analystastro

Welcome to the Analyst Astro, where astrology meets social impact. Our goal is to use the knowledge the research done in previous 15 years by using the power of astrology to raise awareness and drive positive change in the world. Join us as we embark on this journey to bring the ancient wisdom of astrology to a modern world and make a difference, by using Karma-Alignment Technology."

img 7430

Horoscope Today: Astrological prediction for August 25, 2023

Horoscope Today: August 25 2023॥Aaj Ka Rashifal 25 August 2023

Home Vastu Tips :- Home Vastu Tips

वैदिक पंचांग

दिनांक – 25 अगस्त 2023

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – श्रावण

पक्ष – शुक्ल

तिथि – नवमी 26 अगस्त रात्रि 02:02 तक तत्पश्चात दशमी

नक्षत्र – अनुराधा सुबह 09:14 तक तत्पश्चात जेष्ठा

योगवैधृति शाम 06:51 तक तत्पश्चात विष्कंभ

राहुकाल – सुबह 11:06 से दोपहर 12:41 तक

सूर्योदय-06:21

सूर्यास्त- 19:00

दिशाशूल- पश्चिम दिशा में

व्रत पर्व विवरण – वरद लक्ष्मी व्रत

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। मंदिर में पताका चढ़ाएं

Ling Puran:- https://youtu.be/NfZeh_nKOc4?si=0IeFAdCQ0C8w4vhv

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। व्यवसाय में यदि आपने कोई परिवर्तन किया, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। पिछले दिनों से कुछ कामों के पूरा न होने के कारण समस्या चल रही थी, तो आपको उनकी खोज खबर अवश्य लेनी होगी। संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आपकी अपने किसी मित्र से किसी बात को लेकर बेवजह झड़प हो सकती है। आप अपने सुख सुविधाओं के कुछ वस्तुओं के खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। आपको यदि अपने पार्टनर से कुछ कुछ समस्या चल रही थी, तो वह दूर होंगी। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए खरी खोटी सुनने को मिल सकती है। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। आय के कुछ नए स्रोतों को प्राप्त करेंगे, जिससे आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। परिवार में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको कार्यक्षेत्र में कोई नुकसान होने से आपका मन परेशान रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। परिवार में किसी मतभेद के कारण आपके कुछ विरोधी आपके काम में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। परिवार में लोगों का आपको पूरा साथ मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यर्थ के झगड़े से दूर रहने के लिए रहेगा। बहुत बड़ा निवेश करने के कारण आप परेशान रहेंगे और आपको सिरदर्द, थकान आदि जैसे समस्या महसूस हो सकती है। आपको अपने कामों को पूरा करने के लिए कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो वह भी मजबूत होगी। आप बिजनेस की किसी योजना को लेकर अपने परिवार में बड़े सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। संतान को आप संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे|

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनें लेकर आने वाला है। परिवार में किसी बात को लेकर परेशानियां बढ़ सकती हैं। आपको यदि कोई समस्या लंबे समय से चल रही है, तो वह भी आज दूर होगी। भाई की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा काम करके अधिकारियों को हैरान करेंगे, जिससे आपको वेतन वृद्धि आदि जैसी कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि आपने पहले कोई निवेश किया था, तो वह आपके लिए अच्छा लाभ अवश्य लेकर आएगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को आज प्रमोशन मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपनी किसी गलती के कारण मुसीबत में फंस सकते हैं, इसलिए आप बहुत ही तो तोल मोलकर बोले और अपने माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बिजनेस कर रहे लोगों को किसी से पार्टनरशिप करने से बचना होगा, नहीं तो इससे उनका कोई नुकसान हो सकता है। यदि आपने किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसमें आपको जीत मिल सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर किसी से मदद लेनी पड़ सकती है, लेकिन आपको किसी मामले में क्रोध दिखाने से बचना होगा। यदि आपकी तरक्की के मार्ग में कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह आज दूर होगी। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आपको किसी पास या दूर की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) https://youtu.be/AycR6F4DpFM?si=iAA5f129x6D6_WqX

