analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 3160 1

Horoscope Today: September 20 2023॥Aaj Ka Rashifal 20 September 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for September 20 2023

img 3235 scaled🕉️Happy Ganesh Chaturthi, bring fortune by listening Ganpati Atharvashirsha as mentioned in atharvaved:- https://youtu.be/o3sg9wnxBNA

वैदिक पंचांग

दिनांक – 20 सितम्बर 2023

दिन – बुधवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – भाद्रपद

पक्ष – शुक्ल

तिथि – पंचमी दोपहर 02:16 तक तत्पश्चात षष्ठी

नक्षत्रविशाखा दोपहर 02:59 तक तत्पश्चात अनुराधा

योगविष्कंभ 21 सितम्बर रात्रि 03:06 तक तत्पश्चात प्रीति

राहुकाल – दोपहर 12:32 से दोपहर 02:03 तक

सूर्योदय-06:27

सूर्यास्त- 18:36

दिशाशूल– उत्तर दिशा में

व्रत पर्व विवरण – ऋषि पंचमी,सामा पंचम

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:- https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 20 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष

लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामलों में जल्दबाजी दिखाने से बचने के लिए रहेगा। विरोधियों की सक्रियता बनी रहेगी और सहकर्मियों का समर्थन आपके साथ बना रहेगा। व्यक्तिगत मामलों में स्पष्टता बनाए रखें और कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। आप मेहनत की राह पर आगे बढ़ेंगे। आपकी मेहनत और लग्नशीलता को देखकर आपके साथी भी हैरान रहेंगे। आप यदि किसी मामले में भाइयों से सलाह करें, तो उनकी सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय उनकी समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे। विधार्थियों को परीक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी। जीवनशैली को बेहतर बनाने की कोशिश आपकी कामयाब रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप अपनी दिनचर्या में योग और व्यायाम को अपनाकर काफी सारी बीमारियों से बाहर निकल सकते हैं और आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। प्रेम व स्नेह आपके अंदर बना रहे रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आवश्यक कार्य पर आपका पूरा फोकस बढ़ेगा। मेलजोल की भावना बनी रहेगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, लेकिन फिर भी आप उससे घबराएंगे नहीं। आप अपने घर की साज सज्जा के कुछ वस्तुओं के खरीदारी पर आज अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपके किसी मित्र को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन आपने यदि किसी काम में ढील दिखाई, तो इससे आपको कोई नुकसान भी हो सकता है। विद्यार्थियों का मन आज पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में परस्पर सहयोग का भाव रहेगा। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा, लेकिन आप जल्दबाजी में कोई काम ना करें और महत्वपूर्ण मामलों में गति आएगी। आप किसी योजना पर पूरा फोकस बनाए रखें। मान सम्मान में वृद्धि होने से आपको लाभ होगा। कुछ श्रेष्ठ जनों से आपकी मुलाकात होगी। भाई बंधुओं से आपकी नजदीकियां बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में आपको सावधान रहना होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आर्थिक स्थिति की गतिविधियों पर आपका पूरा जोर रहेगा। पारिवारिक मामलों में आप किसी से बेवजह कोई बातचीत ना करें, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। संतान के लिए आप किसी छोटे-मोटे व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आय के नए-नए मार्ग खोलेगा और विद्यार्थीयो के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और आप अपने कामों में ढील ना दे, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी आज किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी और व्यवसाय में आप किसी की सलाह पर चले, तो उससे आपका कोई नुकसान हो सकता है। ननिहाल पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा। सुख समृद्धि बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। रचनात्मक कार्य से आप जुड़ेंगे और संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर आपको उनके गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। किसी कानूनी मामले में आपको सावधान रहना होगा। करीबियों और रिश्तेदारों का सहयोग बना रहेगा। आप कुछ कामों में जल्दबाजी ना दिखाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और व्यापार में प्रभावशाली सोच रहेगी। न्यायिक मामलों में सजकता बनाए रखें। आपका कोई बड़ा लक्ष्य समय रहते पूरा होगा। लेनदेन के मामले में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके बढ़ते खर्च आपके लिए सिरदर्द बन सकते हैं। संतान आज आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। व्यक्तिगत मामले आपके पक्ष में रहेंगे। विभिन्न विष्यो में गति आएगी और छोटों की गलतियां से आपको कुछ सीख लेनी होगी। आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। विभिन्न विषयों में गति आएगी। मित्रों के साथ आप कुछ मददगार पर व्यतीत करेंगे और आपके बहुमुखी प्रतिभा बढ़ेगी। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के लिए रहेगा और रचनात्मक कार्य में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। आपकी कुछ वरिष्ठ सदस्यों से मुलाकात होगी। कारोबार में तेजी आएगी, लेकिन आपकी किसी डील के फाइनल होते होते लटकाने से आपको समस्या हो सकती है। आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डाले, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके अंदर प्रेम व स्नेह बना रहेगा। लेनदेन के मामलों में आपको सावधान रहना होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी शुभ और मागंलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा और आप आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे। किसी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें। व्यक्तिगत संबंधों में विश्वास बनेगा और किसी परिजन की सलाह से आप आगे बढ़ेंगे। आप कार्यक्षेत्र में अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। जन कल्याण के कार्य से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यापार के मामले में अच्छा रहने वाला है। मित्रों के साथ आप कुछ सुखद भरे पल व्यतीत करेंगे और कुछ नए कामों का आपको लाभ मिलेगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। संतान आज आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगी। व्यापार में अपनी सजगता बनाए रखें। किसी महत्वपूर्ण चर्चा में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप अपनी मेहनत पर भरोसा करें, तभी आपको सफलता मिलती दिख रही है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप साझेदारी में किसी काम को कर रहे हैं, तो उसमें आप प्रेम व स्नेह की भावना बनाए रखें और आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको आज कुछ नए अवसरों को लपक कर लेना होगा और आप कुछ महत्वपूर्ण मामलों में स्पष्टता बनाए रखें और कहीं भी हस्ताक्षर बहुत ही देखभाल कर करें। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। कुछ नए अनुबंधों का लाभ मिलेगा|

