analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 8092

Horoscope Today: October 25 2023॥Aaj Ka Rashifal 25 October 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for 25 October 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 25 अक्टूबर 2023

दिन – बुधवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – आश्विन

पक्ष – शुक्ल

तिथि – एकादशी दोपहर 12:32 तक तत्पश्चात द्वादशी

नक्षत्र – शतभिषा दोपहर 01:30 तक तत्पश्चात पूर्वभाद्रपद

योग – वृद्धि दोपहर 12:18 तक तत्पश्चात ध्रुव

राहुकाल – दोपहर 12:23 से दोपहर 01:49 तक

सूर्योदय-06:39

सूर्यास्त- 18:06

दिशाशूल- उत्तर दिशा में

व्रत पर्व विवरण – पापांकुशा-पाशांकुशा एकादशी,भरत-मिलाप

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। मंदिर में पताका चढ़ाएं

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपकी योजनाओं से आपको अच्छा लाभ मिलेगा और कार्य विस्तार पर आपका पूरा जोर रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोग यदि किसी अच्छी उपलब्धि का इंतजार कर रहे थे, तो वह भी आपको वापस मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। किसी सरकारी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आप किसी गलत जगह हस्ताक्षर कर सकते हैं। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी आय बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन व्यापार के मामले में आपके लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापार में आपको एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। आपके किसी मन की इच्छा के पूर्ति होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको यदि कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप इसे गुप्त रखें। आपके प्रभाव व प्रताप में उपलब्धि होगी। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आप यदि किसी को धन उधार देंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती लानी होगी। आप अपने कामों में सूझबूझ दिखा कर काम करेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। सहकारिता का भाव आपके मन में बना रहेगा। व्यावसायिक शिक्षा पर आपका पूरा जो रहेगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। माता जी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसमें आप ढील ना दें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन वाणी व व्यापार पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। आपसे प्रेम व स्नेह से आगे बढ़ेंगे। आप बाहरी लोगों के बातों में आने से बचें नहीं तो वह आपका कोई नुकसान करवा सकते हैं। आपको किसी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा। घर परिवार में किसी शुभ व कार्यक्रम का आयोजन को सकता है। आपको अपने खर्चों पर भी पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपने किसी परिवार के सदस्यों की ओर से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। कारोबार में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। आप अपने कामों में बदलाव ना लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। सकारात्मकता पर आप पूरा लाभ उठाएंगे। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपकी प्रसन्न रहेंगे। यदि आपने किसी काम की पहल की तो लोगों को आपका यह बात बुरी लग सकती हैं। आपके कुछ प्रभावित प्रयास तेज होंगे। आपकी साख व सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने आवश्यक कार्य को पूरा ध्यान दें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपको जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचना होगा। आपके कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। करीबियों का साथ व सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। व्यवसायिक गलतियों को करने से बचें। किसी से आप यदि आप बहस बाजी में पड़े, तो उससे आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। आपको माताजी से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आप किसी काम को लेकर माताजी से धन उधार ले सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी आधुनिक विषयों के प्रति रुचि रहेगी। प्रतियोगिता परीक्षा में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। यदि आपको किसी बात का बुरा लगे तो भी आप किसी से कुछ नहीं कहेंगे। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी की बातों में आकर कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। इससे भविष्य में उन्हें कोई नुकसान होने की संभावना बनती दिख रही है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में अधिकारी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको परिजनों से तालमेल बनाकर आगे बढ़ना होगा। आप अपनी जिम्मेदारियां में कोई कसर ना छोड़ें। परिवार में बड़ों की बात ध्यान से सुनें, तभी किसी काम में आगे बढ़ें। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको बड़े सदस्य की राय लेनी बेहतर रहेगी। आप किसी भूमि, भवन आदि की खरीदारी कर सकते हैं। निजी विषयों में आपको संवेदनशीलता दिखानी होगी। आपने अति उत्साहित होकर यदि किसी काम को किया, तो इससे आपको नुकसान हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ेंगे, तभी आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं। आप यदि व्यर्थ की चर्चाओं में शामिल हुए, तो वह आपके लिए नुकसान देंगे। प्रेम व स्नेह का भाव आपके मन में बना रहेगा। बिजनेस के किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक मामलों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आपको किसी प्रकार के वाद विवाद से दूर रहना होगा, नहीं तो इससे आपकी छवि भी खराब हो सकती है। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलेगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आप अपनी वाणी व व्यवहार से आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपके अंदर प्रेम व स्नेह की भावना बनी रहेगी। आप काम को लेकर यात्रा पर भी जा सकते हैं। विद्यार्थी किसी नई रिसर्च को करने की पूरी कोशिश करेंगे। आप अपने विरोधियों से कोई ऐसी बात ना बोलें, जिससे कि वह आपका कोई नुकसान करवा दे। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। रचनात्मक कार्य से आपको जोड़ने का मौका मिलेगा। आपके घर किसी परिजन का आगमन हो सकता है। आप वाणी की मधुरता को बनाए रखें। आपकी सुख व समृद्धि बनी रहेगी। आप अपने बजट को लेकर ही धन खर्च करें, तो बेहतर रहेगा। संस्कारों पर पूरा जोर बना रहेगा। नवीन विश्व के प्रति आपकी पूरी रुचि रहेगी। धार्मिक कार्य में आप चढ़कर हिस्सा लेंगे, लेकिन विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और किसी मित्र से यदि आप लंबे समय से नाराज चल रहे थे, तो वह नाराजगी भी दूर होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपको जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचना होगा। आपके कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। करीबियों का साथ व सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। व्यवसायिक गलतियों को करने से बचें। किसी से आप यदि आप बहस बाजी में पड़े, तो उससे आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। आपको माताजी से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आप किसी काम को लेकर माताजी से धन उधार ले सकते हैं|