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपकी किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होने से आपको समस्या हो सकती है। भागदौड़ अधिक रहने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो वह अधिक पीड़ा दे सकता है। व्यवसाय कर रहे लोग आज किसी बड़े निवेश को करने से बचें, नहीं तो कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यवसाय के मामले में कोई बड़ा नुकसान लेकर आने वाला है। परिवार के लोग आपका पूरा सहयोग करेंगे। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपको भागदौड़ अधिक करनी है, लेकिन किसी वाहन को चलाते समय आपको सावधान रहना होगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बधाएं आ रही थी, तो वह आज दूर होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार में लोगों और मित्रों से आपको भरपूर मदद मिलेगी, लेकिन बच्चों की पढ़ाई को लेकर आपको कुछ समस्या सकती है, जिसके कारण आपको तनाव बना रहेगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का अपने साथी से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। नौकरी में यदि आपका अपने साथियों से किसी बात को लेकर कोई वाद विवाद चल रहा है, तो वह दूर हो सकता है। आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को किसी बड़ी डील को फाइनल करने का मौका मिलेगा। भाई- बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके अंदर बना रहेगा, लेकिन आप किसी की बातों में आकर कोई निर्णय न लें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप अपने जीवनसाथी और संतान के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं, जिससे आपके और आपके जीवनसाथी के बीच रिश्ता गहरा होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी कोई रुकी हुई डील फाइनल हो सकती है, जिससे आपको खुशी होगी। आपका कोई मित्र आपसे कोई धन संबंधित मदद मांग सकता है, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। आपका किसी नए मकान, वाहन, दुकान आदि को खरीदने का सपना भी पूरा होगा।

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: Astrological prediction for August 25, 2023 Read More »

img 7701

Horoscope Today: August 24 2023॥Aaj Ka Rashifal 24 August 2023

Horoscope Today: Astrological prediction for August 24, 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 24 अगस्त 2023

दिन – गुरूवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतुशरद ॠतु

मास – श्रावण

पक्ष – शुक्ल

तिथिअष्टमी 25 अगस्त रात्रि 03:10 तक तत्पश्चात नवमी

नक्षत्रविशाखा सुबह 09:04 तक तत्पश्चात अनुराधा

योगइन्द्र रात्रि 08:37 तक तत्पश्चात वैधृति

राहुकाल – दोपहर 02:16 से शाम 03:52 तक

सूर्योदय-06:21

सूर्यास्त- 19:00

दिशाशूल– दक्षिण दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 24 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं।

आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2022, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे लोग यदि कोई डील फाइनल करें, तो उसमें अपने भाइयों से बातचीत अवश्य करें। परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे, इसलिए आपको उनकी संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। स्वास्थ्य में यदि कोई समस्या लंबे समय से आपको परेशान कर रहे थी, तो उसमें आपके कष्टों में आज कमी हो सकती है। आप किसी को धन उधार देने से बचें।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आप किसी काम को लेकर यदि लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह समस्या दूर होगी। आप माता-पिता के आशीर्वाद से नौकरी में प्रमोशन पा सकते हैं। आपको अपने कुछ राज को गुप्त रखना होगा। आपका अपने भाइयों से किसी बात को लेकर वाद विवाद खड़ा हो सकता है, जिसमें आप चुप लगाएं। किसी बात को लेकर यदि आप परेशान थे, तो आपकी वह समस्या दूर होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी काम के कारण तनाव बना रहेगा, जिससे आपका कार्य करने में भी मन नहीं लगेगा। आपको अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखना होगा, नहीं तो पेट संबंधी समस्या आपको परेशान कर सकती हैं। कुछ विशेषकर दिखाने की आदत के कारण आप कार्य में लगे रहेंगे। संतान से किसी किए हुए वादे को आज आपको पूरा करना होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में जीत दिलाने वाला