analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 6946

Horoscope Today: Astrological prediction for August 21, 2023

Horoscope Today: August 21 2023॥Aaj Ka Rashifal 21 August 2023

Naag Panchami ki katha aur hamare pramukh naago ka parichay :- https://youtube.com/shorts/HKMKiFkp7Uk?feature=share

Naag Panchami Puja vidhi, Mantras and all details:-https://analystastro.com/nag-panchami-ki-katha-pramukh-naag/

वैदिक पंचांग

दिनांक – 21 अगस्त 2023

दिन – सोमवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास – श्रावण

पक्ष – शुक्ल

तिथिपंचमी 22 अगस्त रात्रि 02:00 तक तत्पश्चात षष्ठी

नक्षत्रचित्रा पूर्ण रात्रि तक

योग – शुभ रात्रि 10:21 तक तत्पश्चात शुक्ल

राहुकाल – सुबह 07:55 से सुबह 09:30 तक

सूर्योदय-06:20

सूर्यास्त- 19:03

दिशाशूल– पूर्व दिशा में

व्रत पर्व विवरण – नाग पंचमी

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 21 को जन्मे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं।

आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष

दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के लिए रहेगा। आप अपने कामों को लेकर कोई प्लानिंग करें, नहीं तो जल्दबाजी में आप किसी गलत बात के लिए भी हां कर सकते हैं। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। जीवनसाथी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आपको पूरी अवश्य करना होगा। आप अपने निवेश को लेकर कोई नया प्लान बना सकते हैं। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ विशेषकर दिखाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग को प्रशस्त होंगे। जीवनसाथी के संबंधों में यदि किसी बात को लेकर दरार आ गई थी, तो वह भी आज दूर होगी। आप कोई नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, लेकिन आपको उसमें धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप माता-पिता से अपनी किस समस्या को लेकर बातचीत करेंगे, तो उसके लिए आपको समाधान अवश्य मिलेगा। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप परिवार के किसी सदस्य के करियर को लेकर आज कोई निर्णय ले सकते हैं, लेकिन आपको उसमें उनके मन की राय अवश्य जाननी है, नहीं तो बाद में आपको खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। आपका किसी नए वाहन आदि को खरीदने का सपना भी पूरा होगा। नौकरी में आपको प्रमोशन मिल सकता है। व्यापारियों को अपने कामों में ढील देने से बचना होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है, जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें अपने कामों पर पूरा फोकस करना होगा। किसी अजनबी की बातों में ना आए, नहीं तो वह उन्हें धोखा दे सकता है। कार्यक्षेत्र में यदि आप परिवर्तन करने का सोच विचार कर रहे थे, उसके लिए कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। आपको किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बनते देख रहे हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग के प्रशस्त होंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। यदि आप किसी नए कार्य में निवेश करेंगे तो आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माता-पिता से आप अपने मन की किसी इच्छा को जाहिर कर सकते हैं, जिसे वह पूरी अवश्य करेंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी काम को लेकर कोई बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिसमें आप किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत अवश्य करें। आपकी यदि किसी पुराने मित्र से किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह आपसे माफी मांगने आ सकते हैं। संतान के करियर में आ रही समस्याओं को लेकर आपको कहीं जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में यदि किसी बात को लेकर समस्या चल रही थी, तो उसमें भी आप ढील ना दें, नहीं तो बीमारी बढ़ सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में यदि इसी बात को लेकर समस्या आ रही थी, तो उसे आज अपने पिताजी की मदद से दूर कर सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आपकी धन प्राप्ति के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। आप कुछ अजनबी लोगों से दूरी बनाकर रखें, नहीं तो वह आपको कोई नुकसान पहुंचा सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है और आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है। यदि आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसे पूरा करने की आपको पूरी कोशिश करनी होगी। आपको आय के कुछ नए स्रोत मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में आप किसी से बहुत ही सोच विचार कर बोले, नहीं तो उन्हे आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। यदि आप कार्यक्षेत्र में कुछ विशेष कर दिखाने की कोशिश में लंबे समय से लगे हुए थे, तो आपकी वह इच्छा भी दूर होगी। लोगों को आज किसी बड़े जोखिम को उठाने से बचना होगा। लेनदेन के मामले में आप सावधानी बरतें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आप छोटे बच्चों के लिए कुछ खाने पीने की वस्तुएं और उपहार लेकर आ सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं से भरा रहने वाला है। परिवार में आपको अकस्मात लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी करना चाहते हैं, तो उसमें अभी कुछ समय रुकें, नहीं तो वाहन की किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में यदि कुछ गिरावट चल रही थी, तो उनका स्वास्थ्य अधिक बिगड़ सकता है। आप भाई व बहनों से यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परिवार में मान सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। यदि स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को लेकर आप परेशान चल रहे हैं, तो आप उसे नजरअंदाज ना करें। यदि आपने परिवार में किसी सदस्य से कोई वादा किया है, तो आपको उसे पूरा अवश्य करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप मेल मिलाप करने जा सकते हैं। आपका किसी चल व अचल संपत्ति संबन्धित विवाद यदि चल रहा था, तो वह भी समाप्त होगा। माता-पिता को आप किसी धार्मिक यात्रा पर ले जाने की योजना बना सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे, जिसे देखकर आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपनी किसी योजना को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसकी शुरुआत हो सकती है। धन संबन्धित किसी मामले में आप किसी अजनबी से सलाह मशवरा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर कुछ मतभेद चल रहे थे, तो वह भी दूर होंगे और आर्थिक दृष्टिकोण से दिन आपके लिए मजबूत रहेगा|

