analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 7625

Horoscope Today: November 05 2023॥Aaj Ka Rashifal 05 November 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for 05 November 2023

वैदिक पंचांग

♑️Capricorn Lagna के राज: ♑️Makar Rashi 2023🌟|| #capricorn #makarrashi

दिनांक – 05 नवम्बर 2023

दिन – रविवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार आश्विन)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – अष्टमी 06 नवम्बर रात्रि 03:18 तक तत्पश्चात नवमी

नक्षत्र – पुष्य सुबह 10:29 तक तत्पश्चात अश्लेशा

योग – शुभ दोपहर 01:37 तक तत्पश्चात शुक्ल

राहुकाल – शाम 04:36 से शाम 06:01 तक

सूर्योदय-06:44

सूर्यास्त- 17:59

दिशाशूल – पश्चिम दिशा में

व्रत पर्व विवरण – कालाष्टमी,रविपुष्यामृत योग पुण्य काल (सूर्योदय से सुबह 10:29 तक

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आवश्यक कार्य पर पूरा फोकस बनाए रखने के लिए रहेगा। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपके कार्यों की कुछ योजनाओं को गति मिलेगी। रक्त संबन्धी रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक विषयों पर आपका पूरा ध्यान रहेगा और आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आपको यदि किसी सम्मान से नवाजा जाए, तो उसमें आप अहंकार ना दिखाएं, नहीं तो समस्या होगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए रहेगा। भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी और आपके बिजनेस में यदि कुछ धन रुका हुआ था, तो वह आपको प्राप्त हो सकता है। आप कुछ महत्वपूर्ण कार्य में पूरा सहयोग देंगे। भाई- बंधुओं से चल रहे वाद विवाद से आपको छुटकारा मिलेगा और नजदीकियां आएंगी। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में लगाएंगे। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आप किसी दूर की यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपको अपने आवश्यक कार्यों पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। पारिवारिक मामले सकारात्मक रहेंगे। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप अपनों के साथ समर्थन बनाए रखें और आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। बड़ों से आप किसी बात को लेकर बहसबाजी ना करें, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। उनके लिए किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। रचनात्मक कार्य में आप पूरा सहयोग देंगे। आपको कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपकी बड़े सदस्यों से मुलाकात होगी और कुछ योजनाओं की आप फिर से शुरुआत कर सकते हैं। आपको अपने कामों में बिल्कुल ढील नहीं देनी है, नहीं तो इससे आपसे कोई गलती हो सकती है और किसी काम को भाग्य के भरोसे ना छोड़े, नहीं तो समस्या होगी। विद्यार्थी अपने पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाए रखें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धन संबन्धित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आप अपने खर्चा में बिल्कुल बढ़ोतरी न करें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपकी कोई व्यापार संबंधित डील पूरी होते-होते लटक सकती है। संपत्ति को लेकर आपको कोई अहम फैसला लेना पड़ेगा, नहीं तो समस्या होगी। आपको छुटपुट लाभ के अवसरों पर भी ध्यान देना होगा, तभी आप अच्छा नाम कमाएंगे। संतान से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। आप अपने व्यापार में कुछ योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेंगी और आप अपनी माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें। ननिहाल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है। यदि सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, तो इससे आपकी छवि और निखरेगी और आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा, लेकिन आप किसी से धन उधार ना लें, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए पद प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी किसी मन की इच्छा के पूर्ति होने से आप प्रसन्न रहेंगे और आपके कुछ विरोधी कार्यक्षेत्र में आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। संतान को यदि आपने कोई जिम्मेदारी दी, तो वह उसे पर खरी उतरेगी। आपका कोई मित्र आपसे धन उधार मांग सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। जनकल्याण के कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। परिजनों से किसी प्रकार का कोई सलाह लेने के बाद ही कोई निर्णय लें। जीवनसाथी की सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी और आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। आपको यदि कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं, जो विद्यार्थी विदेश जाने की योजना बना रहे थे, उन्हें किसी परीक्षा को पास करना होगा, तभी उनके विदेश जाने की इच्छा पूरी हो सकती है। आप अपने कानूनी मामलों में सावधानी बरतें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको बिजनेस में कोई खास डील फाइनल करनी होगी। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत और लगन में कोई कसर न छोड़ें, तभी आपके सभी काम पूरे हो सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने घर किसी पूजा पाठ व भजन कीर्तन आदि का आयोजन भी कर सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज खुशी होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। स्थायित्व की भावना को बढ़ावा मिलेगा और यदि आप किसी योजना को बना रहे थे, तो उसमें आप पूरा ध्यान लगाए। आपको निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। आप सबको साथ लेकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका कोई बड़ा लक्ष्य समय रहते पूरा होगा। माता-पिता की सेवा में आप दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है, जिसके लिए आपको भागदौड़ भी अधिक करनी होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी कोई पुरानी गलती अधिकारियों के सामने आ सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप अपनी मेहनत की राह पर आगे बढ़ेंगे और सहकर्मियों का आपको पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी।आप लेनदेन के मामले में जल्दबाजी न दिखाएं, नहीं तो इससे आपको समस्या हो सकती है। आप किसी से धन उधार लेने से बचें। आप अपनी मेहनत से कोई अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बुद्धि विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों की शिक्षा से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। आप अपने दिनचर्या में योग व व्यायाम को अपनाकर काफी सारी बीमारियों से दूर रह सकते हैं। आप नियंत्रण और विनम्रता पर जोर देंगे। कामकाज को लेकर यदि आप परेशान थे, तो उन समस्याओं को आज दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। प्रेम विश्वास आपके मन में बना रहेगा। आप अपने किसी काम में यदि जूनियर से मदद लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: November 05 2023॥Aaj Ka Rashifal 05 November 2023 Read More »