रहेगा। एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपका मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है, लेकिन यदि ऐसा होगा, तो उन्हें उनकी परीक्षा में सफलता मिलने में विघ्न पैदा हो जाएंगे। आप आज दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को आज किसी बड़ी डील को फाइनल करने का मौका मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी को कोई कहीं बाहर घूमाने लेकर जा सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनें लेकर आने वाला है। आज आपको थकान और मानसिक तनाव के कारण कार्य करने में मन नहीं लगेगा, जिसके कारण समझ नहीं आएगा कि किस काम को पहले करुं और किसे नहीं। किसी काम में भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। यदि किसी को कोई रकम उधार देने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो आज यह रकम भी आप देने से बचें। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं, जिसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज के दिन आपके मन में अशांति बनी रहेगी। आपके मन में किसी बात के कारण तनाव बना रहेगा। आप व्यवसाय में कोई बड़ा नुकसान उठाने से बच सकते हैं, लेकिन यदि आपने किसी के कहने में आकर कोई काम किया, तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। लोगों से आपकी किसी बात को लेकर बेवजह तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपके घर किसी धार्मिक आयोजन का कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान से किसी किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखने के लिए रहेगा। मानसिक तनाव के कारण आप परिवार के किसी सदस्य के कार्य को लेकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं, उसके लिए बाद में उन्हें पछतावा होगा। आपका कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है, लेकिन आप अपने मन में सकारात्मकता बनाए रखें। व्यवसाय कर रहे लोगों को यदि किसी काम को लेकर सलाह की आवश्यकता हो, तो वह किसी अनुभवी व्यक्ति से करें, तो उनके लिए बेहतर रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके कुछ लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। कोई पैरों में दर्द जैसी समस्या हो सकती है। आपके किसी काम को पूरा होने से आपको खुशी होगी। आप अपने परिवार में किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। अपनी आय को बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और आपके प्रयास सफल होंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव लेकर आने वाला है और आपको किसी कानूनी मामले में बहुत ही सूझ बूझ दिखाकर आगे बढ़ना होगा। यदि आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो आपकी इच्छा पूरी होगी और परिवार के सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको कोई बड़ा नुकसान होने से बच सकता है। कार्यक्रम में आज आपको अपनी आंख व कान खुले रखकर कार्य करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कोई निराशाजनक सूचना लेकर आने वाला है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो आपको कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा और आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। परिवार में चल रहे लड़ाई झगड़े को आप वरिष्ठ सदस्यों की मदद से दूर करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और लोग आपकी किसी बात का विरोध कर सकते हैं और आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपकी खुशी होगी। आपको घूमने फिरने के कारण कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। यदि आपने कार्यक्षेत्र में किसी गलत व्यक्ति का साथ दिया, तो आप किसी वाद विवाद में पड़ सकते हैं, लेकिन आप अपने कामों पर ध्यान लगाएं। व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई नुकसान होने की संभावना बनती दिख रही है, इसलिए अजनबी लोगों पर भरोसा ना करें। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं और यदि आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है, जिससे आपको खुशी होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। व्यवसाय में आपको अक्समात लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा और आपका कोई रुका हुआ काम भी आसानी से पूरा हो सकता है। आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। परिवार के लोगों के साथ आपका कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत होगा|