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

For daily Horoscope, Panchang & Rashifal, Astrological remedies & astrology related articles join our WhatsApp channel:-

https://whatsapp.com/channel/0029Va4WG1HAzNbrfrdeMO0j

For Hindu Mythology, Ved Puran, Bhagvat and useful Mantra join our WhatsApp channel:-https://whatsapp.com/channel/0029Va4MC9bKGGGD5fA4Ub1I

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: September 20 2023॥Aaj Ka Rashifal 20 September 2023 Read More »

purple happy ganesh chaturthi youtube thumbnail 1

Ganapati Atharvashirsha :: गणपती अथर्वशीर्ष

Ganapati Atharvashirsha English and Hindi translation

सुने गणपति अथर्वशीर्ष :- https://youtu.be/o3sg9wnxBNA?si=Que6fn12lksJbn8a

The Ganpati Atharvashirsha is a sacred Hindu scripture that praises Lord Ganesha, the elephant-headed deity known as the remover of obstacles. Here’s a brief overview of its history and importance:

History:

1. Origin: The Ganpati Atharvashirsha is part of the Atharvaveda, one of the four Vedas of ancient Indian scriptures. It is considered a late addition to the Vedic texts, likely composed around the 16th century.

2. Authorship:The authorship of the Atharvashirsha is traditionally attributed to the sage Atharva, though its actual author is not definitively known.

Importance:

1. Devotional Significance: The Ganpati Atharvashirsha is highly revered in Hinduism as a powerful mantra and hymn dedicated to Lord Ganesha. It is chanted by devotees to seek blessings, wisdom, and the removal of obstacles in life.

2. Obstacle Removal:Lord Ganesha is venerated as the deity who can eliminate impediments and challenges from one’s path. Chanting the Atharvashirsha is believed to invoke His blessings for overcoming difficulties.

3. Spiritual Insights:The scripture contains philosophical and spiritual insights about the nature of Ganesha. It describes Him as the supreme reality, the source of creation, and the embodiment of the ultimate truth (Brahman).

4. Versatility: The Ganpati Atharvashirsha is versatile and can be chanted as a standalone prayer or incorporated into various rituals and ceremonies, particularly during Ganesh Chaturthi, a prominent Hindu festival dedicated to Lord Ganesha.

5. Protection and Auspiciousness:Chanting or reciting this text is believed to provide protection and bring auspiciousness to the devotee’s life.