img 7500 1

Horoscope Today: November 04 2023॥Aaj Ka Rashifal 04 November 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for 04 November 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 04 नवम्बर 2023

दिन – शनिवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार आश्विन)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – सप्तमी रात्रि 12:59 Am 05 नवम्बर तक

नक्षत्रपुनर्वसु 07:57 AM 05 नवंबर तक

योग – साध्य दोपहर 01:03 तक

राहुकाल – सुबह 09:27 से 10:52 तक

सूर्योदय-06:43

सूर्यास्त- 18:0

दिशाशूल – पश्चिम दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 4 आता है। मूलांक 4 का प्रतिनिधि ग्रह राहू होता है। राहू का संबंध रहस्यमयी और गुप्त विद्याओं से होता है। इस मूलांक वाला जातक बड़ा तांत्रिक, ज्योतिष का अच्छा जानकार हो सकता है।

हालांकि इस मूलांक वाले व्यक्ति अपने जीवन में कई गलत निर्णय ले बैठते हैं जिसके कारण इनका पूरा जीवन पटरी से उतर जाता है और फिर दोबारा सामान्य स्थिति में नहीं आ पाता।

शुभ दिनांक : 4, 13, 22, 31

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण

आज ०७:५७ तक जन्मे शिशुओ का नाम पूनर्वसु नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ही) नामक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम पुष्य नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (हू, हे, हो, डा) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आपको आज के दिन भी थोड़ा सावधानी बरतने की सलाह है चंद्र आपकी राशि से चौथे होने पर किसी गलती के कारण मन में संताप रहेगा। हानि के चलते कार्यो से मजबूरन जी चुरायेंगे। सरकारी कार्य लंबित रहने से समय एवं धन व्यर्थ खर्च होंगे। परिवार अथवा कार्य क्षेत्र पर किसी महिला के कारण अशांति फ़ैल सकती है। धर्म के प्रति निष्ठा होने पर भी भजन पूजन में मन नहीं लगा पाएंगे। संध्या के आसपास का समय थोड़ा राहत भरा रहेगा परन्तु थकान भी रहेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आपका आज का दिन मिला-जुला रहेगा। भावुकता अधिक रहने के कारण छोटी-छोटी बातों को दिल पर लेंगे। घर एवं बाहर का वातावरण इसी कारण दूषित हो सकता है। आर्थिक आयोजनों को पूर्ण करने में पहले बाधाएं आएगी बाद में स्थिति आपके पक्ष में आने से लाभ के अवसर मिलेंगे। मध्यान के बाद अधिकांश मामलो में आप अपने मन की ही करेंगे और इससे संतुष्ट भी रहेंगे।