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: Astrological prediction for August 21, 2023 Read More »

img 2655 1

Nag Panchami Ki Katha:: Pramukh Naag

🐍 Nag Panchami ki katha || Pramukh Naag ||#shorts #naagpanchami #mythology #spirituality

Watch https://youtu.be/HKMKiFkp7Uk

img 2655 2

नागपंचमी

श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस पर्व पर प्रमुख नाग मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है और भक्त नागदेवता के दर्शन व पूजा करते हैं। सिर्फ मंदिरों में ही नहीं बल्कि घर-घर में इस दिन नागदेवता की पूजा करने का विधान है।

ऐसी मान्यता है कि जो भी इस दिन श्रद्धा व भक्ति से नागदेवता का पूजन करता है उसे व उसके परिवार को कभी भी सर्प भय नहीं होता। इस बार यह पर्व 21 अगस्त, सोमवार को है। इस दिन नागदेवता की पूजा किस प्रकार करें, इसकी विधि इस प्रकार है-

पूजन विधि

नागपंचमी पर सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद सबसे पहले भगवान शंकर का ध्यान करें इसके बाद नाग-नागिन के जोड़े की प्रतिमा (सोने, चांदी या तांबे से निर्मित) के सामने यह मंत्र बोलें-

अनन्तं वासुकिं शेषं पद्मनाभं च कम्बलम्।

शंखपाल धृतराष्ट्रं तक्षकं कालियं तथा।।

एतानि नव नामानि नागानां च महात्मनाम्।

सायंकाले पठेन्नित्यं प्रात:काले विशेषत:।।

तस्मै विषभयं नास्ति सर्वत्र विजयी भवेत्।।

इसके बाद पूजा व उपवास का संकल्प लें। नाग-नागिन के जोड़े की प्रतिमा को दूध से स्नान करवाएं। इसके बाद शुद्ध जल से स्नान कराकर गंध, फूल, धूप, दीप से पूजा करें व सफेद मिठाई का भोग लगाएं। यह प्रार्थना करें-

