आप अपनी आय को बढ़ाने के जो भी प्रयास करेंगे, उनमें भी आपको सफलता अवश्य पर प्राप्त होगी। करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, जिससे लोग भी आपकी तारीफ करेंगे।

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: October 22 2023॥Aaj Ka Rashifal 22 October 2023 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!