analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 3811

सर्व पितृ अमावस्या करे ये उपाय

सर्व पितृ अमावस्या 2023

https: class=
सर्व पितृ अमावस्या

श्राद्ध पक्ष की अमावस्या को सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या कहते हैं। मान्यता है कि इस दिन सभी ज्ञात-अज्ञात पितरों का श्राद्ध करने से उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस बार 14 अक्टूबर, शनिवार को यह अमावस्या है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, श्राद्ध पक्ष की अमावस्या पर कुछ विशेष उपाय करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और पितृ दोष भी कम होता है। इसलिए इस दिन भी ये उपाय किए जा सकते हैं।

पीपल में पितरों का वास माना गया है ।सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और गाय के शुद्ध घी का दीपक लगाएं ।

सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर किसी ब्राह्मण को भोजन के लिए घर बुलाएं या भोजन सामग्री जिसमें आटा, फल, गुड़ आदि का दान करें ।

इस अमावस्या पर किसी पवित्र नदी में काले तिल डालकर तर्पण करें ।इससे भी पितृगण प्रसन्न होते हैं ।

सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर अपने पितरों को याद कर गाय को हरा चारा खिला दें ।इससे भी पितृ प्रसन्न व तृप्त हो जाते हैं ।

इस अमावस्या पर चावल के आटे से 5 पिडं बनाएं व इसे लाल कपड़े में लपेटकर नदी में प्रवाहित कर दें ।

अमावस्या पर गाय के गोबर से बने कंड़े को जलाकर उस पर घी-गुड़ की धूप दें और पितृ देवताभ्यो अर्पणमस्तु बोलें ।

इस अमावस्या पर कच्चा दूध, जौ, तिल व चावल मिलाकर नदी में प्रवाहित करें ।ये उपाय सूर्योदय के समय करें तो अच्छा रहेगा ।

सर्व पितृ अमावस्या

पितृ पक्ष का आखिरी दिन पितृ अमावस्या होती है। इस दिन कुल के सभी पितरों का श्राद्ध किया जा सकता है। फिर चाहे उनकी मृत्यु तिथि पता न हो। तब भी आप पितृ अमावस्या पर उनका तर्पण कर सकते हैं।

पितृ पक्ष की अमावस्या को सूर्यास्त से पहले ये उपाय करना है। इस उपाय में एक स्टील के लोटे में, दूध, पानी, काले व सफेद तिल और जौ मिला लें। इसके साथ कोई भी सफेद मिठाई, एक नारियल, कुछ सिक्के और एक जनेऊ पीपल के पेड़ के नीचे जाकर सबसे पहले ये सारा सामान पेड़ की जड़ में चढ़ा दें। इस दौरान सर्व पितृ देवभ्यो नम: का जप करते रहें।

ये मंत्र बोलते हुए पीपल को जनेऊ भी चढ़ाएं। इस पूरी विधि के बाद मन में सात बार ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें और भगवान विष्णु से कहें मेरे जो भी अतृप्त पितृ हों वो तृप्त हो जाए। इस उपाय को करने से पितृ तृप्त होते हैं पितृ दोष का प्रभाव खत्म होता है और उनका अशीर्वाद मिलने लगता है। हर तरह की आर्थिक और मानसिक समस्याएं दूर होती हैं।

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

सर्व पितृ अमावस्या करे ये उपाय Read More »

img 7701

Horoscope Today: October 12 2023॥Aaj Ka Rashifal 12 October 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for 12 October 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 12 अक्टूबर 2023

दिन – गुरुवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – आश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार भाद्रपद)

पक्ष – कृष्ण

तिथि – त्रयोदशी शाम 07:53 तक तत्पश्चात चतुर्दशी

नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी सुबह 11:36 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी

योग – शुक्ल सुबह 09:30 तक तत्पश्चात ब्रह्म

राहुकाल – दोपहर 01:53 से शाम 03:21 तक

सूर्योदय-06:34

सूर्यास्त- 18:16

दिशाशूल- दक्षिण दिशा में

व्रत पर्व विवरण – त्रयोदशी का श्राद्ध,मासिक शिवरात्रि

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 12 को जन्मे व्यक्तियों का अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।

आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष

घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ कमजोर रहने वाला है। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं के लिए डॉक्टरी परामर्श लेना होगा। बुद्धि कौशल से आप आगे बढ़ेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। कुछ नए लोगों से आपको मिलने जुलने का मौका मिलेगा। सेवा क्षेत्र में जुड़कर आप अच्छा काम करेंगे। नए लोगों पर भरोसा आपके लिए नुकसान दे सकता है। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह भी आपसे वापस मांगने आ सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अध्ययन और आध्यात्म के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में अपने अनुभवों से अपने जूनियर को कोई सलाह दे सकते हैं, लेकिन संतान के करियर को लेकर यदि कोई निर्णय लेना पड़े, तो उसमें जीवनसाथी से सलाह मशवरा अवश्य करें। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मामले मन में बना रहेगा। आवश्यक मामलों में गति आएगी और आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आप अपने भविष्य के लिए भी कुछ धन संचय करने पर विचार अवश्य करें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। घरेलू मामलों में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा, इसलिए आप कोई निर्णय बिल्कुल ना ले, नहीं तो वह आपको बाद में समस्या देगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, जिसे देखकर आपको खुशी होगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और आपको एक से अधिक संस्थाओं से जोड़ने का मौका मिलेगा। वाणिज्यिक मामलों में आप उत्साह से काम लेंगे, आपके आत्मविश्वास को बल मिलेगा, लेकिन आप सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपकी भाई- बंधुओं से नजदीकियां बढ़ेंगी। आप अपनी वाणी से आज लोगों को प्रसन्न करेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी और परिजनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई वस्तु भेट स्वरूप प्राप्त हो सकती है। आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। व्यक्तिगत प्रदर्शन में आज निखार आएगा। आपके कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको अपने विरोधियों की चालों को समझना होगा। माताजी से किसी किए हुए वादे को आप पूरा करेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। व्यापार में आपकी दीर्घकालीन योजनाएं गति पकड़ेगी और आपके परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आप किसी वाद विवाद की स्थिति में अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। यदि आप किसी नए काम की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें आपको सावधान रहना होगा। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको कोई समस्या हो सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप अपने खर्चो के लिए एक बजट बनाकर चले और अपनी आय के अनुसार ही अपने खर्चे रखें, तभी आप अपने भविष्य में कुछ कर पाएंगे। कानूनी मामलों में आपको कोई समस्या हो सकती है जिससे फायदा आपके विरोधी उठा सकते हैं। निवेश की योजना बना रहे लोगों को किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करनी होगी और आप अति उत्साहित होकर कोई काम ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी विदेश में रह रहे परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। शासन प्रशासन के मामलों में आप आगे बढ़ेंगे और परिजनों से आपकी भेंट होगी। आप किसी को बिना मांगे सलाह ना दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप लाभ के अवसरों पर भी पूरा ध्यान लगाएं। औद्योगिक क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे, लेकिन आप बिजनेस में किसी योजना को पूरी करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे, तभी वह पूरी हो सकती है। सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है और व्यापार में आपको अपने रुके हुए कामों को समय रहते पूरा करना होगा। विभिन्न गतिविधियों से आप जुड़ेंगे और आप अपने कामों में निसंकोच आगे बढ़ेंगे। सामाजिक मामलों को आज बल मिलेगा। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आप बड़े सदस्यों की मदद लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप किसी काम को भाग्य के भरोसे ना छोड़ें। अपने भाइयों से सलाह मशवरा करके आगे चले। कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको कामकाज पर पूरा फोकस बनाएं रखना होगा और आप अपने कामों में कुशलता से आगे बढ़ेंगे, लेकिन यदि आप किसी नए काम को करने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें भी कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा, सभी को जोड़ने में आपको कामयाबी मिल सकती है। विभिन्न कार्यों में तेजी आएगी। आध्यात्मिक के कार्यों की ओर आपका रूझान बढ़ेगा। रक्त संबन्धी रिश्तों में चल रही अनबन को आप दूर करने के पूरी कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई-लिखाई पर पूरा फोकस बनाएं रखना होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोग कुछ योजनाओं में बदलाव कर सकते हैं। आपको स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है और आवश्यक कार्यों पर आप अपने पूरा ध्यान रखें और उन्हें पूरा करने की पूरी कोशिश करें। किसी अजनबी पर भरोसा करना आपको नुकसान दे सकता है। करीबियों का साथ आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। किसी प्रियजन से आपकी लंबे समय बाद मुलाकात होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है, लेकिन आपको अपने विरोधियों की चालों को समझना होगा और टीमवर्क के के जरिए काम करने का आपको मौका मिलेगा। आप किसी सामाजिक कार्य में भी हिस्सा ले सकते हैं और आप आपने कार्यों में शिष्टता से आगे बढ़ेंगे। आपका कोई आवश्यक लक्ष्य पूरा होता दिख रहा है। व्यापार कर रहे लोग पूरे आत्मविश्वास से अपने कामों में जुटे रहेंगे। जीवनसाथी को करियर में तरक्की करते देख आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी, लेकिन आप किसी महत्वपूर्ण मामले में सावधान रहें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: October 12 2023॥Aaj Ka Rashifal 12 October 2023 Read More »