घर की समस्याएं घर में ही निपटाएं बाहर ना लेजाए। व्यावसायिक कारणों से अल्प लाभदायी यात्रा हो सकती है। पैतृक कार्य में सफलता मिलेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज दिन के पूर्वार्ध में आप दुविधा में फंसे रहेंगे। किसी भीं कार्य में स्थिति स्पष्ट ना होने के कारण कार्य रुके रह सकते है केवल मन ही मन कार्यो की रूपरेखा बनाएंगे। धीरे-धीरे स्थिति स्पष्ट होती जाएगी। किसी भी प्रकार का आर्थिक आयोजन करने के लिए आज का दिन शुभ रहेगा परन्तु धन की आमद सुनिश्चित नहीं रहने से बीच-बीच में व्यवधान भी आएंगे फिर भी इनसे पार पाकर सफल रहेंगे। पारिवारिक वातावरण आरम्भ में मनमुटाव वाला रहेगा बाद में आपसी भावनाओ की समझ होने लगेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन अधिकांश समय आपमें चंचलता अधिक रहेगी। महत्त्वपूर्ण कार्यो में भी लापरवाही दिखाएंगे अथवा इच्छा शक्ति की कमी रहने से कार्य हानि हो सकती है। व्यवहारिक रूप से आप अधिक सक्रिय रहेंगे। मन चंचल रहने पर भी हास्य परिहास से आस-पास का वातावरण हल्का करने की क्षमता रहेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से संध्या का समय अधिक शुभ रहेगा। बैठे बिठाये धन लाभ होने की सम्भवना है। पारिवारिक सदस्य से रूठना मनाना लगा रहेगा। मित्र मण्डली के साथ पर्यटन के अवसर मिलेंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन सभी कार्यो को आप जी जान से करेंगे परन्तु फिर भी सफलता मिलने में संदेह रहेगा। सरकारी कार्य भी नियमो की पूर्ति ना होने के कारण अधूरे रहेंगे। मध्यान के बाद व्यावसायिक एवं घरेलु कार्यो के कारण दौड़-धूप करनी पड़ेगी। सेहत में उतार-चढ़ाव आने से शरीर में शिथिलता आएगी। गुप्त शत्रु से सावधान रहें। लोग मीठा व्यवहार करके अपना काम निकालेंगे। बाहर के लोगो के प्रति आज अधिक उदारता दिखाएँगे परन्तु घर में इसके विपरीत व्यवहार रहने से क्लेश होने की संभावना है। आर्थिक लेन-देन सोच समझ कर करें। आहार संतुलित लें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज दिन के पहले भाग में सभी कार्य निर्विघ्न पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य उत्तम् रहेगा।सामाजिक क्षेत्र से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धन लाभ होने से आर्थिक रूप से अधिक सक्षम बनेंगे। आयवश्यक कार्य मध्यान से पहले पूर्ण करने का प्रयास करें। इसके बाद सभी कार्यो में व्यवधान आने लगेंगे। जहाँ से लाभ की संभावना है वहां से निराशा मिलेगी। फिर भी मानसिक रूप से विचलित नहीं होंगे। परिजनों का स्नेह एवं सहयोग मिलता रहेगा। घर के बुजुर्ग की सेहत ख़राब होने के कारण थोड़ी असहजता बनेगी। सन्तानो के विषय में शुभ समाचार मिलेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज भी दिन आपके अनुकूल रहेगा। सरकार की तरफ से लाभ होने के संकेत है अथवा थोड़े प्रयास के बाद लटके सरकारी कार्यो में सफलता अवश्य मिलेगी। कार्य क्षेत्र से दोपहर के बाद आकस्मिक खुशखबरी मिलने से आनंदित रहेंगे। धन का खर्च अधिक रहेगा परन्तु व्यर्थ नहीं होगा। अविवाहितो को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। नए सम्बन्ध बनने की पूर्ण सम्भावना है। घर के बुजुर्ग आप के ऊपर कृपा बनाये रहेंगे। अधिकारियों अथवा अन्य वरिष्ठ लोगो से आसानी से काम निकाल सकेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपका आज का दिन भाग्योदय कारक रहेगा। घर एवं बाहर आशा से अधिक सहयोगी वातावरण मिलने से लगभग सभी कार्य निर्विघ्न पूर्ण होंगे परन्तु उधार सम्बंधित व्यवहारों के कारण थोड़ी चिंता भी रहेगी। नौकरी पेशा जातकी की कार्य कुशलता के लिए प्रशंशा होगी। थोक अथवा कमीशन के व्यवसाय से अधिक लाभ मिलेगा। धन लाभ प्रचुर मात्रा में होने से खुश रहेंगे। घर की महिलाएं आप पर प्रसन्न रहेंगी। दाम्पत्य जीवन का भरपूर आनंद लेंगे। बाहर घूमने एवं उत्तम भोजन सुख मिलेगा। आलस्य से बचें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपको आशा से अधिक एवं एक दम विपरीत फल देगा। विशेष कर आज अपनी सोच में निराशा को जगह ना दें। आज आप जो भी विचार करेंगे उसका विपरीत फल मिलेगा। कार्यो में अधिक व्यस्त रहने के कारण सामाजिक क्षेत्र से दूरी बनेगी। धन लाभ के लिए किये जा रहे प्रयासों में बड़ी मुश्किल से सफलता मिलेगी। प्रेम प्रसंगों के कारण किसी से विवाद हो सकता है। खर्च अनियंत्रित रहेंगे जिससे आर्थिक संतुलन बिगड़ेगा। शारीरिक रूप से अधिक परिश्रम करने में असमर्थ रहेंगे। हित शत्रु हानि पहुँचा सकते है सतर्क रहें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आपका आज का दिन लाभदायक रहेगा। प्रतिस्पर्धियों पर आसानी से विजय पा लेंगे। कार्य व्यवसाय भी पहले से बेहतर चलेंगे। आपकी सोची हुई योजनाओं में से अधिकांश सफल रहेंगी। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। व्यवसाय में नए प्रयोग अधिक लाभ कराएंगे। रुके हुए धन की प्राप्ति में थोड़ी बाधा आ सकती है परन्तु प्रयास करने पर वापसी की उम्मीद बनी रहेगी। किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते है। सुख के साधनों की वृद्धि करने पर अधिक ध्यान रहेगा इसपर खर्च भी करेंगे। गृहस्थ सुख सामान्य रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज दिन के पूर्वार्ध में परिस्तिथियां प्रतिकूल रहेंगी। पूर्व निर्धारित कार्य में विलम्ब होने से भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। धन संबंधित कार्य को लेकर किसी से तकरार हो सकती है। आज आप गहरी सोच में डूबे रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों का मनमाने आचरण के कारण क्रोध आएगा फिर भी मौन रहकर कार्य करें अन्यथा आगे होने वाले लाभ से वंचित रह सकते है। दोपहर के बाद स्थिति में सुधार आएगा। विघ्न डालने वाले स्वयं अपनी गलती मानकर सहयोग करेंगे। धन लाभ मध्यम रहेगा। परिजनों से भी बेकार की बहस हो सकती है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आपका आज का दिन सामान्य से अधिक शुभ फल देने वाला रहेगा। सामाजिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का सुअवसर मिलेगा फिर भी इससे आर्थिक लाभ की आशा ना रखे सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। धन लाभ के लिए आज थोड़ा अधिक बौद्धिक एवं शारीरिक परिश्रम करना पड़ेगा। धार्मिक कार्यो में भी सहभागिता देंगे। मध्यान के समय कार्य व्यवसाय में गति रहने से व्यस्तता रहेगी। शारीरिक रूप से थका हुआ अनुभव होगा। परिजनो की इच्छा पूर्ती पर खर्च करेंगे। गृहस्थ सुख सामान्य रहेगा।

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: November 04 2023॥Aaj Ka Rashifal 04 November 2023 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!