सर्वे नागा: प्रीयन्तां मे ये केचित् पृथिवीतले।।

ये च हेलिमरीचिस्था येन्तरे दिवि संस्थिता।

ये नदीषु महानागा ये सरस्वतिगामिन:।

ये च वापीतडागेषु तेषु सर्वेषु वै नम:।।

प्रार्थना के बाद नाग गायत्री मंत्र का जप करें-

ऊँ नागकुलाय विद्महे विषदन्ताय धीमहि तन्नो सर्प: प्रचोदयात्।

इसके बाद सर्प सूक्त का पाठ करें

ब्रह्मलोकुषु ये सर्पा: शेषनाग पुरोगमा:।

नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।

इन्द्रलोकेषु ये सर्पा: वासुकि प्रमुखादय:।

नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।

कद्रवेयाश्च ये सर्पा: मातृभक्ति परायणा।

नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।

इंद्रलोकेषु ये सर्पा: तक्षका प्रमुखादय:।

नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।

सत्यलोकेषु ये सर्पा: वासुकिना च रक्षिता।

नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।

मलये चैव ये सर्पा: कर्कोटक प्रमुखादय:।

नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।

पृथिव्यांचैव ये सर्पा: ये साकेत वासिता।

नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।

सर्वग्रामेषु ये सर्पा: वसंतिषु संच्छिता।

नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।

ग्रामे वा यदिवारण्ये ये सर्पा प्रचरन्ति च।

नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।

समुद्रतीरे ये सर्पा ये सर्पा जलवासिन:।

नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।

रसातलेषु या सर्पा: अनन्तादि महाबला:।

नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।

नागदेवता की आरती करें और प्रसाद बांट दें। इस प्रकार पूजा करने से नागदेवता प्रसन्न होते हैं और हर मनोकामना पूरी करते हैं।

हमारे प्रमुख नाग 🐍

श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन नागों की पूजा करने का विधान है। हिंदू धर्म में नागों को भी देवता माना गया है। महाभारत आदि ग्रंथों में नागों की उत्पत्ति के बारे में बताया गया है। इनमें शेषनाग, वासुकि, तक्षक आदि प्रमुख हैं। नागपंचमी के अवसर पर हम आपको ग्रंथों में वर्णित प्रमुख नागों के बारे में बता रहे हैं-

🐍 वासुकि नाग

धर्म ग्रंथों में वासुकि को नागों का राजा बताया गया है। ये हैं भगवान शिव के गले में लिपटे रहते हैं। (कुछ ग्रंथों में महादेव के गले में निवास करने वाले नाग का नाम तक्षक भी बताया गया है)। ये महर्षि कश्यप व कद्रू की संतान हैं। इनकी पत्नी का नाम शतशीर्षा है। इनकी बुद्धि भगवान भक्ति में लगी रहती है। जब माता कद्रू ने नागों को सर्प यज्ञ में भस्म होने का श्राप दिया तब नाग जाति को बचाने के लिए वासुकि बहुत चिंतित हुए। तब एलापत्र नामक नाग ने इन्हें बताया कि आपकी बहन जरत्कारु से उत्पन्न पुत्र ही सर्प यज्ञ रोक पाएगा।

तब नागराज वासुकि ने अपनी बहन जरत्कारु का विवाह ऋषि जरत्कारु से करवा दिया। समय आने पर जरत्कारु ने आस्तीक नामक विद्वान पुत्र को जन्म दिया। आस्तीक ने ही प्रिय वचन कह कर राजा जनमेजय के सर्प यज्ञ को बंद करवाया था। धर्म ग्रंथों के अनुसार, समुद्र मंथन के समय नागराज वासुकि की नेती (रस्सी) बनाई गई थी। त्रिपुरदाह (इस युद्ध में भगवान शिव ने एक ही बाण से राक्षसों के तीन पुरों को नष्ट कर दिया था) के समय वासुकि शिव धनुष की डोर बने थे।

🐍 शेषनाग

शेषनाग का एक नाम अनंत भी है। शेषनाग ने जब देखा कि उनकी माता कद्रू व भाइयों ने मिलकर विनता (ऋषि कश्यप की एक और पत्नी) के साथ छल किया है तो उन्होंने अपनी मां और भाइयों का साथ छोड़कर गंधमादन पर्वत पर तपस्या करनी आरंभ की। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर ब्रह्मा ने उन्हें वरदान दिया कि तुम्हारी बुद्धि कभी धर्म से विचलित नहीं होगी।

🐍 ब्रह्मा ने शेषनाग को यह भी कहा कि यह पृथ्वी निरंतर हिलती-डुलती रहती है, अत: तुम इसे अपने फन पर इस प्रकार धारण करो कि यह स्थिर हो जाए। इस प्रकार शेषनाग ने संपूर्ण पृथ्वी को अपने फन पर धारण कर लिया। क्षीरसागर में भगवान विष्णु शेषनाग के आसन पर ही विराजित होते हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार, भगवान श्रीराम के छोटे भाई लक्ष्मण व श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम शेषनाग के ही अवतार थे।