img 8092

Horoscope Today: October 11 2023॥Aaj Ka Rashifal 11 October 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for 11 October 2023

दिनांक – 11 अक्टूबर 2023

दिन – बुधवार

विक्रम संवत – 2080

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – आश्विन

पक्ष – कृष्ण

तिथिद्वादशी शाम 17:37 तक तत्पश्चात त्रयोदशी

नक्षत्रमघा सुबह 08:45 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी

योग – शुभ सुबह 08:42 तक तत्पश्चात शुक्ल

राहुकाल – दोपहर 12:25 से दोपहर 13:54 तक

सूर्योदय-06:33

सूर्यास्त- 18:16

दिशाशूल- उत्तर दिशा में

व्रत पर्व विवरण – आज द्वादशी का श्राद्ध, सन्यासी-यति-वैष्णवो का श्राद्ध ।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा, इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं।

आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने बुद्धि और विवेक से किसी निर्णय को लेकर सभी हैरान कर सकते हैं। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें घर से दूर नौकरी मिल सकती है, लेकिन प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। किसी अजनबी पर आप आंख मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। लेनदेन से संबंधित मामलों में यदि अपने ढील दी, तो वह बाद में आपके लिए समस्या बन सकते हैं। विद्यार्थियों को यदि किसी परीक्षा में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आप किसी भूमि वाहन, मकान आदि के खरीदारी की यदि योजना बना रहे थे, तो वह पूरी होगी और आवेश में आकर आपको कोई निर्णय नहीं लेना है। भौतिक विषयों पर आप सावधान रहें। आपको जिम्मेदारी से किसी काम को करने से समस्या आएगी। माता-पिता का कोई काम यदि आपने लंबे समय से टाला हुआ था, तो आपको उसे पूरा करना होगा, नहीं तो उनकी ओर से आपको खरी खोटी सुनाने को मिल सकती है। आप हिम्मत व मेहनत से जिस काम को करेंगे, उसमें आप सफल अवश्य होंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी और यदि आप अपने कारोबार को लेकर किसी यात्रा पर जा रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी हो सकती है। करीबियों का आपको पूरा साथ मिलेगा। पारिवारिक मामलों में आपने यदि ढील दी, तो भविष्य में वह आपके लिए कोई नई समस्या खड़ी कर सकते हैं। यदि आपने अपने कुछ आवश्यक कामों में आलस्य दिखाई, तो बाद में आपको समस्या अवश्य आएगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को किसी नई नौकरी का ऑफर आ सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। परिवार में किसी हर्ष और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आप व्यस्त रहेंगे। संतान आपसे किसी वस्तु की फरमाइश कर सकती है, जिसे आपको पूरी अवश्य करना होगा। धन संपत्ति के प्रयास आज तेज रहेंगे, लेकिन कुछ करीबियों से आप मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी सरकारी योजना में धन को लगाने से पहले सोच विचार अवश्य करना होगा, नहीं तो आपका धन फंस सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए पारिवारिक विषयों में रुचि बढ़ाएगा। सृजनात्मक कार्यों से आप आगे बढ़ेंगे और आपको अधिक मात्रा में धन हाथ लगने से आप अपने जीवन स्तर को भी बेहतर बनाएंगे। किसी मित्र की ओर से आपको कोई नई सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने खर्चों को अपनी आय के अनुरूप करेंगे, तो ही आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय कर सकेंगे। परिवार में लोगों को आपकी किसी बात का बुरा लग सकता है, लेकिन आपको माता-पिता के साथ मिल बैठकर रक्त संबन्धी रिश्तों में चल रही अनबन को दूर करना होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आपको कार्य क्षेत्र में किसी काम में छोटों की गलतियों को माफ करना