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: October 25 2023॥Aaj Ka Rashifal 25 October 2023 Read More »

1afaf16d 9aca 4c93 99e8 3ada7dbabaa1 1

Horoscope Today: October 24 2023॥Aaj Ka Rashifal 24 October 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for 24 October 2023

आरूढ़ लग्न से जाने आपके कैरियर और सामाजिक सफलता का राज: Arudha Lagna #astrology #astrologer

वैदिक पंचांग

दिनांक – 24 अक्टूबर 2023

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – हेमंत ॠतु

मास – आश्विन

पक्ष – शुक्ल

तिथि – दशमी शाम 03:14 तक तत्पश्चात एकादशी

नक्षत्रधनिष्ठा शाम 05:28 तक तत्पश्चात शतभिषा

योगगण्ड शाम 03:40 तक तत्पश्चात वृद्धि

राहुकाल – शाम 03:15 से शाम 04:42 तक

सूर्योदय-06:38

सूर्यास्त- 18:06

दिशाशूल- उत्तर दिशा में

व्रत पर्व विवरण – विजयादशमी (पूरा दिन शुभ मुहूर्त),विजय मुहूर्त (दोपहर 02:18 से 03:04 तक),(संकल्प,शुभारम्भ,नूतन कार्य,सीमोल्लंघन के लिए),दशहरा,अपराजिता-शमी वृक्ष-अस्त्र- शस्त्र आयुध-वाहन पूजन,गुरू-पूजन