🐍 तक्षक नाग

धर्म ग्रंथों के अनुसार, तक्षक पातालवासी आठ नागों में से एक है। तक्षक के संदर्भ में महाभारत में वर्णन मिलता है। उसके अनुसार, श्रृंगी ऋषि के शाप के कारण तक्षक ने राजा परीक्षित को डसा था, जिससे उनकी मृत्यु हो गयी थी। तक्षक से बदला लेने के उद्देश्य से राजा परीक्षित के पुत्र जनमेजय ने सर्प यज्ञ किया था। इस यज्ञ में अनेक सर्प आ-आकर गिरने लगे। यह देखकर तक्षक देवराज इंद्र की शरण में गया।

जैसे ही ऋत्विजों (यज्ञ करने वाले ब्राह्मण) ने तक्षक का नाम लेकर यज्ञ में आहुति डाली, तक्षक देवलोक से यज्ञ कुंड में गिरने लगा। तभी आस्तिक ऋषि ने अपने मंत्रों से उन्हें आकाश में ही स्थिर कर दिया। उसी समय आस्तिक मुनि के कहने पर जनमेजय ने सर्प यज्ञ रोक दिया और तक्षक के प्राण बच गए।

🐍 कर्कोटक नाग

कर्कोटक शिव के एक गण हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, सर्पों की मां कद्रू ने जब नागों को सर्प यज्ञ में भस्म होने का श्राप दिया तब भयभीत होकर कंबल नाग ब्रह्माजी के लोक में, शंखचूड़ मणिपुर राज्य में, कालिया नाग यमुना में, धृतराष्ट्र नाग प्रयाग में, एलापत्र ब्रह्मलोक में और अन्य कुरुक्षेत्र में तप करने चले गए।

ब्रह्माजी के कहने पर कर्कोटक नाग ने महाकाल वन में महामाया के सामने स्थित शिव लिंग की स्तुति की। शिव ने प्रसन्न होकर कहा- जो नाग धर्म का आचरण करते हैं, उनका विनाश नहीं होगा। इसके बाद कर्कोटक नाग उसी शिवलिंग में प्रवेश कर गया। तब से उस लिंग को कर्कोटेश्वर कहते हैं। मान्यता है कि जो लोग पंचमी, चतुर्दशी और रविवार के दिन कर्कोटेश्वर शिवलिंग की पूजा करते हैं उन्हें सर्प पीड़ा नहीं होती।

🐍 कालिया नाग

श्रीमद्भागवत के अनुसार, कालिया नाग यमुना नदी में अपनी पत्नियों के साथ निवास करता था। उसके जहर से यमुना नदी का पानी भी जहरीला हो गया था। श्रीकृष्ण ने जब यह देखा तो वे लीलावश यमुना नदी में कूद गए। यहां कालिया नाग व भगवान श्रीकृष्ण के बीच भयंकर युद्ध हुआ। अंत में श्रीकृष्ण ने कालिया नाग को पराजित कर दिया। तब कालिया नाग की पत्नियों ने श्रीकृष्ण से कालिया नाग को छोडऩे के लिए प्रार्थना की। तब श्रीकृष्ण ने उनसे कहा कि तुम सब यमुना नदी को छोड़कर कहीं और निवास करो। श्रीकृष्ण के कहने पर कालिया नाग परिवार सहित यमुना नदी छोड़कर कहीं और चला गया।

इनके अलावा कंबल, शंखपाल, पद्म व महापद्म आदि नाग भी धर्म ग्रंथों में पूज्यनीय बताए गए हैं।

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Nag Panchami Ki Katha:: Pramukh Naag Read More »

img 2655

Horoscope Today: August 20 2023॥Aaj Ka Rashifal 20 August 2023

नागपंचमी 2023:काल सर्प दोष निवारण और उपाय :-https://youtube.com/shorts/C7fKc0yRnP4?feature=share

Horoscope Today: Astrological prediction for August 20, 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 20 अगस्त 2023

