analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 3842 1

Horoscope Today: October 17 2023॥Aaj Ka Rashifal 17 October 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for 17 October 2023Horoscope Today: Astrological prediction for 17 October 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 17 अक्टूबर 2023

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – आश्विन

पक्ष – शुक्ल

तिथि – तृतीया 18 अक्टूबर रात्रि 01:26 तक तत्पश्चात चतुर्थी

नक्षत्र – विशाखा रात्रि 08:31 तक तत्पश्चात अनुराधा

योग – प्रीति सुबह 09:22 तक तत्पश्चात आयुष्मान

राहुकाल – शाम 03:19 से शाम 04:46 तक

सूर्योदय-06:35

सूर्यास्त- 18:11

दिशाशूल- उत्तर दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको शुभ आशीष

दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है।

कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं।

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष : 2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

कैसा रहेगा यह वर्ष

शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। परिजनों की सलाह आपके बहुत काम आएगी। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं के लिए बिल्कुल ढील ना दिखाएं, नहीं तो कोई बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से दबा हुआ था, तो वह आज फिर से उभर सकता है और आपके लिए कोई समस्या लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से किसी बहसबाजी में ना पड़े, नहीं तो आपका प्रमोशन भी रुक सकता है, लेकिन यदि आपने शेयर मार्केट में पहले धन का निवेश किया था, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए निसंकोच आगे बढ़ने के लिए रहेगा। घर परिवार में सदस्य एक दूसरे के करीब आएंगे और संबंधों में घनिष्ठता आएगी। किसी भूमि, भवन आदि के मामलों में समस्या आएगी। आप अपने कामकाज पर पूरा फोकस बनाएं रखें, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। दांपत्य जीवन में यदि कुछ समस्या आपको लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो वह भी दूर होंगी। आप यदि किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो आपको उसमें कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। आपके कुछ विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपको एक बजट बनाकर चलना होगा और आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई आवश्यक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी डेली रूटीन में बदलाव नहीं लाना है, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आपने किसी को धन उधार देने का सोचा है, तो आप उसे उधर ना दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। विपक्ष के सक्रियता बनी रहेगी। आप मेहनत और लगन से आगे बढ़ेंगे। कामकाज में आप कोई अहम जिम्मेदारी किसी को ना दें। राजनीति में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कला कौशल में सुधार लेकर आएगा। विभिन्न क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपके कामों में तेजी आएगी। आपको किसी संपत्ति का सौदा करते समय उसके चल अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा और किसी विपरीत परिस्थिति में आप धैर्य बनाए रखें। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं और आप अपने गुरुजनों की मदद से आगे बढ़ेंगे। किसी सरकारी योजना का आप पूरा लाभ उठाएंगे। माता-पिता को आप धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी नए मकान, वाहन और दुकान आदि की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। निजी जीवन में आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आप अपने सहयोगियों की बातों में ना आएं। किसी पुराने मित्र से आपको लंबे समय तक मिलने का मौका मिल सकता है। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। घरेलू मामलों में ढील ना दें और यदि किसी से धन उधार लिया था, तो आपको उसे वापस लौटना पड़ सकता है। आप धन संबंधित समस्याओं को लेकर यदि परेशान थे, उन समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए कुछ समस्याएं लेकर आएगा, लेकिन आप फिर भी अपने कामों से पीछे नहीं हटेंगे। आपके साहस और पराक्रम में भी वृद्धि होगी। किसी अजनबी की सलाह पर ना चले। यदि किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। भाईचारे की भावना बढ़ेगी और बड़ों का सहयोग और साथ आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको अपने मन में नकारात्मक सोच को नहीं रखना है, नहीं तो समस्या हो सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आप घर या बाहर वाणी और व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। कुछ निजी मामलों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखें। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा और कार्यक्षेत्र में आप अपनी प्रतिभा का अच्छा प्रदर्शन करेंगे और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेंगे। किसी से कोई वादा किया है, तो उसे समय रहते पूरा करने की पूरी कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिलने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आप माताजी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। यदि आपकी किसी योजना को लेकर आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह योजना पूरी हो सकती है। सबका साथ और समर्थन बना रहेगा। अपने करीबियों का आप आसानी से भरोसा जीत पाएंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझ-बूझ दिखाकर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आप संतान से किसी किसी किए हुए वादे को पूरा कर सकते हैं। लेनदेन के मामलों में आपको किसी को धन उधार देते समय अपनी बात स्पष्ट रखनी होगी और अपने कामों में आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी विदेश में रह रहे परिजनों से आज आप मेल मुलाकात करने जा सकते हैं। आपको कुछ ठगी और सफेदपोश लोगों से सावधान रहना होगा। आप किसी काम में अपनी बात को अवश्य रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। कामकाज कर रहे लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप किसी बड़े लक्ष्य को करने के लिए अग्रसर रहेंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपकी किसी बड़े अधिकारी से मुलाकात हो सकती है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना आपका पूरा होगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी योजना को पूरा करने में अधिक समय ना लगाये ताकि उनसे कोई गलती ना हो।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप किसी के मामले में बेवजह ना उलझे, नहीं तो आपको इससे समस्या सकती है। अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएं। वरिष्ठ सदस्यों से आप किसी चीज को लेकर बहसबाजी ना करें। रक्त संबन्धी रिश्तों को लेकर आपका जुड़ाव रहेगा और पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको सावधान रहना होगा। भावनात्मक मामलों में आप बेहतर रहेंगे। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन होने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आप किसी भी काम में बड़प्पन ना दिखाएं, नहीं तो उससे आपको समस्या हो सकती है। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढ़ेगी। सभी मामलों में आप सक्रियता बनाए रखें। किसी कानूनी मामले में आपको खुलकर अपनी बात रखनी होगी। आपको कुछ महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। बिजनेस कर रहे लोग किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे|