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: August 24 2023॥Aaj Ka Rashifal 24 August 2023 Read More »

img 7701

Horoscope Today: Astrological prediction for August 23, 2023

Horoscope Today: August 23 2023॥Aaj Ka Rashifal 23 August 2023

वैदिक पंचांग

दिनांक – 23 अगस्त 2023

दिन – बुधवार

विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शरद ॠतु

मास – श्रावण

पक्ष – शुक्ल

तिथि – सप्तमी 24 अगस्त रात्रि 03:31 तक तत्पश्चात अष्टमी

नक्षत्र – स्वाती सुबह 08:08 तक तत्पश्चात विशाखा

योग – ब्रह्म रात्रि 09:45 तक तत्पश्चात इन्द्र

राहुकाल – दोपहर 12:41 से दोपहर 02:17 तक

सूर्योदय-06:20

सूर्यास्त– 19:01

दिशाशूल– उत्तर दिशा में

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष

वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। आपका कोई विशेष दायित्व पूरा हो सकता है। आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार के लोगों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आप यदि किसी काम को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह भी पूरा हो सकता है। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो आप उसे काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहने वाला है। आपको परिवार के सदस्यों के साथ संबंधों में मधुरता बनाए रखनी होगी। स्वास्थ्य में यदि आपको कोई समस्या उत्पन्न हो रही थी, तो उसमें आपको डॉक्टरी परामर्श लेना होगा। माताजी से आप अपने मन की किसी इच्छा को जाहिर कर सकते हैं। आप संतान के लिए अपने कुछ पुराने रीति रिवाज को छोड़कर नए को अपना सकते हैं, लेकिन आपकी कोई बात परिवार के किसी सदस्य को बुरी लग सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आपका कोई संम्पति संबंधित विवाद कानून में चल रहा है, तो उसमे आपको परेशानी होगी। आप अपने आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे, उसके कारण आपको निर्णय लेने के लिए भी सोच विचार कर सकते हैं। जो लोग शेयर मार्केट में धन का निवेश करते हैं, वह किसी अनुभवी व्यक्तियो के सलाह मश्वरे से आगे बढ़े। आप परिवार के सदस्यों के साथ आदर व सम्मान बनाए रखें।आपका कोई पुराना लेनदेन आज पूरा हो सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के करियर में आपको उछाल देखने को मिलेगा। आपको यदि कोई चिंता थी, तो वह भी काफी हद तक कम होगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई जिम्मेदारी भरा काम सौंपा जा सकता है, इसलिए अपने काम को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़े। परिवार में किसी शुभ व मागंलिक कार्यक्रम के होने के योग बनते दिख रहे हैं। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। यदि आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे थे, तब वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दोनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। किसी कानूनी मामले में आपको किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। आप कुछ विशेष कर दिखाने की कोशिश में आज दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपका कोई संपत्ति खरीदने का सपना पूरा होगा, लेकिन आप उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। आप अपने घर की रंगाई पुताई आदि को करने की भी पूरी योजना बना सकते हैं, जो लोग ऑनलाइन कार्य करते हैं, उन पर काम का बोझ अधिक रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपके परिवार में किसी सदस्य से कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है, जिसमें आपको सामने वाले की बात भी सुनी होगी। कार्यक्षेत्र में आप कुछ परिवर्तन करेंगे, तो यह आपके लिए अच्छा रहेगा। आप किसी की कहीसुनी बातों में आने से बचना होगा, नहीं तो बेवजह तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपको परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। जीवनसाथी को आप कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच जो दूरियां आ गई थी, वह भी कम होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको किसी काम पर पूरा न होने के कारण मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार कर रहे लोगों को अपने सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। आप यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसे बहुत ही सावधानी से चलाना होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपको खुशी होगी। आपके परिवार का सदस्य यदि आपसे कोई मदद मांगेगा, तो आप वह भी अवश्य करेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) https://youtu.be/AycR6F4DpFM

आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आपका कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याग्रता बढ़ेगी। आपको कुछ अजनबी लोगों से दूरी बनाकर रखी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह आज दूर होंगी। घूमने फिरने के दौरान आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें, नहीं तो वह उसका फायदा उठा सकते हैं। बिजनेस में आप कुछ नए लोगों को शामिल करने के लिए सोच विचार कर सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी नये मकान, दुकान, प्लाट आदि खरीदने तक का सपना पूरा होगा। आप और परिवार के सदस्यों को कहीं मंदिर आदि घुमाने लेकर जा सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को अधिकारियों की किसी गलत बात में हां में हां मिलाने से बचना होगा, नहीं तो बाद में उन्हें समस्या आ सकती है। परिवार व मित्रों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। व्यस्त जीवन में चल रही समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस करना होगा, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। कार्य सूत्र में यदि आपने कोई परिवर्तन किया, तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। आप स्वास्थ्य में गिरावट रहने के कारण आज थोड़ा परेशान रहेंगे। परिवार में मित्रों से आप कुछ नया सीखने की योजना बना सकते हैं। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलती देख रही है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप अपने खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो कुछ मौसमी बीमारी आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। आपको बिजनेस में कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचना होगा, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। जो लोग शेयर मार्केट में धन का निवेश कर सकते हैं, उन्हें सावधान रहना होगा। आपका कोई वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी बिजनेस की नई योजना की शुरुआत करने के लिए सोच विचार कर सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। बिजनेस मे पार्टनरशिप में यदि किसी बड़ी डील को फाइनल किया, तो उसमे आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई महंगा गिफ्ट मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे। जो लोग नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, उन्हें आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने किसी काम को लेकर लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता देख रहा है|

🙏जय श्री राम 🙏

आओ ज्योतिष सीखे ॥Astrology class|| Vedic astrology|| Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIi5CFAZ8HP1o9Gh0SNlEnwr

Basics of Astrology:- https://www.youtube.com/playlist?list=PLuo4psNzrwIjW-jDHSNuuQququiHhfrgO

Shiv Puran||शिव पुराण॥Shiv MahaPuran

Website:-www.analystastro.com

Twitter:-https://twitter.com/analyst_astro

YouTube:-https://youtube.com/@astroanalyst

Instagram:-https://instagram.com/analyst_astro

Facebook Page:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100077760504774&mibextid=LQQJ4d

Telegram Link:-https://t.me/AnalystAstro

Blog Link:-https://analystastro.com/astro-articles/

Disclaimer:- The information provided on this content is for education and information purpose to it’s viewer’s based on the astrology or personal experience. You are someone else doesn’t necessarily agree with them part or whole. Therefore you are advised to take any decision in your own discretion . The channel or channel owner will not directly or indirectly responsible in any way.

Horoscope Today: Astrological prediction for August 23, 2023 Read More »

error: Content is Copyright protected by Analyst Astro !!