दिन – रविवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ॠतु

मास – श्रावण

पक्ष – शुक्ल

तिथि – चतुर्थी रात्रि 12 :21 तक तत्पश्चात पंचमी

नक्षत्रहस्त 21 अगस्त प्रातः 04:22 तक तत्पश्चात चित्रा

योग – साध्य रात्रि 09:59 तक तत्पश्चात शुभ

राहुकाल – शाम 05:29 से शाम 07:05 तक

सूर्योदय-06:19

सूर्यास्त- 19:04

दिशाशूल- पश्चिम दिशा में

व्रत पर्व विवरण – विनायक चतुर्थी

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 20 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष

लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।

साप्ताहिक राशिफल

21 से 27 अगस्त 2023

मेष

मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार और निजी जीवन में कुछेक समस्याएं घेरे रहेंगी तो वहीं पढ़ने-लिखने वाले छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। उनकी उच्च शिक्षा की राह में अड़चनें आ सकती हैं। यदि आप विदेश में अपना करियर या कारोबार करने के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इस दिशा में मनचाही सफलता पाने के लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। मेष राशि के जो जातक व्यवसाय से जुड़े हैं, उन्हें इस सप्ताह धन का लेन-देन और कागजी काम करते समय खूब सावधानी बरतनी चाहिए, अन्यथा उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस दौरान जोखिम भरे निवेश से बचें। सप्ताह के मध्य में घर के किसी बुजुर्ग की खराब सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में यदि आप लोगों को मिलाजुला कर काम करते हैं तो आपके लिए वह समय थोड़ा बेहतर रह सकता है। इस दौरान आपको सोचे हुए काम को पूरा करने के लिए समय और ऊर्जा का प्रबंधन करके चलना होगा। इस सप्ताह आपको अपने प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की जरूरत रहेगी, अन्यथा आपको बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। आपकी लव लाइफ में कोई तीसरा व्यक्ति खलल डालने की कोशिश कर सकता है। ऐसे में अपने लव पार्टनर का भूलकर भी न तो विश्वास न खोएं और न ही नाराज करें।

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को बेलपत्र अथवा शमीपत्र चढ़ाकर शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

वृष

वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपमान और अभिमान दोनों से बचने की आवश्यकता रहेगी। किसी भी प्रकार का दिखावा या किसी चीज का घमंड न करें अन्यथा आपके अपने आप से छिटक सकते हैं। सप्ताह के शुरुआत में व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा शुभ एवं लाभप्रद साबित होगी। मार्केटिंग, ट्रेडिंग और कमीशन पर काम करने वालों के लिए सप्ताह गुडलक लेकर आया है। इस सप्ताह इन क्षेत्र से जुड़े लोगों को मनचाही सफलता और लाभ प्राप्त होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों की बाजार में धाक जमेगी। आप अपने व्यवसाय को विस्तार देने में बहुत हद तक कामयाब रहेंगे। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की कामना पूरी हो सकती है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति के भी योग बनेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको आत्मीय लोगों को नाराज करने से बचना होगा, अन्यथा आपकी वाणी या व्यवहार के चलते सालों से बने संबंध में दरार आ सकती है फिर वो टूट सकते हैं। इस दौरान आपको घर-परिवार की समस्या का हल निकालते समय स्वजनों की भावनाओं एवं अपेक्षाओं की अनदेखी करने से बचना होगा। लव लाइफ के लिए यह सप्ताह बेहद शानदार रहने वाला है। इस सप्ताह आप अपने लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी के पल बिताएंगे। यदि आप सिंगल हैं तो आपके जीवन में किसी की इंट्री हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार संग पिकनिक-पर्यटन का प्रोग्राम बन सकता है।

उपाय: प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं।

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों लिए यह सप्ताह अपने कामकाज को लेकर काफी व्यस्त रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है तो वहीं निजी जीवन में जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए आपको अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में परिवार में किसी बुजुर्ग सदस्य की सेहत को लेकर मन परेशान रह सकता है। हालांकि आपको खुद भी अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी क्योंकि आपको इस दौरान मौसमी या फिर किसी पुरानी बीमारी के उभरने के कारण शारीरिक अथवा मानसिक पीड़ा हो सकती है। सेहत खराब होने पर आपका कामकाज भी प्रभावित हो सकता है। सप्ताह के मध्य में अचानक से कुछेक बड़े खर्चें आ सकती हैं, जिसके चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान धन उधार लेने की नौबत भी आ सकती है। इस दौरान आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कम फलदायक होने के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। प्रेम संबंध में किसी बात को लेकर लव पार्टनर से तनातनी हो सकती है। प्रेम संबंध में आई कड़वाहट को दूर करने में कोई मित्र काफी मददगार साबित हो सकता है। इस दौरान प्रेम और निजी संबंधों में आई दिक्क्तों को दूर करने के लिए विवाद की बजाय संवाद से सहारा लें। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का सुख और सहयोग बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा तथा गायत्री मंत्र का एक माला जप करें।