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: October 17 2023॥Aaj Ka Rashifal 17 October 2023 Read More »

Sharad Purnima 2023: चंद्र ग्रहण के साए में शरद पूर्णिमा: Timings and Muhurat

img 3863Sharad Purnima 18/10/2023: Lunar Eclipse on 28/10/2023: What to do ?

कब है शरद पूर्णिमा 2023?

हिंदू पंचांग के अनुसार, 28 अक्टूबर को सुबह 4 बजकर 17 मिनट से पूर्णिमा आरंभ हो रही है,जो 29 अक्टूबर को सुबह 1 बजकर 53 मिनट पर समाप्त हो रही है। ऐसे में शरद पूर्णिमा 28 अक्टूबर 2023 को पड़ रही है। पंचांग के अनुसार आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर शरद पूर्णिमा मनाई जाती है। शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा पृथ्वी के बेहद निकट होता है और चंद्रमा की 16 कलाओं की आभा पृथ्वी के प्रत्येक जीव को प्रभावित करती है। शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा से निकलने वाली किरणें अमृत के समान मानी जाती हैं। यही वजह है कि इस दिन लोग खुले आसमान के नीचे खीर बनाकर रखते हैं। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा पर रातभर चांद की रोशनी में खीर रखने से उसमें औषधीय गुण आ जाते हैं। फिर अगले दिन सुबह इस खीर का सेवन करने पर सेहत अच्छी रहती है। लेकिन इस बार शरद पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण की छाया पड़ने के कारण आसमान से अमृत नहीं बरसेगा। ऐसे में इस दिन खुले आसमान में खीर रखना सही होगा या नहीं? चलिए जानते हैं इसके बारे में.