In summary, the Ganpati Atharvashirsha is a sacred text that holds immense significance in Hinduism, particularly in the worship of Lord Ganesha. It is cherished for its power to remove obstacles and bestow blessings upon those who recite it with devotion.

ganpati atharvashirsha गणपति अथर्वशीर्ष संस्कृत और हिन्दी और english में अनुवाद के साथ

Ganapati Atharvashirsha English and Hindi translation

ॐ नमस्ते गणपतये। 
त्वमेव प्रत्यक्षं तत्त्वमसि। 
त्वमेव केवलं कर्ताऽसि। 
त्वमेव केवलं धर्ताऽसि। 
त्वमेव केवलं हर्ताऽसि। 
त्वमेव सर्वं खल्विदं ब्रह्मासि। 
त्वं साक्षादात्माऽसि नित्यम् ॥१॥

Transliteration:
oṃ namaste gaṇapataye।
tvameva pratyakṣaṃ tattvamasi। 
tvameva kevalaṃ kartāsi। 
tvameva kevalaṃ dhartāsi।
tvameva kevalaṃ hartāsi।
tvameva sarvaṃ khalvidaṃ brahmāsi। 
tvaṃ sākṣādātmāsi nityam॥1॥

Hindi Translation:
हे! गणेशा आप को प्रणाम। 
आप ही प्रत्यक्ष तत्त्व हो।
आप ही केवल कर्ता हो। 
आप ही केवल धर्ता हो।
आप ही केवल हर्ता (दुख हरण करनेवाले) हो। 
निश्चयपूर्वक आप ही इन सब रूपों में विराजमान ब्रह्म हो। 
आप साक्षात नित्य आत्मस्वरूप हो।

English Translation:
Aum, I offer a salutation to that one, to Ganapati. You are, verily, the prime principle. You are verily the unswerving (direct or straight) creator and the upholder. You are verily the unswerving destroyer. You are verily this assuredly absolute Brahman. You are verily the eternal self.

ऋतं वच्मि। 
सत्यं वच्मि॥२॥ 

Transliteration:
ṛtaṃ vacmi। 
satyaṃ vacmi॥2॥

Hindi Translation:
मैं ऋत (न्यायसंगत बात) कहता हूँ, 
सत्य कहता हूँ।

English Translation:
I speak of the cosmic law,
I speak of the absolute reality.

अव त्वं माम्। 
अव वक्तारम्। 
अव श्रोतारम्। 
अव दातारम्। 
अव धातारम्।
अवानूचानमव शिष्यम्।
अव पश्चात्तात्। 
अव पुरस्तात्। 
अवोत्तरात्तात्। 
अव दक्षिणात्तात्। 
अव चोर्ध्वात्तात्।
अवाधरात्तात्। सर्वतो मां पाहि पाहि समन्तात्॥३॥

Transliteration:
ava tvaṃ mām। ava vaktāram।
ava śrotāram। 
ava dātāram। 
ava dhātāram। 
avānūcānamava śiṣyam। 
ava paścāttāt।
ava purastāt। avottarāttāt। 
ava dakṣiṇāttāt। 
ava cordhvāttāt। 
avādharāttāt।
sarvato māṃ pāhi pāhi samantāt॥3॥

Hindi Translation:
आप मेरी रक्षा करो, आप वक्ता (बोलने वाले) की रक्षा करो, आप श्रोता (सुनने वाली) की रक्षा करो, आप दाता की रक्षा करो, आप धाता की रक्षा करो, आप आचार्य की रक्षा करो, शिष्य की रक्षा करो। आप आगे से रक्षा करो, पीछे से रक्षा करो, पूर्व से रक्षा करो, पश्चिम से रक्षा करो, उत्तर दिशा से रक्षा करो, दक्षिण से रक्षा करो। आप ऊपर से रक्षा करो, नीचे से रक्षा करो। आप सब ओर से मेरी रक्षा करो।

English Translation:
Protect me, protect the speaker, protect the listener, protect the giver, protect the sustainer, protect the teacher, protect the disciple. Protect from the back, protect from the front, protect from the north, protect from the south, protect from above, protect from below. Protect me from all the sides.

त्वं वाङ्मयस्त्वं चिन्मयः। 
त्वमानन्दमयस्त्वं ब्रह्ममयः। 
त्वं सच्चिदानन्दाऽद्वितीयोऽसि। 
त्वं प्रत्यक्षं ब्रह्मासि। 
त्वं ज्ञानमयो विज्ञानमयोऽसि॥४॥

Transliteration:
tvaṃ vāṅmayastvaṃ cinmayaḥ।
tvamānandamayastvaṃ brahmamayaḥ। 
tvaṃ saccidānandā’dvitīyo’si।
tvaṃ pratyakṣaṃ brahmāsi।
tvaṃ jñānamayo vijñānamayo’si॥4॥

Hindi Translation:
आप वाङ्मय हो, आप चिन्मय हो, आप आनंदमय हो, आप ब्रह्ममय हो, आप सच्चिदानन्द और अद्वितीय (जिसके आलावा कोई दूसरा नहीं) हो। आप ज्ञानमय हो, विज्ञानमय हो। आप प्रत्यक्ष कर्ता हो आप ही ब्रह्म हो।

English Translation:
You are the very nature of the words. You are the nature of consciousness. You are the nature of bliss. You are the nature of the Brahman. You are none other than the Real existence-consciousness-bliss. You are the one without the second (the only one). You are the visible Brahman. You are the nature of spiritual knowledge (and) you are science.