कर्क

कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों ही आप पर मेहरबान रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। यदि आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं तो आपको इस सप्ताह कहीं से अच्छा आफर आ सकता है। यदि आपको बीते कुछ सप्ताह से पैसों की किल्लत चल रही थी तो आपकी आर्थिक स्थिति में इस सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। संंचित धन में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्य में आप हर काम को हड़बड़ी में करेंगे लेकिन सौभाग्य का साथ मिलने से आपको प्रत्येक क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी। इस दौरान आप किसी नए प्रोजेक्ट के साथ जुड़कर काम कर सकते हैं। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह का पूर्वार्ध भले ही थोड़ा मंदी भरा रहे लेकिन उत्तरार्ध में आपको होने वाले लाभ से सभी घाटे की भरपाई हो जाएगी। इस दौरान भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से लाभ की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी। परिवार के सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य कायम रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। सेहत सामान्य रहेगी।

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा एवं उनकी चालीसा का पाठ करें।

सिंह

सिंह राशि के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम समय से पूर्व पूरे हो जाएंगे और आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मनचाही सफलता की प्राप्ति होगी। यदि आप लंबे समय से अपना घर या कोई जमीन खरीदने का प्लान बना रहे थे तो आपके हाथ इस सप्ताह कोई अच्छा सौदा लग सकता है। इस सप्ताह भूमि-भवन और वाहन सुख के प्रबल योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों पर सीनियर मेहरबान रहेंगे, जिसके चलते कार्यक्षेत्र में उन्हें अनुकूलता बनी रहेगी। विदेश से जुड़े काम करने वालों के लिए यह समय शुभ है। आपके पद एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साथ ही साथ ही आपकी आय के नये स्रोत भी बनेंगे। यदि आप अपने व्यवसाय को विस्तार देने की योजना पर काम कर रहे हैं तो आपको इस दिशा में बड़ी सफलता मिल सकती है। बाजार में आई तेजी का आप लाभ उठाने में सफल रहेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। भाई बहनों एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। लव लाइफ भी शानदार रहने वाली है। इस सप्ताह आपको लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के अंत में किसी तीर्थ स्थल की यात्रा संभव है।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु को तुलसी और गुड़ का भोग लगाकर पूजा एवं श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

कन्या

कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंध दोनों पर बहुत ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आप मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं, जिसके चलते आपको न सिर्फ शारीरिक या मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ सकती है बल्कि आपका कामकाज भी प्रभावित हो सकता है। इस दौरान आपको अपनी दिनचर्या और खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बनी रहेगी। इस सप्ताह आपको अपने विचार दूसरों पर थोपने से बचना चाहिए। यदि आप इस बात की अनदेखी करते हैं तो कार्यक्षेत्र में आपका अपने सहयोगियों से विवाद हो सकता है। घर-परिवार के सदस्यों के बीच भी आपको इस बात का पूरा ख्याल रखना होगा। सप्ताह के मध्य में आपकी आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। इस दौरान आपको अपनी किसी बड़ी जरूरत को पूरा करने के लिए इष्टमित्रों से धन उधार लेना पड़ सकता है। यदि आप का किसी के साथ भूमि-भवन या फिर किसी अन्य बात को लेकर वाद-विवाद चल रहा है तो उसे कोर्ट-कचहरी ले जाने की बजाय बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें अन्यथा आपको बेवजह की तमाम परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम बढ़ाएं। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए अपने व्यस्त जीवन में से कुछ समय जीवनसाथी के लिए जरूर निकालें।

उपाय: प्रतिदिन भगवान गणेश की पूजा एवं चालीसा का पाठ करें। बुधवार के दिन किन्नर को हरे रंग का वस्त्र या चूड़ी दान करें।