होगा और किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने कामों में सहजता से आगे बढे़, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी प्रियजन से आपकी लंबे समय बाद भेंट होगी। व्यावसायिक गलतियों को करने से आपको बचना होगा। जीवनसाथी के करियर को लेकर आप सावधान रहें, नहीं तो उनको अपने करियर को लेकर कोई समस्या आ सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी संपत्ति को लिखा पढ़ी करके लेना ही बेहतर रहेगा, नहीं तो आपको किसी गलत काम में फंसाया जा सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके महत्वपूर्ण प्रयास आज गति पकड़ेंगे और मित्रों का आपको पूरा साथ मिलेगा। बिजनेस में लाभ के अवसरों पर पूरा ध्यान देना होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में जीत लेकर आने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को अपनी आर्थिक स्थिति में एक अच्छा उछाल देखने को मिल सकता है। किसी सरकारी काम में आप ढील ना दें, नहीं तो कोई बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होने से आपकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं रहेगा, जो लोग किसी योजना को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो उनकी उस योजना की आज फिर से शुरुआत हो सकती है और आप धन संबंधित मामलों में निर्णय बहुत ही सोच विचार कर लेने होंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है। विधार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और कारोबार में आपको एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। किसी बड़े लक्ष्य पर आपको पूरा फोकस बनाए रखना होगा। भाग्य के दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। धार्मिक कार्यों को गति मिलेगी। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्य भी प्रसन्न होंगे। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं, जिसमें आप माता-पिता से पूछ कर जाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता से आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। किसी काम के नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो समस्या हो सकती है और यदि आपने आवश्यक कार्य में ढील दी, तो इससे आपके काम लटक सकते हैं। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। किसी काम की पहल करने से बचे, नहीं तो उसमें यदि कोई गलती हुई, तो उसके लिए आपको खरी खोटी सुनने को मिल सकती है। अपने डेली रूटीन में बदलाव करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। टीमवर्क के जरिए काम करके आप किसी काम को समय से पहले करके देंगे। सबको साथ लेकर चलने में आप आगे रहेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएं, नहीं तो लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। आपकी साख व सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में आप अपनी सोच में सकारात्मकति बनाए रखें और भावनात्मक मामलों में आप आगे रहेंगे। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। नेतृत्व क्षमता का आपको लाभ मिलेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी और आप अपने निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत रखें। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें। भविष्य में कोई बड़ी समस्या आपके सामने आकर खड़ी हो सकती है। यदि अपने कार्यक्षेत्र में कुछ अजबनी लोगों पर भरोसा किया था, तो वह आपको अच्छा लाभ दे सकते हैं। आपकी कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं को गति मिलेगी|

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: October 11 2023॥Aaj Ka Rashifal 11 October 2023 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!