सर्वं जगदिदं त्वत्तो जायते। 
सर्वं जगदिदं त्वत्तस्तिष्ठति। 
सर्वं जगदिदं त्वयि लयमेष्यति।
सर्वं जगदिदं त्वयि प्रत्येति।
त्वं भूमिरापोऽनलोऽनिलो नभः।
त्वं चत्वारि वाक् पदानि॥५॥ 

Transliteration:
sarvaṃ jagadidaṃ tvatto jāyate ।
sarvaṃ jagadidaṃ tvattastiṣṭhati।
sarvaṃ jagadidaṃ tvayi layameṣyati। 
sarvaṃ jagadidaṃ tvayi pratyeti। 
tvaṃ bhūmirāpo’nalo’nilo nabhaḥ। 
tvaṃ catvāri vāk padāni॥5॥

Hindi Translation:
सारा जगत आप से उत्पन्न होता है, सारा जगत आप से सुरक्षित रहता है, सारा जगत आप में लीन रहता है, सारा जगत आप ही में प्रतीत होता है । आप ही भूमि, जल, आकाश और अग्नि हो। आप चार प्रकार की वाणी हो (परा, पश्यन्ती, मध्यमा, वैखरी)।

English Translation:
All this world is manifested from you. All this world is sustained by you. This entire world dissolves in you. This entire world reverts back to you. You are the earth, water, wind, fire, and space. You are the four types of speech (parā, paśyantī, madhyamā, vaikharī).

त्वं गुणत्रयातीतः। 
त्वं अवस्थात्रयातीतः।
त्वं देहत्रयातीतः। 
त्वं कालत्रयातीतः।
त्वं मूलाधारस्थितोऽसि नित्यम्।
त्वं शक्तित्रयात्मकः। 
त्वां योगिनो ध्यायन्ति नित्यम्। 
त्वं ब्रह्मा त्वं विष्णुस्त्वं रुद्रस्त्वमिन्द्रस्त्वमग्निस्त्वं वायुस्त्वं सूर्यस्त्वं चन्द्रमास्त्वं ब्रह्म भूर्भुवस्सुवरोम्॥६॥ 

Transliteration:
tvaṃ guṇatrayātītaḥ। 
tvaṃ avasthātrayātītaḥ। 
tvaṃ dehatrayātītaḥ। 
tvaṃ kālatrayātītaḥ।
tvaṃ mūlādhārasthito’si nityam।
tvaṃ śaktitrayātmakaḥ। 
tvāṃ yogino dhyāyanti nityam।
tvaṃ brahmā tvaṃ viṣṇustvaṃ rudrastvamindrastvamagnistvaṃ vāyustvaṃ sūryastvaṃ candramāstvaṃ Brahma bhūrbhuvassuvarom॥6॥

Hindi Translation:
तुम तीनों गुणों (सत्त्व, राज, तम) से परे हो। तुम तीनों अवस्थाओं (जागृत, स्वप्ना, सुषुप्ति) से परे हो। तुम तीनों देह (स्थूल, सूक्ष्म और कारण) से परे हो। तुम तीनों काल (भूत, वर्तमान, भविष्य) हो। तुम मूलाधार चक्र में स्थित हो। तीनों शक्तियों (संकल्प शक्ति, उत्साह शक्ति और ज्ञान शक्ति) में तुम ही हो। सभी योगी नित्य तुम्हारा ध्यान करते हैं। तुम ब्रह्मा, विष्णु, और रूद्र हो। तुम इंद्रा हो, तुम अग्नि हो, तुम वायु हो, तुम सूर्या हो, तुम्ही चंद्र हो। तुम ही ब्रह्म और तुम ही त्रिपाद भू, भुवः और स्वः हो।

English Translation:
You transcend three attributes (sattva, rajas and tamas). You transcend three states of the body (waking, dreaming and sleeping). You transcend the three bodies (gross, subtle and causal). You are beyond the three periods of time (Past, present and future) . You are the eternal one who abides as the foundation. You are the trinity of power (will power, power of action and power of knowledge). You are the one of whom the ascetics meditate upon. You are Brahma, you are Vishnu, you are Rudra, you are Indra, you are Fire, you are the Wind, you are the Sun, you are the Moon. You are effulgence as the earth, the mid-region, and space above.