तुला

तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह कोई भी काम अपनी जेब, समय और अपनी ऊर्जा को देखते हुए ही हाथ में लेना चाहिए अन्यथा आपको नाहक ही परेशानियां उठानी पड़ सकती है। यदि आप चाहते हैं कि आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे हों और आपको दिक्क्तें न उठानी पड़े तो आपको इस सप्ताह लोगों को मिलाजुलाकर काम करना चाहिए। इस सप्ताह आप जितना अधिक अपने आप को माहौल में ढालेंगे उतना ही आपके लिए लाभप्रद रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपकी आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। इस दौरान घर की मरम्मत या फिर किसी सदस्य की खराब सेहत के इलाज आदि में जेब से ज्यादा धन खर्च हो सकता है। सप्ताह के मध्य में आपको अपना कामकाज आगे बढ़ाने की दृष्टि से कुछ समझौते करने पड़ सकते हैं। पार्टनरशिप में काम कर रहे लोगों को दो कदम आगे जाने के लिए एक कदम पीछे करने में जरा भी संकोच नहीं करना चाहिए। कुल मिलाकर व्यावसायिक मामलों में धैर्य का परिचय देते हुए बेहद सावधानी के साथ ही कोई कदम आगे बढ़ाना चाहिए। इस सप्ताह आपके निजी संबंध में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। लव पार्टनर के साथ खट्टी-मीठी तकरार चलती रहेगी। हालांकि अपने रिश्ते को बनाए रखने के लिए सावधानी के साथ ही कोई कदम आगे बढ़ाएं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग पर दूध एवं जल अर्पित करके शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के लोगों को इस सप्ताह अपने जीवन में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपके कार्यक्षेत्र में आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है या फिर आपका किसी दूसरे विभाग या शहर में तबादला हो सकता है। हालांकि आपके पेशेवर और निजी जीवन में आए सभी बदलाव सकारात्मक एवं शुभ फल देने वाले रहेंगे। इस दौरान आप अपने बुद्धिबल से उम्मीद से ज्यादा सफलता और धन का लाभ प्राप्त करेंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत और सुख-सुविधा के साधन बढ़ेंगे। सप्ताह के मध्य में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी जिसकी मदद से आपको भविष्य में किसी बड़ी लाभदायक योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्त्रार्ध का समय ज्यादा शुभ और लाभप्रद साबित होगा। इस दौरान वृश्चिक राशि के जातकों को अधिकांश समय धार्मिक-आध्यात्मिक कार्यों में बीतेगा। इस दौरान अचानक से किसी तीर्थ यात्रा पर भी निकल सकते हैं। यात्रा के दौरान आपको अपनी सेहत और सामान दोनों का ख्याल रखना है, अन्यथा आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करना चाहते हैं तो इस सप्ताह ऐसा करने पर आपकी बात बन सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे संबंध प्रगाढ़ होंगे।

उपाय: प्रतिदिन लाल पुष्प चढ़ाकर देवी दुर्गा की पूजा एवं चालीसा का पाठ करें।

धनु

धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह कोई भी काम जल्दबाजी या असमंजस में करने से बचना चाहिए। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो इस बात का विशेष ख्याल रखें और धन का लेन-देन और कागज संबंधी काम बेहद सावधानी के साथ करें। सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा आपाधापी भरी लेकिन मनचाहा फल देने वाली साबित होगी। यदि नौकरी करते हैं तो भी शहर से बाहर की जाने वाली यात्राएं आपको भविष्य में शुभ फल प्रदान करने वाली साबित होंगी क्योंकि इस दौरान आपके संबंध प्रभावी लोगों के साथ बनेंगे। यदि आप रोजी-रोजगार की तलाश में हैं तो आपको इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को किसी शुभ सूचना की प्राप्ति हो सकती है। समाजसेवा या राजनीति से जुड़े लोगों को इस दौरान कोई विशेष सम्मान से नवाजा जा सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके सिर पर अचानक से कुछ बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, जिसके कारण आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। इस दौरान संतान से जुड़ी कोई चिंता भी आपकी परेशानी का कारण बनेगी। प्रेम संबंध में बहुत सावधानी के साथ कदम बढ़ाएं अन्यथा आपको बेवजह की परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ अपने संबंध को मजबूत बनाए रखने के लिए उसकी उपेक्षा न करें।

उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा में विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें तथा केसर का तिलक लगाएं।

मकर

मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में अपने करियर और कारोबार से जुड़े बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। यदि आप लंबे समय से अपने करियर में बदलाव की सोच रहे थे तो आपको इस सप्ताह की शुरुआत में कहीं से बड़ा प्रस्ताव मिल सकता है, लेकिन इस संबंध में कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें और अपने शुभचिंतकों की राय जरूर लें। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह शुभता एवं लाभ लिए है। इस सप्ताह आप अपने कारोबार में तेजी से वृद्धि होता हुआ पाएंगे। बाजार में आई तेजी का लाभ प्राप्त होगा तो वहीं मार्केट में फंसा धन भी आसानी से निकल आएगा। थोक के मुकाबले फुटकर व्यवसायियों को ज्यादा लाभ प्राप्त होगा। कामकाजी महिलाओं के पद और कद में बढ़ोत्तरी होने से उनका न सिर्फ कार्यक्षेत्र में बल्कि घर-परिवार में भी मान-सम्मान बढ़ेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में सन्तान को मिलने वाली सफलता आपकी खुशियों दोगुनी वृद्धि करेगी। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि इग्नोर कर दें तो सेहत भी आपकी सामान्य रहने वाली है। प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन में भी प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। माता-पिता की तरफ से आपको विशेष सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा।

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाकर शिव चालीसा का पाठ करें।

कुंभ

बीते सप्ताह के मुकाबले कुंभ राशि के लिए यह हफ्ता अधिक सफलता और सुकून देने वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी मित्र या प्रभावी व्यक्ति की मदद से आपका लंबे समय से अटका काम पूरा हो जाएगा और आप राहत की सांस लेंगे। यदि आप रोजी रोजगार के लिए भटक रहे थे तो आपकी आजीविका का इंतजाम इस सप्ताह हो जाएगा। कुल मिलाकर इस सप्ताह खुद को कठिनाई भरे समय से बाहर निकलता हुआ पाएंगे। इस सप्ताह भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से संबंधित प्रयास के शुभ फल प्राप्त होंगे। निजी व्यवसाय करने वालों को मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। जो लोग कमीशन पर काम करते हैं उनके लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। मार्केटिंग से जुड़े लोग भी अपना टारगेट समय से पहले पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे। सप्ताह के उत्तरार्द्ध में आप अपनी वाणी एवं व्यवहार की बदौलत कोई विशेष कार्य को सिद्ध करने में कामयाब हो जाएंगे। इस दौरान किसी प्रिय व्यक्ति के आगमन से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। रिश्ते-नाते के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। घर-परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। लव पार्टनर के साथ बेहतर ट्यूनिंग बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत होगा।

उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना और सुंदरकांड का पाठ करें।

मीन

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने वाला है। सप्ताह के पूर्वार्द्ध में कामकाज की अधिकता के चलते आपके भीतर शारीरिक एवं मानसिक थकान बनी रहेगी। समय पर काम के पूरा न हो पाने पर आपके मन में भारी असंतोष रहेगा। हालांकि तमाम तरह की हताशा और निराशा के बीच आपकी कोशिश वर्तमान परिस्थितियों से उबरने की रहेगी। जिसका सुखद परिणाम आपको सप्ताह के उत्तरार्ध में देखने को मिलेगा। मीन राशि के जातकों को इस दौरान अपने जीवन को पटरी पर लाने के कई बड़े मौके मिल सकते हैं। मसलन यदि आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपको को रोजगार प्राप्त हो सकता है तो वहीं इस दौरान किसी लाभदायक योजना से जुड़ने का अवसर भी प्राप्त हो सकता है। इस दौरान आपको अचानक कहीं से आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। यदि किसी सरकारी योजना में आपका धन अटका है तो वह किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से निकल सकता है। कुल मिलाकर सप्ताह के उत्तरार्ध में आपकी समस्याओं में कमी और आपकी साख में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ पैदा हुई गलतफहमी दूर होगी और निकटता बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी की किसी बड़ी उपलब्धि से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को जल दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: August 20 2023॥Aaj Ka Rashifal 20 August 2023 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!