कब लग रहा चंद्र ग्रहण?

img 3864

Lunar Eclipse Starts – 01:06 AM 29/10/2023

Lunar Eclipse Ends – 02:22 AM 29/10/2023

Local Eclipse Duration – 01 Hour 16 Mins 16 Secs

First Contact with the Penumbra – 11:32 PM, Oct 28

First Contact with the Umbra – 01:06 AM

Maximum of Lunar Eclipse – 01:44 AM

Last Contact with the Umbra – 02:22 AM

Last Contact with the Penumbra – 03:55 AM

Duration of Partial Phase – 01 Hour 16 Mins 16 Secs

Duration of Penumbral Phase – 04 Hours 23 Mins 07 Secs

Magnitude of Lunar Eclipse – 0.12

Magnitude of Penumbral Lunar Eclipse – 1.12

Sutak Begins – 03:11 PM, Oct 28

Sutak Ends – 02:22 AM

Sutak for Kids, Old and Sick Begins – 09:11 PM, Oct 28

Sutak for Kids, Old and Sick Ends – 02:22 AM

यह चंद्र ग्रहण 29 अक्तूबर की रात 01 बजकर 06 मिनट पर शुरू होगा और 02 बजकर 22 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। चंद्र ग्रहण मध्यरात्रि में पड़ रहा है लेकिन इसका सूतक काल 28 अक्तूबर को दोपहर के बाद से ही प्रारंभ हो जाएगा।

शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का साया

इस बार नौ साल के बाद शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का संयोग बन रहा है और यह चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में शरद पूर्णिमा पर पूजा अर्चना सहित अन्य कार्यक्रम दिन में ही संपन्न कर लिए जाएंगे।

ग्रहण के साथ ही इसके सूतक काल को भी शुभ नहीं माना जाता है। इस दौरान पूजा-पाठ निशेध माना जाता है। ऐसे में 28 अक्तूबर को दोपहर के बाद से ही मंदिरों के कपाट बंद हो जाएंगे। इस वजह से शरद पूर्णिमा पर बनने वाली खीर भी इस बार मध्य रात्रि में नहीं बनेगी। ऐसे में आप चाहें तो दूसरे दिन खीर बनाकर भगवान को भोग लगा सकते हैं।

चंद्रग्रहण खत्म होने के बाद कर सकते हैं ये कार्य
  1. सबसे पहले तो चंद्रग्रहण का सूतक काल शुरू होने के पहले गाय के दूध में कुशा या तुलसी की पत्तियां डाल दें।फिर उसे ढककर रख दें।
  2. इससे सूतक काल के दौरान दूध शुद्ध रहेगा।बाद में चंद्रग्रहण खत्म होने के बाद स्नान करें और पूरे घर में गंगाजल छिड़कें।
  1. इसके पश्चात आप इस दूध की खीर बनाकर भोग लगा सकते हैं।
  1. आप चाहें तो भोर में आप अमृत वर्षा के लिए इस खीर को खुले आसमान के नीचे रख सकते हैं।

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Sharad Purnima 2023: चंद्र ग्रहण के साए में शरद पूर्णिमा: Timings and Muhurat Read More »

Horoscope Today: October 16 2023॥Aaj Ka Rashifal 16 October 2023

माँ ब्रह्मचारिणीHoroscope Today: Astrological prediction for 16 October 2023

Ketu Transit 2023: The Game Changer of Destiny!