गणादिं पूर्वमुच्चार्य वर्णादींस्तदनन्तरम्। 
अनुस्वारः परतरः।
अर्धेन्दुलसितम्।
तारेण ऋद्धम् । 
एतत्तव मनुस्वरूपम्। 
गकारः पूर्वरूपम्। 
अकारो मध्यरूपम्।
अनुस्वारश्चान्त्यरूपम्।
बिन्दुरुत्तररूपम्। 
नादः सन्धानम्।
संहिता संधिः।
सैषा गणेशविद्या। 
गणक ऋषिः।
निचृद्गायत्रीच्छन्दः।
गणपतिर्देवता। 
ॐ गं गणपतये नमः॥७॥

Transliteration:
gaṇādiṃ pūrvamuccārya varṇādīṃstadanantaram। 
anusvāraḥ parataraḥ। 
ardhendulasitam।
tāreṇa ṛddham। 
etattava manusvarūpam। 
gakāraḥ pūrvarūpam। 
akāro madhyamarūpam।
anusvāraścāntyarūpam।
binduruttararūpam।
nādaḥ sandhānam। 
saṁhitā sandhiḥ। 
saiṣā gaṇeśavidyā। 
gaṇaka ṛṣiḥ।
nicṛdgāyatrīcchandaḥ। gaṇapatirdevatā। 
oṃ gaṃ gaṇapataye namaḥ॥7॥

Hindi Translation:
‘गण’ के प्रथम शब्दांश (ग) का उच्चारण करने के बाद प्रथम वर्ण (अ) का उच्चारण करें, उसके बाद अनुस्वार (म्) का उच्चारण करें (जिससे ‘गम्’ बनता है), इसके बाद इसे अधचन्द्र से सुशोभित करें (गँ) और तार से इसे बाधाएँ (इस प्रकार “ॐ गँ” बनता है)। ग-कार प्रथम रूप है, अ-कार मध्य रूप है और अनुस्वार अनिम रूप है। बिंदु उत्तर (ऊपरी) रूप है । अंत में नाद का संधान (योग) होता है, ये सभी आपस में मिल जाते हैं (“ॐ गँ” ये रूप बनता है )। यह गणेश विद्या है, गणक इसके ऋषि हैं, निचृद-गायत्री छन्द है, गणपति देवता है, ॐ गँ गणपतये नमः।

English Translation:
Pronouncing the syllabus ग (ga) in the beginning and other syllables thereafter, the sibilant is marked with half-moon transcending, mature with stars. Thus is your form. The ग (ga) is the prior form, अ (a) is the later form, sibilant is the final form, the dot is the supreme form. The sound is the connecting link, the hymn is the connection. (this makes the “ॐ गँ” ) ‘Gakāra’ (ग्) is the first part. ‘Akāra’ (अ) is the middle part. And the Anusvāra (nasal sound) is the last part and the ‘bindu’ (dot) is the latter form of pronunciation. These all joined together as the sound of the mantra (ॐ गँ). This, verily, is the wisdom of Gaṇeśa. Gaṇaka is the seer, Gāyatrī is the metre, Gaṇapati is the deity. Aum, obeisance to Gaṇapatī as ‘gam’. My reverential salutations to Gaṇapati.

एकदन्ताय विद्महे वक्रतुण्डाय धीमहि। 
तन्नो दन्तिः प्रचोदयात्॥८॥ 

Transliteration:
ekadantāya vidmahe vakratuṇḍāya dhīmahi।
tanno dantiḥ pracodayāt॥8॥

Hindi Translation:
हम एकदन्त को जानते हैं; वक्रतुण्ड का ध्यान करते हैं। वह दन्ती (हाथीदाँत वाला) हमें जागृत करे।

English Translation:
We know the single-tusked one; we meditate on the one with a curved trunk. May he awaken us (to the ultimate truth).

एकदन्तं चतुर्हस्तं पाशमङ्कुशधारिणम्। रदं च वरदं हस्तैर्बिभ्राणं मूषकध्वजम्॥ 
रक्तं लम्बोदरं शूर्पकर्णकं रक्तवाससम्। रक्तगन्धानुलिप्ताङ्गं रक्तपुष्पैस्सुपूजितम्॥ 
भक्तानुकम्पिनं देवं जगत्कारणमच्युतम्। 
आविर्भूतं च सृष्ट्यादौ प्रकृतेः पुरुषात्परम्। 
एवं ध्यायति यो नित्यं स योगी योगिनां वरः॥९॥ 