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

दिनांक 24 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं।

आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2022, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप सभी का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। मित्रों का साथ व समर्थन बना रहेगा। किसी काम को प्राथमिकता दे, तो उसे पूरा करें, नहीं तो वह लटक सकता है। आप अपने जरूरी कार्य को समय रहते पूरा करेंगे। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। आप किसी पुराने लिए गए निर्णय को लेकर परेशान हो सकते हैं। आपने यदि किसी नए काम में निवेश किया था, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है और आप बिजनेस में यदि कुछ योजनाएं बनाएं, तो उनमें किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। आप प्रत्येक कार्यों को बिना संकोच किया करेंगे और करियर को लेकर आपका कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। यदि आपने उनसे धन उधार लिया, तो इससे आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं को आपको सुलझाना होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आध्यात्म के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से चल रहा था, तो आज आपके कष्टों में कमी आ सकती है। आप यदि किसी से कोई वस्तु मांगेंगे, तो उसके लिए जिद व अहंकार ना दिखाएं। आपके परिवार में यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही है, तो उसमें दोनों पक्षों के सुनकर कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज किसी दूसरे नौकरी का ऑफर आ सकता है ।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यापार के मामले में सामान्य रहने वाला है। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। किसी सरकारी योजना का आप पूरा लाभ उठाएंगे। आर्थिक मामलों को लेकर यदि आप परेशान थे, तो वह पहले से बेहतर होंगे। माताजी को कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आप अपने भाई के विवाह को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो आपके वह समस्या भी दूर होगी। लेनदेन के मामले में आपको सजगता बनाएं रखनी होगी और किसी अजनबी पर भरोसा करना आपको नुकसान दे सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन के लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको निजी विषयों में सावधान रहना होगा और व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। आप सभी को जोड़ने में सफल रहेंगे, लेकिन अपने कुछ जरूरी कामों को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़े, नहीं तो उससे आपको नुकसान हो सकता है। संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज के दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा। नौकरी में कार्यरत लोग यदि अपने जूनियर से कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी उन्हें आसानी से मिल जाएगी और आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। आपको कार्यक्षेत्र में यदि कोई काम लंबे समय से लटका हुआ था, तो आप उसे भी आसानी से पूरा कर पाएंगे, लेकिन आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लग सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको सब काम समय से पूरे करने होगे, नहीं तो वह आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते है। मित्रों का साथ व समर्थन बना रहेगा। कामकाज में आप पूरे उत्साह से आगे बढ़ेंगे। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आपको कुछ महत्वपूर्ण मामलों में सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ना होगा। किसी को धन उधार देने से बचें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और आप अपने पारिवारिक जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे, लेकिन आपको भावनात्मक मामलों में उतावलापन नहीं दिखाना है, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपने घर की सुख सुविधाओं की कुछ वस्तुओं के खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको यदि किसी काम को लेकर लंबे समय से समस्या चल रही थी, तो आपका वह काम भी पूरा हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने करीबियों का पूरा सहयोग मिलेगा और साहस पराक्रम बढे़ेगा, लेकिन आपको अपने आलस्य को त्यागना होगा, नहीं तो आप अपने कुछ कामों को कल पर टाल सकते हैं, जो बाद में आपके लिए समस्या खड़ी कर सकते हैं। आपको यदि कोई महत्वपूर्ण सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें किसी संस्था से जोड़कर विदेश जाने का मौका मिल सकता है। भाई बहनों से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह बातचीत के जरिए समाप्त होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपकी धन संपत्ति में वृद्धि होगी। घर में किसी हर्ष और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। प्रियजनों से आपको सावधान रहना होगा। आपकी वाणी की सौम्यता किसी वाद विवाद को शांत कर सकती है। यदि आपने किसी घर, मकान, दुकान आदि को खरीदने का सोचा है, तो उसमें आप पूरा ध्यान दें, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा हो सकता है। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। संतान को आप संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए रहेगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाएं आज पूरी रहेगी। नवीन कार्यों में गति आएगी। आप व्यक्तिगत मामलों में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, लेकिन आपके सहयोगी इसमें आपका पूरा साथ देंगे। कार्यक्षेत्र में आप अधिकारियों की किसी गलत बात को लेकर हां मे हां ना मिलाएं। रक्त संबन्धी रिश्तों में मजबूती आएगी। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा और आप अपने आवश्यक कामों में डील न दें। धन संबन्धित मामलों में आपको धैर्य रखकर आगे बढ़ना होगा। यदि आपने जल्दबाजी दिखाई, तो आपसे कोई गलती हो सकती है। आपको आर्थिक मामलों में व्यस्तता रहेगी, लेकिन फिर भी आप अपनी आंख व कान खुले रखें। आपके कुछ नए प्रयास आज सफल होंगे। यदि किसी बड़े निवेश को करने की तैयारी कर रहे हैं, तो वह भविष्य में आपके लिए अच्छा लाभ अवश्य लेकर आएगा। आपका खर्च बढ़ेगा, लेकिन फिर भी आप परेशान नहीं होंगे|

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: October 24 2023॥Aaj Ka Rashifal 24 October 2023 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!