Navratri 2023 complete details with mantra, puja vidhi and details

वैदिक पंचांग

दिनांक – 16 अक्टूबर 2023

दिन – सोमवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – आश्विन

पक्ष – शुक्ल

तिथि – द्वितीया 17 अक्टूबर रात्रि 01:13 तक तत्पश्चात तृतीया

नक्षत्रस्वाती शाम 07:35 तक तत्पश्चात विशाखा

योगविष्कंभ सुबह 10:04 तक तत्पश्चात प्रीति

राहुकाल – सुबह 08:02 से सुबह 09:29 तक

सूर्योदय-06:3

सूर्यास्त- 18:12

दिशाशूल– पूर्व दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

कैसा रहेगा यह वर्ष

आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन दांपत्य जीवन जी रहे लोगो के लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपकी कुछ योजनाओं को गति मिलेगी। मित्रों के साथ यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आपका कोई सहयोगी आपके बनते कामों में आपकी मदद करेगा, जिससे आप किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे। प्रेम व सहयोग की भावना को बल मिलेगा। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। आप अपनी सुख सुविधाओं को कुछ वस्तुओं के खरीददारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सावधान रहने के लिए रहेगा। आप पूरी मेहनत करेंगे, तभी आपको सफलता मिलेगी। आप किसी प्रलोभन में ना आएं। खर्चों पर आपका पूरा ध्यान रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आपको अपने अनुभवी व्यक्तियो की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। संतान से आप किसी किए हुए वादे को पूरा अवश्य करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। किसी सरकारी काम में आप उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षवर्धन सूचना मिलेगी। आप किसी बड़े लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे। आपके चारों ओर का वातावरण उत्सव जैसा रहेगा। करीबियों का आपको पूरा साथ मिलेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आपके बौद्धिक प्रयास सफल रहेंगे। कुछ महत्वपूर्ण विषय में आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। परिवार में आपके करीबी आपके पास रहेंगे और भावनात्मक विषयों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। धर्म-कर्म के कार्यों में आप बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। किसी कानूनी मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। यदि आपका कोई काम आपने कल पर टाला, तो उससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। दूरसंचार के साधनों में वृद्धि होगी। आप किसी से वाद विवाद में ना पड़ें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी और सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोग कुछ नये लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। यदि आप किसी काम के पूरा होने से थोड़ा परेशान थे, तो वह पूरा हो सकता है। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। भाईचारा मजबूत रहेगा। बड़ों से आप किसी बात के लिए जिद्द व बहसबाजी ना करें। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी मेहनत से कोई कसर नहीं छोड़नी है। बिजनेस में आपको अच्छी सफलता मिलती दिख रही है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए वाणी व व्यवहार में मधुरता लेकर आने वाला है। आप अपने भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। कुछ नहीं लोगों से मिलजुल बढ़ाने में आप कामयाब रहेंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपकी खुशी दुगनी होगी। जो लोग नौकरी के साथ-साथ किसी दूसरी में ट्राई कर रहे थे, तो उनकी वह ईच्छा भी पूरी होगी। परिवार में यदि सदस्यो में किसी बात को लेकर आपसी वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी समाप्त होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपके किसी परिजन के घर किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। रचनात्मक कार्यों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। मान सम्मान में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। व्यापार को आप नवीनता ला सकें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी से आज धन उधार लेने से बचे, नहीं तो समस्या हो सकती है। प्रशासन के कार्य में आपको तेजी दिखानी होगी। आपकी किसी पुरानी योजना को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए काम के मामले में थोड़ा धीरे रहने वाला है। बड़ों की सलाह पर चलकर आप अच्छा नाम कमाएंगे। आवश्यक कार्यों में आपको धैर्य दिखाना होगा। आप सबको जोड़ने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको अपने किसी परिजन से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना को मिल सकती है। आपके सहयोगी आपके काम में हाथ बटाएंगे, लेकिन फिर भी आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको किसी पुराने किए गए निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। कारोबार में तेजी आएगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप अपने कार्यों को संभाल कर पूरा करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आप जीवनसाथी के लिए किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत करा सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कला व कौशल में सुधार लेकर आएगा। प्रशासन के कार्य में आज तेजी आएगी। यदि आपका कुछ मंदा चल रहा था, तो वह भी गति पकड़ सकता है। आप अपने घर की पूजा पाठ व भजन कीर्तन आदि को करा सकते हैं। कुछ विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी करने को मिल सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी साख व सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है और आपकी कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं आज पूरी हो सकती हैं। आपको कारोबार में किसी काम में ढील नहीं देनी है, नहीं तो वह आपके लिए समस्या लेकर आ सकती है। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी। आपकी कुछ नई योजनाओं की शुरुआत हो सकती है। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी से कोई समझौता न करें, नहीं तो इससे आपकी छवि पर आंच आ सकती है। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को लेकर आपको कोई बड़ा एक्शन लेना पड़ सकता है। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। कारोबार में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। जो लोग कामकाज की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें भी कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है|

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: October 16 2023॥Aaj Ka Rashifal 16 October 2023 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!