Transliteration:
ekadantaṃ caturhastaṃ pāśamaṇkuśadhāriṇaṃ। radaṃ ca varadaṃ hastairbibhrāṇaṃ mūṣakadhvajaṃ॥ 
raktaṃ lambodaraṃ śurpakarṇaṃ raktavāsasaṃ। raktagandhānuliptaṇgaṃ raktapuṣpaiḥ supūjitaṃ। 
bhaktānukampinaṃ devaṃ jagatkāraṇamacyutaṃ॥
āvirbhūtaṃ ca sṛṣtyādau prakṛteḥ puruṣatparaṃ॥ 
evaṃ dhyāyati yo nityaṃ sa yogī yogināṃ varaḥ॥ 9॥

Hindi Translation:
भगवान गणेश एकदन्त चार भुजाओं वाले है जिसमे वह पाश, अंकुश, दन्त, वर मुद्रा रखते हैं। उनके ध्वज पर मूषक हैं। वे लाल रंग से तेजस्वी हैं, लम्बोदर हैं, हैं लाल वस्त्र धारी हैं। रक्त चन्दन का लेप लगा है। वे लाल पुष्प धारण करते हैं। भक्तो के लिये अनुकम्पा रखते हैं जगत में सभी जगह व्याप्त हैं। श्रृष्टि के रचियता हैं। वह प्रकृति और पुरुष से भी पहले आविर्भूत हुए हैं और अच्युत हैं। जो इनका ध्यान सच्चे हृदय से करते हैं वे महा योगी हैं।

English Translation:
(The visible form of Gaṇapatī is as follows) his face has a single tusk; he has four hands; (and) with two hands, he is holding noose (pāśa) and goad (aṅkuśa), with his third hand he is holding a tusk (rada), and with fourth hand he is showing the gesture of boon-giving (varada-mudrā); his flag is having the emblem of a rat (mūṣaka). His form is having a beautiful reddish glow, with a large belly (lambodara) and with large ears like fans (śūrpakarṇa); he is wearing red garments. His Form is anointed with red fragrant paste, and he is worshipped with red flowers. He is the one who is compassionate towards his devotees, he has descended for the cause of the universe. He manifested at the beginning of the universe. He is beyond the manifested nature of the manifested world. He who meditates on him in this way everyday is the best Yogi among the Yogis.

नमो व्रातपतये। 
नमो गणपतये। 
नमः प्रमथपतये। 
नमस्तेऽस्तु लम्बोदरायैकदन्ताय विघ्ननाशिने शिवसुताय वरदमूर्तये नमः॥१०॥ 

Transliteration:
namo vrātapataye। 
namo gaṇapataye। 
namaḥ pramathapataye। 
namaste’stu lambodarāyaikadantāya vighnanāśine śivasutāya varadamūrtaye namaḥ॥10॥

Hindi Translation:
व्रातपति, गणपति को प्रणाम, प्रथम पति को प्रणाम, एकदंत को प्रणाम, विध्नविनाशक, लम्बोदर, शिवतनय श्री वरद मूर्ती को प्रणाम।

English Translation:
Salutations to the Lord of all human beings, salutations to the Lord of all soldiers, salutations to the Lord of all sages, salutations to you, the one with a large belly and a single tusk, salutations to the son of Lord Śiva who is the remover of all obstacles and the bestower of boons.

गणनायकाय गणदैवताय गणाध्यक्षाय धीमहि।
गुणशरीराय गुणमण्डिताय गुणेशानाय धीमहि।
गुणातीताय गुणाधीशाय गुणप्रविष्टाय धीमहि।
एकदंताय वक्रतुण्डाय गौरीतनयाय धीमहि।

Transliteration:
gaṇanāyakāya gaṇadaivatāya gaṇādhyakṣāya dhīmahi। 
guṇaśarīrāya guṇamaṇḍitāya guṇeśānāya dhīmahi।
guṇātītāya guṇādhīśāya guṇapraviṣṭāya dhīmahi।
ekadaṃtāya vakratuṇḍāya gaurītanayāya dhīmahi॥

Hindi Translation:
हम श्री गणेश का ध्यान करते हैं, जो गणों के नायक, देवता, तथा अध्यक्ष हैं,
जो गुणों के विग्रह हैं, गुणों द्वारा मण्डित हैं, गुणों के अधीश हैं, और गुणों के परे हैं।

English Translation:
The leader, god, and chief of the gaṇas. The embodiment, adornment, and master of the guṇas, and one who is beyond the guṇas. The one with one tusk, and a curved trunk, the son of Gaurī (Pārvati), we meditate upon you.

त्वं गुणत्रयातीतः।
त्वमवस्थात्रयातीतः।
त्वं कालत्रयातीतः।
त्वं देहत्रयातीतः।

Transliteration:
tvaṃ guṇatrayātītaḥ।
tvamavasthātrayātītaḥ।
tvaṃ kālatrayātītaḥ।
tvaṃ dehatrayātītaḥ।

Hindi Translation:
आप तीनों गुणों के (सत्त्व, रजस् ,तमस्), तीनों अवस्थाओं के (जाग्रत, निद्रामय, स्वप्नमय), 
तीनों काल के (भूत, भविष्य, वर्तमान), तीनों शरीरों के (स्थूल, सूक्ष्म, कारण) परे हैं।

English translation:
You are beyond the three qualities (sattva, rajas, tamas), beyond the three conditions (awake, sleepful, dreaming), 
beyond the three states of time (past present and future), and beyond the three bodies (physical, astral and causal).

गणानां त्वा गणपतिं हवामहे कविं कवीनामुपमश्रवस्तमम्।
ज्येष्ठराजं ब्रह्मणां ब्रह्मणस्पत आ नः शृण्वन्नूतिभिः सीद सादनम्॥

Transliteration:
gaṇānāṃ tvā gaṇapatiṃ havāmahe kaviṃ kavīnāmupamaśravastamam।
jyeṣṭharājaṃ brahmaṇāṃ brahmaṇaspata ā naḥ śṛṇvannūtibhiḥ sīda sādanam॥

Hindi Translation:
हे गणों के स्वामी हम आप का हवन करते है। क्रान्तदर्शियों (कवियों)
में श्रेष्ठ कवि और सभीसे तेजस्वी है। मंत्रों के राजा, मंत्रों मे अग्रीम है।
हम आपका आवाहन करते हैं। हमारी स्तुतियों को सुनते हुए पालनकर्ता
के रुप में आप इस सदन में आसीन हों।

English translation:
The leader of the Ganas, you are the wisdom of the wise and uppermost in glory. 
You are the foremost king of prayers (Brahmanaspati).
Please come to us and be present in the seat of this sacred altar (to charge our prayers with your wisdom), 
we offer our sacrificial oblations to you.

त्वं प्रत्यक्षं ब्रह्मासि। त्वं ज्ञानमयो विज्ञानमयोऽसि॥ 

Transliteration:
tvaṃ pratyakṣaṃ brahmāsi। tvaṃ jñānamayo vijñānamayo’si॥

Hindi Translation:
आप संपूर्ण जागरुकता हो। आप सर्वोच्च ज्ञान और प्रज्ञता से भरे हुए हैं।

English translation:
You are the absolute awareness. You are full of supreme wisdom and knowledge.

इति श्री गणपति अथर्वशीर्ष समाप्तम

https://youtu.be/o3sg9wnxBNA?si=Que6fn12lksJbn8a

Ganapati Atharvashirsha :: गणपती अथर्वशीर्ष Read More »

Horoscope Today: September 19 2023॥Aaj Ka Rashifal 19 September 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for September 19 2023

आज का राशिफल
Aaj ka rashifal

गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएँ आज के दिन ज़रूर सुने गणपति अथर्वशीर्ष :-https://youtu.be/o3sg9wnxBNA?si=sHG-56gWbRZhANvy

वैदिक पंचांग

दिनांक – 19 सितम्बर 2023

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – भाद्रपद

पक्ष – शुक्ल

तिथि –चतुर्थी 1:43 दोपहर उसके बाद पंचमी

नक्षत्र – स्वाति दोपहर 1:48 तक तत्पश्चात विशाखा

योग – वैधृति २० सितम्बर प्रातः 03:57 तक तत्पश्चात विष्कुम्भ

राहुकाल – दोपहर 03:21 से 04:52 तक

सूर्योदय-06:27

सूर्यास्त- 18:38

दिशाशूल- पूर्व दिशा में

मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 19 September 2023)

आज आप सामाजिक तथा सार्वजनिक क्षेत्र में लोगों की प्रशंसा प्राप्त कर सकेंगे. धन की बेहतर आवक होगी. पारिवारिक और दांपत्यजीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा. वाहन सुख मिलेगा. विचारों में उग्रता की भावना बढ़ सकती है. बौद्धिक चर्चा में भाग लेने का अवसर आएगा. समाधानकारी व्यवहार अपनाने की आवश्यकता है. व्यापारियों के लिए समय लाभदायक है.

वृष राशिफल (Vrishabh Rashifal, 19 September 2023)

शारीरिक मानसिक स्वस्थता के साथ आप अपने काम निर्धारित रूप से पूरे कर सकेंगे. बीमार व्यक्ति आज स्वास्थ्य में सुधार का अनुभव करेंगे. ननिहाल पक्ष से अच्छे समाचार मिलेंगे. कार्य स्थान पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. रुके हुए काम आज पूरे होंगे.

मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 19 September 2023)

नए कामों की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल नहीं है. जीवनसाथी और संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है. चर्चा, वाद-विवाद के दौरान मानहानि न हो. मित्रों के पीछे धन खर्च होगा. शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के कारण उत्साह में कमी आएगी. विद्यार्थियों के लिए सामान्य रूप से समय अच्छा है.

कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 19 September 2023)

आप में आज आनंद और स्फूर्ति का अभाव रहेगा. मन में खिन्नता रहेगी. छाती में दर्द या किसी कारण से तकलीफ होगी. अनिद्रा सताएगी. सार्वजनिक रूप से स्वाभिमान भंग न हो, इसका ध्यान रखें. धन खर्च होगा. जलाशय के पास न जाना हितकर है.

सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 19 September 2023)

कार्य सफलता और विरोधियों पर विजय मिलने से मन में प्रसन्नता छाई रहेगी. भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता रहेगी. मित्रों और स्नेहीजनों के साथ किसी रमणीय पर्यटनस्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकेंगे. आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. आर्थिक रूप से भी आपको लाभ होगा. किसी बात को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे. भाग्यवृद्धि के भी संकेत हैं. नए काम शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है.

कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 19 September 2023)

आपके लिए आज का दिन शुभ रहेगा. वाणी की मधुरता से दूसरे लोगों के मन पर अपनी सकारात्मक छाप छोड़ सकेंगे. पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा. वाणी पर संयम बरतने से वाद-विवाद की संभावना कम हो जाएगी. आर्थिक मामलों में भी लाभ होंगे. नकारात्मक विचारों से आप दूर रहें. मित्रों और स्नेहीजनों से मुलाकात होगी. छोटा प्रवास हो सकता है.

तुला राशिफल (Tula Rashifal, 19 September 2023)

आपके प्रत्येक काम में आत्मविश्वास छलकता हुआ दिखेगा. आर्थिक योजनाएं भी सरलतापूर्वक बना सकेंगे. शारीरिक तथा मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा. वस्त्राभूषण और आनंद-प्रमोद के पीछे खर्च होगा. वैचारिक रूप से दृढ़ता रहेगी. सृजनात्मक प्रवृत्तियों में मन लगा रहेगा.

वृश्चिक राशिफल (Vrishchika Rashifal, 19 September 2023)

स्वभाव में उग्रता और वाणी पर संयम रखने की जरूरत है. शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता से आपका मन व्यथित रहेगा. वाहन चलाते समय दुर्घटना हो सकती है. संभव हो तो ऑपरेशन या नई चिकित्सा को आज टाल दें. स्नेहीजनों और परिजनों के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है. कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सावधानी बरतें अन्यथा टाल दें. आनंद-प्रमोद के पीछे खर्च होने की संभावना है.

धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 19 September 2023)

आज का दिन आपके लिए लाभदायी है. आपको आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में भी लाभ होने की संभावना है. मित्रों और परिजनों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने से खुशी मिलेगी. व्यापार के लिए भी लाभदायी दिन है. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. विवाह के इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने की भी संभावना है.

मकर राशिफल (Makar Rashifal, 19 September 2023)

परिवार और संतान के विषय में आपको आनंद और संतोष का अनुभव होगा. मित्रों और स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट से आपका मन प्रसन्न हो उठेगा. व्यापार में धन की उगाही के लिए बाहर जाना लाभप्रद रहेगा. व्यावसायिक क्षेत्र में धन तथा मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे. व्यवसाय में भी पदोन्नति मिलने की पूरी संभावना है. दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी.

कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal, 19 September 2023)

विरोधियों के साथ वाद-विवाद न करने की सलाह दी जाती है. शारीरिक रूप से अस्वस्थता बनी रहेगी. शिथिलता और आलस्य बना रहेगा. मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी. व्यवसाय में उच्च अधिकारी के साथ काम करते समय संभलकर रहें. आनंद-प्रमोद के पीछे आज धन का खर्च हो सकता है. संतान के विषय में चिंता बनी रहेगी. विदेश से आप को समाचार मिलेंगे.

मीन राशिफल (Meen Rashifal, 19 September 2023)

आकस्मिक धन लाभ का योग है. व्यापारीवर्ग को रुके हुए पैसे मिलेंगे. आज आपको शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक परिश्रम करने पड़ेंगे. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. खर्च अधिक रहेगा. नियम विरुद्ध काम मुसीबत में डाल सकते हैं. आध्यात्मिक विचार और व्यवहार आपको कुमार्ग पर जाने से रोकेंगे.

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: September 19 2023॥Aaj Ka Rashifal 19 September 2023 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!